Gold Silver Price Drop | India Market Rates Today Update

नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमतों में 17 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 415 रुपए गिरकर 1,41,264 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 16 जुलाई को यह 1,41,679 लाख पर था। वहीं, एक किलो चांदी 797 रुपए घटकर 2,16,637 रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 2,17,434 लाख रुपए पर थी। सोना के दाम इस हफ्ते 2,104 रुपए और चांदी के दाम 3,753 रुपए गिरे हैं। 10 जुलाई को सोना ₹1,43,368 10 ग्राम और चांदी ₹2,20,390 किलो थी। देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत शहर 10 ग्राम 24 कैरेट दिल्ली ₹1,42,680 मुंबई ₹1,42,530 कोलकाता ₹1,42,530 चेन्नई ₹1,42,910 जयपुर ₹1,42,680 भोपाल ₹1,42,580 पटना ₹1,42,580 लखनऊ ₹1,42,680 रायपुर ₹1,42,530 अहमदाबाद ₹1,42,580 सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर 15% हुई केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। सरकार का मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। अमेरिकी-ईरान जंग के बीच सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Celina Jaitly Emotional Video | Divorce Custody Battle Children Update

6 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों तलाक और बच्चों की कस्टडी की कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने दावा किया था कि पति ने बच्चों को किसी सीक्रेट जगह छिपा दिया है, जिससे वो उनसे मिल न सकें। कुछ समय पहले एक्ट्रेस दिवंगत बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोती दिखी थीं। अब उन्होंने बच्चों के साथ एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा है कि ट्रॉमा ने उनसे सब कुछ छीन लिया है। सेलिना जेटली ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बच्चों के साथ मस्ती करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘लोग मुझे मजबूत कहते हैं, लेकिन सच यह है कि दर्द और सदमे (ट्रॉमा) ने मुझे कभी मजबूत नहीं बनाया। उन्होंने मुझे बार-बार तोड़ा, इतनी बार कि एक दिन मेरे पास खुद को जोड़ना सीखने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचा। और जब-जब मुझे लगता है कि अब मैं संभल गई हूं, तभी कोई पुराना जख्म फिर से रिसने लगता है।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘बीते हुए पल अचानक लौट आते हैं। दिल फिर उसी दर्द से भर जाता है, जैसे वह दोबारा टूटने वाला हो। तब मैं रुक जाती हूं। शोर से थोड़ी दूर चली जाती हूं। अपने दर्द से कुछ पल के लिए दूरी बना लेती हूं, भागने के लिए नहीं,बल्कि खुद को बचाए रखने के लिए।’ ‘मैं अपने बिखरे हुए हिस्सों को फिर से समेटती हूं,एक गहरी सांस लेती हूं, और एक बार फिर खुद को ठीक करने की कोशिश शुरू कर देती हूं। अक्सर लोग कहते हैं, “तुम्हारा दर्द ही तुम्हारी ताकत बन गया।” मैं बस मुस्कुरा देती हूं, क्योंकि सच इससे बिल्कुल अलग है। ट्रॉमा ने मुझे मजबूत नहीं बनाया। उसने मुझे तोड़ा, मुझसे मेरा बहुत कुछ छीन लिया। ऐसे घाव दिए जो किसी को दिखाई नहीं देते। और मुझे अपने ही उन रूपों का शोक मनाना पड़ा, जो अब कभी पूरी तरह लौटकर नहीं आएंगे।’ भावुक पोस्ट के आखिर में सेलिना ने लिखा है, ‘अगर आज लोग मेरी ताकत की तारीफ करते हैं, तो वह दर्द की देन नहीं है। वह ताकत मेरी अपनी है। हर बार, हर टूटन के बाद, खुद को फिर से उठाने का फैसला मेरा था। हर उस अंधेरे के सामने खड़े होने का फैसला मेरा था, जो मुझे मिटा देना चाहता था।’ ‘शायद सबसे मजबूत लोग वे नहीं होते, जो कभी टूटते ही नहीं। सबसे मजबूत तो वे होते हैं, जो टूटते रहने के बावजूद, हर बार फिर से, खुद को जोड़ने, संभालने और जीने का फैसला करते हैं।’ जानिए क्या है सेलिना जेटली का पूरा विवाद सेलिना जेटली ने 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। उन्होंने 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 5 साल बाद उन्हें फिर जुड़वां बच्चे हुए, जिनमें से एक शमशेर (हाग) की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते मौत हो गई। फिलहाल सेलिना के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। सितंबर 2025 में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उन्हें शादी की 15वीं सालगिरह के तोहफे के बहाने पोस्ट ऑफिस ले जाकर तलाक का नोटिस थमाया गया। इसके बाद सेलिना ने मुंबई लौटकर पिछले साल नवंबर 2025 में अंधेरी कोर्ट में पीटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। याचिका में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उन्हें काम करने से रोका, आर्थिक रूप से कमजोर किया और मुंबई स्थित घर अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि यह सब उस समय हुआ, जब वह अपने नवजात बच्चे और माता-पिता की मौत के बाद डिप्रेशन से गुजर रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने पति पर इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल, वर्बल और फाइनेंशियल अब्यूज का भी आरोप लगाया। उनका दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर किया गया और तब से उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। दिवंगत बेटे की कब्र पर पहुंचीं सेलिना मई में तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया गई सेलिना अपने दिवंगत बेटे शमशेर (हाग) की कब्र पर जाकर फूट-फूटकर रोईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मेरे पास दुनिया को अपना एक मां के रूप में दर्द दिखाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था, इसलिए मुझे यह दिल तोड़ देने वाला वीडियो शेयर करना पड़ा। मैं अपने तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थी। ऑस्ट्रिया की अदालत में दिए गए वादे के बावजूद, मेरे बच्चों को, जिन्हें एक सीक्रेट जगह पर ले जाया गया था, वापस घर नहीं लाया गया।’ अब सेलिना ने मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ रुपये की मांग की है। मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पीटर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसीलिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है ताकि उन पर नजर रखी जा सके। फिलहाल सेलिना भारत में कानूनी लड़ाई लड़कर अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पति ने उनके बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया और उनसे मिलने से रोका। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Celina Jaitly Emotional Video | Divorce Custody Battle Children Update

40 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों तलाक और बच्चों की कस्टडी की कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने दावा किया था कि पति ने बच्चों को किसी सीक्रेट जगह छिपा दिया है, जिससे वो उनसे मिल न सकें। कुछ समय पहले एक्ट्रेस दिवंगत बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोती दिखी थीं। अब उन्होंने बच्चों के साथ एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा है कि ट्रॉमा ने उनसे सब कुछ छीन लिया है। सेलिना जेटली ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बच्चों के साथ मस्ती करते हुए एक पुराना वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘लोग मुझे मजबूत कहते हैं, लेकिन सच यह है कि दर्द और सदमे (ट्रॉमा) ने मुझे कभी मजबूत नहीं बनाया। उन्होंने मुझे बार-बार तोड़ा, इतनी बार कि एक दिन मेरे पास खुद को जोड़ना सीखने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचा। और जब-जब मुझे लगता है कि अब मैं संभल गई हूं, तभी कोई पुराना जख्म फिर से रिसने लगता है।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘बीते हुए पल अचानक लौट आते हैं। दिल फिर उसी दर्द से भर जाता है, जैसे वह दोबारा टूटने वाला हो। तब मैं रुक जाती हूं। शोर से थोड़ी दूर चली जाती हूं। अपने दर्द से कुछ पल के लिए दूरी बना लेती हूं, भागने के लिए नहीं,बल्कि खुद को बचाए रखने के लिए।’ ‘मैं अपने बिखरे हुए हिस्सों को फिर से समेटती हूं,एक गहरी सांस लेती हूं, और एक बार फिर खुद को ठीक करने की कोशिश शुरू कर देती हूं। अक्सर लोग कहते हैं, “तुम्हारा दर्द ही तुम्हारी ताकत बन गया।” मैं बस मुस्कुरा देती हूं, क्योंकि सच इससे बिल्कुल अलग है। ट्रॉमा ने मुझे मजबूत नहीं बनाया। उसने मुझे तोड़ा, मुझसे मेरा बहुत कुछ छीन लिया। ऐसे घाव दिए जो किसी को दिखाई नहीं देते। और मुझे अपने ही उन रूपों का शोक मनाना पड़ा, जो अब कभी पूरी तरह लौटकर नहीं आएंगे।’ भावुक पोस्ट के आखिर में सेलिना ने लिखा है, ‘अगर आज लोग मेरी ताकत की तारीफ करते हैं, तो वह दर्द की देन नहीं है। वह ताकत मेरी अपनी है। हर बार, हर टूटन के बाद, खुद को फिर से उठाने का फैसला मेरा था। हर उस अंधेरे के सामने खड़े होने का फैसला मेरा था, जो मुझे मिटा देना चाहता था।’ ‘शायद सबसे मजबूत लोग वे नहीं होते, जो कभी टूटते ही नहीं। सबसे मजबूत तो वे होते हैं, जो टूटते रहने के बावजूद, हर बार फिर से, खुद को जोड़ने, संभालने और जीने का फैसला करते हैं।’ जानिए क्या है सेलिना जेटली का पूरा विवाद सेलिना जेटली ने 2010 में पीटर हाग से शादी की थी। उन्होंने 2012 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 5 साल बाद उन्हें फिर जुड़वां बच्चे हुए, जिनमें से एक शमशेर (हाग) की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते मौत हो गई। फिलहाल सेलिना के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। सितंबर 2025 में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उन्हें शादी की 15वीं सालगिरह के तोहफे के बहाने पोस्ट ऑफिस ले जाकर तलाक का नोटिस थमाया गया। इसके बाद सेलिना ने मुंबई लौटकर पिछले साल नवंबर 2025 में अंधेरी कोर्ट में पीटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। याचिका में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उन्हें काम करने से रोका, आर्थिक रूप से कमजोर किया और मुंबई स्थित घर अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि यह सब उस समय हुआ, जब वह अपने नवजात बच्चे और माता-पिता की मौत के बाद डिप्रेशन से गुजर रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने पति पर इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल, वर्बल और फाइनेंशियल अब्यूज का भी आरोप लगाया। उनका दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर किया गया और तब से उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। दिवंगत बेटे की कब्र पर पहुंचीं सेलिना मई में तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया गई सेलिना अपने दिवंगत बेटे शमशेर (हाग) की कब्र पर जाकर फूट-फूटकर रोईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मेरे पास दुनिया को अपना एक मां के रूप में दर्द दिखाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था, इसलिए मुझे यह दिल तोड़ देने वाला वीडियो शेयर करना पड़ा। मैं अपने तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थी। ऑस्ट्रिया की अदालत में दिए गए वादे के बावजूद, मेरे बच्चों को, जिन्हें एक सीक्रेट जगह पर ले जाया गया था, वापस घर नहीं लाया गया।’ अब सेलिना ने मुआवजे के तौर पर 50 करोड़ रुपये की मांग की है। मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पीटर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसीलिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है ताकि उन पर नजर रखी जा सके। फिलहाल सेलिना भारत में कानूनी लड़ाई लड़कर अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पति ने उनके बच्चों को हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया और उनसे मिलने से रोका। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Stock Market Update | Nifty 24150 Sensex 77400 IT Banking Share Rally

मुंबई8 मिनट पहले कॉपी लिंक आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 250 अंक (0.30%) की तेजी के साथ 77,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंकों (0.30%) की तेजी है, ये 24,150 पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में बैंकिंग और आईटी शेयरों में खरीदारी है। एशियन मार्केट गिरे: साउथ कोरिया का इंडेक्स 6% से ज्यादा गिरा इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 6821 -464 -6.37% निक्केई (जापान) 63896 -2939 -4.40% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24542 -467 -1.72% कल अमेरिकी बाजार में भी गिरावट रही इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52553 -106 -0.20% नैस्डैक 25882 -387 -1.47% S&P 500 7534 -39 -0.51% विदेशी निवेशकों ने कल 4206 करोड़ के शेयर बेचे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII 2,987 8,791 43,158 FII/FPI -4,206 -8,743 -6,321 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स फ्लैट बंद हुआ था शेयर बाजार कल यानी 16 जुलाई को फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 1 अंक की बढ़त के साथ 77,186 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5 अंक गिरकर 24,072 के स्तर पर आ गया। रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Stock Market Update | Nifty 24150 Sensex 77400 IT Banking Share Rally

मुंबई24 मिनट पहले कॉपी लिंक आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 250 अंक (0.30%) की तेजी के साथ 77,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंकों (0.30%) की तेजी है, ये 24,150 पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में बैंकिंग और आईटी शेयरों में खरीदारी है। एशियन मार्केट गिरे: साउथ कोरिया का इंडेक्स 6% से ज्यादा गिरा इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 6821 -464 -6.37% निक्केई (जापान) 63896 -2939 -4.40% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 24542 -467 -1.72% कल अमेरिकी बाजार में भी गिरावट रही इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52553 -106 -0.20% नैस्डैक 25882 -387 -1.47% S&P 500 7534 -39 -0.51% विदेशी निवेशकों ने कल 4206 करोड़ के शेयर बेचे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII 2,987 8,791 43,158 FII/FPI -4,206 -8,743 -6,321 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल सेंसेक्स फ्लैट बंद हुआ था शेयर बाजार कल यानी 16 जुलाई को फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 1 अंक की बढ़त के साथ 77,186 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5 अंक गिरकर 24,072 के स्तर पर आ गया। रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bangladesh Teesta Project Controversy | India China Loan Deal Update

ढाका40 मिनट पहलेलेखक: एसएम अमानुर रहमान कॉपी लिंक बांग्लादेश की रहमान सरकार ने चीन की सरकारी कंपनी पावर चाइना से समझौता किया है। बांग्लादेश और चीन के संबंधों में ‘चीनी’ कुछ ज्यादा ही घुलने लगी है। बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तीस्ता नदी प्रोजेक्ट में भारत के इन्वेस्टमेंट ऑफर को ना कर इसे चीन को सौंप दिया है। चीन लगभग 9 हजार करोड़ रुपए के तीस्ता रिवर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (TRMP) में ₹7 हजार करोड़ सॉफ्ट लोन के रूप में देगा। बांग्लादेश को इसे 50 साल में चुकाना होगा। जबकि भारत ने चीन को बाहर रखने के लिए 2024 में तत्कालीन शेख हसीना सरकार को 9 हजार करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि हसीना सरकार के पतन के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं किया। अब रहमान सरकार ने चीन की सरकारी कंपनी पावर चाइना से समझौता किया है। इस जीटूजी एग्रीमेंट के तहत चीन के इंजीनियरों का दल पिछले हफ्ते ही बांग्लादेश आया था। लगभग 50 इंजीनियरों और टेक्नीकल स्टाफ ने तीस्ता कैचमेंट एरिया का सर्वे किया। इस मानसून में तीस्ता नदी का सर्वे करेगा चीन सूत्रों के अनुसार इस मानसून के दौरान चीन का दल तीस्ता नदी के फ्लो का आकलन कर बांध, जेट्टी और अन्य निर्माण कार्यों का प्लान तैयार करेगा। साथ ही इस सीजन में तीस्ता कैचमेंट एरिया में सिल्ट (तलछट) की सफाई में भी चीन ने सहयोग का वादा किया है। बांग्लादेश की मांग थी कि तीस्ता के रन ऑफ (अतिरिक्त बहाव) को चीन इसी मानसून में रोके। जिससे कि अगले साल से प्रस्तावित प्रोजेक्ट के निर्माण से पहले ही बांग्लादेश तीस्ता नदी के पानी का खरीफ की बुआई के लिए ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सके। चीन सेना के इंजीनियर भी प्रोजेक्ट कंपनी में 1. पूर्वोत्तर का एंट्री पॉइंट: परियोजना क्षेत्र (नीलफामारी और रंगपुर) भारतीय सीमा से 10-12 किमी जबकि सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक) से 22 किमी दूर है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर भारत की मुख्य भूमि को पूर्वोत्तर के 7 राज्यों को जोड़ता है। पूर्वोत्तर के एंट्री पॉइंट के लिए खतरा हो सकता है। 2. पावर चाइना कंपनी सेना से जुड़ी: पावर चाइना स्वतंत्र व्यावसायिक कंपनी नहीं, बल्कि चीन की सैन्य-नागरिक फ्यूजन नीति से गहराई से जुड़ी सरकारी कंपनी है। ये कंपनी एशिया और अफ्रीका में कई मल्टी पर्पज प्रोजेक्ट्स काे चला रही है। कंपनी में चीन सेना की इंजीनियरिंग काेर के भी लाेग होते हैं। 3. दो-मोर्चों पर चुनौती: सुरक्षा विशेषज्ञों की चिंता है कि सैकड़ों चीनी इंजीनियरों और तकनीशियनों की भारत की पूर्वोत्तर की संवेदनशील सीमा पर लंबे समय तक मौजूदगी भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी। भारत के पूर्वी मोर्चे पर चीन अपनी पैठ को और बढ़ाने में जुट सकता है। बड़ी डिफेंस डील की तैयारी, चीन फाइटर जेट देगा सूत्रों के अनुसार पीएम तारिक रहमान के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल शमशुल इस्लाम ने हाल में चीन के राजदूत के साथ मुलाकात की थी। इसमें बांग्लादेश को चीन के साथ जे सीरीज फाइटर जेट्स देने पर चर्चा हुई। बताया जाता है कि चीन अक्टूबर में 12 जेट्स की पहली खेप देने वाला है। कॉक्स बाजार के पेकुआ में चीन ने 1.2 अरब डॉलर की लागत से छह स्लॉट वाले पनडुब्बी बेस को तैयार कर लिया है। यहां मेंटेनेंस भी होगा। बांग्लादेश के लालमोनिरहाट में चीन के सहयोग से एयरबेस को भी तैयार किया जा रहा है। सिलीगुड़ी के समीप ये बेस भारत को खतरा हो सकता है। ————————- भारत-बांग्लादेश से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश ने भारत से छीनकर चीन को दिया मोंगला पोर्ट; सिर्फ 80 किमी दूर बैठेगा चीन, ये कितनी बड़ी चिंता 22 से 26 जून 2026 तक बांग्लादेशी पीएम तारिक रहमान चीन में थे। इसी दौरान बांग्लादेश ने अपने मोंगला पोर्ट का प्रोजेक्ट भारत से छीनकर चीन को दे दिया। यानी हमारे तट से महज 80 किमी दूर मोंगला पोर्ट पर चीन बैठेगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Nifty Sensex Market Update | Auto IT Shares Gain Today

नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक शेयर बाजार में आज यानी 16 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 200 अंक की बढ़त के साथ 77,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की बढ़त है। 24,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और IT शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज कोस्पी (साउथ कोरिया) 6827 -455 -6.25% निक्केई (जापान) 66797 -1736 -2.84% हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 25101 +420 +1.84% 15 जुलाई को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही थी इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज डाउ जोन्स 52508 +52659 +150 नैस्डैक 26107 +26269 +162 S&P 500 7544 +7572 +29 बीते 7 दिनों में घरेलू निवेशकों ने 9,177 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन DII +2,928 +9,177 +41,028 FII/FPI -740 -1,731 -2,027 नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 16 जुलाई को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 130 अंक चढ़कर 77,185 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 26 अंक की तेजी रही, ये 24,079 पर बंद हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Jasmine Sandlas Stage Confession for Chaudhary Sahib latest update

स्टेज दौड़कर गले लगीं जैस्मीन सैंडलस, फिर मंगेतर ने बाहों में उठाया। पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा पल सामने आया, जिसने हजारों फैंस को हैरान कर दिया। लाइव परफॉर्मेंस के बीच जैस्मिन ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए स्टेज पर एक शख्स को बुलाया और बताया कि वही . कॉन्सर्ट अपने पूरे रंग में था और फैंस जैस्मिन के गानों पर झूम रहे थे। इसी दौरान अचानक म्यूजिक धीमा हो गया। जैस्मिन ने एक शख्स का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर बुलाया और कहा- आई हैव अ लिटिल सीक्रेट… आई हैव अ लिटिल, मैसिव सीक्रेट। यानी मेरे पास एक छोटा सा राज है… मेरे पास एक बहुत बड़ा राज है। इसके बाद उन्होंने फैंस से उत्साह के साथ कहा- कैन यू से शेखर? कैन यू से शेखर? कैन यू से चौधरी साहब?” इस दौरान पूरा स्टेडियम तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। इसके बाद जैस्मिन ने अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए कहा- मैं बुला लिया स्टेज पे… दिस इज अ मैन हू पुट अ रिंग ऑन इट। दिस इज माय मैन, एवरीबडी। यानी ये वही शख्स हैं जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई है। आप सभी जान लीजिए, यही मेरे जीवनसाथी हैं। जैस्मिन की यह घोषणा सुनते ही स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस खुशी से झूम उठे। इसके बाद जैस्मिन दौड़कर शेखर के गले लग गईं। शेखर ने उन्हें प्यार से अपनी बाहों में उठाया। दोनों ने बैकग्राउंड में बज रहे रोमांटिक पंजाबी गाने पर साथ में डांस भी किया। स्टेज पर चल रही स्पार्कलर्स की आतिशबाजी ने इस खास पल को और भी यादगार बना दिया। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार रात आयोजित कॉन्सर्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस जैस्मिन सैंडलस को नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं, जबकि वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। जैस्मीन के कॉन्सर्ट के PHOTOS देखिए…. अपने मंगेतर को जैस्मिन स्टेज पर लेकर आते हुए। स्टेज पर फैंस को इंगेजमेंट की रिंग दिखाते हुए। अपने साथी की उंगली पड़कर घूमते हुए जैस्मिन! अब पढ़िए जैस्मिन का सिंगर बनने का पूरा सफर… 1985 में पंजाब के जालंधर में जन्म: जालंधर में 1985 में जन्मी जैस्मिन को स्कूल की पढ़ाई से ज्यादा संगीत की क्लास पसंद थी। आज ग्लोबल पंजाबी पॉप स्टार बन चुकीं जैस्मिन को फैंस ने गुलाबी क्वीन का टैग दिया है। उनके जीवन की कहानी सिर्फ हिट गानों की नहीं है, बल्कि यह कहानी दूसरे देश में किए संघर्ष की है। फिल्म धुरंधर की हालिया ब्लॉकबस्टर सफलता और जैस्मिन के गीत ने फिर साबित कर दिया है कि उनका जादू बरकरार है। 6 साल की उम्र में शुरू कर दिया था गाना: जैस्मिन सैंडलस बताती हैं कि स्कूल में उन्हें मैथ या साइंस की क्लास बोरिंग लगती थी। उनका मन हमेशा म्यूजिक क्लास में रमता था। 6 साल की उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। उनकी मां ने हमेशा उनके इस जुनून को समझा और उन्हें प्रोत्साहित किया। 13 साल की उम्र में परिवार जालंधर से कैलिफोर्निया गया: जब जैस्मिन 13 साल की थी तब उनके जीवन में एक बड़ा मोड़ आया। उनका परिवार स्टॉकटन, कैलिफोर्निया (अमेरिका) शिफ्ट हो गया। एक नए देश में बिना किसी दोस्त और बिना किसी जान-पहचान के जैस्मिन ने अपनी पहचान बनाई। इस मुश्किल दौर में संगीत ही उनका एकमात्र सहारा बना। उन्होंने कविताएं लिखने शुरू कीं और धीरे-धीरे उन्हें धुनों में ढालने लगीं। यहीं पर उन्होंने अपनी पंजाबी जड़ों के संगीत को वेस्ट कोस्ट हिप-हॉप के साथ मिलाकर अलग स्टाइल बनाया। 20 रुपए की सीडी बेचने के लिए क्लबों के बाहर खड़ी रहीं: एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया कि सक्सेस रातों-रात नहीं मिली। इसके लिए अपने गीतों की सीडी बनाकर और उसे 20 रुपए में बेचने के लिए घर से निकलती थीं। वह अमेरिका के क्लबों के बाहर घंटों खड़ी रहती थीं। आने-जाने वाले लोगों को अपनी सीडी थमाती थीं। इस उम्मीद में कि कोई एक बार उनका संगीत सुन ले। उनके पास कोई गॉडफादर नहीं था। जैस्मिन ने हाथ ऊपर करके दिल बनाकर फ्रेंड्स को दिखाया। गुलाबी एल्बम से मिली पहचान, बॉलीवुड तक पहुंचीं जैस्मिन का 2008 में पहला गाना मुस्कान हिट हुआ। लेकिन असली पहचान उन्हें 2012 में एल्बम गुलाबी से मिली, जिसमें उन्होंने रैपर बोहेमिया के साथ काम किया। 2014 में बॉलीवुड ने उनकी आवाज को पहचाना। सलमान खान की फिल्म किक के लिए यो यो हनी सिंह के साथ गाए गाने यार ना मिले को लोगों ने खूब पसंद किया। इस एक गाने ने जैस्मिन को रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद गैरी संधू के साथ इलीगल वेपन जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। सबसे मोटी फीस और करोड़ों की नेटवर्थ संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक जैस्मिन की फीस में जमीन-आसमान का अंतर आया है। अब जैस्मिन बॉलीवुड या फिल्म के गानों के लिए 30 लाख से 35 लाख प्रति गाना चार्ज करती हैं। उनके एक लाइव कॉन्सर्ट की फीस भी लगभग 10 लाख से 25 लाख के बीच बताई जाती है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 60 करोड़ रुपए है। इंडिया टूर का शानदार आगाज आपको बता दें कि ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ 11 जुलाई को दिल्ली से शुरू हुआ है। इसके बाद यह कारवां 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचेगा। दिल्ली में हुए इस शानदार वाकये के बाद,अब फैंस को उनके अगले शोज का बेसब्री से इंतजार है। ************* ये खबर भी पढ़ें: सिंगर जैस्मिन सैंडलस को फैंस ने रियल लाइफ धुरंधर बताया: लड़कियां छेड़ने पर परफॉर्मेंस रोकी; बोलीं- पहले इन लड़कों को बाहर निकालो पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में चल रहे लाइव शो में लड़कियों से की गई छेड़छ़ाड़ का मंच से विरोध किया और उन लड़कों को शो से बाहर करवा दिया। जैस्मिन सैंडलस का वीडियो वायरल हुआ तो उनके फेंस ने उन्हें रियल लाइफ धुरंधर बोलना शुरू कर दिया। (पढ़ें पूरी खबर)
KCF Terrorist Shamsher Shera Murder-Rape Exposed By Bittu latest update

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ भारत के बाद अब ZEE5 इंटरनेशनल से भी हटा दी गई है। दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ अब इंटरनेशनली भी बैन हो गई है। फिल्म को ZEE5 ओवर द टॉप (OTT) के इंटरनेशनल सेक्शन से भी हटा दिया गया है। इसकी पुष्टि फिल्म के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में की। . इससे पहले, भारत में 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज हुई इस फिल्म को 5 जुलाई को ही प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का सर्टिफिकेट नहीं मिला था। उधर, सतलुज OTT से हटने के बाद छिड़े विवाद पर बहस थम नहीं रही। केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आंतकी शेरा की फोटो पोस्ट की, जिसमें वह हाथ में AK-47 थामे दिख रहा है। इसके साथ उन्होंने खबर की कटिंग भी पोस्ट की। इसमें गुरदासपुर जिले के बहादुरपुर गांव में 17 साल की लड़की के पहले मां-पिता की हत्या, फिर उसे बंधक बनाकर उसके साथ हुई रेप की घटना का जिक्र किया गया है। बिट्टू ने कहा- हजारों दर्दनाक किस्सों में से एक किस्सा…ये हैं खालिस्तान के शहीद। बिट्टू ने कहा- जो लोग आज इन हत्यारों और रेप करने वालों को ‘नायक’ या ‘शहीद’ बनाकर पेश करने की नापाक कोशिश कर रहे हैं, वे असल में पंजाब के उन गहरे जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं, जिन्हें पंजाब की जनता कभी भूल नहीं सकती। आतंकी शेरा हाथ में AK-47 लिए हुए। यह फोटो रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। फिल्म में दावा- पंजाब में फर्जी मुठभेड़ में 25 हजार मारे दिलजीत दोसांझ की यह फिल्म पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है। खालड़ा ने आतंकवाद के दौर में पंजाब में फेक एनकाउंटर में 25 हजार युवाओं को मारने का दावा किया था। यह फिल्म 3 साल की रोक के बाद 2 दिन पहले ही नाम बदलकर रिलीज की गई थी। पहले इसका नाम ‘पंजाब 95’ था, जिसे ‘सतलुज’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। फिल्म हटाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने कहा था- एक इंसानियत होती है, वह इंसानियत मर गई। मुझे इस बात का दुख नहीं है कि फिल्म इंटरनेट से हटा दी गई, क्योंकि फिल्म लोगों तक पहुंच चुकी है। एक बार जो चीज इंटरनेट पर आ गई, उसे हटाना आसान नहीं है। इनके सलाहकार ठीक नहीं हैं। इस फिल्म के साथ वही हुआ, जो खालड़ा जी के साथ हुआ था। उन्होंने उन लोगों से फिल्म को दूसरों के साथ शेयर करने की अपील की, जिन्होंने इसे पहले ही डाउनलोड कर लिया था। फिल्म हटाने पर पंजाबी कलाकारों ने गुस्सा जताया है….पढ़ें पूरी खबर बिट्टू ने पोस्ट की साल 1991 की अखबार की कटिंग बिट्टू ने शेयर की अखबार की कटिंग केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर साल 1991 की एक पुरानी अखबार की कटिंग और आतंकी शमशेर सिंह शेरा की फोटो पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने 17 वर्षीय सरबजीत कौर के साथ हुई दर्दनाक घटना का जिक्र किया। अखबार की रिपोर्ट में क्या बताया गया बिट्टू द्वारा साझा की गई अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरदासपुर जिले के बहादुरपुर गांव की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 10 फरवरी 1991 को ‘खालिस्तान कमांडो फोर्स’ (KCF) से जुड़े आतंकी शमशेर सिंह शेरा और उसके साथियों ने 17 वर्षीय सरबजीत कौर के माता-पिता की हत्या कर दी। इसके बाद लड़की को कथित तौर पर बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया। शेरा फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह क्षेत्र के माजरी किशनेवाली गांव का रहने वाला बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरबजीत कौर को कई दिनों तक अलग-अलग खेतों और अज्ञात ठिकानों पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ बार-बार रेप किया गया। बाद में पंजाब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्रवाई में शमशेर शेरा को गिरफ्तार किया गया और पीड़िता को उसके कब्जे से मुक्त कराया गया। बिट्टू बोले- हजारों दर्दनाक किस्सों में से एक किस्सा इस घटना का जिक्र करते हुए रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया पर लिखा- हजारों दर्दनाक किस्सों में से एक किस्सा…ये हैं खालिस्तान के शहीद। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि धर्म और कथित आजादी के नाम पर आतंकवाद के दौर में आम लोगों और बेटियों पर किस तरह के अत्याचार हुए थे। कल ‘कांता प्रिंसिपल बम ब्लास्ट’ का वीडियो पोस्ट किया था गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना के ‘कांता प्रिंसिपल बम ब्लास्ट’ से जुड़ी पुरानी रिपोर्ट और वीडियो साझा की थी। उनका कहना है कि आतंकवाद के दौर की इन घटनाओं को सामने लाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को उस समय की सच्चाई से अवगत कराना है। ************** बिट्टू से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें: सतलुज विवाद, रवनीत बिट्टू ने शेयर किया ब्लास्ट का VIDEO: बोले- आतंकियों ने बच्चों-महिलाओं पर बम फोड़े; हिम्मत है तो प्रिंसिपल कांता पर फिल्म बनाओ जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड पर पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ पर बैन लगने के बाद पंजाब में आतंकवाद के दौर को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। विपक्षी पार्टियां तात्कालिक मुख्यमंत्री व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के दादा बेअंत सिंह पर सवाल उठा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
Singer Kaka Slams System & Media at Jantar Mantar Protest latest update

जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में पहुंचे सिंगर काका। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। CJP प्रोटेस्ट (कॉकरोच जनता पार्टी) के नाम से चल रहे इस आंदोलन को अब मनोरंजन जगत से भी समर्थन मिलने लगा है। . युवाओं की आवाज को समर्थन देने मशहूर पंजाबी सिंगर काका जंतर-मंतर पहुंचे। मंच से उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाया और अपने खास अंदाज में कविता/गाना पेश किया। इसके जरिए उन्होंने मौजूदा व्यवस्था, रुपये की गिरती कीमत, चाटुकारिता और मीडिया को लेकर तीखे सवाल उठाए। ‘बग्गे-बिल्ले की बात मत करो, आज माहौल कुछ और है’ मंच पर पहुंचते ही सिंगर काका का तालियों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भीड़ ने उनके मशहूर गाने ‘बग्गे-बग्गे बिल्ले-बिल्ले…’ की फरमाइश शुरू कर दी। इस पर काका ने उन्हें रोकते हुए कहा, “कमेंट्स में बोल देना, वो आ जाएंगे। अरे बग्गे-बिल्ले की बात मत करो, आज माहौल कुछ और है।” माहौल को देखते हुए कुछ अलग पेश करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि वह ज्यादातर पंजाबी गाने लिखते हैं, लेकिन आज के माहौल को देखते हुए कुछ अलग पेश करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ पंक्तियों की मांग की गई थी और वह भी पहले से सोचकर आए थे कि इस मौके पर क्या बेहतर रहेगा। जंतर-मंतर धरने पर पहुंचे सिंगर काका। सिस्टम पर तंज- ‘ये बंदे बंदा खा जांदे, डकार नहीं लैंदे’: सिंगर काका ने अपनी दमदार आवाज में सत्ता और व्यवस्था पर तंज कसते हुए कुछ पंक्तियां पेश कीं, जिससे वहां मौजूद युवाओं में जोश भर गया। उन्होंने अपने अंदाज में मौजूदा हालात, चापलूसी और मीडिया को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने गाया- “रोज रुपये वांगु डॉलर अगे गिर जांदी, चापलूसियां ना कहिए तां दस फिर की कहिए। तारीफ तेरी विच खबरां सारियां झूठियां लिखदा ए, ऐसे करके आपां कोई अखबार नहीं लैंदे। हाले मैं चिट्टे खाकी रंग तो बचके चल रिहा हां, एह बंदे बंदा खा जांदे, डकार नहीं लैंदे।” मजाकिया लहजे में बोले- ‘मेरी मंजी मत कुटवा देना’ सिस्टम और मीडिया पर तंज कसने के बाद काका ने माहौल को हल्का करने के लिए मजाकिया अंदाज में आयोजकों और युवाओं से एक बात कही। उन्होंने हंसते हुए कहा कि मेरी ना मंजी कुटवा दियो छेती-छेती (कहीं मेरी जल्दी से खटिया मत खड़ी करवा देना/पिटवा मत देना)। सिंगर की इस बात को सुनकर वहां मौजूद भीड़ हंस पड़ी और माहौल कुछ देर के लिए हल्का हो गया। आंदोलनकारियों का जोश हुआ दोगुना मंच संभाल रहे आंदोलन के अगुआ और युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरों का समर्थन करते हुए काका ने प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ाया। युवाओं की भारी भीड़ के बीच काका की मौजूदगी से आंदोलनकारियों में उत्साह बढ़ गया। उन्होंने मंच से युवाओं के संघर्ष और उनकी मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया। वहीं, धरने पर बैठे छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और रोजगार को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक जंतर-मंतर से उनकी आवाज उठती रहेगी। बड़े कलाकारों के समर्थन से इस आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ज्यादा चर्चा मिल रही है।









