Thursday, 14 May 2026 | 03:56 AM

Trending :

EXCLUSIVE

MP Top 10 News | Days Biggest Updates VIDEO

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास…

1. मां ने 4 बेटियों को कुएं में फेंककर लगाई फांसी:20 फीट गहराई से शव बरामद; पति घर नहीं आता था

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक मां ने अपनी 4 मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद फांसी लगा ली। महिला की पेड़ पर लटकी लाश मिली है। पति एक साल से घर नहीं आया था, जिससे वह तनाव में थी। मृतक की पहचान सविता बाई (28) पत्नी चंद्रभान लोधी के रूप में हुई है। मृतकों में चार बेटियां अंशिका (7), रक्षा (5), दीक्षा (3) और पांच महीने की मनीषा शामिल है। बच्चियों के शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने कुएं से बरामद किए गए। पढ़ें पूरी खबर

2. भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे:मुख्य सड़क पर चल रहा मेट्रो का काम; लोगों का विरोध

भोपाल के जवाहर चौक स्थित 5 दुकानों के गुरुवार दोपहर में छज्जे गिर गए। अचानक गिरे छज्जे से दहशत फैल गई। दुकानदार जान बचाकर दुकानों से बाहर निकले और भागने लगे। विधायक भगवान दास सबनानी, पार्षद जगदीश यादव भी मौके पर पहुंचे। जहां दुकानें धंसी हैं उससे कुछ दूरी पर मेट्रो का काम चल रहा है। इसके चलते यह स्थिति बनने की आशंका है। दुकानदारों ने बताया कि नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी दुकानें हैं। पढ़ें पूरी खबर 3. बच्चे ने प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ा:15 साल के किशोर ने लेटर में लिखा-अपनी असलियत जान गया

इंदौर की कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 15 साल का बच्चा बुधवार को घर से अचानक लापता हो गया। परिवार को उसके हाथ का लिखा एक लेटर मिला है। लेटर उसने लिखा है कि वह वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के वचनों से प्रभावित होकर अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है। थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, बच्चे के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। बुधवार को बच्चा क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा। पढ़ें पूरी खबर

4. मौत से पहले तड़पती नवेली दुल्हन का VIDEO:परिजन बोले-₹6 लाख दहेज नहीं देने पर जहर देकर मार डाला मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नवविवाहिता की मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवती तड़पती हुई दिखाई दे रही है, जबकि ससुराल पक्ष के लोग उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वह पानी मांग रही है। इसके बाद ससुराल वाले पानी पिलाते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। परिजन का आरोप है कि दहेज नहीं देने पर बेटी को जहर देकर मार डाला। पढ़ें पूरी खबर

5. सीजन में पहली बार MP में लू का अलर्ट, रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव चलेगी; दो दिन बारिश का अलर्ट

गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में गुरुवार (12 मार्च) को हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रतलाम, धार और नर्मदापुरम में हीट वेव चलने की बात कही है। शुक्रवार को भी इन्हीं जिलों में लू चलेगी। बुधवार को रतलाम सबसे गर्म रहा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी ने तेवर दिखाए। तेज गर्मी के बीच 14 और 15 मार्च को प्रदेश में बारिश, बादल और गरज-चमक वाला मौसम भी रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर ——————– 6. एमपी के रीवा में सिलेंडर 2000 का, कालाबाजारी के आरोप:भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में लंबी कतारें मध्य प्रदेश में 3 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है। घरेलू सिलेंडर की वेटिंग भी 5 से 7 दिन की हो गई है। ऑयल कंपनियों ने 15% गैस ही उपलब्ध होने की बात कही है, जो इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए ही उपयोग हो सकेगी। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में गुरुवार सुबह से ही कतारें लगी हुई हैं। रीवा के उमेश शुक्ला ने बताया कि दलाल 900 का सिलेंडर 2000 रुपए तक में बेच रहे हैं। छिंदवाड़ा में शादियों में डीजल भट्‌टी से खाना बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर ——————- 7. थार-बाइक की टक्कर, सरपंच-चचेरे भाई की मौत:दोनों शादी समारोह से गांव लौट रहे थे नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में थार कार और बाइक की आमने‑सामने टक्कर में गांव के सरपंच और उनके चचेरे भाई की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे जब तेज़ रफ्तार थार ने बाइक से टक्कर मारी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मौके पर दोनों की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर 8. बुरहानपुर में मरीज के पेट से 7 किलो ट्यूमर निकाला:सरकारी अस्पताल में 2 घंटे चला ऑपरेशन

बुरहानपुर के सरकारी जिला अस्पताल में 50‑60 वर्ष की एक महिला के पेट से लगभग 7 किलो से अधिक भारी ट्यूमर निकालने में डॉक्टरों को सफलता मिली। ऑपरेशन करीब 2 घंटे तक चला, जिसमें सर्जिकल टीम ने जटिल शल्यक्रिया के बाद बड़ा ट्यूमर सुरक्षित रूप से हटा दिया। महिला को लंबे समय से पेट दर्द की समस्या थी और विभिन्न जांचों के बाद यह पता चला कि उसके पेट में विशाल ट्यूमर है। सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

खबर जरा हटके

9. अजयगढ़ में 30 बैलगाड़ियों पर निकली अनोखी बारात:ढोल-नगाड़ों और नाचते घोड़े भी मंगवाए

अजयगढ़ में एक शादी में पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित किया गया, जहां दूल्हे की बारात आधुनिक वाहनों के बजाय बैलगाड़ियों पर निकली। डॉ. रामखिलावन विश्वकर्मा ने अपने छोटे बेटे की शादी के लिए यह अनूठा तरीका अपनाया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इस बारात के लिए अजयगढ़ जनपद के बीरा, लोलास, शाहपुरा, गड़रियन पुरवा और मझपुरवा सहित विभिन्न गांवों से लगभग 30 बैलगाड़ियां मंगवाई गई थीं। पढ़ें पूरी खबर

कल का बिग इवेंट

10. ग्वालियर में लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम कल ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र स्थित शबरी माता मंदिर में लाड़ली बहना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव सीधे लाड़ली बहनों के खातों में राशि का ट्रांसफर करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने वेनेजुएला को अमेरिका का ‘51वां राज्य’ बताया: अंतरिम राष्ट्रपति बोलीं- संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे

May 13, 2026/
10:10 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशलl पर वेनेजुएला को अमेरिका का ‘51वां राज्य’ दिखाने वाला ग्राफिक शेयर किया है।...

थाईलैंड में भारतीय टूरिस्ट पर नस्लभेदी कमेंट:रेस्टोरेंट स्टाफ बोली- इंडिया वेरी बैड; पुलिस बुलाने पर मैनेजर ने माफी मांगी

April 21, 2026/
7:47 pm

थाईलैंड के आओ नांग शहर में एक भारतीय टूरिस्ट और ट्रैवल व्लॉगर सूमो को नस्लभेदी कमेंट का सामना करना पड़ा।...

खजुराहो में युवक के जिंदा जलने का VIDEO:हेरिटेज रिसोर्ट से बंदर भगा रहा था, हाईटेंशन लाइन से टकराया पाइप

April 15, 2026/
11:21 am

खजुराहो के रेलवे स्टेशन के पास स्थित ‘दि खजुराहो हेरिटेज रिसोर्ट’ में एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो...

Nancy Grewal Murder Plan Khulasa

March 7, 2026/
5:00 am

नैंसी ग्रेवाल, जिसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैंसी ग्रेवाल के मर्डर को लेकर...

अब H-1 B वीजा पर 3 साल रोक की तैयारी:डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी के सांसदों ने कड़े प्रावधानों वाला बिल संसद में पेश किया

April 26, 2026/
3:48 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राज में भारतीयों के लिए ‘अमेरिकन ड्रीम’ दु:स्वप्न बनता जा रहा है। अब ट्रम्प की...

राजनीति

MP Top 10 News | Days Biggest Updates VIDEO

MP Top 10 News | Days Biggest Updates VIDEO

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास…

1. मां ने 4 बेटियों को कुएं में फेंककर लगाई फांसी:20 फीट गहराई से शव बरामद; पति घर नहीं आता था

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक मां ने अपनी 4 मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद फांसी लगा ली। महिला की पेड़ पर लटकी लाश मिली है। पति एक साल से घर नहीं आया था, जिससे वह तनाव में थी। मृतक की पहचान सविता बाई (28) पत्नी चंद्रभान लोधी के रूप में हुई है। मृतकों में चार बेटियां अंशिका (7), रक्षा (5), दीक्षा (3) और पांच महीने की मनीषा शामिल है। बच्चियों के शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने कुएं से बरामद किए गए। पढ़ें पूरी खबर

2. भोपाल के जवाहर चौक में 5 दुकानों के छज्जे गिरे:मुख्य सड़क पर चल रहा मेट्रो का काम; लोगों का विरोध

भोपाल के जवाहर चौक स्थित 5 दुकानों के गुरुवार दोपहर में छज्जे गिर गए। अचानक गिरे छज्जे से दहशत फैल गई। दुकानदार जान बचाकर दुकानों से बाहर निकले और भागने लगे। विधायक भगवान दास सबनानी, पार्षद जगदीश यादव भी मौके पर पहुंचे। जहां दुकानें धंसी हैं उससे कुछ दूरी पर मेट्रो का काम चल रहा है। इसके चलते यह स्थिति बनने की आशंका है। दुकानदारों ने बताया कि नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी दुकानें हैं। पढ़ें पूरी खबर 3. बच्चे ने प्रेमानंद महाराज के लिए घर छोड़ा:15 साल के किशोर ने लेटर में लिखा-अपनी असलियत जान गया

इंदौर की कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 15 साल का बच्चा बुधवार को घर से अचानक लापता हो गया। परिवार को उसके हाथ का लिखा एक लेटर मिला है। लेटर उसने लिखा है कि वह वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज के वचनों से प्रभावित होकर अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है। थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, बच्चे के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। बुधवार को बच्चा क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा। पढ़ें पूरी खबर

4. मौत से पहले तड़पती नवेली दुल्हन का VIDEO:परिजन बोले-₹6 लाख दहेज नहीं देने पर जहर देकर मार डाला मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नवविवाहिता की मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवती तड़पती हुई दिखाई दे रही है, जबकि ससुराल पक्ष के लोग उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वह पानी मांग रही है। इसके बाद ससुराल वाले पानी पिलाते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। परिजन का आरोप है कि दहेज नहीं देने पर बेटी को जहर देकर मार डाला। पढ़ें पूरी खबर

5. सीजन में पहली बार MP में लू का अलर्ट, रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव चलेगी; दो दिन बारिश का अलर्ट

गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्य प्रदेश में गुरुवार (12 मार्च) को हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रतलाम, धार और नर्मदापुरम में हीट वेव चलने की बात कही है। शुक्रवार को भी इन्हीं जिलों में लू चलेगी। बुधवार को रतलाम सबसे गर्म रहा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी ने तेवर दिखाए। तेज गर्मी के बीच 14 और 15 मार्च को प्रदेश में बारिश, बादल और गरज-चमक वाला मौसम भी रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर ——————– 6. एमपी के रीवा में सिलेंडर 2000 का, कालाबाजारी के आरोप:भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में लंबी कतारें मध्य प्रदेश में 3 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप है। घरेलू सिलेंडर की वेटिंग भी 5 से 7 दिन की हो गई है। ऑयल कंपनियों ने 15% गैस ही उपलब्ध होने की बात कही है, जो इमरजेंसी सेवा और घरों के लिए ही उपयोग हो सकेगी। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में गुरुवार सुबह से ही कतारें लगी हुई हैं। रीवा के उमेश शुक्ला ने बताया कि दलाल 900 का सिलेंडर 2000 रुपए तक में बेच रहे हैं। छिंदवाड़ा में शादियों में डीजल भट्‌टी से खाना बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर ——————- 7. थार-बाइक की टक्कर, सरपंच-चचेरे भाई की मौत:दोनों शादी समारोह से गांव लौट रहे थे नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में थार कार और बाइक की आमने‑सामने टक्कर में गांव के सरपंच और उनके चचेरे भाई की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे जब तेज़ रफ्तार थार ने बाइक से टक्कर मारी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि मौके पर दोनों की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर 8. बुरहानपुर में मरीज के पेट से 7 किलो ट्यूमर निकाला:सरकारी अस्पताल में 2 घंटे चला ऑपरेशन

बुरहानपुर के सरकारी जिला अस्पताल में 50‑60 वर्ष की एक महिला के पेट से लगभग 7 किलो से अधिक भारी ट्यूमर निकालने में डॉक्टरों को सफलता मिली। ऑपरेशन करीब 2 घंटे तक चला, जिसमें सर्जिकल टीम ने जटिल शल्यक्रिया के बाद बड़ा ट्यूमर सुरक्षित रूप से हटा दिया। महिला को लंबे समय से पेट दर्द की समस्या थी और विभिन्न जांचों के बाद यह पता चला कि उसके पेट में विशाल ट्यूमर है। सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

खबर जरा हटके

9. अजयगढ़ में 30 बैलगाड़ियों पर निकली अनोखी बारात:ढोल-नगाड़ों और नाचते घोड़े भी मंगवाए

अजयगढ़ में एक शादी में पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित किया गया, जहां दूल्हे की बारात आधुनिक वाहनों के बजाय बैलगाड़ियों पर निकली। डॉ. रामखिलावन विश्वकर्मा ने अपने छोटे बेटे की शादी के लिए यह अनूठा तरीका अपनाया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इस बारात के लिए अजयगढ़ जनपद के बीरा, लोलास, शाहपुरा, गड़रियन पुरवा और मझपुरवा सहित विभिन्न गांवों से लगभग 30 बैलगाड़ियां मंगवाई गई थीं। पढ़ें पूरी खबर

कल का बिग इवेंट

10. ग्वालियर में लाड़ली बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम कल ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र स्थित शबरी माता मंदिर में लाड़ली बहना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव सीधे लाड़ली बहनों के खातों में राशि का ट्रांसफर करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket