Saturday, 19 Sep 2026 | 01:34 AM

Trending :

West Bengal Voter List Update

West Bengal Voter List Update

Hindi News National West Bengal Voter List Update | BLO Death Claims Mount; 27 Lakh Voters Affected कोलकाता8 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल में आज सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी हो सकती है। चुनाव आयोग के मुताबिक, ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में रखे गए करीब 60 लाख वोटरों में से 27 लाख के मामलों का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है। दरअसल, 28 फरवरी को जारी फाइनल वोटर लिस्ट में करीब 60 लाख वोटरों को ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में रखा गया था। यानी जिनके दस्तावेज या पात्रता पर संदेह था, उनके नाम पर अंतिम फैसला रोककर जांच शुरू की गई। इनमें से 27 लाख मामलों का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है। इन वोटरों के नाम रखने या हटाने का फैसला सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इसी बीच मालदा में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि काम के दबाव की वजह से उनकी जान गई। मालदा में BLO की मौत, परिवार ने काम के दबाव का आरोप लगाया मालदा जिले में एक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 54 साल के BLO उत्पल ठाकुर चांचल-II ब्लॉक के एक बूथ पर तैनात थे। परिवार का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के दौरान उन पर लगातार काम का दबाव था। उनके बूथ पर करीब 110 वोटर ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में थे। जिससे लोग लगातार उनसे जानकारी लेने पहुंच रहे थे। हालांकि इस मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 63.66 लाख नाम हटे, 60 लाख की जांच जारी SIR प्रक्रिया के बाद अब तक 63.66 लाख नाम हटाए जा चुके हैं, जो कुल वोटरों का करीब 8.3% है। इससे वोटर बेस 7.66 करोड़ से घटकर 7.04 करोड़ रह गया है। वहीं, 60 लाख से ज्यादा वोटर अब भी ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में हैं, जिन पर आगे फैसला होना है। 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को काउंटिंग पश्चिम बंगाल के 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग होगी। 4 मई को रिजल्ट आएगा। 4 राज्यों में SIR, तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नाम कटे जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें SIR के बाद तमिलनाडु से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के दौरान राज्य में कुल 6,41,14,587 वोटर थे। करीब चार महीने चली SIR में 74,07,207 लोगों के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब 5,67,07,380 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां करीब 58 लाख लोगों के नाम कटे हैं। फिर केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम 77 हजार लोगों के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) कराया गया था। ————- ये खबर भी पढ़ें… प. बंगाल, 60 लाख वोटर जांच के घेरे में:मुर्शिदाबाद और मालदा में 19 लाख के डॉक्यूमेंट्स पेंडिंग; भाजपा ने कहा- घुसपैठियों पर कार्रवाई पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी थी। लिस्ट के मुताबिक, राज्य के करीब 60.06 लाख वोटर्स के दस्तावेज अभी भी जांच के घेरे में थे। इनमें सबसे बड़ी संख्या मुस्लिम बहुल और सीमावर्ती जिलों की है। आयोग ने राज्य की मतदाता सूची से कुल 63.66 लाख नाम हटा दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

IMD Weather Update Today Rajasthan up rain himachal Uttarakhandjammu Kashmir snowfall

IMD Weather Update Today Rajasthan up rain himachal Uttarakhandjammu Kashmir snowfall

Hindi News National IMD Weather Update Today Rajasthan Up Rain Himachal Uttarakhandjammu Kashmir Snowfall भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून4 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम लगातार बदल रहा है। IMD ने आज पश्चिमी राजस्थान समेत देश के 12 राज्यों में बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इनमें सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, असम, अरुणाचल, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल शामिल हैं। वहीं कर्नाटक के तटीय इलाकों और केरल में आज का मौसम उमस भरा रहेगा। इधर, उत्तर प्रदेश और बिहार में रविवार सुबह भी कई जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी भी 50 से 100 मीटर रह गई है। राजस्थान में 2 तरह का मौसम है। आधे राज्य में बारिश के कारण तापमान घट गया है। जबकि बाकी आधे राज्य में गर्मी बढ़ रही है। शनिवारर को सबसे ज्यादा 39.9°C तापमान श्रीगंगानगर में रहा। उत्तराखंड और सिक्किम में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलांच का खतरा जताया है। सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण गंगटोक से त्सोमगो झील और नाथुला जाने वाली सड़क बंद कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार पांच दिन से बर्फबारी हो रही है। यहां एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… उत्तराखंड के चारधामों में से एक बद्रीनाथ में 3 से 4 फुट तक बर्फ जमी है। उत्तराखंड के चमोली में शनिवार को बर्फबारी और बारिश हुई। इससे बर्फ नदी में बहने लगी। यूपी के मथुरा में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। अगले 2 दिन मौसम का हाल 23 मार्च- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश-बर्फबारी की आशंका। महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना। 24 मार्च- अरुणाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका। महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर फसलें खराब बैक टू बैक आ रहे वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण प्रदेश में गर्मी कम हो गई है। शनिवार को एक और नया सिस्टम एक्टिव हुआ है, इसके चलते जैसलमेर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे खेतों में पानी भर गया, जिससे वहां कटी रखी फसलें ​खराब हो गईं। जैसलमेर के रामगढ़, कुछड़ी के एरिया में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रविवार को 8 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: 45 जिलों में बारिश, ओले गिरने से फसलें तबाह; अगले 4 दिन तेज गर्मी पड़ेगी प्रदेश में पिछले 4 दिन से एक्टिव बारिश के सिस्टम से 45 जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। 17 जिलों में ओले भी गिरे। अगले 4 दिन कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। माैसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस वजह से उत्तरी व पश्चिमी हिस्से में बूंदाबांदी या बादल छा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से बढ़ेगा तापमान यूपी के 19 जिलों में अफगानिस्तान से आने वाली ठंड हवाओं के कारण मौसम बदला है। कई जिलों में ओले पड़े हैं तो कहीं पर कोहरा छाया है। अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: कोंडागांव में ओले गिरे, जशपुर में बिजली गिरने से मजदूर की मौत प्रदेश के कई हिस्सों में हुई हल्की बारिश के कारण तापमान 5 डिग्री तक घट गया है। हालांकि, आने वाले 24 घंटों के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। शनिवार को कोंडागांव जिले में शिमला-मनाली जैसा नजारा दिखा। यहां ओले गिरने से खेतों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। वहीं जशपुर जिले के दुलदुला में बिजली गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: बेतिया समेत 5 जिलों में कोहरा, 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट पिछले 2 दिनों से ज्यादातर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं। बारिश के बाद समस्तीपुर, मधुबनी, जमुई, गोपालगंज और बेतिया में रविवार सुबह कुहासा है, विजिबिलिटी काफी कम है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

AAP minister laljit bhullar DM Suicide and other controversy update| Bhagwant Mann CM Punjab

AAP minister laljit bhullar DM Suicide and other controversy update| Bhagwant Mann CM Punjab

अमृतसर के वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड से कुर्सी गंवाने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री लालजीत भुल्लर पहली बार विवादों में नहीं फंसे, इससे पहले भी लाल किला हिंसा, जातिवादी टिप्पणी से लेकर मंत्री बनते ही स्टंटबाजी को ले . कभी सफाई देकर तो कभी माफी मांगकर वह बचते रहे। हालांकि इस बार वह सीधे अफसर के सुसाइड केस में फंस गए। पंजाब में एक साल बाद चुनाव है, ऐसी सूरत में AAP सरकार किसी तरह का रिस्क लेने के मूड़ में नहीं है। इसी वजह से मामला मीडिया में आते ही CM भगवंत मान ने तुरंत भुल्लर का इस्तीफा मांग लिया। लाल किला हिंसा के वक्त दीप सिद्धू के साथ नजर आते लालजीत भुल्लर।- फाइल फोटो 1. लाल किला हिंसा के वक्त दीप सिद्धू के साथ वीडियो हुआ था वायरल लालजीत सिंह भुल्लर 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर हुई हिंसा के दौरान एक पुराने वीडियो में दिखने के कारण विवादों में घिर गए थे। इस वीडियो में उन्हें दीप सिद्धू के साथ ‘निशान साहिब’ फहराते हुए कथित तौर पर देखा गया, जिसके बाद विपक्षी दलों (कांग्रेस, भाजपा) ने उन पर गंभीर सवाल उठाए। अगस्त 2022 में यह वीडियो वायरल हुआ, जिसमें AAP नेता भुल्लर लाल किले की हिंसा के समय मौजूद थे। विपक्ष ने आरोप लगाया कि भुल्लर किसान आंदोलन के दौरान कट्टरपंथियों का समर्थन कर रहे थे, जबकि राज्य सरकार तिरंगा अभियान चला रही थी। उस समय लालजीत भुल्लर ने सफाई देते हुए कहा कि वह एक किसान के बेटे के रूप में दिल्ली गए थे और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। विपक्षी दलों ने उनकी बर्खास्तगी की मांग की, जबकि भुल्लर ने आरोप लगाने वालों MLA कुलदीप खैहरा पर पलटवार करते हुए उनके पिता के खालिस्तान समर्थक होने का मुद्दा उठाया। दीप सिद्धू के साथ दिख रहे लालजीत भुल्लर। यह मामला 2022 में उनके मंत्री बनने से पहले का है।- फाइल फोटो ट्रासपोर्ट मंत्री बनकर गाड़ी से किए स्टंट करीब 4 साल पहले मंत्री बनते ही लालजीत सिंह भुल्लर का खतरनाक स्टंट सामने आया था। वह अपनी एंडेवर गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते दिख रहे थे। यह वीडियो नेशनल हाईवे पर बनाया गया था। गाड़ी तेज रफ्तार में चल रही थी और उनके दो गनमैन भी गाड़ी के दरवाजे के शीशे खोलकर बाहर की ओर जान को खतरे में डालकर लटके हुए थे। इस मामले में मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि यह वीडियो पुराना है। जब वह चुनाव जीते थे, तब यह वीडियो बना था। हालांकि, उनके साथ गनमैन और आगे चल रही दो पायलट गाड़ियों को देखकर उनके इस दावे पर भी सवाल खड़े हुए थे। उस समय वह ट्रांसपोर्ट मंत्री थे। उन्होंने सफाई दी कि यह वीडियो पुराना है और जब वे जीते थे, तब उन्हें हार पहनाए गए थे। उसके बाद उन्हें कभी हार नहीं पहनाए गए। हालांकि, मंत्री के आगे चल रही दो पायलट जिप्सियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उस वक्त पुलिस प्रशासन उन्हें छोड़ने आया था। भुल्लर के स्टंट करते का ये वीडियो वायरल हुआ था।- फाइल फोटो 3 स्वर्णकार समुदाय पर टिप्पणी की भुल्लर ने खडूर साहिब लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार के दौरान पट्टी (तरनतारन) में पार्टी मीटिंग में पूर्व कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल पर हमला करते हुए रामगढ़िया और सुनियारा (स्वर्णकार) समुदायों के खिलाफ आपत्तिजनक/जातिवादी टिप्पणियां कीं। उन्होंने खुद को “लाहौरिया जट्ट” बताते हुए कहा कि “मैं लाहौरिया जट्ट हूं, सुनियारा नहीं।” हरमिंदर गिल को संबोधित करते हुए भुल्लर ने कहा था- ‘तुम्हारी तरह कोई गुल्ली सुनियारा नहीं… यहां हर कोई गुल्ली घर सुनियारा बुलाता है।’ इसे जातिवादी माना गया। उस समय विपक्षी दल (शिअद और कांग्रेस) ने उन पर FIR दर्ज करने, गिरफ्तारी और मंत्री पद से हटाने की मांग की थी। मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा था। मगर, बाद में उन्होंने वीडियो जारी कर माफी मांग ली थी। साथ ही कहा कि बात सिर्फ हरमिंदर गिल पर थी, किसी बिरादरी पर नहीं। रामगढ़िया संगठनों (जैसे ऑल विश्वकर्मा रामगढ़िया फाउंडेशन) ने असंतुष्ट रहते हुए AAP का बहिष्कार करने का आह्वान किया। कुछ जगहों पर उनका पुतला भी जलाया गया। भुल्लर की टिप्पणी करते हुए फाइल फोटो। **************** ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में मंत्री का नाम लेकर अफसर ने सुसाइड किया:वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने मरने से पहले वीडियो जारी किया; CM ने मिनिस्टर का इस्तीफा लिया पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले अमृतसर में तैनात डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने 12 सेकेंड का वीडियो जारी किया। इसमें रंधावा ने कहा- खा ली सल्फास, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता। इसका पता चलते ही CM भगवंत मान ने मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है। इस्तीफा लेने की पुष्टि करते हुए CM मान ने चंडीगढ़ में कहा- इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जांच का विषय है। जांच किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए मंत्री का इस्तीफा लिया गया है (पढ़ें पूरी खबर)

RAS 2024 Recruitment | RPSC Interview List Update; New Candidates Get Chance

RAS 2024 Recruitment | RPSC Interview List Update; New Candidates Get Chance

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ली जा रही आरएएस भर्ती-2024 में इंटरव्यू के अस्थाई रूप से सफल 29 अभ्यर्थी पात्रता प्राप्त नहीं करने के कारण बाहर हो गए हैं। आयोग ने अब इनके स्थान पर 29 नए अभ्यर्थियों को मौका दिया है। वर्ग संशोधन के कारण 18 अभ्यर . आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया -आरएएस 2024 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में विभागीय कर्मचारी, उत्कृष्ट खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक तथा विशेष योग्यजन वर्ग के पदों के विरुद्ध साक्षात्कार के लिए अस्थाई रुप से सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई थी। इनमें से जो अभ्यर्थी अपात्र हो गए हैं, उनके विरुद्ध 29 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। इन सभी के रोल नंबर जारी किए गए हैं। अस्थाई रूप से सफल विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण अजमेर के जेएलएन अस्पताल में कराया जाएगा। इसकी तिथि अलग से दी जाएगी। इंटरव्यू की तारीख भी अलग से जारी की जाएगी। वर्ग संशोधन के चलते 11 बाहर हो गए मुख्य परीक्षा के परिणाम में संबंधित संशोधित वर्ग के कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने के कारण 11 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए असफल घोषित कर दिया गया है। प्रारम्भिक परीक्षा के जारी किए गए परिणाम के अन्तर्गत सम्बन्धित संशोधित वर्ग के कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने के कारण 2 अभ्यर्थियों को-मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किया गया है। RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 19 से भरे डिटेल आवेदन फार्म 8 अक्टूबर 2025 को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 26 दिसंबर 2025 तथा 18 मार्च 2026 को जारी किए गए परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने का लिंक 19 से 23 मार्च 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) उपलब्ध रहेगा। इसके पश्चात् कोई अवसर देय नहीं होगा। विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाईन भरने के उपरांत ही साक्षात्कार में प्रवेश दिया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में मॉय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत डिटेल्ड फार्म कम स्क्रूटनी लिंक को क्लिक कर विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम अनिवार्य रूप से ऑनलाइन भरें। आयोग द्वारा ऑफलाईन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आरएएस-2024 – 1096 पदों पर वैकेंसी RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। 2 फरवरी 2025 को प्री-एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ था। 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया। इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सलेक्ट हुए थे। पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई थी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं। पहले चरण के इन्टरव्यू की शुरूआत एक दिसम्बर से हुई। जो जारी है। आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें… आरएएस मेंस-2024 का रिजल्ट घोषित:2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट; 17-18 जून को हुआ था एग्जाम RAS प्री-2024 का रिजल्ट जारी:जनरल कैटेगरी में मेल की कटऑफ 71.59 और फीमेल की 69.80 रही अब 1096 पदों पर होगी RAS-2024 भर्ती:RPSC ने 363 पद बढ़ाए RPSC ने 733 पदों पर निकाली RAS की भर्ती

Rajya Sabha Election 2026 LIVE Update; Bihar NDA Candidates

Rajya Sabha Election 2026 LIVE Update; Bihar NDA Candidates

Hindi News National Rajya Sabha Election 2026 LIVE Update; Bihar NDA Candidates | Maharashtra Haryana Tamilnadu नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक ओडिशा में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई। हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए। बिहार की सभी पांचों सीटों पर NDA के प्रत्याशी विजयी रहे। ओडिशा की 4 सीटों में से 3 NDA और 1 BJD ने जीती। हरियाणा की दो सीटों पर तय समय से करीब 6 घंटे बाद काउंटिंग शुरू हुई। यहां थोड़ी देर में रिजल्ट आएगा। हरियाणा में भाजपा ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने एक कांग्रेस MLA का वोट रद्द कर दिया। वहीं, दूसरे वोट का वैलिड माना गया। हरियाणा की दो सीटों में से एक पर BJP कैंडिडेट संजय भाटिया की जीत तय बताई जा रही है। दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के बीच मुकाबला है। राज्यवार राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट… बिहार: CM नीतीश, बीजेपी प्रेसिडेंट को 44-44 वोट; महागठबंधन के 4 विधायकों ने नहीं की वोटिंग बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेशनल बीजेपी प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने 44-44 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। JDU के रामनाथ ठाकुर को 42 वोट और RLSM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले। भाजपा कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि, दूसरी वरियता के आधार पर उन्होंने 37 वोट पाने वाले RJD के एडी सिंह को हरा दिया। NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले थे। महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले। जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी। आरजेडी ने अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीवार बनाया था, लेकिन विपक्ष के 4 विधायक वोट करने ही नहीं पहुंचे। इनमें ढाका सीट से RJD विधायक फैसल रहमान और कांग्रेस के दो विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास शामिल हैं। ओडिशा : दो सीटों पर भाजपा, एक पर निर्दलीय की जीत; BJD के खाते में एक सीट गई ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित निर्जलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संत्रुप्ता मिश्रा विजयी हुए। BJD के दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई। कुल 37 सीटों पर चुनाव, इनमें 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान किया था। इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए, क्योंकि इन सीटों पर जितनी सीटें थीं उतने ही उम्मीदवार मैदान में थे। इसलिए यहां मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। बाकी 11 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग हुई। राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं… अपडेट्स 05:06 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक रवनीत सिंह बिट्टू बोले- राहुल को समझ में आ गया होगा गद्दार किसे कहते हैं राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों के क्रॉस-वोटिंग पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- राहुल गांधी को ‘गद्दार’ शब्द इस्तेमाल करने का बहुत शौक है। अब उन्हें पता चल गया होगा कि हर राज्य में उनके ही लोग कांग्रेस को वोट नहीं दे रहे। अब उन्हें समझ में आ गया होगा कि गद्दार किसे कहते हैं। ये आपके ही गद्दार हैं, इनका ध्यान रखिए।” 05:04 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक हरियाणा में राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हरियाणा में साढ़े 5 घंटे बाद राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 04:30 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक गिरिराज सिंह बोले- कांग्रेस विधायकों ने राहुल गांधी को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस की हालत साफ दिखाई दे गई है। उनके मुताबिक कांग्रेस के 3–4 विधायकों ने ही राहुल गांधी को आईना दिखा दिया है। 04:15 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नितिन नवीन को जीत की बधाई दी 04:11 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक BJP अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- सांसद बनने का मौका देने के लिए PM का आभार बिहार में राज्यसभा चुनाव जीतने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार नितिन नवीन ने कहा- आज मैं बिहार की जनता और पूरी NDA टीम को शानदार जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे पहली बार संसदीय जीवन में प्रवेश करने का अवसर मिल रहा है। देश की संसद में सांसद के रूप में सेवा करने का मौका देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। 03:53 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक ओडिशा में भाजपा प्रभारी विजयपाल बोले- हॉर्स ट्रेडिंग जैसी कोई बात नहीं राज्यसभा चुनाव पर ओडिशा में भाजपा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने कहा- हमें पूरा विश्वास था कि भाजपा और उसके समर्थित तीनों उम्मीदवार जीतेंगे। यहां के विधायकों ने समझदारी से काम करते हुए भाजपा को मजबूत किया है। मैं ओडिशा के लोगों और यहां के विधायकों का आभार व्यक्त करता हूं और हमारे विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई देता हूं। हॉर्स ट्रेडिंग जैसी कोई बात नहीं है। सभी ने स्वेच्छा से मतदान किया है। 03:13 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा- यह NDA की अटूट एकता की जीत है 03:04 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक ओडिशा के CM मोहन चरण मांझी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी 02:51 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा- NDA आगे भी इसी तरह जीतता रहेगा 02:40 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक BJD MLA दिब्या शंकर मिश्रा ने कहा- क्रॉस वोटर्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगे 02:23 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक तेजस्वी का आरोप- बीजेपी जबरदस्ती रिकाउंटिंग करवा जीती 02:11 PM16 मार्च 2026 कॉपी लिंक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव आयोग को

UK07 Rider Anurag Dohal Out of ICU After Accident, Suicide Attempt Update

UK07 Rider Anurag Dohal Out of ICU After Accident, Suicide Attempt Update

1 दिन पहले कॉपी लिंक UK07 राइडर नाम से फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल की हालत में सुधार है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए कार एक्सीडेंट के बाद अब उन्हें ICU से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। अनुराग के मैनेजर और उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर हेल्थ अपडेट शेयर किया है। बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके राइडर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। एक्सीडेंट से ठीक पहले अनुराग ने अपने ही परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। मैनेजर बोले- हम चौबीसों घंटे साथ हैं अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैंस को जानकारी दी कि यूट्यूबर की हालत अब पहले से बेहतर है। उन्होंने अस्पताल से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अनुराग भाई अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं। हम चौबीसों घंटे उनके साथ हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। परिवार पर लगाया था टॉर्चर का आरोप इस विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी जब अनुराग ने इंस्टाग्राम पर कई इमोशनल पोस्ट किए थे। 3 मार्च को उन्होंने लिखा था कि उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है। अनुराग ने वीडियो में दावा किया था, मुझसे मेरा परिवार, पैसा और रिश्ते सब छीन लिए गए हैं। अगर मुझे कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार मेरे मम्मी, पापा और भाई होंगे। अनुराग दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहे थे। उन्होंने लाइव में तेज रफ्तार में कार चलाते हुए डिवाइडर पर चला दी पत्नी बोलीं- सोशल मीडिया पर सब सच नहीं होता अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया पर जो दिखता है, वह हमेशा सच नहीं होता। यहां लोग बस कुछ दिन चर्चा करते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं। असल मायने में यह जरूरी है कि आप सोशल मीडिया के बाहर अपनी जिंदगी कैसे जीते हैं और लोगों के साथ आपका व्यवहार कैसा है।’ इंटर-कास्ट मैरिज बनी विवाद का कारण अनुराग ने अपने आखिरी व्लॉग में बताया था कि रितिका के साथ उनकी इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार खुश नहीं था। उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन घरवाले शादी में शामिल नहीं हुए। अनुराग का कहना था कि उन्हें न तो माता-पिता का प्यार मिला और न ही भाई का। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion | Om Biral Rahul Gandhi PM Modi

Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion | Om Biral Rahul Gandhi PM Modi

Hindi News National Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion | Om Biral Rahul Gandhi PM Modi BJP Congress TMC नई दिल्ली29 मिनट पहले कॉपी लिंक संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का आज चौथा दिन है। आज भी दोनों सदनों में विपक्ष के हंगामे के आसार हैं। LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। विपक्ष आज मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में प्रस्ताव पेश कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव लाने के लिए सांसदों के दस्तखत जुटा लिए हैं। बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ है। तब से सदन में लगातार हंगामा देखने को मिल रहा है। लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने वाला अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। करीब 119 विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन चलाते समय पक्षपात कर रहे हैं और विपक्ष को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे पर कल सदन में करीब 13 घंटे चर्चा चली। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा- हम जब भी बोलने जाते हैं, हमें रोका-टोका जाता है। गृह मंत्री अमित शाह ने 56 मिनट तक राहुल के आरोपों और स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से जवाब दिया। शाह ने कहा- जब बोलने का मौका आता है तो राहुल गांधी जर्मनी में होते हैं, इंग्लैंड में होते हैं। सदन के दूसरे फेज के पिछले 3 दिन की कार्यवाही… शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिलीप सैकिया ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। वहीं शाह ने राहुल पर आरोप लगाया कि राहुल सदन में PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। ये स्पीकर के आचरण पर सवाल करते हैं। अपने आचरण पर भी तो सवाल करिए। पूरी खबर पढ़ें… 10 मार्च: गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 9 मार्च: वेस्ट एशिया पर संकट जयशंकर बोले- हम शांति और बातचीत से समाधान के पक्ष में विदेश मंत्री ने सोमवार को पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है। पूरी खबर पढ़ें… सदन की पहले फेज की कार्यवाही: राहुल की सदस्यता खत्म करने का नोटिस 12 फरवरी :भाजपा सांसद ने राहुल की सदस्यता खत्म करने का नोटिस दिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ सदन में उनकी स्पीच के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाने की तैयारी में है। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा था कि मोदीजी ने छाती 56 इंच की नपवाई थी। उनके खिलाफ भी प्रस्ताव आना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 11 फरवरी : राहुल बोले- अडाणी पर केस मोदी पर दबाव बनाने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर दबाव बनाने का तरीका है। पूरी खबर पढ़ें… 10 फरवरी : लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश विपक्ष ने संसद की कार्यवाही के 10वें दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया था। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर थे। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 9 फरवरी: लोकसभा केवल 13 मिनट चली, विपक्ष की मांग राहुल गांधी को बोलने दें बजट सत्र के 9 वें दिन लोकसभा की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल पाई थी। विपक्ष सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करता रहा था। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि 1 घंटा पहले स्पीकर के पास हम गए, स्पीकर ने हमें कमिट किया कि मुझे बजट डिस्कशन से पहले बोलने दिए जाएगा, आप मुझे बोलने नहीं दे रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मुझे बोलने देंगी या नहीं। पूरी खबर पढ़ें… पहले फेज की कार्यवाही: राहुल PM की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे 6 फरवरी: केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले- राहुल PM की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे लोकसभा में हंगामा और नारेबाजी हुई। पहली बार 3 मिनट और दूसरी बार 7 मिनट तक ही कार्यवाही चल सकी। इसके बाद लोकसभा 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें… 5 फरवरी : लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास, राज्यसभा में 97 मिनट बोले बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हुआ। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 97 मिनट का भाषण दिया

Supreme Court Right to Die Case; Harish Rana Coma Update

Supreme Court Right to Die Case; Harish Rana Coma Update

Hindi News National Supreme Court Right To Die Case; Harish Rana Coma Update | Euthanasia Permission India नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा 13 साल से कोमा में हैं। वे पंजाब यू्निवर्सिटी के हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की मंजूरी दे दी। गाजियाबाद के रहने वाले हरीश लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। देश में इस तरह का यह पहला मामला है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने एम्स (AIIMS) को निर्देश दिया कि हरीश के लाइफ सपोर्ट सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। यह प्रोसेस इस तरह से की जानी चाहिए कि मरीज की गरिमा बनी रहे। पैसिव यूथेनेशिया का मतलब होता है कि किसी गंभीर रूप से बीमार मरीज को जिंदा रखने के लिए जो बाहरी लाइफ सपोर्ट या इलाज दिया जा रहा है, उसे रोक दिया जाए या हटा लिया जाए, ताकि मरीज की प्राकृतिक रूप से मौत हो सके। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला हरीश की मां निर्मला राणा और पिता अशोक राणा की इच्छामृत्यु देने की अपील पर सुनाया। हरीश अपनी मां निर्मला राणा के साथ। परिवार ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए अपनी संपत्ति तक बेच दी, लेकिन अब आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। बेटे की तकलीफ भी नहीं देखी जाती। फैसले पर पिता अशोक ने कहा- हम इसके लिए लंबे समय से लड़ रहे थे। कौन से माता-पिता अपने बेटे के लिए ऐसा चाहेंगे। पिछले 3 साल से हम यह मामला लड़ रहे थे। अब उसे एम्स ले जाया जाएगा। वह पंजाब यूनिवर्सिटी में टॉपर हुआ करता था। हरीश हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरे थे, तब से बिस्तर पर दिल्ली में जन्मे हरीश राणा चंडीगढ़ की पंजाब यू्निवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। 2013 में वह हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए। इसकी वजह से उनके पूरे शरीर में लकवा मार गया और वह कोमा में चले गए। वह न कुछ बोल सकते हैं और न ही महसूस कर सकते हैं। डॉक्टर्स ने हरीश को क्वाड्रिप्लेजिया बीमारी से पीड़ित करार दिया। इसमें मरीज पूरी तरह से फीडिंग ट्यूब यानी खाने-पीने की नली और वेंटिलेटर सपोर्ट पर निर्भर रहता है। इसमें रिकवरी की कोई गुंजाइश नहीं होती। 13 साल से बिस्तर पर पड़े होने की वजह से हरीश के शरीर पर बेडसोर्स यानी गहरे घाव बन गए हैं। उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। यह स्थिति हरीश के लिए बहुत दर्दनाक है। परिवार के लिए उन्हें ऐसे देखना मानसिक रूप से बेहद कठिन हो गया है। वेंटिलेटर, दवाइयों, नर्सिंग और देखभाल पर कई साल से इतना खर्च हो चुका है कि परिवार आर्थिक रूप से टूट चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में शेक्सपीयर का जिक्र किया जस्टिस पारदीवाला ने फैसला सुनाते वक्त अमेरिकी धर्मगुरु हेनरी वार्ड बीचर के शब्दों का हवाला देते हुए कहा, ‘ईश्वर मनुष्य से यह नहीं पूछते कि वह जीवन स्वीकार करता है या नहीं, उसे जीवन लेना ही पड़ता है।’ उन्होंने विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक हेलमेट की पंक्ति “To be or not to be” का भी जिक्र करते हुए कहा कि अदालतों को कई बार इसी तरह के प्रश्नों के संदर्भ में “मरने के अधिकार” पर विचार करना पड़ता है। लाइफ सपोर्ट हटाने का निर्णय दो आधारों पर होना चाहिए: यह हस्तक्षेप चिकित्सा उपचार की श्रेणी में आता हो। यह मरीज के सर्वोत्तम हित में हो। अदालत ने यह भी कहा कि डॉक्टर का कर्तव्य मरीज का इलाज करना है, लेकिन जब मरीज के ठीक होने की कोई संभावना न हो, तो यह कर्तव्य उसी रूप में कायम नहीं रहता। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कानून बनाने को कहा सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पैसिव यूथेनेशिया पर कानून बनाने पर विचार करने का भी कहा। फिलहाल भारत में यह केवल सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के आधार पर ही संभव है, जिसमें मरीज की स्थिति पर दो मेडिकल बोर्ड की राय जरूरी होती है। इच्छामृत्यु के 2 तरीके होते हैं… पैसिव यूथेनेशिया: इसमें मरीज का इलाज या लाइफ सपोर्ट जैसे वेंटिलेटर, फीडिंग ट्यूब या दवाइयां रोक दी जाती हैं, ताकि उसकी मौत प्राकृतिक रूप से हो सके। इसमें डॉक्टर कोई नया काम नहीं करते, सिर्फ इलाज बंद कर देते हैं। मौत का कारण बीमारी ही रहती है। एक्टिव यूथेनेशिया: इसमें मरीज को मौत देने के लिए डॉक्टर दवाई या इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। भारत में यह गैर-कानूनी है। अगर कोई जान-बूझकर किसी मरीज को दवाई देकर मारता है, तो इसे BNS की धारा के तहत हत्या या के तहत आत्महत्या में मदद माना जाता है। भारत के संविधान में इच्छामृत्यु का क्या कानून है 2005 में कॉमन कॉज नाम की एक NGO ने पैसिव यूथेनेशिया यानी निष्क्रिय इच्छामृत्यु के अधिकार की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर 9 मार्च 2018 को CJI दीपक मिश्रा की अगुआई वाली 5 जजों की बेंच ने इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता दी। तब सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, अगर किसी मरीज को लाइलाज बीमारी हो या वेजिटेटिव स्टेट में यानी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर ही जिंदा हो, तो प्राकृतिक तरीके से मृत्यु के लिए उसका इलाज बंद किया जा सकता है। इसे इच्छामृत्यु नहीं, बल्कि सम्मान के साथ मृत्यु का अधिकार माना जाएगा। यह अधिकार संविधान के आर्टिकल 21 का हिस्सा है, जिसमें सम्मान से जीने के साथ सम्मान से मरने का अधिकार है। AI जनरेटेड इमेज। इच्छामृत्यु को लेकर क्या नियम है 2018 में पैसिव यूथेनेशिया को वैधता देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए 2 तरह के नियम बनाए… 1. जब मरीज ने पहले ही ‘लिविंग विल’ लिख रखी हो: जब मरीज ने मेंटली फिट रहते हुए अपनी इच्छा से लिविंग विल लिखी हो। इस लिविंग विल में साफ तौर पर लिखा जाता है कि मरीज की बीमारी अगर लाइलाज हो जाए यानी अगर वह अब कभी ठीक होने लायक न बचे तो उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटा दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए भी कुछ नियम बनाए

Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion

Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion

Hindi News National Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion | PM Modi Om Biral Rahul Gandhi BJP Congress TMC नई दिल्ली21 मिनट पहले कॉपी लिंक संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का बुधवार को तीसरा दिन है। लोकसभा में आज भी स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। इस पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय तय हुआ है, जिसमें मंगलवार को करीब 7 घंटे तक बहस हो चुकी है। मंगलवार को सत्र के दूसरे दिन विपक्षी सांसद ओम बिरला पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। 50 से अधिक सांसदों के प्रस्ताव के समर्थन में वोट करने के बाद पीठासीन अधिकारी ने इसे सदन में पेश करने और चर्चा की मंजूरी दी थी। बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि बजट सत्र के दौरान 20 बार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोका-टोका गया। उन्हें बार बार रूलिंग बुक दिखाई गई। वहीं संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- 15वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष केवल 2 बार बोले। जब सेशन चलता है, तो विदेश चले जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष अपनी बात बोल के सदन से भाग जाते हैं। किसी और की बात नहीं सुनते हैं। फिर कहते हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया जाता है। लोकसभा के स्पीकर को हटाने की प्रक्रिया को जानिए… भारतीय संविधान का अनुच्छेद 94(c) लोकसभा को यह अधिकार देता है कि अगर सदन का बहुमत चाहे तो प्रस्ताव पास करके स्पीकर को पद से हटा सकता है। अनुच्छेद 94 (सी) के तहत लोकसभा स्पीकर को हटाने के लिए कम से कम 14 दिन पहले लिखित नोटिस देना जरूरी होता है। नोटिस लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल को दिया जाता है। इसके बाद सदन में इस पर चर्चा और मतदान होता है, जिसके लिए साधारण बहुमत की जरूरत होती है। प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग के दौरान स्पीकर सदन में लोकसभा सदस्य के तौर पर मौजूद रह सकते हैं, लेकिन खुद कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करते। उनकी जगह डिप्टी स्पीकर या अन्य सदस्य मौजूद सदन चलाते हैं। स्पीकर बिरला को हटाने का प्रस्ताव पास होना मुश्किल नियमों के अनुसार स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव लोकसभा में साधारण बहुमत से पारित होता है। मौजूदा लोकसभा में एनडीए के पास करीब 290 से अधिक सांसदों का समर्थन है, इसलिए प्रस्ताव पारित होना कठिन है। चर्चा के दौरान स्पीकर स्वयं सदन की अध्यक्षता नहीं करेंगे, लेकिन उन्हें अपना पक्ष रखने और मतदान करने का अधिकार होगा। सदन के दूसरे फेज के पिछले 2 दिन की कार्यवाही… 10 मार्च: गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 9 मार्च: वेस्ट एशिया पर संकट जयशंकर बोले- हम शांति और बातचीत से समाधान के पक्ष में विदेश मंत्री ने सोमवार को पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion | Om Biral Rahul Gandhi PM Modi

Budget 2026 Phase 2 LIVE Update; No Confidence Motion | Om Biral Rahul Gandhi PM Modi

05:06 AM10 मार्च 2026 कॉपी लिंक पहले फेज की कार्यवाही: राहुल ने चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाया 2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका लोकसभा में राहुल के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ था। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा था कि 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। पूरी खबर पढ़ें… 1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें… 29 जनवरी : देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का ‘आर्थिक रिपोर्ट कार्ड’ यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है। पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। पूरी खबर पढ़ें… 28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…