Sunday, 12 Apr 2026 | 08:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सिवनी में मादा तेंदुआ शावकों संग दिखी:पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने बनाएं VIDEO

सिवनी में मादा तेंदुआ शावकों संग दिखी:पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने बनाएं VIDEO

सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी। यह दुर्लभ नजारा एक वन मार्ग पर हुआ, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है। देश-विदेश से आए पर्यटकों के लिए यह अनुभव बेहद खास रहा। जानकारी के अनुसार, सफारी के दौरान पर्यटकों की जिप्सी एक कच्चे वन मार्ग से गुजर रही थी। तभी मादा तेंदुआ और उसके दोनों शावक सड़क पार करते हुए जंगल की ओर बढ़ते नजर आए। इस दृश्य को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। पेंच नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में फैला हुआ है। इसका कुछ हिस्सा महाराष्ट्र के नागपुर जिले तक भी विस्तृत है। पेंच नदी के नाम पर बने इस राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1975 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला था, जिसे बाद में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ते युवक का पैर स्लिप:ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच आने से दो टुकड़े हुए; VIDEO सामने आया, UP का रहने वाला था

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ते युवक का पैर स्लिप:ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच आने से दो टुकड़े हुए; VIDEO सामने आया, UP का रहने वाला था

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक युवक का पैर स्लिप हो गया। युवक प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गया। चलती ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच घोल घुमते युवक ट्रेन के नीचे चला गया। जिससे युवक की दो टुकड़े होने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। जिसका वीडियो शनिवार शाम को सामने आया। मृतक का नाम मृतक दाऊद (38) पिता आयझा बैग निवासी जोगी नवादा बरेली (यूपी) हाल मुकाम अमरुद नगर मुंद्रा जिला ठाणे मुंबई (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। प्लेटफार्म पर बैठा था जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया घटना 10 अप्रैल दोपहर 14.30 बजे की है। युवक पहले से प्लेटफार्म पर बैठा था। मुबंई की तरफ से ट्रेन संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल एक्सप्रेस रतलाम प्लेटफार्म पर आईष चलती ट्रेन में इसने चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर स्लिप हो गया। वह ट्रेन के नीचे घूमते चला गया। जिससे दो टुकड़े हो गए। आधार कार्ड से हुए पहचान घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी। ट्रेन रवाना होने के बाद शव को निकाला। तब तक युवक के दो टुकड़े हो गए थे। जिस जगह युवर बैठा था वहां पर एक बैग रखा था। उसकी जांच करने पर आधार कार्ड व एक की-पैड मोबाइल मिला। आधार कार्ड से युवक की पहचान हो पाई। परिजनों को सूचना दी। टिकट भी नहीं मिला घटना के बाद जीआरपी ने युवक के बैग व उसकी तलाशी ली। लेकिन टिकट भी नहीं मिला। सूचना पर मतक युवक का भाई हेज बैग शनिवार सुबह रतलाम पहुंचा। दोपहर में मेडिकल कॉलेज में पीएम के बाद शव जीआरपी ने सौंपा। जीआरपी घटनाक्रम की जांच कर रही है।

मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई

मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई

PM नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती दिखाई दी। यह वीडियो शनिवार को संसद परिसर का है, जहां दोनों नेता समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि मोदी वहां मौजूद नेताओं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल से मिले और अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मोदी राहुल गांधी के पास रुके हैं और उनसे बातचीत की। संसद परिसर में मोदी- राहुल की मुलाकात की 5 तस्वीरें: इसके पहले भी हुई हैं दोनो नेताओं की मुलाकातें: 9 अगस्त 2024: लोकसभा सत्र के बाद चाय पर चर्चा इस दिन संसद सत्र के समापन के बाद अनौपचारिक चाय बैठक में मोदी और राहुल ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। 26 जून 2024: लोकसभा स्पीकर को आसन तक छोड़ने के लिए साथ आए लोकसभा चुनाव के बाद 26 जून 2024 को लोकसभा में ओम बिरला को स्पीकर चुना गया।मोदी, राहुल गांधी स्पीकर बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इस दौरान ओम बिरला से हाथ मिलाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे से भी हाथ मिलाया। 20 जुलाई, 2018: संसद में गले लगाने की घटना 20 जुलाई 2018 को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। राहुल गांधी सरकार की आलोचना करने के बाद अपनी सीट से उठकर सीधे PM मोदी के पास गए और उनके सीट पर बैठे रहने के दौरान ही पीएम को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री पहले तो हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने राहुल को वापस बुलाकर हाथ मिलाया और बातचीत की। मोदी ने बाद में इस घटना को याद करते हुए मजाक में कहा कि मैं यहां (लोकसभा) आया और कई चीजें सीखीं। पहली बार मैंने गले लगाने और गले पड़ने में फर्क भी समझा। 16 दिसंबर 2016: कांग्रेस का दल लेकर मोदी से मिले राहुल कांग्रेस नेताओं का एक दल 16 दिसंबर 2016 को पीएम मोदी से मिलने पहुंचा। यहां भी मोदी और राहुल की मुलाकात हुई। 27 मई 2014 और अन्य वर्ष: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 2014 में कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री की 50वीं पुण्यतिथि पर शांति वन में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके अलावा राजघाट (महात्मा गांधी के समाधि स्थल) और शक्ति स्थल पर भी कई बार दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले-मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया:आपने देश को बेचा, शर्म आपको आनी चाहिए; मोदी ने कांग्रेसियों को नंगा बताया था कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, शर्म आपको आनी चाहिए। आपने अमेरिका से ट्रेड डील करके देश को ट्रम्प के हाथों बेच दिया। पढ़ें पूरी खबर…

मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई

मोदी-राहुल की बातचीत का VIDEO वायरल:संसद परिसर में दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, बातचीत भी हुई

PM नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती दिखाई दी। यह वीडियो शनिवार को संसद परिसर का है, जहां दोनों नेता समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। वीडियो में दिख रहा है कि मोदी वहां मौजूद नेताओं राहुल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अर्जुन राम मेघवाल से मिले और अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मोदी राहुल गांधी के पास रुके हैं और उनसे बातचीत की। संसद परिसर में मोदी- राहुल की मुलाकात की 5 तस्वीरें: इसके पहले भी हुई हैं दोनो नेताओं की मुलाकातें: 9 अगस्त 2024: लोकसभा सत्र के बाद चाय पर चर्चा 26 जून 2024: लोकसभा स्पीकर को आसन तक छोड़ने के लिए साथ आए लोकसभा चुनाव के बाद 26 जून 2024 को लोकसभा में ओम बिरला को स्पीकर चुना गया। मोदी, राहुल गांधी स्पीकर बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इस दौरान ओम बिरला से हाथ मिलाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे से भी हाथ मिलाया। 20 जुलाई, 2018: संसद में गले लगाने की घटना 20 जुलाई 2018 को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। राहुल गांधी सरकार की आलोचना करने के बाद अपनी सीट से उठकर सीधे PM मोदी के पास गए और उनके सीट पर बैठे रहने के दौरान ही पीएम को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री पहले तो हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने राहुल को वापस बुलाकर हाथ मिलाया और बातचीत की। मोदी ने बाद में इस घटना को याद करते हुए मजाक में कहा कि मैं यहां (लोकसभा) आया और कई चीजें सीखीं। पहली बार मैंने गले लगाने और गले पड़ने में फर्क भी समझा। 16 दिसंबर 2016: कांग्रेस का दल लेकर मोदी से मिले राहुल 27 मई 2014 और अन्य वर्ष: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 2014 में कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री की 50वीं पुण्यतिथि पर शांति वन में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके अलावा राजघाट (महात्मा गांधी के समाधि स्थल) और शक्ति स्थल पर भी कई बार दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया है। ————————- ये खबर भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले-मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया:आपने देश को बेचा, शर्म आपको आनी चाहिए; मोदी ने कांग्रेसियों को नंगा बताया था कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, शर्म आपको आनी चाहिए। आपने अमेरिका से ट्रेड डील करके देश को ट्रम्प के हाथों बेच दिया। पढ़ें पूरी खबर…

UP Lawyer Murder Video; Mirzapur Advocate Rajiv Singh Attack CCTV Footage

UP Lawyer Murder Video; Mirzapur Advocate Rajiv Singh Attack CCTV Footage

नितिन कुमार अवस्थी। मिर्जापुर6 मिनट पहले कॉपी लिंक वारदात CCTV में कैद हो गई। इसमें हमलावर वकील को गोली मारकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। वकील का नाम राजीव सिंह (45) है। उनकी पत्नी ग्राम प्रधान हैं। वारदात के बाद भागते वक्त हमलावरों की बाइक बंद हो गई। लोग उन्हें पकड़ने दौड़े तो उन्होंने तमंचा तान दिया। डरकर लोग पीछे हट गए। घटना जिला मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पुरा मोहल्ले की है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया- चुनावी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। मृतक राजीव सिंह की पत्नी ग्राम प्रधान हैं। हमलावर की पहचान हो गई है। वह भी वकील के गांव में प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है। 7 महीने पहले भी हमलावर ने वकील से मारपीट की थी। गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं। 5 तस्वीरों में देखिए वारदात सफेद पैंट शर्ट पहने हमलावर ने बाइक से उतरकर वकील को रोका। उनके करीब गया और सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर भागकर बाइक के पास पहुंचता है। तमंचे को छिपाने की कोशिश करता है। भागते वक्त बाइक स्टार्ट नहीं होती। हमलावर का साथी करीब एक मिनट तक बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करता है। हमलावर साथी को पीछे बैठने की बोलता है और खुद बाइक स्टार्ट करता है।इसके बाद मौके से फरार हो जाता है। आसपास के लोग हमलावरों को पकड़ने दौड़ते हैं तो पीछे बैठा साथी उन पर तमंचा तान देता है। लोग जान बचाने के लिए पीछे हट जाते हैं। CCTV में क्या दिख रहा, जानिए एक मिनट के CCTV में दिख रहा है कि हमलावर बाइक से थे। नीली शर्ट पहने आरोपी बाइक चला रहा था। सफेद पैंट शर्ट के साथ गले में गमछा लटकाए हमलावर पीछे बैठा था। वकील को देखकर हमलावर हाथ में तमंचा लेकर उतरता है। रोककर फायर कर देता है। वारदात के बाद हमलावर और उसके साथी ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। बाइक चला रहे साथी आरोपी ने 15-16 बार किक मारी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हमलावर ने उसे पीछे किया और खुद बाइक स्टार्ट करने लगा। लोग हमलावरों को पकड़ने दौड़े तो उन्हें तमंचा दिखाकर धमकाया। हमलावर ने किक मारकर बाइक स्टार्ट की। फिर मौके से दोनों फरार हो गए। तस्वीर सीनियर वकील राजीव सिंह की है। वह मिर्जापुर कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। वकील की पत्नी गांव में प्रधान, परिवार शहर में रहता है मूलरूप से विंध्याचल थाना के देवरी गांव के रहने वाले राजीव सिंह उर्फ रिंकू कटरा कोतवाली में रहते थे। 2011 में यहां जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। बच्चों की पढ़ाई की वजह से यहीं रहते थे। यहीं से कोर्ट आते-जाते थे। गांव में पत्नी प्रतिभा सिंह (40) प्रधान हैं। इस वजह से गांव भी आना जाना लगा रहता था। उनके 2 बेटे ओम (18) और सार्थक (12) हैं। एसपी अपर्णा रजत ने बताया- राजीव सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी बाइक सवार बदमाश हत्या करके फरार हो गए। आसपास के लोग घायल वकील को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी भी प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है एसएसपी ने बताया- मुख्य आरोपी की पहचान हो गई है। मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर भी वकील के गांव देवरी का रहने वाला है। प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है। उसकी राजीव सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह से चुनावी रंजिश चल रही थी। हालांकि, दूसरे आरोपी की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। वारदात के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने वकील के पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली। रेकी करके आरोपी ने वारदात की पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र सोनकर भी कतवारू का पुरा यानी वकील के घर के पास किराए में रहता है। उसे पहले से पता था कि राजीव मॉर्निंग वॉक के लिए हर दिन कितने बजे घर से निकलते हैं। पूरी साजिश रचकर उसने वारदात की। 7 महीने पहले भी वकील पर ताना था तमंचा पड़ोसियों ने बताया- राजेंद्र सोनकर ने करीब 7 महीने पहले भी राजीव सिंह पर बीच रास्ते रोककर हमला किया था। उसने बाइक की डिग्गी से तमंचा निकालकर राजीव सिंह पर तान दिया था और मारपीट की थी। राजीव सिंह ने इस मामले में कटरा कोतवाली में तहरीर भी दी थी, पर पुलिस की ओर से समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। ———————— दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

इंदौर में खुला चेंबर बना खतरा, युवक गिरा:कुशवाह नगर में हादसा, लोगों की सतर्कता से बची जान; VIDEO वायरल

इंदौर में खुला चेंबर बना खतरा, युवक गिरा:कुशवाह नगर में हादसा, लोगों की सतर्कता से बची जान; VIDEO वायरल

इंदौर के कुशवाह नगर इलाके में सोमवार रात एक युवक खुले चेंबर में गिर गया। अचानक हुई घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और तुरंत बाहर निकाल लिया। घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई, जबकि कुछ लोग उसे रिक्शे से अस्पताल भेजने की बात करते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला कुशवाह नगर मेन रोड पर लोहार गली के सामने का बताया जा रहा है। यहां पिछले तीन दिनों से चेंबर खुला हुआ था। चेंबर में गिरने वाले व्यक्ति की पहचान भगत सिंह नगर निवासी दिलीप करोसिया के रूप में हुई है। वह यहां से गुजर रहे थे, तभी अचानक खुले चेंबर में गिर गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनकी मदद कर उन्हें बाहर निकाला। इलाके में लग लगी लोगों की भीड़ चेंबर में गिरने के बाद आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला, जिसके चलते वहां भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरने वाले लोग भी रुक-रुककर घटना के बारे में पूछते नजर आए। बताया जा रहा है कि यहां काम चल रहा था, जिसके कारण चेंबर खुला हुआ था। यह भी कहा जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था। क्षेत्र में रहने वाले रहवासी अशोक तिवारी ने बताया कि वे पास की मेडिकल दुकान पर खड़े थे, तभी अचानक युवक चेंबर में गिर गया। उन्होंने तुरंत उसे देख लिया और लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि कुछ महीने पहले चोइथराम मेन रोड पर चेंबर में उतरे निगमकर्मियों की मौत हो गई थी। तस्वीरों में देखिए –

Indore Cop Assault Viral Video

Indore Cop Assault Viral Video

युवक को लात मारते हुए एसआई बलराम सिंह तोमर। इंदौर के रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) बलराम सिंह तोमर की मारपीट का वीडियो सामने आया है। एसआई ने एक बाइक सवार को लातों से पीटा और उसे अपशब्द कहे हैं। हालांकि, यह वीडियो चार महीने पुराना बताया जा रहा है। . वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार गलत है। मामले की जांच की जाएगी। वीडियो काफी छोटा है, जिसमें एसआई द्वारा मारपीट करते हुए दिखाया गया है। घटना की शुरुआत कैसे हुई और विवाद क्या था, यह स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले में एसआई के बयान लिए जाएंगे। जांच एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे। एसआई युवक को लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवक ने नहीं की थी शिकायत दिसंबर महीने की शुरुआत में जब युवक की एसआई तोमर ने पिटाई की थी। तब उस युवक ने शिकायत नहीं की थी। अब मामले में शिकायत मिलने पर युवक के भी बयान लिए जा सकते हैं। बता दें कि बलराम सिंह तोमर पहले क्राइम ब्रांच में पदस्थ थे। बाद में उनका उज्जैन ट्रांसफर हो गया था। कुछ समय पहले ही वे डीआरपी लाइन में आए थे। यहां से उन्होंने ट्रैफिक थाने में अपना ट्रांसफर करवा लिया है।

Raghav Chadha AAP Target: Kumar Vishwas Video Viral

Raghav Chadha AAP Target: Kumar Vishwas Video Viral

राघव चड्‌ढा ने नया वीडियो जारी किया है। उसमें वह पंजाब के लोगों के बीच दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से चल रही तकरार के बीच राघव चड्‌ढा ने नया पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- मेरे उन सहयोगियों के लिए जो मजबूर होकर वीडियो जारी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राघव चड्ढा ने संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में असफल रहे। उनके . चड्‌ढा ने आगे लिखा- पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है। राघव ने इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने पार्लियामेंट में अपने स्पीच दिखाए हैं। इनमें चड्‌ढा को पंजाब के मुद्दे उठाते सुना जा सकता है। इधर, मशहूर कवि कुमार विश्वास का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि AAP का अगला शिकार राघव चड्‌ढा होंगे। उसने हीरोइन से शादी कर ली और रील दिखने लगी है। कुमार विश्वास का यह वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है, जिसमें वह पॉडकास्ट के दौरान बात कर रहे हैं। कुमार भी AAP के फाउंडर मेंबरों में से एक हैं। दिल्ली में सरकार बनने के बाद उनका अरविंद केजरीवाल व उनकी टीम से मनमुटाव हो गया, जिसके बाद उन्होंने AAP छोड़ दी थी। पॉडकास्ट में राघव चड्‌ढा के बारे में बात करते कवि कुमार विश्वास। राघव ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की है। – फाइल फोटो कुमार विश्वास ने चड्‌ढा को लेकर क्या कहा था कुमार विश्वास ने 29 अगस्त 2024 को एक पॉडकास्ट में कहा था- अब अगला शिकार कौन है, अगला शिकार वह बालक है, जो खुद ने ही पैदा किया। इसकी कोई औकात भी नहीं है, बस वह थोड़ा लोकप्रिय हो गया है। हीरोइन (परिणीति चोपड़ा) से शादी कर ली है। अब रील दिखने लगी। यह नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने कहा- दिखेगा नहीं, दिख भी नहीं रहा। जब यह हुआ था, मैंने तभी कह दिया था, यह गया। इसे नहीं छोड़ेगा अब निश्चित रूप से, क्योंकि आप इतने ज्यादा डरे हुए हैं कि आपको किसी आदमी की आभा बर्दाश्त ही नहीं है। राघव चड्‌ढा ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ शादी की है। – फाइल फोटो राघव चड्‌ढा के मामले में अब तक क्या–क्या हुआ AAP ने उपनेता पद से हटाया 2 अप्रैल को AAP ने राघव चड्ढा को AAP के राज्यसभा सांसदों के उपनेता पद से हटा दिया। इस बारे में राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को चिट्‌ठी दी गई, जिसमें यह भी कहा गया कि उन्हें पार्टी के कोटे से बोलने का टाइम न दिया जाए। AAP ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा के वाइस चासंलर अशोक मित्तल को उपनेता बना दिया। राघव 2022 से पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। उनकी टर्म 2028 तक है। राघव चड्‌ढा ने कहा- खामोश कराया, हारा नहीं हूं इसके बाद 3 अप्रैल को राघव चड्‌ढा ने वीडियो जारी कर कहा- मैंने संसद में जनता के मुद्दे उठाए, क्या यह अपराध है। ये मुद्दे उठाने से आम आदमी का फायदा हुआ तो AAP का क्या नुकसान हुआ? जिन लोगों ने आज पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है। AAP नेता सामने आए, कहा- पार्टी लाइन से हटे राघव के वीडियो के सामने आते ही अनुराग ढांडा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना, सीएम भगंवत मान जैसे कई AAP नेता सामने आए। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल अरेस्ट हुए तो राघव चड्‌ढा आंखों के ऑपरेशन की बात कह UK में थे। संसद में केंद्र सरकार और PM मोदी से सवाल नहीं पूछते, वह मोदी से डरते हैं। राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय समोसे के रेट जैसे छोटे मुद्दे उठाते हैं। पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्ताव में साइन करने से राघव चड्‌ढा ने इनकार किया। पार्टी के वॉकआउट पर सदन से बाहर नहीं आए। राघव ने दूसरा VIDEO जारी कर कहा- स्क्रिप्टेड कैंपेन चला रहे राघव ने 4 अप्रैल को फिर वीडियो जारी कर कहा- कल से मेरे खिलाफ एक स्क्रिप्टेड कैंपेन चलाया जा रहा है। वही भाषा, वही बातें, वही आरोप। यह कोई को-इंसिडेंस नहीं, बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड अटैक है। पहले मुझे लगा कि मुझे इसका जवाब नहीं देना चाहिए। फिर लगा कि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो कहीं लोग मान न लें। इसलिए, मैंने सोचा कि जवाब दूं। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं। आखिर में राघव ने धुरंधर फिल्म का डायलॉग, ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ कहते हुए AAP को चेतावनी दी। ॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… राघव चड्ढा का जवाब- खामोश कराया, हारा नहीं:AAP बोली- कोई मोदी से डर जाए तो क्या लड़ेगा; कल राज्यसभा उपनेता पद से हटाया था आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। पढ़ें पूरी खबर… राघव चड्‌ढा बोले- संसद गाली देने-माइक तोड़ने नहीं गया:मेरे खिलाफ कोऑर्डिनेटेड अटैक, स्क्रिप्टेड कैंपेन; धुरंधर के डायलॉग से AAP को चेतावनी आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों को लेकर सांसद राघव चड्‌ढा ने शनिवार को दूसरा वीडियो जारी किया। राघव चड्‌ढा ने सोशल मीडिया (X) पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया झूठ भी सच लगने लगता। 3 आरोपों में जीरो सच्चाई है। पढ़ें पूरी खबर…

MP के कोतमा में 4 मंजिला लॉज गिरी, 1 मौत:3 लोग गंभीर, कई लोग मलबे में दबे, रातभर चलेगा रेस्क्यू; बिल्डिंग गिरने का VIDEO

MP के कोतमा में 4 मंजिला लॉज गिरी, 1 मौत:3 लोग गंभीर, कई लोग मलबे में दबे, रातभर चलेगा रेस्क्यू; बिल्डिंग गिरने का VIDEO

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास शनिवार शाम करीब 5:30 बजे चार मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं।शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कई लोग मलबे में दबे हैं। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी बिल्डिंग ढहती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हनुमान दीन यादव (55) के रूप में हुई है, जो टाइल्स लगाने का काम करता था। लॉज की चौथी मंजिल में काम कर रहा था। मुंह से खून निकल रहा था। शरीर की कई हड्डियां टूट चुकी थीं। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, कलेक्टर हर्षल पंचोली और एसपी मोती उर रहमान मौके पर पहुंचे। 3 घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं शव मॉर्च्यूरी में रखे गए हैं। घटनास्थल पर 10-12 एंबुलेंस मौजूद हैं। वहीं हादसे पर CM मोहन यादव ने दुख जताया। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… 100 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी SDRF और प्रशासन की करीब 100 लोगों की टीम मलबा हटाने में लगी है। 3 क्रेन और जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है। लॉज के गिरने से आसपास की कई दुकानें भी चपेट में आ गई हैं। अफरा-तफरी और जान बचाकर भागते लोग बिल्डिंग गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ लोग मलबे की चपेट में आ गए। लॉज के सामने खड़ा एक ट्रैक्टर भी फुटेज में दिखाई देता है, जिसे चालक ने बिल्डिंग गिरते ही तुरंत स्टार्ट कर भाग गया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भयावह मंजर प्रत्यक्षदर्शी अरुण सोनी के मुताबिक, बिल्डिंग एकतरफा गड्ढे की ओर गिरी। हादसे के बाद पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया और चीख-पुकार मच गई। उन्होंने बताया कि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ की मौत भी हुई है। मलबे के अंदर से लोगों के फंसे होने और चीखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। 12 फीट गहरी खुदाई बनी वजह नगर पालिका उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद ताम्रकार ने बताया कि लॉज के ठीक बगल में करीब 20 बाई 50 फीट के प्लॉट पर निर्माण कार्य के लिए लगभग 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इस गड्ढे में पानी भर गया था, जिससे लॉज की नींव कमजोर हो गई। इसके बाद इमारत का एक हिस्सा उसी दिशा में धंस गया और पूरी बिल्डिंग गिर गई। कलेक्टर बोले- CM मोहन करेंगे मुआवजे का ऐलान कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तत्परता से जारी है। अब तक 4 लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिनमें एक की मौत हो गई है। घायलों का इलाज जारी है। मुख्यमंत्री जल्द मुआवजे का ऐलान करेंगे। वहीं, मंत्री दिलीप जायसवाल ने हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीमें पूरी क्षमता के साथ राहत कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री स्वयं पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल प्राथमिकता रेस्क्यू ऑपरेशन है, जांच बाद में की जाएगी। हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख वहीं हादसे पर CM मोहन यादव ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत होना पीड़ादायक है। जिला प्रशासन, पुलिस एवं SECL द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक तीन नागरिकों को रेस्क्यू कर सकुशल निकाला गया है, जबकि NDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। लॉज हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Sunil Pal Insulted | Comedian Mic Grabbed On Stage, Viral Video

Sunil Pal Insulted | Comedian Mic Grabbed On Stage, Viral Video

1 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमेडियन और द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विनर सुनील पाल हाल ही में एक इवेंट में हुए अपने अपमान को लेकर चर्चा में हैं। एक शायरी प्रोग्राम के दौरान उन्हें स्टेज पर बुलाकर न सिर्फ माइक देने से मना किया गया, बल्कि उनके हाथ से माइक छीन भी लिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सुनील पाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और उस शाम की पूरी आपबीती सुनाई है। सुनील ने कहा मुझे इवेंट में बहुत उलझन और शर्मिंदगी हुई। दोस्त के बुलावे पर प्रोग्राम में पहुंचे थे सुनील सुनील पाल ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह उर्दू और अरबी शायरी का एक कार्यक्रम था। उन्हें उनके एक बेहद करीबी दोस्त ने वहां बुलाया था। सुनील वहां का माहौल एन्जॉय कर रहे थे और उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ स्टेज पर ऐसा बर्ताव किया जाएगा। उन्होंने कहा, मैं वहां मौजूद कवियों का सम्मान करना चाहता था और उनके अच्छे काम के लिए उन्हें थैंक यू कहना चाहता था। स्टेज पर माइक के लिए बार-बार की गुजारिश वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील पाल को स्टेज पर बुलाकर फूलों का गुलदस्ता दिया गया। जब उन्होंने शिष्टाचार के नाते कुछ शब्द कहने के लिए माइक मांगा, तो मंच संचालक ने मना कर दिया। सुनील ने बताया, मैंने उस व्यक्ति से कई बार माइक देने का अनुरोध किया, लेकिन उसने मुझे बोलने का मौका नहीं दिया। मुझे वहां बहुत उलझन और शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। हाथ से छीना माइक, दर्शक बना रहे थे वीडियो हद तो तब हो गई जब सुनील के हाथ से माइक छीन लिया गया और आयोजकों ने उन्हें मंच छोड़ने के लिए कह दिया। सुनील पाल के मुताबिक, वहां मौजूद दर्शक अपने फोन से वीडियो बना रहे थे, जो उनके लिए सबसे ज्यादा असहज करने वाला पल था। उन्होंने कहा, सब मुझे देख रहे थे, उन्हें लगा मेरा सम्मान हो रहा है, लेकिन वहां मुझे अपमानित किया गया। इसके बाद मैं वहां और नहीं रुका और तुरंत चला गया। दोस्त ने कहा- जो हुआ उसे भूल जाओ इवेंट से निकलने के बाद सुनील ने उस दोस्त को फोन किया जिसने उन्हें इनवाइट किया था। जब उन्होंने दोस्त से पूछा कि उन्हें माइक क्यों नहीं दिया गया, तो दोस्त के पास भी कोई ठोस जवाब नहीं था। दोस्त ने बस इतना कहा, भूल जाओ और आगे बढ़ो।” सुनील ने कहा कि उनके साथ बहुत गलत हुआ, क्योंकि वह बस वहां मौजूद कवियों की सराहना करना चाहते थे। 2005 में जीता था लाफ्टर चैलेंज 50 वर्षीय सुनील पाल महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ का पहला सीजन जीतकर देशभर में अपनी पहचान बनाई थी। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। सुनील अपनी क्लीन कॉमेडी और फिल्मी सितारों की मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔