Thursday, 17 Sep 2026 | 05:34 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 5 घंटे पहले कॉपी लिंक कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार जून के पहले या दूसरे हफ्ते में शुरू होगी। यात्रा में उत्तराखंड के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से दस दलों में 500 यात्री रवाना होंगे। जबकि सिक्किम के नाथुला दर्रे से भी 500 शिवभक्त यात्रा पर जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण गुरुवार, 30 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस साल नया इतिहास रचने जा रही है। इस बार भारत सहित पूरी दुनिया से श्रद्धालु आ सकते हैं। 60 साल बाद इस वर्ष अग्नि अश्व वर्ष का योग बन रहा है। इसे हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म में मोक्ष प्राप्ति का सबसे बड़ा द्वार माना गया है। इसलिए इस साल तीनों धर्मों के लोग यात्रा करेंगे। तिब्बती ज्योतिषी दौलत रायपा के अनुसार तिब्बती ज्योतिष 60 वर्षों के चक्र पर चलता है। इसके मुताबिक, यह साल अग्नि तत्व और अश्व यानी घोड़ा राशि का दुर्लभ संगम है। भगवान बुद्ध का जन्म और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति इसी अश्व वर्ष में हुई थी। यही नहीं, अश्व वर्ष में की गई एक परिक्रमा का फल सामान्य वर्षों में की गई 12 परिक्रमा के बराबर माना जाता है। आज की बाकी बड़ी खबरें… सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे मई के तीसरे हफ्ते में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि 12वीं के नतीजे मई के तीसरे हफ्ते में आ सकते हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा था कि ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ सिस्टम के तहत कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ियां और देरी हो रही है। भारद्वाज ने कहा कि यह प्रक्रिया ‘पूरी तरह से सही’ चल रही है और तय समय पर है। पुराने और बंद पड़े पीएफ खातों के लिए पोर्टल जल्द लॉन्च होगा रिटायरमेंट फंड संस्था ईपीएफओ ​​जल्द वेब पोर्टल लॉन्च करेगी। इससे सदस्य अपने पुराने और बंद पड़े प्रॉविडेंट फंड खातों को ट्रैक कर सकेंगे और उन्हें फिर से चालू करवा सकेंगे। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने ​कहा, E-PRAAPTI पोर्टल आधार आ​धारित प्रमाणीकरण की आसान प्रक्रिया उपलब्ध कराएगा। शुरुआत में, इसका संचालन ‘सदस्य आईडी’ से किया जा सकेगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 1 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूआईडीएआई के प्रमाणीकरण व सत्यापन प्रभाग ने 23 अप्रैल 2024 को जारी पत्र में कहा कि आधार का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की पहचान स्थापित करना है, न कि उसकी जन्मतिथि प्रमाणित करना। प्राधिकरण के अनुसार आधार अधिनियम, 2016 में पहचान के लिए आधार का उपयोग तो बताया गया है, लेकिन इसे जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में मान्यता देने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में आधार पर दर्ज जन्मतिथि, नामांकन या अपडेट के दौरान व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित होती है। आज की बाकी बड़ी खबरें… जनगणना 20275 झारखंड में 1 मई, त्रिपुरा में 17 जुलाई से सेल्फ एन्यूमरेशन जनगणना 2027 के पहले चरण में झारखंड में 1 से 15 मई और त्रिपुरा में 17 से 31 जुलाई तक सेल्फ एन्यूमरेशन होगा। इसके बाद दोनों राज्यों झारखंड में 16 मई से 14 जून जबकि त्रिपुरा में 1-31 अगस्त तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि जनगणना के दौरान किसी के साथ भी ओटीपी साझा न करें, क्योंकि गणनाकर्मी ओटीपी नहीं मांगेंगे। राजीव गांधी की हत्या का दोषी पेरारिवलन वकील बना पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या मामले का दोषी एजी पेरारिवलन (54) वकील बन गया है। 2022 में सुप्रीम कोर्ट से रिहाई के बाद उसने 27 अप्रैल को तमिलनाडु-पुडुचेरी बार काउंसिल में नामांकन कराया। पेरारिवलन 1991 में 19 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ और 31 साल जेल में रहा। वहीं कानून की पढ़ाई कर 2025 में ऑल इंडिया बार एग्जाम पास किया। अब वह कैदियों को कानूनी सहायता देगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 4 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूआईडीएआई के प्रमाणीकरण व सत्यापन प्रभाग ने 23 अप्रैल 2024 को जारी पत्र में कहा कि आधार का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की पहचान स्थापित करना है, न कि उसकी जन्मतिथि प्रमाणित करना। प्राधिकरण के अनुसार आधार अधिनियम, 2016 में पहचान के लिए आधार का उपयोग तो बताया गया है, लेकिन इसे जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में मान्यता देने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में आधार पर दर्ज जन्मतिथि, नामांकन या अपडेट के दौरान व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित होती है। आज की बाकी बड़ी खबरें… जनगणना 20275 झारखंड में 1 मई, त्रिपुरा में 17 जुलाई से सेल्फ एन्यूमरेशन जनगणना 2027 के पहले चरण में झारखंड में 1 से 15 मई और त्रिपुरा में 17 से 31 जुलाई तक सेल्फ एन्यूमरेशन होगा। इसके बाद दोनों राज्यों झारखंड में 16 मई से 14 जून जबकि त्रिपुरा में 1-31 अगस्त तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि जनगणना के दौरान किसी के साथ भी ओटीपी साझा न करें, क्योंकि गणनाकर्मी ओटीपी नहीं मांगेंगे। राजीव गांधी की हत्या का दोषी पेरारिवलन वकील बना पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या मामले का दोषी एजी पेरारिवलन (54) वकील बन गया है। 2022 में सुप्रीम कोर्ट से रिहाई के बाद उसने 27 अप्रैल को तमिलनाडु-पुडुचेरी बार काउंसिल में नामांकन कराया। पेरारिवलन 1991 में 19 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ और 31 साल जेल में रहा। वहीं कानून की पढ़ाई कर 2025 में ऑल इंडिया बार एग्जाम पास किया। अब वह कैदियों को कानूनी सहायता देगा। भारत को अगले महीने मिलेगी एस-400 की चौथी यूनिट भारत को रूस से एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की चौथी यूनिट अगले महीने की शुरुआत में मिलने की उम्मीद है। इससे वायुसेना की एयर डिफेंस क्षमता और मजबूत होगी। भारत ने अक्टूबर 2018 में रूस के साथ 5 अरब डॉलर का करार कर एस-400 की 5 यूनिट खरीदने का समझौता किया था। इनमें से 3 यूनिट पहले ही मिल चुके हैं। पांचवीं यूनिट नवंबर तक डिलीवर की जाएगी। बेंगलुरु में एआई से 50% नौकरियां जाएंगी: डीके कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि एआई उद्योगों के लिए एक बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि एआई का प्रभाव केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने अनुमान जताया कि एआई के कारण बेंगलुरु में लगभग 50% नौकरियों में कटौती हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसका सामना उद्योग जगत और सरकार को मिलकर करना होगा। उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एआई के इस दौर में टिके रहने के लिए री-स्किलिंग ही एकमात्र रास्ता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 8 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आर्टिकल 370 की बहाली पार्टी का मेन एजेंडा बनी रहेगी। इस संघर्ष से पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है। पार्टी हर हाल में जम्मू और कश्मीर के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी। अब्दुल्ला सोमवार को मध्य कश्मीर के बडगाम में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू और कश्मीर में डुअल गवर्नमेंट सिस्टम केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए नुकसानदायक नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल करना जरूरी है ताकि एक चुनी हुई सरकार बिना किसी बेवजह की रुकावट के असरदार ढंग से काम कर सके और अहम फैसले ले सके। आज की बाकी बड़ी खबरें… लद्दाख में 5 नए जिलों को मंजूरी, अब 7 जिले हुए लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 27 अप्रैल को 5 नए जिलों (नुब्रा, शम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास) के गठन को मंजूरी दी। इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में जिलों की संख्या 7 हो गई है। यह मांग लंबे समय से उठ रही थी। यह फैसला गृह मंत्रालय की पूर्व स्वीकृति के बाद लागू किया गया। नए जिले बनने से सरकारी सेवाएं लोगों तक जल्दी पहुंचेंगी और प्रशासनिक कामकाज आसान होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 3 घंटे पहले कॉपी लिंक नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आर्टिकल 370 की बहाली पार्टी का मेन एजेंडा बनी रहेगी। इस संघर्ष से पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है। पार्टी हर हाल में जम्मू और कश्मीर के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी। अब्दुल्ला सोमवार को मध्य कश्मीर के बडगाम में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू और कश्मीर में डुअल गवर्नमेंट सिस्टम केंद्र शासित प्रदेश के विकास के लिए नुकसानदायक नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल करना जरूरी है ताकि एक चुनी हुई सरकार बिना किसी बेवजह की रुकावट के असरदार ढंग से काम कर सके और अहम फैसले ले सके। आज की बाकी बड़ी खबरें… कोडागु में हमले की घटना के बाद कर्नाटक पर्यटन विभाग ने होमस्टे के नियम सख्त किए कर्नाटक पर्यटन विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से, पूरे राज्य में होमस्टे के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का फिर से मूल्यांकन किया है और कई उपाय सुझाए हैं। सरकार ने होमस्टे और ‘बेड एंड ब्रेकफ़ास्ट’ (नाश्ते के साथ रहने की सुविधा) देने वाली जगहों के लिए, अपने रिसेप्शन या मुख्य प्रवेश द्वार पर पंजीकरण प्रमाण पत्र और लाइसेंस प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया है। यह कदम हाल ही में कोडागु जिले के एक होमस्टे में एक अमेरिकी नागरिक के साथ हुए यौन हमले की घटना के बाद उठाया गया है। झारखंड के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लद्दाख में 5 नए जिलों को मंजूरी, अब 7 जिले हुए लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 27 अप्रैल को 5 नए जिलों (नुब्रा, शम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास) के गठन को मंजूरी दी। इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में जिलों की संख्या 7 हो गई है। यह मांग लंबे समय से उठ रही थी। यह फैसला गृह मंत्रालय की पूर्व स्वीकृति के बाद लागू किया गया। नए जिले बनने से सरकारी सेवाएं लोगों तक जल्दी पहुंचेंगी और प्रशासनिक कामकाज आसान होगा। महाराष्ट्र की अदालत ने BJP मंत्री नितेश राणे को पहले एक महीने की जेल की सजा सुनाई, बाद में निलंबित की सिंधुदुर्ग की एक अदालत ने सोमवार को महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को 2019 के एक मामले में दोषी ठहराया। यह मामला तब का है जब राणे विपक्ष में थे और उन्होंने NHAI के एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंक दिया था। अदालत ने उन्हें एक महीने की जेल की सजा सुनाई और कहा कि कानून बनाने वालों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। बाद में, अदालत ने राणे की सजा को निलंबित कर दिया, जिससे उन्हें ऊपरी अदालत में अपील करने का समय मिल गया; वहीं, इस मामले में आरोपी 29 अन्य लोगों को बरी कर दिया गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Gold Silver Rates Today | 27 April Price Hike

Gold Silver Rates Today | 27 April Price Hike

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी के दाम में आज यानी 27 अप्रैल को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी 278 रुपए महंगी होकर 2,44,103 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,43,825 रुपए प्रति किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 16 रुपए महंगा होकर 1,51,495 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले 23 अप्रैल को इसकी कीमत 1,51,479 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना इस साल 18 हजार और चांदी 14 हजार रुपए महंगी 2026 में सोना अब तक 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस साल चांदी 10 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures and Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures and Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures And Videos And More From Dainik Bhaskar 13 मिनट पहले कॉपी लिंक केरल के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोडे पटाखा विस्फोट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। अस्पताल में भर्ती एक और घायल ने रविवार को दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान एडप्पल निवासी उन्नीकृष्णन के रूप में हुई है। घटना में घायल दो अन्य लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय कुल 38 लोग फैक्ट्री में मौजूद थे, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। यह पटाखे त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए थिरुवंबाडी देवस्वम के लिए बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री के लाइसेंसी की भी झुलसने से मौत हो चुकी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में कल्याण के डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, फायर की कई गाड़ियां मौके पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में रविवार देर रात को डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई। फायर की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगी हैं ।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और किसी नुकसान या हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है फायर ऑफिसर नामदेव चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह भी डंपिंग ग्राउंड में आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया था। देर रात शाम को फिर से आग भड़क उठी। दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। पुणे लॉ कॉलेज में रैगिंग मामले में 5 स्टूडेंट्स पर केस दर्ज, जूनियर की शिकायत पर कार्रवाई पुणे के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में जूनियर छात्र के साथ रैगिंग के आरोप में पांच छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महाराष्ट्र एंटी-रैगिंग कानून के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता छात्र ने सबसे पहले कॉलेज प्रशासन से इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पर उसने मामला आगे बढ़ाया। इसके बाद छात्र ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के एंटी-रैगिंग मैकेनिज्म के जरिए शिकायत दर्ज कराई और लगातार फॉलोअप किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में पेश किए सबूतों के आधार पर FIR दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भारत ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन्स के लिए श्रीलंका को 2 पर्सनल वॉटरक्राफ्ट और सेफ्टी गियर गिफ्ट किए श्रीलंका कोस्ट गार्ड मुख्यालय में रविवार को आयोजित एक समारोह में भारत ने श्रीलंका को दो पर्सनल वॉटरक्राफ्ट (पीडब्‍ल्‍यूसी) और सेफ्टी गियर सौंपे। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर बताया- भारत, श्रीलंका को तट के पास होने वाले सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन्स में उसकी क्षमता बढ़ाने में मदद कर रहा है। भारतीय उच्चायोग के डिफेंस एडवाइजर ने यह उपकरण मिरिस्सा में श्रीलंका कोस्ट गार्ड मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन्स को सौंपे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Daily Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Daily Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Daily Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 4 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के रामानुजन कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रसाल सिंह के निलंबन आदेश को आधिकारिक रूप से निरस्त कर दिया है। जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव की बेंच ने यह फैसला प्रो. सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। प्रो. सिंह पर कॉलेज की ही 3 महिला असिस्टेंट प्रोफेसरों ने यौन प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद डीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार के निर्देश पर एक ‘फैक्ट फाइंडिंग कमेटी’ गठित की गई, जिसकी रिपोर्ट पर सितंबर 2025 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने पाया कि निलंबन की पूरी प्रक्रिया कानूनी रूप से गलत थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Today Headlines , Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Today Headlines , Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Today Headlines , Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 13 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान के बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान (रीपोल) की जरूरत नहीं पड़ी। आयोग के मुताबिक, सभी 44,376 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान के दौरान के 44,376 पोलिंग स्टेशनों में से किसी पर भी रीपोल की सिफारिश नहीं की गई है। यह बयान इस बात का संकेत देता है कि पहले चरण का चुनाव कुल मिलाकर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। गौरतलब है कि पहले चरण में राज्य की कई विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में डॉक्टर ने तेज रफ्तार कार से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, 5 घायल दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार देर शाम को रिंग रोड पर एक अस्पताल के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पीड से आ रही कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे चालक और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया। घायलों को कार चालक ने ही तुरंत विनायक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, कार चला रहे व्यक्ति की पहचान डॉ. सिद्धार्थ के रूप में हुई है, जो रोहिणी के निवासी हैं और GB पंत अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट (रेडियोलॉजिस्ट) हैं। मुंबई में मंत्री गिरीश महाजन पर चिल्लाने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज बीजेपी की रैली के कारण हुए ट्रैफिक जाम पर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को खरी-खोटी सुनाने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में यह शिकायत अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते की बेटी जेन सदावर्ते ने दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में जेन सदावर्ते ने आरोप लगाया कि महिला ने हंगामा किया, अपशब्दों का इस्तेमाल किया, रैली में बाधा डाली और सार्वजनिक शांति भंग की। मंगलवार को हुई रैली के दौरान एक नाराज महिला ने मंत्री महाजन को उस समय घेर लिया था, जब वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। महिला ने सड़कों पर जाम लगाने को लेकर गुस्सा जताते हुए मंत्री को खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था- यहां से निकल जाइए, आप ट्रैफिक जाम कर रहे हैं। उसने यह भी सवाल उठाया कि रैली पास के खुले मैदान में क्यों नहीं की गई। इससे पहले, मंत्री गिरीश महाजन ने कहा था कि महिला का गुस्सा कुछ हद तक जायज था, लेकिन उसकी भाषा अनुचित थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके खिलाफ किसी कानूनी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा कस्टोडियल टॉर्चर केस में DSP बरी, 7 अन्य पर चलेगा ट्रायल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कस्टोडियल टॉर्चर मामले में कोर्ट ने DSP को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने DSP ऐजाज अहमद नाइक को आरोपों से मुक्त कर दिया, जबकि अन्य 7 आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चलाने का आदेश दिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, यह आदेश प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज मनजीत सिंह मनहास की अदालत ने शुक्रवार को दिया। यह मामला फरवरी 2023 में पुलिसकर्मी खुर्शीद अहमद चोहन के कथित कस्टोडियल टॉर्चर से जुड़ा है, जिसकी जांच CBI कर रही थी। CBI की चार्जशीट के अनुसार, पूछताछ के दौरान पीड़ित के जननांग और टेस्टिकल्स काट दिए गए थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल CBI से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि DSP के खिलाफ कोई prima facie केस नहीं बनता। फैसले में कहा गया कि अभियोजन पक्ष के सबूतों में कहीं भी यह संकेत नहीं है कि DSP ने कथित घटनाओं में सीधे तौर पर हिस्सा लिया। महाराष्ट्र के बीड़ में LPG सिलेंडर ब्लास्ट दो घर जलकर खाक, मृत्युभोज की तैयारी के दौरान हुआ हादसा महाराष्ट्र के बीड़ जिले में LPG सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट के बाद लगी आग में दो घर जलकर खाक हो गए। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बालासाहेब जाधव के घर पर उनकी पत्नी के निधन के दसवें दिन के कार्यक्रम के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे में अचानक आग भड़क गई, जिसने गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद लगी आग तेजी से फैल गई और मिट्टी-लकड़ी से बना जाधव का घर पूरी तरह जल गया। पास का एक और घर भी इस आग की चपेट में आ गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Today Headlines , Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Today Headlines , Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Today Headlines , Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 2 घंटे पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान के बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान (रीपोल) की जरूरत नहीं पड़ी। आयोग के मुताबिक, सभी 44,376 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान के दौरान के 44,376 पोलिंग स्टेशनों में से किसी पर भी रीपोल की सिफारिश नहीं की गई है। यह बयान इस बात का संकेत देता है कि पहले चरण का चुनाव कुल मिलाकर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। गौरतलब है कि पहले चरण में राज्य की कई विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में डॉक्टर ने तेज रफ्तार कार से ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, 5 घायल दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार देर शाम को रिंग रोड पर एक अस्पताल के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पीड से आ रही कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे चालक और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया। घायलों को कार चालक ने ही तुरंत विनायक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, कार चला रहे व्यक्ति की पहचान डॉ. सिद्धार्थ के रूप में हुई है, जो रोहिणी के निवासी हैं और GB पंत अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट (रेडियोलॉजिस्ट) हैं। मुंबई में मंत्री गिरीश महाजन पर चिल्लाने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज बीजेपी की रैली के कारण हुए ट्रैफिक जाम पर महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को खरी-खोटी सुनाने वाली महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में यह शिकायत अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते की बेटी जेन सदावर्ते ने दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में जेन सदावर्ते ने आरोप लगाया कि महिला ने हंगामा किया, अपशब्दों का इस्तेमाल किया, रैली में बाधा डाली और सार्वजनिक शांति भंग की। मंगलवार को हुई रैली के दौरान एक नाराज महिला ने मंत्री महाजन को उस समय घेर लिया था, जब वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। महिला ने सड़कों पर जाम लगाने को लेकर गुस्सा जताते हुए मंत्री को खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था- यहां से निकल जाइए, आप ट्रैफिक जाम कर रहे हैं। उसने यह भी सवाल उठाया कि रैली पास के खुले मैदान में क्यों नहीं की गई। इससे पहले, मंत्री गिरीश महाजन ने कहा था कि महिला का गुस्सा कुछ हद तक जायज था, लेकिन उसकी भाषा अनुचित थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके खिलाफ किसी कानूनी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा कस्टोडियल टॉर्चर केस में DSP बरी, 7 अन्य पर चलेगा ट्रायल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कस्टोडियल टॉर्चर मामले में कोर्ट ने DSP को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने DSP ऐजाज अहमद नाइक को आरोपों से मुक्त कर दिया, जबकि अन्य 7 आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चलाने का आदेश दिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, यह आदेश प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज मनजीत सिंह मनहास की अदालत ने शुक्रवार को दिया। यह मामला फरवरी 2023 में पुलिसकर्मी खुर्शीद अहमद चोहन के कथित कस्टोडियल टॉर्चर से जुड़ा है, जिसकी जांच CBI कर रही थी। CBI की चार्जशीट के अनुसार, पूछताछ के दौरान पीड़ित के जननांग और टेस्टिकल्स काट दिए गए थे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल CBI से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि DSP के खिलाफ कोई prima facie केस नहीं बनता। फैसले में कहा गया कि अभियोजन पक्ष के सबूतों में कहीं भी यह संकेत नहीं है कि DSP ने कथित घटनाओं में सीधे तौर पर हिस्सा लिया। महाराष्ट्र के बीड़ में LPG सिलेंडर ब्लास्ट दो घर जलकर खाक, मृत्युभोज की तैयारी के दौरान हुआ हादसा महाराष्ट्र के बीड़ जिले में LPG सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट के बाद लगी आग में दो घर जलकर खाक हो गए। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब बालासाहेब जाधव के घर पर उनकी पत्नी के निधन के दसवें दिन के कार्यक्रम के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे में अचानक आग भड़क गई, जिसने गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद लगी आग तेजी से फैल गई और मिट्टी-लकड़ी से बना जाधव का घर पूरी तरह जल गया। पास का एक और घर भी इस आग की चपेट में आ गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔