Sunday, 13 Sep 2026 | 07:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Virat Kohli; RCB Vs GT LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Krunal Pandya

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Virat Kohli; RCB Vs GT LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Krunal Pandya | IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का यह 9वां मैच होगा। बेंगलुरु 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम आज जीती तो 14 पॉइंट्स साथ टॉप पर आने का मौका होगा। वहीं, गुजरात 8 में से 4 मैच जीती और इतने ही हारी है।

GT की नजरें बराबरी पर

IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात की टीम 3 बार विजयी रही है। आज के मैच में गुजरात की कोशिश बराबरी करने की होगी। अहमदाबाद में दोनों का सामना एक बार हुआ है। उस मैच में बेंगलुरु को जीत मिली।

गिल संभाल रहे गुजरात की बैटिंग

इस सीजन में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 148.64 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। टीम की बल्लेबाजी काफी हद तक गिल की शुरुआत पर निर्भर करेगी। कगिसो रबाडा इस सीजन में घातक साबित हो रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, उनकी 9.48 की इकोनॉमी टीम के लिए थोड़ी चिंता का विषय हो सकती है।

कोहली RCB के टॉप स्कोरर

बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली रनों की बरसात कर रहे हैं। कोहली ने 8 मैचों में 162.50 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 351 रन जोड़े हैं। कोहली ने भी इस सीजन में 3 फिफ्टी लगाई हैं। भुवनेश्वर कुमार की स्विंग और सटीक गेंदबाजी सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही है। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां अब तक IPL के 47 मैच खेले गए हैं। 24 मैचों में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 23 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 243/5 है, जो पंजाब ने पिछले सीजन गुजरात के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन

अहमदाबाद में गुरुवार को काफी गर्मी रहेगी। धुप भी काफी तेज रहेगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मैच वाले दिन यहां का तापमान 42 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार और जेकब बेथेल।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल के नए सीएम लाइव: शुभेंदु ने बंगाल में सरकार बनाने का दावा पेश किया, कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण

May 8, 2026/
11:05 am

पश्चिम बंगाल की कमान अब ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट से मिलने वाले शुभेंदु अधिकारी के हाथ में है। वे...

Mukesh Choudhary IPL 2026 Heroics

April 10, 2026/
11:36 am

झुंझुनूं के मुकुल चौधरी ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने तीसरे ही मैच में 27 गेंद पर नाबाद 54 रन...

खेत पर पानी देने गए मजदूर की संदिग्ध मौत:हरदा में 1 घंटे बाद गेट पर मिला शव; बेटे को हत्या का शक, पुलिस कर रही एक्सीडेंट की जांच

April 15, 2026/
9:49 am

हरदा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रन्हाईकला में बीती मंगलवार रात खेत पर पानी देने गए एक मजदूर...

Sai Sudharsan and Shubman Gill are building a partnership (Picture credit: AP)

April 24, 2026/
7:56 pm

आखरी अपडेट:24 अप्रैल, 2026, 19:56 IST राघव चड्ढा सहित तीन सांसद जहां भाजपा में शामिल हो गए, वहीं चार अन्य...

विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियल की भगवा ड्रेस पर सवाल:पूछा गया- ये रंग क्यों पहना, फैंस हुए नाराज, एक्ट्रेस के जवाब को मिलीं सराहना

August 7, 2026/
1:50 pm

फिल्म ‘ओरु अदार लव’ में अपनी मशहूर विंक से चर्चा में आईं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर हाल ही में एक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Virat Kohli; RCB Vs GT LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Krunal Pandya

Virat Kohli; RCB Vs GT LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Krunal Pandya
  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Virat Kohli; RCB Vs GT LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Krunal Pandya | IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का यह 9वां मैच होगा। बेंगलुरु 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम आज जीती तो 14 पॉइंट्स साथ टॉप पर आने का मौका होगा। वहीं, गुजरात 8 में से 4 मैच जीती और इतने ही हारी है।

GT की नजरें बराबरी पर

IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात की टीम 3 बार विजयी रही है। आज के मैच में गुजरात की कोशिश बराबरी करने की होगी। अहमदाबाद में दोनों का सामना एक बार हुआ है। उस मैच में बेंगलुरु को जीत मिली।

गिल संभाल रहे गुजरात की बैटिंग

इस सीजन में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 148.64 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। टीम की बल्लेबाजी काफी हद तक गिल की शुरुआत पर निर्भर करेगी। कगिसो रबाडा इस सीजन में घातक साबित हो रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, उनकी 9.48 की इकोनॉमी टीम के लिए थोड़ी चिंता का विषय हो सकती है।

कोहली RCB के टॉप स्कोरर

बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली रनों की बरसात कर रहे हैं। कोहली ने 8 मैचों में 162.50 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 351 रन जोड़े हैं। कोहली ने भी इस सीजन में 3 फिफ्टी लगाई हैं। भुवनेश्वर कुमार की स्विंग और सटीक गेंदबाजी सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही है। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां अब तक IPL के 47 मैच खेले गए हैं। 24 मैचों में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 23 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 243/5 है, जो पंजाब ने पिछले सीजन गुजरात के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन

अहमदाबाद में गुरुवार को काफी गर्मी रहेगी। धुप भी काफी तेज रहेगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मैच वाले दिन यहां का तापमान 42 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार और जेकब बेथेल।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और राहुल तेवतिया

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket