Thursday, 30 Jul 2026 | 07:59 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Udhampur Bus Accident Tragedy Video Update

Udhampur Bus Accident Tragedy Video Update

उधमपुरकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक उधमपुर के कगोट इलाके में हादसे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। रामनगर से आ रही बस जालो के पास सड़क से 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, कई यात्री घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। DIG शिवा कुमार शर्मा (रियासी-ऊधमपुर रेंज) ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया कि 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। हादसे की 3 तस्वीरें… बस 100 फीट ऊंचाई से चट्टानों पर गिर गई। बचाव के लिए क्रेन और सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय लोग भी पहुंचे। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। —————————- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की जान गई, 11 घायल; बर्फ के कारण फिसली थी गाड़ी इससे पहले जनवरी में जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें 10 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया था। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया कि सड़क पर बर्फ होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है; के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है; के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सेट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान अचानक पहुंचे नजर आए। रविवार को वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के पहले गाने ‘ब्याह करवा दो जी’ का बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सलमान खान के साथ डेविड धवन और मनीष पॉल भी नजर आए। वीडियो के साथ कैप्शन में वरुण ने लिखा, ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में डांस करने में हमेशा नर्वसनेस होती है।’ गौरतलब है कि धवन सबसे बड़े कुंवारे से इशारा सलमान खान की ओर था। सलमान खान और डेविड धवन ने काफी समय से प्रोफेशनल रिलेशन है। सलमान ने डेविड के डायरेक्शन वाली ‘जुड़वा’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी वजह से सलमान और वरुण धवन के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है। वीडियो सामने आने के बाद यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि सलमान खान पहले भी वरुण धवन की फिल्मों ‘जुड़वा 2’ और ‘बेबी जॉन’ में कैमियो कर चुके हैं। वरुण धवन की यह अपकमिंग फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

सलमान के सामने डांस करने से घबराए वरुण:फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है; के सेट पर पहुंचे सलमान; वरुण ने शेयर किया वीडियो

वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सेट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान नजर आए। रविवार को वरुण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के पहले गाने ‘ब्याह करवा दो जी’ का बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सलमान के साथ डेविड धवन और मनीष पॉल भी नजर आए। वीडियो के साथ कैप्शन में वरुण ने लिखा, ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में डांस करने में हमेशा नर्वसनेस होती है।’ गौरतलब है कि वरूण का सबसे बड़े कुंवारे से इशारा सलमान खान की ओर था। सलमान खान और डेविड धवन के बीच काफी समय से प्रोफेशनल रिलेशन है। सलमान ने डेविड के डायरेक्शन वाली ‘जुड़वा’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसी वजह से सलमान और वरुण धवन के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है। वीडियो सामने आने के बाद यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सलमान फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में कैमियो कर सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि सलमान पहले भी वरुण धवन की फिल्मों ‘जुड़वा 2’ और ‘बेबी जॉन’ में कैमियो कर चुके हैं। वरुण की यह अपकमिंग फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

लुधियाना में पुल पर रील बनाकर फंसी युवती:वेस्टर्न ड्रेस में मॉडलिंग करते VIDEO शूट कराया, पंजाबी गाना लगा डांस मूव्स दिखाए

लुधियाना में पुल पर रील बनाकर फंसी युवती:वेस्टर्न ड्रेस में मॉडलिंग करते VIDEO शूट कराया, पंजाबी गाना लगा डांस मूव्स दिखाए

लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर बने एलीवेटिड पुल पर चलते ट्रैफिक के दौरान वेस्टर्न ड्रेस पहनकर रील बनाने वाली युवती और उसके कैमरामैन साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने बैकग्राउंड में पंजाब गाना लगाकर मूव्स दिखाए थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल रील के आधार पर की है। हालांकि, पुलिस अब तक यह पहचान नहीं कर पाई है कि रील बनाने वाले युवती और युवक कौन हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान के लिए साइबर और टेक टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा। पुलिस ने पब्लिक प्लेस में अश्लील कृत्य करने, अव्यवस्था फैलाने, आम लोगों के लिए असुविधा पैदा करने और आम लोगों के लिए खतरा पैदा करने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ASI ने यह शिकायत देकर केस कराया थाना डिवीजन नंबर 8 के जांच अधिकारी ASI परमजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने शिकायत में लिखवाया है कि 18 अप्रैल 2026 को वह पुलिस टीम के साथ फव्वारा चौक के पास गश्त पर थे। इसी दौरान खास मुखबिर से सूचना मिली कि एक अज्ञात युवती ने अपने साथी के साथ एलिवेटेड पुल पर होटल पार्क प्लाजा के सामने सड़क पर वीडियो बनाई है। इसका तुरंत संज्ञान लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल रील की जांच की गई। इस रील को कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी आपत्तिजनक बताकर शेयर किया था। इसके बाद युवती और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। ASI परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। युवती के सोशल मीडिया एकाउंट खंगाले जा रहे हैं। उससे युवती का पता लगाने में पुलिस की साइबर और टेक टीमों की मदद ली जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा। दोनों वायरल वीडियो में क्या दिख रहा… इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स युवती के इंस्टाग्राम पर 1.30 लाख फॉलोअर्स हैं। जबकि, वह अब तक 255 पोस्ट शेयर कर चुकी है। युवती ने अपनी प्रोफाइल में खुद को ब्लॉगर बताया हुआ है। उसके प्रोफाइल बायो में उसने लिखा है- डोंट बी ए वुमन दैट नीड्स ए मैन…बी ए वुमन ए मैन नीड्स (वह महिला मत बनो जिसे एक पुरुष की जरूर है, वह महिला बनो जिसकी पुरुष को जरूरत हो)। युवती ने जिम में एक्सरसाइज करते हुए और पंजाबी सूट पहनकर भी कई रील पोस्ट कर रखे हैं। वहीं, कुछ वीडियो में वह हुक्का पीते हुए भी नजर आई है।

चंडीगढ़- एलांते मॉल के फूड कोर्ट में बवाल:बच्चे को सर्व चाइनीज डिश में निकला कीड़ा, स्टाफ बोला- सॉरी; ग्राहक ने VIDEO बना कंप्लेंट की

चंडीगढ़- एलांते मॉल के फूड कोर्ट में बवाल:बच्चे को सर्व चाइनीज डिश में निकला कीड़ा, स्टाफ बोला- सॉरी; ग्राहक ने VIDEO बना कंप्लेंट की

चंडीगढ़ के एलांते मॉल के फूड कोर्ट में खाने की गुणवत्ता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। एक परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें परोसे गए खाने में कैटरपिलर (कीड़ा) मिला। जिस वक्त कीड़ा मिला, खाना उनका छोटा बेटा खा रहा था। जब उन्होंने खाने की शिकायत कैफे के इंचार्ज से की तो उसने भी माना कि खाने में कीड़ा निकला है। वीडियो में महिला कहती दिख रही है कि जाने मैंने क्या खा लिया, ये बेटे की प्लेट में निकला है। ये सीधा ब्रेन में जाता है हालांकि, उसने कहा कि यह पहली घटना है। इससे पहले उनके यहां इस तरह का कोई केस नहीं आया है। ग्राहक ने इस घटना के वीडियो बनाकर फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट को भेजे हैं और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में चंडीगढ़ में फूड सेफ्टी अधिकारियों ने अभी खुलकर कुछ नहीं कहा। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि परिवार को सोमवार को ऑफिस बुलाया गया है। उनसे शिकायत लेकर कैफे की जांच की जाएगी। चाइनीज खाने में निकला कीड़ा सेक्टर-40ए के रहने वाले नवप्रीत कुमार चौधरी ने फूड कोर्ट स्थित एक कैफे से चाइनीज वेज सुप्रीम सिजलर ऑर्डर किया था। जब वह अपने बेटे के साथ खाना खा रहे थे, तभी उन्हें उसमें कैटरपिलर दिखाई दिया। इस दौरान उन्होंने तुरंत खाना रोक दिया और मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और मौके पर इस मामले की शिकायत के लिए फूड कोर्ट के इंचार्ज सुमित को बुलाया। फूड कोर्ट इंचार्ज ने भी माना कि खाने में कीड़ा निकला है। इसके बाद कैफे के इंचार्ज को मौके पर बुलाया गया। उसने भी देखा और ग्राहक से क्षमा मांगी। हालांकि, ग्राहक ने उसे माफ नहीं किया और पूरे मामले के फोटो और वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक के साथ ऐसा न हो। घटना के 2 वीडियो सामने आए… 17 सेकेंड के वीडियो में क्या दिख रहा वीडियो में एक महिला नूडल्स जैसी डिश खा रही है। डिश को बड़े-बड़े बंद गोभी के पत्ते में सर्व किया गया है, जो एक तरह का प्राकृतिक बाउल बना रहा है। अंदर ब्राउन सॉस में बनाए गए नूडल्स हैं, जिसमें मशरूम, टमाटर, प्याज और अन्य सब्जियां मिली हुई हैं। महिला दाहिने हाथ में लकड़ी का फॉर्क लेकर नूडल्स को अच्छी तरह मिक्स कर रही है। इसके बाद वह फोर्क से नूडल्स, मशरूम और सॉस को उठाकर दिखाती है। वीडियो में नूडल्स के साथ सब्जियों का मिश्रण साफ नजर आता है। कुछ देर बाद वही डिश क्लोज-अप में दिखाई जाती है, जिससे खाने की बनावट और उसमें मौजूद सामग्री स्पष्ट दिखती है। आखिर में वीडियो में महिला का चेहरा भी दिखता है। दूसरे वीडियो में दिखता कीड़ा दूसरे वीडियो में महिला ग्राहक रेस्टोरेंट में शिकायत करती नजर आ रही है कि उनके खाने में कीड़ा निकला है। वह कहती है कि अगर अनजाने में उसका बच्चा यह खाना खा लेता, तो उसकी तबीयत खराब हो सकती थी। महिला इस बात को लेकर काफी नाराज दिखाई देती है। वह तुरंत रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को बुलाती है और उन्हें पूरा मामला दिखाती है। महिला बार-बार इस बात पर जोर देती है कि खाने में कीड़ा मिलना बेहद गंभीर लापरवाही है। मौके पर पहुंचे कर्मचारी सिर्फ सॉरी कहकर बात को टालने की कोशिश करते हैं। इस पर महिला एतराज जताती है और कहती है कि यह लापरवाही गंभीर है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वह इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग करती है, ताकि आगे किसी और ग्राहक के साथ ऐसी घटना न हो। कैफे के GM ने कहा- हम माफी मांग चुके एलांते फूड कोर्ट में सिजलर कैफे के GM लक्ष्मण ने बताया कि पिछले 13 साल से उनका रेस्टोरेंट चल रहा है। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। सुरक्षा के सारे मानकों को पूरा किया जाता है। कल खाने में कीड़ा निकला, जिसके लिए हमने परिवार से माफी भी मांगी। अब वह कीड़ा कैसे और कहां से आया, उसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कैफे में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर हम बेहद सख्त मानकों का पालन करते हैं। हम नियमित रूप से किचन की साफ-सफाई करते हैं, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और हाइजीन प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हैं।

Rahul Roy Mumbai Street Heavy Suitcase Viral Video

Rahul Roy Mumbai Street Heavy Suitcase Viral Video

15 मिनट पहले कॉपी लिंक 90 के दशक के सुपरस्टार राहुल रॉय फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि वायरल वीडियो है। हाल ही में उन्हें मुंबई के वर्सोवा इलाके में सड़क पर भारी सूटकेस उठाकर चलते देखा गया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस इमोशनल हो गए और पुराने दिनों को याद करने लगे। वीडियो में राहुल रॉय साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं और खराब सड़क के बीच खुद भारी सूटकेस उठाकर चलते दिखते हैं। इस दौरान कुछ लोग उनका वीडियो बनाते दिखते हैं। जैसे ही राहुल की नजर कैमरे पर पड़ती है, वह हल्की मुस्कान के साथ आगे बढ़ते रहते हैं। बदला लुक देखकर लोग पहचान नहीं पाए राहुल रॉय का बदला लुक देखकर कई लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। लंबे समय बाद पब्लिक में दिखे एक्टर का सादा अंदाज फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा। वहीं कुछ लोग उनकी हालत देखकर दुखी नजर आए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि यह वही स्टार हैं जिन्होंने कभी पूरे देश को दीवाना बनाया था। वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि वीडियो बनाने वालों में से किसी ने उनकी मदद क्यों नहीं की। वीडियो बनाने वालों पर फूटा गुस्सा फैंस का गुस्सा उन लोगों पर दिखा जो सिर्फ वीडियो बनाते रहे लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आए। एक यूजर ने लिखा, “यहां सिर्फ चढ़ते सूरज को सलाम किया जाता है।” वहीं दूसरे ने कहा, “कम से कम किसी को उनका बैग उठाने में मदद करनी चाहिए थी।” कभी नेशनल क्रेज थे राहुल रॉय 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ ने राहुल रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया था। उस दौर में उनका ऐसा क्रेज था कि उन्होंने 11 दिनों में 47 फिल्में साइन कर ली थीं। उनकी फिल्म महीनों तक सिनेमाघरों में हाउसफुल चली और टिकट ब्लैक में बिकते थे। लेकिन समय के साथ उनका करियर ढलान पर आ गया और बड़े प्रोजेक्ट्स मिलना बंद हो गए। बाद में उन्हें बी और सी ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा। बिग बॉस जीता, फिर भी नहीं बदली किस्मत राहुल रॉय ने 2007 में ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीतकर फिर सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इसका उनके करियर पर खास असर नहीं पड़ा। इसके बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में संघर्ष करना पड़ा। बीमारी ने बदली जिंदगी, सलमान ने की मदद कुछ साल पहले राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिससे उनकी हालत खराब हो गई थी। उस मुश्किल समय में सलमान खान ने मदद की और इलाज का खर्च उठाया। इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल को अपनी फिल्म में काम दिया था। फैंस के दिल में अब भी जिंदा है ‘आशिकी’ का हीरो आज भले ही राहुल रॉय फिल्मों में कम नजर आते हों, लेकिन फैंस के दिलों में उनकी जगह बरकरार है। यही वजह है कि उनका यह साधारण वीडियो भी लोगों को भावुक कर गया और 90 के दशक की यादें ताजा हो गईं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Gwalior Fort Influencer Controversy | Russian Woman Vulgar Video

Gwalior Fort Influencer Controversy | Russian Woman Vulgar Video

ग्वालियर किले घूमने आई रसियन गर्ल के साथ लोकल इन्फ्लुएंसर की आपत्तिजनक हरकत सामने आई है, जिससे शहर की छवि पर सवाल उठे हैं। हिंदी से अनजान विदेशी महिला के साथ मजाक के नाम पर अश्लील टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया . इस घटना से ग्वालियर एक बार फिर विदेशी पर्यटकों के साथ व्यवहार को लेकर चर्चा में है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसी घटनाओं के कारण पर्यटक आगरा के बाद सीधे झांसी या ओरछा का रुख कर लेते हैं और ग्वालियर में ठहरने से बचते हैं। इससे पहले भी यहां विदेशी पर्यटकों के साथ ठगी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मामले में बताया गया कि रूस से आए पर्यटकों का एक दल आगरा से ग्वालियर घूमने पहुंचा था। दोपहर के समय जब वे किले पर घूम रहे थे, तभी एक स्थानीय इन्फ्लुएंसर उनसे बातचीत करने लगा। उसने एक विदेशी महिला को रील बनाने के लिए तैयार किया और इस दौरान अश्लील टिप्पणी करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब विवाद का कारण बन गया है। ग्वालियर किला घूमने रोज हजारों लोग आते हैं। ‘रूसी’ शब्द का इस्तेमाल कर की अश्लील टिप्पणी, भाषा से अनजान महिला ने कहा “यस” शहर के एक इन्फ्लुएंसर ने ग्वालियर किले पर एक रील बनाई, जिसमें उसने अपने साथ एक विदेशी महिला को खड़ा किया। महिला हिंदी नहीं समझती थी, जिसका फायदा उठाते हुए इन्फ्लुएंसर ने अश्लील टिप्पणी कर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह रील ‘राधे गुर्जर’ नाम की आईडी से पोस्ट की गई है। वीडियो में इन्फ्लुएंसर जो कह रहा था, उससे अनजान विदेशी महिला ने अंगूठा दिखाते हुए दो बार “यस-यस” कहा। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वीडियो में उसके साथ आपत्तिजनक बात कही जा रही है। यह इन्फ्लुएंसर पहले भी विवादों में रह चुका है। पहले भी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर हुआ था वायरल सोशल मीडिया पर इस इन्फ्लुएंसर की हरकत को लोग बेहद शर्मनाक बता रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से न सिर्फ ग्वालियर, बल्कि देश की छवि भी प्रभावित होती है और विदेशी पर्यटकों के सामने गलत संदेश जाता है। यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि यही इन्फ्लुएंसर पहले नई लग्जरी कार लेने के बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर भी वायरल हुआ था। उस दौरान इसके साथियों द्वारा हाइवे पर हवाई फायरिंग करने का मामला भी सामने आया था। लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

Punjab chandigarh top news aap minister ed raid woman drinks phenyl video

Punjab chandigarh top news aap minister ed raid woman drinks phenyl video

. पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड से जुड़ी रही। ED ने मंत्री के साथ उनके 2 पार्टनरों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। इस रेड के बाद AAP ने BJP को घेरा। 2 दिन पहले आप के राज्यसभा सांसद पर ED ने रेड की थी। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. AAP मंत्री और उनके 2 पार्टनरों पर ED रेड AAP सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की रेड हुई है। टीमें सुबह करीब 7 बजे ही लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित उनके घर पहुंची। इसके बाद बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर अंदर-बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। लुधियाना के अलावा जालंधर में भी रियल एस्टेट कारोबारी हेमंद सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकानों पर ED ने रेड की है। मंत्री और उनके पार्टनर्स के लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ स्थित कुल 13 ठिकानों पर ED की टीमों ने जांच की। ED से जुड़े सोर्सेज के अनुसार मंत्री पर यह रेड जमीन सौदे को लेकर हुई है। सोर्सेज के मुताबिक ED को शक है कि मंत्री अरोड़ा ने सूद के साथ मिलकर हैम्पटन होम्स वाली जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) गलत तरीके से किया। जिसके बाद इंडस्ट्रियल जमीन को रेजिडेंशियल में बदल दिया गया। इसमें नियमों को अनदेखा किया गया। ED की रेड पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने सोशल मीडिया पर मंत्री संजीव अरोड़ा की फोटो लगाकर लिखा- सब फड़े जाणगे। वहीं CM भगवंत मान ने कहा कि पिछले कुछ समय से लोकतंत्र का गला धीरे-धीरे काटा जा रहा है। नॉन बीजेपी सरकारों को तंग किया जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)। 2. क्या 2027 के पंजाब चुनाव में विधानसभा सीटें बढ़ेंगी केंद्र सरकार ने संसद में महिला आरक्षण और लोकसभा परिसीमन बिल पेश किए। इससे लोकसभा की सीटें बढ़ेंगी और महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। देश में लोकसभा सीटों की संख्या 545 से बढ़ाकर 850 किया जा रहा है। जिसमें से 33 फीसदी यानि 273 से 283 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। इन बिलों से पंजाब में लोकसभा की करीब 6-7 सीटें बढ़ेंगी और इतनी ही सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हो जाएंगी। हालांकि महिलाओं के लिए रिजर्व सीटों की हर साल रोटेशन भी होगी। पंजाब में 13 ही लोकसभा सीटें हैं। इस लिहाज से पंजाब में 2029 के लोकसभा चुनाव में 19 से 20 सीटें हो सकती हैं। केंद्र सरकार के बिल के मुताबिक लोकसभा सीटों का परिसीमन होगा। अगर लोकसभा सीटें बढ़ेंगी तो उसी अनुपात में विधानसभा की सीटें भी बढ़ेंगी। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं और एक साल में परिसीमन होना संभव नहीं है। वहीं परिसीमन जनगणना के बाद 2029 लोकसभा चुनाव के समय होना है, ऐसे में पंजाब चुनाव के वक्त सीटें नहीं बढ़ेंगी। 117 सीटों पर ही चुनाव होगा। महिला आरक्षण भी इस चुनाव में लागू नहीं होगा। (पढ़ें पूरी खबर) 3. पूर्व सरपंच बोले- AAP मंत्री मुंडियां ने ₹30 लाख रिश्वत मांगी पंजाब की AAP सरकार में कैबिनेट मंत्री और लुधियाना के साहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडियां एक बार फिर विवादों में हैं। पहले से ही ट्रॉली भुगतान मामले से घिरे मंत्री पर अब उनके ही हलके के नेता ने सरपंच बनाने के नाम पर ₹30 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। सहकारिता विभाग के पूर्व चेयरमैन और पूर्व सरपंच धर्मजीत सिंह गिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि मंत्री ने पंचायत चुनाव के दौरान उन्हें सरपंच बनाने के बदले 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। जब उन्होंने मंत्री को यह रकम देने से इनकार किया, तो उनके नामांकन पत्र रद्द करवा दिए गए और करीबी व्यक्ति को सरपंच बना दिया गया। पूर्व सरपंच ने अवैध खनन के दौरान प्रति फीट एक लाख रुपए तक वसूली करने और अवैध होटल समेत कई प्रॉपर्टी से जुड़े आरोप भी लगाए हैं। बता दें कि हाल ही में होशियारपुर की एक फर्म के मालिक ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने उनसे ट्रॉली खरीदी और 6 लाख रुपए नहीं दिए। वह पेमेंट मांगने गया तो मंत्री ने कहा कि इतना तो मेरा कमीशन है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. पंजाब कैबिनेट में 6 जिलों के रिजर्वेशन रोस्टर को मंजूरी पंजाब कैबिनेट की आज मीटिंग हुई। इसमें 6 जिलों के रिजर्वेशन रोस्टर के बदलाव को मंजूरी दी गई है। इनमें मोहाली, पटियाला, फाजिल्का, फिरोजपुर, मलेरकोटला और संगरूर शामिल हैं। क्योंकि इन जिलों की सीमाओं में बदलाव किया था। कोई व्यक्ति इसके खिलाफ एतराज जताना चाहता है तो वह 10 दिन में जता सकता है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पंजाब में बाढ़ आई तो काफी नुकसान हुआ। केंद्रीय मंत्री उस समय आए और एन्जॉय करके चले गए। लेकिन सरकार ने उन स्थानों की पहचान की है, जहां बाढ़ आती है। जिन इलाकों में बाढ़ आई थी उनमें सतलुज और घग्गर नदी के साथ लगती जमीन पर किसानों को डिसिल्टिंग की मंजूरी दी गई है। वहीं, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू करने संबंधी पूछे सवाल पर कहा कि जो भी आरोपी है उसे सजा मिलेगी। राघव चड्‌ढा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जो पीठ दिखाकर भागते हैं, उन्हें लोग पसंद नहीं करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. खालिस्तान समर्थक MP अमृतपाल की पंजाब वापसी नहीं पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की राज्य में वापसी नहीं होगी। वो अभी असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में ही रहेंगे। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी कर कहा कि अमृतपाल सिंह से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई असम की जेल में ही की जाएगी। अमृतपाल पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है और पंजाब सरकार ने इसे आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने कोर्ट में अपील की थी कि NSA की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में ही रखा जाए। अगर उसे

ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोले- ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति

ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोले- ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को थैंक यू बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें माइंड रीडर सुहानी शाह और ईशान किशन दिख रहे हैं। सुहानी ईशान से उस शख्स का नाम पूछती है, जिनके विचारों ने उन्हें बुरे वक्त में सबसे ज्यादा मोटिवेट किया। ईशान किसी का नाम नहीं लेते, लेकिन सुहानी बोर्ड पर अनुपम खेर का नाम लिख देती हैं। यह देखकर क्रिकेटर हैरान हो जाते हैं और कहते हैं, “ऐसा कैसे हो सकता है?” अब इस वीडियो को अनुपम खेलने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभी जिंदगी आपको बहुत ही खूबसूरत तरीके से सरप्राइज देती है। मैं ईशान से कभी नहीं मिला। हमारी कभी बातचीत नहीं हुई। फिर भी कहीं न कहीं, चुपचाप, अपने जीवन के अनुभवों, अपने फैसलों और अपने विश्वास के ज़रिए मैं उन तक पहुंच सका। यह बात मुझे बहुत भावुक कर देती है।’ पिछले मैच में ईशान में बनाए 91 रन इशान किशन इन दिनों आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उनकी टीम ने 5 में से 2 मैच जीती है। पिछले मैच में SRH ने शानदार प्रदर्शन किया था। ईशान किशन ने 44 बॉल पर 91 रन बनाए थे, जिसमें 6 छक्के, 8 चौके शामिल थे। ईशान किशन ने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 10वें ओवर में रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में 80 रन बनाए थे ईशान किशन फ़िलहाल पैट कमिंस की जगह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे हैं। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रन बनाए थे। RCB के खिलाफ मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए थे। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए हैं।

ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोले- ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति

ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोले- ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को थैंक यू बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें माइंड रीडर सुहानी शाह और ईशान किशन दिख रहे हैं। सुहानी ईशान से उस शख्स का नाम पूछती है, जिनके विचारों ने उन्हें बुरे वक्त में सबसे ज्यादा मोटिवेट किया। ईशान किसी का नाम नहीं लेते, लेकिन सुहानी बोर्ड पर अनुपम खेर का नाम लिख देती हैं। यह देखकर क्रिकेटर हैरान हो जाते हैं और कहते हैं, “ऐसा कैसे हो सकता है?” अब इस वीडियो को अनुपम खेलने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभी जिंदगी आपको बहुत ही खूबसूरत तरीके से सरप्राइज देती है। मैं ईशान से कभी नहीं मिला। हमारी कभी बातचीत नहीं हुई। फिर भी कहीं न कहीं, चुपचाप, अपने जीवन के अनुभवों, अपने फैसलों और अपने विश्वास के ज़रिए मैं उन तक पहुंच सका। यह बात मुझे बहुत भावुक कर देती है।’ पिछले मैच में ईशान में बनाए 91 रन इशान किशन इन दिनों आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उनकी टीम ने 5 में से 2 मैच जीती है। पिछले मैच में SRH ने शानदार प्रदर्शन किया था। ईशान किशन ने 44 बॉल पर 91 रन बनाए थे, जिसमें 6 छक्के, 8 चौके शामिल थे। ईशान किशन ने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 10वें ओवर में रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में 80 रन बनाए थे ईशान किशन फ़िलहाल पैट कमिंस की जगह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे हैं। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रन बनाए थे। RCB के खिलाफ मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए थे। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए हैं।