Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 9 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के अधिकारियों ने ISKCON के पारंपरिक रीति-रिवाजों से जानबूझकर की जा रही मनमानी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दे दी गई है और कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। हमारा आखिरी विकल्प हो सकता है। मंदिर के अधिकारियों की योजना विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के साथ भी इस मामले को उठाने की है, इसके अलावा वे मायापुर स्थित ISKCON के मुख्यालय को फिर से पत्र भी लिखेंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर के उखरुल में सुरक्षा बलों ने 21 बंकर नष्ट किए, टेंग्नोपाल जिले से 13 IED जब्त सुरक्षा बलों ने मणिपुर के उखरुल जिले में 21 अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया है, जहां हाल ही में एक बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा एक अलग अभियान में टेंगनौपाल जिले से 13 IED भी जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को लिटान पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सिकिबुंग गांव में 14 बंकरों और मोंगकोट चेपु में सात बंकरों को नष्ट कर दिया, और इस दौरान 11 खाली कारतूस जब्त किए गए। जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार सुबह करीब 4 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर इस 4.6 मापी गई है। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान खबर सामने नहीं आई है। मध्य प्रदेश के डिंडोरी में ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, सभी सड़क किनारे खड़े थे रविवार देर रात मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गड़ासराय पुलिस थाना क्षेत्र के किकरातालाब गांव के पास रात करीब 1 बजे हुई, जब पीड़ित एक पिकअप गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। गाड़ी का एक टायर पंक्चर हो गया, जिसके बाद ड्राइवर उसे बदलने लगा और गाड़ी में बैठे लोग बाहर निकल आए। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। ड्राइवर ने बताया कि उसे झपकी आ गई थी और वह पीड़ितों को देख नहीं पाया। दिल्ली में 13 साल की किशोरी से रेप करने वाले मुंह बोले भाई को 25 साल की कैद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने के मामले में मुंह बोले भाई को 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बबीता पूनिया की कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। साथ ही पीड़िता को 14.50 लाख रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा- भले ही पीड़िता व उसकी मां बयानों से मुकर गईं, लेकिन डीएनए रिपोर्ट जैसे वैज्ञानिक साक्ष्य सच उजागर करने के लिए पर्याप्त हैं। मामला निहाल विहार थानाक्षेत्र का है। अक्टूबर 2024 में 13 साल की लड़की को गर्भवती हालत में गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल लाया गया था। मेडिकल जांच में सामने आया कि वह करीब ढाई महीने की गर्भवती है। पीड़िता व आरोपी की मां अच्छी दोस्त थीं। पीड़िता आरोपी की मां को खाला व आरोपी को भाई बोलती थी। बच्ची घटना से काफी महीनों पहले से मौसी के घर रहती थी। उसी घर में आरोपी भाई ने रिश्तों को शर्मशार करते हुए बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया। नासिक में ट्रक और पिक-अप के बीच टक्कर; 4 लोगों की मौत, 7 घायल महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक ट्रक और पिक-अप गाड़ी की टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद पिक-अप गाड़ी में आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक ने पिक-अप को टक्कर मारकर करीब 100 फीट तक घसीटा, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है, जो स्कूटर चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसे में एक कार, दो बाइक, एक ई-रिक्शा, एक स्कूटर और एक अन्य ट्रक को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 2 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में फिर से छापेमारी की। एजेंसी ने कोलकाता में उनके घर समेत दो ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई अधिकारियों के मुताबिक शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि पार्थ चटर्जी तीन बार पूछताछ के लिए ED के सामने पेश नहीं हुए। एजेंसी इस मामले में उनकी भूमिका और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… संसद परिसर में चर्चा करते दिखे पीएम मोदी और राहुल गांधी; ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे दोनों नेता महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संसद परिसर में बने प्रेरणा स्थल पर श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंची। कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी थे, जहां वे करीब 2 मिनट तक पीएम मोदी से चर्चा करते नजर आए। इनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश समेत कई सांसदों ने भी ज्योति बा को श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र के ठाणे में आग से 35 झोपड़ियां जलकर राख, तीन लोगों की मौत, कई सिलेंडर भी फटे महाराष्ट्र के ठाणे की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस आग की वजह से कई LPG सिलेंडर भी फट गए। मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रकाश बोराडे ने PTI को बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे मीरा भायंदर के नवघर इलाके में इंद्रलोक झुग्गी बस्ती में यह आग लगी। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, क्योंकि आग तेजी से घास-फूस और कपड़ों से बनी अस्थायी झोपड़ियों की घनी बस्ती में फैल गई थी। इस घटना में करीब 30 से 35 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग के दौरान कई गैस सिलेंडर भी फट गए। अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने मौके से 24 सिलेंडर सुरक्षित निकाल लिए, जिनमें से कुछ भरे हुए थे और कुछ खाली। बोराडे ने बताया कि आग पर काबू पाने से पहले अग्निशमन कर्मियों को करीब एक घंटे तक जूझना पड़ा। तीनों शव बुरी तरह जल चुके थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। महाराष्ट्र के हिंगोली, नांदेड़, परभणी में 4.7 तीव्रता का भूकंप महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कुछ हिस्सों में 4.7 तीव्रता का भूकंप, नांदेड़ और परभणी में भी झटके महसूस हुए। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। जनगणना के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन किया जनगणना-2027 के पहले 10 दिनों में 5.72 लाख लोगों ने सेल्फ एन्यूमरेशन (खुद ऑनलाइन जानकारी भरना) किया है। यह सुविधा 1 से 15 अप्रैल तक 15 दिनों के लिए उपलब्ध है, जिसके बाद 16 अप्रैल से घर-घर सत्यापन शुरू होगा। पहली बार पूरी जनगणना डिजिटल हो रही है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के मुताबिक यह डिजिटल पहल में बढ़ती भागीदारी दिखाता है। तेलंगाना नक्सलमुक्त हुआ, 42 माओवादियों ने सरेंडर किया तेलंगाना में शुक्रवार को 42 माओवादियों ने सरेंडर किया। इनमें माओवादियों का अंतिम कमांडर सोढ़ी केशा भी शामिल हैइनके साथ 36 हथियार, गोलियां और 800 ग्राम सोना भी सौंपा गया। इसके बाद डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि राज्य अब पूरी तरह नक्सलमुक्त हो गया है। 2024 से अब तक 761 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। सरकार उन्हें आर्थिक मदद और पुनर्वास सुविधा दे रही है। आंध्र प्रदेश में युवक ने नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या की, सगाई से नाराज था आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के अग्रहारम इलाके में एक 19 साल के युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की को रिश्ते का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जब आरोपी को यह पता चला कि लड़की की सगाई होने वाली है, तो उसने गुस्से में उसके घर पहुंचकर हमला कर दिया। घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वेंकटेश्वरलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। चुनाव आयोग ने चेन्नई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया चुनाव आयोग ने ग्रेटर चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए. अरुण का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक अरुण को चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य में तैनात न किया जाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 15 मिनट पहले कॉपी लिंक आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के अग्रहारम इलाके में एक 19 साल के युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले लड़की को रिश्ते का प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जब आरोपी को यह पता चला कि लड़की की सगाई होने वाली है, तो उसने गुस्से में उसके घर पहुंचकर हमला कर दिया। घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता खेतों में काम करने गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वेंकटेश्वरलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… चुनाव आयोग ने चेन्नई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर किया चुनाव आयोग ने ग्रेटर चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए. अरुण का ट्रांसफर कर दिया है। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक अरुण को चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य में तैनात न किया जाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
1055 Govt Jobs Opening Today

Hindi News Career South Eastern Coalfields Recruitment: 1055 Govt Jobs Opening Today 2 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में 3000 पदों पर भर्ती की, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1055 वैकेंसी और NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 46 ओपनिंग्स की। साथ ही जामनगर डीसीसी बैंक में 104 पदों पर भर्ती की। उम्मीदवारों को 11 अप्रैल तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में 3000 भर्ती, एज लिमिट 37 साल पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मई 2026 तय की गई है। कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स : कैटेगरी का नाम पदों की संख्या जनरल 600 ईडब्ल्यूएस 154 एससी (MZB) 533 एससी (MZB-XSM) 64 एससी (MZB-SP) 33 एससी (OT) 535 एससी (OT-XSM) 62 एससी (OT-SP) 32 सिर्फ बीसी 345 बीसी (XSM) 53 एक्सएसएम (Self/Dep.) 108 पीडब्ल्यूडी 336 एसपी (G) 130 एफएफ 15 कुल पदों की संख्या 3000 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री, 10वीं में पंजाबी एक भाषा के रूप में पढ़ी हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 37 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। फीस : जनरल, अन्य कैटेगरी : 1416 रुपए एससी, पीडब्ल्यूडी : 885 रुपए सैलरी : 19,990 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम क्वालिफाइंग मार्क्स : जनरल : 25% अन्य : 20% एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 3 घंटे निगेटिव मार्किंग : नहीं पार्ट सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर टोटल मार्क्स पार्ट – 1 नॉलेज ऑफ पंजाबी लैंग्वेज 50 50 पार्ट – 2 क्वेश्चन रिलेटेड टू वायरमैन/इलेक्ट्रिशियन ट्रेड पंजाबी ग्रामर का नॉलेज जनरल नॉलेज रीजनिंग एरिदमेटिक 50 20 10 10 10 50 20 10 10 10 टोटल 150 150 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं। होम पेज पर भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। संबंधित नोटिफिकेशन को सिलेक्ट करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। फीस जमा करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1055 भर्ती, 10वीं पास को मौका साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ऑफिस ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से एसईसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या माइनिंग सिरदार 577 डिप्टी सर्वेयर 43 असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) 435 कुल पदों की संख्या 1055 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : माइनिंग सिरदार : 10वीं, डिप्लोमा, माइनिंग में डिग्री, वैलिड सर्टिफिकेट डिप्टी सर्वेयर : डिप्लोमा, माइनिंग में डिग्री, सर्वेइंग, कंपेटेंसी सर्टिफिकेट असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) : 10वीं पास, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा एज लिमिट : न्यूनतम : 18 सााल अधिकतम : 30 साल एससी, एसटी : 3 साल की छूट ओबीसी : 5 साल की छूट फीस : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1180 जीएसटी के साथ एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ईएसएम : नि:शुल्क सिलेक्शन प्रोसेस : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : 47330.25 रुपए प्रतिमाह अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एग्जाम पैटर्न : पद का नाम पदों की संख्या एग्जाम मोड ऑनलाइन सेक्शन ए – टेक्निकल नॉलेज 80 एमसीक्यू सेक्शन बी – जनरल अवेयरनेस/एप्टीट्यूड एंड नॉलेज ऑफ CIL/SECL 20 एमसीक्यू टोटल क्वेश्चन/मार्क्स 100 क्वेश्चन/100 मार्क्स (हर क्वेश्चन पर एक मार्क) निगेटिव मार्किंग नहीं लैंग्वेज इंग्लिश, हिंदी ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट secl-sil.in पर जाएं। भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। सभी जानकारी ऑनलाइन अपलोड करें। आवेदन फॉर्म भर कर सब्मिट करें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. NTPC ग्रीन एनर्जी में 46 वैकेंसी, सैलरी 2 लाख 40 हजार तक NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 46 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ngel.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या डिप्टी मैनेजर (आरई) 14 डिप्टी मैनेजर (फायनेंस) 2 असिस्टेंट मैनेजर (आरई) 28 असिस्टेंट मैनेजर (फायनेंस) 2 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जारी नहीं एज लिमिट : जारी नहीं सैलरी : डिप्टी मैनेजर (आरई) : 90,000- 2,40,000 रुपए प्रतिमाह डिप्टी मैनेजर (फायनेंस) : 90,000- 2,40,000 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट मैनेजर (आरई) : 50,000- 1,50,000 रुपए प्रतिमाह असिस्टेंट मैनेजर (फायनेंस) : 50,000- 1,50,000 रुपए प्रतिमाह सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम जरूरी डॉक्यूमेंट्स : ग्रेजुएशन की मार्कशीट उम्मीदवार का आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी पासपोर्ट साइज फोटो ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट www.ngel.in पर जाएं। “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक शॉर्ट नोटिफिकेशन लिंक 4. जामनगर डीसीसी बैंक में 104 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 11 अप्रैल जामनगर डीसीसी बैंक भर्ती 2026 के तहत क्लर्क, चपरासी और असिस्टेंट ऑफिसर सहित 104 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.ugrowhrservices.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या असिस्टेंट ऑफिसर, आईटी 1 असिस्टेंट ऑफिसर, कंप्लायेंस 1 असिस्टेंट ऑफिसर, ट्रेजरी 1 असिस्टेंट ऑफिसर, स्टैटिक्स 1 क्लर्क 59 चपरासी 41 कुल पदों की संख्या 104 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 35 साल रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम इंटरव्यू जरूरी डॉक्यूमेंट्स : एजुकेशनल सर्टिफिकेट आईडी प्रूफ फोटो और सिग्नेचर एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.ugrowhrservices.com पर जाएं। करिअर सेक्शन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करके इस नंबर से लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 7 मिनट पहले कॉपी लिंक डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर 24 महिलाओं को 29.37 किलो सोने के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 37.74 करोड़ रुपए बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह एक सुनियोजित गोल्ड स्मगलिंग रैकेट है और इसके मास्टरमाइंड की तलाश में जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद CAPF एक्ट लागू, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने CAPF (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) एक्ट, 2026 को नोटिफाई कर दिया है, जिससे भर्ती, प्रमोशन और डेपुटेशन के नियम तय होंगे। इस नए कानून के तहत CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB के वरिष्ठ अधिकारियों की सेवा शर्तों को एक समान ढांचे में लाया जाएगा। ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में ट्रेनी अग्निवीर कमरे में फंदे से लटका मिला ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में कमरे के अंदर ट्रेनी अग्निवीर कार्तिक यादव फंदे से लटका मिला। 19 साल का कार्तिक उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। जम्मू में संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं जम्मू में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उसकी गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उसके मोबाइल फोन में कुछ पाकिस्तानी संपर्क मिलने की बात सामने आई है, हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। तेलंगाना में नर्स ने सुसाइड किया, परिवार ने लगाया रेप का आरोप तेलंगाना के वारंगल जिले में 20 साल की नर्स अपने घर की छत पर फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद परिवार ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 3 घंटे पहले कॉपी लिंक कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से एक हफ्ते की अग्रिम जमानत मिल गई है। यह राहत उन्हें असम में दर्ज केस में मिली है। कोर्ट ने कहा है कि यह राहत सीमित समय के लिए है। इस दौरान पवन खेड़ा को संबंधित कोर्ट या एजेंसी के सामने पेश होकर आगे की कानूनी प्रक्रिया एक हफ्ते में पूरी करनी होगी। पवन खेड़ा ने 5 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर आरोप लगाए थे। खेड़ा ने दावा किया कि रिनिकी के पास एक से अधिक पासपोर्ट और विदेशों में संपत्ति है, जिसका जिक्र हिमंता के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… कैश कांड- जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अभी इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज थे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जस्टिस वर्मा इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किए गए थे, जब उनके सरकारी आवास पर जला हुआ कैश मिलने पर विवाद खड़ा हुआ था। इस मामले में उनके खिलाफ इन-हाउस जांच चल रही है और संसदीय कार्रवाई के जरिए हटाने की प्रक्रिया की संभावना भी जताई गई थी। जस्टिस वर्मा ने 5 अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ ली थी। गगनयान मिशन के लिए श्रीहरिकोटा में दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट पूरा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष संगठन (ISRO) को महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन के लिए दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) सफलतापूर्वक करने पर बधाई दी। यह अगले साल होने वाली भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में अहम कदम है। पिछले टेस्ट में गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल के लिए डिज़ाइन किए गए पैराशूट-आधारित डीसेलरेशन सिस्टम (गति कम करने वाले सिस्टम) के एंड-टू-एंड प्रदर्शन को प्रदर्शित किया गया था। जनगणना 2027 के पहले चरण में अबतक 5.72 लाख परिवारों ने सेल्फ-एन्यूमरेशन किया भारत के रजिस्ट्रार जनरल ने शुक्रवार को बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अबतक 5.72 लाख से ज्यादा परिवारों ने सेल्फ-एन्यूमरेशन (खुद से जानकारी देने) सुविधा का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि यह जनगणना की डिजिटल पहल में बढ़ती भागीदारी को दिखाता है। सेल्फ-एन्यूमरेशन सुविधा उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए मिल रही है, जहां 16 अप्रैल से फिजिकल हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना शुरू होगी। जनगणना 2027 की शुरुआत 1 अप्रैल को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई। इसके साथ ही 15 दिनों की सेल्फ-एन्यूमरेशन विंडो भी शुरू हुई – जो इस विशाल अभ्यास के इतिहास में पहली बार हुआ है। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, इस बार 1 जुलाई से शुरू होगी 1 जुलाई से 28 अगस्त के बीच होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। केवल 13 से 70 साल की उम्र के तीर्थयात्री ही रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। 6 हफ्ते से ज्यादा की गर्भवती महिलाएं भी पात्र नहीं होंगी। रजिस्ट्रेशन आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी से होगा। 8 अप्रैल के बाद जारी वैलिड स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। छत्तीसगढ़ के कांकेर में 2 कारें आसने-सामने से टकराईं, 6 की मौत छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाथिया नवागांव के पास शुक्रवार सुबह दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हुई है। 3 गंभीर घायल हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर 37 करोड़ का सोना पकड़ाया, 24 महिलाओं के पास 29 किलो गोल्ड मिला डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर 24 महिलाओं को 29.37 किलो सोने के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 37.74 करोड़ रुपए बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह एक सुनियोजित गोल्ड स्मगलिंग रैकेट है और इसके मास्टरमाइंड की तलाश में जांच जारी है। राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद CAPF एक्ट लागू, नोटिफिकेशन जारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने CAPF (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) एक्ट, 2026 को नोटिफाई कर दिया है, जिससे भर्ती, प्रमोशन और डेपुटेशन के नियम तय होंगे। इस नए कानून के तहत CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB के वरिष्ठ अधिकारियों की सेवा शर्तों को एक समान ढांचे में लाया जाएगा। ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में ट्रेनी अग्निवीर कमरे में फंदे से लटका मिला ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में कमरे के अंदर ट्रेनी अग्निवीर कार्तिक यादव फंदे से लटका मिला। 19 साल का कार्तिक उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। जम्मू में संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं जम्मू में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उसकी गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उसके मोबाइल फोन में कुछ पाकिस्तानी संपर्क मिलने की बात सामने आई है, हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। तेलंगाना में नर्स ने सुसाइड किया, परिवार ने लगाया रेप का आरोप तेलंगाना के वारंगल जिले में 20 साल की नर्स अपने घर की छत पर फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद परिवार ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 18 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केवल अपशब्द या भद्दी भाषा का इस्तेमाल अपने आप में ‘अश्लीलता’ नहीं माना जा सकता, जब तक उसमें कोई यौन या कामुक तत्व शामिल न हो। कोर्ट ने पारिवारिक संपत्ति विवाद के दौरान ‘बास्टर्ड’ शब्द कहने पर दो लोगों को मिली सजा रद्द कर दी। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने स्पष्ट किया कि आईपीसी की धारा 294(बी) के तहत अपराध तभी बनता है, जब इस्तेमाल किए गए शब्द किसी की कामुक भावनाओं को भड़काने वाले हों। कोर्ट ने कहा कि आज के दौर में गरमागरम बहस के दौरान ऐसे शब्द अक्सर बोल दिए जाते हैं, इसलिए इन्हें अश्लील मानकर सजा देना सही नहीं है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मोइरांग में रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत, हिंसा भड़की सोमवार देर रात बिष्णुपुर जिले में एक संदिग्ध रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क उठी। हमला रात करीब 1 बजे मोइरांग पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले ट्रोंगलाओबी अवांग लीकाई में हुआ, जहां कुकी उग्रवादियों द्वारा दागा गया एक गोला एक रिहायशी इलाके में जा गिरा। इसमें 5 साल के एक लड़के और 5 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IMD Weather Update Today MP UP rajasthan rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP UP Rajasthan Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून23 मिनट पहले कॉपी लिंक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। राजस्थान के छह जिलों में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे। झालावाड़ में ओले गिरने के कारण गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं कोटा जिले के डिपरी में चंबल नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम का टेंट तेज आंधी में उड़ गया। मध्य प्रदेश के बैतूल और ग्वालियर में शनिवार शाम को ओले गिरे। सड़कें सफेद नजर आने लगीं। प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। सिवनी और रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। यूपी के चार जिलों में भी शनिवार शाम को जमकर ओले गिरे। कानपुर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई। हैलट अस्पताल में पानी भर गया। वहीं एक ऑटो पर बरगद का पेड़ गिर गया। इसमें ड्राइवर और 60 साल की महिला की मौत हो गई। पंजाब के पठानकोट, अमृतसर और मोगा में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे सड़कों पर सफेद चादर जैसी बिछी दिखी। वहीं, शाम को जालंधर में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी के बाद गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। वहीं शिमला में भारी ओलावृष्टि हुई। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें… पंजाब के अमृतसर में सड़क पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी ओले गिरे। दिल्ली-NCR में 1000 km तक घने बादल दिल्ली-NCR, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और MP में शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। IMD ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, ओले और 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसकी वजह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे 1000 किमी तक लंबे घने बादल बने हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update Today MP UP rajasthan rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP UP Rajasthan Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून2 घंटे पहले कॉपी लिंक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। राजस्थान के छह जिलों में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे। झालावाड़ में ओले गिरने के कारण गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं कोटा जिले के डिपरी में चंबल नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम का टेंट तेज आंधी में उड़ गया। मध्य प्रदेश के बैतूल और ग्वालियर में शनिवार शाम को ओले गिरे। सड़कें सफेद नजर आने लगीं। प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। सिवनी और रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। यूपी के चार जिलों में भी शनिवार शाम को जमकर ओले गिरे। कानपुर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई। हैलट अस्पताल में पानी भर गया। वहीं एक ऑटो पर बरगद का पेड़ गिर गया। इसमें ड्राइवर और 60 साल की महिला की मौत हो गई। पंजाब के पठानकोट, अमृतसर और मोगा में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे सड़कों पर सफेद चादर जैसी बिछी दिखी। वहीं, शाम को जालंधर में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी के बाद गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। वहीं शिमला में भारी ओलावृष्टि हुई। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें… पंजाब के अमृतसर में सड़क पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी ओले गिरे। दिल्ली-NCR में 1000 km तक घने बादल दिल्ली-NCR, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और MP में शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। IMD ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, ओले और 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसकी वजह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे 1000 किमी तक लंबे घने बादल बने हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update Today MP rajasthan UP haryana rain himachal jammu kashmir snowfall alert

Hindi News National IMD Weather Update Today MP Rajasthan UP Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादूनकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। दिल्ली, पंजाब सहित 11 राज्यों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 36 जिलों में बारिश हुई, आज ओले गिरने की आशंका है। राजस्थान में शुक्रवार को रेगिस्तानी जिले जैसलमेर-बीकानेर में जमकर ओले गिरे। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश की कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। वहीं केदारनाथ में भी शनिवार को ताजा बर्फ गिरी। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 4 तस्वीरें… उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार को बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग में शुक्रवार शाम को बर्फबारी हुई। नूंह में रोजका मेव IMT क्षेत्र और तावडू रोड पर जमकर ओले गिरे। यूपी के मथुरा में शुक्रवार शाम को बारिश के साथ ओले गिरे। अगले दो दिन मौसम का हाल 5-6 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिन से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की चेतावनी राजस्थान में 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में ओले भी गिरे। वहीं, जयपुर शहर में देर शाम आए अंधड़ के कारण अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: आगरा-मथुरा में देर रात ओले गिरे, बिजली गिरने से 5 की मौत यूपी में आज लखनऊ-कानपुर समेत 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि, 55 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3-5°C तक की गिरावट आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 22 जिलों में बारिश के आसार; तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। रुक-रुककर बारिश होने की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश: रांची, गढ़वा सहित 14 जिले में यलो अलर्ट रांची सहित झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में करीब आठ मिमी बारिश दर्ज की गई। पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। शनिवार को 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों पर बर्फबारी, 24 घंटे में 4.6॰C गिरा तापमान हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर अप्रैल में भी बर्फबारी हो रही है। बीती रात अटल टनल, दारचा, रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा और स्पीति वैली में बर्फ गिरी। शनिवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओले गिरने व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









