Rajasthan Board 10th Result 2026 Toppers List LIVE Update; RBSE

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट घोषित किए गए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार 94.23 प्रतिशत परिणाम रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था। लड़कों का 93.63 व लड़कियों का 94.90% रिजल्ट रहा है। . मंगलवार दोपहर करीब एक बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित ऑफिस से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की। हिन्दी, अंग्रेजी, सोशल साइंस, साइंस, मैथ्स, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी में कई स्टूडेंट्स को 100 में से 100 नंबर मिले हैं। उधर, रिजल्ट जारी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट खुलने में कई जगह दिक्कत आ रही है। इस वजह से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं। हालांकि, रिजल्ट्स उपलब्ध कराने वाली प्राइवेट वेबसाइट पर रिजल्ट दिख रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है। बोर्ड इतिहास में भी ये पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट आया है। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। दसवीं का एग्जाम 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स ने दिया था। 10वीं राजस्थान बोर्ड रिजल्ट- टॉप 5 जिले 1. झुंझुनूं 97.77% 2. डीडवाना-कुचामन 97.59 % 3. सीकर 97.43 % 4. नागौर 97. 09 % 5. जोधपुर 96. 48% 5 जिलों का रिजल्ट सबसे कम 1. प्रतापगढ़ 88.11% 2. बारां 89.72 % 3.झालावाड़ 89.94 % 4. बूंदी 90.21% 5. करौली 91.01% 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स इन नंबर पर जिले के अनुसार अपनी फोटो के साथ नाम, मार्कशीट की फोटो और स्कूल के नाम के साथ शेयर करें… राजस्थान में 5वीं और 8वीं बोर्ड का रिजल्ट भी जारी:शाला दर्पण पोर्टल नहीं खुल रहा, परिणाम देखने में आ रही परेशानी पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
Stock Market Update; BSE Sensex NSE Nifty

Hindi News Business Stock Market Update; BSE Sensex NSE Nifty | Banking Auto FMCG Share Price मुंबई26 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 24 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 650 अंक (0.88%) की तेजी के साथ 73,300 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 200 अंक (0.86%) की तेजी है, ये 22,700 पर पहुंच गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। बाजार बढ़ने की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरानी पावर प्लांट्स पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद लिया है। इससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बने हैं। अब ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और रुपए का हाल जानें… 1. एशियाई बाजार में भी तेजी जापान का निक्केई इंडेक्स 0.77% चढ़कर 51,910 पर कारोबार कर रहा है। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.74% चढ़कर 5,500 पर पहुंच गया है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.45% चढ़कर 24,735 पर पहुंच गया है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.95% चढ़कर 3,849 पर ट्रेड कर रहा है। 2. अमेरिकी बाजार में 23 मार्च को तेजी रही डाउ जोन्स 631 अंक (1.38%) चढ़कर 46,208 के स्तर पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.38% चढ़कर 21,946 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 74 अंक (1.15%) चढ़कर 6,581 पर बंद हुआ। 3. क्रूड की कीमतें 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल हुईं अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग में 5 दिन के पॉजे के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड आज 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई हैं। कल जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही थी तो कच्चा तेल 113 डॉलर से घटर 100 डॉलर के भी नीचे आ गया था। हालांकि आज फिर इसमें तेजी है। 4. डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 93.98 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में डॉलर की कमजोरी का असर रुपए पर दिख रहा है। सेंसेक्स कल 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update Today up Rajasthan rain alert himachal Uttarakhand jammu Kashmir snowfall

Hindi News National IMD Weather Update Today Up Rajasthan Rain Alert Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir Snowfall जयपुर/शिमिला/देहरादून/लखनऊ8 घंटे पहले कॉपी लिंक देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी राज्यों में भी हल्की से तेज बारिश का असर है। राजस्थान में एक हफ्ते से बारिश और तेज हवा का असर है। जो मार्च के अंत तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 31 मार्च के बीच राज्य में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम एक्टिव होंगे। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर है। इसके कारण राज्य के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए। इसके कारण दिन के तापमान में गिरावट आई। 26-27 मार्च से आंधी-बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत 10 जिलों में सोमवार को बारिश हुई। यहां तापमान सामान्य से 10°C या उससे भी नीचे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से तापमान 4°C-7°C तक बढ़ सकता है। 26 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होगा। इससे 3-4 दिन तक पूरे प्रदेश में दोबारा बारिश हो सकती है। देशभर से मौसम की 2 तस्वीरें… राजस्थान के जयपुर में सोमवार को तेज बारिश हुई। यहां आज भी बारिश की संभावना है। हिमाचल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास सड़क पर बर्फ जमी है, इसके कारण कई वाहन वहां पर फंसे हुए हैं। अगले दो दिन मौसम का हाल… 25 मार्च- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की आशंका है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना। 26 मार्च- मध्य भारत, बिहार, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल संभाग के तापमान में गिरावट आई, 26 और 29 मार्च को नए सिस्टिम एक्टिव होने से बारिश की संभावना मध्य प्रदेश के उज्जैन, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से बादल छाए हैं। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। ग्वालियर में दिन का पारा 30°C से नीचे रहा। रायसेन में सबसे ज्यादा तापमान 38°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: राज्य में 2 दिन बाद दोबारा बारिश का अलर्ट, पिछले 7 दिन में 10 अधिक जिलों का तापमान 10°C गिरा उत्तर प्रदेश में बीते 3 दिनों के दौरान मौसम में तेजी से बदलाव आए हैं। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल और तापमान में भी गिरावट आई। करीब 10 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10°C से ज्यादा कम हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 4°C से 7°C तक बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में मार्च के आखिरी तक जारी रहेगी बारिश, तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर मार्च के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 26 से 31 मार्च के बीच दो अलग-अलग वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं जिलों में बारिश हुई। दोपहर में कोटा, बारां, अजमेर में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 27-28 मार्च को राज्य में बारिश के आसार, अगले चार दिनों में 5°C से 6°C तापमान बढ़ने के भी संकेत झारखंड में रांची में सोमवार को बादल छाए। सबसे अधिक अधिक तापमान सरायकेला में 34.4°C रहा। मेदिनीनगर में 33.6°C और जमशेदपुर में 33.5°C तापमान रहा। सबसे कम तापमान गुमला में 11.9°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: चमोली-उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश के आसार, अगले 3-4 दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2°C से 4°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Parliament Budget Session LIVE Update; BJP Congress | Modi US Israel iran war

Hindi News National Parliament Budget Session LIVE Update; BJP Congress | Modi US Israel Iran War | Oil Gas Crisis नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक संसद में बजट सत्र के दूसरे फेज का आज 10वां दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मिडिल-ईस्ट में जारी जंग से बने हालातों पर राज्यसभा में दोपहर 2 बजे बयान देंगे। उन्होंने सोमवार को ईरान जंग पर लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी। मोदी ने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हमें एकजुट रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। पीएम ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो। इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सदन के दूसरे फेज के पिछले 9 दिन की कार्यवाही… 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 16 मार्च : राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें… 13 मार्च : LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 12 मार्च: राहुल बोले- पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था; स्पीकर ने बोलने से रोका, एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को LPG संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। पेट्रोलियम मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। स्पीकर बिरला ने राहुल को रोका। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से बोलने को कहा। पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 11 मार्च : शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिलीप सैकिया ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। वहीं शाह ने राहुल पर आरोप लगाया कि राहुल सदन में PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। ये स्पीकर के आचरण पर सवाल करते हैं। अपने आचरण पर भी तो सवाल करिए। पूरी खबर पढ़ें… 10 मार्च : गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 9 मार्च: वेस्ट
Punjab DM Gagandeep Randhawa Suicide Case LIVE Update; AAP Laljit Bhullar

गगनदीप रंधावा की पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार अंतिम अरदास करते हुए। अमृतसर में सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा अंतिम यात्रा पर हैं। थोड़ी देर में दुर्ग्याणा मंदिर के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार होगा। . इससे पहले जब डेडबॉडी घर पहुंची तो परिजन और दोस्त भावुक हो गए। अंतिम रस्में निभाई गईं। उन्हें लाल पगड़ी पहनाई। इस दौरान पत्नी मुंह की तरफ एक टक देखती रही। सुसाइड के चौथे दिन रंधावा के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। करीब साढ़े 4 घंटे पोस्टमॉर्टम चला। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में कार्रवाई की गई। साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। इस बीच पंजाब सरकार ने पोर्टफोलियो में फेरबदल किया। विवादों में घिरे लालजीत भुल्लर के इस्तीफे के बाद उनका ट्रांसपोर्ट विभाग अब वित्त मंत्री हरपाल चीमा को सौंप दिया गया है। वहीं, डॉ. रवजोत को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार अब तक पोर्टफोलियो 9 बार बदलाव कर चुकी है। वहीं, इस केस की जांच CBI को देने की बात पर CM भगवंत मान भड़क गए। चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लगाकर लोग मर गए। तब किसने रिजाइन किया और कौन गिरफ्तार हुआ? CBI जांच से इनकार करते हुए CM ने कहा कि मिनिस्टर का रिजाइन हो गया। उसे अरेस्ट कर लिया। चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। नियमों के मुबाबिक कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री-संतरी एक समान हैं। अंतिम विदाई के PHOTOS… गगनदीप रंधावा की डेडबॉडी को श्मशान घाट ले जाते हुए। परिजन और रिश्तेदार रंधावा के अंतिम दर्शन करते हुए। डेडबॉडी घर पहुंची तो रंधावा को देस्त रोने लगे। घर लाई गई गगनदीप रंधावा की डेडबॉडी। DM गगनदीप सिंह रंधावा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। भुल्लर को गुपचुप कोर्ट में पेश किया वहीं, आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गुपचुप तरीके से जज के सामने पेश करने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस इसमें कुछ खुलकर बात नहीं कर रही। डीसीपी रविंदरपाल ने पहले भुल्लर की रिमांड की भी पुष्टि की थी, लेकिन अब वह कह रहे हैं कि अभी पेश किया जाएगा। इधर, अमृतसर पुलिस इस मामले के आरोप पट्टी के विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश करने वाली है। अफसर ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें आत्महत्या के लिए भुल्लर को ही जिम्मेदार ठहराया था। CM भगवंत मान ने प्रेस कॉफ्रेंस में ये बातें कहीं… कानून के हिसाब से जांच होगी: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM भगवंत मान ने कहा- मंत्री का रिजाइन हो गया, उसे को पकड़ लिया गया, चीफ सेक्रेटरी लेवल की कमेटी को जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी कानून के मुताबिक होगा, उसके हिसाब से कार्रवाई होगी। मेरे लिए सारा पंजाब एक परिवार: उन्होंने कहा- हमारे लिए मंत्री हो या संतरी, सभी के लिए कानून एक ही है। हम किसी की पुश्तपनाही नहीं करते, किसी को बचाने की कोशिश नहीं करते। मेरे लिए सारा पंजाब एक परिवार है। इन केसों में किसने इस्तीफा दिया: CM ने आगे कहा- अगर में बराबर के एग्जाम्पल दूं तो हरियाणा का एडीजीपी (वाई पूरन कुमार) चंडीगढ़ में मरा था, उसकी जांच कौन सी सीबीआई को दी गई है? उसमें सिर्फ डीजीपी की बदली कर निपटा दिया था। पटियाला में एक आदमी प्रेस के सामने, एक आदमी पुल के नीचे बस स्टैंड के पास आग लगाकर मर गया। उसने कैप्टन अमरिंदर और भरतिंदर चहल का नाम लिया था। उसकी किस सीबीआई से जांच कराई और किसने इस्तीफा दिया था? महल कलां किरनजीत कौर से जुड़ा बड़ा कांड हुआ था। आजतक उसकी याद मनाई जाती है। उसके दोषियों को कब सजा मिलेगी? वे लोग कौन थे और किसने किया था? अमित शाह की कब जांच हुई: CM बोले- राजा वड़िंग का नाम लेकर एक फैमिली ने छलांग लगा दी थी। मां मर गई, बाप-बेटी बच गए। उन्होंने भी नाम लिया था, उस पर कौन सी सीबीआई जांच हुई, कौन सा इस्तीफा हुआ? एक आदमी सुनील कुमार अमित शाह का नाम लेकर मर गया था। उसमें अमित शाह ने कब इस्तीफा दिया और कब जांच हुई? हमने कोई एहसान नहीं किया: CM मान ने कहा- हम यह कहते हैं कि जान की कोई कीमत नहीं है। हमने कोई एहसान नहीं किया। यह हमारा फर्ज बनता है। यह सभी को फॉलो करना चाहिए। एक बात से मुझे बहुत खुशी हुई कि राजा वड़िंग, बिक्रम मजीठिया, सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा सब एक ही गाड़ी में नजर आए। पंजाब के वेयर हाउस मैनेजर का सल्फास खाने का वीडियो हुआ वायरल। भुल्लर की फरारी से गिरफ्तारी तक की इनसाइड स्टोरी:FIR दर्ज होते ही घर छोड़ा, पुलिस लोकेशन ट्रैक करती रही, CBI जांच संभव देख रास्ते में घेरा DM रंधावा की पत्नी का इंटरव्यू:उपिंदर बोलीं- सरकार भुल्लर की, पुलिस उनकी, भरोसा कैसे करूं, मुझे CBI जांच चाहिए पंजाब CM के दावों की भुल्लर ने हवा निकाली:मान बोले- इस्तीफा लिया, भुल्लर ने पोस्ट डाली- मैंने खुद दिया; गिरफ्तारी को भी बताया सरेंडर मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Gold Price Crash Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (23 March 2026)

Hindi News Business Gold Price Crash Update; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (23 March 2026) | US Iran Israel War नई दिल्ली24 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 12,077 रुपए घटकर 1.35 लाख रुपए पर आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 40 साल में सोने के कीमत में इतनी बड़ी गिरावट हुई है। इससे पहले इसकी कीमत 1.47 लाख थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 30,864 रुपए घटकर 2.01 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.32 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 24 दिन में 23,956 और चांदी 65,200 सस्ती हुई है। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में ईंधन और भारी सुरक्षा का खर्च आता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है, जिससे स्थानीय दाम बढ़ जाते हैं। खरीदारी की मात्रा : दक्षिण भारत जैसे इलाकों में खपत ज्यादा (करीब 40%) होने के कारण ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं। इससे मिलने वाली छूट का फायदा ग्राहकों को कम दाम के रूप में मिलता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन (जैसे तमिलनाडु में मद्रास ज्वेलर्स एसोसिएशन) होते हैं। ये संगठन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर अपने इलाके के लिए सोने का रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने अपना स्टॉक किस रेट पर खरीदा है, यह भी मायने रखता है। जिन ज्वेलर्स के पास पुराने और सस्ते रेट पर खरीदा हुआ स्टॉक होता है, वे ग्राहकों से कम कीमत वसूल सकते हैं। सोने की कीमतों का सफर: ₹1.76 लाख से ₹1.35 लाख तक सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है। शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख (सिर्फ एक महीने में भारी उछाल) मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक ₹41 हजार सस्ता हो चुका है। चांदी की कीमतों में भारी क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.01 लाख तक चांदी में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह अपने ऑल टाइम हाई से बहुत तेजी से नीचे आई है। शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख (ऐतिहासिक बढ़त) गिरावट का आंकड़ा: पिछले 53 दिन में चांदी ₹1.84 लाख सस्ती हो गई है। गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर भरोसा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है: कैश की बचत: मिडिल ईस्ट जंग के कारण निवेशक जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं। वे अपने गोल्ड और सिल्वर को बेचकर ‘कैश’ इकट्ठा कर रहे हैं ताकि अनिश्चितता के समय उनके पास लिक्विड मनी रहे। प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, इसलिए बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिर गईं। ब्याज दरों का असर: अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाने से भी कीमती धातुओं की चमक थोड़ी फीकी हुई है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना-चांदी के दाम में आगे भी ये गिरावट जारी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को अभी सोने-चांदी में निवेश से बचना चाहिए। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Uttar Pradesh Varanasi Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati ‘Chaturangini’ army Live photo Video update

वाराणसी5 घंटे पहलेलेखक: अनुज तिवारी कॉपी लिंक वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा- चतुरंगिणी सेना में 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे। इसमें देशभर से लोग भर्ती होंगे। उन्होंने बताया- यह सेना गोरक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा का कार्य करेगी। उनकी ड्रेस पीली होगी। हाथ में परशु (फरसा) होगा। अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना बनाने के लिए श्रीशंकराचार्य चतुरंगिणी सभा का गठन किया है। इसमें 27 सदस्य होंगे। इसका अध्यक्ष वे खुद होंगे। शंकराचार्य ने अपनी सेना के काम करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा- पहले टोको, यानी टोकेंगे। कहो कि यह गलत हो रहा है। नहीं माने तो रोको। भाई, आपको रुकना पड़ेगा। नहीं तो फिर ठोको। ठोको का मतलब सीधे प्रहार करना नहीं है। मुकदमा करना, शिकायत करना और पंचायत करना भी ठोको में आएगा। ये सभी संवैधानिक तरीके अपनाते हुए काम करेंगी। चतुरंगिणी सेना यानी हाथी-घोड़े, रथ और पैदल सेना शंकराचार्य बोले- एक टीम में 10 लोग होंगे शंकराचार्य ने कहा- 1 पत्ती (टीम) में 10 लोग होंगे। 21 हजार 870 टीमें बनेंगी तो सेना तैयार हो जाएगी। भारत में अभी करीब 800 जिले हैं। अगर हर जिले में 27 टीमें, यानी 270 लोग तैयार हो गए, तो 2 लाख 16 हजार लोग तैयार हो जाएंगे। ‘धार्मिक परिसर में वही लोग जाएं, जो उस धर्म को मानते हैं’ उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के मामले में शंकराचार्य ने कहा- मक्का-मदीना में 40 किलोमीटर पहले ही दूसरे धर्म के लोगों को रोक दिया जाता है। वह गलत नहीं है। ठीक है। वैसे ही हमारे भी धर्म स्थल हैं। हमें भी अपनी पवित्रता चाहिए। हमें भी अपने ढंग से पूजा-पाठ करना है। वहां दूसरा क्यों जाएगा। हमारे यहां परंपरा है कि धार्मिक परिसरों में वही लोग जा सकते हैं, जो उस धर्म को मानते हैं। शंकराचार्य ने बताया- चतुरंगिणी सेना की एक टीम में 10 लोग होंगे। शंकराचार्य को चतुरंगिणी सेना बनाने की जरूरत क्यों पड़ी आदि शंकराचार्य ने आठवीं सदी में 13 अखाड़े बनाए थे। इन अखाड़ों का गठन हिंदू धर्म और वैदिक संस्कृति की रक्षा के लिए किया गया था। धर्म की रक्षा के लिए नागा साधुओं की एक सेना की तर्ज पर ही अखाड़ों को तैयार किया गया था। जिसमें उन्हें योग, अध्यात्म के साथ शस्त्रों की भी शिक्षा दी जाती है। इन अखाड़ों को शंकराचार्य की सेना भी कहा जाता था। आजादी के बाद 1954 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (ABAP) का गठन हुआ था। 1954 के प्रयाग (इलाहाबाद) कुंभ में मची भगदड़ के बाद, व्यवस्था सुधारने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पहल पर, 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने मिलकर इस संस्था की स्थापना की। ऐसा माना जाता है कि अखाड़ा परिषद बनने के बाद इनकी कमान परिषद के अध्यक्ष के हाथ में आ गई और धीरे-धीरे शंकराचार्यों का कमांड इन पर से कम हो गया। 18 जनवरी (मौनी अमावस्या) को शंकराचार्य प्रयागराज माघ मेले में अपने शिविर से पालकी में सवार होकर संगम स्नान के लिए रवाना हुए। पालकी को संगम नोज तक ले जाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शंकराचार्य धरने पर बैठ गए, लेकिन किसी भी अखाड़े ने उनका समर्थन नहीं किया। उस वक्त अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा था- मुख्यमंत्री को लेकर शंकराचार्य की कड़े शब्दों में की गई टिप्पणियां गलत हैं। 10 दिन बाद 28 जनवरी को शंकराचार्य बिना स्नान किए काशी लौट गए। इसके बाद वे यूपी सरकार पर लगातार हमलावर रहे। उन्होंने ‘गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ यात्रा का ऐलान किया और साधु-संतों से साथ आने की अपील की। 7 मार्च को काशी से शुरू हुई यात्रा 11 मार्च को लखनऊ पहुंची। यहां शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोरक्षा अभियान का शंखनाद किया, लेकिन साधु-संतों की भागीदारी सीमित दिखी। 11 मार्च को शंकराचार्य ने कहा था कि साधु समाज में विकृति आ गई है। एक लकीर खिंच गई है। उन्होंने सभी अखाड़ों को पत्र लिखकर यह पूछने की बात कही कि वे किसके साथ हैं। —————- शंकराचार्य से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- लखनऊ में शंकराचार्य से मिले अखिलेश, बोले- नकली संत अब बेनकाब होंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की। एक घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान अखिलेश जमीन पर बैठे नजर आए। बाहर निकलने पर अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से कहा- शंकराचार्य से मिलकर आ रहा हूं। उनके आशीर्वाद से अब नकली संतों का अंत होगा। अब वे लोग भी बेनकाब होंगे, जो धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। सबका सच सामने आएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Parliament Budget Session LIVE Update; Corporate Laws Bill – BJP Congress

Hindi News National Parliament Budget Session LIVE Update; Corporate Laws Bill BJP Congress | Oil Gas Crisis नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक तस्वीर 13 मार्च की सदन के बाहर विपक्ष की महिला सांसदों ने एलपीजी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया था। संसद के बजट सत्र के दौरान आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगी। इस विधेयक के जरिए लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप एक्ट 2008 और कंपनी एक्ट 2013 में और संशोधन किए जाएंगे। इधर, सत्र की पिछली कार्रवाई के दौरान लोकसभा में विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों को पारित कर दिया गया। इसके लिए गिलोटिन प्रक्रिया लागू की गई। इस प्रक्रिया के तहत बिना चर्चा या बहस के मांगों को पारित कर दिया जाता है। विपक्ष आज अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग के कारण पश्चिम एशिया के हालात और इसके भारत पर असर को लेकर हंगामा कर सकता है। जंग के कारण देश में तेल-गैस की कमी को मुद्दा बनाया जा सकता है। रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग के कारण पश्चिम एशिया में बने संघर्ष के हालात पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई। 3.30 घंटे चली बैठक में पीएम मोदी ने साफ कहा है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो। जमाखोरी और कालाबाजारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सदन के दूसरे फेज के पिछले 8 दिन की कार्यवाही… 17 मार्च: देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 16 मार्च: लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 15 मार्च: राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें… 13 मार्च: LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 12 मार्च: राहुल बोले- पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था; स्पीकर ने बोलने से रोका, एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को LPG संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। पेट्रोलियम मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। स्पीकर बिरला ने राहुल को रोका। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से बोलने को कहा। पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 11 मार्च: शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिलीप सैकिया ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। वहीं शाह ने राहुल पर आरोप लगाया कि राहुल सदन में PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। ये स्पीकर के आचरण पर सवाल करते हैं। अपने आचरण पर भी तो सवाल करिए। पूरी खबर पढ़ें… 10 मार्च: गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 9 मार्च: वेस्ट एशिया पर संकट जयशंकर बोले- हम शांति और बातचीत से समाधान के पक्ष में विदेश मंत्री ने सोमवार को पहले राज्यसभा में
Stock Market Crash Update; BSE Sensex NSE Nifty

Hindi News Business Stock Market Crash Update; BSE Sensex NSE Nifty | Banking Auto Share Price मुंबई2 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,800 अंक (2.40%) की गिरावट के साथ 72,700 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 550 अंक (2.50%) की गिरावट है, ये 22,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो, FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में आज गिरावट है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में आज गिरावट है। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें… अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है। कच्चे तेल के दाम बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं। अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर। एशियाई बाजार में गिरावट जापान का निक्केई इंडेक्स 3.35% गिरकर 51,582 पर कारोबार कर रहा है। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.62% गिरकर 5,456 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.37% गिरकर 24,424 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.29% गिरकर 3,866 पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार में 20 मार्च को गिरावट रही डाउ जोन्स 443 अंक (0.96%) गिरकर 45,577 के स्तर पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.01% गिरकर 21,647 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 100 अंक (1.51%) गिरकर 6,506 पर बंद हुआ। क्रूड की कीमतें 1% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल हुईं अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेट क्रूड आज 1% से ज्यादा बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 93.86 पर पहुंचा खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के 33 पैसे गिरकर मुकाबले 93.86 के स्तर पर आ गया है। भारतीय बाजार में FIIs की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 20 मार्च को ₹5,518 करोड़ की नेट बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दौरान ₹5,706 करोड़ की खरीदारी की। अब तक मार्च में FIIs ₹86,780 करोड़ निकाल चुके हैं। वहीं DIIs ने ₹101,168 करोड़ की खरीदारी की है। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 20 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 325 अंक (0.44%) चढ़कर 74,532 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 112 अंक (0.49%) की तेजी रही, यह 23,114 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
IMD Weather Update Today Rajasthan up rain himachal Uttarakhandjammu Kashmir snowfall

Hindi News National IMD Weather Update Today Rajasthan Up Rain Himachal Uttarakhandjammu Kashmir Snowfall नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ32 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह-सुबह बारिश हुई। जबकि ओडिशा के पुरी में घना कोहरा छाया रहा। इससे भगवान जगन्नाथ का मंदिर धुंध में छिप गया। IMD ने आज हिमाचल, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र-मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश-रायलसीमा में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। कोंकण-गोवा और केरल में आज मौसम उमस भरा रहेगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। देश में बैक-टु-बैक आ रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से कई राज्यों में तापमान घट गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, दिल्ली, बिहार और झारखंड में दोपहर बाद मौसम सामान्य रहेगा। IMD के मुताबिक 26 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा। जिसके असर से तेज बारिश, आंधी के हालात बनेंगे। लेकिन उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 5 दिन में तापमान में 4-7°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद की तस्वीरें… हिमाचल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास बर्फ से ढके इलाके में लोग अभी भी रास्ता साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के बीच, BRO की टीम रास्ते को साफ करने के लिए फावड़े, स्नोकटर जैसे औजार लेकर पहुंची। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार भारी बर्फबारी के बाद, बर्फ से ढका केदारनाथ धाम, यहां 22 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 24 मार्च: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: हल्की बारिश की संभावना रहेगी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश: बादल छाए रहेंगे, कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है। महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश: कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उमस जारी रहेगी। 25 मार्च: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश: ज्यादातर जगह मौसम साफ रहेगा, तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश: मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है और उमस हो सकती है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: जयपुर में बारिश, 2 दिन बाद एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रदेश में लगातार आ रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आंधी-बारिश का दौर जारी है। जयपुर में सोमवार सुबह बारिश हुई। आज और कल मौसम ड्राय रहने, जबकि 25-26 मार्च को एक नया कमजोर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से 2 दिन बाद 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: अगले 3 दिन गर्मी रहेगी, फिर 20 जिलों में बारिश का अलर्ट प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए सिस्टम का असर पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में दिखाई देगा। इससे पहले 3 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: आज 4 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी संभव प्रदेश के ज्यादातर भागों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: कई जिलों में तापमान 6°C तक कम, कोंडागांव में 12 घंटे तक नहीं पिघले ओले मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब गर्मी का असर बढ़ेगा। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 3 से 6 डिग्री नीचे बना हुआ है। इससे पहले शनिवार को कोंडागांव में ओले गिरे, जो 12 घंटे तक नहीं पिघले। खेतों में बर्फ की मोटी चादर से फसलों को नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







