Sunday, 14 Jun 2026 | 01:06 PM

Trending :

‘असली टीएमसी’ की लड़ाई: बागी सांसद स्पीकर ओम बिरला से क्यों मिल रहे हैं और दल-बदल विरोधी कानून क्या कहता है | भारत समाचार अंडे के छिलके का उपयोग: लागत समझकर दश्तबिन में न खाएं अंडे के छिलके, इन 4 में शामिल से बदल जाएगी आपकी लाइफ दलबदल का डर? ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई शिवसेना (यूबीटी) सांसदों की बैठक | भारत समाचार 100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने दी मंजूरी:गडकरी बोले- 6 हफ्ते में कंपनियां इसके लिए गाड़ियां लॉन्च करेंगी, प्रदूषण और पेट्रोल खर्च घटेगा 100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने दी मंजूरी:गडकरी बोले- 6 हफ्ते में कंपनियां इसके लिए गाड़ियां लॉन्च करेंगी, प्रदूषण और पेट्रोल खर्च घटेगा Salman Khan Security Misses Aamir Khans Son Junaid at Event
EXCLUSIVE

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert | North East Rain Kashmir Himachal Snowfall

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/शिमला4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में लू के मरीजों के इलाज के लिए यूनिट बनाई गई है।

देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। तीन चौथाई हिस्सा हीटवेव की चपेट में हैं। उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C के पार जा चुका है।

इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।

इधर, दिल्ली में शनिवार दोपहर को पारा 42.8°C तक पहुंच गया। यह इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। जिसके चलते राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में ‘हीटस्ट्रोक यूनिट’ बनाई गई है। इसमें कूलिंग टब, 200kg बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं।

उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। ओडिशा के झारसुगुड़ा में लगातार दूसरे दिन तापमान 44.8°C रहा। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में लू का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों में हीटवेव चल रही है।

इससे पहले शुक्रवार को देश का सबसे गर्म शहर उत्तर प्रदेश का प्रयागराज रहा। यहां तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के अकोला में पारा 45°C, अमरावती में 44.8°C रहा।

तेज गर्मी के कारण राज्य सरकारों के फैसले

  • उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे मजदूरों के काम पर रोक लगा दी गई है।
  • ओडिशा में 18 शहरों में पारा 40°C पार कर गया है। सरकार सोमवार से राज्य के सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की है।
  • केरल में सीएम ने लोगों से दिन में 11 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी है। उन्होंने सेल्फ लॉकडाउन को अपनाने के लिए कहा है।
  • कर्नाटक सरकार ने सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट बनाने का आदेश दिया है। ये सभी यूनिट 31 जुलाई तक चालू रखी जाएंगी।
  • मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

26 अप्रैल:

  • छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है।
  • आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।

27 अप्रैल:

  • बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है।
  • आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है।

देशभर से गर्मी की तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को लू के प्रकोप के बीच राहत देने के लिए नगर निगम का एक टैंकर सड़क पर पानी का छिड़काव करता दिखाई दिया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पारा 44.3°C पहुंच गया है। भीषण लू से राहत दिलाने के लिए सिगनल पर रुकने वाले यात्रियों के लिए ग्रीन नेट लगाई गई है।

आगरा में किले के पास गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर निगम का टैंकर पानी का छिड़काव कर रहा है। इस बीच एक व्यक्ति फुहारों से खुद को भिगोता दिखाई दिया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच एक रेलवे कर्मचारी प्लेटफॉर्म पर पानी छिड़क रहा है। यहां पारा 45°C पार हो गया है।

नई दिल्ली में शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर पानी होने का भ्रम रहा। इसे मिराज या मृग मरीचिका कहते हैं। तपती दोपहर में हवा का घनापन कम हो जाता है तब ऐसा होता है।

झारखंड के रांची में लोग ठंडे पानी के लिए मिट्‌टी के घड़े खरीदने पहुंचे। यहां आज दिन का तापमान 37°C रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अस्सी घाट पर एक महिला अपने बच्चे को गोद में लिए छाते से खुद को ढक रही है। यहां लगातार पारा 43°C से ऊपर चल रहा है।

गुजरात के सूरत में सरथाना नेचर पार्क में अपने बाड़े में व्हाइट टाइगर पानी में बैठा हुआ। सूरत में पारा 35°C से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।

नागपुर के महाराज बाग चिड़ियाघर में, गर्मी से बचने के लिए एक बाघ पानी के तालाब में आराम कर रहा है। यहां पारा 40°C से ऊपर पहुंच गया है।

दिल्ली के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में 'हीट स्ट्रोक यूनिट' बनाई गई। इसमें कूलिंग टब, 200kg बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं।

दिल्ली के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ बनाई गई। इसमें कूलिंग टब, 200kg बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं।

पूर्वी और पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में बदलेगा मौसम

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम तेजी से बदलने वाला है। 25 और 26 अप्रैल को सब-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। 26 से 28 अप्रैल के बीच गंगा से सटे पश्चिम बंगाल और झारखंड में आंधी-तूफान का असर दिखेगा।

अगले 3-4 दिनों के दौरान गुवाहाटी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 26 और 27 अप्रैल को बिहार में भी तेज आंधी और बारिश की संभावना है। खास तौर पर 26 अप्रैल को झारखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है।

नया अनुमान… मई में ही अल नीनो आने की आशंका

वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन ने अपने पूर्वानुमान में संशोधन कर कहा है कि अल नीनो कंडीशन मई से ही डेवलप होने की आशंका है। इसका मानसून पर नकारात्मक असर होगा। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि इस वर्ष बारिश सामान्य से कम हो सकती है।

मौसम विभाग ने असम के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 7 से 20 सेमी बारिश की आशंका जताई है। तस्वीर डिब्रूगढ़ की है, यहां शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1.मध्य प्रदेश: छतरपुर के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म; ग्वालियर-उज्जैन में लू का अलर्ट

एमपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। छतरपुर जिला सबसे गर्म है। यहां के दो शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म बने हुए हैं। खजुराहो में 43.9°C, नौगांव में 43.5°C पारा रिकॉर्ड किया गया। इसके बावजूद भोपाल समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

2. उत्तर प्रदेश: 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट, कानपुर में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रयागराज 45.2°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म जिला रहा। काशी, हमीरपुर और आगरा का पारा भी 44°C पार हो गया। शनिवार को 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। कानपुर में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां 41.7°C दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

3. राजस्थान: 2 दिन हीटवेव, फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर में तापमान 44.1 डिग्री

राजस्थान में तेज गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलने की उम्मीद है। दो दिन बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) राज्य में सक्रिय होगा। 16 जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, इस सिस्टम के आने से पहले लोगों को 25 और 26 अप्रैल को हीटवेव झेलनी पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर…

4. छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में 44.5°C पारा; प्रदेश में 2 दिन बाद बारिश के आसार

प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं है। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 44.5°C दर्ज किया गया अगले 48 घंटों में प्रदेश का तापमान 2°C तक बढ़ सकता है। वहीं 25 से 27 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

5. हरियाणा: रोहतक सबसे गर्म, पारा 44°C पार, 12 शहरों में हीटवेव जैसे हालात

प्रदेश के तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया। अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और ‘हीटवेव’ जैसे हालात बन गए हैं। 13 प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 42°C या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। रोहतक में पारा 44.6°C तक जा पहुंचा। आज कई जिलों में दिन और रात में लू का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

6. पंजाब-चंडीगढ़: 2 जिलों का तापमान 44.3°C पहुंचा, आज हीटवेव का यलो अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। 7 जिलों में तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया गया। बठिंडा और फरीदकोट में पारा 44.3°C, जबकि चंडीगढ़ में 41°C दर्ज किया गया है। हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

7. बिहार: 5 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, रोहतास में तापमान 44°C पहुंचा, 23 जिलों में लू

23 जिलों में लू जैसे हालात हैं। रोहतास की डेहरी में सबसे ज्यादा 44°C तापमान रहा। पटना में चौथे दिन भी अधिकतम तापमान 40.6°C दर्ज किया गया। 5 जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान 44°C से ऊपर जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

8. हिमाचल प्रदेश: 3 जिलों में हीटवेव, ऊना का पारा 41.1॰C पहुंचा, 29 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट

प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज हीटवेव महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार- कांगड़ा के धर्मशाला, ऊना और कुल्लू के भुंतर में दोपहर के वक्त हीटवेव चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना का तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 41.1॰C पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर…

9. उत्तराखंड: तीन शहरों का तापमान 40°C पार, चारधाम समेत पांच जिलों में आज बारिश का अलर्ट

प्रदेश के तीन शहरों का तापमान 40॰C के पार पहुंच गया है, इनमें हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर शामिल हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर आज मौसम बदलता हुआ नजर आएगा। ठंड, बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में 40–50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Australia begins preparations for the 2027 ODI World Cup

May 26, 2026/
12:31 pm

मेलबर्न9 मिनट पहले कॉपी लिंक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पूरा भरोसा है कि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की...

उज्जैन में हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास:अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी, पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवन

April 19, 2026/
2:02 pm

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और पूर्व मॉडल हर्षा रिछारिया ने रविवार को अक्षय तृतीया पर संन्यास ले लिया। उन्हें...

करिश्मा के बच्चों के पास फीस भरने के पैसे नहीं:सौतेली मां ने कोर्ट से संजय कपूर के EPF से पैसे निकालने की मांगी की, नोटिस जारी

May 27, 2026/
11:41 am

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनके बच्चों और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव...

Tamil Nadu Vijay Oath Ceremony Delayed

May 7, 2026/
4:28 am

कोलकाता5 मिनट पहले कॉपी लिंक चंद्रनाथ रथ पिछले 5 साल से सुवेंदु अधिकारी के साथ थे। वे पहले एयरफोर्स में...

लैब में आर्टिफिशियल स्किन और कॉर्निया होंगी तैयार:एम्स भोपाल में एआई और इंटीग्रेटिव मेडिसिन पर फोकस

March 27, 2026/
12:05 am

गंभीर बीमारियों के इलाज में अब बड़ा बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। एक ओर डीआरडीओ की लैब में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert
  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert | North East Rain Kashmir Himachal Snowfall

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/शिमला4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में लू के मरीजों के इलाज के लिए यूनिट बनाई गई है।

देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। तीन चौथाई हिस्सा हीटवेव की चपेट में हैं। उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C के पार जा चुका है।

इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।

इधर, दिल्ली में शनिवार दोपहर को पारा 42.8°C तक पहुंच गया। यह इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। जिसके चलते राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में ‘हीटस्ट्रोक यूनिट’ बनाई गई है। इसमें कूलिंग टब, 200kg बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं।

उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। ओडिशा के झारसुगुड़ा में लगातार दूसरे दिन तापमान 44.8°C रहा। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में लू का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों में हीटवेव चल रही है।

इससे पहले शुक्रवार को देश का सबसे गर्म शहर उत्तर प्रदेश का प्रयागराज रहा। यहां तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के अकोला में पारा 45°C, अमरावती में 44.8°C रहा।

तेज गर्मी के कारण राज्य सरकारों के फैसले

  • उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे मजदूरों के काम पर रोक लगा दी गई है।
  • ओडिशा में 18 शहरों में पारा 40°C पार कर गया है। सरकार सोमवार से राज्य के सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की है।
  • केरल में सीएम ने लोगों से दिन में 11 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी है। उन्होंने सेल्फ लॉकडाउन को अपनाने के लिए कहा है।
  • कर्नाटक सरकार ने सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट बनाने का आदेश दिया है। ये सभी यूनिट 31 जुलाई तक चालू रखी जाएंगी।
  • मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

26 अप्रैल:

  • छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है।
  • आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।

27 अप्रैल:

  • बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की भी आशंका है।
  • आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है।

देशभर से गर्मी की तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को लू के प्रकोप के बीच राहत देने के लिए नगर निगम का एक टैंकर सड़क पर पानी का छिड़काव करता दिखाई दिया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को लू के प्रकोप के बीच राहत देने के लिए नगर निगम का एक टैंकर सड़क पर पानी का छिड़काव करता दिखाई दिया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पारा 44.3°C पहुंच गया है। भीषण लू से राहत दिलाने के लिए सिगनल पर रुकने वाले यात्रियों के लिए ग्रीन नेट लगाई गई है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पारा 44.3°C पहुंच गया है। भीषण लू से राहत दिलाने के लिए सिगनल पर रुकने वाले यात्रियों के लिए ग्रीन नेट लगाई गई है।

आगरा में किले के पास गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर निगम का टैंकर पानी का छिड़काव कर रहा है। इस बीच एक व्यक्ति फुहारों से खुद को भिगोता दिखाई दिया।

आगरा में किले के पास गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर निगम का टैंकर पानी का छिड़काव कर रहा है। इस बीच एक व्यक्ति फुहारों से खुद को भिगोता दिखाई दिया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच एक रेलवे कर्मचारी प्लेटफॉर्म पर पानी छिड़क रहा है। यहां पारा 45°C पार हो गया है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच एक रेलवे कर्मचारी प्लेटफॉर्म पर पानी छिड़क रहा है। यहां पारा 45°C पार हो गया है।

नई दिल्ली में शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर पानी होने का भ्रम रहा। इसे मिराज या मृग मरीचिका कहते हैं। तपती दोपहर में हवा का घनापन कम हो जाता है तब ऐसा होता है।

नई दिल्ली में शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर पानी होने का भ्रम रहा। इसे मिराज या मृग मरीचिका कहते हैं। तपती दोपहर में हवा का घनापन कम हो जाता है तब ऐसा होता है।

झारखंड के रांची में लोग ठंडे पानी के लिए मिट्‌टी के घड़े खरीदने पहुंचे। यहां आज दिन का तापमान 37°C रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड के रांची में लोग ठंडे पानी के लिए मिट्‌टी के घड़े खरीदने पहुंचे। यहां आज दिन का तापमान 37°C रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अस्सी घाट पर एक महिला अपने बच्चे को गोद में लिए छाते से खुद को ढक रही है। यहां लगातार पारा 43°C से ऊपर चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अस्सी घाट पर एक महिला अपने बच्चे को गोद में लिए छाते से खुद को ढक रही है। यहां लगातार पारा 43°C से ऊपर चल रहा है।

गुजरात के सूरत में सरथाना नेचर पार्क में अपने बाड़े में व्हाइट टाइगर पानी में बैठा हुआ। सूरत में पारा 35°C से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।

गुजरात के सूरत में सरथाना नेचर पार्क में अपने बाड़े में व्हाइट टाइगर पानी में बैठा हुआ। सूरत में पारा 35°C से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।

नागपुर के महाराज बाग चिड़ियाघर में, गर्मी से बचने के लिए एक बाघ पानी के तालाब में आराम कर रहा है। यहां पारा 40°C से ऊपर पहुंच गया है।

नागपुर के महाराज बाग चिड़ियाघर में, गर्मी से बचने के लिए एक बाघ पानी के तालाब में आराम कर रहा है। यहां पारा 40°C से ऊपर पहुंच गया है।

दिल्ली के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में 'हीट स्ट्रोक यूनिट' बनाई गई। इसमें कूलिंग टब, 200kg बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं।

दिल्ली के राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल में ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ बनाई गई। इसमें कूलिंग टब, 200kg बर्फ बनाने की मशीनें और पोर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं।

पूर्वी और पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में बदलेगा मौसम

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मौसम तेजी से बदलने वाला है। 25 और 26 अप्रैल को सब-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। 26 से 28 अप्रैल के बीच गंगा से सटे पश्चिम बंगाल और झारखंड में आंधी-तूफान का असर दिखेगा।

अगले 3-4 दिनों के दौरान गुवाहाटी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 26 और 27 अप्रैल को बिहार में भी तेज आंधी और बारिश की संभावना है। खास तौर पर 26 अप्रैल को झारखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है।

नया अनुमान… मई में ही अल नीनो आने की आशंका

वर्ल्ड वेदर ऑर्गनाइजेशन ने अपने पूर्वानुमान में संशोधन कर कहा है कि अल नीनो कंडीशन मई से ही डेवलप होने की आशंका है। इसका मानसून पर नकारात्मक असर होगा। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि इस वर्ष बारिश सामान्य से कम हो सकती है।

मौसम विभाग ने असम के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 7 से 20 सेमी बारिश की आशंका जताई है। तस्वीर डिब्रूगढ़ की है, यहां शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने असम के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 7 से 20 सेमी बारिश की आशंका जताई है। तस्वीर डिब्रूगढ़ की है, यहां शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1.मध्य प्रदेश: छतरपुर के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म; ग्वालियर-उज्जैन में लू का अलर्ट

एमपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। छतरपुर जिला सबसे गर्म है। यहां के दो शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म बने हुए हैं। खजुराहो में 43.9°C, नौगांव में 43.5°C पारा रिकॉर्ड किया गया। इसके बावजूद भोपाल समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

2. उत्तर प्रदेश: 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट, कानपुर में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रयागराज 45.2°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म जिला रहा। काशी, हमीरपुर और आगरा का पारा भी 44°C पार हो गया। शनिवार को 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। कानपुर में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां 41.7°C दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

3. राजस्थान: 2 दिन हीटवेव, फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, बाड़मेर में तापमान 44.1 डिग्री

राजस्थान में तेज गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलने की उम्मीद है। दो दिन बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) राज्य में सक्रिय होगा। 16 जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, इस सिस्टम के आने से पहले लोगों को 25 और 26 अप्रैल को हीटवेव झेलनी पड़ेगी। पढ़ें पूरी खबर…

4. छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में 44.5°C पारा; प्रदेश में 2 दिन बाद बारिश के आसार

प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं है। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 44.5°C दर्ज किया गया अगले 48 घंटों में प्रदेश का तापमान 2°C तक बढ़ सकता है। वहीं 25 से 27 अप्रैल तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

5. हरियाणा: रोहतक सबसे गर्म, पारा 44°C पार, 12 शहरों में हीटवेव जैसे हालात

प्रदेश के तापमान में भारी उछाल दर्ज किया गया। अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और ‘हीटवेव’ जैसे हालात बन गए हैं। 13 प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 42°C या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। रोहतक में पारा 44.6°C तक जा पहुंचा। आज कई जिलों में दिन और रात में लू का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर…

6. पंजाब-चंडीगढ़: 2 जिलों का तापमान 44.3°C पहुंचा, आज हीटवेव का यलो अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। 7 जिलों में तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया गया। बठिंडा और फरीदकोट में पारा 44.3°C, जबकि चंडीगढ़ में 41°C दर्ज किया गया है। हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

7. बिहार: 5 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, रोहतास में तापमान 44°C पहुंचा, 23 जिलों में लू

23 जिलों में लू जैसे हालात हैं। रोहतास की डेहरी में सबसे ज्यादा 44°C तापमान रहा। पटना में चौथे दिन भी अधिकतम तापमान 40.6°C दर्ज किया गया। 5 जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान 44°C से ऊपर जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

8. हिमाचल प्रदेश: 3 जिलों में हीटवेव, ऊना का पारा 41.1॰C पहुंचा, 29 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट

प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज हीटवेव महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार- कांगड़ा के धर्मशाला, ऊना और कुल्लू के भुंतर में दोपहर के वक्त हीटवेव चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऊना का तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 41.1॰C पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर…

9. उत्तराखंड: तीन शहरों का तापमान 40°C पार, चारधाम समेत पांच जिलों में आज बारिश का अलर्ट

प्रदेश के तीन शहरों का तापमान 40॰C के पार पहुंच गया है, इनमें हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर शामिल हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर आज मौसम बदलता हुआ नजर आएगा। ठंड, बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में 40–50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket