World News Updates; Trump Pakistan China

5 मिनट पहले कॉपी लिंक फाइल फुटेज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अफगान तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान ने कंधार एयरपोर्ट के पास एक एयरलाइन के फ्यूल डिपो पर बमबारी की है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, यह हमला प्राइवेट एयरलाइन ‘काम एयर’ के फ्यूल डिपो पर किया गया, जो सिविलियन विमानों और UN के विमानों को भी फ्यूल सप्लाई करता है। तालिबान ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने अन्य जगहों, जिनमें राजधानी काबुल भी शामिल है पर बमबारी की। इन हमलों में महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की भी बात कही गई है। दोनों देशों के बीच संघर्ष पिछले महीने शुरू हुआ था, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान का कहना था कि यह हमले आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे, जबकि अफगानिस्तान ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया था। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें केन्या एयरपोर्ट पर 2,000 से ज्यादा ‘क्वीन चींटियां’ तस्करी करते पकड़ा गया चीनी नागरिक केन्या के एक एयरपोर्ट पर एक चीनी नागरिक को हजारों जिंदा ‘क्वीन चींटियों’ की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी के पास से 2,000 से ज्यादा चींटियां मिली हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी झांग केकुन को जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसके बैग की तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में जिंदा चींटियां बरामद हुईं, जिन्हें वह चीन ले जाने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि करीब 1,948 क्वीन चींटियां टेस्ट ट्यूब में पैक की गई थीं, जबकि लगभग 300 चींटियां टिश्यू पेपर के रोल के अंदर छिपाकर रखी गई थीं। ये चींटियां ‘मेसर सेफालोट्स’ नाम की प्रजाति की हैं, जो अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता नियमों के तहत संरक्षित मानी जाती हैं। केन्या वेलफेयर सर्विस के मुताबिक यूरोप और एशिया के कुछ देशों में इन चींटियों को एक्सोटिक पालतू के रूप में रखने का चलन बढ़ रहा है, इसलिए इनकी तस्करी के मामले भी सामने आ रहे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला किसी अंतरराष्ट्रीय चींटी तस्करी नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है। फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की हिरासत में भेज दिया है, ताकि उसके फोन और लैपटॉप की जांच की जा सके और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को 835 साल तक की सजा, मेडिकल घोटाले में दोषी अमेरिका में भारतीय मूल के दो भाइयों को धोखाधड़ी के मामले में 835 साल जेल की सजा सुनाई गई है। अमेरिका के पेनसिल्वेनिया के रहने वाले भास्कर सवानी और अरुण सवानी पर आरोप है कि उन्होंने हेल्थकेयर और H-1B वीजा से जुड़े कई घोटाले किए। मामले में उनकी सहयोगी अलेक्जेंड्रा ओला राडोमिक भी दोषी पाई गई हैं। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक दोनों भाइयों ने करीब 10 साल तक कंपनियों और डेंटल क्लीनिक का नेटवर्क बनाकर धोखाधड़ी की। उन्होंने ‘मेडिकेड’ से 3 करोड़ डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपए) से ज्यादा की ठगी की और ऐसे इलाज के बिल भी लगाए जो किए ही नहीं गए थे। आरोप है कि उन्होंने बिना मंजूरी वाले डेंटल इम्प्लांट भी लगाए। साथ ही H-1B वीजा के जरिए विदेशों, खासकर भारत से कर्मचारियों को बुलाने के लिए फर्जी आवेदन किए और कई कर्मचारियों से सैलरी का हिस्सा वापस लेने के लिए दबाव डाला। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
MP Top 10 News | Days Biggest Updates VIDEO

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। . दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. मां ने 4 बेटियों को कुएं में फेंककर लगाई फांसी:20 फीट गहराई से शव बरामद; पति घर नहीं आता था मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक मां ने अपनी 4 मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद फांसी लगा ली। महिला की पेड़ पर लटकी लाश मिली है। पति एक साल से घर नहीं आया था, जिससे वह तनाव में थी। मृतक की पहचान सविता बाई (28) पत्नी चंद्रभान लोधी के रूप में हुई है। मृतकों में चार बेटियां अंशिका (7), रक्षा (5), दीक्षा (3) और पांच महीने की मनीषा शामिल है। बच्चियों के शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने कुएं से बरामद किए गए। पढ़ें पूरी खबर 2. भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे:मुख्य सड़क पर चल रहा मेट्रो का काम; लोगों का विरोध भोपाल के जवाहर चौक स्थित 5 दुकानों के गुरुवार दोपहर में छज्जे गिर गए। अचानक गिरे छज्जे से दहशत फैल गई। दुकानदार जान बचाकर दुकानों से बाहर निकले और भागने लगे। विधायक भगवान दास सबनानी, पार्षद जगदीश यादव भी मौके पर पहुंचे। जहां दुकानें धंसी हैं उससे कुछ दूरी पर मेट्रो का काम चल रहा है। इसके चलते यह स्थिति बनने की आशंका है। दुकानदारों ने बताया कि नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी दुकानें हैं। पढ़ें पूरी खबर 3. बच्चे ने प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ा:15 साल के किशोर ने लेटर में लिखा-अपनी असलियत जान गया इंदौर की कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 15 साल का बच्चा बुधवार को घर से अचानक लापता हो गया। परिवार को उसके हाथ का लिखा एक लेटर मिला है। लेटर उसने लिखा है कि वह वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के वचनों से प्रभावित होकर अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है। थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, बच्चे के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। बुधवार को बच्चा क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा। पढ़ें पूरी खबर 4. मौत से पहले तड़पती नवेली दुल्हन का VIDEO:परिजन बोले-₹6 लाख दहेज नहीं देने पर जहर देकर मार डाला मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नवविवाहिता की मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवती तड़पती हुई दिखाई दे रही है, जबकि ससुराल पक्ष के लोग उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वह पानी मांग रही है। इसके बाद ससुराल वाले पानी पिलाते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। परिजन का आरोप है कि दहेज नहीं देने पर बेटी को जहर देकर मार डाला। पढ़ें पूरी खबर 5. सीजन में पहली बार MP में लू का अलर्ट, रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव चलेगी; दो दिन बारिश का अलर्ट गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में गुरुवार (12 मार्च) को हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रतलाम, धार और नर्मदापुरम में हीट वेव चलने की बात कही है। शुक्रवार को भी इन्हीं जिलों में लू चलेगी। बुधवार को रतलाम सबसे गर्म रहा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी ने तेवर दिखाए। तेज गर्मी के बीच 14 और 15 मार्च को प्रदेश में बारिश, बादल और गरज-चमक वाला मौसम भी रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर ——————– 6. एमपी के रीवा में सिलेंडर 2000 का, कालाबाजारी के आरोप:भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में लंबी कतारें मध्य प्रदेश में 3 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है। घरेलू सिलेंडर की वेटिंग भी 5 से 7 दिन की हो गई है। ऑयल कंपनियों ने 15% गैस ही उपलब्ध होने की बात कही है, जो इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए ही उपयोग हो सकेगी। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में गुरुवार सुबह से ही कतारें लगी हुई हैं। रीवा के उमेश शुक्ला ने बताया कि दलाल 900 का सिलेंडर 2000 रुपए तक में बेच रहे हैं। छिंदवाड़ा में शादियों में डीजल भट्टी से खाना बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर ——————- 7. थार-बाइक की टक्कर, सरपंच-चचेरे भाई की मौत:दोनों शादी समारोह से गांव लौट रहे थे नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में थार कार और बाइक की आमने‑सामने टक्कर में गांव के सरपंच और उनके चचेरे भाई की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे जब तेज़ रफ्तार थार ने बाइक से टक्कर मारी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मौके पर दोनों की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. बुरहानपुर में मरीज के पेट से 7 किलो ट्यूमर निकाला:सरकारी अस्पताल में 2 घंटे चला ऑपरेशन बुरहानपुर के सरकारी जिला अस्पताल में 50‑60 वर्ष की एक महिला के पेट से लगभग 7 किलो से अधिक भारी ट्यूमर निकालने में डॉक्टरों को सफलता मिली। ऑपरेशन करीब 2 घंटे तक चला, जिसमें सर्जिकल टीम ने जटिल शल्यक्रिया के बाद बड़ा ट्यूमर सुरक्षित रूप से हटा दिया। महिला को लंबे समय से पेट दर्द की समस्या थी और विभिन्न जांचों के बाद यह पता चला कि उसके पेट में विशाल ट्यूमर है। सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. अजयगढ़ में 30 बैलगाड़ियों पर निकली अनोखी बारात:ढोल-नगाड़ों और नाचते घोड़े भी मंगवाए अजयगढ़ में एक शादी में पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित किया गया, जहां दूल्हे की बारात आधुनिक वाहनों के बजाय बैलगाड़ियों पर निकली। डॉ. रामखिलावन विश्वकर्मा ने अपने छोटे बेटे की शादी के लिए यह अनूठा तरीका अपनाया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इस बारात के लिए अजयगढ़ जनपद के बीरा, लोलास, शाहपुरा, गड़रियन पुरवा और मझपुरवा सहित विभिन्न गांवों से लगभग 30 बैलगाड़ियां मंगवाई गई थीं। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. ग्वालियर में लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम
World News Updates; Trump Pakistan China

45 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल पार्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मूर्ति लगाई गई है। इस मूर्ति को फिल्म टाइटैनिक के मशहूर “टाइटैनिक पोज” की तरह बनाया गया है। इसमें दोनों आकृतियां जहाज के आगे खड़े किरदारों की तरह पोज देती दिखाई गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंस्टॉलेशन कलाकारों के एक ग्रुप ‘सीक्रेट हैंडशेक’ ने लगाया है। इसे बिना किसी आधिकारिक घोषणा के इस हफ्ते अचानक लगा दिया गया। इस समूह ने पहले भी इसी तरह के विरोध से जुड़े आर्टवर्क लगाए हैं। हाल ही में फैरागट स्क्वायर में ‘जेफ्री एपस्टीन वॉक ऑफ शेम’ नाम से एक और इंस्टॉलेशन लगाया गया था। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 जनवरी को एपस्टीन केस से जुड़े कुछ नए रिकॉर्ड जारी किए थे। इनमें डोनाल्ड ट्रम्प का नाम सैकड़ों बार दर्ज है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिका में मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक को पुलिस ने गोली मारी, युवक ने खुद 911 पर कॉल किया था अमेरिका में एलेक्स लामोरी नाम के 25 वर्षीय ऑटिज्म नाम की मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक की मारीलैंड में पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। बताया गया कि युवक ने मानसिक संकट के दौरान खुद 911 पर कॉल कर वेलनेस चेक के लिए मदद मांगी थी। परिवार के अनुसार, एलेक्स के पास मानसिक संकट की स्थिति के लिए एक सेफ्टी प्लान था, जिसमें जरूरत पड़ने पर पुलिस को कॉल करना शामिल था। उनकी मां ने भी पहले ही अधिकारियों को बताया था कि उनका बेटा ऑटिस्टिक है और आत्म-हानि के खतरे में हो सकता है। 28 फरवरी की रात पुलिस जब अपार्टमेंट परिसर में पहुंची तो शुरू में उन्हें एलेक्स नहीं मिला। बाद में पार्किंग लॉट की ओर से वह हाथ में चाकू लिए पुलिस की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस का कहना है कि अधिकारियों ने उन्हें कई बार हथियार छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह आगे बढ़ते रहे। इसके बाद तीन अधिकारियों ने गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में शामिल तीन पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और बॉडी-कैमरा फुटेज जल्द जारी की जा सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Jammu Kashmir Nowshera Sector LoC Infiltration Updates; Indian Army Terrorist Encounter

Hindi News National Jammu Kashmir Nowshera Sector LoC Infiltration Updates; Indian Army Terrorist Encounter श्रीनगर14 मिनट पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ रउफ डार कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के झंगर-नौशेरा सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश के दौरान एक आतंकवादी को सेना ने मार गिराया। भारतीय सेना ने बताया कि 10 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3 बजे लाइन ऑफ कंट्रोल पर झंगर-नौशेरा के इलाके में दो आतंकवादियों की हरकत का पता चला था। सेना ने बताया कि सैनिकों ने तेजी से काम किया, और घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। दूसरे आतंकवादी की तलाश जारी है। सेना के मुताबिक जमीन और हवाई निगरानी की मदद ली जा रही है। पिछले 5 दिनों में जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके में सिक्योरिटी फोर्स ने दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया X पर जानकारी दी। 23 फरवरी: सेना ने बताया था- 326 दिन ऑपरेशन चलाकर 7 आतंकी मारे इससे पहले 23 फरवरी को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने X पर 7 आतंकियों की फोटो पोस्ट की और लिखा था कि 326 दिन के बाद किश्तवाड़ से आतंक के नेटवर्क का खात्मा कर दिया गया है। पोस्ट में बताया गया था कि इन आतंकियों में जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया है। सैफुल्लाह किश्तवाड़ में आतंक का सरगना था। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि किश्तवाड़ में उनके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF समेत सेना की इंटेलीजेंस एजेंसी भी शामिल रहीं। पूरी खबर पढ़ें… 2026 में सेना के 2 ऑपरेशन ऑपरेशन त्राशी-1: यह ऑपरेशन 18 जनवरी को चतरू बेल्ट के मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में शुरू किया गया था। पहले एनकाउंटर में 8 जवान घायल हुए थे, जिनमें से हवलदार गजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद 22 और 24 जनवरी को अलग-अलग मुठभेड़ हुईं, जबकि 31 जनवरी को डोलगाम इलाके में फिर से गोलीबारी हुई थी। चतरू में 3 आतंकियों के खात्मे के साथ यह खत्म हो गया है। ऑपरेशन ‘किया: व्हाइट नाइट कोर ने 4 फरवरी को CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के साथ बसंतगढ़ के जोफर फॉरेस्ट एरिया में जॉइंट ऑपरेशन चलाया था। सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर UBGLs (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) का इस्तेमाल किया। जिससे गुफा के एक हिस्से को विस्फोट के जरिए ध्वस्त कर दिया गया। इस विस्फोट में दोनों आतंकी मारे गए। ———– ये खबर भी पढ़ें… देश की पहली आतंकवाद-विरोधी नीति ‘प्रहार’ जारी:कहा- आतंकी इंटरनेट के जरिए भर्तियां और जिहाद का महिमामंडन करते हैं गृह मंत्रालय ने 23 फरवरी को भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति जारी की थी। इसका नाम है प्रहार- PRAHAAR। आठ पेज की इस नीति में आतंकी हमलों को रोकने पर खास जोर दिया गया है। साथ ही खतरे के मुताबिक तेज और संतुलित कार्रवाई की बात कही गई है। केंद्र ने पहले पेज पर इंट्रोडक्शन और PRAHAAR का फुल फॉर्म बताया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
World News Updates; Trump Pakistan China

8 घंटे पहले कॉपी लिंक अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के युवक मधु राजू को भारत डिपोर्ट किया जा सकता है। उनका वॉशिंगटन डीसी में ‘नेशनल वर्ल्ड वॉर टू मेमोरियल’ के सामने डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों और पूर्व सैनिक संगठनों ने इसे मेमोरियल का अपमान बताया। उनका कहना है कि ऐसी जगह पर डांस करना ठीक नहीं है। इस मेमोरियल को वर्ल्ड वॉर II में लड़ने वाले लाखों अमेरिकी सैनिकों की याद में बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मधु राजू अमेरिका में नॉन-इमिग्रेंट वीजा पर रह रहे हैं। अगर नियमों का उल्लंघन साबित होता है तो पर कार्रवाई हो सकती है। अमेरिका की नेशनल पार्क सर्विस के नियमों के मुताबिक राष्ट्रीय स्मारकों पर बिना अनुमति इस तरह की एक्टिविटी करना मना है। मधु राजू ने इस मामले पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था। फिलहाल अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर पर 10 राउंड फायरिंग, हमले के वक्त घर पर मौजूद थीं अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। यह घटना लॉस एंजिलिस के ब्रेबरी हिल्स में हुई। जहां एक महिला ने रिहाना के घर की ओर 10 राउंड गोलियां चलाईं। एक गोली घर की दीवार पर लगी है। हमले की जानकारी मिलते ही लास एंजिलिस पुलिस मौके पर पहुंची और 30 साल की एक महिला को हिरासत में लिया। रॉयटर्स के मुताबिक हमले के वक्त रिहाना घर पर मौजूद थीं, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक सड़क के उस पार खड़ी एक गाड़ी से करीब 10 गोलियां चलाई गईं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अमेरिका में तूफान से 12 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, कई घायल अमेरिका में रविवार को तूफान और बंबडर की वजह से 12 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका के मिशिगन और ओक्लाहोमा में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, दक्षिणी मिशिगन में चार लोगों की मौत हुई। वहीं ओक्लाहोमा में दो लोगों की जान गई। इसके अलावा 12 लोगों के घायल होने की भी खबर है। अधिकारियों ने बताया कि कई घरों और इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। मिशिगन की गवर्नर ग्रेचैन विटमर ने इमरजेंसी घोषित कर दी है और कहा है कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए रिसोर्स जुटाए जा रहे हैं। वहीं ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टीट्ट ने भी कई जिलों में इमरजेंसी घोषित कर दी है ताकि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा सकें। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि ग्रेट प्लेन्स से लेकर टेक्सास तक वीकेंड तक भारी तूफान, आंधी और अचानक बाढ़ का खतरा बना रह सकता है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
breaking news; national News Updates

1 दिन पहले कॉपी लिंक भारतीय सेना की वाइट नाइट कॉर्प्स ने X पर जानकारी दी कि सुंदरबनी के सामान्य क्षेत्र में आयोजित रिवर क्रॉसिंग अभ्यास के दौरान, सिपाही अक्षित शर्मा आज दोपहर लगभग 12 बजे लापता होने की सूचना मिली थी। सेना ने बताया कि भारतीय सेना और नागरिक एजेंसियों के सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ सैनिक का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें… इतिहासकार के. एन. पणिक्कर का 90 साल की उम्र में निधन हुआ जाने माने इतिहासकार और शिक्षक के.एन. पणिक्कर का सोमवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। वह जेएनयू में इतिहास विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रह चुके थे। साथ ही केरल के कलाडी स्थित श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। उन्होंने औपनिवेशिकता और आधुनिकता पर कई महत्वपूर्ण किताबें लिखीं। BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों में 4 ऑब्जर्वर नियुक्त किए भाजपा ने बिहार, हरियाणा और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा में गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और ओडिशा में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को ऑब्जर्वर बनाया गया है। राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 10 राज्यों में 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी। बिहार में 5, ओडिशा में 4 और हरियाणा में 2 सीटों पर चुनाव होना है। दिल्ली दंगा केस के आरोपी शरजील इमाम को भाई की शादी के लिए 10 दिनों की जमानत मिली दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को सोमवार को भाई की शादी के लिए 10 दिन की जमानत मिली। कोर्ट ने यह जमानत 20 मार्च से 30 मार्च तक के लिए मंजूर की। इमाम ने पहले छह हफ्ते की राहत मांगी थी। फरवरी 2020 की उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। इससे पहले जनवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, 2 लोगों की मौत दिल्ली के निहाल विहार इलाके में सोमवार सुबह 9.45 बजे एक तेज रफ्तार DTC बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और एक दूसरी DTC बस में आग लगा दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घायल महिला को इलाज के लिए मनसा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्तार अब्बास नकवी ने ईरानी एंबेसी पहुंचकर खामेनेई की मौत पर दुख जताया भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता मुख्तार अब्बास नकवी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए नई दिल्ली में ईरानी एम्बेसी पहुंचे। अपने दौरे के दौरान नकवी ने ईरानी एम्बेसडर से मुलाकात की और दिवंगत ईरानी नेता को श्रद्धांजलि दी, और ईरान के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं। मीटिंग के बाद रिपोर्टर्स से बात करते हुए, नकवी ने कहा हम यहां ईरान के सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि देने आए थे। हम ईरानी एंबेसडर से भी मिले। मैंने दिल से श्रद्धांजलि और संवेदनाएं दी हैं। मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट का यू टर्न, इथियोपिया की बॉर्डर से दिल्ली लौटी नॉर्स से ऑपरेट की जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E33 ने इथियोपिया और इरिट्रिया के बीच बॉर्डर पर यू-टर्न लिया। यह दिल्ली लौट रही है। एयरलाइन ने अचानक यूटर्न लेने का कारण नहीं बताया है। 26 फरवरी के बाद यह इंडिगो की दिल्ली-मैनचेस्टर की पहली फ्लाइट थी। फ्लाइट राडार के मुताबिक प्लेन ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। यह यूनाइटेड किंगडम (यूके) के मैनचेस्टर जा रही थी। विमान इथियोपिया बॉर्डर के पास एयरस्पेस में पहुंचा लेकिन यू-टर्न ले लिया। फ्लाइटराडार 24 की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली-मैनचेस्टर रूट दूरी 6,829 किमी है। एवरेज फ्लाइंग टाइम लगभग 11 घंटे है। विमान ने अदन की खाड़ी और अफ्रीका होते हुए सदर्न रूट अपनाया। करूर भगदड़ मामले में 10 मार्च को CBI ने विजय को फिर पूछताछ के लिए बुलाया CBI ने करूर भगदड़ मामले में एक्टर और TVK चीफ विजय को आगे की पूछताछ के लिए मार्च मंगलवार को बुलाया है। एजेंसी ने उन्हें नया नोटिस जारी किया है। इससे पहले उनसे 12 और 19 जनवरी को भी पूछताछ की जा चुकी है। मामला करूर में 27 सितंबर 2025 को हुई भगदड़ से जुड़ा है, जिसमें 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। शराब नीति केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस जारी किया, 16 मार्च को सुनवाई दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI की अपील पर पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को नोटिस जारी किया है। CBI ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। पूरी खबर पढ़ें… ईरान-इजराइल जंग का असर, पुणे के गैस श्मशान घाट बंद, इलेक्ट्रिक क्रीमेटोरियम में जारी रहेगा शवों का अंतिम संस्कार पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच प्रोपेन और ब्यूटेन जैसे लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) के हिस्सों के इस्तेमाल पर रोक के बाद शहर के गैस श्मशान घाटों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। पुणे सिविक बॉडी के मुताबिक, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मंत्रालय ने 5 मार्च को एक ऑर्डर जारी किया था जिसमें कहा गया था कि देश भर में घरेलू LPG सप्लाई के लिए प्रोपेन और ब्यूटेन को प्राथमिकता दी जाए। हालांकि लोगों को परेशानी से बचाने के लिए, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम वाले इलेक्ट्रिक श्मशान घाट और लकड़ी से चलने वाले श्मशान घाट चलते रहेंगे। उमरा करने गए नागपुर के एक डॉक्टर और कारोबारी को सऊदी अरब के मक्का में हिरासत में लिया गया उमरा करने गए
World News Updates; Trump Pakistan China

6 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रशांत महासागर में रविवार को 6 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने दी। NCS ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि भूकंप भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.58 बजे आया। इसकी गहराई 130 किलोमीटर दर्ज की गई। प्रशांत महासागर के किनारे का इलाका ‘पैसिफीक रिंग ऑफ फायर’ के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे एक्टिव भूकंपीय क्षेत्र है, जहां पृथ्वी के लगभग 81% बड़े भूकंप आते हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नॉर्वो के ओस्लो में अमेरिकी एम्बेसी के बाहर धमाका, पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में रविवार सुबह US एम्बेसी में धमाका हुआ है। यह धमाका बिल्डिंग के पब्लिक एंट्रेंस पर हुआ। नॉर्वो पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में पता चलते ही इलाके में भारी बल तैनात किए गए। हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट कैसे हुआ या इसके पीछे कौन हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम्बेसी को मामूली नुकसान हुआ है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर स्मोक बम फेंके, एंटी-इस्लाम विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला, 6 गिरफ्तार न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के घर के बाहर शनिवार को हुए एक प्रदर्शन के दौरान स्मोक बम फेंके गए। उस समय ममदानी और उनका परिवार घर के अंदर ही मौजूद थे, लेकिन इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD) के अनुसार, यह घटना एक छोटे एंटी-इस्लाम प्रदर्शन और उसके खिलाफ हुए बड़े काउंटर-प्रोटेस्ट के दौरान हुई। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, एंटी-इस्लाम प्रदर्शन में करीब 20 लोग शामिल थे, जबकि इसके विरोध में हुए काउंटर-प्रोटेस्ट में लगभग 125 लोग पहुंचे थे। घटना के बाद एनवाईपीडी के बम स्क्वाड ने मौके से बरामद उपकरणों की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि ये असली विस्फोटक थे या सिर्फ डराने के लिए बनाए गए उपकरण। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि न्यूयॉर्क शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करता है, लेकिन नफरत और हिंसा के लिए यहां कोई जगह नहीं है ट्रम्प बोले- क्यूबाई सरकार जल्द गिर सकती है, समझौते के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री को भेजूंगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि क्यूबा की सरकार जल्द गिर सकती है और अमेरिका उसके साथ समझौते की दिशा में आगे बढ़ सकता है। CNN को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा, “क्यूबा का बहुत जल्द पतन होने वाला है। वे हमसे समझौता करना चाहते हैं, इसलिए मैं विदेश मंत्री मार्को रूबियो को वहां भेजूंगा और देखेंगे क्या होता है।” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल अमेरिकी प्रशासन की प्राथमिकता ईरान से जुड़ा मौजूदा संघर्ष है। ट्रम्प ने कहा कि क्यूबा पर ध्यान बाद में दिया जाएगा। ट्रम्प ने आगे बताया कि “मैं क्यूबा को 50 साल से देख रहा हूं और अब ये मेरी गोद में आ गिरा है।” अमेरिका और क्यूबा के बीच संबंध पिछले कई दशकों से तनावपूर्ण रहे हैं, जिनमें राजनीतिक टकराव और आर्थिक प्रतिबंध शामिल रहे हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Israel US Iran war live updates ninth day Trump Netanyahu

तेल अवीव/तेहरान1 दिन पहले कॉपी लिंक ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए उकसाया गया। उनका दावा है कि अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मिलकर साजिश की। अराघची के मुताबिक ग्राहम हाल के हफ्तों में कई बार इजराइल गए और वहां की खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात की। इन बैठकों में ईरान से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। अराघची का कहना है कि ग्राहम ने कहा था कि उन्हें इजराइल से ऐसी खुफिया जानकारी मिलती है जो कभी-कभी अमेरिकी सरकार भी शेयर नहीं करती। इसी जानकारी के आधार पर ट्रम्प को ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए राजी किया गया। अराघची ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राहम ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को सलाह दी कि वे ट्रम्प को ईरान के खिलाफ सैन्य कदम उठाने के लिए कैसे मना सकते हैं। अराघची ने कहा कि किसी भी देश में ऐसा करना देशद्रोह जैसा माना जाएगा। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने 16 फरवरी 2026 को इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी। सऊदी पर मिसाइल हमले में भारतीय की मौत सऊदी अरब के अल-खार्ज इलाके में रिहायशी परिसर पर मिसाइल गिरने से एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत हो गई। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 12 अन्य बांग्लादेशी घायल हुए हैं। सऊदी सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक आवासीय परिसर पर मिसाइल गिरने से इससे इमारत को नुकसान पहुंचा और आसपास अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा था कि उसने अल-खार्ज समेत कई स्थानों पर रडार सिस्टम को निशाना बनाया है। मिसाइल गिरने की घटना इसी इलाके में सामने आई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार पहले ही सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर चुकी है और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… ट्रम्प कुवैत में मारे गए 6 अमेरिकियों सैनिक के शव वापसी समारोह में शामिल हुए। उनके साथ मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे। ईरान के इस्फहान शाहिद बेहेश्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 7 मार्च को धमाके के बाद की फुटेज। दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को ईरानी ड्रोन हमले का फुटेज। तेहरान में अमेरिकी-इजराइली हमले में मारी गई 2 साल की जैनब साहेबी का शनिवार को अंतिम संस्कार हुआ। ब्रिटेन में ईरान जंग खत्म करने के लिए शनिवार को मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन किया। ब्रिटेन में इंटरनेशनल विमेंस डे मार्च के दौरान कुछ ईरानी महिलाओं ने अमेरिका के समर्थन में रैली निकाली। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 12:16 AM9 मार्च 2026 कॉपी लिंक व्हाइट हाउस के ‘वॉर मोंटाज’ वीडियो पर अमेरिकी कैथोलिक धर्मगुरु ने की आलोचना अमेरिका के एक वरिष्ठ कैथोलिक धर्मगुरु कार्डिनल ब्लेज़ क्यूपिच ने व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक वीडियो मोंटाज को “भयावह” और “घिनौना” बताया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर “Justice the American way” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया था। लगभग 42 सेकंड के इस वीडियो में हॉलीवुड फिल्मों के दृश्यों को ईरान पर अमेरिकी सैन्य हमलों के वास्तविक फुटेज के साथ मिलाकर दिखाया गया था। जो पोप लियो XIV के करीबी कार्डिनल क्यूपिच ने अपने बयान में कहा- एक असली युद्ध, जिसमें असली मौत और असली पीड़ा है, उसे वीडियो गेम की तरह पेश करना बेहद घिनौना है। 11:58 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक कतर के प्रधानमंत्री ने मध्य पूर्व में तनाव कम करने की अपील की कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच सभी पक्षों से तनाव कम करने (डी-एस्केलेशन) की अपील की है। Sky News को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “हम ईरानियों से बातचीत जारी रखेंगे और तनाव कम करने की कोशिश करते रहेंगे।” शेख मोहम्मद ने कहा कि हालिया घटनाओं ने ईरान के साथ संबंधों में मौजूद भरोसे को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र में स्थिरता के लिए संवाद और कूटनीतिक प्रयास बेहद जरूरी हैं। 11:39 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक श्रीलंका ईरानी नाविकों को मुफ्त वीजा जारी करेगा श्रीलंका ने अपनी समुद्री सीमा के बाहर से निकाले गए ईरानी नाविकों को एक महीने का मुफ्त वीजा देने की योजना बनाई है। ये नाविक उस घटना के बाद बचाए गए थे जिसमें अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में एक अन्य जहाज डूब गया था, जिसमें 80 से अधिक नाविकों की मौत हो गई थी। श्रीलंका के लोक सुरक्षा मंत्री आनंदा विजेपाला ने मीडिया से कहा कि सरकार ईरानी नाविकों को “फ्री वीजा” जारी करेगी। उन्होंने कहा कि “उन्हें इस देश से जाने में कुछ समय लग सकता है।” शनिवार को 204 नाविकों को उनके जहाज IRIS Bushehr से श्रीलंकाई नौसेना के एक बेस पर स्थानांतरित किया गया, जिसके बाद जहाज को श्रीलंका की हिरासत में ले लिया गया। 10:40 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक बेरूत में IRGC कुद्स फोर्स के 5 कमांडर ढेर: इजरायल इजरायली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसने बेरूत में सटीक हवाई हमले में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के लेबनान कॉर्प्स के पांच सीनियर कमांडरों को मार गिराया। IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि यह कार्रवाई “ऑपरेशन रोअरिंग लायन” के तहत की गई। 10:09 PM8 मार्च 2026 कॉपी लिंक अयातोल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा नए सुप्रीम लीडर हो सकते हैं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का अगला सुप्रीम लीडर चुने जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यह जानकारी एक वरिष्ठ ईरानी धर्मगुरु अयातोल्ला हुसैनअली एश्केवारी ने दी, जो नए सर्वोच्च नेता के चयन की प्रक्रिया में शामिल थे। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के 88 सदस्यों में से एक एश्केवारी ने ईरानी मीडिया में जारी एक वीडियो संदेश में कहा- खामेनेई का नाम जारी रहेगा। ईरान में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स वह संस्था है, जो देश
World News Updates; Trump Pakistan China

40 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों के लिए नए सख्त दिशानिर्देश तैयार किए हैं। इन नियमों के तहत जो कंपनियां अमेरिकी सरकार के साथ काम करना चाहेंगी, उन्हें अपने AI सिस्टम के किसी भी वैध उपयोग के लिए अमेरिकी सरकार को स्थायी लाइसेंस देना होगा। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नए दिशानिर्देश जनरल सर्विसिज एडमिनिस्ट्रेशन (GSA) द्वारा तैयार किए गए हैं और यह नागरिक (सिविलियन) सरकारी अनुबंधों पर लागू होंगे। इसका मकसद सरकारी संस्थाओं द्वारा AI सेवाओं की खरीद प्रक्रिया को अधिक सख्त और सुरक्षित बनाना है। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब अमेरिकी रक्षा विभाग और AI कंपनी एंथ्रोपिक के बीच तनाव बढ़ गया है। पेंटागन ने हाल ही में एंथ्रोपिक को सप्लाई-चेन जोखिम घोषित कर सरकारी ठेकेदारों को सैन्य कार्यों में उसकी तकनीक इस्तेमाल करने से रोक दिया था। ड्राफ्ट नियमों के अनुसार: AI कंपनियों को सरकार को अपने मॉडल के सभी कानूनी उपयोगों के लिए कभी न बदले जाने वाला लाइसेंस देना होगा। कंपनियां अपने AI सिस्टम के आउटपुट में जानबूझकर राजनीतिक या वैचारिक झुकाव नहीं जोड़ सकतीं। उन्हें यह भी बताना होगा कि क्या उनके AI मॉडल को किसी विदेशी सरकार या गैर-अमेरिकी नियमों के अनुरूप संशोधित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कनाडा में भारतीय मूल की इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, मां का आरोप- 18 बार चाकू मारा, पुराने विवाद के कारण हमला भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार शाम विंडसर के पास हुई। नैन्सी की मां शिंदर पाल ग्रेवाल का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बेटी पर 18 बार चाकू से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। परिवार के अनुसार, यह हमला किसी पुराने विवाद के कारण किया गया। परिजनों का कहना है कि नैन्सी मूल रूप से लुधियाना जिले के नरंग गांव की रहने वाली थीं। वह कनाडा में एक मरीज से मिलने गई थीं। घर के बाहर निकलते ही कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। मां ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने ऐसी जगह पर वारदात को अंजाम दिया जहां CCTV कैमरे नहीं थे, जिससे साफ है कि हमला पहले से योजनाबद्ध था। परिवार के मुताबिक, नैन्सी का विवाद एक गुरुद्वारे से जुड़े कुछ लोगों के साथ चल रहा था। आरोप है कि उन्होंने गुरुद्वारे के राशन की चोरी का मुद्दा उठाया था और वहां कैमरे लगवाने में मदद की थी। उनकी मां का कहना है कि इसी विवाद के बाद उन्हें धमकियां मिलने लगी थीं। 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल पेशे से नर्स थीं और दो कंपनियों में काम करती थीं, जहां वे अक्सर 16 घंटे तक की शिफ्ट करती थीं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
World News Updates; Trump Pakistan China

54 मिनट पहले कॉपी लिंक ब्रिटेन ने 85 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए बुधवार से इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) जरूरी कर दिया है। इस नियम के तहत बिना वैध ETA, ई-वीजा या अन्य जरूरी दस्तावेज के यात्रियों को एयरलाइंस बोर्डिंग की अनुमति नहीं देंगी। ETA योजना 2023 में शुरू की गई थी। इसके तहत जिन यात्रियों को वीजा की आवश्यकता नहीं होती, उन्हें यात्रा से पहले ऑनलाइन आवेदन कर 16 ब्रिटिश पाउंड (करीब 1970 रुपए) शुल्क देकर प्री-ट्रैवल परमिट लेना होगा। ETA एक डिजिटल एंट्री परमिट है जो उन विदेशी यात्रियों के लिए जरूरी होता है, जिन्हें वीजा की जरुरत नही होती। यह पासपोर्ट से इलेक्ट्रोनिक रूप से जुड़ा होता है और यात्री की सुरक्षा जाचं के लिए यूज किया जाता है। वहीं ई-वीजा डिजिटल वीजा होता है जो पासपोर्ट पर लगने वाले कागजी वीजा स्टिकर की जगह लेगी। अप्रैल 2024 में इसे यूरोपीय यात्रियों तक बढ़ाया गया था, लेकिन अब तक सख्त अमल नहीं हो रहा था। 25 फरवरी से यह पूरी तरह लागू हो गया है। यह नई व्यवस्था पुराने पासपोर्ट पर लगने वाले कागजी वीजा स्टिकर की जगह लेगी। ब्रिटिश और आयरिश नागरिकों, दोहरी नागरिकता रखने वालों और ब्रिटेन में रहने का अधिकार रखने वालों को इस नियम से छूट दी गई है। ब्रिटेन के माइग्रेशन और सिटिजनशिप मिनिस्टर माइक टैप ने कहा कि यह कदम सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और प्रणाली को अधिक आधुनिक बनाने के लिए उठाया गया है। ब्रिटेन के माइग्रेशन मंत्री माइक टैप ने कहा कि ETA स्कीम देश की सीमा सुरक्षा को मजबूत करने का अहम हिस्सा है। उनके अनुसार, इससे एंट्री सिस्टम अधिक आधुनिक और प्रभावी बनेगा, जिससे यात्रियों और ब्रिटिश नागरिकों दोनों को लाभ होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…









