IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert | Odisha Chhattisgarh Kashmir Rain Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/दिल्ली5 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली में कई जगह पारा 44°C पार पहुंच गया है। कई जगह लू का भी अलर्ट है। मध्य प्रदेश के भोपाल में पहली बार रात में लू चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में 44.4°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। गर्मी को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। झारखंड में भी आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को पारा 43°C दर्ज हुआ। दोनों जिलों में दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को चौराहों पर धूप में खड़ा न रहना पड़े। दोनों ही राज्यों में दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में काम करने पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के काम के घंटे बदलकर सुबह 6 से 11 और शाम 4 से 8 बजे कर दिए गए हैं। कंस्ट्रक्शन वर्कर, स्ट्रीट वेंडर भी इसी वक्त काम करेंगे। आज देश के ज्यादातर हिस्सों में हीटवेव… मौसम विभाग ने मैप में आज का मौसम दिखाया है। नक्शे में लाल रंग से दिखाए गए हिस्से में हीटवेव और तेज गर्मी का असर है। सोर्स- IMD देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें कानपुर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौटते वक्त गमछे से ढांककर ला रहे हैं। यहां सोमवार को पारा 42.6 डिग्री रहा। मिर्जापुर में गर्मी से बचने के लिए एक लड़के ने तालाब में छलांग लगा दी। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क में तालाब में गर्मी मिटाता एक बाघ। दिल्ली में सोमवार को पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे हैं। गाजियाबाद में बढ़ती गर्मी के बीच लोग ठंडा पानी रखने के लिए घड़े खरीदते नजर आए। असम में बाढ़, एक की मौत; पूर्वोत्तर में अगले 15 दिन रिकॉर्ड बारिश संभव असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा इलाके में 21.59 सेमी बारिश दर्ज की गई। गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और एक महिला की मौत हो गई। हालात को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूर्वोत्तर भारत में अगले 15 दिनों में एशिया में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड में इस हफ्ते भारी बारिश की आशंका है। अनुमान है कि 20 से 22 अप्रैल के बीच कई इलाकों में तेज बारिश होगी, जबकि 23 अप्रैल को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 24 अप्रैल से फिर बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के विदर्भ में रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। नीचे मैप में देखिए देश में कहां कितनी गर्मी रिकॉर्ड हुई… अगले 2 दिन के मौसम का हाल 22 अप्रैल: झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव जैसे हालात बन सकते है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है। 23 अप्रैल: उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा। झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है। राज्यों से मौसम की खबरें 1. राजस्थान: सड़कें सुनसान, उदयपुर से टूरिस्ट गायब; कोटा में हॉस्पिटल्स में बेड रिजर्व प्रदेश में सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बाड़मेर, जैसलमेर से ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां पारा 42 डिग्री पर पहुंचा। जयपुर, फलोदी में दिन के साथ रात में भी तेज गर्मी है। उदयपुर और अजमेर में टूरिस्ट घट गए हैं। कोटा के हॉस्पिटल्स में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: पहली बार वार्म नाइट’ का अलर्ट, भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी लू चलेगी प्रदेश में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ का अलर्ट है। IMD के मुताबिक मंगलवार की रात भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी तेज गर्मी रहेगी। इससे पहले रविवार-सोमवार की रात में भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला और नर्मदापुरम में गरम रात रही। बुधवार को ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: 26 जिलों में लू का अलर्ट, स्कूलों का टाइम बदला प्रदेश में 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक दिन में लू का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए योगी सरकार ने 8वीं तक के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। मंगलवार सुबह से प्रयागराज, काशी, कानपुर में तेज धूप निकली है। काशी के घाटों में सन्नाटा पसरा है। पढ़ें पूरी खबर… 4. बिहार: 9 जिलों का पारा 40°C के पार; पटना में 5वीं तक के स्कूलों का टाइम बदला प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। रोहतास का डेहरी 43.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म रहा। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन ने 5वीं तक की क्लास की टाइमिंग में बदलाव किया है। हालांकि अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… 5. ओडिशा: लू से कोई राहत नहीं; 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा राज्य के कई हिस्सों में अगले 4 दिन तक गर्म और उमस भरा
Rajasthan Pachpadra Refinery Fire Accident LIVE Video Update; PM Modi

राजस्थान में बाड़मेर के नजदीक बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी। . यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया। इसके बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं। करीब 79 लाख 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उद्घाटन करने वाले थे। इस घटना के बाद उनका दौरा स्थगित हो गया है। आग लगते ही पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और आग लगने के कारणों का आकलन किया जा सकेगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। रिफाइनरी में भड़की आग की 6 PHOTOS रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट से उठती आग की लपटें। फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में जुटी रही। आग लगने के तुरंत बाद फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया गया था। रिफाइनरी में आग से आसमान में धुएं का गुबार छा गया था। फायर सेफ्टी सिस्टम से पानी छिड़ककर आग बुझाने के प्रयास किए गए थे। पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के बाद काफी देर तक धुआं उठता रहा था। नए बने जिले बालोतरा में HPCL की रिफाइनरी सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड यानी HPCL की यह रिफाइनरी राजस्थान में नए बने जिले बालोतरा के पचपदरा में मौजूद है। करीब 79 लाख 459 करोड़ रुपए की लागत से करीब 4500 एकड़ (7200 बीघा) में बनी रिफाइनरी में विदेशों से मंगाए जाने वाले कच्चे तेल को प्रोसेस करने और उससे अलग-अलग प्रोडक्ट तैयार करने के लिए पूरा कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। यहां सालाना 9 मिलियन टन कच्चा तेल साफ किया जा सकता है। कच्चा तेल फिल्टर करने वाली दो यूनिटों में लगी आग HPCL रिफाइनरी के दो हिस्सों में आग लगी। इनके नाम क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) हैं। पाइप लाइन के जरिए आने वाला कच्चा तेल इन्हीं यूनिट में आता है। फिर उसे फिल्टर करके अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है। पचपदरा रिफाइनरी में गुजरात से आता है कच्चा तेल राजस्थान की इस रिफाइनरी में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से पाइप लाइन के जरिए कच्चा तेल आता है। मुंद्रा से इसकी दूरी करीब 487 किलोमीटर है। यह खबर भी पढ़ें… राजस्थान की रिफाइनरी से देश बनेगा एनर्जी सुपरपावर:एक्सपर्ट बोले- जामनगर और भटिंडा की तरह बनेगा नया पेट्रोकेमिकल हब, इकोनॉमिक मैप में आएगा नजर … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Udhampur Bus Accident Tragedy Video Update

उधमपुरकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक उधमपुर के कगोट इलाके में हादसे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। रामनगर से आ रही बस जालो के पास सड़क से 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, कई यात्री घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। DIG शिवा कुमार शर्मा (रियासी-ऊधमपुर रेंज) ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया कि 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। हादसे की 3 तस्वीरें… बस 100 फीट ऊंचाई से चट्टानों पर गिर गई। बचाव के लिए क्रेन और सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय लोग भी पहुंचे। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। —————————- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की जान गई, 11 घायल; बर्फ के कारण फिसली थी गाड़ी इससे पहले जनवरी में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया था। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया कि सड़क पर बर्फ होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Shubman Gill; GT vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Shubman Gill; GT Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update | Rohit Sharma Hardik Pandya Sherfane Rutherford स्पोर्ट्स डेस्क16 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL के 19वें सीजन का 30वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। शाम 7 बजे मैच का टॉस होगा। इस मुकाबले में गुजरात के पास लगातार चौथी जीत का मौका होगा, जबकि मुंबई की टीम हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इस मैच में शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी है। वे 251 रन बना चुके हैं और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 32 रन पीछे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप से 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 11 विकेट हैं। गिल टॉप स्कोरर, प्रसिद्ध सफल गेंदबाज गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 251 रन बनाए हैं। वहीं, जोस बटलर 220 रन के साथ टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया है और वे गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज हैं। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं। टीम की ओर से रायन रिकेल्टन ने भी 137 रन बनाए हैं। रायन ने रोहित से एक मैच ज्यादा खेला है। शार्दूल ठाकुर 6 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं। यहां सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। मैच की शुरुआत में पिच पर अच्छी बाउंस और थोड़ी सी मदद तेज गेंदबाजों को मिलती है, जिससे पावरप्ले में विकेट गिरने के मौके रहते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर डालने लगते हैं। इस मैदान की बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए लगातार बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता, इसलिए स्ट्राइक रोटेशन काफी अहम रहता है। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। एक में गुजरात को जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। यहां अब तक कुल 46 IPL मैच खेले गए हैं। 23 मैचों में पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। इस सीजन यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर अब तक 46 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से 23 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं 20 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस इस मुकाबले में रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह है। वे 12 अप्रैल को वानखेड़े में बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। रोहित की चोट पर कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वे कम से कम दो मैच आराम करेंगे। हम उनकी वापसी पर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए थे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Shubman Gill; GT vs MI IPL 2026 LIVE Score Update

Hindi News Sports Cricket Shubman Gill; GT Vs MI IPL 2026 LIVE Score Update | Rohit Sharma Hardik Pandya Sherfane Rutherford स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के 19वें सीजन का 30वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। शाम 7 बजे मैच का टॉस होगा। इस मुकाबले में गुजरात के पास लगातार चौथी जीत का मौका होगा, जबकि मुंबई की टीम हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इस मैच में शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी है। वे 251 रन बना चुके हैं और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 32 रन पीछे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप से 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 11 विकेट हैं। गिल टॉप स्कोरर, प्रसिद्ध सफल गेंदबाज गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 251 रन बनाए हैं। वहीं, जोस बटलर 220 रन के साथ टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया है और वे गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज हैं। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं। टीम की ओर से रायन रिकेल्टन ने भी 137 रन बनाए हैं। रायन ने रोहित से एक मैच ज्यादा खेला है। शार्दूल ठाकुर 6 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं। यहां सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। मैच की शुरुआत में पिच पर अच्छी बाउंस और थोड़ी सी मदद तेज गेंदबाजों को मिलती है, जिससे पावरप्ले में विकेट गिरने के मौके रहते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर डालने लगते हैं। इस मैदान की बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए लगातार बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता, इसलिए स्ट्राइक रोटेशन काफी अहम रहता है। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। एक में गुजरात को जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। यहां अब तक कुल 46 IPL मैच खेले गए हैं। 23 मैचों में पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। इस सीजन यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर अब तक 46 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से 23 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं 20 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस इस मुकाबले में रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह है। वे 12 अप्रैल को वानखेड़े में बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। रोहित की चोट पर कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वे कम से कम दो मैच आराम करेंगे। हम उनकी वापसी पर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए थे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Dainik Bhaskar Junior Editor Awards Season 8 2026 Update

नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के सबसे बड़े न्यूजपेपर मेकिंग कॉम्पिटिशन ‘जूनियर एडिटर’ का 8वां सीजन पूरा हुआ। 10 राज्यों से 80,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया। चार अलग-अलग कैटेगरी में 2327 स्टूडेंट्स स्कूल विनर्स, 754 सिटी विनर्स, 142 स्टेट विनर्स और 16 स्टूडेंट्स को ‘जूनियर एडिटर- सीजन 8’ का नेशनल अवॉर्ड मिला है। सभी नेशनल अवॉर्ड विनर्स शनिवार, 18 अप्रैल को संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले। ओम बिरला ने बच्चों को अवॉर्ड जीतने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘बच्चों की प्रतिभा देखकर बहुत हर्ष महसूस हो रहा है। इनमें से कुछ डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, बिजनेसमैन, डिजाइनर और लेखक बनना चाहते हैं। कई भविष्य के पत्रकार भी हैं।‘ स्पीकर ने बच्चों को भरोसा दिया कि आगे उन्हें संसद की गैलरी में बैठकर कार्यवाही देखने का मौका दिया जाएगा, ताकि वे अपने अखबार के लिए उसकी रिपोर्ट बना सकें। पेरेंट्स भी बच्चों के साथ संसद गए। भास्कर ग्रुप के डायरेक्टर पवन अग्रवाल और नीतिका अग्रवाल के साथ वाइस प्रेसिडेंट (प्रसार) राजीव द्विवेदी भी संसद भवन पहुंचे। संसद भवन में जूनियर एडिटर- सीजन 8 के विनर्स के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, भास्कर ग्रुप के डायरेक्टर पवन अग्रवाल और नीतिका अग्रवाल। अब तक 5 लाख, 80 हजार बच्चे कॉम्पिटिशन में शामिल जूनियर एडिटर कॉम्पिटिशन में अब तक करीब 5 लाख 80 हजार बच्चे हिस्सा ले चुके हैं। इसमें बच्चों को अपना न्यूजपेपर बनाने का मौका मिलता है। वे हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी भाषाओं में चार फुलपेज का अखबार तैयार करते हैं। एडिटिंग, डिजाइनिंग और क्रिएटिव राइटिंग की भी जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्हें हेडलाइन, स्टोरीज, एडिटोरियल्स और ऐड लिखने होते हैं। विनर्स बोले- कॉम्पिटिशन ने आत्मविश्वास बढ़ाया, पहली बार संसद घूमकर अच्छा लगा कैटेगरी-A में नेशनल विनर बनीं जाह्नवी दुबे छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से आती हैं। 5वीं क्लास में पढ़ने वाली जाह्नवी कॉम्पिटिशन में शामिल होने को यादगार अनुभव बताती हैं। कैटेगरी-A में 2 नंबर पर रहीं हृदया शीतल कर्नावट महाराष्ट्र के नासिक से हैं। वे राइटर बनने का सपना देखती हैं। ये अखबार कैटेगरी-A में नेशनल विनर बनीं जाह्नवी दुबे ने बनाया है। 5वीं में पढ़ रही हृदया कहती हैं, ‘भास्कर ने हम बच्चों को खुलकर अपनी बात रखने और नई चीजें सीखने के लिए बड़ा मंच दिया। मैं आगे चलकर अलग-अलग तरह की कहानियां लिखना चाहती हूं।‘ मध्य प्रदेश के रतलाम की इनाया खान इसी कैटेगरी में तीसरे नंबर पर रहीं। वे 6वीं क्लास में हैं। उन्हें कलर और टेक्नोलॉजी पसंद है। इनाया कहती हैं, ‘जूनियर एडिटर का ये सफर मजेदार रहा। मुझे रंगों के साथ काम करना और नई चीजें सीखना बहुत अच्छा लगा। मैंने जाना कि अखबार में कैसे काम होता है। अपना अखबार देखने के लिए बहुत उत्साहित थी। ये बहुत अच्छा बना है।’ 6वीं क्लास में पढ़ने वाली हरियाणा के भिवानी की सांची ने कॉन्सोलेशन अवॉर्ड जीता। वे कहती हैं, ‘मुझे कुछ नया और क्रिएटिव करना बहुत पसंद है। कॉम्पिटिशन के बारे में पता चलते ही हिस्सा लेने का मन बना लिया और पूरी मेहनत से अखबार तैयार किया। अब सिलेक्शन होने से बहुत खुश हूं।‘ चंडीगढ़ की वेदा महाजन कैटेगरी-B में नंबर वन रही हैं। वे 8वीं क्लास में पढ़ती हैं और पहले भी कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले चुकी हैं। वेदा कहती हैं, ‘ये कॉम्पिटिशन मेरे दिल के बहुत करीब है। पिछले साल फेल होने के बाद अबकी मैंने पूरी जान लगा दी। मुझे गर्व है कि अपने सभी लेख खुद लिखे।‘ कैटेगरी-B में ही दूसरे नंबर पर रहे संकल्प अग्रवाल, मध्य प्रदेश के अशोक नगर के रहने वाले हैं। 7वीं क्लास में पढ़ने वाले संकल्प पापा के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले। वे काफी खुश है और कहते हैं कि संसद भवन में नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को भी देखा। कॉम्पिटिशन को लेकर संकल्प ने बताया, ‘मैंने जूनियर एडिटर की तरह चार पन्नों का अखबार डिजाइन किया और काफी कुछ लिखा। ये बिल्कुल नया काम था। सभी से कहना चाहूंगा कि अखबार जरूर पढ़ें।‘ जूनियर एडिटर- सीजन 8 के सभी विनर्स अपने पेरेंट्स के साथ। गुजरात के वडोदरा की जाह्नवी ब्रह्मभट्ट इसी कैटेगरी में तीसरे नंबर पर रहीं। वे 8वीं में पढ़ती हैं और कहती हैं, ‘इस अनुभव ने कॉन्फिडेंस बढ़ाने में बहुत मदद की है। मुझे अपनी क्रिएटिविटी और राइटिंग स्किल्स सुधारने का मौका मिला। ये अनुभव बहुत यादगार और अच्छा रहा है।’ वहीं बिहार के पटना की दृष्टि कुमारी को कॉन्सोलेशन अवॉर्ड मिला। 8वीं में पढ़ रही दृष्टि कहती हैं, ’जूनियर एडिटर का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा। अखबार बनाते वक्त क्रिकेटर्स और किताबों के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। मेरा सपना है कि बड़ी होकर डॉक्टर बनूं।’ कैटेगरी-C में जयपुर की सान्वी पारीक नेशनल विनर बनीं। 10वीं में पढ़ने वाली सान्वी बताती हैं, ’दैनिक भास्कर ने मेरे जैसे स्टूडेंट्स को क्रिएटिविटी और डिजाइनिंग दिखाने का मौका दिया। मैं दिन में पढ़ाई करती और रात में अखबार तैयार करती थी। ये सफर बहुत सीखने वाला रहा।’ छत्तीसगढ़ के भिलाई की आर्या वर्मा कैटेगरी-C में दूसरे नंबर पर रहीं। वे 9वीं की स्टूडेंट हैं। आर्या कहती हैं, ’जब अखबार लिखने का मौका मिला, तो वो विषय चुने, जो आम लोगों की जिंदगी से जुड़े हों, जैसे- बजट और टैक्स का पैसा। न्यूजपेपर बनाने के दौरान बहुत कुछ नया सीखा। ये एक अच्छा एक्सपीरिएंस था।’ कैटेगरी-C में नेशनल विनर बनीं जयपुर की सान्वी पारीक ने ये अखबार बनाया है। मध्य प्रदेश के सागर की स्तुति जैन इसी कैटेगरी में तीसरे नंबर पर आईं। 10वीं में पढ़ने वाली स्तुति कहती हैं, ’दिल्ली आकर अच्छा लगा। इस कॉम्पिटिशन से बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ती है और समाज के कई विषयों के बारे में जानकारी मिलती है। खुशी है कि इस बार मेरी रैंक बेहतर हुई।’ झारखंड के बोकारो की अन्वेषा सिंह को कॉन्सोलेशन अवॉर्ड मिला। 9वीं क्लास की अन्वेषा कहती हैं, ’जूनियर एडिटर की टीम को इस मौके के लिए शुक्रिया। इससे मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा है। भविष्य में भी ऐसे कॉम्पिटिशंस में हिस्सा लेना चाहूंगी।’ अनुभव और भविष्य के सपने: ’कैटेगरी-D के विजेताओं का संकल्प’ सबसे सीनियर कैटेगरी-D में राजस्थान के जयपुर की पायल कुमावत पहले नंबर पर रहीं। 11वीं में पढ़ने वाली पायल कहती हैं, ’न्यूजपेपर तैयार करके बहुत
PBKS Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update; Shreyas Iyer

स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शाम 7:30 बजे से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों का यह सीजन का छठा मैच होगा। पंजाब ने 5 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा था। वहीं लखनऊ को 5 में से 2 मैचों में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ने 3-3 मैच जीते PBKS और LSG के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 3-3 मैच जीतकर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे, दोनों पंजाब ने जीते थे। वहीं, दोनों टीमें इस मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी। प्रभसिमरन ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी ताकत श्रेयस अय्यर की मौजूदगी है जो शानदार कप्तानी कर रहे हैं। इसके अलावा इस सीजन में टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाजी में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 211 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। प्रिंस ने 5 मैचों में 9 विकेट लिए इस सीजन में LSG के लिए मुकुल चौधरी ने बल्लेबाजी में शानदार योगदान दिया है। उन्होंने 5 मैचों में 127 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है। वहीं गेंदबाजी में प्रिंस यादव टीम के लिए अहम साबित हुए हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। पंजाब ने दोनों मैच चेज करते हुए जीते महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और मूवमेंट मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इस मैदान पर अभी तक 13 IPL मैच खेले गए हैं। पहले इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 6 और चेज करने वाली टीम ने भी 7 मैच जीते हैं। यहां हाइएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो पिछले साल मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। दोनों पंजाब ने चेज करते हुए जीते हैं। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं न्यू चंडीगढ़ में 19 अप्रैल को मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है। थोड़े बादल भी रहेंगे। तापमान 23 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश की बिल्कुल भी नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर- नेहल वाधेरा। लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव ओर मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर- आयुष बडोनी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Weather Next 2 Days Update India

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ5 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों और मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में तापमान 45°C रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को देश के 10 सबसे गर्म शहरों में यूपी का बांदा 44.6, तेलंगाना का आदिलाबाद 44.3, महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती 44.2 और मध्य प्रदेश का रतलाम 44°C भी शामिल रहा। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 43°C से ज्यादा रहा। यानी मई से पहले ही तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में आज रात को भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। दरअसल इन राज्यों में लगातार तीसरे दिन पारा 40°C से ज्यादा है। झारखंड के रांची में चिड़ियाघर के जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं। ओडिशा के 9 जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… वाराणसी में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान बढ़ने से गंगा के घाट सुनसान पड़े हैं। बीकानेर में गर्मी से बचाने के लिए कर्मचारी पक्षियों के पिंजरे को बारदाने से कवर करके रखे हैं। ठंडक के लिए इन पर पानी छिड़का जा रहा है। तेलंगाना में हैदराबाद के चारमीनार में भीषण गर्मी के बावजूद पर्यटक छाता लेकर घूमने पहुंचे। प्रयागराज में सड़क किनारे छात्र खुद को चिलचिलाती गर्मी से बचाते हुए दिखे। यहां शनिवार को तापमान 43.2 °C रिकॉर्ड किया गया। तस्वीर कोलकाता की है, जहां मौसम बार-बार बदल रहा है। भीषण गर्मी के बीच नारियल पानी पीकर हीट स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। नागपुर में बिजली विभाग के एक सबस्टेशन पर ट्रांसफार्मर्स पर ज्यादा गर्मी को कम करने के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं। शनिवार को यहां पारा 44.2 °C रहा। अब मैप में देखिए देश में गर्मी और लू के हालात पूर्वोत्तर के 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश भी का अलर्ट है। वहीं दक्षिणी राज्य कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओले गिरने का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी और गांदरबल के सोनमर्ग में बर्फबारी हुई। बर्फ गिरने के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 20 अप्रैल: झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जबकि तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी रहेगी। ओडिशा में कुछ जगहों पर गर्म रात रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना में आंधी की आशंका है। 21 अप्रैल: झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक की आशंका है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 18 शहरों में झुलसाने वाली गर्मी, चूरू-चित्तौड़गढ़ में पारा 42 °C से ज्यादा 18 शहरों में शनिवार को तापमान 40 से 43 °C के बीच दर्ज हुआ। चूरू और चित्तौड़गढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहे, यहां पारा 42 °C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 2 से 3 °C सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही अगले 3-4 दिन राज्य में तेज गर्मी और हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 3 जिलों में लू, 6 में बारिश का अलर्ट, रतलाम-उमरिया में पारा 44 °C पार प्रदेश में मौसम ने ‘यू-टर्न’ लिया है। शनिवार को गर्म हवा और तेज गर्मी के साथ कई जिलों में बादल भी छाए रहे। रतलाम-उमरिया में पारा रिकॉर्ड 44 °C से ज्यादा रहा। रविवार को 3 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का अलर्ट है। हालांकि मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: लू का अलर्ट, बांदा लगातार चौथे दिन सबसे गर्म, पारा 44.6°C प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां लगातार चौथे दिन तापमान 44°C से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और आसपास के जिलों में लू (हीट-वेव) का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर.. बिहार: 7 जिलों का तापमान 40°C के पार, रोहतास 42.2°C के साथ सबसे गर्म प्रदेश के 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। 42.2 डिग्री तापमान के साथ रोहतास सबसे गर्म जिला रहा। 20 से 24 अप्रैल के बीच दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। हालांकि 25 से कुछ जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में 45°C पहुंचा पारा, आज रात में भी लू चलेगी लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को राजनांदगांव जिले में तापमान 45 °C तक पहुंच गया। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के इलाकों में अगले 2 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में आज रात को भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: अप्रैल में ही भीषण गर्मी, आज पलामू, कोडरमा सहित 7 जिले में लू की चेतावनी प्रदेश में अप्रैल के दूसरे हफ्ते से ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को मेदिनीनगर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, पलामू, कोडरमा, हजारीबाग और जमशेदपुर में
Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (18 April 2026)

Hindi News Business Gold Price Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (18 April 2026) | Bhopal Jaipur Gold Rate Today नई दिल्ली32 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 1,328 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 10 अप्रैल, शुक्रवार को 1.50 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.40 लाख रुपए किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 10,006 रुपए बढ़ी है। सोना इस साल 18 हजार और चांदी 20 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 18,460 रुपए और चांदी 19,520 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.50 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Abhishek Sharma; CSK Vs SRH IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। CSK अभी पॉइंट्स टेबल पर आठवें स्थान पर है और कप्तान ऋतुराज गायकवाड की अगुवाई में उसने पांच मैचों में दो जीत हासिल की हैं। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर गायकवाड की टीम जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगी। दूसरी ओर, SRH ने भी 5 में से 2 मैच जीते है। लेकिन टीम बेहतर रन रेट की वजह से चौथे नंबर पर है। टीम ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया। राजस्थान की यह सीजन की पहली हार थी। आज का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हेड टु हेड में चेन्नई आगे हेड टु हेड में चेन्नई आगे है। हैदराबाद और चेन्नई के बीच IPL में अब तक 23 मुकाबले खेले गए। 7 में हैदराबाद और 16 में चेन्नई में जीत मिली। यानी चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ 69% मैच जीते हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद एक मैच से आगे है। SRH और CSK के बीच यहां अब तक कुल 5 मैच खेले गए। हैदराबाद ने 3 और चेन्नई ने 2 मैच जीते हैं। धोनी का आज भी खेलना मुश्किल एमएस धोनी आज के मैच में भी नहीं खेलेंगे। CSK के पूर्व कप्तान हालांकि टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे हैं, लेकिन उनकी वापसी अभी टली हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी पूरी तरह फिट होने के करीब हैं और मुंबई के खिलाफ होने वाले अगले मैच में मैदान पर लौट सकते हैं। क्लासन ने 5 मैचों में बनाए 200+ रन SRH के लिए इस सीजन में हेनरिक क्लासन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.67 रहा है, जिससे मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिली है। वहीं गेंदबाजी में हर्ष दुबे ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। टीम के पिछले मैच में अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लिए थे। कंबोज ने 5 मैचों में 10 विकेट लिए CSK के लिए इस सीजन में संजू सैमसन बेहतरीन लय में दिखे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 185 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रन बनाए थे। दूसरी ओर, गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने 5 मुकाबलों में 10 विकेट झटके हैं। सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम अपने फ्लैट विकेट के लिए जाना जाता है। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते है। इस स्टेडियम में अभी तक 85 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमे से 36 मैच पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने और 48 मैच चीज करने वाली टीम ने जीते है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 286/6 है, जो हैदराबाद ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था। इस सीजन SRH ने यहां 2 मैच खेले, एक जीता और एक में हार का सामना करना पड़ा। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं हैदराबाद में 18 अप्रैल का मौसम काफी गर्म रहेगा। आज यहां सुबह धूप के साथ हल्के बादल रहेंगे, जबकि दोपहर में आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा। मैच वाले दिन यहां का टेम्परेचर 39 से 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे। इम्पैक्ट प्लेयर: लियम लिविंग्सटन। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









