Tuesday, 28 Jul 2026 | 11:38 PM

Trending :

यूक्रेन में जहाज पर हमलें में 13 भारतीय फंसे:भारत ने सुरक्षित वापसी की अपील की, 15 क्रू मेंबर सवार थे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे India Response Pakistan Cross Border Terrorism Student Protest Statement चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम
EXCLUSIVE

Breaking News Headlines Today, Videos, Pictures and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Videos, Pictures and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Videos, Pictures And More From Dainik Bhaskar 4 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में बुधवार को BRICS फ्रेमवर्क के तहत 2026 की पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप (HWG) बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने की। इस बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, यूएई और इंडोनेशिया के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी, विशेषज्ञ और प्रतिनिधि शामिल हुए। स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि हेल्थ वर्किंग ग्रुप सार्वजनिक स्वास्थ्य सहयोग को आगे बढ़ाने का अहम मंच है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में BRICS देशों के बीच संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों से निपटने, स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने और सस्ती दवाओं तक पहुंच बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कश्मीर के व्यापारियों के लिए दिल्ली-बडगाम के बीच 17 अप्रैल से चलेगी पार्सल ट्रेन जम्मू डिवीजन की नॉर्दर्न रेलवे ने बुधवार को कहा कि 17 अप्रैल से नई दिल्ली के आदर्श नगर और कश्मीर के बडगाम के बीच जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट-रैपिड कार्गो सर्विस (JPP-RCS) ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे के मुताबिक, ये सेवा फिलहाल 31 मई तक ट्रायल बेसिस पर नियमित रूप से संचालित की जाएगी। इसके बाद यात्रियों और व्यापारियों की मांग तथा उपयोग के आधार पर इसे स्थायी सेवा के रूप में शामिल किया जा सकता है। ट्रेन नंबर 00462 बडगाम से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5 बजे दिल्ली के आदर्श नगर पहुंचेगी। रास्ते में लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा के लिए यह ट्रेन बाड़ी ब्राह्मणा और अंबाला कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी। बाड़ी ब्राह्मणा स्टेशन पर समय में बदलाव कर व्यापारियों के लिए इसे और सुविधाजनक बनाया गया है। भारत-उज्बेकिस्तान सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक 2026’ शुरू; संयुक्त ऑपरेशन और तकनीक पर जोर भारत और उज्बेकिस्तान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक 2026’ का सातवां संस्करण बुधवार को उज्बेकिस्तान के नमंगन के गुरुमसराय फील्ड ट्रेनिंग एरिया में शुरू हुआ। भारतीय सेना के मुताबिक, यह अभ्यास 12 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान सेना के बीच ऑपरेशनल तालमेल को मजबूत करना है। खासतौर पर यह संयुक्त विशेष अभियानों (जॉइंट स्पेशल ऑपरेशंस) पर केंद्रित है, जिनका लक्ष्य गैरकानूनी सशस्त्र समूहों को निष्क्रिय करना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 27 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने अलग रह रही पत्नी की ओर से पति और उसके परिवार के खिलाफ दर्ज घरेलू हिंसा का केस रद्द कर दिया। कोर्ट ने महिला के 170 करोड़ रुपए के सोने (120 करोड़ की ज्वेलरी और 50 करोड़ के गोल्ड बिस्किट) के दावे को भी खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर घरेलू हिंसा के केस में परिजनों पर कोई ठोस आरोप न हों, तो मुकदमे को तुरंत खत्म कर देना चाहिए ताकि परिवार को बेवजह न घसीटा जाए। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे में हॉस्टल के कमरे में संगीत छात्रा का शव फंदे से लटका मिला पुणे जिले के मुलशी तहसील स्थित एक संस्थान के हॉस्टल में 25 वर्षीय संगीत छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान इंदौर निवासी रेनुका लिखिते के रूप में हुई है, जो संगीत में पोस्टग्रेजुएशन कर रही थी और बांसुरी वादक थी। पुलिस के मुताबिक, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जब वह फोन नहीं उठा रही थीं, तो एक रिश्तेदार हॉस्टल पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद गैलरी से अंदर जाकर उनका शव मिला। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली कोर्ट ने I-PAC निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की ED हिरासत में भेजा दिल्ली की एक अदालत ने I-PAC के सह-संस्थापक और निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने कहा कि शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग, फंड डायवर्जन और हवाला लेनदेन में उनकी सक्रिय भूमिका के संकेत मिले हैं। ईडी ने आरोप लगाया है कि कंपनी के जरिए फंड्स को हवाला चैनलों से इधर-उधर किया गया और जांच के दौरान सबूत मिटाने के लिए ईमेल व वित्तीय रिकॉर्ड डिलीट करने के निर्देश भी दिए गए। अदालत ने 23 अप्रैल तक ईडी कस्टडी मंजूर करते हुए सीसीटीवी निगरानी और हर 48 घंटे में मेडिकल जांच के निर्देश दिए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश- एक-तिहाई सजा काट चुके कैदियों को तुरंत रिहा किया जाए दिल्ली हाईकोर्ट ने विचाराधीन कैदियों के अधिकारों को लेकर एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस गिरीश कठपालिया की पीठ ने निर्देश दिया है कि जिन कैदियों ने अपने अपराध के लिए निर्धारित अधिकतम संभावित सजा का एक-तिहाई या आधा हिस्सा जेल में बिता लिया है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को जमानत देते हुए यह आदेश दिया। पीठ ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि आरोपी अधिकतम 7 साल की सजा वाले मामले में पहले ही एक-तिहाई से अधिक समय जेल में काट चुका है, जबकि उसका ट्रायल (मुकदमा) अभी शुरू भी नहीं हुआ है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद पहली बार अपराध करने वाले कई आरोपी लंबे समय से जेलों में बंद हैं, जो कि न्याय प्रणाली की विफलता को दर्शाता है। सुनवाई के दौरान इस मामले में आरोपी पर खुद की गलत पहचान बताकर शिकायतकर्ता और उसकी बेटी से धोखाधड़ी करने का आरोप था। अभियोजन पक्ष ने वॉट्सएप चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं बैंक दस्तावेजों के आधार पर आरोपों को साबित करने की कोशिश की। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए। हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा दाखिल स्टेटस रिपोर्ट को भ्रामक करार दिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 4 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली के सरिता विहार इलाके में क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और उन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में कोई घायल नहीं हुआ है। आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल और एक 12 बोर की बंदूक बरामद की गई है, जिनसे तीन राउंड फायर किए गए थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह जांच की जा रही है कि वे दिल्ली में कब से रह रहे थे और क्या उनका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्रप्रदेश के श्री सत्यसाईं जिले में ब्लास्ट से 4 की मौत, 18 घायलों में एक की हालत गंभीर आंध्र प्रदेश के श्री सत्यसाईं जिले में एक ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हो गए। घायलों में भी एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक एस सतीश ने बताया कि हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कम्मालवांदला पल्ली गांव के एक घर में हुआ। ब्लास्ट इतना भीषण था कि इसकी चपेट में दो घर ढह गए। शुरुआती जांच में इसे गैस सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है, लेकिन धमाके की तीव्रता को देखते हुए इसके पीछे अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिस घर में यह विस्फोट हुआ, वहां तेलंगाना के मजदूर रह रहे थे। फिलहाल घटना के कारणों की जांच जारी है। असम सीएम की पत्नी के पासपोर्ट केस में सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर रोक लगाई सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को असम सीएम हिमंता बिसवा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइंया के पासपोर्ट विवाद मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की ट्रांजिट जमानत पर रोक लगा दी और नोटिस भी जारी किया। 5 अप्रैल को असम में FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता की अर्जी पर तेलंगाना हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दी थी। इस मामले को लेकर असम सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। दरअसल, 2 अप्रैल को पवन ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम की पत्नी के बिजनेस और सरकारी ठेकों को लेकर सवाल उठाए। साथ ही कई देशों के पासपोर्ट होने की बात भी कही थी। अमरनाथ यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, पीएनबी की ब्रांचों में श्रद्धालुओं की भीड़ अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। आज सुबह से ही पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। 57 दिनों की इस तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्टेशन शुरू हो गए हैं। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। एडमिनिस्ट्रेशन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें और अंतिम समय की असुविधा से बचने के लिए सभी औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर लें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ठोस आरोप न हों तो, घरेलू हिंसा का केस नहीं, पति के खिलाफ ₹170 करोड़ का दावा खारिज सुप्रीम कोर्ट ने अलग रह रही पत्नी की ओर से पति और उसके परिवार के खिलाफ दर्ज घरेलू हिंसा का केस रद्द कर दिया। कोर्ट ने महिला के 170 करोड़ रुपए के सोने (120 करोड़ की ज्वेलरी और 50 करोड़ के गोल्ड बिस्किट) के दावे को भी खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर घरेलू हिंसा के केस में परिजनों पर कोई ठोस आरोप न हों, तो मुकदमे को तुरंत खत्म कर देना चाहिए ताकि परिवार को बेवजह न घसीटा जाए। दिल्ली के बुध विहार इलाके में आग लगने से बच्चे समेत 3 की मौत दिल्ली के बुध विहार इलाके में मांगे राम पार्क के पास झुग्गी बस्ती में आग लग गई। दो साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, आग लगने की सूचना देर रात 1.25 बजे मिली। जिसके बाद सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुणे में हॉस्टल के कमरे में संगीत छात्रा का शव फंदे से लटका मिला पुणे जिले के मुलशी तहसील स्थित एक संस्थान के हॉस्टल में 25 वर्षीय संगीत छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान इंदौर निवासी रेनुका लिखिते के रूप में हुई है, जो संगीत में पोस्टग्रेजुएशन कर रही थी और बांसुरी वादक थी। पुलिस के मुताबिक, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जब वह फोन नहीं उठा रही थीं, तो एक रिश्तेदार हॉस्टल पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद गैलरी से अंदर जाकर उनका शव मिला। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली कोर्ट ने I-PAC निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की ED हिरासत में भेजा दिल्ली की एक अदालत ने I-PAC के सह-संस्थापक और निदेशक विनेश चंदेल को 10 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने कहा कि शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग, फंड डायवर्जन और हवाला लेनदेन में उनकी सक्रिय भूमिका के संकेत मिले हैं। ईडी ने आरोप लगाया है कि कंपनी के जरिए फंड्स को हवाला चैनलों से इधर-उधर किया गया और जांच के दौरान सबूत मिटाने के लिए ईमेल व वित्तीय रिकॉर्ड डिलीट करने के निर्देश भी दिए गए। अदालत ने 23 अप्रैल तक ईडी कस्टडी मंजूर करते हुए सीसीटीवी निगरानी और हर 48 घंटे में मेडिकल जांच के निर्देश दिए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश- एक-तिहाई सजा काट चुके कैदियों को तुरंत रिहा किया जाए दिल्ली हाईकोर्ट ने विचाराधीन कैदियों के अधिकारों को लेकर एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस गिरीश कठपालिया की पीठ ने निर्देश दिया है कि जिन कैदियों ने अपने अपराध के लिए निर्धारित अधिकतम संभावित सजा का एक-तिहाई या आधा हिस्सा जेल में बिता लिया है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को जमानत देते हुए यह आदेश दिया। पीठ ने इस बात पर गहरी चिंता जताई कि आरोपी अधिकतम 7 साल की

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 7 मिनट पहले कॉपी लिंक तेलंगाना में इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद चार स्टूडेंट्स के सुसाइड का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को लेकर बहुत परेशान थे। रविवार को IPE 2026 के रिजल्ट आए थे, जिसके बाद अलग-अलग जिलों से ये मामले सामने आए। निर्मल, मेडक और आदिलाबाद जिलों में तीन और खम्मम जिले में एक 17 साल के छात्र ने अपनी जान दे दी। आज की अन्य बड़ी खबरें… सिक्किम में फंसे हुए 158 ड्राइवरों को बचाया गया उत्तर सिक्किम के लाचेन में सड़क टूटने से फंसे 158 ड्राइवरों और वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इससे पहले 1,321 पर्यटकों को 9 अप्रैल को रेस्क्यू किया गया था। 5 अप्रैल को तराम चू क्षेत्र में सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। सेना, बीआरओ, आईटीबीपी और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों को अलग-अलग मार्गों से गंगटोक पहुंचाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 1 घंटे पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के बाद 6 लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मौत की गुहार लगाई है। इन लोगों का कहना है कि स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के बाद उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए, जिससे उन्हें हिरासत में लेने के लिए जाने और डिटेंशन कैंप भेजने का डर सता रहा है। इन मौतों में एक रिटायर्ड सरकारी स्कूल की पूर्व हेडमिस्ट्रेस तैबुन्नेसा बेगम भी शामिल हैं। उनका कहना है कि पेंशन पेपर और पासपोर्ट जैसे वैध दस्तावेज होने के बावजूद नाम सूची से हटा दिया गया। सभी 6 लोगों ने एसडीओ कार्यालय के जरिए राष्ट्रपति को आवेदन देते हुए कहा कि डिटेंशन का सामना करने से बेहतर मौत है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तेलंगाना में इंटरमीडिएट रिजल्ट आने के बाद 4 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया तेलंगाना में इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद चार स्टूडेंट्स के सुसाइड का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को लेकर बहुत परेशान थे। रविवार को IPE 2026 के रिजल्ट आए थे, जिसके बाद अलग-अलग जिलों से ये मामले सामने आए। निर्मल, मेडक और आदिलाबाद जिलों में तीन और खम्मम जिले में एक 17 साल के छात्र ने अपनी जान दे दी। सिक्किम में फंसे हुए 158 ड्राइवरों को बचाया गया उत्तर सिक्किम के लाचेन में सड़क टूटने से फंसे 158 ड्राइवरों और वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इससे पहले 1,321 पर्यटकों को 9 अप्रैल को रेस्क्यू किया गया था। 5 अप्रैल को तराम चू क्षेत्र में सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। सेना, बीआरओ, आईटीबीपी और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों को अलग-अलग मार्गों से गंगटोक पहुंचाया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Punjab Anganwadi Recruitment 94 Posts & UPSC Officer Jobs; Govt Naukri Today

Punjab Anganwadi Recruitment 94 Posts & UPSC Officer Jobs; Govt Naukri Today

Hindi News Career Punjab Anganwadi Recruitment 94 Posts & UPSC Officer Jobs; Govt Naukri Today 3 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात में 11000 भर्ती निकली है जिसके लिए कल से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होगी। हिमाचल प्रदेश में टीचर की 808 वैकेंसी और पंजाब आंगनवाड़ी में 94 पदों पर भर्ती की। साथ ही UPSC में 16 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 4. गुजरात में 11000 भर्ती, कल से शुरू आवेदन गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए 11000 वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के तहत गुजरात के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में भर्ती होगी जो जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के अंतर्गत आते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर 15 अप्रैल यानी कल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों में से 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जो पद पहले भर्ती अभियान में नहीं भर पाए थे, उन्हें इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। फीस जमा करने और हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 अप्रैल तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टीईटी – 1 एग्जाम पास, D.El.Ed. या इसके समकक्ष या D.El.Ed. फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 33 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 200 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 100 सैलरी : पे लेवल – 7 के अनुसार शुरुआती 5 साल के लिए : 26 हजार रुपए प्रतिमाह 5 साल के बाद : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डिस्ट्रिक्ट एंड स्कूल एलोकेशन सिलेबस : चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी : लर्निंग थ्योरीज, चाइल्ड साइकोलॉजी, टीचिंग मैथड्स लैंग्वेज 1 (गुजराती) : ग्रामर, कॉम्प्रिहेंशन, टीचिंग स्किल्स, लैंग्वेज डेवलपमेंट लैंग्वेज 2 (इंग्लिश) : बेसिक इंग्लिश, वोकेब्यूलरी, ग्रामर, कम्युनिकेशन स्किल्स मैथमेटिक्स : एरिदमेटिक, जियोमेट्री, मेजरमेंट, टीचिंग मैथोडोलॉजी एनवायरोमेंटल स्टडीज : साइंस एंड सोशल स्टडीज बेसिक्स, एनवायरोमेंट, डेली लाइफ कॉन्सेप्ट्स ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाएं। होमपेज पर “Vidyasahayak Recruitment/Apply Online” लिंक पर क्लिक करें। अगर नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें। लॉग इन करके अन्य डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. हिमाचल प्रदेश में टीचर की 808 वैकेंसी, एज लिमिट 45 साल हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने टीचर (JBT) के 808 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 17 अप्रैल से की जाएगी।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : सब्जेक्ट पदों की संख्या म्युजिक टीचर 118 ड्रॉइंग टीचर 118 संस्कृत टीचर 118 फिजिकल एजुकेशनल टीचर (प्राइमरी) 118 हिस्ट्री टीचर 86 हिंदी टीचर 151 जियोग्राफी टीचर 99 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : म्युजिक टीचर : म्यजुिक या म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट में कम से कम 50% अंकों के साथ पीजी डिग्री। कम से कम 50% अंकों के साथ बी.एड. टीईटी पास। हिंदी व अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना चाहिए। संस्कृत टीचर : संस्कृत में 50% अंकों के साथ पीजी डिग्री। बी.एड., टीईटी पास और हिंदी व अंग्रेजी में एक्सपर्ट। हिस्ट्री टीचर : हिस्ट्री में 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। बी.एड., टीईटी पास, हिंदी व अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना चाहिए। हिंदी टीचर : हिंदी में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री। बी.एड., टीईटी पास और हिंदी व अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना चाहिए। जियोग्राफी टीचर : जियोग्राफी में कम से कम 50% अंकों के साथ पीजी डिग्री। बी.एड., टीईटी पास और हिंदी व अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना चाहिए। ड्राइंग टीचर : 12वीं पास होने के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट में 2 वर्षीय डिप्लोमा, या 50% अंकों के साथ फाईन आर्ट्स में ग्रेजुएशन या फाइन आर्ट्स में 55% मार्क्स के साथ पीजी। हिंदी और अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना चाहिए। फिजिकल एजुकेशन टीचर : 50% अंकों के साथ 12वीं पास। डीपीईडी (2 साल) या बीपीईडी (50% अंकों के साथ) या शारीरिक शिक्षा को ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में लेकर 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पीटीआई कोर्स के साथ पूर्व सैनिक होना चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी में एक्सपर्ट होना चाहिए। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल सभी श्रेणियों के लिए अधिकतम : 45 साल सैलरी : सैलरी 30 हजार रुपए प्रतिमाह (शुरुआती 10 महीने तक) सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फीस : सभी कैटेगरी के लिए : 800 रुपए प्रोसेसिंग फीस के साथ करेक्शन फीस : 100 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं। होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन करने के बाद पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट़्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। ऑनलाइन फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. पंजाब आंगनवाड़ी में 94 पदों पर भर्ती, सैलरी 60 हजार तक पंजाब आंगनवाड़ी में 94 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या कंसल्टेंट (प्लानिंग, मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन) 01 प्रोजेक्ट एसोसिएट 01 डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर 07 ब्लॉक कोऑर्डिनेटर 85 कुल पदों की संख्या 94 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : कंसल्टेंट (प्लानिंग, मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन):पीजी डिग्री, बी टेक/आईटी, एक्सपीरियंस प्रोजेक्ट एसोसिएट : ग्रेजुएट (सीएस/आईटी), एक्सपीरियंस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर : ग्रेजुएट, डिप्लोमा, एक्सपीरियंस ब्लॉक कोऑर्डिनेटर : ग्रेजुएशन की डिग्री एज लिमिट : न्यूनतम : 21 साल अधिकतम : 37 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल : 800 एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी,ईएसएस : 400 रुपए सैलरी : कंसल्टेंट (प्लानिंग, मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन): 60,000 रुपए प्रतिमाह प्रोजेक्ट एसोसिएट : 25,000 रुपए प्रतिमाह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर : 30,000 रुपए प्रतिमाह ब्लॉक कोऑर्डिनेटर : 20,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट बेसिस पर स्क्रीनिंग इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पंजाब आंगनवाड़ी एग्जाम सिलेबस : पंजाब जनरल नॉलेज : पंजाब का इतिहास, भूगोल, और वर्तमान योजनाएं महिला एवं बाल विकास : पोषण

Oil Prices Steady, Stock Market May Dip Today

Oil Prices Steady, Stock Market May Dip Today

नई दिल्ली33 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर शेयर बाजार से जुड़ी रही। पिछले हफ्ते बाजार में रही तेजी के कारण देश की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 8 के मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) में कुल 4,13,003.23 करोड़ रुपए बड़ा है। इस बढ़त में सबसे आगे बैंकिंग सेक्टर की कंपनियां HDFC बैंक और ICICI बैंक रहीं। वहीं एक्सपर्ट्स के अनुसार ईरान-अमेरिका वार्ता में कोई ठोस समझौता न होने से 13 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में बाजार में तेज उतार-चढ़ाव दिख सकता है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… शेयर बाजार में आज सोमवार को गिरावट रह सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मार्च महीने के रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। 1. ईरान-अमेरिका वार्ता बेनतीजा रहने से दबाव में बाजार:इस हफ्ते विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी, ग्लोबल मार्केट की चाल पर भी रहेगी नजर ईरान-अमेरिका वार्ता में कोई ठोस समझौता न होने से 13 अप्रैल से शुरू होने वाले हफ्ते में बाजार में तेज उतार-चढ़ाव दिख सकता है। कच्चे तेल की अस्थिर कीमतें, विदेशी निवेशकों की एक्टिविटी और ग्लोबल मार्केट की चाल भी बाजार की दिशा तय करने वाले मुख्य कारण होंगे। शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता फरवरी 2021 के बाद सबसे बेहतरीन रहा। ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत से तनाव कम होने की उम्मीद में निफ्टी 6% की मजबूती के साथ 24,050 के स्तर पर बंद हुआ। अब क्या बाजार इस बढ़त को बरकरार रख पाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. टॉप-10 कंपनियों में से 8 की वैल्यू ₹4.13 लाख-करोड़ बढ़ी:बीते हफ्ते HDFC बैंक को सबसे ज्यादा फायदा, सेंसेक्स 4,230 अंक चढ़ा पिछले हफ्ते शेयर बाजार में रही तेजी के कारण देश की टॉप-10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 8 के मार्केट कैपिटलाइजेशन (मार्केट कैप) में कुल 4,13,003.23 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इस बढ़त में सबसे आगे बैंकिंग सेक्टर की कंपनियां HDFC बैंक और ICICI बैंक रहीं। बाजार में यह उछाल कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और ग्लोबल संकेतों के कारण देखने को मिला है। पिछले कारोबारी हफ्ते में BSE सेंसेक्स 4,230.7 अंक यानी 5.77% की बढ़त के साथ बंद हुआ, वहीं निफ्टी में भी 1,337.5 अंक (5.88%) की तेजी रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट में 7.5% तक ब्याज:1 से 5 साल तक के लिए कर सकते हैं निवेश, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY27) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट कराने का प्लान बना रहे हैं तो तो इससे पहले पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट के बारे में भी जान लेना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. खाड़ी संकट- रईस ग्राहक टाल रहे महंगी कारों की खरीदारी: देश में बिकीं रिकॉर्ड 47 लाख कारें, पर लग्जरी सेगमेंट की हिस्सेदारी महज 1% देश में वित्त वर्ष 2025-26 में कारों की बिक्री 13% बढ़कर रिकॉर्ड 47 लाख रही, लेकिन लग्जरी कारों की हिस्सेदारी 1% ही है। बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रेसिडेंट हरदीप सिंह बरार के मुताबिक पश्चिम एशिया तनाव ने खरीदारों के सेंटिमेंट को प्रभावित किया है, जिससे वे बड़ी खरीदारी टाल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शनिवार-रविवार को बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 2 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव आईएएस आराधना दास पर एक दिव्यांग व्यक्ति ने 95 लाख रुपए की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि दास ने कटक में सीडीए में जमीन दिलाने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन जमीन नहीं दिलाई। यह मामला सीडीए पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पीड़ित कमल कुमार भावसिंका के मुताबिक, उनकी पत्नी ने आराधना दास के खाते में भुगतान किया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ दुर्व्यवहार से एससी-एसटी एक्ट नहीं लगेगा, डीयू प्रोफेसर के खिलाफ केस रद्द दिल्ली हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि केवल दुर्व्यवहार या विवाद के आधार पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी-एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम लागू नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए स्पष्ट किया कि इस कानून के तहत अपराध तभी बनता है, जब जाति के आधार पर अपमान करने की स्पष्ट मंशा साबित हो। अगस्त 2021 में लक्ष्मीबाई कॉलेज की दो एसोसिएट प्रोफेसरों के बीच विभागीय बैठक में दस्तावेज पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद हुआ, जो कथित हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। कोर्ट ने पाया कि शुरुआती शिकायत में जातिसूचक टिप्पणी का जिक्र नहीं था और बाद में जोड़े गए आरोप भी स्पष्ट नहीं थे। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द कर दी। गुजरात में एक ही प्रत्याशी ने तीन पार्टियों भाजपा, कांग्रेस और AAP से पर्चा भरा गुजरात के दाहोद जिले की पिपेरो जिला पंचायत सीट पर पंचायत चुनाव से पहले अनोखा मामला सामने आया है। यहां भरत सिंह वाखला नाम के उम्मीदवार ने एक साथ भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से नामांकन दाखिल कर दिया है। नियमों के मुताबिक किसी भी उम्मीदवार को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी तभी माना जाता है, जब वह पार्टी की ओर से जारी अधिकृत पत्र तय समय सीमा के भीतर जमा कर दे। नामांकन वापसी और अधिकृत पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है। घर में राइफल चलने से 22 साल की महिला की मौत, युवक गिरफ्तार गोवा के कुशावती जिले के संगुएम गांव में रविवार को एक घर में दोस्तों की बैठक के दौरान राइफल से गोली चलने से 22 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 22 साल के युवक श्वेत गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर राइफल निकालकर तन्वी घाडी पर तान दी और मजाक में पूछा कि क्या गोली चलानी चाहिए। इसके बाद उसने लापरवाही से ट्रिगर दबा दिया। गोली तन्वी की गर्दन में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि राइफल घर में कैसे आई और क्या वह लाइसेंसी थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 4 घंटे पहले कॉपी लिंक ओडिशा गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव आईएएस आराधना दास पर एक दिव्यांग व्यक्ति ने 95 लाख रुपए की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि दास ने कटक में सीडीए में जमीन दिलाने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन जमीन नहीं दिलाई। यह मामला सीडीए पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पीड़ित कमल कुमार भावसिंका के मुताबिक, उनकी पत्नी ने आराधना दास के खाते में भुगतान किया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ दुर्व्यवहार से एससी-एसटी एक्ट नहीं लगेगा, डीयू प्रोफेसर के खिलाफ केस रद्द दिल्ली हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि केवल दुर्व्यवहार या विवाद के आधार पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी-एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम लागू नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए स्पष्ट किया कि इस कानून के तहत अपराध तभी बनता है, जब जाति के आधार पर अपमान करने की स्पष्ट मंशा साबित हो। अगस्त 2021 में लक्ष्मीबाई कॉलेज की दो एसोसिएट प्रोफेसरों के बीच विभागीय बैठक में दस्तावेज पर हस्ताक्षर को लेकर विवाद हुआ, जो कथित हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। कोर्ट ने पाया कि शुरुआती शिकायत में जातिसूचक टिप्पणी का जिक्र नहीं था और बाद में जोड़े गए आरोप भी स्पष्ट नहीं थे। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द कर दी। गुजरात में एक ही प्रत्याशी ने तीन पार्टियों भाजपा, कांग्रेस और AAP से पर्चा भरा गुजरात के दाहोद जिले की पिपेरो जिला पंचायत सीट पर पंचायत चुनाव से पहले अनोखा मामला सामने आया है। यहां भरत सिंह वाखला नाम के उम्मीदवार ने एक साथ भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से नामांकन दाखिल कर दिया है। नियमों के मुताबिक किसी भी उम्मीदवार को पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी तभी माना जाता है, जब वह पार्टी की ओर से जारी अधिकृत पत्र तय समय सीमा के भीतर जमा कर दे। नामांकन वापसी और अधिकृत पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है। घर में राइफल चलने से 22 साल की महिला की मौत, युवक गिरफ्तार गोवा के कुशावती जिले के संगुएम गांव में रविवार को एक घर में दोस्तों की बैठक के दौरान राइफल से गोली चलने से 22 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 22 साल के युवक श्वेत गावड़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर राइफल निकालकर तन्वी घाडी पर तान दी और मजाक में पूछा कि क्या गोली चलानी चाहिए। इसके बाद उसने लापरवाही से ट्रिगर दबा दिया। गोली तन्वी की गर्दन में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि राइफल घर में कैसे आई और क्या वह लाइसेंसी थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 40 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक ट्रक और पिक-अप गाड़ी की टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद पिक-अप गाड़ी में आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक ने पिक-अप को टक्कर मारकर करीब 100 फीट तक घसीटा, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है, जो स्कूटर चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसे में एक कार, दो बाइक, एक ई-रिक्शा, एक स्कूटर और एक अन्य ट्रक को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…