Tuesday, 10 Nov 2026 | 07:37 PM

Trending :

Sabarimala Women Entry Verdict LIVE Update; Supreme Court CJI | Kerala Hindu Beliefs

Sabarimala Women Entry Verdict LIVE Update; Supreme Court CJI | Kerala Hindu Beliefs

Hindi News National Sabarimala Women Entry Verdict LIVE Update; Supreme Court CJI | Kerala Hindu Beliefs Ayyappan Temple नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री और धार्मिक भेदभाव से जुड़े मामले में बुधवार की सुनवाई शुरू हो चुकी है। इससे पहले छठे दिन की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि अगर राज्य सामाजिक सुधार या जनहित के नाम पर किसी धार्मिक प्रथा या रिवाज पर रोक लगाता है, तो उसकी जांच कोर्ट कर सकता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि भले ही ज्यूडिशियल रिव्यू को लेकर उसकी कुछ सीमाएं हैं, लेकिन कोई यह नहीं कह सकता कि कोर्ट के पास कोई अधिकार ही नहीं है। आज फैसला आने की संभावना सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की संवैधानिक बेंच सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रही है। इसके साथ धार्मिक आस्था के 66 मामले और जुड़े हैं। फैसला आने की संभावना है, या फिर कोर्ट इसे रिजर्व भी रख सकता है। केरल हाईकोर्ट ने 1991 में सबरीमाला में मासिक धर्म वाली महिलाओं (10-50 साल) की एंट्री पर रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में बैन हटा दिया। फैसले के खिलाफ कई पुनर्विचार याचिकाएं लगाई गईं, जिसपर अब सुनवाई हो रही है। मंदिर प्रशासन महिलाओं की एंट्री का विरोध कर रहा है। 7 सवाल, जिनपर सुप्रीम कोर्ट में बहस हो रही सबरीमाला मामले पर 7 अप्रैल से शुरू हुई सुनवाई सबरीमाला मंदिर मामले पर 7 अप्रैल से सुनवाई शुरू हुई है। पहले 3 दिन, 9 अप्रैल तक सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने महिलाओं की एंट्री के विरोध में दलीलें रखीं। सरकार ने कहा था कि देश के कई देवी मंदिरों में पुरुषों की एंट्री भी बैन है, इसलिए धार्मिक परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। पिछले 5 दिन की सुनवाई में क्या हुआ, पढ़िए… 7 अप्रैल : केंद्र की दलील- मंदिर में महिलाओं की एंट्री का फैसला गलत 8 अप्रैल- जो भक्त नहीं, वो धार्मिक परंपरा को चुनौती कैसे दे रहा 9 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट बोला- मंदिरों में एंट्री रोकने से समाज बंटेगा 15 अप्रैल- सबरीमाला मैनेजमेंट बोला- अयप्पा मंदिर रेस्टोरेंट नहीं, यहां ब्रह्मचारी देवता 17 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट बोला- संविधान सबसे ऊपर, निजी धार्मिक मान्यताओं से उठकर फैसला जरूरी 21 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-छूने से देवता अपवित्र कैसे होते हैं सबरीमाला केस से जुड़ी सुप्रीम कोर्ट में पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 8 मिनट पहले कॉपी लिंक एडवोकेट सुब्रमण्यम ने कहा- दो लोग एक ही धर्म को बिल्कुल एक ही तरीके से नहीं मान सकते एडवोकेट सुब्रमण्यम ने कहा- आर्टिकल 25(1) में इस्तेमाल किए गए शब्दों को व्यापक अर्थ दिया जाना चाहिए, क्योंकि इनमें व्यक्ति की अपनी मर्जी शामिल है। यहां तक कि धर्म चुनने और उसके आचरण की सीमा तय करने के मामलों में भी। कोई भी दो लोग एक ही धर्म को बिल्कुल एक ही तरीके से नहीं मान सकते, भले ही वे एक ही धर्म के हों; फिर भी, उन दोनों को अपनी मर्जी के मुताबिक धर्म का आचरण करने की पूरी आजादी है। यह आजादी आर्टिकल 25 के तहत सुरक्षित है। 14 मिनट पहले कॉपी लिंक एडवोकेट सुब्रमण्यम ने कहा- हर धर्म का अपना एक दर्शन और सिद्धांत होता है एडवोकेट सुब्रमण्यम ने कहा- इस लिहाज से, आर्टिकल 25(1) एक बुनियादी अधिकार है जिसका दायरा काफी बड़ा है। अंतरात्मा को धर्म के अधिकार से अलग करके देखना भी जरूरी है। अंतरात्मा को अलग और स्वतंत्र शक्ति के तौर पर देखा जा सकता है, जिसके जरिए कोई व्यक्ति धार्मिक दर्शन और सच्चाइयों को अपने अंदर उतारता है। हर धर्म का अपना एक दर्शन, सिद्धांत, और तौर-तरीके होते हैं जिनके जरिए उन सिद्धांतों को अमल में लाया जाता है। विश्वास और आचरण की सीमा भी व्यक्ति पर ही छोड़ दी जाती है, जो उस धर्म के सिद्धांतों पर निर्भर करती है। 16 मिनट पहले कॉपी लिंक एडवोकेट सुब्रमण्यम ने कहा- आर्टिकल 25 के तहत व्यक्तियों को आजादी मिली एडवोकेट सुब्रमण्यम: आर्टिकल 25 के तहत व्यक्तियों को आज़ादी मिली हुई है। अब, जब हम “प्रोफ़ेस” (मानने) शब्द पर आते हैं, तो इसका मतलब निजी तौर पर मानना और सार्वजनिक तौर पर मानना ​​भी हो सकता है। यह धार्मिक आजादी का ही एक हिस्सा है। अगला शब्द है “प्रैक्टिस” (पालन करना)। प्रैक्टिस निजी तौर पर भी की जा सकती है, और इसे दूसरी जगहों पर भी किया जा सकता है। और फिर धर्म का “प्रचार” करने का अधिकार भी है। अगर किसी व्यक्ति के पास काफी ज्ञान और विद्वत्ता है और वह अपने विश्वास या धर्म के बारे में अपनी समझ दूसरों के साथ बांटना चाहता है, तो वह निश्चित रूप से उसका प्रचार कर सकता है। वह लेक्चर दे सकता है, वह बोल सकता है; आर्टिकल 25(1) के तहत उसे यह आजादी मिली हुई है। यह सब सार्वजनिक व्यवस्था और नैतिकता में आता है; क्योंकि जब आप इन अधिकारों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बाकी लोगों के अधिकारों का भी ध्यान रखना चाहिए, उनके पास भी इसी तरह की अधिकारों के इस्तेमाल की आजादी है। 32 मिनट पहले कॉपी लिंक 7वें दिन की सुनवाई शुरू, गोपाल सुब्रण्यम ने दलीलें रखीं एडवोकेट सुब्रमण्यम: आर्टिकल 25 धार्मिक स्वतंत्रता का विस्तार है, क्योंकि यह धार्मिक स्वतंत्रता के कई पहलुओं से संबंधित है। इसकी अवधारणा क्या है? यह किसी व्यक्ति की वह निजी यात्रा है, जिसके तहत वह किसी दर्शन को धार्मिक दर्शन के रूप में स्वीकार करता है। इसमें किसी फैसले में दिखाई देने वाले पहलुओं से कहीं अधिक घटक शामिल हैं। इसके चार पहलू हैं, जो सभी अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता में शामिल हैं- 1. धर्म की दार्शनिक सामग्री 2. उस दर्शन की सहायता से जुड़ी प्रथाएं 3. पूजा का अधिकार 4. आस्था का विस्तार ये सभी आर्टिकल 25 के तहत ‘धर्म’ शब्द के तहत संरक्षित हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हो सकता है कि आप उस सिद्धांत की प्रथाओं को न अपनाएं, या हो सकता है कि आप वास्तव में बाहरी पूजा-पाठ में भी शामिल न हों। लेकिन यह एक व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

CDSCSO Drug Alert Update; 141 Medicines Samples Failed

CDSCSO Drug Alert Update; 141 Medicines Samples Failed

हिमाचल में बनी दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। – प्रतीकात्मक फोटो केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की जांच में देश में बनी 141 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें 46 दवाएं हिमाचल प्रदेश के बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, कालाअब, ऊना, सोलन में बनी हैं। . जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें ज्यादातर दवाएं सिर दर्द, पेट दर्द, बीपी, शुगर, अल्सर, विभिन्न संक्रामक बीमारियों में इस्तेमाल होती हैं। साथ ही कैंसर और हार्ट रोग जैसी खतरनाक बीमारियों के दवाओं के सैंपल भी फेल पाए गए। CDSCO द्वारा जारी मार्च के ड्रग अलर्ट के अनुसार, गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई इन दवाओं को ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ (NSQ) घोषित किया गया। ड्रग कंट्रोलर ने संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर स्टॉक वापस मंगवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल में बनी दवाओं में वे दवाएं भी शामिल हैं, जो कैंसर और हृदय रोग जैसी खतरनाक बीमारियों में भी काम आती हैं। उन दवाओं के भी सैंपल फेल हो गए हैं। – फाइल फोटो ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में सैंपल फेल होने से स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोलर विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। क्योंकि फेल दवाओं में कुछ ऐसी दवाएं भी शामिल हैं, जो जनवरी 2024 की बनी हुई है। हालांकि, सैंपल फेल होने के बाद ड्रग्स कंट्रोलर डिपार्टमेंट ने फेल सैंपल के बैच का सारा स्टॉक वापस मांग लिया है। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर बोले- जहां दवाई बनती है, उसी की जिम्मेदारी असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर आशीष रैना ने बताया कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट में किसी भी दवाई की मेन्युफैक्चरिंग यूनिट से सप्लाई करने से पहले सैंपलिंग अनिवार्य नहीं है। ड्रग कंट्रोलर डिपार्टमेंट रेंडम सैंपलिंग करता है। जांच के बाद रिपोर्ट आने पर यदि किसी दवाई के सैंपल फेल होते है तो उस दवाई के पूरे स्टॉक को वापस मंगा लिया जाता है। एक्ट के मुताबिक- दवा की क्वालिटी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी पूरी तरह निर्माता कंपनी की होती है। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई होगी जिन दवा कंपनियों के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए, उनके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ड्रग कंट्रोलर, दवाइयां बनाने वाली कंपनी का लाइसेंस निलंबित या रद्द कर सकते हैं। साथ ही, जुर्माना भी लगा सकते हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… देश में 112 दवाओं के सैंपल फेल, 49 हिमाचल के:3 कफ सिरप भी शामिल; कैंसर, मधुमेह और बीपी जैसी गंभीर बीमारियों में होती हैं इस्तेमाल केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के सितंबर के ड्रग अलर्ट में देश में बनी 112 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें तीन कफ सिरप भी शामिल हैं, जिनमें से एक नकली पाया गया है। फेल हुए सैंपलों में दिल, कैंसर, मधुमेह, हाई बीपी, दमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, अनीमिया और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Sachin Tendulkar Chhattisgarh Stadium Photos Update; Dantewada Kids

Sachin Tendulkar Chhattisgarh Stadium Photos Update; Dantewada Kids

सचिन के कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चों को बसों में ठूंसकर लाया गया। सचिन तेंदुलकर आज बुधवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे प्राइवेट जेट से अपने परिवार के साथ जगदलपुर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वे सीधे दंतेवाड़ा के छिंदनार पहुंचे। जहां आदिवासी बच्चों और खेल में रुचि रखने वाले बच्चों से मुलाकात की। . सचिन तेंदुलकर ने जगदलपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि दंतेवाड़ा में 50 से ज्यादा खेल मैदान का 5 हजार बच्चों को फायदा मिलेगा। वहीं, कार्यक्रम के लिए स्कूली बच्चे सुबह 9 बजे से पहुंच गए थे। यहां भीषण गर्मी में बच्चों को अलग-अलग गांव से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। टीचर ने बताया कि एक बस में 100 से ज्यादा बच्चों को बैठाकर लाया गया। जबकि बस 50 सीटर है। सचिन तेंदुलकर से जुड़ी तस्वीरें देखिए… सचिन तेंदुलकर अपने परिवार संग जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर में सचिन ने बच्चों को बल्ले पर ऑटोग्राफ दिया। छिंदनार में बच्चों के बीच पहुंचे सचिन तेंदुलकर। DEO ने कहा- बाद में बताएंगे दंतेवाड़ा जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर ने कहा कि, स्कूली बच्चों को सचिन तेंदुलकर के कार्यक्रम में लाया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि इतनी भीषण गर्मी में लंबी दूरी तय करवा कर बस में ठूंस-ठूंसकर क्यों ला रहे? तो उन्होंने कहा कि मैं एक VC में हूं बाद में बात करता हूं। 50 सीटर स्कूली बस में 100 से ज्यादा बच्चे लाए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा रद्द जानकारी के मुताबिक, सचिन का टोटल 3 जगह कार्यक्रम तय था, लेकिन गीदम ऑडिटोरियम में शिक्षकों-बच्चों से मुलाकात और पनेड़ा क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन दौरा रद्द हो गया है। सचिन तेंदुलकर के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आने वाले थे, लेकिन किसी कारण से उनका दौरा कैंसिल हो गया है। बता दें कि मांदेशी फाउंडेशन और जिला प्रशासन का यह संयुक्त कार्यक्रम है। मास्टर-ब्लास्टर के दौरे को लेकर सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैदान में टेंट लगाए गए हैं, जहां सचिन तेंदुलकर बच्चों से बातचीत करेंगे। क्या-क्या रहेगा कार्यक्रम, किन-किन जगहों पर जाएंगे सचिन तेंदुलकर छिंदनार में बच्चों से सीधे बातचीत करेंगे। इससे बच्चों को उनसे जुड़ने और प्रेरणा लेने का अच्छा मौका मिलेगा। वे खेल प्रतिभाओं को देखेंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देंगे। यहां छात्र-छात्राएं खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेलों का प्रदर्शन करेंगे। सचिन तेंदुलकर की संस्था दंतेवाड़ा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। सचिन फाउंडेशन के 15 खेल मैदान, 25 स्कूलों में गतिविधियां सचिन तेंदुलकर की संस्था सचिन फाउंडेशन दंतेवाड़ा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। जिले में 15 खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं। 25 स्कूलों, आश्रमों और पोटाकेबिन में खेल गतिविधियां लगातार संचालित हो रही हैं। सीमित जगह में मल्टी-यूज ग्राउंड विकसित किए गए हैं, जहां क्रिकेट के साथ अन्य खेल भी खेले जा सकते हैं। गीदम ब्लॉक के छिंदनार, कासोली, गुमड़ा, कारली, बांगापाल समेत कई स्कूलों में मैदान तैयार हो चुके हैं, जबकि दंतेवाड़ा ब्लॉक के चितालूर, मेंडोली, गोडरे, भांसी सहित अन्य स्थानों पर भी काम जारी है। सचिन तेंदुलकर के दौरे को लेकर बच्चों ने दीवार को पेंट कर आकर्षक बनाया। कोच को मुंबई में ट्रेनिंग, बच्चों को मिल रही प्रोफेशनल कोचिंग सचिन फाउंडेशन ने सिर्फ मैदान बनाने तक खुद को सीमित नहीं रखा है। जिले के 15 से ज्यादा खेल कोच को मुंबई में प्रोफेशनल कोचिंग दी गई है। बच्चों को क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों की तकनीकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इससे ग्रामीण और आदिवासी अंचल के बच्चों को पहली बार प्रोफेशनल खेल माहौल मिल रहा है। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सचिन तेंदुलकर परिवार का सीक्रेट बिलासपुर दौरा: अचानकमार के आदिवासी गांव पहुंचे, पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बहू सानिया ने बच्चों संग बिताया समय भारत रत्न और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का परिवार मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे बिलासपुर पहुंचा। यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया, जिससे परिवार ने बिना किसी सार्वजनिक सूचना के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। सचिन की पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा और बहू सानिया चंडोक तेंदुलकर ग्रामीणों से मिलीं। पढ़ें पूरी खबर…

Kedarnath Temple Opening 2026 | Kapat Opening, Rules, Bhairav Temple Update

Kedarnath Temple Opening 2026 | Kapat Opening, Rules, Bhairav Temple Update

बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए इस बार बीकेटीसी ने नए नियम तय किए हैं। चारधाम यात्रा के चौथे दिन बुधवार सुबह 8 बजे केदारनाथ के कपाट विधिवत खोल दिए गए। परंपरा के अनुसार सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार को खोला गया, मुख्य पुजारी के साथ रावल और हक-हकूकधारियों ने मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना शुरू करदी है। . इस प्रक्रिया के तहत कपाट बंद होने से पहले ज्योतिर्लिंग पर सर्दियों में लगाई गई भस्म को हटाया जाता है। यही पवित्र भस्म श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दी जाती है। कपाट खुलने के मौके पर मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। पहले दिन 8 से 10 हजार भक्तों के दर्शन करने का अनुमान जताया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मौके पर धाम में मौजूद हैं। वह यहां पर पीएम के नाम की पहली पूजा करेंगे। इस बार यात्रा में नियमों को लेकर ज्यादा सख्ती देखने को मिल रही है। मंदिर समिति ने साफ किया है कि मंदिर परिसर से 50 से 60 मीटर के एरिया में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की परमिशन नहीं है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए धाम में अलग से तय स्थान बनाए गए हैं, मोबाइल वहीं इस्तेमाल किया जा सकेगा। मुख्य मंदिर परिसर में रील बनाना, फोटो खींचना और वीडियो बनाना पूरी तरह बैन है। केदारनाथ धाम की PHOTOS देखिए… पूर्व दिशा में स्थित इसी द्वार को अभी खोला गया है। अभी आम लोगों को मंदिर परिसर में एंट्री नहीं दी जा रही है। पूरे मंदिर की सजावट के लिए टीम गुजरात से बुलाई गई है। पूर्व द्वार से शुरू होगी पूजा, प्रसाद में मिलेगा भस्म सुबह 8 बजे सबसे पहले मंदिर के पूर्व दिशा के द्वार को खोला जाएगा। इसके बाद मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग, हक-हकूकधारी, वेदपाठी और प्रशासनिक अधिकारी मंदिर में प्रवेश करेंगे, फिर भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और वेद पाठ करेंगे। इसके बाद कपाट बंद करते समय केदारनाथ के ज्योतिर्लिंग पर लगाई गई भस्म को हटाया जाएगा और यही भस्म श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दी जाएगी। पूजा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मुख्य द्वार खोला जाएगा, जिससे आम श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। दैनिक भास्कर चारधाम यात्रा गाइड, केदारनाथ-बद्रीनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये गाइड आपके सबसे काम की है, इसे बिना पढ़े न जाएं धाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Vaibhav Sooryavanshi; LSG Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

Vaibhav Sooryavanshi; LSG Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 3 और सिक्स लगाते ही वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 22 सिक्स के साथ बेंगलुरु के रजत पाटीदार पहले पायदान पर हैं। लखनऊ के खिलाफ राजस्थान ने ज्यादा मैच जीते लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी। मार्करम ने LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए लखनऊ के लिए इस सीजन में ऐडन मार्करम शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 162 रन बनाए हैं और 160.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है, हालांकि अब तक उनके बल्ले से कोई फिफ्टी या सेंचुरी नहीं आई है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने LSG के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है। इस युवा गेंदबाज ने 6 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है, लेकिन विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें टीम का सबसे बड़ा मैच-विनर बना दिया है। वैभव ने 236 की स्ट्राइक रेट से स्कोर किया राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं और 236.53 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है। उनके नाम इस सीजन में 2 अर्धशतक भी हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं और 4/41 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 9.50 की इकोनॉमी के बावजूद बिश्नोई बीच के ओवरों में विकेट निकालकर टीम को मैच में बनाए रखने का काम कर रहे हैं। पिच रिपोर्ट इकाना की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां स्पिन गेंदबाजों को खास मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता। हालांकि हाल के मैचों में इस पिच ने बल्लेबाजों को भी सपोर्ट किया है। सतह पर अच्छा बाउंस और थोड़ी पेस भी मिलती है, जिससे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मौका मिलता है। वेदर रिपोर्ट लखनऊ स्टेडियम में मैच के दौरान मौसम गर्म लेकिन साफ रहने वाला है। तापमान दोपहर में करीब 35°C तक जा सकता है, जो शाम के मैच के समय घटकर लगभग 28°C के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी पूरा 40 ओवर का मुकाबला बिना रुकावट के खेला जाएगा। मौसम साफ और ड्राई रहेगा, हालांकि ह्यूमिडिटी कम (करीब 12-18%) होने के कारण खिलाड़ियों को ज्यादा पसीना आएगा और हाइड्रेशन अहम रहेगा। दूसरी पारी में हल्का ड्यू फैक्टर देखने को मिल सकता है, जिससे गेंद पर पकड़ थोड़ी मुश्किल हो सकती है और बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है। कुल मिलाकर, मौसम कंडीशंस मैच के लिए परफेक्ट हैं, लेकिन टॉस जीतने वाली टीम ड्यू को ध्यान में रखकर फैसला ले सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vaibhav Sooryavanshi; LSG Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

Vaibhav Sooryavanshi; LSG Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 20 सिक्स के साथ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। 3 और सिक्स लगाते ही वे यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 22 सिक्स के साथ बेंगलुरु के रजत पाटीदार पहले पायदान पर हैं। लखनऊ के खिलाफ राजस्थान ने ज्यादा मैच जीते लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी। मार्करम ने LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए लखनऊ के लिए इस सीजन में ऐडन मार्करम शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 162 रन बनाए हैं और 160.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है, हालांकि अब तक उनके बल्ले से कोई फिफ्टी या सेंचुरी नहीं आई है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने LSG के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है। इस युवा गेंदबाज ने 6 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है, लेकिन विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें टीम का सबसे बड़ा मैच-विनर बना दिया है। वैभव ने 236 की स्ट्राइक रेट से स्कोर किया राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं और 236.53 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है। उनके नाम इस सीजन में 2 अर्धशतक भी हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं और 4/41 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 9.50 की इकोनॉमी के बावजूद बिश्नोई बीच के ओवरों में विकेट निकालकर टीम को मैच में बनाए रखने का काम कर रहे हैं। पिच रिपोर्ट इकाना की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां स्पिन गेंदबाजों को खास मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता। हालांकि हाल के मैचों में इस पिच ने बल्लेबाजों को भी सपोर्ट किया है। सतह पर अच्छा बाउंस और थोड़ी पेस भी मिलती है, जिससे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मौका मिलता है। वेदर रिपोर्ट लखनऊ स्टेडियम में मैच के दौरान मौसम गर्म लेकिन साफ रहने वाला है। तापमान दोपहर में करीब 35°C तक जा सकता है, जो शाम के मैच के समय घटकर लगभग 28°C के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी पूरा 40 ओवर का मुकाबला बिना रुकावट के खेला जाएगा। मौसम साफ और ड्राई रहेगा, हालांकि ह्यूमिडिटी कम (करीब 12-18%) होने के कारण खिलाड़ियों को ज्यादा पसीना आएगा और हाइड्रेशन अहम रहेगा। दूसरी पारी में हल्का ड्यू फैक्टर देखने को मिल सकता है, जिससे गेंद पर पकड़ थोड़ी मुश्किल हो सकती है और बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है। कुल मिलाकर, मौसम कंडीशंस मैच के लिए परफेक्ट हैं, लेकिन टॉस जीतने वाली टीम ड्यू को ध्यान में रखकर फैसला ले सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert | North East Rain Kashmir Himachal Snowfall नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 9 जिलों में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ की चेतावनी दी है। मैहर जिले में कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से तेज गर्मी और सूखे की वजह से परेशान हैं। प्रयागराज में पारा 44.6°C पहुंच गया। प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तापमान 43.8°C दर्ज किया गया। यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मिस्टिंग सिस्टम के तहत ठंडी फुहारें छोड़ी गईं। बिहार के पटना समेत 8 जिलों का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया है। राजस्थान में सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40°C या उससे ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान कोटा में 42°C रिकॉर्ड हुआ। बाड़मेर में रात का न्यूनतम तापमान 29.6°C दर्ज हुआ। देशभर से गर्मी की 8 तस्वीरें… बिहार के पटना में तेज धूप से बचने के लिए फेस कवर करके जाती महिलाएं। पश्चिम बंगाल के नादिया में पानी पीती महिला। यूपी के प्रयागराज में तेज धूप में जाती महिलाएं। दिल्ली गर्मी से राहत पाने आइसक्रीम खाती बच्ची। बिहार के सुपौल में नगर निगम ने सड़कों पर पानी का छिड़काव किया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया गया। यूपी के प्रयागराज में तेज गर्मी के बीच बस स्टॉप पर इंतजार करते यात्री। दिल्ली में पानी की किल्लत होने पर टैंकर से पानी भरते लोग। वॉर्म नाइट अलर्ट क्या है? मौसम विभाग के अनुसार, जब रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा हो जाता है, तो उसे ‘वॉर्म नाइट’ कहा जाता है। यह स्थिति तब बनती है जब रात का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो और दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर बना रहे। इससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती और मौसम असामान्य रूप से गर्म बना रहता है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 23 अप्रैल: एमपी, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। 24 अप्रैल: गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP UP CG Rajasthan Heatwave Alert | North East Rain Kashmir Himachal Snowfall नई दिल्ली24 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 9 जिलों में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ की चेतावनी दी है। मैहर जिले में कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से तेज गर्मी और सूखे की वजह से परेशान हैं। प्रयागराज में पारा 44.6°C पहुंच गया। प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तापमान 43.8°C दर्ज किया गया। यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मिस्टिंग सिस्टम के तहत ठंडी फुहारें छोड़ी गईं। बिहार के पटना समेत 8 जिलों का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया है। राजस्थान में सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40°C या उससे ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान कोटा में 42°C रिकॉर्ड हुआ। बाड़मेर में रात का न्यूनतम तापमान 29.6°C दर्ज हुआ। देशभर से गर्मी की 8 तस्वीरें… बिहार के पटना में तेज धूप से बचने के लिए फेस कवर करके जाती महिलाएं। पश्चिम बंगाल के नादिया में पानी पीती महिला। यूपी के प्रयागराज में तेज धूप में जाती महिलाएं। दिल्ली गर्मी से राहत पाने आइसक्रीम खाती बच्ची। बिहार के सुपौल में नगर निगम ने सड़कों पर पानी का छिड़काव किया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया गया। यूपी के प्रयागराज में तेज गर्मी के बीच बस स्टॉप पर इंतजार करते यात्री। दिल्ली में पानी की किल्लत होने पर टैंकर से पानी भरते लोग। वॉर्म नाइट अलर्ट क्या है? मौसम विभाग के अनुसार, जब रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा हो जाता है, तो उसे ‘वॉर्म नाइट’ कहा जाता है। यह स्थिति तब बनती है जब रात का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो और दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर बना रहे। इससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती और मौसम असामान्य रूप से गर्म बना रहता है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 23 अप्रैल: एमपी, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। 24 अप्रैल: गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sabarimala Women Entry Verdict LIVE Update; Supreme Court | Hindu Beliefs

Sabarimala Women Entry Verdict LIVE Update; Supreme Court | Hindu Beliefs

Hindi News National Sabarimala Women Entry Verdict LIVE Update; Supreme Court | Hindu Beliefs Kerala Temple नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट में छठे दिन सुनवाई जारी है। कोर्ट ने मंदिर के मुख्य पुजारी (तंत्री) से सवाल किया कि क्या संविधान उस भक्त की मदद के लिए आगे नहीं आएगा, जिसे केवल उसके वंश और जन्म के कारण देवता को छूने से रोक दिया जाता है। इस पर सबरीमाला के वकील एडवोकेट गिरी ने कहा किसी भी मंदिर में होने वाले रीति-रिवाज उस धर्म का अभिन्न हिस्सा होते हैं। पूजा देवता की विशेषताओं के उलट नहीं हो सकती। भगवान अयप्पा ‘नैष्ठिक ब्रह्मचारी’ हैं, इसलिए वहां की परंपराएं उसी के अनुरूप तय की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की संवैधानिक बेंच सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रही है। इसके साथ धार्मिक आस्था के 66 मामले और जुड़े हैं। जिसका फैसला कल आने की संभावना है। केरल हाईकोर्ट ने 1991 में सबरीमाला में मासिक धर्म वाली महिलाओं (10-50 साल) की एंट्री पर रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में बैन हटा दिया। फैसले के खिलाफ कई पुनर्विचार याचिकाएं लगाई गईं, जिसपर अब सुनवाई हो रही है। मंदिर प्रशासन महिलाओं की एंट्री का विरोध कर रहा है। 17 अप्रैल की सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि आस्था से जुड़े मामलों का फैसला करते समय, संविधान को व्यक्तिगत धार्मिक मान्यताओं से ऊपर रखना चाहिए। जब मुद्दा संवैधानिक अधिकारों का हो, तो केवल ‘धर्म’ की दुहाई देकर उसे न्यायिक समीक्षा से बाहर नहीं रखा जा सकता। 7 सवाल, जिनपर सुप्रीम कोर्ट में बहस हो रही सबरीमाला मामले पर 7 अप्रैल से शुरू हुई सुनवाई सबरीमाला मंदिर मामले पर 7 अप्रैल से सुनवाई शुरू हुई है। पहले 3 दिन, 9 अप्रैल तक सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने महिलाओं की एंट्री के विरोध में दलीलें रखीं। सरकार ने कहा था कि देश के कई देवी मंदिरों में पुरुषों की एंट्री भी बैन है, इसलिए धार्मिक परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। पिछले 5 दिन की सुनवाई में क्या हुआ, पढ़िए… 7 अप्रैल : केंद्र की दलील- मंदिर में महिलाओं की एंट्री का फैसला गलत 8 अप्रैल- जो भक्त नहीं, वो धार्मिक परंपरा को चुनौती कैसे दे रहा 9 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट बोला- मंदिरों में एंट्री रोकने से समाज बंटेगा 15 अप्रैल- सबरीमाला मैनेजमेंट बोला- अयप्पा मंदिर रेस्टोरेंट नहीं, यहां ब्रह्मचारी देवता 17 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट बोला- संविधान सबसे ऊपर, निजी धार्मिक मान्यताओं से उठकर फैसला जरूरी सबरीमाला केस से जुड़ी सुप्रीम कोर्ट में पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं… लाइव अपडेट्स 6 मिनट पहले कॉपी लिंक सबरीमाला के वकील बोले- मुझे अपने धर्म का पालन करने का अधिकार सबरीमाला के वकील: संविधान के आर्टिकल 25(1) के तहत मुझे अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है। मैं इसमें विश्वास रखता हूं, इसलिए जब मैं पूजा करने जाता हूं तो मैं वहां के देवता में विश्वास रखता हूं। ऐसा नहीं हो सकता कि मेरा वहां विश्वास न हो, और फिर भी मैं पूजा करने के उद्देश्य से किसी पूजा स्थल पर जाऊं। मंदिर में जाकर यह पता लगाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता कि वहां के देवी-देवताओं की विशेषताएं क्या हैं। 16 मिनट पहले कॉपी लिंक सरकारी कार्रवाई से मूर्ति अपवित्र हो, तो यह आस्था में हस्तक्षेप सबरीमाला के वकील: सभी सांप्रदायिक मंदिरों में यह एक सामान्य नियम है कि किसी विशेष देवता की पूजा के लिए पूजा करने वाले अर्चक को, अनुष्ठानों में पारंगत होना चाहिए। साथ ही साथ एक विशेष संप्रदाय से भी होना चाहिए। माना जाता है कि किसी दूसरे संप्रदाय का अर्चक अपने स्पर्श से मूर्ति को अपवित्र कर देता है। सभी उपासकों की धार्मिक आस्था का मूल तत्व यही है कि किसी भी दशा में मूर्ति अपवित्र नहीं होनी चाहिए। मंदिर-पूजा के मामले में अर्चक की जगह बहुत अहम है। कोई भी सरकारी कार्रवाई, जिसके कारण अर्चक के छूने से मूर्ति अपवित्र हो जाती हो, वह हिंदू उपासक की धार्मिक आस्था और प्रथाओं में जबरदस्त हस्तक्षेप मानी जाएगी। 08:28 AM21 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक एडवोकेट वीवी गिरी छठे दिन की सुनवाई में सबसे पहले दलीलें रख रहे एडवोकेट गिरी: ब्रह्म पुराण कहता है कि जब कोई मूर्ति दो टुकड़ों में टूट जाती है। कणों में बदल जाती है। जल जाती है। अपने आसन से हटा दी जाती है। अपमानित होती है। उसकी पूजा बंद हो जाती है। बंदर जैसे जानवरों और अपवित्र भूमि से छू जाती है। बाकी देवताओं के मंत्रों से उसकी पूजा की जाती है या फिर अपवित्र हो जाती है…तो इन दस हालात में ईश्वर उसमें निवास करना बंद कर देता है। इस मामले में आगम बहुत सख्त हैं। पार्थसारथी पट्टाचार्य ने एक याचिका दायर की है जिसमें वैकंठ सूत्र का जिक्र है। वैखानस शास्त्र के मूल पाठ के अनुसार, जो लोग भृगु, अत्रि, मरीचि और कश्यप, इन चार ऋषि परंपराओं के अनुयायी हैं, और वैकंठ माता-पिता से जन्मे हैं, केवल वही वैष्णव संप्रदाय के वैखानस मंदिरों में पूजा कर सकते हैं। केवल वही मूर्तियों को छू सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठान, रस्में कर सकते हैं। इनके अलावा कोई और व्यक्ति, चाहे वह समाज में किसी भी ऊंचे पद पर हो, जैसे कि धर्माचार्य/आचार्य, यहां तक कि अन्य स्वामी भी मूर्तियों को छू नहीं सकता, पूजा नहीं कर सकता, और न ही गर्भगृह में प्रवेश कर सकता है। यहां तक कि किसी दूसरे आगम से जुड़ा व्यक्ति भी वैकंठ मंदिरों में पूजा करने के योग्य नहीं है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert

IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert

Hindi News National IMD Weather Update; MP UP Rajasthan Heatwave Loo Alert | Odisha Chhattisgarh Kashmir Rain Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/रायपुर/दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी होने लगी है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा में हीटवेव का कहर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में पारा 40°C को पार कर गया। जोधपुर में सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज में 44.4°C और वाराणसी में 44°C दर्ज किया गया। झारखंड में भी सरकार ने आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन और बैतूल में सोमवार सुबह से बादल छाए रहे। वहीं छतरपुर जिले में पारा रिकॉर्ड 44.3°C पर पहुंच गया। बिहार के कैमूर में सोमवार को तापमान 43°C के करीब रहा। बक्सर में 10 स्टूडेंट बेहोश हो गए। असम के गुवाहाटी में तेज बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों पर पानी भर गया, ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और एक महिला की नाले में गिरने से मौत हो गई। ओडिशा में 14 स्थानों पर तापमान 40°C से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 20 से 25 अप्रैल के बीच हीटवेव का असर रहेगा। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… गुवाहाटी में 10 मिनट हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर ढाई से तीन फुट तक पानी भर गया। महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी से बचने के लिए लोग फेस कवर करके निकल रहे। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 22 अप्रैल: झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव जैसे हालात बन सकते है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है। 23 अप्रैल: उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा। झारखंड, ओडिशा और बिहार में भी गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…