Friday, 18 Sep 2026 | 10:32 AM

Trending :

रणवीर ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प:लालबागचा राजा पहुंचे थे; बोले- आशा है, इससे बप्पा प्रसन्न होंगे अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर को 17 बार चाकू मारा:हमले से कुछ दिन पहले ट्रम्प के मंत्रालय ने मिस्टर सिंह वाला पोस्ट किया था अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर को 17 बार चाकू मारा:हमले से कुछ दिन पहले ट्रम्प के मंत्रालय ने मिस्टर सिंह वाला पोस्ट किया था बच्चे को सलमान के बॉडीगार्ड से लगा धक्का:एक्टर ने देखा तो बच्चे से मिलाया हाथ; बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे सलमान बच्चे को सलमान के बॉडीगार्ड से लगा धक्का:एक्टर ने देखा तो बच्चे से मिलाया हाथ; बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे सलमान DUSU Election 2026 LIVE | Delhi University Student Union Voting Updates
EXCLUSIVE

वैभव सूर्यवंशी ने 'A' सेलिब्रेशन के पीछे की बताई वजह:कहा- ये पर्सनल है, किसी को बताना नहीं चाहता था; राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया VIDEO

वैभव सूर्यवंशी ने 'A' सेलिब्रेशन के पीछे की बताई वजह:कहा- ये पर्सनल है, किसी को बताना नहीं चाहता था; राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया VIDEO

बिहार के वैभव सूर्यवंशी इस समय IPL में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने महज 38 गेंदों पर 93 रन की तूफानी पारी खेली। इससे पहले 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी पूरी करने के बाद वैभव ने हाथों से ‘A’ बनाकर सेलिब्रेशन किया, जिसे देखकर फैंस और कमेंटेटर्स हैरान रह गए। मैच के बाद वैभव ने खुद इस ‘A’ सेलिब्रेशन का मतलब बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार और करीबी लोगों से जुड़ा एक खास इमोशनल इशारा है। वैभव के मुताबिक, यह ‘A’ सेलिब्रेशन उनकी मां को समर्पित है। पहले कहा- A सेलिब्रेशन का कुछ खास मतलब नहीं है मैच के बाद सेरेमनी के दौरान मुरली कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी से उनके A सेलिब्रेशन का मतलब पूछा- तो वैभव ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा उन्हें खुद भी नहीं पता कि इसका क्या मतलब है। जब बड़ी स्क्रीन पर उनका सेलिब्रेशन दिखाया गया, तो वैभव ने कहा, “मैंने बस ऐसे ही कर दिया। पिछले मैच में भी मैंने जो सेलिब्रेशन किया था, उसका भी कोई खास मतलब नहीं था। मैं हर मैच में कुछ नया करने की कोशिश करता हूं।” मां के लिए किया था सेलिब्रेशन हालांकि, इसके बाद राजस्थान रॉयलस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए एक वीडियो में वैभव ने अपने सेलिब्रेशन का असली मतलब बताया। टीम मैनेजर के सवाल पर उन्होंने कहा, “ये चीजें पर्सनल होती हैं और मैं इसे आगे भी करना चाहता था, इसलिए किसी को बताना नहीं चाहता था।” इसके बाद वैभव ने खुलासा किया कि उन्होंने यह ‘A’ सेलिब्रेशन अपनी मां के लिए किया था, क्योंकि उनकी मां का नाम ‘A’ अक्षर से शुरू होता है। IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की अबतक के परफॉर्मेंस जानिए.. 1. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए वैभव IPL के एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 426 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर नंबर-1 पर हैं। वॉर्नर ने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। 2. सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज वैभव एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन अब तक 53 सिक्स लगाए हैं। वैभव ने आंद्रे रसल (52 सिक्स) को पीछे छोड़ा। इस सूची में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2012 में बेंगलुरु के लिए 59 छक्के लगाए थे। 3. सूर्यवंशी ने तीसरी बार इनिंग में 10+ सिक्स लगाए वैभव IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा 10 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 10 या इससे ज्यादा सिक्स लगाए। वैभव ने तीसरी बार एक पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाए। इस लिस्ट में क्रिस गेल नंबर एक पर है, जिन्होंने 4 बार यह कारनामा किया है। इसके अलावा फिन सूर्यवंशी दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने IPL के एक ही सीजन में दो बार 10 या उससे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। 4. सूर्यवंशी सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज वैभव IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस सीजन 236.3 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यह IPL के एक सीजन में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले आंद्रे रसेल के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2019 में 204.8 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। 5. वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं।

Salman Khan House Snake Video; Galaxy Apartment Rescue Photos

Salman Khan Galaxy Apartment Snake Rescue

19 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के बांद्रा (बैंडस्टैंड) में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट सलमान खान और उनका पूरा परिवार रहता है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोमवार को एक 5 फुट लंबा सांप मिला। सूचना मिलने के बाद उसे रेस्क्यू करने के लिए एक स्नेक रेस्क्यूअर मौके पर पहुंचा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सांप अपार्टमेंट के नीचे मिला था। रेस्क्यूअर ने उसे हाथों से पकड़कर सुरक्षित तरीके से काबू में किया। मौके पर अधिकारी भी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। वीडियो में रेस्क्यूअर सांप को पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है। उसने पहले सांप का पीछा किया, फिर उसकी पूंछ पकड़कर उसे हाथ में लपेटा और बाद में बैग में डाल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, सांप जहरीला नहीं था। यही वजह है कि उसे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पकड़ा गया। हालांकि, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि सांप अपार्टमेंट में कैसे घुसा और इसके रेस्क्यू के लिए किसने रेस्क्यूअर को बुलाया था। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी गौरतलब है कि इससे पहले गैलेक्सी अपार्टमेंट साल 2024 में चर्चा में आया था। जब 14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 5 बजे मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 5 से 6 राउंड फायरिंग की थी। उस वक्त सलमान खान अपार्टमेंट में ही थे। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के अनमोल बिश्नोई ने ली थी। सलमान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था। फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल थी, जो टाल दी गई है और नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, सलमान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है। इस फिल्म से सलमान पहली बार डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ काम करे रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। सलमान खान ने हाल ही में फिल्म ‘SVC63’ के मुहूर्त की झलक शेयर की थी। इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट में वह करीना कपूर खान के साथ काम कर सकते हैं। सलमान से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… सलमान ने उधार लेकर पिता के लिए घड़ी खरीदी थी: 9 लाख रुपए कीमत थी, देखते ही सलीम खान ने डांट लगाई थी सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने सबसे पहली महंगी चीज अपने पिता के लिए खरीदी थी। एक्टर ने कहा कि उन्होंने पिता के लिए रोलेक्स की घड़ी खरीदी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें… सलमान बोले- जिंदगी में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी: कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन पढ़ी नहीं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Govinda Event Controversy | Paparazzi Brawl & Video 2026

Google Preferred Source CTA

5 मिनट पहले कॉपी लिंक गोविंदा हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां भारी भीड़ के बीच उनके बाउंसर और एक पैपराजी के बीच बहस हो गई। बाउंसर पर कथित तौर पर धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार का आरोप लगा। मामला बढ़ता देख गोविंदा ने खुद बीच में आकर दोनों पक्षों को शांत कराया। दरअसल, विवाद उस समय शुरू हुआ, जब इवेंट खत्म होने के बाद गोविंदा वहां से लौट रहे थे और बड़ी संख्या में फैंस ने उन्हें घेर लिया। भीड़ को कंट्रोल करने के दौरान बाउंसर ने एक्टर के लिए रास्ता बनाने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ लोगों को कथित तौर पर धक्का लग गया, जिसमें पैपराजी भी शामिल थे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया और बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख गोविंदा ने तुरंत हस्तक्षेप किया। वीडियो में वह दोनों पक्षों के बीच आकर कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘सर जी… रहने दो…।’ इवेंट में गोविंदा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहां मौजूद फैंस ने उनके डांस और मौजूदगी का जमकर आनंद लिया। शिल्पा के शो में नजर आएंगे गोविंदा गोविंदा जल्द ही कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ में नजर आएंगे। यह शो शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं। वह शो में अपनी बेटी टीना आहूजा को सपोर्ट करेंगे। टीना मां सुनीता आहूजा के साथ एक टीम के हिस्से के तौर पर शो में हिस्सा ले रही थीं। हालांकि, पिछले कुछ एपिसोड्स की शूटिंग में सुनीता की गैरमौजूदगी के कारण अब गोविंदा उनकी जगह शो में शामिल होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सुनीता पिछले कुछ एपिसोड्स की शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे में शो की टीम ने टीना की जिंदगी के एक और अहम शख्स को शो में लाने का फैसला किया और गोविंदा से संपर्क किया। सूत्र के मुताबिक, गोविंदा ने शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। सोशल मीडिया पर गोविंदा के शो के सेट में स्पॉट होने के वीडियो भी सामने आए हैं। टीना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म सेकंड हैंड हस्बैंड से की। 2016 के बाद सिर्फ 3 फिल्मों में नजर आए गोविंदा वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले 10 सालों में गोविंदा सिर्फ 3 फिल्मों में नजर आए हैं। साल 2017 में आई आ गया हीरो से उन्होंने लीड एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर कमबैक किया, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद फ्राइडे में उनकी कॉमिक टाइमिंग को पसंद किया गया, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। साल 2019 में रिलीज हुई रंगीला राजा में उन्होंने डबल रोल निभाया, लेकिन यह फिल्म भी बड़ी डिजास्टर साबित हुई। गोविंदा ने 140 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1986 में फिल्म ‘इल्जाम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, पिछले कई दिनों से यह चर्चा है कि वो बड़े पर्दे पर कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें दुनियादारी, बाएं हाथ का खेल, पिंकी डार्लिंग और लेन-देन: इट्स ऑल अबाउट बिजनेस जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की घोषणा तो हुई, लेकिन रिलीज डेट सामने नहीं आई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Govinda Event Controversy | Paparazzi Brawl & Video 2026

Govinda Event Controversy | Paparazzi Brawl & Video 2026

47 मिनट पहले कॉपी लिंक गोविंदा हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां भारी भीड़ के बीच उनके बाउंसर और एक पैपराजी के बीच बहस हो गई। बाउंसर पर कथित तौर पर धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार का आरोप लगा। मामला बढ़ता देख गोविंदा ने खुद बीच में आकर दोनों पक्षों को शांत कराया। दरअसल, विवाद उस समय शुरू हुआ, जब इवेंट खत्म होने के बाद गोविंदा वहां से लौट रहे थे और बड़ी संख्या में फैंस ने उन्हें घेर लिया। भीड़ को कंट्रोल करने के दौरान बाउंसर ने एक्टर के लिए रास्ता बनाने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ लोगों को कथित तौर पर धक्का लग गया, जिसमें पैपराजी भी शामिल थे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया और बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख गोविंदा ने तुरंत हस्तक्षेप किया। वीडियो में वह दोनों पक्षों के बीच आकर कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘सर जी… रहने दो…।’ बता दें कि इवेंट में गोविंदा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहां मौजूद फैंस ने उनके डांस और मौजूदगी का जमकर आनंद लिया। शिल्पा के शो में नजर आएंगे गोविंदा गोविंदा जल्द ही कुकिंग रियलिटी शो ‘मां है ना’ में नजर आएंगे। यह शो शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं। वह शो में अपनी बेटी टीना आहूजा को सपोर्ट करेंगे। टीना मां सुनीता आहूजा के साथ एक टीम के हिस्से के तौर पर शो में हिस्सा ले रही थीं। हालांकि, पिछले कुछ एपिसोड्स की शूटिंग में सुनीता की गैरमौजूदगी के कारण अब गोविंदा उनकी जगह शो में शामिल होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सुनीता पिछले कुछ एपिसोड्स की शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे में शो की टीम ने टीना की जिंदगी के एक और अहम शख्स को शो में लाने का फैसला किया और गोविंदा से संपर्क किया। सूत्र के मुताबिक, गोविंदा ने शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है। सोशल मीडिया पर गोविंदा के शो के सेट में स्पॉट होने के वीडियो भी सामने आए हैं। शो के शूट के दौरान गोविंदा, टीना और शिल्पा ने साथ में फोटोज क्लिक करवाए। 2016 के बाद सिर्फ 3 फिल्मों में नजर आए गोविंदा वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले 10 सालों में गोविंदा सिर्फ 3 फिल्मों में नजर आए हैं। साल 2017 में आई आ गया हीरो से उन्होंने लीड एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर कमबैक किया, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद फ्राइडे में उनकी कॉमिक टाइमिंग को पसंद किया गया, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। साल 2019 में रिलीज हुई रंगीला राजा में उन्होंने डबल रोल निभाया, लेकिन यह फिल्म भी बड़ी डिजास्टर साबित हुई। गोविंदा ने 140 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1986 में फिल्म ‘इल्जाम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, पिछले कई दिनों से यह चर्चा है कि वो बड़े पर्दे पर कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें दुनियादारी, बाएं हाथ का खेल, पिंकी डार्लिंग और लेन-देन: इट्स ऑल अबाउट बिजनेस जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों की घोषणा तो हुई, लेकिन रिलीज डेट सामने नहीं आई। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Bhopal Driver Suicide LIVE Video

Bhopal Driver Suicide LIVE Video

भोपालकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक वीडियो में शख्स अपना गला काटते, पेट में चाकू मारते दिखाई दे रहा। भोपाल के सोनागिरी में रविवार सुबह एक शख्स ने अपने लिव-इन पार्टनर के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। महिला को मरा समझकर खुद सुसाइड कर लिया। शख्स ने चाकू से 2 बार अपना गला रेता, फिर पेट में 11 बार चाकू घोंप लिया। करीब 5 मिनट तड़पने के बाद मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया (50) के रूप में हुई है। वह सोनागिरी इलाके में एक महिला के साथ लिव-इन में रहता था। हथौड़े से हमला होने के कारण महिला की हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… सड़क किनारे दुकान के पास चाकू लेकर घूमते दिख रहा शख्स। लिव-इन पार्टनर का सिर फोड़ा, इसके बाद चाकू से 2 बार गला रेता। शख्स खुद के पेट पर चाकू से 11 बार हमला करते दिख रहा। खुद पर हमले के बाद लहूलुहान हालत में जमीन पर बैठ जाता है शख्स। राहगीर ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया वीडियो वारदात का वीडियो एक राहगीर ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। वीडियो में आसपास मौजूद लोग पुलिस को फोन करने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, किसी ने आरोपी को रोकने या उससे चाकू छीनने की हिम्मत नहीं दिखाई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि लोग समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है। कुछ लोग दूर खड़े होकर देखते रहे, जबकि आरोपी लगातार खुद को चाकू मारता रहा। पत्नी की मौत के बाद लिव-इन में रह रहा था लक्ष्मण एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के मुताबिक, लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया सोनागिरी के सी सेक्टर झुग्गी बस्ती का रहने वाला था। वह पेशे से ड्राइवर था। करीब पांच साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी, तभी से वह कल्पना के साथ लिव-इन में रह रहा था। वहीं कल्पना भी सोनागिरी मोहल्ले में रहती थी, लेकिन लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी। वह घरों में साफ-सफाई और खाना बनाने का काम करती थी। इसी दौरान उसकी लक्ष्मण से दोस्ती हुई। बाद में वह पति को छोड़कर लक्ष्मण के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। करीब 5 मिनट तड़पने के बाद शख्स ने दम तोड़ दिया। चरित्र पर शक करता था, अक्सर झगड़े होते थे एडिशनल डीसीपी के मुताबिक, पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मण अक्सर कल्पना के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। हथौड़े और चाकू बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। …………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें… भोपाल में हथौड़े से फोड़ा लिव-इन पार्टनर महिला का सिर भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना सोनागिरि सी-सेक्टर में रविवार सुबह 11 बजे की है। इसके बाद महिला को मरा हुआ समझकर अपने गले और पेट पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vijay & Trisha Chepauk Stadium AI Fake Video Viral

Vijay & Trisha Chepauk Stadium AI Fake Video Viral

15 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर और तमिलनाडु के नए सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों स्टेडियम में साथ में बैठकर आईपीएल का मैच देखते दिख रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो सही नहीं, बल्कि पूरी तरह से फेक और AI-जनरेटेड है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह फेक वीडियो शेयर किया है। फेक वीडियो शेयर कर एक यूजर ने विजय पर सवाल उठाए। वीडियो शेयर कर एक यूजर ने दावा किया कि विजय चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैन हैं। वहीं, इंस्टाग्राम अकाउंट dileeps_edit ने यह वीडियो शेयर करते हुए खुद बताया कि यह वीडियो AI-जनरेटेड है और इसे टूल ‘oiioii_ai’ का इस्तेमाल करके बनाया गया है। dileeps_edit की पोस्ट। तृषा और विजय की डेटिंग चर्चा गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से तृषा को एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ लिंक किया जा रहा है। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। शुक्रवार को तृषा चेन्नई में अपनी नई रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी और एक्टर कार्थी भी मौजूद थे। थिएटर से बाहर निकलते समय तृषा अपनी कार में बैठी थीं। इसी दौरान एक फैन ने कहा, ‘थलापति से कहना कि मैंने उनका हालचाल पूछा है।’ इस पर तृषा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘कंदीपा (जरूर)’। फिर उन्होंने सिर नीचे कर लिया। इसके बाद वह फोन चलाती नजर आती हैं। बाद में तृषा वहां मौजूद फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी करती दिखीं। तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई। हाल ही में सीएम विजय के एक फैसले की भी काफी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए सुबह 9 बजे के मॉर्निंग शो (स्पेशल स्क्रीनिंग) की विशेष अनुमति दी। बता दें कि मॉर्निंग शो पर राज्य में पिछले 3 सालों से प्रतिबंध लगा हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें… इससे पहले 10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं। शपथ ग्रहण समारोह में तृषा ने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलीं। वहीं, 4 मई को चुनाव परिणाम के दिन तृषा विजय के नीलांकरई स्थित घर भी पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था। तृषा मंदिर के बाद विजय के घर पहुंची थीं। विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा पर्सनल लाइफ की बात करें तो तृषा की 2015 में बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। वहीं, विजय ने 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे जेसन संजय और दिव्या साशा हुए। वहीं, विजय और संगीता के तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने अपनी तलाक याचिका में पति विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Arshdeep Singh Vs Tilak Varma Racist Remark; IPL 2026 Video Row

Arshdeep Singh Vs Tilak Varma Racist Remark; IPL 2026 Video Row

स्पोर्ट्स डेस्क13 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान विकेट सेलिब्रेट करते अर्शदीप सिंह (पगड़ी पहनी है) और पंजाब के अन्य खिलाड़ी। इस मैच को मुंबई ने 6 विकेट से जीता। पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अर्शदीप की नस्लीय टिप्पणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने BCCI से मांग की कि इस आचरण के लिए अर्शदीप सिंह पर पूरे सीजन का प्रतिबंध लगाया जाए। यह वीडियो 14 मई को धर्मशाला में खेले गए पंजाब-मुंबई मैच से पहले का है, जिसे तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 29 सेकंड के वीडियो में अर्शदीप ने तिलक से पूछा, ‘ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?’ इसके बाद उन्होंने तिलक के साथी खिलाड़ी नमन धीर की तरफ इशारा करते हुए उन्हें पंजाब का असली ‘नूर’ बताया। इसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हाल ही में अर्शदीप अपने ब्लॉग की वजह से चर्चा में थे। तब BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के सोशल मीडिया व्यवहार और ऑफ-फील्ड आचरण को लेकर 7 पेज की गाइडलाइन जारी की थी। IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत खेल की भावना को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार पर मैच रेफरी या अनुशासन समिति कार्रवाई कर सकती है। वीडियो देखिए… शिवरामकृष्णन बोले- यह मजाक नहीं, रंगभेद है पूर्व लेग स्पिनर एल शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट लिखकर अर्शदीप के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा- ‘कोई मेरी बात पर विश्वास नहीं करता था। सबने मेरा मजाक उड़ाया और ट्रोल किया। अर्शदीप को इस सीजन के लिए बैन किया जाना चाहिए। आज के दौर के खिलाड़ियों को वहां चोट मारनी चाहिए जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है (यानी वित्तीय और प्रतिस्पर्धी नुकसान)।’ शिवरामकृष्णन ने कहा कि तिलक वर्मा अभी करियर के शुरुआती दौर में हैं, इसलिए वे सीनियर खिलाड़ी के खिलाफ कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने इसे ‘ड्रेसिंग रूम ह्यूमर’ कहकर खारिज करने वालों से कहा, ‘अब यह सिर्फ एक खेल नहीं रह गया है, यह एक प्रोफेशन (पेशेवर मंच) है।’ शिवरामकृष्णन की X पोस्ट… शिवरामकृष्णन ने BCCI से कहा कि अगर बोर्ड मौजूदा खिलाड़ियों के खिलाफ इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करता है, तो वे अपने करियर के दौरान उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार करने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के नामों का खुलासा करेंगे। शिवरामकृष्णन ने 2 महीने पहले BCCI का कमेंट्री पैनल छोड़ा था पूर्व कमेंटेटर शिवरामकृष्णन ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए BCCI का कमेंट्री पैनल छोड़ दिया। शिवरामकृष्णन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘मैं BCCI के लिए कमेंट्री से संन्यास ले रहा हूं।’ पढ़ें पूरी खबर 20 साल से ज्यादा का रहा कमेंट्री करियर शिवरामकृष्णन 2000 से कमेंट्री कर रहे थे और अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते थे। वे ICC क्रिकेट कमेटी में खिलाड़ी प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। 1983 से 1986 तक भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे खेले। 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 12 विकेट लेकर सुर्खियों में आए। 1985 में ऑस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में योगदान। कौन हैं शिवरामकृष्णन? 1980 के दशक की शुरुआत में 17 साल की उम्र में अपनी दमदार लेग-स्पिन गेंदों, गूगली और टॉप स्पिन से हलचल मचा दी थी। वे 1985 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय वनडे टीम का हिस्सा थे। 1997-98 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडिया टूर पर आई थी। तब सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न की चुनौती से निपटने के लिए शिवरामकृष्णन को बुलाया। शिवरामकृष्णन भले ही उनका क्रिकेट करियर लंबा नहीं चला लेकिन इसके बाद उन्होंने कमेंटेटर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। ——————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL-पंजाब लगातार 5वां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में टीम को 15 रन चाहिए थे, जिसे उसने 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। पंजाब की यह लगातार 5वीं हार रही। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Arshdeep Singh Vs Tilak Varma Racist Remark; IPL 2026 Video Row

Arshdeep Singh Vs Tilak Varma Racist Remark; IPL 2026 Video Row

स्पोर्ट्स डेस्क45 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान विकेट सेलिब्रेट करते अर्शदीप सिंह (पगड़ी पहनी है) और पंजाब के अन्य खिलाड़ी। इस मैच को मुंबई ने 6 विकेट से जीता। पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने अर्शदीप की नस्लीय टिप्पणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने BCCI से मांग की कि इस आचरण के लिए अर्शदीप सिंह पर पूरे सीजन का प्रतिबंध लगाया जाए। यह वीडियो 14 मई को धर्मशाला में खेले गए पंजाब-मुंबई मैच से पहले का है, जिसे तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 29 सेकंड के वीडियो में अर्शदीप ने तिलक से पूछा, ‘ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?’ इसके बाद उन्होंने तिलक के साथी खिलाड़ी नमन धीर की तरफ इशारा करते हुए उन्हें पंजाब का असली ‘नूर’ बताया। इसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हाल ही में अर्शदीप अपने ब्लॉग की वजह से चर्चा में थे। तब BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के सोशल मीडिया व्यवहार और ऑफ-फील्ड आचरण को लेकर 7 पेज की गाइडलाइन जारी की थी। IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत खेल की भावना को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार पर मैच रेफरी या अनुशासन समिति कार्रवाई कर सकती है। वीडियो देखिए… शिवरामकृष्णन बोले- यह मजाक नहीं, रंगभेद है पूर्व लेग स्पिनर एल शिवरामकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट लिखकर अर्शदीप के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा- ‘कोई मेरी बात पर विश्वास नहीं करता था। सबने मेरा मजाक उड़ाया और ट्रोल किया। अर्शदीप को इस सीजन के लिए बैन किया जाना चाहिए। आज के दौर के खिलाड़ियों को वहां चोट मारनी चाहिए जहां सबसे ज्यादा दर्द होता है (यानी वित्तीय और प्रतिस्पर्धी नुकसान)।’ शिवरामकृष्णन ने कहा कि तिलक वर्मा अभी करियर के शुरुआती दौर में हैं, इसलिए वे सीनियर खिलाड़ी के खिलाफ कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने इसे ‘ड्रेसिंग रूम ह्यूमर’ कहकर खारिज करने वालों से कहा, ‘अब यह सिर्फ एक खेल नहीं रह गया है, यह एक प्रोफेशन (पेशेवर मंच) है।’ शिवरामकृष्णन की X पोस्ट… शिवरामकृष्णन ने BCCI से कहा कि अगर बोर्ड मौजूदा खिलाड़ियों के खिलाफ इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करता है, तो वे अपने करियर के दौरान उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार करने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के नामों का खुलासा करेंगे। शिवरामकृष्णन ने 2 महीने पहले BCCI का कमेंट्री पैनल छोड़ा था पूर्व कमेंटेटर शिवरामकृष्णन ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए BCCI का कमेंट्री पैनल छोड़ दिया। शिवरामकृष्णन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘मैं BCCI के लिए कमेंट्री से संन्यास ले रहा हूं।’ पढ़ें पूरी खबर 20 साल से ज्यादा का रहा कमेंट्री करियर शिवरामकृष्णन 2000 से कमेंट्री कर रहे थे और अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते थे। वे ICC क्रिकेट कमेटी में खिलाड़ी प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। 1983 से 1986 तक भारत के लिए 9 टेस्ट और 16 वनडे खेले। 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 12 विकेट लेकर सुर्खियों में आए। 1985 में ऑस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में योगदान। कौन हैं शिवरामकृष्णन? 1980 के दशक की शुरुआत में 17 साल की उम्र में अपनी दमदार लेग-स्पिन गेंदों, गूगली और टॉप स्पिन से हलचल मचा दी थी। वे 1985 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय वनडे टीम का हिस्सा थे। 1997-98 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडिया टूर पर आई थी। तब सचिन तेंदुलकर ने शेन वॉर्न की चुनौती से निपटने के लिए शिवरामकृष्णन को बुलाया। शिवरामकृष्णन भले ही उनका क्रिकेट करियर लंबा नहीं चला लेकिन इसके बाद उन्होंने कमेंटेटर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। ——————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL-पंजाब लगातार 5वां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। आखिरी ओवर में टीम को 15 रन चाहिए थे, जिसे उसने 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। पंजाब की यह लगातार 5वीं हार रही। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

France President Macron Slapped By Wife Brigitte; Viral Video Controversy

France President Macron Slapped By Wife Brigitte; Viral Video Controversy

पेरिस6 मिनट पहले कॉपी लिंक फुटेज पिछले साल का है जब मैक्रों ने उनकी पत्नी ने मुंह पकड़कर धकेल दिया था। (इनसेट- ईरानी एक्ट्रेस गोलशिफ्ते फराहानी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजित मैक्रों एक बार फिर चर्चा में हैं। एक नई किताब में दावा किया गया है कि पिछले साल विदेश दौरे के दौरान ब्रिजित मैक्रों ने अपने पति को थप्पड़ मारा था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, यह दावा फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ ने अपनी नई किताब ‘एन (ऑलमोस्ट) परफेक्ट कपल’ में किया है। यह किताब बुधवार को प्रकाशित हुई। किताब में कहा गया है कि यह विवाद ईरानी मूल की अभिनेत्री गोलशिफ्ते फराहानी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच कथित मैसेजस की वजह से हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मैक्रों अभिनेत्री को मैसेज भेजते थे। एक मैसेज में उन्होंने कथित तौर पर लिखा था, ‘मुझे तुम बहुत खूबसूरत लगती हो।’ फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्रों और फराहानी के बीच कई महीनों तक ‘प्लेटोनिक रिलेशनशिप’ (दोस्ती वाला रिश्ता) बना रहा। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया कि यह रिश्ता सिर्फ भावनात्मक और निजी बातचीत तक सीमित था। गोलशिफ्ते फराहानी का जन्म ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ था। वे ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: डेड मेन टेल नो टेल्स’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। दावा- एक्ट्रेस की वजह से पति-पत्नी में विवाद बढ़ा किताब के मुताबिक, पिछले साल मई में जब मैक्रों कपल वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे थे, तब विमान से उतरने से कुछ समय पहले ब्रिजित मैक्रों ने अपने पति के फोन में एक्ट्रेस का एक मैसेज देखा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान कैमरों में एक ऐसा वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जिसमें ब्रिजित मैक्रों अपने पति को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था और दुनिया भर में इसकी चर्चा हुई थी। पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ ने कहा कि एक्ट्रेस के मैसेज की वजह से पति-पत्नी के बीच तनाव पैदा हुआ और यही निजी विवाद बाद में सार्वजनिक हो गया। किताब में एक दोस्त के हवाले से लिखा गया है कि ब्रिजित मैक्रों को ऐसा लगा कि उनकी जगह धीरे-धीरे कम होती जा रही है। मैक्रों और उनकी पत्नी का यह वीडियो पिछले साल वायरल हुआ था… ब्रिजित मैक्रों ने सभी दावों को गलत बताया हालांकि, ब्रिजित मैक्रों की टीम ने इन सभी दावों को गलत बताया है। उनके प्रतिनिधियों ने कहा कि ब्रिजित कभी अपने पति का मोबाइल फोन नहीं देखतीं और किताब में कही गई बातें सच नहीं हैं। दूसरी तरफ अभिनेत्री गोलशिफ्ते फराहानी ने भी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ किसी रिश्ते की खबरों को पहले ही खारिज कर दिया था। मार्च में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कुछ लोग प्यार की कमी की वजह से ऐसी कहानियां बना लेते हैं। मैक्रों की टीम ने इसे आपसी मजाक बताया था जब यह वीडियो पहली बार सामने आया था, तब राष्ट्रपति मैक्रों की टीम ने पहले कहा था कि वीडियो नकली या AI से बना हो सकता है। बाद में टीम ने कहा कि यह सिर्फ मजाक में हुआ एक हल्का-फुल्का पल था। मैक्रों के करीबी लोगों ने बताया था कि राष्ट्रपति अक्सर आधिकारिक कार्यक्रम शुरू होने से पहले अपनी पत्नी के साथ मजाक करते हैं और ब्रिजित उसी तरह प्रतिक्रिया देती हैं। खुद राष्ट्रपति मैक्रों ने भी बाद में कहा था कि दोनों उस समय सिर्फ मजाक कर रहे थे। उन्होंने लोगों से इस मामले को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर न देखने और शांत रहने की अपील की थी। फिलहाल फ्रांस के राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस की तरफ से इस नई किताब पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। ट्रम्प ने मैक्रों और उनकी पत्नी पर तंज किया था इस वीडियो को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी इमैनुएल मैक्रों पर उनकी पत्नी को लेकर तंज किया था। ट्रम्प ने पिछले साल कहा था कि मैक्रों अब भी जबड़े पर पड़े थप्पड़ से उबर रहे हैं। उनकी पत्नी उनके साथ बहुत खराब व्यवहार करती हैं। ट्रम्प ने मैक्रों पर यह टिप्पणी एक प्राइवेट लंच के दौरान की थी। ट्रम्प का यह वीडियो कुछ समय के लिए व्हाइट हाउस के यूट्यूब चैनल पर दिखा था, लेकिन बाद में हटा दिया गया। ट्रम्प के मजाक के कुछ घंटों बाद मैक्रों ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था, “हमें गंभीर रहना चाहिए। एक दिन कुछ और, अगले दिन कुछ और नहीं कहना चाहिए। बेहतर है कि हर दिन बयान देने के बजाय हालात को शांत करें और स्थायी शांति पर ध्यान दें।” फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ को जानिए फ्लोरियन तारदिफ फ्रांसीसी पत्रकार और लेखक हैं। वे राजनीति, सत्ता और फ्रांस के बड़े नेताओं से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कई सालों तक फ्रांसीसी पत्रिका ‘पेरिस मैच’ के साथ काम किया है। वे फ्रांसीसी टीवी चैनल ‘सीन्यूज’ पर भी पॉलिटिकल एक्सपर्ट और रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। फ्लोरियन तारदिफ को फ्रांस में ऐसे पत्रकार के तौर पर जाना जाता है जो राजनीति और सत्ता से जुड़े संवेदनशील मामलों पर खुलकर लिखते हैं। उनकी रिपोर्टिंग शैली अक्सर चर्चा और विवाद दोनों का कारण बनती रही है। फ्रांसीसी पत्रकार फ्लोरियन तारदिफ। मैक्रों से 24 साल बड़ी हैं उनकी पत्नी ब्रिगिट साल 1992 में जब इमैनुएल मैक्रों 15 साल के थे, उनकी मुलाकात ब्रिगिट ट्रोन्यू से हुई थी। ब्रिगिट तब 39 साल की थीं और उत्तरी फ्रांस के अमिएंस में ला प्रोविडेंस हाई स्कूल में फ्रेंच और ड्रामा की टीचर थीं। इमैनुएल उस स्कूल में पढ़ते थे। ब्रिगिट की बेटी मैक्रों की क्लासमेट थी। दोनों अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ दिखाई देते थे। ऐसे में कई लोग दोनों को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड समझते थे। लेकिन मैक्रों को उनकी क्लासमेट नहीं बल्कि उसकी टीचर मां पसंद थीं। इमैनुएल स्कूल के ड्रामा क्लब में शामिल हुए, जहां ब्रिगिट ड्रामा सिखाती थीं। दोनों ने एक साथ एक नाटक पर काम किया, जिसमें इमैनुएल ने स्क्रिप्ट लिखने में मदद की। यहीं से उनकी नजदीकी शुरू हुई। ब्रिगिट की बेटी मैक्रों की क्लासमेट थी। दोनों अच्छे दोस्त भी थे। अब दोनों में बाप-बेटी का रिश्ता है। पिता ने स्कूल छुड़वाया, फिर भी प्यार बरकरार रहा इमैनुएल ने बाद में बताया कि

Vaibhav Surya MasterChef | IPL 2026 Roti Making VIDEO; User Backlash

Vaibhav Surya MasterChef | IPL 2026 Roti Making VIDEO; User Backlash

वैभव सूर्यवंशी, ये अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ ब्रांड बन चुके हैं। IPL 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न सिर्फ गेंदबाजों की नींद उड़ा रहे, बल्कि मास्टरशेफ बनकर किचन में रोटियां भी उछाल रहे। . दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की ओर उनका एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वैभव मास्टरशेफ बनकर रोटियां बनाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, रोटी बेलने के बाद उसे बड़े गर्व से दिखा भी रहे हैं। वह अपनी बनाई हुई रोटी की तुलना अपनी मां की रोटियों से करते हुए कहते हैं, “ये देखो, ये तो मम्मी की रोटी से भी ज्यादा गोल बनी है..।” उनके इस आत्मविश्वास भरे अंदाज को देखकर नेटिजन्स उन्हें ‘ऑलराउंडर’ बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ये वीडियो देखकर भड़क गए। एक ने लिखा, “प्रैक्टिस पर ध्यान दो”, तो दूसरे ने लिखा,”भाई मैच तो जीतो।” वहीं एक यूजर तो बुरी तरह भड़का नजर आया और उसने फ्रेंचाइजी को ही घेर लिया। काला चश्मा पहनकर रोटी सेकने की कोशिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी। रोटी को हवा में उछाला… वीडियो की शुरुआत में वैभव बोलते हैं- “मास्टरशेफ वैभव सूर्यवंशी।” इसके बाद वे बताते हैं कि किचन में वो किस तरह कंट्रिब्यूशन देंगे। वैभव कहते हैं, “रोटी बना सकता हूं, उससे ज्यादा कुछ नहीं बना सकता।” फिर वे एक रोटी बेलकर कैमरे के सामने दिखाते हैं और कहते हैं- “ये पांडा का दो कान निकाला है मैंने।” इस दौरान वे काला चश्मा पहनकर रोटी सेकने की कोशिश भी करते हैं। उन्होंने एक पेशेवर शेफ की तरह रोटी को हवा में उछालकर पलटने की कोशिश की, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था, जैसे ही उन्होंने रोटी उछाली, वह सीधे नीचे गिर गई। रोटी गिरते ही वैभव के चेहरे के हाव-भाव देखने लायक था। रोटी बनाते समय वे खुद की तारीफ करते हुए कहते हैं, “बाकियों से बहुत अच्छा चल रहा है।” इसके बाद वैभव तीसरी रोटी बेलते हैं और बोलते हैं- “रोटी नंबर 3 रेडी।” इसी बीच जब कोई उनसे रोटी ले लेता है तो वे मजाकिया अंदाज में कहते हैं- ‘ही इज टेकिंग आवर रोटी’ रोटी को हवा में उछालते हुए वैभव सूर्यवंशी। यूजर्स बोले- खेलने पर ध्यान दो राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सात में से पांच मुकाबले हार चुकी है। कई मौकों पर टीम को वैभव पर काफी ज्यादा निर्भर भी देखा गया है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए। एक यूजर ने लिखा, “खेलने पर ध्यान दो।” वहीं दूसरे ने कहा, “भाई, मैच तो जीतो।” एक अन्य यूजर ने फ्रेंचाइजी को घेरते हुए लिखा, “15 साल के लड़के की कमाई पर पलने वाली तुम्हारी फ्रेंचाइजी, शर्म करो थोड़ी बहुत। कितना बेचोगे इस बच्चे को? पूरी टीम इस एक बच्चे पर निर्भर है, शर्म नहीं आती उससे ऐसी वीडियोज बनवाते हुए?” वैभव ने थामा कैमरा, हेलमेट उतारकर कहा- अपने हीरो को देख लो IPL 2026 के शुरुआती मैच के दौरान वैभव बल्ला छोड़ कैमरे पर हाथ आजमाते नजर आए थे। हाथ में कैमरा लिए वैभव कहते हैं, “कुछ तो काम करो, टाइम पास करने से अच्छा है।” इसके बाद अलग-अलग एंगल से ग्राउंड का शॉट बनाने लगते हैं। कुछ देर कैमरे पर हाथ आजमाने के बाद वैभव कैमरे को लॉक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनसे लॉक नहीं होता। तब वैभव कहते हैं, “बहुत मुश्किल है ये।” इसके बाद वे अपना हेलमेट उतार देते हैं। हेलमेट उतारने के बाद वैभव ने कहा, “हेलमेट निकाल लेता हूं तभी तो देखोगे हीरो को।’ इसके बाद फिर वह कैमरे से वीडियो बनाने लगते हैं। थोड़ी देर संघर्ष करने के बाद वैभव हार मान लेते हैं और कहते हैं, ‘मेरे से ये सब नहीं होगा। मेरे लिए क्रिकेट ही ठीक है।” कैमरा थामे वैभव की 3 तस्वीरें देखिए… प्रैक्टिस करने के दौरान उन्होंने कैमरा थाम लिया। कहा- कुछ टाइम पास कर लिया जाए। थोड़ी देर बाद वैभव हेलमेट उतार देते हैं और कहते हैं देख लो अपने हीरो को। कैमरा हाथ में आते ही वैभव अलग-अलग एंगल से ग्राउंड का शॉट बनाने लगते हैं वैभव ने 11 मैचों में बनाए 440 रन वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं। इस सीजन में उनका औसत 40.00 और स्ट्राइक रेट 236.56 का रहा है, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को दिखाता है। वैभव ने अभी तक 38 चौके और 40 छक्के जड़े हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को और भी खास बनाता है। क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की परफॉर्मेंस जानिए वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए वैभव को चाहिए 91 रन वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप हासिल कर नंबर 1 पर बने हुए थे। हालांकि, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वह पांचवें पायदान पर आ गए हैं। अभी हेनरिक क्लासेन हैं 494 रनों के साथ इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं अभिषेक शर्मा 475 रनों के साथ दूसरे, 468 रनों के साथ केएल राहुल तीसरे और 409 रनों के साथ ईशान किशन चौथे नंबर पर है। वैभव सूर्यवंशी को अगर आज ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ कम से कम 91 रन बनाने होंगे।