MS Dhoni Rohit Sharma; CSK Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज एल-क्लासिको मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुंबई में होगा। मैच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। इस मुकाबले में CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी की संभावना है, जो इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में नहीं उतरे हैं। वहीं, रोहित शर्मा भी चोट से उबरकर इस मैच में वापसी कर सकते हैं, उन्होंने पिछले दो मुकाबले मिस किए थे। इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दोनों ने 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 8वें नंबर पर काबिज है। CSK के खिलाफ MI 3 मैच से आगे IPL की दो सबसे सफल टीमों के बीच अब तक 41 मुकाबले हुए हैं, जिसमें MI को 22, जबकि CSK को 19 में जीत मिली है। वानखेड़े में हुए 13 मैचों में भी MI की टीम 8 और CSK ने 5 मैच जीते हैं। लेकिन 2023 से दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुकाबलों में MI सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है। तिलक वर्मा ने पिछले मैच में शतक लगाया तिलक वर्मा इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 144 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। यह शतक पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ आया था। उनका स्ट्राइक रेट 187.01 का है। गेंदबाजी में शार्दूल ठाकुर ने जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए हैं, जिसमें 3/39 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। हालांकि उनकी इकोनॉमी 13.57 रही है, लेकिन विकेट लेने की क्षमता से उन्होंने टीम को अहम मौकों पर सफलता दिलाई है। संजू CSK के टॉप प्लेयर्स संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार लय में दिखे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 192 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। 174.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सैमसन ने टीम को तेज शुरुआत दी है। वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट झटके हैं, जिसमें 3/22 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 9.73 की इकोनॉमी के साथ कंबोज ने लगातार विकेट निकालकर CSK की गेंदबाजी को मजबूती दी है। इस सीजन वानखेड़े में चौथा मैच वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है, जहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत सहायता भी मिलती है। इस मैदान पर अब तक IPL के 126 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 58 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 68 मैचों में चेज करने वाली टीम सफल रही है। इस सीजन यहां खेले गए 3 मैचों में से 2 में 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं। वहीं, होम टीम मुंबई को एक मैच में जीत मिली है, जबकि उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई में आज गर्मी रहेगी मुंबई में गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी के साथ तेज धूप रहेगी, जिससे मौसम और भी झुलसाने वाला महसूस होगा। दोपहर के समय हवा चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन गर्मी का असर खतरनाक रहेगा।। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 39 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, क्रिष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Punjab Chandigarh Top news today Power cut Pakistan US Army Milk rate Update

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर AAP सरकार के बेअदबी के कानून को चुनौती देने से जुड़ी रही। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में कहा कि इसमें सभी धर्मग्रंथ शामिल नहीं हैं। वहीं उम्रकैद और BNS के लिए इसकी मंजूरी राष्ट्रपति से लेनी जरूरी थी। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP सरकार के बेअदबी कानून को चुनौती पंजाब सरकार के नए बेअदबी कानून को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। जालंधर निवासी सिमरनजीत सिंह ने यह याचिका दायर की है। उनका कहना है कि इस कानून में सिर्फ एक ही धर्म का जिक्र है जबकि बाकी धर्मों का जिक्र नहीं है। ऐसे में यह देश की धर्म निरपेक्षता का उल्लंघन है। इसके अलावा BNS की धाराएं और उम्रकैद तक की सजा होने की वजह से इसके लिए राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी है लेकिन सरकार ने सिर्फ गवर्नर की मंजूरी लेकर इसे लागू कर दिया है। यह याचिका आज ही फाइल हुई है। इस पर जल्द सुनवाई हो सकती है। बता दें कि सरकार ने नए कानून में बेअदबी को लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान किया है। हालांकि इसमें सिर्फ श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी का ही जिक्र है। हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्मग्रंथों की बेअदबी को लेकर कानून में कोई प्रावधान नहीं है। 14 अप्रैल को स्पेशल विधानसभा सत्र में इस बिल को पास किया गया था। इसके बाद इसे गवर्नर के पास भेजा था। (पढ़ें पूरी खबर) 2. पंजाब बिजली संकट, AAP मंत्री बोले- असुविधा पर खेद है पंजाब में पावरकॉम (PSPCL) के 5 दिन तक 8 से 10 घंटे के कट लगाने को लेकर बवाल हो गया है। अमृतसर में बिजली कट से परेशान होकर लोग देर रात को बिजली घर में घुस गए। उन्होंने बिजली घर का गेट तोड़ दिया और खुद ही बिजली सप्लाई चालू कर दी। मुलाजिमों ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्कामुक्की की। मुलाजिमों ने कहा कि उच्च अधिकारियों के कहने पर बिजली कट लगाया था लेकिन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद फीडर से छेड़छाड़ कर सप्लाई बहाल कर दी। ड्यूटी पर मौजूद मुलाजिम सुरिंदर सिंह ने बताया कि देर रात करीब 20 से 25 लोग बिजली घर में घुस आए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां भी दीं। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कंबो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कट को लेकर बिगड़ते हालात के बीच पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा सामने आए। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर लिखा- PSPCL द्वारा घोषित नियोजित बिजली कटौती का उद्देश्य सिस्टम अपग्रेड के माध्यम से बिजली आपूर्ति में सुधार करना है। इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद है, लेकिन ये सुधार लंबे समय में उपभोक्ताओं के लिए काफी लाभकारी साबित होंगे (पढ़ें पूरी खबर) 3. चंडीगढ़ में एनकाउंटर, बदमाश को गोली लगी चंडीगढ़ में बुधवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद टीम ने बदमाश को काबू कर लिया। बदमाश की पहचान मुकेश गोलू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के गोहाना का रहने वाला है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पता चला कि सेक्टर-25 में उसकी बहन रहती है। वह छिपने के लिए वहीं जा रहा था। पैदल जाते वक्त पुलिस ने उसे घेर लिया। जिसके बाद उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पकड़ा गया बदमाश मुकेश गोलू अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। वह मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब और हरियाणा में सप्लाई करता था। चंडीगढ़ के थाना मलोया में उसके खिलाफ साल 2021 में हथियार तस्करी का एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे भगोड़ा करार दे रखा था (पढ़ें पूरी खबर) 4. BBMB मामले में पंजाब सरकार की याचिका खारिज भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) को लेकर पंजाब की AAP सरकार की दायर याचिका पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में पिछले वर्ष ही सुनवाई हो चुकी है। सरकार अपनी बात केंद्र सरकार के समक्ष रखे। यह याचिका उस समय दाखिल हुई थी, जब बीबीएमबी द्वारा हरियाणा को 8500 क्यूसिक अतिरिक्त पानी देने का फैसला लिया गया था। पंजाब सरकार ने BBMB के इसी फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पंजाब सरकार का कहना था कि हरियाणा पहले ही अपना पूरा हिस्सा इस्तेमाल कर चुका है, इसलिए उसे और पानी नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार ने यह भी कहा कि BBMB के पास किसी राज्य को तय हिस्से से ज्यादा पानी देने का कानूनी अधिकार नहीं है। पंजाब सरकार ने यह आरोप भी लगाया कि यह फैसला नियमों के खिलाफ लिया गया। जैसे बैठक के लिए जरूरी 7 दिन पहले नोटिस नहीं दिया गया और एजेंडा भी समय पर साझा नहीं किया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 5. पंजाबी महिला बोली- PAK में जबरन मुस्लिम नहीं बनाते भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने सिखों पर विवादित टिप्पणी के बाद यू-टर्न लिया है। उसका नया वीडियो समाने आया है। जिसमें उसने कहा कि जो भी लोग पाकिस्तान में ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करने आते हैं, उनका मैं हार्दिक स्वागत करती हूं। सरबजीत ने आगे कहा कि चढ़दा पंजाब और लहंदा पंजाब एक ही हैं। पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन जैसी कोई स्थिति नहीं है। इससे पहले सरबजीत ने पंजाब से आने वाले लोगों को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। उसने कहा था कि सिख यहां क्या करने आते हैं। अगर पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनकी रोजी-रोटी बंद हो जाए। वहीं सरबजीत के पहले पंजाबी NRI पति करनैल सिंह ने भी लाहौर हाईकोर्ट
Virat Kohli Rohit Sharma; ICC ODI T20 Players Ranking 2026 List Update

Hindi News Sports Virat Kohli Rohit Sharma; ICC ODI T20 Players Ranking 2026 List Update स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले कॉपी लिंक तंजीद हसन ने 20 अप्रैल को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 76 रन की पारी खेली। ICC की ताजा वनडे और टी-20 प्लेयर रैंकिंग बुधवार को जारी हुई। न्यूजीलैंड के खिलाफ मीरपुर में मिली 6 विकेट की जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने लंबी छलांग लगाई है। वहीं, बैटिंग रैंकिंग में चार भारतीय शामिल हैं। तंजीद और हृदोय की रैंकिंग में सुधार न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने कीवी टीम को हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस जीत में तंजीद हसन ने 76 रनों की अहम पारी खेली, जिससे उन्हें वनडे बैटिंग रैंकिंग में 14 पायदान का फायदा हुआ और वे 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तौहीद हृदोय 30 रन की नाबाद पारी के दम पर 5 स्पॉट ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजी में रिशाद और नाहिद राणा चमके गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के स्पिनर रिशाद हुसैन और पेसर नाहिद राणा को बड़ा फायदा हुआ है। मीरपुर वनडे में दोनों ने मिलकर 6 विकेट झटके थे। रिशाद 10 पायदान ऊपर चढ़कर 58वें और नाहिद राणा 32 पायदान की छलांग लगाकर 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने साल 2024 के अंत के बाद पहली बार वनडे मैच खेला और दो मैचों में 4 विकेट लेकर 39वें स्थान के साथ रैंकिंग में वापसी की है। कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल टॉप पर बरकरार न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिचेल बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। इसके बावजूद वे वनडे बैटिंग रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। फिलहाल वनडे चार्ट्स में उनका दबदबा कायम है। T20 रैंकिंग में जॉर्ज मुन्से और मार्क वॉट को फायदा स्कॉटलैंड के नामीबिया दौरे के बाद T20 रैंकिंग में भी बदलाव हुए हैं। स्कॉटलैंड ने यह सीरीज 2-1 से जीती। सीरीज के आखिरी मैच में शतक लगाने वाले ओपनर जॉर्ज मुन्से 7 पायदान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, गेंदबाज मार्क वॉट ने दो मैचों में 3 विकेट लेकर 10 पायदान की छलांग लगाई और अब वे 47वें नंबर पर हैं। जेरार्ड इरास्मस टॉप-10 ऑलराउंडर्स में शामिल नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज की 3 पारियों में 145 रन बनाए, जिससे वे बैटिंग रैंकिंग में 24 पायदान चढ़कर 73वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर रैंकिंग में वे 5 पायदान ऊपर उठकर अब दुनिया के 10वें नंबर के ऑलराउंडर बन गए हैं। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक ने कोहली की बराबरी की:9वां टी-20 शतक लगाया, राहुल-नीतीश का कैच पकड़कर मैच पलटा, क्लासन के 100 सिक्स पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 9वां टी-20 शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sabarimala Women Entry Verdict LIVE Update; Supreme Court CJI | Kerala Hindu Beliefs

Hindi News National Sabarimala Women Entry Verdict LIVE Update; Supreme Court CJI | Kerala Hindu Beliefs Ayyappan Temple नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री और धार्मिक भेदभाव से जुड़े मामले में बुधवार की सुनवाई शुरू हो चुकी है। इससे पहले छठे दिन की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि अगर राज्य सामाजिक सुधार या जनहित के नाम पर किसी धार्मिक प्रथा या रिवाज पर रोक लगाता है, तो उसकी जांच कोर्ट कर सकता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि भले ही ज्यूडिशियल रिव्यू को लेकर उसकी कुछ सीमाएं हैं, लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि कोर्ट के पास कोई अधिकार ही नहीं है। आज फैसला आने की संभावना सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की संवैधानिक बेंच सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रही है। इसके साथ धार्मिक आस्था के 66 मामले और जुड़े हैं। फैसला आने की संभावना है, या फिर कोर्ट इसे रिजर्व भी रख सकता है। केरल हाईकोर्ट ने 1991 में सबरीमाला में मासिक धर्म वाली महिलाओं (10-50 साल) की एंट्री पर रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में बैन हटा दिया। फैसले के खिलाफ कई पुनर्विचार याचिकाएं लगाई गईं, जिसपर अब सुनवाई हो रही है। मंदिर प्रशासन महिलाओं की एंट्री का विरोध कर रहा है। 7 सवाल, जिनपर सुप्रीम कोर्ट में बहस हो रही सबरीमाला मामले पर 7 अप्रैल से शुरू हुई सुनवाई सबरीमाला मंदिर मामले पर 7 अप्रैल से सुनवाई शुरू हुई है। पहले 3 दिन, 9 अप्रैल तक सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने महिलाओं की एंट्री के विरोध में दलीलें रखीं। सरकार ने कहा था कि देश के कई देवी मंदिरों में पुरुषों की एंट्री भी बैन है, इसलिए धार्मिक परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। पिछले 5 दिन की सुनवाई में क्या हुआ, पढ़िए… 7 अप्रैल : केंद्र की दलील- मंदिर में महिलाओं की एंट्री का फैसला गलत 8 अप्रैल- जो भक्त नहीं, वो धार्मिक परंपरा को चुनौती कैसे दे रहा 9 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट बोला- मंदिरों में एंट्री रोकने से समाज बंटेगा 15 अप्रैल- सबरीमाला मैनेजमेंट बोला- अयप्पा मंदिर रेस्टोरेंट नहीं, यहां ब्रह्मचारी देवता 17 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट बोला- संविधान सबसे ऊपर, निजी धार्मिक मान्यताओं से उठकर फैसला जरूरी 21 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-छूने से देवता अपवित्र कैसे होते हैं सबरीमाला केस से जुड़ी सुप्रीम कोर्ट में पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 3 मिनट पहले कॉपी लिंक 7वें दिन की सुनवाई शुरू, गोपाल सुब्रण्यम ने दलीलें रखीं एडवोकेट सुब्रमण्यम: आर्टिकल 25 धार्मिक स्वतंत्रता का विस्तार है, क्योंकि यह धार्मिक स्वतंत्रता के कई पहलुओं से संबंधित है। इसकी अवधारणा क्या है? यह किसी व्यक्ति की वह निजी यात्रा है, जिसके तहत वह किसी दर्शन को धार्मिक दर्शन के रूप में स्वीकार करता है। इसमें किसी फैसले में दिखाई देने वाले पहलुओं से कहीं अधिक घटक शामिल हैं। इसके चार पहलू हैं, जो सभी अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता में शामिल हैं- 1. धर्म की दार्शनिक सामग्री 2. उस दर्शन की सहायता से जुड़ी प्रथाएं 3. पूजा का अधिकार 4. आस्था का विस्तार ये सभी आर्टिकल 25 के तहत ‘धर्म’ शब्द के तहत संरक्षित हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हो सकता है कि आप उस सिद्धांत की प्रथाओं को न अपनाएं, या हो सकता है कि आप वास्तव में बाहरी पूजा-पाठ में भी शामिल न हों। लेकिन यह एक व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Sabarimala Women Entry Verdict LIVE Update; Supreme Court CJI | Kerala Hindu Beliefs

Hindi News National Sabarimala Women Entry Verdict LIVE Update; Supreme Court CJI | Kerala Hindu Beliefs Ayyappan Temple नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री और धार्मिक भेदभाव से जुड़े मामले में बुधवार की सुनवाई शुरू हो चुकी है। इससे पहले छठे दिन की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि अगर राज्य सामाजिक सुधार या जनहित के नाम पर किसी धार्मिक प्रथा या रिवाज पर रोक लगाता है, तो उसकी जांच कोर्ट कर सकता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि भले ही ज्यूडिशियल रिव्यू को लेकर उसकी कुछ सीमाएं हैं, लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि कोर्ट के पास कोई अधिकार ही नहीं है। आज फैसला आने की संभावना सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की संवैधानिक बेंच सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रही है। इसके साथ धार्मिक आस्था के 66 मामले और जुड़े हैं। फैसला आने की संभावना है, या फिर कोर्ट इसे रिजर्व भी रख सकता है। केरल हाईकोर्ट ने 1991 में सबरीमाला में मासिक धर्म वाली महिलाओं (10-50 साल) की एंट्री पर रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में बैन हटा दिया। फैसले के खिलाफ कई पुनर्विचार याचिकाएं लगाई गईं, जिसपर अब सुनवाई हो रही है। मंदिर प्रशासन महिलाओं की एंट्री का विरोध कर रहा है। 7 सवाल, जिनपर सुप्रीम कोर्ट में बहस हो रही सबरीमाला मामले पर 7 अप्रैल से शुरू हुई सुनवाई सबरीमाला मंदिर मामले पर 7 अप्रैल से सुनवाई शुरू हुई है। पहले 3 दिन, 9 अप्रैल तक सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने महिलाओं की एंट्री के विरोध में दलीलें रखीं। सरकार ने कहा था कि देश के कई देवी मंदिरों में पुरुषों की एंट्री भी बैन है, इसलिए धार्मिक परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। पिछले 5 दिन की सुनवाई में क्या हुआ, पढ़िए… 7 अप्रैल : केंद्र की दलील- मंदिर में महिलाओं की एंट्री का फैसला गलत 8 अप्रैल- जो भक्त नहीं, वो धार्मिक परंपरा को चुनौती कैसे दे रहा 9 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट बोला- मंदिरों में एंट्री रोकने से समाज बंटेगा 15 अप्रैल- सबरीमाला मैनेजमेंट बोला- अयप्पा मंदिर रेस्टोरेंट नहीं, यहां ब्रह्मचारी देवता 17 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट बोला- संविधान सबसे ऊपर, निजी धार्मिक मान्यताओं से उठकर फैसला जरूरी 21 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-छूने से देवता अपवित्र कैसे होते हैं सबरीमाला केस से जुड़ी सुप्रीम कोर्ट में पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 8 मिनट पहले कॉपी लिंक एडवोकेट सुब्रमण्यम ने कहा- दो लोग एक ही धर्म को बिल्कुल एक ही तरीके से नहीं मान सकते एडवोकेट सुब्रमण्यम ने कहा- आर्टिकल 25(1) में इस्तेमाल किए गए शब्दों को व्यापक अर्थ दिया जाना चाहिए, क्योंकि इनमें व्यक्ति की अपनी मर्जी शामिल है। यहां तक कि धर्म चुनने और उसके आचरण की सीमा तय करने के मामलों में भी। कोई भी दो लोग एक ही धर्म को बिल्कुल एक ही तरीके से नहीं मान सकते, भले ही वे एक ही धर्म के हों; फिर भी, उन दोनों को अपनी मर्जी के मुताबिक धर्म का आचरण करने की पूरी आजादी है। यह आजादी आर्टिकल 25 के तहत सुरक्षित है। 14 मिनट पहले कॉपी लिंक एडवोकेट सुब्रमण्यम ने कहा- हर धर्म का अपना एक दर्शन और सिद्धांत होता है एडवोकेट सुब्रमण्यम ने कहा- इस लिहाज से, आर्टिकल 25(1) एक बुनियादी अधिकार है जिसका दायरा काफी बड़ा है। अंतरात्मा को धर्म के अधिकार से अलग करके देखना भी जरूरी है। अंतरात्मा को अलग और स्वतंत्र शक्ति के तौर पर देखा जा सकता है, जिसके जरिए कोई व्यक्ति धार्मिक दर्शन और सच्चाइयों को अपने अंदर उतारता है। हर धर्म का अपना एक दर्शन, सिद्धांत, और तौर-तरीके होते हैं जिनके जरिए उन सिद्धांतों को अमल में लाया जाता है। विश्वास और आचरण की सीमा भी व्यक्ति पर ही छोड़ दी जाती है, जो उस धर्म के सिद्धांतों पर निर्भर करती है। 16 मिनट पहले कॉपी लिंक एडवोकेट सुब्रमण्यम ने कहा- आर्टिकल 25 के तहत व्यक्तियों को आजादी मिली एडवोकेट सुब्रमण्यम: आर्टिकल 25 के तहत व्यक्तियों को आज़ादी मिली हुई है। अब, जब हम “प्रोफ़ेस” (मानने) शब्द पर आते हैं, तो इसका मतलब निजी तौर पर मानना और सार्वजनिक तौर पर मानना भी हो सकता है। यह धार्मिक आजादी का ही एक हिस्सा है। अगला शब्द है “प्रैक्टिस” (पालन करना)। प्रैक्टिस निजी तौर पर भी की जा सकती है, और इसे दूसरी जगहों पर भी किया जा सकता है। और फिर धर्म का “प्रचार” करने का अधिकार भी है। अगर किसी व्यक्ति के पास काफी ज्ञान और विद्वत्ता है और वह अपने विश्वास या धर्म के बारे में अपनी समझ दूसरों के साथ बांटना चाहता है, तो वह निश्चित रूप से उसका प्रचार कर सकता है। वह लेक्चर दे सकता है, वह बोल सकता है; आर्टिकल 25(1) के तहत उसे यह आजादी मिली हुई है। यह सब सार्वजनिक व्यवस्था और नैतिकता में आता है; क्योंकि जब आप इन अधिकारों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बाकी लोगों के अधिकारों का भी ध्यान रखना चाहिए, उनके पास भी इसी तरह की अधिकारों के इस्तेमाल की आजादी है। 32 मिनट पहले कॉपी लिंक 7वें दिन की सुनवाई शुरू, गोपाल सुब्रण्यम ने दलीलें रखीं एडवोकेट सुब्रमण्यम: आर्टिकल 25 धार्मिक स्वतंत्रता का विस्तार है, क्योंकि यह धार्मिक स्वतंत्रता के कई पहलुओं से संबंधित है। इसकी अवधारणा क्या है? यह किसी व्यक्ति की वह निजी यात्रा है, जिसके तहत वह किसी दर्शन को धार्मिक दर्शन के रूप में स्वीकार करता है। इसमें किसी फैसले में दिखाई देने वाले पहलुओं से कहीं अधिक घटक शामिल हैं। इसके चार पहलू हैं, जो सभी अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता में शामिल हैं- 1. धर्म की दार्शनिक सामग्री 2. उस दर्शन की सहायता से जुड़ी प्रथाएं 3. पूजा का अधिकार 4. आस्था का विस्तार ये सभी आर्टिकल 25 के तहत ‘धर्म’ शब्द के तहत संरक्षित हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हो सकता है कि आप उस सिद्धांत की प्रथाओं को न अपनाएं, या हो सकता है कि आप वास्तव में बाहरी पूजा-पाठ में भी शामिल न हों। लेकिन यह एक व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
CDSCSO Drug Alert Update; 141 Medicines Samples Failed

हिमाचल में बनी दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। – प्रतीकात्मक फोटो केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में देश में बनी 141 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें 46 दवाएं हिमाचल प्रदेश के बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, कालाअब, ऊना, सोलन में बनी हैं। . जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें ज्यादातर दवाएं सिर दर्द, पेट दर्द, बीपी, शुगर, अल्सर, विभिन्न संक्रामक बीमारियों में इस्तेमाल होती हैं। साथ ही कैंसर और हार्ट रोग जैसी खतरनाक बीमारियों के दवाओं के सैंपल भी फेल पाए गए। CDSCO द्वारा जारी मार्च के ड्रग अलर्ट के अनुसार, गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई इन दवाओं को ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ (NSQ) घोषित किया गया। ड्रग कंट्रोलर ने संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर स्टॉक वापस मंगवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल में बनी दवाओं में वे दवाएं भी शामिल हैं, जो कैंसर और हृदय रोग जैसी खतरनाक बीमारियों में भी काम आती हैं। उन दवाओं के भी सैंपल फेल हो गए हैं। – फाइल फोटो ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में सैंपल फेल होने से स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोलर विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। क्योंकि फेल दवाओं में कुछ ऐसी दवाएं भी शामिल हैं, जो जनवरी 2024 की बनी हुई है। हालांकि, सैंपल फेल होने के बाद ड्रग्स कंट्रोलर डिपार्टमेंट ने फेल सैंपल के बैच का सारा स्टॉक वापस मांग लिया है। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर बोले- जहां दवाई बनती है, उसी की जिम्मेदारी असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर आशीष रैना ने बताया कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट में किसी भी दवाई की मेन्युफैक्चरिंग यूनिट से सप्लाई करने से पहले सैंपलिंग अनिवार्य नहीं है। ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट रेंडम सैंपलिंग करता है। जांच के बाद रिपोर्ट आने पर यदि किसी दवाई के सैंपल फेल होते है तो उस दवाई के पूरे स्टॉक को वापस मंगा लिया जाता है। एक्ट के मुताबिक- दवा की क्वालिटी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पूरी तरह निर्माता कंपनी की होती है। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई होगी जिन दवा कंपनियों के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए, उनके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ड्रग कंट्रोलर, दवाइयां बनाने वाली कंपनी का लाइसेंस निलंबित या रद्द कर सकते हैं। साथ ही, जुर्माना भी लगा सकते हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… देश में 112 दवाओं के सैंपल फेल, 49 हिमाचल के:3 कफ सिरप भी शामिल; कैंसर, मधुमेह और बीपी जैसी गंभीर बीमारियों में होती हैं इस्तेमाल केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के सितंबर के ड्रग अलर्ट में देश में बनी 112 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें तीन कफ सिरप भी शामिल हैं, जिनमें से एक नकली पाया गया है। फेल हुए सैंपलों में दिल, कैंसर, मधुमेह, हाई बीपी, दमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, अनीमिया और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Sachin Tendulkar Chhattisgarh Stadium Photos Update; Dantewada Kids

सचिन के कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चों को बसों में ठूंसकर लाया गया। सचिन तेंदुलकर आज बुधवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे प्राइवेट जेट से अपने परिवार के साथ जगदलपुर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वे सीधे दंतेवाड़ा के छिंदनार पहुंचे। जहां आदिवासी बच्चों और खेल में रुचि रखने वाले बच्चों से मुलाकात की। . सचिन तेंदुलकर ने जगदलपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि दंतेवाड़ा में 50 से ज्यादा खेल मैदान का 5 हजार बच्चों को फायदा मिलेगा। वहीं, कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चे सुबह 9 बजे से पहुंच गए थे। यहां भीषण गर्मी में बच्चों को अलग-अलग गांव से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। टीचर ने बताया कि एक बस में 100 से ज्यादा बच्चों को बैठाकर लाया गया। जबकि बस 50 सीटर है। सचिन तेंदुलकर से जुड़ी तस्वीरें देखिए… सचिन तेंदुलकर अपने परिवार संग जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर में सचिन ने बच्चों को बल्ले पर ऑटोग्राफ दिया। छिंदनार में बच्चों के बीच पहुंचे सचिन तेंदुलकर। DEO ने कहा- बाद में बताएंगे दंतेवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर ने कहा कि, स्कूली बच्चों को सचिन तेंदुलकर के कार्यक्रम में लाया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि इतनी भीषण गर्मी में लंबी दूरी तय करवा कर बस में ठूंस-ठूंसकर क्यों ला रहे? तो उन्होंने कहा कि मैं एक VC में हूं बाद में बात करता हूं। 50 सीटर स्कूली बस में 100 से ज्यादा बच्चे लाए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा रद्द जानकारी के मुताबिक, सचिन का टोटल 3 जगह कार्यक्रम तय था, लेकिन गीदम ऑडिटोरियम में शिक्षकों-बच्चों से मुलाकात और पनेड़ा क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन दौरा रद्द हो गया है। सचिन तेंदुलकर के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आने वाले थे, लेकिन किसी कारण से उनका दौरा कैंसिल हो गया है। बता दें कि मांदेशी फाउंडेशन और जिला प्रशासन का यह संयुक्त कार्यक्रम है। मास्टर-ब्लास्टर के दौरे को लेकर सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैदान में टेंट लगाए गए हैं, जहां सचिन तेंदुलकर बच्चों से बातचीत करेंगे। क्या-क्या रहेगा कार्यक्रम, किन-किन जगहों पर जाएंगे सचिन तेंदुलकर छिंदनार में बच्चों से सीधे बातचीत करेंगे। इससे बच्चों को उनसे जुड़ने और प्रेरणा लेने का अच्छा मौका मिलेगा। वे खेल प्रतिभाओं को देखेंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देंगे। यहां छात्र-छात्राएं खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेलों का प्रदर्शन करेंगे। सचिन तेंदुलकर की संस्था दंतेवाड़ा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। सचिन फाउंडेशन के 15 खेल मैदान, 25 स्कूलों में गतिविधियां सचिन तेंदुलकर की संस्था सचिन फाउंडेशन दंतेवाड़ा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। जिले में 15 खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं। 25 स्कूलों, आश्रमों और पोटाकेबिन में खेल गतिविधियां लगातार संचालित हो रही हैं। सीमित जगह में मल्टी-यूज ग्राउंड विकसित किए गए हैं, जहां क्रिकेट के साथ अन्य खेल भी खेले जा सकते हैं। गीदम ब्लॉक के छिंदनार, कासोली, गुमड़ा, कारली, बांगापाल समेत कई स्कूलों में मैदान तैयार हो चुके हैं, जबकि दंतेवाड़ा ब्लॉक के चितालूर, मेंडोली, गोडरे, भांसी सहित अन्य स्थानों पर भी काम जारी है। सचिन तेंदुलकर के दौरे को लेकर बच्चों ने दीवार को पेंट कर आकर्षक बनाया। कोच को मुंबई में ट्रेनिंग, बच्चों को मिल रही प्रोफेशनल कोचिंग सचिन फाउंडेशन ने सिर्फ मैदान बनाने तक खुद को सीमित नहीं रखा है। जिले के 15 से ज्यादा खेल कोच को मुंबई में प्रोफेशनल कोचिंग दी गई है। बच्चों को क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों की तकनीकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इससे ग्रामीण और आदिवासी अंचल के बच्चों को पहली बार प्रोफेशनल खेल माहौल मिल रहा है। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सचिन तेंदुलकर परिवार का सीक्रेट बिलासपुर दौरा: अचानकमार के आदिवासी गांव पहुंचे, पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बहू सानिया ने बच्चों संग बिताया समय भारत रत्न और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे बिलासपुर पहुंचा। यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया, जिससे परिवार ने बिना किसी सार्वजनिक सूचना के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। सचिन की पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा और बहू सानिया चंडोक तेंदुलकर ग्रामीणों से मिलीं। पढ़ें पूरी खबर…
Kedarnath Temple Opening 2026 | Kapat Opening, Rules, Bhairav Temple Update

बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए इस बार बीकेटीसी ने नए नियम तय किए हैं। चारधाम यात्रा के चौथे दिन बुधवार सुबह 8 बजे केदारनाथ के कपाट विधिवत खोल दिए गए। परंपरा के अनुसार सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार को खोला गया, मुख्य पुजारी के साथ रावल और हक-हकूकधारियों ने मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना शुरू करदी है। . इस प्रक्रिया के तहत कपाट बंद होने से पहले ज्योतिर्लिंग पर सर्दियों में लगाई गई भस्म को हटाया जाता है। यही पवित्र भस्म श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दी जाती है। कपाट खुलने के मौके पर मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। पहले दिन 8 से 10 हजार भक्तों के दर्शन करने का अनुमान जताया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर धाम में मौजूद हैं। वह यहां पर पीएम के नाम की पहली पूजा करेंगे। इस बार यात्रा में नियमों को लेकर ज्यादा सख्ती देखने को मिल रही है। मंदिर समिति ने साफ किया है कि मंदिर परिसर से 50 से 60 मीटर के एरिया में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की परमिशन नहीं है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए धाम में अलग से तय स्थान बनाए गए हैं, मोबाइल वहीं इस्तेमाल किया जा सकेगा। मुख्य मंदिर परिसर में रील बनाना, फोटो खींचना और वीडियो बनाना पूरी तरह बैन है। केदारनाथ धाम की PHOTOS देखिए… पूर्व दिशा में स्थित इसी द्वार को अभी खोला गया है। अभी आम लोगों को मंदिर परिसर में एंट्री नहीं दी जा रही है। पूरे मंदिर की सजावट के लिए टीम गुजरात से बुलाई गई है। पूर्व द्वार से शुरू होगी पूजा, प्रसाद में मिलेगा भस्म सुबह 8 बजे सबसे पहले मंदिर के पूर्व दिशा के द्वार को खोला जाएगा। इसके बाद मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग, हक-हकूकधारी, वेदपाठी और प्रशासनिक अधिकारी मंदिर में प्रवेश करेंगे, फिर भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और वेद पाठ करेंगे। इसके बाद कपाट बंद करते समय केदारनाथ के ज्योतिर्लिंग पर लगाई गई भस्म को हटाया जाएगा और यही भस्म श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दी जाएगी। पूजा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मुख्य द्वार खोला जाएगा, जिससे आम श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड, केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Vaibhav Sooryavanshi; LSG Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 3 और सिक्स लगाते ही वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 22 सिक्स के साथ बेंगलुरु के रजत पाटीदार पहले पायदान पर हैं। लखनऊ के खिलाफ राजस्थान ने ज्यादा मैच जीते लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी। मार्करम ने LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए लखनऊ के लिए इस सीजन में ऐडन मार्करम शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 162 रन बनाए हैं और 160.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है, हालांकि अब तक उनके बल्ले से कोई फिफ्टी या सेंचुरी नहीं आई है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने LSG के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है। इस युवा गेंदबाज ने 6 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है, लेकिन विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें टीम का सबसे बड़ा मैच-विनर बना दिया है। वैभव ने 236 की स्ट्राइक रेट से स्कोर किया राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं और 236.53 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है। उनके नाम इस सीजन में 2 अर्धशतक भी हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं और 4/41 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 9.50 की इकोनॉमी के बावजूद बिश्नोई बीच के ओवरों में विकेट निकालकर टीम को मैच में बनाए रखने का काम कर रहे हैं। पिच रिपोर्ट इकाना की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां स्पिन गेंदबाजों को खास मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता। हालांकि हाल के मैचों में इस पिच ने बल्लेबाजों को भी सपोर्ट किया है। सतह पर अच्छा बाउंस और थोड़ी पेस भी मिलती है, जिससे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मौका मिलता है। वेदर रिपोर्ट लखनऊ स्टेडियम में मैच के दौरान मौसम गर्म लेकिन साफ रहने वाला है। तापमान दोपहर में करीब 35°C तक जा सकता है, जो शाम के मैच के समय घटकर लगभग 28°C के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी पूरा 40 ओवर का मुकाबला बिना रुकावट के खेला जाएगा। मौसम साफ और ड्राई रहेगा, हालांकि ह्यूमिडिटी कम (करीब 12-18%) होने के कारण खिलाड़ियों को ज्यादा पसीना आएगा और हाइड्रेशन अहम रहेगा। दूसरी पारी में हल्का ड्यू फैक्टर देखने को मिल सकता है, जिससे गेंद पर पकड़ थोड़ी मुश्किल हो सकती है और बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है। कुल मिलाकर, मौसम कंडीशंस मैच के लिए परफेक्ट हैं, लेकिन टॉस जीतने वाली टीम ड्यू को ध्यान में रखकर फैसला ले सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Vaibhav Sooryavanshi; LSG Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 3 और सिक्स लगाते ही वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 22 सिक्स के साथ बेंगलुरु के रजत पाटीदार पहले पायदान पर हैं। लखनऊ के खिलाफ राजस्थान ने ज्यादा मैच जीते लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी। मार्करम ने LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए लखनऊ के लिए इस सीजन में ऐडन मार्करम शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 162 रन बनाए हैं और 160.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है, हालांकि अब तक उनके बल्ले से कोई फिफ्टी या सेंचुरी नहीं आई है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने LSG के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है। इस युवा गेंदबाज ने 6 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है, लेकिन विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें टीम का सबसे बड़ा मैच-विनर बना दिया है। वैभव ने 236 की स्ट्राइक रेट से स्कोर किया राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं और 236.53 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है। उनके नाम इस सीजन में 2 अर्धशतक भी हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं और 4/41 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 9.50 की इकोनॉमी के बावजूद बिश्नोई बीच के ओवरों में विकेट निकालकर टीम को मैच में बनाए रखने का काम कर रहे हैं। पिच रिपोर्ट इकाना की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां स्पिन गेंदबाजों को खास मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता। हालांकि हाल के मैचों में इस पिच ने बल्लेबाजों को भी सपोर्ट किया है। सतह पर अच्छा बाउंस और थोड़ी पेस भी मिलती है, जिससे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मौका मिलता है। वेदर रिपोर्ट लखनऊ स्टेडियम में मैच के दौरान मौसम गर्म लेकिन साफ रहने वाला है। तापमान दोपहर में करीब 35°C तक जा सकता है, जो शाम के मैच के समय घटकर लगभग 28°C के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी पूरा 40 ओवर का मुकाबला बिना रुकावट के खेला जाएगा। मौसम साफ और ड्राई रहेगा, हालांकि ह्यूमिडिटी कम (करीब 12-18%) होने के कारण खिलाड़ियों को ज्यादा पसीना आएगा और हाइड्रेशन अहम रहेगा। दूसरी पारी में हल्का ड्यू फैक्टर देखने को मिल सकता है, जिससे गेंद पर पकड़ थोड़ी मुश्किल हो सकती है और बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है। कुल मिलाकर, मौसम कंडीशंस मैच के लिए परफेक्ट हैं, लेकिन टॉस जीतने वाली टीम ड्यू को ध्यान में रखकर फैसला ले सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…






