6-Year-Old Aditya Kumar Viral Video Controversy

Hindi News Career BPSC Protest Patna: 6 Year Old Aditya Kumar Viral Video Controversy 4 मिनट पहले कॉपी लिंक पटना में BPSC TRE-4 उम्मीदवारों के प्रदर्शन के दौरान 6 साल के बच्चे का वीडियो पहले ही दिन से खूब वायरल हुआ। इस बच्चे का नाम आदित्य कुमार है। वह पहली कक्षा का छात्र है। आदित्य का आरोप है कि 25 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान उसे और उसके माता-पिता को जब पुलिस ले गई तो थाने में पुलिस ने उनकी पिटाई की। आदित्य ने आरोप लगाया गया है कि BPSC आंदोलन के दौरान उसे करीब आठ घंटे तक अवैध तरीके से थाने में रखा गया। इस दौरान उसे अपने माता-पिता से मिलने नहीं दिया गया। दशरथ मांझी का उदाहरण देते हुए आदित्य ने कहा – जैसे मांझी ने पहाड़ का घमंड तोड़ा, वैसे ही मैं सरकार का घमंड तोड़ूंगा। आदित्य कुमार गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों में अंग्रेजी में लिखित भारतीय संविधान की किताब लेकर बैठा है। उसका कहना है कि वह संविधान पढ़ रहा है। संविधान के अनुसार वह अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। इस धरना स्थल पर आदित्य के पिता जितेंद्र कुमार और मां मुन्नी कुमारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा शिवनंदन भारती जैसे कुछ वकीलों ने भी उसका सपोर्ट किया। उसकी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उससे मुलाकात करने का समय दें ताकि वह पटना पुलिस की शिकायत कर सके। हालांकि इस बात को लेकर वह बिहार के डीजीपी से पहले ही शिकायत कर चुका है। 31 अगस्त की देर रात को पप्पू यादव आदित्य से मिलने पहुंचें और आदित्य का धरना खत्म करवाया। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी का संदेश लेकर आदित्य से मिलने पहुंचे है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी आदित्य से मिलने आएंगे। सांसद ने कहा कि आदित्य के परिवार के साथ गलत हुआ है। इस मामले में न्याय के लिए पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जाएगा। अपनी बेबाक बातों से चर्चा में आया आदित्य बिहार छात्र आंदोलन में आदित्य ने माइक के सामने छात्रों के समर्थन में बात की थी। उसने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से युवाओं के लिए नौकरी देने की मांग उठाई। आदित्य ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की मांग भी की थी। आदित्य हाथ में तिरंगा लेकर बस की छत पर चढ़ गया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग करते हुए पुलिस से सवाल किया – आप सुरक्षा करते हैं या मर्डर करते हैं? इसके बाद पुलिस उसे सुरक्षा के लिए थाने ले गई। पहले भी प्रदर्शन में पहुंच चुका है आदित्य आदित्य इससे पहले पेपर लीक और सिवान में AK-47 मामले को लेकर तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च में भी शामिल हुआ था। इसके अलावा गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के बीच भी वह पहुंचा था। वहां उसने कहा था कि वह भी छात्र है और भविष्य में उसके साथ भी ऐसी समस्या हो सकती है। ———————————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें पोस्ट ऑफिस में 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती:रेलवे में 1599 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 27 हजार से ज्यादा नौकरियां इस हफ्ते निकली हैं इंडिया पोस्ट ऑफिस और रेलवे सहित कई विभागों में 27,260 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 5 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Delhi Playschool Assault Video; 3 Year Old Child Harassment

Hindi News Career Delhi Playschool Assault Video; 3 Year Old Child Harassment | POCSO Safety Rules 16 मिनट पहले कॉपी लिंक उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर स्थित एक प्लेस्कूल में तीन साल के बच्चे को कुर्सी से बांधकर कथित तौर पर बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सामने आया है। बच्चे के पेरेंट्स के मुताबिक, बच्चे को थप्पड़ मारे गए, लात मारी गई और कई घंटों तक एप्रन से कुर्सी पर बांधकर रखा गया। तीन दिन की फुटेज में दिखी बच्चे के साथ मारपीट पुलिस और बच्चे के पिता के मुताबिक, 16, 17 और 18 अगस्त की CCTV फुटेज में बच्चे के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटनाएं दिखीं। पिता के मुताबिक, 18 अगस्त को बच्चे को सुबह करीब 9:45 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कुर्सी से बांधकर रखा गया था। एक दिन पहले भी उसे अलग ले जाकर थप्पड़ मारने और कुर्सी से बांधने का आरोप है। बच्चे के व्यवहार में बदलाव और शरीर पर चोट के निशान पुलिस के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत से बच्चे के व्यवहार में बदलाव दिख रहा था। वह स्कूल जाने और यहां तक कि वॉशरूम जाने से भी डरने लगा था। वह परेशान रहता था और रात में लगातार रोता था। माता-पिता ने उसके चेहरे और हाथों पर चोट के निशान भी देखे। इसके बाद वे उसे डॉक्टर के पास ले गए। जांच में उसके कानों की दोनों नलियों में सूजन समेत शारीरिक चोट के संकेत मिले। 18 अगस्त को स्कूल से लौटने के बाद बच्चे ने कान में दर्द की शिकायत की और उसे उल्टी भी हुई। परिवार उसे ENT डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने कान में चोट देखकर माता-पिता से पूछा कि क्या बच्चे को मारा गया है। यह देखकर परिवार हैरान रह गया। महिला अटेंडेर को गिरफ्तार किया मामले में पुलिस ने 35 वर्षीय महिला अटेंडेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये घटना इसी महीने की शुरुआत में हुई थी। सीसीटीवी से मारपीट का खुलासा हुआ है। बच्चे के पिता की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने स्कूल पहुंचकर CCTV रिकॉर्डर जब्त किया और FIR दर्ज कर ली है। दो अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। CCTV दिखाने के लिए स्कूल ने पैसे मांगे पिता ने 25 अगस्त को स्कूल प्रशासन से कक्षा की CCTV फुटेज मांगी। आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने पहले तकनीकी खराबी का हवाला देकर फुटेज दिखाने में देरी की। अगले दिन कथित तौर पर स्कूल ने CCTV फुटेज दिखाने के लिए 1,500 रुपए मांगे। पैसे देने के बाद माता-पिता को फुटेज देखने दी गई। पुलिस और पिता के मुताबिक, फुटेज में बच्चे के साथ कथित मारपीट दिखाई दी। स्कूल ने बच्चे के व्यवहार को बताया वजह पुलिस के मुताबिक, स्कूल के कर्मचारियों ने बच्चे के व्यवहार को लेकर सफाई देने की कोशिश की। उनका आरोप था कि बच्चा दूसरे बच्चों को मारता था और कुर्सियां फेंकता था। पिता ने कहा कि उनका बेटा स्पीच थेरेपी ले रहा है। स्कूल ने करीब तीन महीने पहले भी उसके व्यवहार की शिकायत की थी। पिता का कहना है कि अब उन्हें समझ आ रहा है कि बच्चा कुर्सी क्यों फेंक रहा था- क्योंकि उसे खुद कुर्सी से बांधा जा रहा था। माता-पिता को यौन उत्पीड़न का भी शक बच्चे के माता-पिता ने उसके साथ गलत तरीके से छूने या यौन उत्पीड़न की भी आशंका जताई है। पिता का कहना है कि बच्चा शारीरिक रूप से छुए जाने से डरने लगा है। परिवार ने इस मामले में आगे की जांच की मांग की है। बच्चा करीब डेढ़ साल से इस स्कूल में जा रहा था। परिवार के मुताबिक, अगस्त की शुरुआत से ही वह चिड़चिड़ा और स्कूल जाने से डरा हुआ नजर आ रहा था। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2) और 3(5) के साथ POCSO एक्ट की धारा 12 और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 और 82 के तहत मामला दर्ज किया है। बच्चे को मेडिकल जांच के लिए GTB अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल दस्तावेजों में उसके चेहरे और हाथों पर खरोंच और चोट के निशान दर्ज हैं। परिवार अब बच्चे को इस घटना के मानसिक असर से उबरने में मदद के लिए थेरेपी दिलाने की तैयारी कर रहा है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें.. झोपड़ी में चल रहा था सरकारी स्कूल:DM अचानक पहुंचे तो छप्पर के नीचे जमीन पर बैठे मिले छात्र बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव में प्राथमिक विद्यालय एक झोपड़ी में चल रहा रहा था। हाल ही के दिनों में इस स्कूल की एक तस्वीर भी सामने आई थी। दरअसल ये स्कूल बेनीपट्टी प्रखंड की अड़ेर दक्षिणी पंचायत का प्राथमिक विद्यालय है, जिसकी बिल्डिंग का काम चल रहा है और बच्चे छप्पर में पढ़ रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें.. 2- हिमाचल प्रदेश में एडमिशन फॉर्म में जाति का कॉलम हटेगा:सरकारी स्कूलों में जातिगत भेदभाव खत्म करने की पहल, सेशन 2027-28 से लागू 27 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू ने अगले सेशन 2027-28 से स्कूलों में एडमिशन फॉर्म से जाति का कॉलम हटा दिया जाए। सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड (HPSCWB) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जाति कॉलम हटाने की बात कही। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Samay Raina Controversy | BJP MLA Ram Kadam Statement on Bihar & Kashmir

2 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए एपिसोड में बिहार और कश्मीरी पंडितों को लेकर की गई कथित टिप्पणियों के वीडियो वायरल होने के बाद विरोध शुरू हो गया है। बीजेपी विधायक राम कदम ने रैना पर विवादित बयान देकर मुफ्त में पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए एपिसोड से शुरू हुआ विवाद समय रैना ने शुक्रवार को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन-2 का नया एपिसोड रिलीज किया था। इसके कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। इनमें रैना और स्टैंडअप कॉमेडियन शेरॉन वर्मा के बीच उनके मूल स्थानों को लेकर बातचीत भी शामिल थी। शेरॉन वर्मा बिहार से हैं, जबकि समय रैना कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं। इसी बातचीत से विवाद शुरू हुआ। बिहार और कश्मीरी पंडितों को लेकर टिप्पणियों पर आपत्ति वायरल क्लिप के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रैना की टिप्पणियों को आपत्तिजनक बताया। खासकर कश्मीरी पंडित समुदाय के कुछ लोगों ने कहा कि किसी समुदाय या क्षेत्र को कॉमेडी का विषय बनाकर उसका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। विवाद ने स्टैंडअप कॉमेडी में मजाक और सामाजिक संवेदनशीलता की सीमा को लेकर बहस छेड़ दी है। राम कदम बोले- विवाद से पब्लिसिटी हासिल करना मकसद बीजेपी विधायक राम कदम ने समय रैना की कथित टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग जानबूझकर विवादित बयान देते हैं ताकि उन्हें चर्चा और प्रसिद्धि मिल सके। राम कदम के मुताबिक, सनातन हिंदू धर्म और कश्मीरी पंडितों को मजाक या उपहास का विषय नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि कोई व्यक्ति जानबूझकर आपत्तिजनक बात कहकर बाद में माफी मांग ले, तो इससे उसकी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। उनके अनुसार, तब तक विवादित बयान के जरिए संबंधित व्यक्ति को देशभर में पब्लिसिटी मिल चुकी होती है। शो में अर्चना पूरन सिंह ने भी दिया करारा जवाब इसी एपिसोड में समय रैना ने अभिनेत्री और टीवी पर्सनैलिटी अर्चना पूरन सिंह पर भी मजाक किया। एक कंटेस्टेंट ने बताया कि वह शायरी के अलावा डांस, व्लॉगिंग और रैपिंग भी करता है। व्लॉगिंग का जिक्र आते ही रैना ने अर्चना पूरन सिंह के फैमिली व्लॉग्स पर तंज कसते हुए कहा कि व्लॉगिंग के लिए टैलेंट की जरूरत नहीं होती। इस पर अर्चना ने तुरंत पलटकर जवाब दिया- ‘गालियां देना टैलेंट है।’ उनके जवाब पर शो में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाईं। पहले भी विवादों में रह चुका है शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ और समय रैना इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। शो की भाषा और कंटेंट को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक कार्यक्रम में समय रैना को सम्मानित किए जाने के बाद भी उनकी आलोचना हुई थी। कॉमेडियन सुनील पाल ने भी इस सम्मान पर सवाल उठाया था। ताजा विवाद के बाद सोशल मीडिया पर फिर बहस तेज हो गई है कि कॉमेडी के नाम पर किसी क्षेत्र, समुदाय या धार्मिक समूह को लेकर की गई टिप्पणी की क्या सीमा होनी चाहिए। _______________________________ यह खबर भी पढ़ें.. समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द:दिव्यांगों पर कमेंट पर FIR हुई थी, अब सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग टूर्नामेंट कराने की तारीफ की दिव्यांगों के खिलाफ कमेंट के केस में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना समेत पांच के खिलाफ दर्ज केस शुक्रवार को रद्द कर दिए। इन पर इंजियाज गॉट लेटेंट शो में दिव्यांगों के खिलाफ कमेंट और उनका मजाक उड़ाने FIR दर्ज की गई थी।पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Samay Raina Controversy | BJP MLA Ram Kadam Statement on Bihar & Kashmir

18 मिनट पहले कॉपी लिंक कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए एपिसोड में बिहार और कश्मीरी पंडितों को लेकर की गई कथित टिप्पणियों के वीडियो वायरल होने के बाद विरोध शुरू हो गया है। बीजेपी विधायक राम कदम ने रैना पर विवादित बयान देकर मुफ्त में पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए एपिसोड से शुरू हुआ विवाद समय रैना ने शुक्रवार को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन-2 का नया एपिसोड रिलीज किया था। इसके कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। इनमें रैना और स्टैंडअप कॉमेडियन शेरॉन वर्मा के बीच उनके मूल स्थानों को लेकर बातचीत भी शामिल थी। शेरॉन वर्मा बिहार से हैं, जबकि समय रैना कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं। इसी बातचीत से विवाद शुरू हुआ। बिहार और कश्मीरी पंडितों को लेकर टिप्पणियों पर आपत्ति वायरल क्लिप के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रैना की टिप्पणियों को आपत्तिजनक बताया। खासकर कश्मीरी पंडित समुदाय के कुछ लोगों ने कहा कि किसी समुदाय या क्षेत्र को कॉमेडी का विषय बनाकर उसका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। विवाद ने स्टैंडअप कॉमेडी में मजाक और सामाजिक संवेदनशीलता की सीमा को लेकर बहस छेड़ दी है। राम कदम बोले- विवाद से पब्लिसिटी हासिल करना मकसद बीजेपी विधायक राम कदम ने समय रैना की कथित टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग जानबूझकर विवादित बयान देते हैं ताकि उन्हें चर्चा और प्रसिद्धि मिल सके। राम कदम के मुताबिक, सनातन हिंदू धर्म और कश्मीरी पंडितों को मजाक या उपहास का विषय नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि कोई व्यक्ति जानबूझकर आपत्तिजनक बात कहकर बाद में माफी मांग ले, तो इससे उसकी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। उनके अनुसार, तब तक विवादित बयान के जरिए संबंधित व्यक्ति को देशभर में पब्लिसिटी मिल चुकी होती है। शो में अर्चना पूरन सिंह ने भी दिया करारा जवाब इसी एपिसोड में समय रैना ने अभिनेत्री और टीवी पर्सनैलिटी अर्चना पूरन सिंह पर भी मजाक किया। एक कंटेस्टेंट ने बताया कि वह शायरी के अलावा डांस, व्लॉगिंग और रैपिंग भी करता है। व्लॉगिंग का जिक्र आते ही रैना ने अर्चना पूरन सिंह के फैमिली व्लॉग्स पर तंज कसते हुए कहा कि व्लॉगिंग के लिए टैलेंट की जरूरत नहीं होती। इस पर अर्चना ने तुरंत पलटकर जवाब दिया- ‘गालियां देना टैलेंट है।’ उनके जवाब पर शो में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाईं। पहले भी विवादों में रह चुका है शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ और समय रैना इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। शो की भाषा और कंटेंट को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक कार्यक्रम में समय रैना को सम्मानित किए जाने के बाद भी उनकी आलोचना हुई थी। कॉमेडियन सुनील पाल ने भी इस सम्मान पर सवाल उठाया था। ताजा विवाद के बाद सोशल मीडिया पर फिर बहस तेज हो गई है कि कॉमेडी के नाम पर किसी क्षेत्र, समुदाय या धार्मिक समूह को लेकर की गई टिप्पणी की क्या सीमा होनी चाहिए। _______________________________ यह खबर भी पढ़ें.. समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द:दिव्यांगों पर कमेंट पर FIR हुई थी, अब सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग टूर्नामेंट कराने की तारीफ की दिव्यांगों के खिलाफ कमेंट के केस में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना समेत पांच के खिलाफ दर्ज केस शुक्रवार को रद्द कर दिए। इन पर इंजियाज गॉट लेटेंट शो में दिव्यांगों के खिलाफ कमेंट और उनका मजाक उड़ाने FIR दर्ज की गई थी।पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Salman Khan Rakshabandhan Video | Arpita Ties Rakhi In Mumbai Home

12 मिनट पहले कॉपी लिंक रक्षाबंधन पर सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें अर्पिता सलमान की आरती उतारकर उनकी कलाई पर राखी बांधती नजर आ रही हैं। पीछे दीवार पर जीसस क्राइस्ट और लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग ‘द लास्ट सपर’ का म्यूरल दिख रहा है। इस दृश्य को सोशल मीडिया यूजर्स भारत की विविधता, सह-अस्तित्व और धार्मिक सौहार्द से जोड़ रहे हैं। अर्पिता ने की सलमान की आरती, बांधी राखी क्षाबंधन का यह सेलिब्रेशन सलमान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के घर हुआ। अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक शेयर की। वीडियो में वह सफेद प्रिंटेड कुर्ते और दुपट्टे में, जबकि सलमान टी-शर्ट, जींस और ब्लैक काउबॉय स्टाइल हैट में नजर आ रहे हैं। अर्पिता पहले सलमान की आरती उतारती हैं, फिर उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। पीछे दिखा जीसस और ‘द लास्ट सपर’ का म्यूरल राखी बांधने के दौरान पीछे दीवार पर जीसस क्राइस्ट की तस्वीर और लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग ‘द लास्ट सपर’ दिखाई देती है। यही दृश्य सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का कारण बना। कई लोगों ने इसे भारत में अलग-अलग धर्मों के साथ रहने और एक-दूसरे की परंपराओं के सम्मान का प्रतीक बताया। सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा? वीडियो सामने आने के बाद एक्स पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने इसे इंटरनेट का सबसे धर्मनिरपेक्ष वीडियो बताया। दूसरे यूजर ने लिखा कि एक मुस्लिम भाई को हिंदू पति से शादी करने वाली मुस्लिम बहन राखी बांध रही है और पीछे जीसस की तस्वीर है। एक अन्य यूजर ने अर्पिता और सलमान की तस्वीर को भारत में धर्मनिरपेक्षता की खास झलक बताया। हालांकि, ये प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया यूजर्स की अपनी राय हैं। राखी पर सलमान की कलाई भी दिखी रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के बाद सलमान को घर के बाहर भी देखा गया। उनकी कलाई पर कई रंग-बिरंगी राखियां और माथे पर तिलक था। पैपराजी के कहने पर सलमान ने कुछ देर अपनी राखियां दिखाईं और फिर कार से रवाना हो गए। ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे सलमान सलमान खान जल्द फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह भी उनके साथ नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है। इसके अलावा सलमान ‘बिग बॉस’ के नए सीजन को होस्ट करेंगे, जिसका प्रीमियर 6 सितंबर को होना है। ________________________ यह खबर भी पढ़ें.. सलमान खान ने दिखाई राखियों से सजी कलाई:रक्षाबंधन पर शेयर की खास झलक; फैंस बोले- भाईजान का अंदाज दिल जीत गया रक्षाबंधन पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी राखियों से सजी कलाई की झलक शेयर की। एक्टर की कलाई पर कई राखियां बंधी नजर आ रही हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई।पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Nepal Flood Viral Video | House Survives Debris & Water; 3 Lives Saved

8 मिनट पहले कॉपी लिंक नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बीच एक हरे रंग का घर पानी के तेज बहाव के बावजूद खड़ा रहा। आसपास का इलाका उफनते पानी में डूब गया और कई इमारतें व मलबा बहते दिखे। इस घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो नेपाल में कहां का है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घर की बालकनी में 3 लोग खड़े नजर आ रहे हैं। वे शांत दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कीचड़ भरा बाढ़ का पानी डरावनी रफ्तार से इलाके में बहता दिख रहा है। पानी अपने साथ इमारतों के ढांचे और मलबा बहा ले जा रहा है। हालांकि, चारों तरफ तेज पानी से घिरे रहने के बावजूद हरे रंग का यह घर काफी हद तक सुरक्षित नजर आया। बाढ़ और मलबे के बीच घर, तस्वीरें… घर के चारों तरफ तेजी से बहता मलबा दिखाई दे रहा है। पानी और मलबे का बहाव इतना तेज है कि आस-पास के कई घर और पेड़ तबाह हो गए हैं। बाढ़ और मलबे के बीच इमारत की बालकनी में तीन लोग खड़े नजर आ रहे हैं। मलबा और पानी शांत होने के बाद एक आदमी घर की छत पर टी-शर्ट लहराकर रेस्क्यू टीम को बुलाने की कोशिश कर रहा है। नेपाल में अब तक 579 मौतें नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ में 579 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 2500 लोग लापता या संपर्क से बाहर हैं। इनमें 320 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। शुक्रवार को पता चला कि इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लक्ष गोपिसेट्टी भी नेपाल गए थे। उनसे भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन की ओर करीब 400 भारतीय फंसे हैं, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। भारत उनके सुरक्षित स्वदेश लौटने के लिए चीनी अधिकारियों के संपर्क में है। इसके अलावा 153 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। ————————————— ये खबर भी पढ़ें… नेपाल विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद लेने को राजी:बाढ़ में 579 मौतें; 320 भारतीयों समेत करीब 2500 लापता नेपाल सरकार ने विदेशी रेस्क्यू टीमों और विशेषज्ञों की मदद लेने को मंजूरी दे दी है। सरकार ने पहले विदेशी सर्च एंड रेस्क्यू टीमों को अनुमति नहीं देने की बात कही थी, लेकिन अब भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के एक्सपर्ट्स की सीमित मदद ली जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Nepal Flood Viral Video | House Survives Debris & Water; 3 Lives Saved

24 मिनट पहले कॉपी लिंक नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बीच एक हरे रंग का घर पानी के तेज बहाव के बावजूद खड़ा रहा। आसपास का इलाका उफनते पानी में डूब गया और कई इमारतें व मलबा बहते दिखे। इस घर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो नेपाल में कहां का है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घर की बालकनी में 3 लोग खड़े नजर आ रहे हैं। वे शांत दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कीचड़ भरा बाढ़ का पानी डरावनी रफ्तार से इलाके में बहता दिख रहा है। पानी अपने साथ इमारतों के ढांचे और मलबा बहा ले जा रहा है। हालांकि, चारों तरफ तेज पानी से घिरे रहने के बावजूद हरे रंग का यह घर काफी हद तक सुरक्षित नजर आया। बाढ़ और मलबे के बीच घर, तस्वीरें… घर के चारों तरफ तेजी से बहता मलबा दिखाई दे रहा है। पानी और मलबे का बहाव इतना तेज है कि आस-पास के कई घर और पेड़ तबाह हो गए हैं। बाढ़ और मलबे के बीच इमारत की बालकनी में तीन लोग खड़े नजर आ रहे हैं। मलबा और पानी शांत होने के बाद एक आदमी घर की छत पर टी-शर्ट लहराकर रेस्क्यू टीम को बुलाने की कोशिश कर रहा है। नेपाल में अब तक 579 मौतें नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ में 579 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 2500 लोग लापता या संपर्क से बाहर हैं। इनमें 320 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। शुक्रवार को पता चला कि इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लक्ष गोपिसेट्टी भी नेपाल गए थे। उनसे भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन की ओर करीब 400 भारतीय फंसे हैं, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। भारत उनके सुरक्षित स्वदेश लौटने के लिए चीनी अधिकारियों के संपर्क में है। इसके अलावा 153 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। ————————————— ये खबर भी पढ़ें… नेपाल विदेशी रेस्क्यू टीमों की मदद लेने को राजी:बाढ़ में 579 मौतें; 320 भारतीयों समेत करीब 2500 लापता नेपाल सरकार ने विदेशी रेस्क्यू टीमों और विशेषज्ञों की मदद लेने को मंजूरी दे दी है। सरकार ने पहले विदेशी सर्च एंड रेस्क्यू टीमों को अनुमति नहीं देने की बात कही थी, लेकिन अब भारत, चीन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के एक्सपर्ट्स की सीमित मदद ली जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Patna BPSC Protest | Child Aditya Kumar Demands Jobs Video Controversy

Hindi News Career Patna BPSC Protest | Child Aditya Kumar Demands Jobs Video Controversy 3 मिनट पहले कॉपी लिंक 25 अगस्त 2026 को पटना में BPSC TRE-4 उम्मीदवारों के प्रदर्शन के दौरान 6 साल के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बच्चे का नाम आदित्य कुमार है। वह पहली कक्षा का छात्र है। वीडियो में पुलिस उसे प्रदर्शन स्थल से ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन स्थल से जाने के पहले आदित्य ने माइक के सामने छात्रों के समर्थन में बात की। उसने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से युवाओं के लिए नौकरी देने की मांग उठाई। आदित्य ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे की भी मांग की। मांगों को पूरा कराने के लिए लाठी खाने का तैयार आदित्य बच्चे ने एसपी से जवाब मांगते हुए कहा कि सिर में चोट लगने की घटना का आदेश किसने दिया था। उसने पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। मीडिया से बात करते हुए आदित्य ने पूरे कान्फिडेंस के साथ कहा – इस प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को पूरा करने के लिए अगर उन्हें लाठी खाना पड़े तो वो भी खाएंगे। जेल जाना पड़े तो भी जाएंगे। सब किसान, नौजवानों से की प्रदर्शन में शामिल होने की बात उससे जब यह पूछा गया कि यहां प्रदर्शन कर रहे भैया लोगों की क्या मांग है तो उसने कहा – भैया लोगों की मांग है कि BPSC का पेपर लीक क्यों हुआ। वह आगे कहता है -अभी हम बच्चा है। जब बड़े होंगे तो हो सकता है सरकार हमारे एग्जाम का पेपर भी लीक करा दे। इसीलिए हम कहते हैं कि सब किसान, नौजवान लोग इस प्रदर्शन में आ जाइए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस उसे ले गई आदित्य ने कहा कि हम डरेंगे क्यों? हम डरने वाले नहीं है। गोली भी चलेगा तो खाएंगे पर इस भ्रष्टाचारी सरकार को भगाएंगे। सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए इस मासूम बच्चे ने कहा – निकलो मकानों से, जंग लड़ो बेईमानों से। बाद में डाकबंगला चौराहे पर स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने उसे और उसकी मां को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया। पहले भी प्रदर्शन में पहुंच चुका है आदित्य आदित्य पहली बार किसी आंदोलन में नजर नहीं आया है. पेपर लीक और सिवान में AK-47 मामले को लेकर तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च में भी वह शामिल हुआ था. इसके अलावा गर्दनीबाग में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के बीच भी वह पहुंचा था. वहां उसने कहा था कि वह भी छात्र है और भविष्य में उसके साथ भी ऐसी समस्या हो सकती है. पटना के गर्दनी बाग में जारी है छात्रों का आंदोलन बिहार के पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) की मांग को लेकर छात्रों का ‘स्टूडेंट जस्टिस सत्याग्रह’ आंदोलन गर्दनीबाग धरना स्थल पर हो रहा है। उम्मीदवार ‘ऑल Ph.D. होल्डर एंड रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार’ के बैनर तले अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। आंदोलन के बावजूद छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक TRE-4 समेत उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। सहायक प्राध्यापक बहाली में UGC Regulation 2018 के Table 3A लागू करने, बिहार में डोमिसाइल नीति प्रभावी करने और 70वीं BPSC परीक्षा निरस्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन कर रहे हैं। इस आंदोलन की शुरुआत में केवल शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन की मांग थी, जो अब बढ़कर 13 सूत्रीय मांगों में बदल चुकी है। इसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। आंदोलन के चलते जारी हुआ भर्ती नोटिफिकेशन इस आंदोलन के चलते बिहार लोक सेवा आयोग ने पिछले दिनों शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी किया था। TRE-4 के तहत कुल 32,388 पदों पर भर्ती की जाएगी। 1 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी छात्रों का कहना कि उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। आंदोलन के बावजूद छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक TRE-4 समेत उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। ————————————————————————— ये खबर भी पढ़ें कंप्यूटर पढ़ाने के बदले झाड़ू-पोछा कराते हैं टीचर:छात्रों ने लगाए नारे- प्रिंसिपल हटाओ; जांच में बिस्किट देकर छात्रों को भड़काने का आरोप 20 अगस्त को कन्नौज के गुगरापुर PMश्री कंपोजिट विद्यालय में जूनियर कक्षाओं के बच्चे स्कूल पहुंचे और स्कूल के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। बच्चों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेंद्र सक्सेना की कार को घेर लिया और नारेबाजी की। उन पर कई आरोप भी लगाए। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gurugram School Van Waterlogging | Nursery Kids Viral Video Update

Hindi News Career Gurugram School Van Waterlogging | Nursery Kids Viral Video Update 9 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली-NCR में बीते 2-3 दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से गुरुग्राम की सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है। इन जलभराव की तस्वीरों में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नर्सरी क्लास के कुछ बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में बैठे हैं और उनके चारों तरफ पानी भरा हुआ है। ये बच्चे डरे हुए हैं और उनमें एक बच्ची चारों तरफ भरे पानी को देखकर जोर-जोर से रो रही है और मम्मी- मम्मी पुकार रही है। स्कूल वैन में पानी भरा, ड्राइवर को रुकना पड़ा गुरुग्राम में सेक्टर-14 के केंद्रीय विद्यालय का वैन चालक करीब डेढ़ बजे बच्चों को लेकर स्कूल से निकला था, लेकिन सड़क पर भरे पानी के बीच वैन बंद हो गई। ये वैन भारी बारिश के बीच शीतला माता मंदिर के पास पानी में फंस गई। जिसमें नर्सरी के छोटे बच्चे सवार थे। ड्राइवर ने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें वैन से उतारकर एक दुकान में बैठा दिया और इसके बाद ड्राइवर ने बच्चों के पेरेंट्स को सूचना दी। हालांकि उस दुकान में भी चारों तरफ पानी भरा था, जिससे बच्चे डर गए और रोने लगे। बच्चों को 3 घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा जलभराव और ट्रैफिक के कारण बच्चों के पेरेंट्स को उन तक पहुंचने में 3 से ज्यादा घंटे लग गए। इस घटना से शहर के ड्रेनेज सिस्टम, जलनिकासी व्यवस्था और आपातकालीन शहरी प्रबंधन की कमियों को फिर सामने ला दिया है। सेक्टर 45 में भी क्लास 2 के स्टूडेंट्स कई घंटों फंसे रहे सुभाष चौक के आसपास भी भारी व्यवधान की सूचना मिली, जहां सेक्टर 45 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों को ले जा रही बसें भारी बारिश और यातायात जाम में कई घंटों तक फंसी रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ जगहों पर पानी लगभग चार फीट तक भर गया था, जिसके कारण बसें फंस गईं। सेक्टर 45 से सेक्टर सेक्टर 48 तक पहुंचने में कुछ ही मिनट लगते हैं लेकिन भारी जल भराव के चलते स्टूडेंट्स को पांच से छह घंटे लगे। दो दिन में हुई भारी बारिश के बाद कम से कम 12 स्कूल बसें एक इलाके में फंसीं और कई बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ा। गुरुग्राम में अब 85-90 मिमी बारिश हुई गुरुग्राम के कई इलाकों में लगभग डेढ़ घंटे के दौरान करीब 85-90 मिमी बारिश हुई, जिससे सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ और शहर की जल निकासी व्यवस्था तथा मॉनसून की तैयारियों में कमियां उजागर हुईं। हालांकि, जब मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी थी, तो स्कूलों और प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए क्या तैयारी की इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। ———————— ये खबर भी पढ़ें.. राजस्थान के प्राइमरी स्कूल की छत गिरी:तेज आवाज सुनकर बच्चे कक्षा से बाहर निकले, मची अफरा-तफरी, दूसरी कक्षा भी जर्जर राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्तु देवकी स्थित अपर प्राइमरी स्कूल में एक कक्षा की छत गिर गई। उस समय स्कूल में 120 बच्चे मौजूद थे पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Jamie Lever Reacts to Viral AI Wedding Video With Yashvardhan Ahuja

5 मिनट पहले कॉपी लिंक गोविंदा के बेटे के साथ जेमी की जो फेक AI तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें एक में जॉनी लीवर भी दिख रहे हैं। जॉनी लीवर की बेटी और एक्ट्रेस जेमी लीवर ने कहा कि उनकी शादी की खबरें फर्जी हैं। दरअसल, हाल ही में एक फर्जी AI वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि जेमी और गोविंदा के बेटे यशवर्धन की शादी हो गई है। वीडियो में दोनों की शादी से जुड़े AI विजुअल भी दिखाए गए थे। जिसके बाद जेमी ने सोमवार को वीडियो शेयर कर कहा कि मेरी शादी के लिए मुझे पता है कि बहुत सारे लोग चिंतित हैं, सोच रहे हैं, हो रही है, कब हो रही है और इसके चलते कुछ AI, फेक वीडियो बनाए गए हैं, जो इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहे हैं। पहले मुझे काफी हंसी आई, मैंने एंजॉय किया। हम लोग कजिन्स आपस में एक-दूसरे को वीडियो भेज रहे थे और हम काफी हंस रहे थे, लेकिन अब ऐसा हो गया है कि बहुत सारे कॉल आने लग गए हैं और मुझे बधाई देने के लिए। जेमी ‘किस किसको प्यार करूं’, ‘हाउसफुल 4’, ‘भूत पुलिस’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन ये सारे वीडियो और सारी जानकारी फेक है। अब इसकी वजह से दिक्कत होने लग गई है क्योंकि ऐसे कॉल आने लग गए हैं मुबारकबाद देने के लिए, बधाई देने के लिए कि जो असली रिश्ते आने वाले थे ना मेरे, जो आ रहे थे, वो भी आना बंद हो गए हैं। जेमी लीवर ने वीडियो में यशवर्धन आहूजा का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि जिस इंसान के साथ उनकी शादी की फर्जी खबरें उड़ाई जा रही हैं, वह उनके छोटे भाई जैसा है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों एक फिल्म पर साथ में काम कर रहे हैं। जेमी ने लोगों से फालतू के वीडियो न बनाने की अपील करते हुए कहा कि ये उनके लिए बहुत बुरा है। यशवर्धन बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म में वो अपनी मां सुनीता के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का नाम ‘हीरो की हॉररइन’ है, जिसे एकता कपूर, शोभा कपूर और अमर बुटाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। यशवर्धन की फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया है। ‘हीरो की हॉररइन’ में यशवर्धन के साथ ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल नजर आएंगी। जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी फिल्म का हिस्सा हैं। …………… जेमी लीवर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… जेमी लीवर से कपड़े उतारने की मांग की गई थी:वीडियो कॉल पर ऑडिशन लिया जा रहा था, एक्ट्रेस ने आपबीती सुनाई जेमी लीवर ने एक ऑडिशन के नाम पर हुए अपने बुरे अनुभव को शेयर किया था। जेमी ने बताया था कि उनसे एक वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा गया था। यह घटना तब की थी जब जेमी के पास कोई मैनेजर नहीं था और वह खुद ही काम के लिए संपर्क कर रही थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









