Thursday, 17 Sep 2026 | 01:15 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Banswara Violence LIVE Photos Update; Murder Protest Stone Pelting

Banswara Violence LIVE Photos Update; Murder Protest Stone Pelting

बांसवाड़ा जिले के टामटिया गांव में रविवार रात हुए बवाल के बाद आज भी तनाव है। ग्रामीण सोमवार सुबह से ही मोटा गांव थाने में पहुंच रहे हैं। . वारदात वाली जगह 4 थानों की पुलिस तैनात है। बांसवाड़ा शहर से रिजर्व फोर्स भी भेजी गई है। बाहर से आने वाले लोगों को गांव में आने से रोका जा रहा है। दरअसल, रविवार रात टामटिया गांव में प्रेम-प्रसंग के विवाद में एक युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। वारदात से गुस्साए युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया था। 30 से ज्यादा घरों में आग लगा दी गई, पथराव भी हुआ। लड़की के भाई का मर्डर जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष एक की गांव के अलग-अलग जातियों के हैं। जिस युवक की हत्या हुई है, उसकी बहन और दूसरी पक्ष के युवक के बीच प्रेम-प्रसंग था। भाई ने पहले भी हमला करने वाले युवक को उसकी बहन से दूर रहने की हिदायत थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में एक अप्रैल को भी विवाद हुआ था। दावा किया जा रहा है कि भाई की टोकाटाकी से नाराज आरोपी ने लड़की के भाई की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी। गांव के बाहर ही पुलिसवालों को रोका पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हत्या की जानकारी के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को गांव में नहीं घुसने दिया। मोटा गांव के थानाधिकारी ने बताया कि हम लोग पहुंचे तो वहां एक घर में आग लगी थी। हमें भी आग बुझाने के लिए रोक दिया गया था। इसके बाद इन्होंने कई घरों में आग लगा दी थी। रास्ते में लकड़ियां रखकर रास्ता भी रोक दिया था। विवाद से जुड़े फोटो … रविवार रात को टामटिया गांव में घरों को आग लगाने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। कई लोग गांव छोड़कर भी भाग गए हैं। टामटिया गांव में सोमवार सुबह से सन्नाटा है। यहां जगह-जगह आगजनी के निशान दिख रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी आज सुबह से ग्रामीणों के साथ बात कर रहे हैं। दोनों गांवों के लोगों से समझाइश की जा रही है। सोमवार सुबह से टामटिया गांव के बाहर फोर्स तैनात है। यहां बाहरी लोगों की एंट्री बंद है। …. विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… लड़की से मिलने पहुंचे लड़के की गर्दन काटी,2-गांवों में बवाल:आगजनी में 10 से ज्यादा घर फूंके, पथराव में कई घायल, पुलिस पर भी हमला

PM Narendra Modi West Bengal Election 2026 Rally Photos Update; BJP TMC

PM Narendra Modi West Bengal Election 2026 Rally Photos Update; BJP TMC

Hindi News National PM Narendra Modi West Bengal Election 2026 Rally Photos Update; BJP TMC | Mamata Banerjee कोलकाता44 मिनट पहलेलेखक: शुभम बोस कॉपी लिंक TMC सांसद चुनाव प्रचार में जा रही थी, इसी दौरान हमला हुआ। पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है। दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद कैमरे के सामने मिताली बाग फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘मेरी गाड़ी की हालत देखिए। उन लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंके। मैं किसी तरह जान बचाकर निकली हूं।’ TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में सांसद की गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया। TMC ने X पर पोस्ट कर कहा- गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद यह हमला हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सिंतु संत्रा, सनातन संत्रा और राजकुमार रॉय के रूप में की गई है। दावा है कि तीनों भाजपा कार्यकर्ता हैं। TMC सांसद पर हमला मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी। TMC सांसद पर हमले की दो तस्वीरें… कार पर हमले के दौरान सांसद मिताली बाग वीडियो बना रही थीं। सांसद की कार को रास्ते में रोककर तोड़फोड़ की गई। आगे और बगल के शीशे तोड़ दिए। बंगाल चुनाव के अपडेट्स… बंगाल में दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार थम गया। ममता ने भवानीपुर में रोड शो करके अपने चुनाव प्रचार का अंत किया। PM ने बंगाल की जनता को ओपन लेटर लिखा। PM मोदी ने लेटर में कहा- बंगाल में रैलियों और रोड शो के दौरान ऐसा लगा जैसे मैं किसी तीर्थयात्रा पर हूं। भीषण गर्मी के बावजूद थकान महसूस नहीं हुई और मां काली के भक्तों तथा लोगों के आशीर्वाद से ऊर्जा मिलती रही। कलकत्ता हाईकोर्ट ने भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे BJP नेता सुवेंदु अधिकारी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी। सुवेंदु भवानीपुर में ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में जनसभा के दौरान कहा कि चुनाव के बाद भी कम से कम 60 दिनों तक केंद्रीय बल बंगाल में तैनात रहेंगे। गृह मंत्री शाह ने दक्षिण 24 परगना जिले के गंगासागर में पूजा-अर्चना की। बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 44 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रचार के आखिरी घंटों में बारानगर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में तनाव चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले नॉर्थ 24 परगना के बारानगर में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के मुताबिक, प्रचार के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बढ़कर टकराव में बदल गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 02:18 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार थमा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम गया है। अब 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होने तक किसी भी तरह की रैली या सभा नहीं की जा सकेगी। 02:11 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक अश्विनी वैष्णव चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव चुनाव प्रचार के आखिरी दौर के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे। उन्होंने कुलतली, उत्तर बशीरहाट और दक्षिण बशीरहाट में जनसभाएं कीं और रोड शो किए। 01:34 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक कलकत्ता हाईकोर्ट ने बाइक रैली और ग्रुप राइडिंग पर रोक लगाई कलकत्ता हाईकोर्ट ने दूसरे चरण के चुनाव से पहले बाइक रैली और ग्रुप में बाइक चलाने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मतदान से दो दिन पहले और 29 अप्रैल को मतदान के दिन इस तरह की गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। डिवीजन बेंच ने पहले के आदेश में संशोधन करते हुए “ग्रुप में बाइकिंग” को भी प्रतिबंध में शामिल किया है। ऑफिस जाने वाले लोग, ऐप-आधारित सेवाएं और परिवार के साथ मतदान के लिए जाने वालों को छूट दी गई है। 01:12 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक तेजस्वी सूर्या बोले- BJP की जीत की शुरुआत भवानीपुर से होगी भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बंगाल में कहा, ‘पूरे शहर के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। मैंने पश्चिम बंगाल में ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा। यह हमारी प्रचंड जीत का संकेत है। भाजपा की जीत की शुरुआत भवानीपुर से ही होगी। 4 मई को पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है।’ 12:43 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक हावड़ा में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने रोड शो किया 12:28 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक कांग्रेस बोली- भाजपा बंगाल से साफ हो जाएगी कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा कि वहां जिस प्रकार से मतदान हुआ है, भाजपा साफ हो जाएगी। 12:17 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक त्रिपुरा के सीएम बोले- मिताली पर हमले में भाजपा शामिल नहीं दक्षिण 24 परगना में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने TMC सांसद मिताली बाग की कार पर चुनाव प्रचार के दौरान हुए हमले पर कहा कि मुझे इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह हैरानी की बात है कि गुंडे वो भी भाजपा से, यह नामुमकिन है। 12:06 PM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक मोदी ने बंगाल के लोगों के नाम ओपन लेटर लिखा नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों के नाम एक ओपन लेटर लिखा है। उन्होंने कहा- पश्चिम बंगाल के पूरे चुनाव अभियान के दौरान मुझे अपने परिवारजनों का जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने एक नई ऊर्जा से भर दिया है। मैंने इस पत्र में उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। 11:52 AM27 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक पीएम ने बांग्ला भाषा में अपना AI जनरेटेड ऑडियो पोस्ट

KL Rahul; DC vs RCB IPL 2026 LIVE Score Update

KL Rahul; DC vs RCB IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक 9-दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए IPL 2026 का सीजन मुश्किल होता जा रहा है। 264 रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स से मिली हार से टीम उबर नहीं पाई है। सोमवार को दिल्ली का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। यह दोनों के बीच सीजन का दूसरा मैच है। पहले मैच में दिल्ली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली के लिए यह मैच अहम है। एक और हार प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है। बेंगलुरु का पलड़ा भारी IPL में अब तक दोनों टीमों के बीच 34 मैच खेले गए हैं। RCB ने 19 और दिल्ली ने 13 जीते हैं। एक मैच टाई रहा और एक बेनतीजा रहा। 2013 में बेंगलुरु में एक मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, जिसे RCB ने जीता था। पिछले सीजन में दोनों के बीच दो मैच हुए थे। एक दिल्ली ने बेंगलुरु में जीता, जबकि दूसरा RCB ने दिल्ली में जीता। दिल्ली की बल्लेबाजी मजबूत गेंदबाजी कमजोर दिल्ली इस सीजन बल्लेबाजी के भरोसे टिकी है। केएल राहुल की कप्तानी में टॉप ऑर्डर ने लगभग हर मैच में तेज शुरुआत दी है। नीतीश राणा और डेविड मिलर मिडिल ओवर्स में रन गति बनाए रख रहे हैं। समस्या गेंदबाजी में है। टीम बड़े स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई है। डेथ ओवर्स में रन लुटाना सबसे बड़ी चिंता है, जिसका फायदा विपक्षी टीमें उठा रही हैं। दिल्ली इस सीजन बल्लेबाजी के भरोसे टिकी है। केएल राहुल की कप्तानी में टॉप ऑर्डर ने लगभग हर मैच में तेज शुरुआत दी है। नीतीश राणा और डेविड मिलर मिडिल ओवर्स में रन गति बनाए रख रहे हैं। समस्या गेंदबाजी में है। टीम बड़े स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई है। डेथ ओवर्स में रन लुटाना सबसे बड़ी चिंता है, जिसका फायदा विपक्षी टीमें उठा रही हैं। संतुलित नजर आ रही बेंगलुरु, कोहली और पडिक्कल फॉर्म में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और संतुलित नजर आ रही है। विराट कोहली टीम को मजबूती देते हैं। देवदत्त पडिक्कल की फॉर्म में वापसी से बल्लेबाजी की गहराई बढ़ी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने डेथ ओवर्स में कसी गेंदबाजी कर जीत पक्की की थी। विराट कोहली 328 रन के साथ टॉप रन स्कोरर हैं। भुवनेश्वर कुमार 11 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। इस पिच पर IPL के 99 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 50 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ। मौसम दिल्ली में सोमवार, 27 अप्रैल को मौसम अत्यधिक गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। तापमान तक जा सकता है और तेज हवाएं चलेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर्स- विप्रज निगम । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल। —————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अंगकृष रघुवंशी का विवादित रन-आउट:शमी के सिक्स से मैच टाई हुआ; रिंकू के लगातार 4 सिक्स, लखनऊ घर पर आठवां मैच हारी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर रनआउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। पूरी खबर कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर:नरेन ने लखनऊ को एक रन ही बनाने दिया; रिंकू ने 83 रन बनाने के साथ 5 कैच लपके कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

LSG Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update; Rinku Singh Rishabh Pant

LSG Vs KKR IPL 2026 LIVE Score Update; Rinku Singh Rishabh Pant

स्पोर्ट्स डेस्क43 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन के दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करेगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। लखनऊ और कोलकाता का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। 3 अप्रैल को कोलकाता में खेले गए मैच में LSG ने KKR को 3 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा है। दोनों पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। लखनऊ ने 7 में से 2 मैच जीते और 9वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता को 7 में से अब तक सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। लखनऊ की बादशाहत, 7 में से जीते 5 मैच दोनों टीमों के बीच अब तक लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 7 मैचों में से लखनऊ ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को केवल 2 मैचों में सफलता मिली है। मार्श और प्रिंस लखनऊ के बड़े हथियार LSG के लिए इस सीजन में मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 134.61 की स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव सबसे सफल रहे हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। अंगकृष और कार्तिक त्यागी KKR की ताकत कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से युवा बैटर अंगकृष रघुवंशी फॉर्म में हैं। उन्होंने 7 मैचों में 142.85 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल हैं। गेंदबाजी विभाग में कार्तिक त्यागी 7 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। यहां 26वां मैच खेला जाएगा लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है। यहां अब तक कुल 25 IPL मैच खेले गए। 10 मैच में पहले बैटिंग और 14 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा। यहां IPL का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है, जिन्होंने 2024 में लखनऊ के खिलाफ 235/6 रन बनाए थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नाम दर्ज है, जब वे 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 108 रन पर सिमट गए थे। लखनऊ में आज तेज गर्मी रहेगी लखनऊ में रविवार को काफी तेज धूप और काफी गर्मी रहेगी। हवा की रफ्तार 19 किमी प्रति घंटा रहेगी। मैच वाले दिन यहां का तापमान 43 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और हिम्मत सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert | North East Rain Kashmir Himachal Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/मुंबई10 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ देश में बिजली की मांग 252.07 गीगावॉट तक पहुंच गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। इससे पहले मई 2024 में 250 GW का रिकॉर्ड बना था। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के 10 राज्यों में हीटवेव और वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश का बांदा शनिवार को देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में तापमान 45.5°C, वाराणसी में 45°C और झांसी में 44.8°C रहा। वहीं दिल्ली में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर जिले में आंगनवाड़ी केंद्र और 8वीं तक के सभी स्कूल 27 से 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। राजस्थान के बाड़मेर में 45.7°C तापमान दर्ज हुआ। वहीं पंजाब के फरीदकोट में 45.2°C और हरियाणा के रोहतक में 44.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती में तापमान 45.6°C और वर्धा में 45.5 °C दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 42.2°C रहा, हालांकि 27 अप्रैल से बारिश का अनुमान है। केरल और आंध्र प्रदेश में भी तापमान 40°C के आसपास बना हुआ है और हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 अप्रैल: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। 28 अप्रैल: बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है। देशभर से गर्मी की तस्वीरें प्रयागराज में तेज गर्मी में एनर्जी के लिए नारियल पानी पीती युवती। यहां पारा 45.5°C रहा। जम्मू में गर्मी से बचने के लिए मुंह पर पानी डालता युवक। यहां पारा 39.5°C रहा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच एक रेलवे कर्मचारी प्लेटफॉर्म पर पानी छिड़क रहा है। यहां पारा 45°C पार हो गया है। झारखंड के रांची में लोग ठंडे पानी के लिए मिट्‌टी के घड़े खरीदने पहुंचे। यहां आज दिन का तापमान 37°C रिकॉर्ड किया गया। IMD की एडवाइजरी दोपहर में धूप से बचें। ज्यादा पानी पिएं। हल्के कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। राजस्थान-बिहार में बारिश राजस्थान में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया। बीकानेर, सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर जिले में शनिवार को बारिश हुई। राजसमंद जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं बिहार के सुपौल, किशनगंज और मधुबनी में शनिवार को तेज बारिश हुई। नया अनुमान… मई में ही अल नीनो आने की आशंका वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन ने अपने पूर्वानुमान में संशोधन कर कहा है कि अल नीनो कंडीशन मई से ही डेवलप होने की आशंका है। इसका मानसून पर नकारात्मक असर होगा। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि इस वर्ष बारिश सामान्य से कम हो सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert | North East Rain Kashmir Himachal Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/मुंबई4 घंटे पहले कॉपी लिंक देश में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ देश में बिजली की मांग 252.07 गीगावॉट तक पहुंच गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। इससे पहले मई 2024 में 250 GW का रिकॉर्ड बना था। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत के 10 राज्यों में हीटवेव और वॉर्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश का बांदा शनिवार को देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में तापमान 45.5°C, वाराणसी में 45°C और झांसी में 44.8°C रहा। वहीं दिल्ली में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर जिले में आंगनवाड़ी केंद्र और 8वीं तक के सभी स्कूल 27 से 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। राजस्थान के बाड़मेर में 45.7°C तापमान दर्ज हुआ। वहीं पंजाब के फरीदकोट में 45.2°C और हरियाणा के रोहतक में 44.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती में तापमान 45.6°C और वर्धा में 45.5 °C दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 42.2°C रहा, हालांकि 27 अप्रैल से बारिश का अनुमान है। केरल और आंध्र प्रदेश में भी तापमान 40°C के आसपास बना हुआ है और हीटवेव जैसी स्थिति बनी हुई है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 27 अप्रैल: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। 28 अप्रैल: बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है। देशभर से गर्मी की तस्वीरें प्रयागराज में तेज गर्मी में एनर्जी के लिए नारियल पानी पीती युवती। यहां पारा 45.5°C रहा। जम्मू में गर्मी से बचने के लिए मुंह पर पानी डालता युवक। यहां पारा 39.5°C रहा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच एक रेलवे कर्मचारी प्लेटफॉर्म पर पानी छिड़क रहा है। यहां पारा 45°C पार हो गया है। झारखंड के रांची में लोग ठंडे पानी के लिए मिट्‌टी के घड़े खरीदने पहुंचे। यहां आज दिन का तापमान 37°C रिकॉर्ड किया गया। IMD की एडवाइजरी दोपहर में धूप से बचें। ज्यादा पानी पिएं। हल्के कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। राजस्थान-बिहार में बारिश राजस्थान में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया। बीकानेर, सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर जिले में शनिवार को बारिश हुई। राजसमंद जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं बिहार के सुपौल, किशनगंज और मधुबनी में शनिवार को तेज बारिश हुई। नया अनुमान… मई में ही अल नीनो आने की आशंका वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन ने अपने पूर्वानुमान में संशोधन कर कहा है कि अल नीनो कंडीशन मई से ही डेवलप होने की आशंका है। इसका मानसून पर नकारात्मक असर होगा। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि इस वर्ष बारिश सामान्य से कम हो सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

CSK Vs GT IPL 2026 LIVE Score Update; Shubman Gill

CSK Vs GT IPL 2026 LIVE Score Update; Shubman Gill

चेन्नई20 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की टीम में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो सकती है। वे अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं। चेन्नई ने पिछले 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं। टीम पॉइंट्स टेबल पांचवें स्थान पर हैं। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (-0.790) कमजोर है और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। दोनों टीम ने 4-4 मैच जीते हेड-टु-हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 जीत दर्ज की हैं। पिछले सीजन अहमदाबाद में हुए मुकाबले में चेन्नई ने 83 रन से जीत हासिल की थी। संजू इस सीजन दो शतक लगा चुके CSK के लिए इस सीजन में संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ सीजन का दूसरा शतक जड़ा था। इससे पहले गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने सेंचुरी लगाई थी। टीम का मिडिल ऑर्डर अब भी चिंता का विषय है। शिवम दुबे, सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। चेन्नई की ओर से संजू टॉप रन स्कोर। वे 2 शतक के साथ 293 रन बना चुके हैं। अंशुल कंबोज 14 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। जेमी ओवरटन और अकील हुसैन और नूर अहमद भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुभमन और सुदर्शन पर टीम निर्भर गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन (RCB के खिलाफ शतक) ने शानदार प्रदर्शन किया है। RCB के खिलाफ पिछले मैच में टीम 230 के स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन 16वें से 19वें ओवर में रन नहीं बना सकी। गुजरात की ओर से गिल टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 149.24 की स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे बड़े नामों के बावजूद टीम निरंतरता की कमी से जूझ रही है। स्पिन विभाग में राशिद खान के अलावा कोई विकल्प प्रभावी नहीं है। वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार अब तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा टॉप विकेट टेकर हैं। वे सात मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। चेपॉक की पिच स्पिन फ्रेंडली एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच आगे बढ़ने के साथ यह पिच धीमी हो जाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल होती है और यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। अब तक यहां पर IPL के 94 मैच खेले गए हैं। जिसमें 53 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीता है। जबकि 41 मैच चेज करने वाली टीम ने जीता है। बारिश की संभावना नहीं चेन्नई मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। शाम को बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान हारा:हैदराबाद 5 विकेट से जीता; अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। IPL 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

AAP Raghav Chadha BJP Joining Leaders List Update; Aam Aadmi Party

AAP Raghav Chadha BJP Joining Leaders List Update; Aam Aadmi Party

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल को शुक्रवार शाम को भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी है, इसमें 6 पंजाब से हैं। इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय प . राघव ने बताया कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक कुमार मित्तल के अलावा हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। राघव ने बताया कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों ने यह फैसला लिया। इसलिए दलबदल कानून लगने का कोई मतलब नहीं है। राघव चड्ढा ने कहा पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। उधर, सीएम भगवंत मान ने कहा कि राघव का यहां दम घुटने लग गया। साइकिल का भी स्टैंड होता है। कहीं तो खड़े हो जाओ। वैसे तो यह सरपंच बनने लायक नहीं थे। अशोक मित्तल के यहां ईडी का एक छापा था। यह मेले वाले अमरूद बनकर रह गए हैं। इन्हें कौन पूछेगा। राघव की 3 बड़ी बातें… राघव ने कहा कि पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। इसलिए आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं AAP से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं। राघव चड्ढा ने कहा- राजनीति में आने से पहले, मैं एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) था। इस मंच पर मेरे साथ अलग-अलग क्षेत्रों के लोग थे। कुछ वैज्ञानिक थे, तो कुछ शिक्षाविद। आज, AAP छोड़ने वालों में एक विश्वस्तरीय क्रिकेटर, एक पद्मश्री विजेता और कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी लोगों ने अपना सब कुछ त्यागकर, एक भ्रष्टाचार-मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ एकजुट होकर इस पार्टी की स्थापना की थी। राघव ने कहा- अभी और भी हैं जो साथ आएंगे। भारत का संविधान यह प्रोवीजन देता है, कि अगर 2/3 से ज्यादा सांसद किसी दूसरी पार्टी में जाना चाहें तो वे ऐसा कर सकते हैं। यह अधिकार हमें भारत के संविधान ने ही दिया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राघव चड्‌ढा का यहां दम घुटने लग गया था। सीएम मान की 4 बड़ी बातें… सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैं पहले भी कहता रहा हूं कि BJP की पंजाबियों से बनती नहीं है, जिससे पंजाबी खुश होते हैं, उसे यह खराब करने की कोशिश करती है। जब हमारी सरकार बनी तो हमारा आरडीएफ का पैसा रोका गया। उन्होंने कहा कि पार्टी बड़ी होती है, संगठन बड़ा होता है, व्यक्ति नहीं। ये छह-सात लोग जो गए हैं, वे पंजाबियों के साथ गद्दारी करके गए है। यहां बैठे-बैठे इन्हें पद मिल गए , इन्हें किसी से वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ी। अब ये अपनी राजनीति नहीं, जान बचाने के लिए वहां गए हैं, लेकिन वहां भी इनका कुछ नहीं होना है। सीएम ने कहा कि मैं ईडी वालों से कहता हूं कि भगवंत मान के घर पर छापा मारो। संजय सिंह के घर पर रेड की थी। क्या मिला है। आओ दम है तो भगवंत मान को खरीद कर दिखाओ। वह करेंसी अभी बनी नहीं, जिससे मान को खरीदा जा सके। उन्होंने कहा कि राघव चड्‌ढा का यहां दम घुटने लग गया। जब 50 नंबर कोठी में थे, तो वहां पर बड़ी खुली हवा आती थी। साइकिल का भी स्टैंड होता है। कहीं तो खडे हो जाओ। वैसे तो यह सरपंच बनने लायक नहीं थे। 2024 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में 3 सीटें जीती थीं। गुरमीत सिंह मीत हेयर (संगरूर) राजकुमार चब्बेवाल (होशियारपुर) मालविंदर सिंह कंग (आनंदपुर साहिब) राघव ने 2 साल पहले दिए थे अलगाव के संकेत 21 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले जब शराब घोटाले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। तब राघव ने न कुछ बोला, न सोशल मीडिया पर कुछ लिखा। फरवरी-2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए, तो AAP को करारी हार मिली। पार्टी को सिर्फ 22 सीटें मिलीं जबकि BJP ने 48 सीटें जीतकर सरकार बनाई। तब भी राघव चुप्पी साधे रहे। AAP के किसी कार्यक्रम में नहीं दिखे। 2025 की शुरुआत में ही राघव के सोशल मीडिया अकाउंट से AAP का बैनर और चुनाव निशान हटने लगे। AAP के अंदर चर्चा होने लगी कि राघव पार्टी के बजाय पर्सनल ब्रांडिंग पर फोकस कर रहे हैं। वह न पार्टी दफ्तर आते हैं, न किसी नेता से मिलते हैं। 27 फरवरी 2026 को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित बाकी आरोपियों को शराब घोटाले में CBI के मामले से बरी कर दिया। AAP ने इस का जश्न मनाया, लेकिन राघव नदारद रहे। अमेरिका-ईरान जंग छिड़ने के बाद राघव चड्ढा ने पार्टीलाइन पर संसद में बोलने से इनकार कर दिया। हाल में जब पार्टी व्हिप के तहत AAP सांसदों ने वॉकआउट किया, तब राघव सदन में ही मौजूद रहे। राघव के साथ पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों के बारे में जानिए… ************ ये खबरें भी पढ़ें: राघव चड्‌ढा विवाद- इससे पहले 35 नेता AAP छोड़ चुके:सबसे ज्यादा 20 पंजाब के, इनमें सांसद-MLA भी; कुमार विश्वास का न इस्तीफा, न निकाला राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पहले नेता नहीं हैं। AAP की स्थापना से लेकर अब तक 35 बड़े नेता इस पार्टी से किनारा कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 नेता पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। AAP छोड़ने वाले प्रमुख चेहरों में कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Abhishek Sharma Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

Abhishek Sharma Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज दो मैच खेले जाएंगे। 36वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। इससे पहले 13 अप्रैल को खेले गए मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया था। इस सीजन दोनों टीमों का आठवां मैच होगा। राजस्थान ने 7 में से 5 और हैदराबाद ने 4 मैच जीते हैं। SRH पिछले तीन मैच लगातार जीती है। हैदराबाद का पलड़ा भारी राजस्थान और हैदराबाद के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स केवल 9 मैच जीतने में सफल रही है। हालांकि, अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान इस रिकॉर्ड को सुधारने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम RR का दूसरा होम ग्राउंड है। यहां दोनों टीमों के बीच चार मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। वैभव और आर्चर राजस्थान की ताकत राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 7 मैचों में 220.86 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर टीम की मुख्य कड़ी हैं। आर्चर ने 7 मैचों में 11 विकेट झटके हैं और उनका इकोनॉमी रेट 7.96 का रहा है। अभिषेक-ईशान पर टिकी हैदराबाद की उम्मीदें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा रन मशीन साबित हो रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 323 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 215.33 का है। गेंदबाजी विभाग में ईशान मलिंगा कहर बरपा रहे हैं। मलिंगा ने 7 मैचों में 12 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में खुद को बनाए रखा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर 4 विकेट रहा है। पिच और कंडिशन सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान मदद देती है। हालांकि, मैच शाम को होने के कारण दूसरी पारी में ओस की भूमिका हो सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। इस मैदान पर 64 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमें 36% मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 64% मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां का सबसे बड़ा स्कोर 219/5 है, जो 2025 में होम टीम राजस्थान रॉयल्स ने बनाया था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे और लियम लिविंग्सटन। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, शुभम दुबे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Abhishek Sharma Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

Abhishek Sharma Vaibhav Sooryavanshi; RR Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 में आज दो मैच खेले जाएंगे। 36वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। इससे पहले 13 अप्रैल को खेले गए मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया था। इस सीजन दोनों टीमों का आठवां मैच होगा। राजस्थान ने 7 में से 5 और हैदराबाद ने 4 मैच जीते हैं। SRH पिछले तीन मैच लगातार जीती है। हैदराबाद का पलड़ा भारी राजस्थान और हैदराबाद के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स केवल 9 मैच जीतने में सफल रही है। हालांकि, अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान इस रिकॉर्ड को सुधारने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम RR का दूसरा होम ग्राउंड है। यहां दोनों टीमों के बीच चार मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। वैभव और आर्चर राजस्थान की ताकत राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 7 मैचों में 220.86 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर टीम की मुख्य कड़ी हैं। आर्चर ने 7 मैचों में 11 विकेट झटके हैं और उनका इकोनॉमी रेट 7.96 का रहा है। अभिषेक-ईशान पर टिकी हैदराबाद की उम्मीदें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा रन मशीन साबित हो रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 323 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 215.33 का है। गेंदबाजी विभाग में ईशान मलिंगा कहर बरपा रहे हैं। मलिंगा ने 7 मैचों में 12 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में खुद को बनाए रखा है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर 4 विकेट रहा है। पिच और कंडिशन सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान मदद देती है। हालांकि, मैच शाम को होने के कारण दूसरी पारी में ओस की भूमिका हो सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है। इस मैदान पर 64 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमें 36% मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 64% मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां का सबसे बड़ा स्कोर 219/5 है, जो 2025 में होम टीम राजस्थान रॉयल्स ने बनाया था। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे और लियम लिविंग्सटन। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, शुभम दुबे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…