Thursday, 17 Sep 2026 | 08:51 AM

Trending :

EXCLUSIVE

West Bengal Politics Update; Suvendu Adhikari Bhabanipur MLA

West Bengal Politics Update; Suvendu Adhikari Bhabanipur MLA

Hindi News National West Bengal Politics Update; Suvendu Adhikari Bhabanipur MLA | Mamata Banerjee BJP TMC Law & Order कोलकाता56 मिनट पहले कॉपी लिंक सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुधवार को नवनिर्वाचित विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पास रखी और नंदीग्राम सीट छोड़ने का फैसला किया। सुवेंदु ने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराया है। शपथ लेने के बाद सुवेंदु ने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की। इसमें निर्देश दिया कि राज्य में सभी धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं होगा। नियम नहीं मानने पर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन माना जाएगा। भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा लाउडस्पीकर पर रोक का आदेश ममता बनर्जी की सरकार के दौरान हाईकोर्ट ने दिया था, लेकिन ममता की सरकार में धार्मिक गतिविधियों के लिए माइक पर कोई रोक नहीं थी। सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। महिला सुरक्षा पर भी दिए निर्देश सरकार ने महिला सुरक्षा और राज्य में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा, गुंडागर्दी व रंगदारी पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया है। महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध, खासकर 2021 और 2024 के चुनाव के बाद दर्ज हुए रेप, रेप के प्रयास और छेड़छाड़ के मामलों को दोबारा खोला जाएगा। जरूरत पड़ने पर 2021 की हिंसा की उन शिकायतों की फिर से जांच होगी, जो केवल जनरल डायरी में दर्ज की गई थीं। विधानसभा में एंट्री से पहले सुवेंदु ने झुककर प्रणाम किया विधानसभा परिसर में पहली बार एंट्री करने से पहले सुवेंदु ने मुख्य द्वार पर अपनी चप्पल उतारी और रेड कार्पेट पर झुककर प्रणाम किया। राज्यभर में हटेंगे अवैध वसूली केंद्र पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल ने बुधवार को बिना सरकारी मंजूरी चल रहे सभी टोल गेट, ड्रॅाप गेट और बैरिकेड को बंद करने का निर्देश दिया। सभी जिला प्रशासन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध वसूली केंद्रों की पहचान कर उन्हें तुरंत हटाने के आदेश दिए। साथ ही राज्य के सभी वैध और अवैध टोल केंद्रों की सूची तैयार कर 15 मई दोपहर 12 बजे कर अंडर सेक्रेटरी को सौंपने के आदेश दिए। ……………………… ये खबर भी पढ़ें… सुवेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस की जांच CBI करेगी:7 अफसरों की SIT गठित; बिहार-यूपी से गिरफ्तार 3 आरोपी 13 दिन की पुलिस कस्टडी में बंगाल पुलिस ने तीनों संदिग्धों को सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले की कोर्ट में पेश किया था। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच अब CBI करेगी। CBI ने केस अपने हाथ में लेते ही 7 मेंबर्स की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। टीम की अगुआई DIG रैंक के अधिकारी करेंगे। इस केस में अब तक बिहार और यूपी से 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

NEET Paper Leak; NEET UG 2026 Cancelled Controversy LIVE Update

NEET Paper Leak; NEET UG 2026 Cancelled Controversy LIVE Update

Hindi News National NEET Paper Leak; NEET UG 2026 Cancelled Controversy LIVE Update | NTA CBI Probe नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक नासिक पुलिस और जांच एजेंसियों ने एकआरोपी शुभम खैरनार को 12 मई को गिरफ्तार किया। NEET UG 2026 परीक्षा रद्द मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें न्यायिक निगरानी में दोबारा होने वाली परीक्षा कराने की मांग की गई। FAIMA ने कहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली से अब भरोसा उठ चुका है। इसलिए मौजूदा गर्वनिंग बॉडी का पुर्नगठण किया जाना चाहिए। FAIMA ने कल कहा था कि देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक को आयोजित करने वाले सिस्टम में गंभीर खामियां हैं। मामले की समय पर जांच हो और जिम्मेदारी तय की जाए। दरअसल, पेपर लीक के बाद एक दिन पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द की। एग्जाम 3 मई को हुई था। जिसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 12 मई: NTA डीजी अभिषेक सिंह ने गड़बड़ी मानी NTA डीजी अभिषेक सिंह ने कहा कि इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं। परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 6 से 8 दिन में नई तारीख का ऐलान होगा। उधर, केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंपी। एजेंसी ने मामले में एफआईआर दर्ज की। NTA ने बताया कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। वहीं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से दिल्ली में इस मामले में मीडिया ने सवाल पूछा तो वह बिना कुछ बोले निकल गए थे। केरलम से सीकर पहुंचा क्वेश्चन बैंक, टाइमलाइन से समझें NEET का पेपर ‘क्वेश्चन बैंक’के जरिए लीक किया गया। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। ये सभी हाथ से लिखे गए और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही थी। जांच एजेंसी पता लगा रही हैं कि आखिर यह पेपर लीक कहां से हुआ। हालांकि, इसका खुलासा राजस्थान के सीकर से हुआ। 1 मई: केरलम से राजस्थान भेजा क्वेश्चन बैंक केरलम के कॉलेज में MBBS कर रहे चूरू के एक लड़के ने ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर में अपने दोस्त को भेजा। 2 मई: राजस्थान में पेपर शेयर हुआ दोस्त ने ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर के एक पीजी संचालक को दिया। उसने पीजी में रहने वाले स्टूडेंट्स को ‘क्वेश्चन बैंक’ शेयर कर दिया। इसी तरह दूसरे स्टूडेंट्स और करियर काउंसलर्स तक पहुंचा। इसी तरह बंटता चला गया। 3 मई: पीजी संचालक ने पुलिस में शिकायत की परीक्षा होने के बाद सीकर के एक पीजी संचालक ने उद्योग नगर थाने और एनटीए को यह शिकायत दी थी कि एक कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ बड़ी संख्या में छात्रों को मिला है। 6-7 मई: पेपर से जुड़ी ऑनलाइन चैट वायरल आंसर-की और परीक्षा से जुड़ी चर्चाएं ऑनलाइन सामने आने के बाद छात्रों और कोचिंग सेंटर्स में एक कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ को लेकर चर्चा शुरू हुई, जो कथित तौर पर असली परीक्षा से काफी मिलता-जुलता था। 7 मई: NTA ने गड़बड़ी की बात कही NTA ने पुष्टि की कि उसे परीक्षा के 4 दिन बाद, यानी 7 मई को कथित गड़बड़ियों से जुड़े इनपुट मिले थे। एजेंसी ने बताया कि यह मामला राजस्थान और उत्तराखंड से सामने आया। 8 मई: NTA ने जांच केंदिय एजेंसियों को सौंपी। 10 मई: 13 लोग अरेस्ट राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कहा कि उसने नीट पेपर लीक मामले की जांच शुरू कर दी है। 12 मई तक सीकर और आसपास के इलाकों से 13 लोगों को अरेस्ट किया। एक ही हैंडराइटिंग में लिखे 300+ सवाल, 150 परीक्षा में आए ‘क्वेश्चन बैंक’ हाथ से लिखे गए हैं और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही है। ‘क्वेश्चन बैंक’ में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। इसमें से 150 सवाल हूबहू NEET के पेपर में आए। पेपर में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और प्रत्येक सवाल 4 अंक का होता है। यानी 720 में से 600 नंबर के सवाल सीधे ‘क्वेश्चन बैंक’ से आए। एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी विशेष क्वेश्चन बैंक से परीक्षा में कुछ सवाल हूबहू आने की संभावना रहती है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में प्रश्न आने की संभावना आमतौर पर नहीं होती। कितने छात्रों को ‘क्वेश्चन बैंक’ मिला यह तय नहीं अब तक यह आंकड़ा तो सामने नहीं आया है कि कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ कितने छात्रों तक पहुंचा, लेकिन यह संख्या बड़ी होने की आशंका है। दरअसल, जिन लोगों को ये वॉट्सएप पर यह मिला, उसमें मैसेज के साथ ‘फॉरवर्डेड मेनी टाइम्स’ लिखा आ रहा है। अब इसके तार केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र तक जुड़ रहे हैं। नासिक पुलिस ने बताया कि नीट पेपर लीक मामले में यहां युवक को हिरासत में लिया गया है। राजस्थान पुलिस की एक टीम यहां पहुंचने वाली है। इस बीच, सूत्रों ने दावा किया है कि आरोपी फिलहाल BAMS की पढ़ाई कर रहा है। इसके अलावा, पता चला है कि वह एक मेडिकल काउंसलिंग एजेंसी भी चलाता है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने 8 मई को सीकर में कंसल्टेंसी सेंटर चलाने वाले राकेश मंडवरिया सहित 3 को अरेस्ट किया था। NTA डीजी बोले- 7 मई को एग्जाम में गड़बड़ी की जानकारी मिली 7 मई की रात हमें एक व्हिसलब्लोअर के जरिए जानकारी मिली थी कि परीक्षा होने से पहले किसी व्यक्ति को व्हाट्सऐप पर कुछ सवाल भेजे गए थे, जो परीक्षा के सवालों से मेल खा रहे थे। हमारी जिम्मेदारी थी कि इन आरोपों की जांच करें और यह पता लगाएं कि क्या ये PDF 3 मई यानी परीक्षा के दिन से पहले किसी के पास मौजूद थीं। जांच में पाया गया कि कुछ सवाल हमारे प्रश्नपत्र से मेल खाते थे। यह भी सामने आया कि 1 और 2 मई को यह PDF कुछ लोगों के मोबाइल फोन में मौजूद थी। मामले पर किसने क्या कहा… राहुल बोले- पीएम का अमृतकाल, विषकाल बन गया राहुल ने अपने एक और X पोस्ट में लिखा- देश के युवाओं के सामने एक गंभीर बात रखना चाहता हूं। एक काम कीजिए खुद गूगल कीजिए और देखिए की NEET 2024 की भयंकर चोरी के दौरान NTA का DG कौन था, और मोदी सरकार ने उसे आज कहां

Virat Kohli; RCB Vs KKR LIVE Score Update: Krunal Pandya Rinku Singh

Virat Kohli; RCB Vs KKR LIVE Score Update: Krunal Pandya Rinku Singh

Hindi News Sports Virat Kohli; RCB Vs KKR LIVE Score Update: Krunal Pandya Rinku Singh | IPL 2026 रायपुर23 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। RCB जीत के साथ प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी, जबकि कोलकाता के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। बेंगलुरु 14 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है। दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच हुए हैं। बेंगलुरु ने 15 और कोलकाता ने 20 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेला गया मुकाबला बेंगलुरु ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। क्रुणाल के अर्धशतक से पिछला मैच जीते बेंगलुरु की टीम भले टेबल में टॉप पर हो, लेकिन पिछले मैच में उसकी बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को काफी संघर्ष करना पड़ा था। टीम को जीत दिलाने में क्रुणाल पंड्या के अर्धशतक और आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार का सिक्स अहम रहा था। कोहली टीम के टॉप बैटर बेंगलुरु के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान रजत पाटीदार की फॉर्म है। पाटीदार पिछले छह मैचों में फ्लॉप रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक और एक 20+ स्कोर बनाया है। कोहली 11 मैचों में 379 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ IPL के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। कोलकाता की गेंदबाजी यूनिट फॉर्म में कोलकाता की गेंदबाजी यूनिट शानदार फॉर्म में है। सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी को कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय का अच्छा साथ मिल रहा है। कोलकाता ने पिछले चार मैच लगातार जीते हैं। अगर रायपुर की पिच धीमी रही, तो कोलकाता के स्पिनर्स बेंगलुरु के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं। कार्तिक त्यागी 13 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। कोलकाता 10 मैचों में 9 अंकों के साथ टेबल में आठवें स्थान पर है। एक और हार उन्हें प्ले-ऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला अब तक खामोश रहा है, लेकिन रिंकू सिंह, फिन एलन और कैमरून ग्रीन ने पिछले मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। अंगकृष रघुवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पेसर्स को एक्स्ट्रा बाउंस मिल सकता है रायपुर की पिच संतुलित रहने की उम्मीद है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और एक्स्ट्रा बाउंस मिल सकता है, जबकि बाद में बल्लेबाजी आसान होगी। यहां IPL के 7 मैच खेले गए हैं। इनमें 2 बार पहले बल्लेबाजी और 5 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच टाई रहा है। वेदर रिपोर्ट रायपुर में मौसम गर्म रहेगा। शाम के समय तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नमी कम रहने और बारिश की संभावना लगभग नहीं होने से पूरे 40 ओवर का मैच होने की उम्मीद है। दोनों टीम की पॉसिबल प्लेइंग-11 बेंगलुरु- विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम। कोलकाता- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Virat Kohli; RCB Vs KKR LIVE Score Update: Krunal Pandya Rinku Singh

Virat Kohli; RCB Vs KKR LIVE Score Update: Krunal Pandya Rinku Singh

Hindi News Sports Virat Kohli; RCB Vs KKR LIVE Score Update: Krunal Pandya Rinku Singh | IPL 2026 रायपुर2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। RCB जीत के साथ प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी, जबकि कोलकाता के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। बेंगलुरु 14 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है। दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच हुए हैं। बेंगलुरु ने 15 और कोलकाता ने 20 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेला गया मुकाबला बेंगलुरु ने जीता था। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। क्रुणाल के अर्धशतक से पिछला मैच जीते बेंगलुरु की टीम भले टेबल में टॉप पर हो, लेकिन पिछले मैच में उसकी बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को काफी संघर्ष करना पड़ा था। टीम को जीत दिलाने में क्रुणाल पंड्या के अर्धशतक और आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार का सिक्स अहम रहा था। कोहली टीम के टॉप बैटर बेंगलुरु के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान रजत पाटीदार की फॉर्म है। पाटीदार पिछले छह मैचों में फ्लॉप रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक और एक 20+ स्कोर बनाया है। कोहली 11 मैचों में 379 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ IPL के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। कोलकाता की गेंदबाजी यूनिट फॉर्म में कोलकाता की गेंदबाजी यूनिट शानदार फॉर्म में है। सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी को कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय का अच्छा साथ मिल रहा है। कोलकाता ने पिछले चार मैच लगातार जीते हैं। अगर रायपुर की पिच धीमी रही, तो कोलकाता के स्पिनर्स बेंगलुरु के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं। कार्तिक त्यागी 13 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। कोलकाता 10 मैचों में 9 अंकों के साथ टेबल में आठवें स्थान पर है। एक और हार उन्हें प्ले-ऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला अब तक खामोश रहा है, लेकिन रिंकू सिंह, फिन एलन और कैमरून ग्रीन ने पिछले मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। अंगकृष रघुवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। पेसर्स को एक्स्ट्रा बाउंस मिल सकता है रायपुर की पिच संतुलित रहने की उम्मीद है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और एक्स्ट्रा बाउंस मिल सकता है, जबकि बाद में बल्लेबाजी आसान होगी। यहां IPL के 7 मैच खेले गए हैं। इनमें 2 बार पहले बल्लेबाजी और 5 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच टाई रहा है। वेदर रिपोर्ट रायपुर में मौसम गर्म रहेगा। शाम के समय तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नमी कम रहने और बारिश की संभावना लगभग नहीं होने से पूरे 40 ओवर का मैच होने की उम्मीद है। दोनों टीम की पॉसिबल प्लेइंग-11 बेंगलुरु- विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम। कोलकाता- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (12May 2026)

Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (12May 2026)

Hindi News Business Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (12May 2026) | Bhopal Jaipur Gold Silver Rate नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से सोना न खरीदने की अपील के बावजूद आज 12 मई को सोना-चांदी में तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 11,620 रुपए बढ़कर 2,67,820 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.56 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,592 रुपए चढ़कर 1,51,954 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 11 मई को इसकी कीमत 1,50,362 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना इस साल 18 हजार और चांदी 37 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 18,755 रुपए और चांदी 37,400 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.68 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोना महंगा होने के 3 कारण ईरान-इजराइल युद्ध: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर रहे हैं। डॉलर में गिरावट: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की वैल्यू घटने से ग्लोबल मार्केट में सोने की मांग बढ़ी है। इससे घरेलू बाजार में भी कीमतें बढ़ गई हैं। शादियों का सीजन और डिमांड: भारत में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इससे ज्वेलर्स की मांग में भारी बढ़त देखी जा रही है। चांदी में तेजी के 3 कारण इंडस्ट्रियल डिमांड में तेजी: चांदी का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और सोलर पैनल बनाने में बड़े पैमाने पर होता है। ग्लोबल लेवल पर बढ़ती मांग से चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है। कम स्टॉक की समस्या: दुनिया के प्रमुख एक्सचेंजों पर चांदी का इन्वेंट्री स्टॉक घटा है। इससे ‘शॉर्ट कवरिंग’ (तेजी से खरीदारी) बढ़ी है। सोना महंगा होने का असर: आमतौर पर सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने पर चांदी में ज्यादा वोलाटैलिटी (उतार-चढ़ाव) आती है और निवेश बढ़ता है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Tamil Nadu AIADMK Political Crisis Update; TVK Vijay Alliance

Tamil Nadu AIADMK Political Crisis Update; TVK Vijay Alliance

चेन्नई7 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु में AIADMK पार्टी में दो हिस्सों में टूट गई है। पार्टी के नेता सीवी षणमुगम ने CM विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। कहा जा रहा है कि उनके साथ 30 विधायकों ने भी विजय को समर्थन देना स्वीकार किया है। मंगलवार सुबह षणमुगम ने बयान दिया, ‘हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं। यह जनादेश TVK के लिए नहीं, विजय के लिए है। इसलिए हम TVK सरकार को अपना समर्थन देते हैं। अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते तो AIADMK का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता।’ षणमुगम ने यह भी कहा- मेरी AIADMK तोड़ने की कोई मंशा नहीं है। एडप्पादी पलानीसामी ही हमारे नेता हैं। 2026 के विधानसभा चुनाव में AIADMK केवल 47 सीटें ही जीत पाई। AIADMK में अब केवल पलानीसामी गुट रह गया है। इसमें 17 नेता हैं। दोनों गुटों में पहली बार मतभेद तब दिखाई दिए, जब AIADMK के नवनिर्वाचित सदस्य सोमवार को तमिलनाडु की 17वीं विधानसभा के पहले सत्र में शामिल होने आए थे। षणमुगम बोले- हमारा पूरा फोकस पार्टी को दोबारा मजबूत करने पर षणमुगम ने कहा- हमने AIADMK की स्थापना DMK के खिलाफ की थी। 53 सालों से हमारी राजनीति DMK के खिलाफ रही है। इसे देखते हुए एक प्रस्ताव रखा गया था, जिसमें सुझाव दिया गया था कि DMK के समर्थन से AIADMK की सरकार बनाई जाए। हालांकि, हमारे ज्यादातर सदस्यों ने इसे अस्वीकार कर दिया और इसका विरोध किया। अगर हम DMK के साथ गठबंधन करते तो AIADMK का अस्तित्व ही खत्म हो जाता। षणमुगम ने ये भी कहा कि हम अभी बिना किसी गठबंधन के खड़े हैं और अब हमारा ध्यान अपनी पार्टी को फिर से मजबूत और जीवंत बनाने पर होना चाहिए। आखिरकार हमने अपना समर्थन चुनाव जीती TVK को देने का फैसला किया। AIADMK के पूर्व नेता ने कहा था- पार्टी में फूट पड़ चुकी है AIADMK के पूर्व नेता केसी पलानीसामी ने कहा, पार्टी के भीतर साफतौर पर फूट पड़ चुकी है। कई विधायक नेतृत्व में बदलाव चाहते हैं। अगर एडप्पादी पलानीसामी नेता बने रहते हैं, तो इस बात की संभावना है कि कुछ विधायक TVK को समर्थन दे सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एडप्पादी पलानीसामी को पार्टी की टॉप पोस्ट से खुद ही हट जाना चाहिए, ताकि पार्टी फिर से एकजुट और अगला चुनाव लड़ सके। AIADMK में फूट पड़ने की 4 वजहें… पार्टी के नेताओं में विश्वास नहीं रहा: आधिकारिक तौर पर एडप्पादी पलानीसामी AIADMK के महासचिव है, लेकिन पार्टी के भीतर ज्यादातर लोग अब उनके साथ नहीं हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बागी गुट अब औपचारिक रूप से अलग होने की तैयारी कर रहा है। पिछले 5 चुनावों से हार रही पार्टी: पार्टी के भीतर का यह संकट AIADMK के लिए एक मुश्किल दौर में सामने आया है, जब पार्टी को लगातार चुनावी हार का सामना करना पड़ा। इसमें 2019 का आम चुनाव, 2021 का विधानसभा चुनाव, 2024 का लोकसभा चुनाव और 2021 का विधानसभा चुनाव शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी को 2025 में इरोड उपचुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा। 2024 में पलानीसामी का बीजेपी से मतभेद: AIADMK के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले गठबंधन पर हुई बातचीत के दौरान एडप्पादी पलानीसामी ने कथित तौर पर BJP के वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया था, तब से दिल्ली के साथ उनके रिश्ते खराब हो गए। 2026 चुनाव में भाजपा को कमजोर सीटें देना: बागी नेताओं ने एडप्पादी पलानीसामी पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनावों में BJP को 27 ऐसी सीटें दी थीं, जिन पर जीतना लगभग नामुमकिन था। यह राजनीतिक तौर पर BJP को कमजोर करने की कोशिश थी। TVK चीफ और एक्टर विजय तमिलनाडु के 9वें सीएम बने TVK चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री की शपथ ली। TVK नेता एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने CM विजय को 13 मई को विश्वास मत हासिल करने को कहा है। 59 साल बाद पहली बार गैर DMK-AIADMK सरकार तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के अलावा किसी तीसरी पार्टी की सरकार बनी है। 1967 में DMK ने कांग्रेस को हराकर पहली बार सत्ता हासिल की थी। 1972 में एमजी रामचंद्रन (MGR) ने DMK से अलग होकर AIADMK बनाई और तब से दोनों दल बारी-बारी से सत्ता में आते रहे। इस दौरान कांग्रेस, भाजपा, PMK, DMDK जैसी कई पार्टियां उभरीं, लेकिन कोई भी DMK-AIADMK के प्रभुत्व को खत्म नहीं कर पाई। इस तरह पिछले करीब 59 सालों से तमिलनाडु की राजनीति DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द ही घूमती रही। 59 सालों बाद कोई तीसरी पार्टी यानी TVK की सरकार बनी है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… विजय की शपथ में राष्ट्रगान–वंदेमातरम पर विवाद: DMK बोली- पहले तमिल गीत बजाने की परंपरा तमिलनाडु में सीएम विजय के शपथ ग्रहण समारोह में ‘तमिल थाई वाजथु’ (तमिल राज्य गीत) से पहले ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ बजाने पर विवाद शुरू हो गया है। डीएमके ने इस पर आपत्ति जताई है। डीएमके का कहना है कि राज्य के सम्मान के लिए तमिल राज्य गीत सबसे पहले बजाया जाना चाहिए था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar

Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar

Hindi News Sports Cricket Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। टीम के पास लय हासिल करने का मौका है। शानदार शुरुआत के बाद RCB पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है और लगातार दो हार के दबाव में है। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, राजस्थान और गुजरात के मैच का नतीजा उसे चौथे स्थान पर धकेल सकता है। नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत है दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। RCB ने 15 और MI ने 19 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे RCB ने जीता। इस सीजन के पहले मैच में भी बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई को 18 रन से हराया था। बेंगलुरु की चिंता टॉप ऑर्डर RCB की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर है। फिल साल्ट की जगह आए जैकब बेथेल अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने चार पारियों में 14, 20, 5 और 4 रन बनाए हैं। इससे विराट कोहली पर रन बनाने का दबाव बढ़ गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 23 रन है। मिडिल ओवरों में रन न बनाना टीम की हार की बड़ी वजह रहा है। कोहली 10 मैचों में 164.06 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, भुवनेश्वर Kumar 17 विकेट लेकर IPL के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। रोहित की वापसी से मुंबई का पावर बढ़ा दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 228 रन का लक्ष्य हासिल कर दम दिखाया है। चोट के बाद लौटे रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत बनाते हैं। रायन रिकलटन 8 मैचों में 380 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, अल्लाह गजनफर 12 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अब भी सस्पेंस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। हार्दिक टीम के साथ रायपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके खेलने पर फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। उनके फिट होने से टीम का संतुलन बेहतर होगा। रायपुर की पिच और मौसम का मिजाज रायपुर में आखिरी आईपीएल मैच 2016 में खेला गया था। यहां की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, लेकिन इस बार बैटिंग के अनुकूल रहने की उम्मीद है। शनिवार को हुई बारिश के कारण पिच के व्यवहार में बदलाव आ सकता है। रविवार को तापमान 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि रात में यह गिरकर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम। मुंबई: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान)/कोरबिन बॉश, रॉबिन मिंज/राज बावा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar

Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar

Hindi News Sports Cricket Virat Kohli; RCB Vs MI LIVE Score Update: Rohit Sharma Hardik Pandya Rajat Patidar | IPL 2026 स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। टीम के पास लय हासिल करने का मौका है। शानदार शुरुआत के बाद RCB पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है और लगातार दो हार के दबाव में है। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि, राजस्थान और गुजरात के मैच का नतीजा उसे चौथे स्थान पर धकेल सकता है। नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए टीम को जीत की जरूरत है दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। RCB ने 15 और MI ने 19 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे बेंगलुरु ने जीता था। पिछले सीजन दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे RCB ने जीता। इस सीजन के पहले मैच में भी बेंगलुरु ने वानखेड़े में मुंबई को 18 रन से हराया था। बेंगलुरु की चिंता टॉप ऑर्डर RCB की सबसे बड़ी चिंता उसका टॉप ऑर्डर है। फिल साल्ट की जगह आए जैकब बेथेल अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने चार पारियों में 14, 20, 5 और 4 रन बनाए हैं। इससे विराट कोहली पर रन बनाने का दबाव बढ़ गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 23 रन है। मिडिल ओवरों में रन न बनाना टीम की हार की बड़ी वजह रहा है। कोहली 10 मैचों में 164.06 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, भुवनेश्वर Kumar 17 विकेट लेकर IPL के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। रोहित की वापसी से मुंबई का पावर बढ़ा दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 228 रन का लक्ष्य हासिल कर दम दिखाया है। चोट के बाद लौटे रोहित शर्मा ने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत बनाते हैं। रायन रिकलटन 8 मैचों में 380 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, अल्लाह गजनफर 12 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अब भी सस्पेंस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पीठ में खिंचाव के कारण लखनऊ के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। हार्दिक टीम के साथ रायपुर पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके खेलने पर फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। उनके फिट होने से टीम का संतुलन बेहतर होगा। रायपुर की पिच और मौसम का मिजाज रायपुर में आखिरी आईपीएल मैच 2016 में खेला गया था। यहां की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, लेकिन इस बार बैटिंग के अनुकूल रहने की उम्मीद है। शनिवार को हुई बारिश के कारण पिच के व्यवहार में बदलाव आ सकता है। रविवार को तापमान 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि रात में यह गिरकर 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम। मुंबई: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान)/कोरबिन बॉश, रॉबिन मिंज/राज बावा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Hantavirus Update: कोविड के बाद क्या हंता वायरस बरपाने वाला है महामारी बनकर कहर? WHO ने तोड़ी चुप्पी, जानें जवाब

authorimg

Last Updated:May 09, 2026, 20:42 IST How Dangerous Is Hantavirus: हंता वायरस जानलेवा है, लेकिन इसके महामारी बनने की आशंकाओं को डब्लूएचओ ने सिरे नकार दिया है. हालांकि इससे अब तक 3 मौतें हो चुकी हैं लेकिन अब कंडीशन पूरी तरह से कंट्रोल में बताया जा रहा है. ख़बरें फटाफट हंता वायरस सबसे पहले कोरिया के हंतान नदी क्षेत्र में पाया गया था. यह वायरस आमतौर पर चूहों और दूसरे कृन्तकों में होता है. इंसान संक्रमित चूहों, उनकी लार, पेशाब या मल के संपर्क में आने से बीमार हो सकते हैं. यह बीमारी दुर्लभ है, लेकिन फेफड़ों, दिल और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है.पश्चिम अफ्रीका के तट के पास एक क्रूज जहाज हंता वायरस के प्रकोप के कारण फंसा हुआ है. इस वायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बीमार हैं. क्या ये कोविड के बाद दूसरी महामारी बनकर उभरने वाली है? World Health Organization कहा है कि हंता वायरस को लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है. संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने साफ कहा कि यह बीमारी कोविड-19 जैसी नई महामारी नहीं बनने वाली है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे डरने के बजाय सही जानकारी पर भरोसा करें. सोशल मीडिया पर किया पोस्टउन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा कि वह समझते हैं कि कोविड महामारी के बाद लोग किसी भी नए वायरस की खबर से डर जाते हैं. साल 2020 में दुनिया ने बहुत मुश्किल समय देखा था और उसका असर आज भी लोगों के मन में है. लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि हंता वायरस की स्थिति अभी उतनी गंभीर नहीं है जितनी कोविड महामारी के समय थी. डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि इस समय हंता वायरस से आम लोगों के लिए खतरा काफी कम है. विशेषज्ञ लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने दोबारा कहा कि यह कोई दूसरा कोविड नहीं है और लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए. इंसानियत दिखाने के लिए स्पेन का धन्यवाद!डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने जहाज के कैप्टन, क्रू मेंबर्स, स्पेन सरकार और टेनेरिफ के लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर मुश्किल समय में इंसानियत और सहयोग की मिसाल पेश की है. इतना ही नहीं डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि स्पेन ने इंसानियत और जिम्मेदारी दिखाते हुए जहाज को अपने यहां रुकने की अनुमति दी. उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय सहयोग का अच्छा उदाहरण बताया. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. About the Author शारदा सिंहSenior Sub Editor शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

IPL REEL Video Ban Rules 2026 Update; BCCI

IPL REEL Video Ban Rules 2026 Update; BCCI

10 मिनट पहले कॉपी लिंक खिलाड़ी, उनके परिवार के सदस्य और ब्रॉडकास्टर के लिए काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर IPL मैच के दौरान रील नहीं बना सकेंगे और न ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पाएंगे। नियम तोड़ने पर BCCI जुर्माना और कानूनी कार्रवाई कर सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL में एंटी-करप्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खिलाड़ियों, कमेंटेटर्स, उनके परिवार और ब्रॉडकास्टर्स के लिए सोशल मीडिया कंटेंट पर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। बोर्ड ने कहा है कि संवेदनशील इलाकों में रील या वीडियो बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगां। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने इस सीजन में नियम उल्लंघन के कई मामले पकड़े हैं। इनमें खिलाड़ी और ब्रॉडकास्टर के तौर पर काम कर रहे पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल नहीं मानने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। अर्शदीप सिंह IPL के रील बनाकर सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट करते हैं। डगआउट में वीडियो बना रहे पूर्व क्रिकेटर को फटकार रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन में कुछ कमेंटेटर्स ने नियम तोड़े हैं। एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मैच के अहम पलों में डगआउट के पास फोन से वीडियो बनाते पाए गए। BCCI टीम ने तुरंत रिकॉर्डिंग रुकवाई। बोर्ड अब एक पूर्व क्रिकेटर को कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी में है, जो मैदान पर अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो शूट कर रहा था। नियम के मुताबिक, IPL की आधिकारिक ड्रेस पहनकर मैदान पर निजी कंटेंट की शूटिंग नहीं की जा सकती। खिलाड़ियों की ‘रील संस्कृति’ पर बोर्ड की नजर BCCI को चिंता है कि नई पीढ़ी के क्रिकेटर सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। एक भारतीय खिलाड़ी को टीम की यात्रा और ठहरने की जानकारी साझा करने से रोका गया है। बोर्ड ने पाया कि कुछ खिलाड़ी मैच से पहले या खत्म होते ही वीडियो पोस्ट कर देते हैं। इससे टीम की प्राइवेसी और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। कई बार रील के जरिए प्लेइंग-11 का संकेत भी मिल जाता हैं। परिवार के सदस्यों और इन्फ्लुएंसर्स पर भी पाबंदी बोर्ड ने खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों को IPL के दौरान फोटो और वीडियो पोस्ट करने से बचने को कहा है। पहले एक भारतीय तेज गेंदबाज को पत्नी के बनाए टीम होटल के वीडियो को प्रमोट करने पर चेतावनी दी गई थी। बोर्ड ने उन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी नाराजगी जताई है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने टीम के साथ अनफिल्टर्ड एक्सेस दे रखा है। बोर्ड का मानना है कि इससे एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का उल्लंघन होता है। टीम बस में बाहरी लोगों की एंट्री बैन एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने आपत्ति जताई है कि कुछ वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी परिवार या दोस्तों को टीम बस में सफर करने दे रहे हैं। BCCI ने कहा कि टीम बस और होटल के प्रतिबंधित क्षेत्रों में केवल अधिकृत लोगों को ही अनुमति होगी। बोर्ड ने कहा कि यही नियम राज्यों की टी-20 लीगों में भी लागू होंगे, क्योंकि वहां भी IPL के कई खिलाड़ी खेलते हैं और युवाओं के लिए गलत उदाहरण पेश करते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…