IMD Weather Update; MP rajasthan Maharashtra heatwave Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP Rajasthan Maharashtra Heatwave Alert | UP Bihar Chhattisgarh Rain Kashmir Himachal Snowfall भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना57 मिनट पहले कॉपी लिंक महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों में गर्मी का असर जारी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र का अमरावती सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.6°C दर्ज हुआ। वहीं वर्धा में 45.5°C, अकोला में 45.4°C, नागपुर में 45°C और मध्य प्रदेश के खंडवा में 45.1°C तापमान रहा। इधर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 6 राज्यों के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बिजली गिरने की दो घटनाएं हुईं। इसमें एक लड़के की मौत हो गई। एमपी के कटनी में ओले गिरे। उमरिया में बारिश से खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया। बिहार में आंधी-बारिश के कारण कई मकानों पर पेड़ गिर गए। सड़क पर जाम लग गया। सिक्किम में सेना ने नाथूला-थेगू इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से सड़क बंद होने के बाद फंसे कई टूरिस्ट को बचाया। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है। वहीं राजस्थान में 20 जून, मध्य प्रदेश में 10-16 जून और बिहार में 8-10 जून के बीच मानसून आने की संभावना है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 17 मई: झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट। बिहार के 19 जिलों में, हरियाणा के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट। राजस्थान और पंजाब में अगले एक सप्ताह तक हीटवेव का अलर्ट। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिर सकते है। 18 मई: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट है। रातें भी गर्म रहेंगी। छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी। असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें… दिल्ली में धूप और तेज गर्मी से बचने की कोशिश करता दुकानदार। यूपी के कानपुर में तेज धूप में पेपर से खुद को ढंकती महिला। बिहार के पटना में तेज धूप में चेहरा ढंककर जाते लोग। यूपी के प्रयागराज में पूरा चेहरा ढंककर गाड़ी चलाता शख्स। मध्य प्रदेश के उमरिया में खरीदी केंद्रों पर रखा गेहूं बारिश में भीग गया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
SIR Voter List Revision Phase 3 Update; Election Commission

Hindi News National SIR Voter List Revision Phase 3 Update; Election Commission | States UTs नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक चुनाव आयोग ने गुरुवार को स्पेशल इंटेशिव रिवीजन (SIR) के तीसरे फेज की घोषणा की है। इस चरण के तहत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में करोड़ों मतदाताओं का घर-घर जाकर वेरिफिकेशन किया जाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार तीसरे फेज में 36.73 करोड़ मतदाताओं का वेरिफिकेशन होगा। इस प्रक्रिया में 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात होंगे। BLO की मदद के लिए राजनीतिक पार्टियों की तरफ नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी शामिल रहेंगे। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
SIR Voter List Revision Phase 3 Update; Election Commission

Hindi News National SIR Voter List Revision Phase 3 Update; Election Commission | States UTs नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक चुनाव आयोग ने गुरुवार को स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे फेज की घोषणा की है। इस फेज के तहत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। 16 राज्यों में हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली (NCT), चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन-दीव शामिल हैं। SIR के तीसरे फेज के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में SIR प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इन तीनों राज्यों में मौसम और जनगणना के दूसरे चरण को देखते हुए SIR के शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी। करीब 4 लाख BLO, 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट तैनात होंगे चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे फेज की SIR प्रक्रिया में 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) तैनात होंगे। BLO की मदद के लिए राजनीतिक पार्टियों की तरफ नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी शामिल रहेंगे। दिल्ली में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए SIR की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। SIR फेज 1-2 : 10 राज्य, 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हुए चुनाव आयोग ने 24 जून 2025 को पूरे देश में SIR कराने का आदेश दिया था। अब तक 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं। पहले फेज में बिहार में SIR हुआ था। दूसरे फेज के तहत 28 अक्टूबर 2025 से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR हुआ। इनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, गोवा, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हुआ। आयोग ने बताया कि SIR के पहले दो फेज में करीब 59 करोड़ मतदाताओं को कवर किया गया था। इस दौरान 6.3 लाख BLO और 9.2 लाख BLA प्रक्रिया में शामिल हुए। SIR प्रक्रिया, 6 सवाल-जवाब में जानें… 1. SIR क्या है? यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवाकर वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। 18 साल से ज्यादा के नए वोटरों को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है या जो दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं, उनके नाम हटाए जाते हैं। नाम, पते में गलतियों को भी ठीक किया जाता है। 2. पहले किस राज्य में हुआ? पहले फेज में बिहार में हुआ। फाइनल लिस्ट में 7.42 करोड़ वोटर्स हैं। दूसरे फेज के तहत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में SIR की घोषणा हुई। 3. कौन करता है? ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) और बूथ लेवल एजेंट (BLA) घर-घर जाकर वोटरों का वेरिफिकेशन करते हैं। 4. SIR में वोटर को क्या करना होगा? SIR के दौरान BLO/BLA वोटर को फॉर्म देंगे। वोटर को उन्हें जानकारी मैच करवानी है। अगर दो जगह वोटर लिस्ट में नाम है तो उसे एक जगह से कटवाना होगा। अगर नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो जुड़वाने के लिए फॉर्म भरना होगा और संबंधित डॉक्यूमेंट्स देने होंगे। 5. SIR के लिए कौन से दस्तावेज मान्य? पेंशनर पहचान पत्र किसी सरकारी विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र जन्म प्रमाणपत्र पासपोर्ट 10वीं की मार्कशीट स्थायी निवास प्रमाणपत्र वन अधिकार प्रमाणपत्र जाति प्रमाणपत्र राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) में नाम परिवार रजिस्टर में नाम जमीन या मकान आवंटन पत्र आधार कार्ड 6. SIR का मकसद क्या है? 1951 से लेकर 2004 तक का SIR हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है। इस लंबे दौर में मतदाता सूची में कई परिवर्तन जरूरी हैं। जैसे लोगों का माइग्रेशन, दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होना। डेथ के बाद भी नाम रहना। विदेशी नागरिकों का नाम सूची में आ जाने पर हटाना। कोई भी योग्य वोटर लिस्ट में न छूटे और कोई भी अयोग्य मतदाता सूची में शामिल न हो। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
NEET Paper Leak; NEET UG 2026 Cancelled Controversy LIVE Update

Hindi News National NEET Paper Leak; NEET UG 2026 Cancelled Controversy LIVE Update | NTA CBI Probe पुणे/गुरुग्राम/जयपुर5 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान से हिरासत में लिए दोनों भाईयों को सीबीआई दिल्ली लेकर गई है। अन्य आरोपियों को भी पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। NEET पेपर लीक मामले में तीन राज्यों से अब तक 7 लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनमें महाराष्ट्र से 3, राजस्थान से 3 और हरियाणा का 1 युवक शामिल है। बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे से एक महिला और अहिल्यानगर का युवक शामिल है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम मनीषा वाघमारे है, जो ब्यूटीशियन है। अहिल्यानगर से धनंजय निवृत्ति लोखंडे (26) को पकड़ा है। 12 मई को नासिक से शुभम खैरनार (30) को हिरासत में लिया जा चुका है। CBI तीनों से पूछताछ कर रही है। राजस्थान से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें सीकर का कंसल्टेंसी संचालक राकेश मंडवरिया और लीक पेपर खरीदकर बेचने वाले दो भाई दिनेश बिवाल और मांगीलाल बिवाल शामिल हैं। राजस्थान SOG के मुताबिक, राजस्थान में करीब एक हजार कैंडिडेट तक ये पेपर पहुंचा था। SOG ने हरियाणा के गुरुग्राम से BAMS फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट यश यादव को हिरासत में लिया। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों बिवाल भाइयों का कहना है कि इस केस में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। 13 मई: FAIMA सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NEET UG 2026 परीक्षा रद्द मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। FAIMA ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली से अब भरोसा उठ चुका है। इसलिए मौजूदा गवर्निंग बॉडी का पुनर्गठन किया जाना चाहिए। दरअसल, NTA ने 12 मई को पेपर लीक के बाद NEET परीक्षा रद्द कर दी थी। NTA ने माना कि गड़बड़ी हुई है। एग्जाम 3 मई को हुआ था, जिसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। राजस्थान- मास्टरमाइंड भाइयों के पास लग्जरी कारें-फार्महाउस, बोले- बड़े लोगों को बचाया जा रहा नीट-2026 पेपर लीक मामले में जमवारामगढ़ (जयपुर) के दो भाइयों मांगीलाल बिवाल और दिनेश बिवाल को पकड़ा गया है। राजस्थान एसोजी आरोपी भाइयों के बैकग्राउंड की जांच कर रही है। आरोपियों का कहना है कि इस केस में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… गुरुग्राम से BAMS स्टूडेंट पकड़ा NEET (UG) पेपर लीक मामले में राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने गुरुग्राम से एक BAMS स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया युवक फर्रुखनगर इलाके के खुरमपुर गांव का रहने वाला यश है। पुलिस टीम को शक है कि यश पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा है। पूरी खबर पढें… NTA डीजी अभिषेक सिंह ने गड़बड़ी मानी NTA डीजी अभिषेक सिंह ने मंगलवार (12 मई) को कहा कि इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं। परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 6 से 8 दिन में नई तारीख का ऐलान होगा। केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। एजेंसी ने मामले में एफआईआर दर्ज की। NTA ने बताया कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। वहीं, दिल्ली में मीडिया ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस मामले में सवाल पूछा तो वे बिना कुछ बोले निकल गए थे। यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में 89 पेपर लीक हुए हैं और 48 बार दोबारा परीक्षाएं हुईं। इस नाकामी की जिम्मेदार BJP सरकार है। केरलम से सीकर पहुंचा क्वेश्चन बैंक, टाइमलाइन से समझें NEET का पेपर ‘क्वेश्चन बैंक’के जरिए लीक किया गया। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। ये सभी हाथ से लिखे गए और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही थी। जांच एजेंसी पता लगा रही हैं कि आखिर यह पेपर लीक कहां से हुआ। हालांकि, इसका खुलासा राजस्थान के सीकर से हुआ। 1 मई: केरलम से राजस्थान भेजा क्वेश्चन बैंक केरलम के कॉलेज में MBBS कर रहे चूरू के एक लड़के ने ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर में अपने दोस्त को भेजा। 2 मई: राजस्थान में पेपर शेयर हुआ दोस्त ने ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर के एक पीजी संचालक को दिया। उसने पीजी में रहने वाले स्टूडेंट्स को ‘क्वेश्चन बैंक’ शेयर कर दिया। इसी तरह दूसरे स्टूडेंट्स और करियर काउंसलर्स तक पहुंचा। इसी तरह बंटता चला गया। 3 मई: पीजी संचालक ने पुलिस में शिकायत की परीक्षा होने के बाद सीकर के एक पीजी संचालक ने उद्योग नगर थाने और एनटीए को यह शिकायत दी थी कि एक कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ बड़ी संख्या में छात्रों को मिला है। 6-7 मई: पेपर से जुड़ी ऑनलाइन चैट वायरल आंसर-की और परीक्षा से जुड़ी चर्चाएं ऑनलाइन सामने आने के बाद छात्रों और कोचिंग सेंटर्स में एक कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ को लेकर चर्चा शुरू हुई, जो कथित तौर पर असली परीक्षा से काफी मिलता-जुलता था। 7 मई: NTA ने गड़बड़ी की बात कही NTA ने पुष्टि की कि उसे परीक्षा के 4 दिन बाद यानी 7 मई को कथित गड़बड़ियों से जुड़े इनपुट मिले थे। एजेंसी ने बताया कि यह मामला राजस्थान और उत्तराखंड से सामने आया। 8 मई: NTA ने जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंपी। 12 मई: 13 लोग अरेस्ट राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कहा कि उसने नीट पेपर लीक मामले की जांच शुरू कर दी है। 12 मई तक सीकर और आसपास के इलाकों से 13 लोगों को अरेस्ट किया। एक ही हैंडराइटिंग में लिखे 300+ सवाल, 150 परीक्षा में आए ‘क्वेश्चन बैंक’ हाथ से लिखे गए हैं और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही है। ‘क्वेश्चन बैंक’ में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। इसमें से 150 सवाल हूबहू NEET के पेपर में आए। पेपर में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और प्रत्येक सवाल 4 अंक का होता है। यानी 720 में से 600 नंबर के सवाल सीधे ‘क्वेश्चन बैंक’ से आए। एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी विशेष क्वेश्चन बैंक से परीक्षा में कुछ सवाल हूबहू आने की संभावना रहती है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में प्रश्न आने की संभावना आमतौर पर नहीं होती। कितने छात्रों को ‘क्वेश्चन बैंक’ मिला,
NEET Paper Leak; NEET UG 2026 Cancelled Controversy LIVE Update

Hindi News National NEET Paper Leak; NEET UG 2026 Cancelled Controversy LIVE Update | NTA CBI Probe पुणे/गुरुग्राम/जयपुर3 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान से हिरासत में लिए दोनों भाईयों को सीबीआई दिल्ली लेकर गई है। अन्य आरोपियों को भी पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। NEET पेपर लीक मामले में तीन राज्यों से अब तक 7 लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनमें महाराष्ट्र से 3, राजस्थान से 3 और हरियाणा का 1 युवक शामिल है। बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे से एक महिला और अहिल्यानगर का युवक शामिल है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम मनीषा वाघमारे है, जो ब्यूटीशियन है। अहिल्यानगर से धनंजय निवृत्ति लोखंडे (26) को पकड़ा है। 12 मई को नासिक से शुभम खैरनार (30) को हिरासत में लिया जा चुका है। CBI तीनों से पूछताछ कर रही है। राजस्थान से 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें सीकर का कंसल्टेंसी संचालक राकेश मंडवरिया और लीक पेपर खरीदकर बेचने वाले दो भाई दिनेश बिवाल और मांगीलाल बिवाल शामिल हैं। राजस्थान SOG के मुताबिक, राजस्थान में करीब एक हजार कैंडिडेट तक ये पेपर पहुंचा था। SOG ने हरियाणा के गुरुग्राम से BAMS फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट यश यादव को हिरासत में लिया। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों बिवाल भाइयों का कहना है कि इस केस में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। 13 मई: FAIMA सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NEET UG 2026 परीक्षा रद्द मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। FAIMA ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली से अब भरोसा उठ चुका है। इसलिए मौजूदा गवर्निंग बॉडी का पुनर्गठन किया जाना चाहिए। दरअसल, NTA ने 12 मई को पेपर लीक के बाद NEET परीक्षा रद्द कर दी थी। NTA ने माना कि गड़बड़ी हुई है। एग्जाम 3 मई को हुआ था, जिसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। राजस्थान- मास्टरमाइंड भाइयों के पास लग्जरी कारें-फार्महाउस, बोले- बड़े लोगों को बचाया जा रहा नीट-2026 पेपर लीक मामले में जमवारामगढ़ (जयपुर) के दो भाइयों मांगीलाल बिवाल और दिनेश बिवाल को पकड़ा गया है। राजस्थान एसोजी आरोपी भाइयों के बैकग्राउंड की जांच कर रही है। आरोपियों का कहना है कि इस केस में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… गुरुग्राम से BAMS स्टूडेंट पकड़ा NEET (UG) पेपर लीक मामले में राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने गुरुग्राम से एक BAMS स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया युवक फर्रुखनगर इलाके के खुरमपुर गांव का रहने वाला यश है। पुलिस टीम को शक है कि यश पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा है। पूरी खबर पढें… NTA डीजी अभिषेक सिंह ने गड़बड़ी मानी NTA डीजी अभिषेक सिंह ने मंगलवार (12 मई) को कहा कि इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं। परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 6 से 8 दिन में नई तारीख का ऐलान होगा। केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। एजेंसी ने मामले में एफआईआर दर्ज की। NTA ने बताया कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। वहीं, दिल्ली में मीडिया ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस मामले में सवाल पूछा तो वे बिना कुछ बोले निकल गए थे। यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में 89 पेपर लीक हुए हैं और 48 बार दोबारा परीक्षाएं हुईं। इस नाकामी की जिम्मेदार BJP सरकार है। केरलम से सीकर पहुंचा क्वेश्चन बैंक, टाइमलाइन से समझें NEET का पेपर ‘क्वेश्चन बैंक’के जरिए लीक किया गया। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। ये सभी हाथ से लिखे गए और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही थी। जांच एजेंसी पता लगा रही हैं कि आखिर यह पेपर लीक कहां से हुआ। हालांकि, इसका खुलासा राजस्थान के सीकर से हुआ। 1 मई: केरलम से राजस्थान भेजा क्वेश्चन बैंक केरलम के कॉलेज में MBBS कर रहे चूरू के एक लड़के ने ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर में अपने दोस्त को भेजा। 2 मई: राजस्थान में पेपर शेयर हुआ दोस्त ने ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर के एक पीजी संचालक को दिया। उसने पीजी में रहने वाले स्टूडेंट्स को ‘क्वेश्चन बैंक’ शेयर कर दिया। इसी तरह दूसरे स्टूडेंट्स और करियर काउंसलर्स तक पहुंचा। इसी तरह बंटता चला गया। 3 मई: पीजी संचालक ने पुलिस में शिकायत की परीक्षा होने के बाद सीकर के एक पीजी संचालक ने उद्योग नगर थाने और एनटीए को यह शिकायत दी थी कि एक कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ बड़ी संख्या में छात्रों को मिला है। 6-7 मई: पेपर से जुड़ी ऑनलाइन चैट वायरल आंसर-की और परीक्षा से जुड़ी चर्चाएं ऑनलाइन सामने आने के बाद छात्रों और कोचिंग सेंटर्स में एक कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ को लेकर चर्चा शुरू हुई, जो कथित तौर पर असली परीक्षा से काफी मिलता-जुलता था। 7 मई: NTA ने गड़बड़ी की बात कही NTA ने पुष्टि की कि उसे परीक्षा के 4 दिन बाद यानी 7 मई को कथित गड़बड़ियों से जुड़े इनपुट मिले थे। एजेंसी ने बताया कि यह मामला राजस्थान और उत्तराखंड से सामने आया। 8 मई: NTA ने जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंपी। 12 मई: 13 लोग अरेस्ट राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कहा कि उसने नीट पेपर लीक मामले की जांच शुरू कर दी है। 12 मई तक सीकर और आसपास के इलाकों से 13 लोगों को अरेस्ट किया। एक ही हैंडराइटिंग में लिखे 300+ सवाल, 150 परीक्षा में आए ‘क्वेश्चन बैंक’ हाथ से लिखे गए हैं और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही है। ‘क्वेश्चन बैंक’ में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। इसमें से 150 सवाल हूबहू NEET के पेपर में आए। पेपर में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और प्रत्येक सवाल 4 अंक का होता है। यानी 720 में से 600 नंबर के सवाल सीधे ‘क्वेश्चन बैंक’ से आए। एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी विशेष क्वेश्चन बैंक से परीक्षा में कुछ सवाल हूबहू आने की संभावना रहती है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में प्रश्न आने की संभावना आमतौर पर नहीं होती। कितने छात्रों को ‘क्वेश्चन बैंक’ मिला,
Prateek Yadav Death Funeral LIVE Photos Update; Akhilesh Yadav Aparna Yadav

लखनऊ3 मिनट पहले कॉपी लिंक सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का आज लखनऊ में बैकुंठ धाम पर सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा। प्रतीक का बुधवार सुबह 6 बजे 38 साल की उम्र में निधन हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई गई। उनके शरीर पर छह चोटें भी पाई गईं, जो मौत से पहले लगी थीं। इनमें 3 चोटें 7 दिन पुरानी और 3 एक दिन पुरानी थीं। विसरा सुरक्षित रखा गया है। जब प्रतीक की मौत हुई, तब पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव असम में थीं। लौटीं तो बेटियों से लिपटकर रोने लगीं। प्रतीक का शव उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। अखिलेश, डिंपल समेत यादव परिवार के सभी सदस्य पहुंचे थे। श्रद्धांजलि देते वक्त अखिलेश भावुक नजर आए। प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। पत्नी अपर्णा भाजपा की नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, वे फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे। इसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है। प्रतीक के निधन से जुड़ी 3 तस्वीरें अपर्णा यादव असम से लखनऊ लौटीं तो बेटियों से लिपटकर रोने लगीं। प्रतीक की बॉडी के पास पहुंचीं तो एकटक चेहरा निहारती रहीं। अखिलेश ने अपने छोटे भाई प्रतीक को श्रद्धांजलि दी। सपा प्रमुख भावुक नजर आए। अपर्णा यादव ने अपनी दोनों बेटियों की सीएम योगी से मुलाकात कराई। वे योगी को बाहर तक छोड़ने भी आईं। ब्रिटेन से पढ़ाई की, राजनीति से दूर थे प्रतीक की मां साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। 1990 में चंद्रप्रकाश गुप्ता और साधना का तलाक हो गया। इसी दौरान साधना और मुलायम की करीबी हो गई। 2003 में मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से शादी कर ली और सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को बेटे का हक दिया था। प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उन्हें महंगी कारों और सुपर बाइक्स का शौक था। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। 2022 के चुनावी हलफनामे में अपर्णा और प्रतीक की चल-अचल संपत्ति करीब 23 करोड़ रुपए बताई गई थी। प्रतीक ने अपर्णा से 14 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। प्रतीक ने 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था-अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था-‘All is Good’, यानी सब अच्छा है। प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 4 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रतीक की शादी में अमिताभ- जया बच्चन आई थीं, तस्वीरें देखिए… प्रतीक के निधन के बाद उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। शादी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन समेत कई हस्तियां शामिल हुई थीं। 26 मिनट पहले कॉपी लिंक 9:30 बजे अंतिम दर्शन के लिए खुलेगा घर का गेट प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए सुबह 9:30 बजे घर का गेट खुलेगा। इसके बाद लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। फिर बैकुंठ धाम में प्रतीक का अंतिम संस्कार होगा। 27 मिनट पहले कॉपी लिंक विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष बोले- बहुत दुखद घटना है विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा- बहुत दुखद घटना है। मैं अपने संगठन विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से दुख व्यक्त करता हूं। 32 मिनट पहले कॉपी लिंक अपर्णा यादव ने रात में सोशल मीडिया पर किया पोस्ट अपर्णा यादव ने बुधवार आधी रात सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने परिवार की ओर से प्रतीक यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक संतप्त परिवार में अपर्णा यादव ने खुद के साथ बेटियों प्रथमा और पद्मजा यादव के नाम लिखे हैं। 36 मिनट पहले कॉपी लिंक बैकुंठ धाम में होगा अंतिम संस्कार, बता रहे रिपोर्टर आदित्य तिवारी 38 मिनट पहले कॉपी लिंक संतकबीरनगर से अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचा युवक संतकबीरनगर से आए शैलेश यादव ने कहा- मुझे प्रतीक के निधन से बहुत दुख हुआ। मैं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचा हूं। 40 मिनट पहले कॉपी लिंक घर का गेट अभी बंद, बाहर पुलिस फोर्स तैनात अपर्णा यादव के घर का गेट अभी बंद है। बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। समर्थक और चाहने वाले जुट रहे हैं। 42 मिनट पहले कॉपी लिंक अंतिम यात्रा के लिए डीसीएम वाहन तैयार प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा 11 बजे निकाली जाएगी। कल से ही लोगों का घर पर पहुंचना जारी है। आज भी कई जिलों से उनके चाहने वाले पहुंच रहे हैं। घर के बाहर अंतिम यात्रा के लिए डीसीएम वाहन फूलों से सजाकर तैयार कर दिया गया है। 57 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रतीक की बॉडी पर चोट के 6 निशान मिले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्रतीक की छाती, दाएं हाथ, कोहनी से कलाई तक और बाएं हाथ की कलाई से ऊपर 6 चोटों के निशान मिले हैं। इनमें 3 चोटें 7 दिन पुरानी और 3 एक दिन पुरानी थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, बीमारी की वजह से बाएं पैर के अंगूठे का नाखून नीला था। 57 मिनट पहले कॉपी लिंक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट- कार्डिएक अरेस्ट से जान गई लखनऊ मेडिकल कॉलेज ने प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बुधवार शाम जारी की। डॉक्टरों के मुताबिक, फेफड़ों में बड़ी मात्रा में खून के थक्के जम गए थे। इसी वजह से हार्ट और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे मौत हुई। हार्ट और फेफड़ों से मिले खून के थक्कों के नमूनों को आगे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। शरीर के अंदरूनी अंगों को भी केमिकल जांच के लिए प्रीजर्व किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, प्रतीक पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म, हाईपर टेंशन, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित थे। (पूरी रिपोर्टर पढ़िए) 02:41 AM14 मई 2026 कॉपी लिंक सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा बोले- प्रतीक यादव की मौत संदिग्ध, हाईकोर्ट के पूर्व जज जांच करें समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा,
Rohit Sharma; PBKS Vs MI LIVE Score Update: Shreyas Iyer Hardik Pandya

धर्मशाला5 मिनट पहले कॉपी लिंक लगातार 4 मैच हारने के बाद पंजाब किंग्स मुश्किल में है। टीम 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अभी 2 मैच और जीतने हैं। गुरुवार को धर्मशाला में मुंबई इंडियंस उसके लिए चुनौती बन सकती है। मुंबई ने पिछले मैच में रायपुर में बेंगलुरु को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, भुवनेश्वर के छक्के से बेंगलुरु को जीत मिली थी। पंजाब की सबसे बड़ी परेशानी उसकी गेंदबाजी है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी यह मान चुके हैं। उन्होंने कहा था- ‘टीम की इस हालत के लिए वे खुद ही जिम्मेदार हैं। टूर्नामेंट के पहले फेज में बैटर्स के शानदार प्रदर्शन से गेंदबाजी की कमजोरियां सामने नहीं आई। लेकिन, अब यह चिंता का विषय बन गई हैं।’ पिछले मैच में टीम ने दिल्ली के खिलाफ जीत की स्थिति से आखिरी 5 ओवरों में मैच गंवा दिया था। मैच प्रीव्यू पढ़िए… पिछले रिकॉर्ड में दोनों टीमें बराबरी पर पंजाब और मुंबई का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं। दोनों ने 17-17 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा। आज जीतने वाली टीम बढ़त हासिल करेगी। कोनोली पंजाब के टॉप स्कोरर इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 11 मैचों में 415 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक हैं। उनका स्ट्राइक रेट 168.01 रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 11 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है। रिकेल्टन ने मुंबई से सबसे ज्यादा रन बनाए मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकेल्टन ने 9 मैचों में 382 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 188.17 रहा है। गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर ने 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 2 विकेट रहा है। पंजाब के पेसर्स खूब रन लुटा रहे हैं अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाले पेस अटैक का इकोनॉमी रेट इस सीजन में सभी 10 टीमों में सबसे खराब रहा है। लॉकी फर्ग्यूसन और बेन ड्वार्शिस जैसे बदलावों के बावजूद टीम लय नहीं पकड़ पा रही है। इस पिच पर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या नहीं, यह देखना होगा। मुंबई का सबसे खराब सीजन, पंड्या की वापसी संभव यह सीजन मुंबई के सबसे खराब सीजन में से एक है। टीम 11 में से सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और 6 अंक के साथ 9वें स्थान पर है। कप्तान हार्दिक पंड्या हल्की चोट के कारण पिछले 2 मैचों से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। वे खुद पिछले एक साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। धर्मशाला में बुमराह और बोल्ट की गेंदबाजी पर नजर रहेगी। धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम देश के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, जिससे बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। काली मिट्टी की सतह हार्ड होती है और लगातार अच्छा बाउंस देती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं। धर्मशाला की ऊंचाई भी बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहती है। हाई-एल्टीट्यूड कंडीशंस की वजह से गेंद हवा में तेजी से ट्रैवल करती है, जिससे यहां लंबे छक्के और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। धर्मशाला में बारिश का खतरा धर्मशाला में 14 मई को कांगड़ा वैली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। शाम के समय तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 65-75% तक रहने की उम्मीद है। बारिश के कारण मैच में रुकावट या देरी की आशंका जरूर है, लेकिन HPCA स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा माना जाता है। इससे पहले 11 मई का मुकाबला भी दोपहर की बारिश के बावजूद समय पर शुरू हुआ था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XII पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर। इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह मुंबई इंडियंस- रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Rohit Sharma; PBKS Vs MI LIVE Score Update: Shreyas Iyer Hardik Pandya

धर्मशाला2 घंटे पहले कॉपी लिंक लगातार 4 मैच हारने के बाद पंजाब किंग्स मुश्किल में है। टीम 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अभी 2 मैच और जीतने हैं। गुरुवार को धर्मशाला में मुंबई इंडियंस उसके लिए चुनौती बन सकती है। मुंबई ने पिछले मैच में रायपुर में बेंगलुरु को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, भुवनेश्वर के छक्के से बेंगलुरु को जीत मिली थी। पंजाब की सबसे बड़ी परेशानी उसकी गेंदबाजी है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी यह मान चुके हैं। उन्होंने कहा था- ‘टीम की इस हालत के लिए वे खुद ही जिम्मेदार हैं। टूर्नामेंट के पहले फेज में बैटर्स के शानदार प्रदर्शन से गेंदबाजी की कमजोरियां सामने नहीं आई। लेकिन, अब यह चिंता का विषय बन गई हैं।’ पिछले मैच में टीम ने दिल्ली के खिलाफ जीत की स्थिति से आखिरी 5 ओवरों में मैच गंवा दिया था। मैच प्रीव्यू पढ़िए… पिछले रिकॉर्ड में दोनों टीमें बराबरी पर पंजाब और मुंबई का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं। दोनों ने 17-17 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई रहा। आज जीतने वाली टीम बढ़त हासिल करेगी। कोनोली पंजाब के टॉप स्कोरर इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 11 मैचों में 415 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक हैं। उनका स्ट्राइक रेट 168.01 रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 11 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है। रिकेल्टन ने मुंबई से सबसे ज्यादा रन बनाए मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकेल्टन ने 9 मैचों में 382 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 188.17 रहा है। गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर ने 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 2 विकेट रहा है। पंजाब के पेसर्स खूब रन लुटा रहे हैं अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाले पेस अटैक का इकोनॉमी रेट इस सीजन में सभी 10 टीमों में सबसे खराब रहा है। लॉकी फर्ग्यूसन और बेन ड्वार्शिस जैसे बदलावों के बावजूद टीम लय नहीं पकड़ पा रही है। इस पिच पर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है या नहीं, यह देखना होगा। मुंबई का सबसे खराब सीजन, पंड्या की वापसी संभव यह सीजन मुंबई के सबसे खराब सीजन में से एक है। टीम 11 में से सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और 6 अंक के साथ 9वें स्थान पर है। कप्तान हार्दिक पंड्या हल्की चोट के कारण पिछले 2 मैचों से बाहर हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। वे खुद पिछले एक साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। धर्मशाला में बुमराह और बोल्ट की गेंदबाजी पर नजर रहेगी। धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम देश के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, जिससे बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। काली मिट्टी की सतह हार्ड होती है और लगातार अच्छा बाउंस देती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं। धर्मशाला की ऊंचाई भी बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहती है। हाई-एल्टीट्यूड कंडीशंस की वजह से गेंद हवा में तेजी से ट्रैवल करती है, जिससे यहां लंबे छक्के और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। धर्मशाला में बारिश का खतरा धर्मशाला में 14 मई को कांगड़ा वैली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। शाम के समय तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 65-75% तक रहने की उम्मीद है। बारिश के कारण मैच में रुकावट या देरी की आशंका जरूर है, लेकिन HPCA स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा माना जाता है। इससे पहले 11 मई का मुकाबला भी दोपहर की बारिश के बावजूद समय पर शुरू हुआ था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XII पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर। इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह मुंबई इंडियंस- रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
RPSC SI Recruitment 2021 | Criminals Banned from Application Update

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 20 सिंतबर 2026 को आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा -2021 में पेपर लीक, डमी कैंडिडेट और अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ गए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन अपडेट करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। . आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के विरूद्ध एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, उन्हें 16 मई से शुरू होने वाली एप्लीकेशन अपडेट प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे प्रकरण के तथ्यों का अध्ययन करते हुए प्रत्येक प्रकरण पर विधिसम्मत निर्णय लिया जाएगा। साथ ही परीक्षा आयोजन से पूर्व संबंधित अभ्यर्थियों को अलग से सूचना दी जाएगी। 16 मई से शुरू होगी आवेदन संशोधन प्रक्रिया अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जाएगा। संशोधन की प्रक्रिया 16 से 30 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और पत्राचार का पता जैसी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। — एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी:पहले एग्जाम में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, जानें कब होगा आयोजन
West Bengal Politics Update; Suvendu Adhikari Bhabanipur MLA

Hindi News National West Bengal Politics Update; Suvendu Adhikari Bhabanipur MLA | Mamata Banerjee BJP TMC Law & Order कोलकाता9 मिनट पहले कॉपी लिंक सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को नवनिर्वाचित विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पास रखी और नंदीग्राम सीट छोड़ने का फैसला किया। सुवेंदु ने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराया है। शपथ लेने के बाद सुवेंदु ने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की। इसमें निर्देश दिया कि राज्य में सभी धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं होगा। नियम नहीं मानने पर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन माना जाएगा। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा लाउडस्पीकर पर रोक का आदेश ममता बनर्जी की सरकार के दौरान हाईकोर्ट ने दिया था, लेकिन ममता की सरकार में धार्मिक गतिविधियों के लिए माइक पर कोई रोक नहीं थी। सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। महिला सुरक्षा पर भी दिए निर्देश सरकार ने महिला सुरक्षा और राज्य में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा, गुंडागर्दी व रंगदारी पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया है। महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध, खासकर 2021 और 2024 के चुनाव के बाद दर्ज हुए रेप, रेप के प्रयास और छेड़छाड़ के मामलों को दोबारा खोला जाएगा। जरूरत पड़ने पर 2021 की हिंसा की उन शिकायतों की फिर से जांच होगी, जो केवल जनरल डायरी में दर्ज की गई थीं। ……………………… ये खबर भी पढ़ें… सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस की जांच CBI करेगी:7 अफसरों की SIT गठित; बिहार-यूपी से गिरफ्तार 3 आरोपी 13 दिन की पुलिस कस्टडी में बंगाल पुलिस ने तीनों संदिग्धों को सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले की कोर्ट में पेश किया था। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब CBI करेगी। CBI ने केस अपने हाथ में लेते ही 7 मेंबर्स की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। टीम की अगुआई DIG रैंक के अधिकारी करेंगे। इस केस में अब तक बिहार और यूपी से 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









