ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोले- ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को थैंक यू बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें माइंड रीडर सुहानी शाह और ईशान किशन दिख रहे हैं। सुहानी ईशान से उस शख्स का नाम पूछती है, जिनके विचारों ने उन्हें बुरे वक्त में सबसे ज्यादा मोटिवेट किया। ईशान किसी का नाम नहीं लेते, लेकिन सुहानी बोर्ड पर अनुपम खेर का नाम लिख देती हैं। यह देखकर क्रिकेटर हैरान हो जाते हैं और कहते हैं, “ऐसा कैसे हो सकता है?” अब इस वीडियो को अनुपम खेलने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभी जिंदगी आपको बहुत ही खूबसूरत तरीके से सरप्राइज देती है। मैं ईशान से कभी नहीं मिला। हमारी कभी बातचीत नहीं हुई। फिर भी कहीं न कहीं, चुपचाप, अपने जीवन के अनुभवों, अपने फैसलों और अपने विश्वास के ज़रिए मैं उन तक पहुंच सका। यह बात मुझे बहुत भावुक कर देती है।’ पिछले मैच में ईशान में बनाए 91 रन इशान किशन इन दिनों आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उनकी टीम ने 5 में से 2 मैच जीती है। पिछले मैच में SRH ने शानदार प्रदर्शन किया था। ईशान किशन ने 44 बॉल पर 91 रन बनाए थे, जिसमें 6 छक्के, 8 चौके शामिल थे। ईशान किशन ने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 10वें ओवर में रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में 80 रन बनाए थे ईशान किशन फ़िलहाल पैट कमिंस की जगह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे हैं। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रन बनाए थे। RCB के खिलाफ मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए थे। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए हैं।
ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोले- ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को थैंक यू बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें माइंड रीडर सुहानी शाह और ईशान किशन दिख रहे हैं। सुहानी ईशान से उस शख्स का नाम पूछती है, जिनके विचारों ने उन्हें बुरे वक्त में सबसे ज्यादा मोटिवेट किया। ईशान किसी का नाम नहीं लेते, लेकिन सुहानी बोर्ड पर अनुपम खेर का नाम लिख देती हैं। यह देखकर क्रिकेटर हैरान हो जाते हैं और कहते हैं, “ऐसा कैसे हो सकता है?” अब इस वीडियो को अनुपम खेलने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभी जिंदगी आपको बहुत ही खूबसूरत तरीके से सरप्राइज देती है। मैं ईशान से कभी नहीं मिला। हमारी कभी बातचीत नहीं हुई। फिर भी कहीं न कहीं, चुपचाप, अपने जीवन के अनुभवों, अपने फैसलों और अपने विश्वास के ज़रिए मैं उन तक पहुंच सका। यह बात मुझे बहुत भावुक कर देती है।’ पिछले मैच में ईशान में बनाए 91 रन इशान किशन इन दिनों आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। उनकी टीम ने 5 में से 2 मैच जीती है। पिछले मैच में SRH ने शानदार प्रदर्शन किया था। ईशान किशन ने 44 बॉल पर 91 रन बनाए थे, जिसमें 6 छक्के, 8 चौके शामिल थे। ईशान किशन ने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 10वें ओवर में रवि बिश्नोई की चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया था। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में 80 रन बनाए थे ईशान किशन फ़िलहाल पैट कमिंस की जगह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर रहे हैं। ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रन बनाए थे। RCB के खिलाफ मैच में ईशान ने धमाकेदार पारी खेली और 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए थे। वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए हैं।
Sambhal Bulldozer Action LIVE Video Update; Mubarakpur Band Masjid

संभल5 मिनट पहले कॉपी लिंक संभल में शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे से मस्जिद और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई चल रही है संभल में मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे गिरा दी गई। अब बुलडोजर मस्जिद के बाकी हिस्सों को तोड़ रहा है। इससे पहले, सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मस्जिद के बाहर की पांच दुकानों को तोड़ा गया। मस्जिद की मीनार तोड़ने के लिए प्रशासन ने दो हाइड्रा मशीनें बुलाईं। एक मजदूर मीनार पर चढ़कर रस्सी को बांधा, फिर उसके दूसरे सिरे को दोनों हाइड्रा मशीनों से बांधा। इसके बाद मशीनों से खींचकर मीनार को गिरा दिया। मामला मुबारकपुर बंद गांव का है। प्रशासन के मुताबिक, 15 साल पहले सरकारी जमीन पर मस्जिद का निर्माण कराया गया था। फिलहाल, डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके बिश्नोई समेत 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर हैं। गांव वाले जुटने लगे तो विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। 12 दिन पहले, यानी 5 अप्रैल को मस्जिद पर कार्रवाई होनी थी, लेकिन उस समय बुलडोजर चालक ने मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार तोड़ने से मना कर दिया था। तर्क दिया था कि मीनार बुलडोजर के ऊपर गिर सकती है। हालांकि उस दिन मदरसा, पांच दुकानें और मस्जिद का गेट तोड़ दिया गया था। दुकानों का करीब 20 फीसदी हिस्सा बच गया था, जिसे आज गिराया गया। बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें देखिए- एक मजदूर मीनार पर चढ़कर रस्सी को बांधा, फिर उसके दूसरे सिरे को दोनों हाइड्रा मशीनों से बांधा। हाइड्रा ने खींचकर मीनार को गिरा दिया। मस्जिद की छत पर मीनार जा गिरी। सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मस्जिद के बाहर की 5 दुकानों को तोड़ा गया। गांव वाले जुटने लगे तो विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। ग्राम समाज की जमीन पर बने दो मकान भी बने हैं। प्रशासन ने कब्जेदारों को इन्हें तोड़ने को कहा है। दो ग्रामीण अपने मकान खुद तोड़ रहे मुबारकपुर बंद गांव गुलाम रसूल और आसमा के मकानों के कुछ हिस्से सरकारी जमीन पर बने हैं। प्रशासन ने दोनों से खुद ही कब्जा हटाने को कहा है। इसके बाद आसमा ने घर के आगे बने हिस्से को और गुलाम ने घर के गेट को छैनी-हथौड़ी से तोड़ना शुरू कर दिया है। गुलाम ने कहा- अब क्या कहें साहब..यह जमीन प्रधान के चाचा से 30 हजार में खरीदी थी, हमें कोई जानकारी नहीं थी कि यह ग्राम समाज की जमीन है। बहुत नुकसान हो गया है। वहीं, आशा कार्यकर्ता आसमा ने कहा- अगर यह सरकारी जमीन थी, तो प्रधानों ने इसे क्यों बेचा? हमने 30 साल पहले जमीन खरीद थी। अगर उन्हें जमीन खाली करनी पड़ रही है तो उन्हें दी गई राशि वापस मिलनी चाहिए। जानिए पूरा मामला मुबारकपुर बंद गांव में करीब 30 साल पहले सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। 15 साल पहले खेल मैदान पर 150 वर्गमीटर में मस्जिद का निर्माण किया गया। इसके साथ ही पांच दुकानें और आठ मकान भी बना लिए गए। हैरानी की बात यह है कि इसी जमीन पर दो सरकारी प्राइमरी स्कूल भी बने हुए हैं। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत डीएम को मिली थी। इसके बाद तहसीलदार कोर्ट ने 28 मार्च को अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया। उसी दिन जमीन की नाप कराई गई। 30 मार्च से स्थानीय मजदूरों के जरिए निर्माण हटाने का काम शुरू हुआ। 31 मार्च से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही मदरसा गौसुल और पांच दुकानों को तोड़ना शुरू किया, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। मस्जिद कमेटी और ग्राम प्रधानपति हाजी मुनव्वर की मांग पर 5 अप्रैल को प्रशासन ने 2100 रुपए शुल्क लेकर करीब दो घंटे में मदरसा और दुकानों को ध्वस्त करा दिया। ग्रामीणों ने मस्जिद को खुद नहीं तोड़ा और प्रशासन से इसे हटाने की मांग की थी। ग्राम प्रधानपति का कहना है कि स्कूलों को छोड़कर बाकी अवैध संपत्तियों को हटाया जाए। बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… अपडेट्स 50 मिनट पहले कॉपी लिंक संभल डीएम बोले- सरकारी जमीन पर हुआ था अवैध निर्माण संभल डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा- मुबारकपुर बंद गांव में ग्राम प्रधान ने 3 महीने पहले सरकारी जमीन पर निर्माण की शिकायत की थी। तहसील में मुकदमा दायर किया गया। सुनवाई के बाद 30 दिन अपील का समय भी दिया गया। यह अवैध निर्माण एक प्राथमिक विद्यालय और एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के बीच स्थित खेल के मैदान और खाद के गड्ढे की 600 वर्ग मीटर भूमि पर था। इस कब्जे के कारण दोनों विद्यालय एक-दूसरे से अलग हो गए थे। अब कब्जा हटने से दोनों स्कूल खेल के मैदान के माध्यम से आपस में जुड़ जाएंगे। हम लगातार ‘लैंड बैंक’ तैयार करने की प्रक्रिया में हैं। सरकारी या सुरक्षित भूमि पर जहां भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से हटाया जा रहा है। 08:31 AM17 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक एसपी बोले- जिन्होंने भी कब्जा किया, वे हटा लें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा- सरकार के निर्देश पर जिले के एसडीएम, तहसीलदार और सीओ गांव-गांव में सरकारी संपत्तियों और सरकारी जमीनों को चिह्नित करने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में मुबारकपुर बंद गांव में खेल के मैदान और खाद के गड्ढों की जमीन पर बने दो स्ट्रक्चरों को ढहाया जा रहा है। इस कार्रवाई के लिए दो प्लाटून पीएसी, एक कंपनी आरआरएफ और असमोली सर्किल के चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन्होंने भी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है, वे खुद ही हटा लें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। 08:00 AM17 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार ढहाई गई 07:40 AM17 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक पुलिस से मस्जिद के आसपास इकट्ठा भीड़ को हटाया मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटा दिया है। 07:33 AM17 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक मस्जिद के आसपास छतों पर जवान तैनात
Delhi Airport Accident Video; Akasa Air SpiceJet Plane Collision Photos

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को दोपहर 2 बजे हादसा हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को दोपहर 2 बजे स्पाइसजेट की फ्लाइट पार्किंग एरिया में खड़े अकासा एयरलाइन के विमान से टकरा गई। हादसे में पैसेंजर और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट विमान के राइट विंग्स को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दूसरे अकासा विमान का लेफ्ट विंग टूट गई है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जाएगा। FlightRadar24 के अनुसार, यह घटना तब हुई जब लेह से आया स्पाइसजेट विमान गेट की ओर बढ़ रहा था। अकासा एयर का विमान हैदराबाद के लिए पुशबैक कर रहा था। हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें… अकासा एयरलाइंस बोली- हमारा विमान पार्किंग एरिया में खड़ा था अकासा एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि अकासा एयर की दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट QP 1406 को 16 अप्रैल 2026 को वापस बे (पार्किंग एरिया) में लौटना पड़ा। ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए ऑप्शनल इंतजाम कर रही है। देश में विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग और खराबी की पिछली घटनाएं… मार्च 2026: इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंजन बंद होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू की गई थी। जिस बोइंग 737 विमान (TC-CON) के इंजन में खराबी आई, वह तुर्की की कोरेनडन एयरलाइन्स से लीज पर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… जनवरी 2026: लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 275 यात्री थे; सऊदी जाते वक्त तकनीकी खराबी आई जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब जा रहे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जब विमान मुंबई के पास पहुंचा, तब केबिन प्रेशर में समस्या आ गई। इसके चलते कुछ यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। यह विमान सऊदिया अरबिया एयरलाइंस का था। फ्लाइट नंबर SV-891 जेद्दा जा रही थी। विमान में 275 यात्री, 4 पायलट और 6 क्रू मेंबर सवार हैं। पूरी खबर पढ़ें… दिसंबर 2025: एअर इंडिया प्लेन का एक इंजन हवा में बंद, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोइंग 777-300ER AI887 फ्लाइट का दाहिना इंजन टेक-ऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑइल प्रेशर जीरो हो गया था। इसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Sambhal Bulldozer Action LIVE Video Update; Imambara Eidgah

संभल8 मिनट पहले कॉपी लिंक संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। गांव वालों की शिकायत के बाद लेखपाल स्पर्श गुप्ता ने 18 जनवरी को तहसीलदार कोर्ट में अपील दायर की थी। 31 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर नोटिस अखबार में छपवाया गया। कहा गया कि जो भी कब्जेदार हैं, वे सामने आएं। हालांकि, कोई भी सामने नहीं आया। गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे एसडीएम निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कुछ लोग छीनी-हथौड़ी से इमामबाड़े को तोड़ रहे थे। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें हटा दिया। मामला कोतवाली संभल क्षेत्र के बिछोली गांव का है। बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें देखिए… बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके पर गांव के लोग जुट गए, लेकिन अफसरों ने उन्हें हटा दिया। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब मलबा उठाने का काम चल रहा है। बिछोली गांव में बुलडोजर कार्रवाई वाली जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिसवाले आसपास के घरों की छत से निगरानी कर रहे हैं। मौके पर SDM और नायब तहसीलदार मौजूद रहे। 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात है। बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 19 मिनट पहले कॉपी लिंक डीएम और एसपी पहुंचे, ध्वस्तीकरण अभियान की रिपोर्ट ली दोपहर 12 बजे डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की टीमों से ध्वस्तीकरण अभियान की रिपोर्ट ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 20 मिनट पहले कॉपी लिंक संभल में इमामबाड़े की दीवार जेसीबी पर गिरी, चालक घायल नगर पालिका परिषद संभल के जेसीबी ऑपरेटर सौरभ सिरसवाल के दाहिने हाथ में चोट आई है। इमामबाड़े की दीवार को तोड़ते समय दीवार अचानक से जेसीबी के ऊपर गिर गई। जेसीबी का शीशा टूट गया। मशीन को भी नुकसान हुआ। घटना के बाद मशीन खराब हो गई। उसे वापस भेज दिया गया है। 05:59 AM16 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक संभल में बुलडोजर एक्शन के 3 VIDEO देखिए 05:58 AM16 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक एसडीएम बोलीं- पशुचर और गढ्ढे की जमीन पर हुआ था अतिक्रमण एसडीएम निधि पटेल ने बताया- पशुचर और गढ्ढे की जमीन पर अतिक्रमण करके निर्माण कराए गए थे। आज तहसीलदार कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। 04:18 AM16 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक संभल में बुलडोजर एक्शन पर अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर प्रशासन के पहुंचने से पहले लोग खुद ही छीनी-हथौड़ी से इमामबाड़ा तोड़ने लगे। लेकिन, प्रशासन ने उन्हें वहां से हटा दिया। 04:14 AM16 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक अफसरों ने मौके पर जुटी भीड़ को हटाया, देखिए VIDEO बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मौके गांव वालों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने तत्काल उन्हें हटाया और वापस भेजा। 04:13 AM16 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक 5 थानों की फोर्स, SDM और नायब तहसीलदार मौके पर मौजूद जिस गांव में बुलडोजर चल रहा है, वहां 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। SDM निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। 03:51 AM16 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक संभल में ईदगाह, इमामबाड़ा को तोड़ने पहुंचा बुलडोजर थोड़ी देर में कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए प्रशासन चार बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंच गया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Faridkot ASI Suspended After Granddaughter Abuse VIDEO Goes Viral

बच्ची को गेट बांधे हुए का वीडियो सामने आया है। इनसेट में आरोपी लेडी एएसआई। पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने फरीदकोट में 5 साल की पोती को हाथ-पैर बांधकर घर के बाहर गेट से बांध दिया। बच्ची को घंटों धूप में तड़पाया गया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसे सजा देने के लिए ऐसा किया। . घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फरीदकोट की SSP डॉ. प्रज्ञा जैन ने ASI सरबजीत कौर को तुरंत सस्पेंड कर दिया। ASI सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के तौर पर तैनात थीं। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) को भेज दिया गया, जिसने जिला पुलिस को केस दर्ज करने की सिफारिश की है। मामले में कार्रवाई के बाद लेडी एएसआई का बयान भी सामने आया। सफाई देते हुए कहा कि मैं काफी दिनों से परेशान थी, इसी चलते ये किया। लेकिन मैं अपनी गलती मानती हूं। फरीदकोट के डोगर बस्ती इलाके में 5 वर्षीय बच्ची को एएसआई ने गेट से बांध दिया था। VIDEO में बच्ची क्या बोल रही… धूप में तड़पती रही बच्चीः वीडियो में बच्ची धूप में तड़पती दिख रही है। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए हैं और वो जमीन पर गेट से बांधी गई है। बच्ची जोर-जोर से रो रही है। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और उसके हाथ-पैर पर बंधी रस्सी खोली। रोते हुए बोली- मम्मी पास जानाः उन्होंने बच्ची से पूछा कि आखिर उसके साथ किसने ऐसे किया और क्यों बांधा। इस पर बच्ची रोते हुए कहती है कि मुझे दादी ने मारा और बांधा है। मुझे बस मम्मी के पास जाना है। वायरल वीडियो में बच्ची के हाथ-पैर बांधे हुए दिख रहे हैं। अब जानिए कैसे मामले का हुआ खुलासा… लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया डोगर बस्ती इलाके के लोगों के मुताबिक जब उन्हें इस घटना का पता चला तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद लोगों ने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन महिला बाहर आई और बच्ची को उठाकर अंदर ले गई। बाल कल्याण समिति ने जांच शुरू की मोहल्ला निवासियों ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी रोष है और उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बाल कल्याण समिति ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। माता-पिता पुर्तगाल में, दादी करती है देखभाल डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल गए हुए हैं। वो वहीं सेटल हो रखे हैं। लेडी एएसआई ही उसकी देखभाल कर रही थी। मंगलवार को बच्ची इधर-उधर घूमकर शरारत कर रही थी। जैसे ही दादी ने उसे ऐसा करने से रोका तो वो नहीं मानी। इससे नाराज ASI सरबजीत कौर बच्ची को गेट से बांध दिया और काफी देर धूप में तड़पता छोड़ दिया। आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर ने मामले में सफाई दी है। सरबजीत ने कहा कि वो पति की बीमारी से परेशान थी, इसलिए गुस्से में ऐसा किया। लेडी ASI बोली- मैं परेशान थी, गलती मानती हूं वहीं लेडी एएसआई सरबजीत कौर का पक्ष भी सामने आया है। एएसआई के मुताबिक उनके पति को ब्रेन स्ट्रोक है, जिससे वह पहले से ही काफी परेशान रहती हैं। उनकी पोती अक्सर घर से बाहर खेलने निकल जाती है। उनके घर के आसपास काफी प्रवासी लोग रहते हैं, जिसके चलते उन्होंने बच्ची को डराने के लिए ऐसा किया। उनका कहना है कि अब उन्हें गलती महसूस हो चुकी है। CWC से बच्ची के पेरेंट्स बोले- जल्द भारत आएंगे अब मामले में कार्रवाई करते हुए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने आरोपी ASI और बच्ची दोनों को अपने कार्यालय में बुलाकर काउंसलिंग की। कमेटी के सदस्यों ने पुर्तगाल में रह रहे बच्ची के माता-पिता से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। माता-पिता ने जल्द भारत आकर बच्ची को अपने साथ ले जाने का भरोसा दिया है। फिलहाल, कमेटी ने बच्ची को परिवार के एक अन्य रिश्तेदार के पास सुरक्षित रूप से रखवा दिया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य एडवोकेट अविनाश कौर ने बताया कि घटना के बाद बच्ची के कमेटी ने बच्ची के माता-पिता से बात की। रिश्तेदार को बच्ची की जिम्मेदारी सौंपी गई इस संबंध में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य तेजिंदर पाल कौर और एडवोकेट अविनाश कौर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की गई। बच्ची और आरोपी ASI से बातचीत के अलावा माता-पिता से भी संपर्क किया गया। मोहल्ला निवासियों की सहमति के बाद बच्ची की जिम्मेदारी परिवार के एक रिश्तेदार को सौंप दी गई है और जिला पुलिस को एएसआई पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी है। डीएसपी तरलोचन सिंह मामले में जानकारी देते हुए। DSP बोले- जल्द आरोपी ASI पर केस दर्ज होगा इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और लेडी एएसआई सरबजीत कौर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। अब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी ASI सरबजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
Randeep Hooda Farmer Look | Sampla Mandi Viral Video

सांपला की अनाज मंडी में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा रोहतक में देसी अंदाज में नजर आए। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सांपला अनाज मंडी में पजामा-कुर्ता पहने दिखे। उन्होंने सिर पर परना (गमछा) भी बांधा हुआ था। वह गेहूं की ढेरी के पास से गुजर रहे हैं। रणदीप का लुक बिल्कुल . रणदीप अपनी अपकमिंग मूवी ‘लाल रंग 2’ की शूटिंग के लिए सोमवार को रोहतक पहुंचे थे। उन्होंने गांधरा, नोनंद और सांपला अनाज मंडी में फिल्म के अलग-अलग सीन शूट किए। अनाज मंडी में वह सिर्फ 7 से 8 मिनट ही रुके। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ वहां से निकल गए। इसका वीडियो अब सामने आया है। रणदीप हुड्डा के आगे और पीछे काले कपड़ों में दाे युवक भी चल रहे थे। ऐसा माना जा रहा है ये उनके बाउंसर थे। पिछले महीने बेटी के पिता बने रणदीप की पत्नी लिन ने 10 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म का एक महीना पूरा होने पर रणदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेटी की पहली तस्वीर शेयर की। साथ ही खुलासा किया कि बेटी का नाम “न्योमिका” रखा है। पोती की पहली सार्वजनिक तस्वीर पर दादी आशा हुड्डा ने भी हार्ट इमोजी भी दी। एक्टर रणदीप हुड्डा के बारे में जानिए…. पिता सर्जन, मां सामाजिक कार्यकर्ता: रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को रोहतक के जसिया गांव में एक हरियाणवी जाट परिवार में हुआ। पिता डॉ. रणबीर सिंह हुड्डा एक मेडिकल सर्जन हैं, और माता आशा हुड्डा सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनकी बड़ी बहन अंजलि हुड्डा सांगवान डॉक्टर हैं। छोटे भाई संदीप हुड्डा सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तैराकी, घुड़सवारी में मेडल जीत चुके: रणदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स (MNSS) से पूरी की। यहां उन्होंने तैराकी और घुड़सवारी में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते। स्कूल में उन्होंने थिएटर में भी रुचि दिखाई और कई नाटकों में भाग लिया, जिनमें से एक का निर्देशन भी किया। बाद में उनका तबादला दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में हो गया। ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी ड्राइवर बने: 1995 में हुड्डा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चले गए, जहां उन्होंने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन और व्यवसाय प्रबंधन एवं मानव संसाधन प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वहां रहते हुए उन्होंने चीनी रेस्टोरेंट, कार वॉश, वेटर और टैक्सी ड्राइवर जैसे काम किए। 2000 में भारत लौटने के बाद उन्होंने एक एयरलाइन के मार्केटिंग विभाग में काम किया, और साथ ही दिल्ली में मॉडलिंग और थिएटर में भी हाथ आजमाया। 2023 में मणिपुर की एक्ट्रेस से शादी की: ‘टू टीच हिज ओन’ नाटक की रिहर्सल के दौरान निर्देशक मीरा नायर की नजर उन पर पड़ी और उन्हें फिल्म में काम का प्रस्ताव मिला। रणदीप हुड्डा ने नवंबर 2023 में मणिपुरी एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम से शादी की। —————————— ये खबर भी पढ़ें :- एक्टर रणदीप हुड्डा की मां की फिल्मों में एंट्री:पहली मूवी में निभाया दादी का किरदार; बेटे ने मजाकिया अंदाज में दी बधाई बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की मां आशा हुड्डा भी अब फिल्मों में नजर आई है। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने दादी का किरदार निभाया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मां और पूरी टीम को फिल्म के लिए बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर…
नोएडा बवाल- RJD की 2 महिला प्रवक्ताओं पर FIR:गलत VIDEO पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने का आरोप; 2 दिन बाद फैक्ट्रियां खुलीं, फोर्स तैनात

नोएडा में 2 दिन हुए बवाल के बाद आज यानी बुधवार को फैक्ट्रियां खुल गई हैं। हालात सामान्य हैं। जगह-जगह फोर्स तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 16 कंपनी RAF और पीएसी लगाई गई है। नोएडा सेक्टर 63, 84, 85, 80, फेस 2 में पुलिस ने फ्लैगमार्च किया। कंपनियों के बाहर सैलरी हाईक के नोटिस चस्पा किए गए हैं। हालांकि, कुछ कंपनियों में आज छुट्टी कर दी गई है। कंपनियों ने बाहर नोटिस चिपकाकर कर्मचारियों को बताया गया कि आज कंपनी बंद रहेगी। कल के लिए सूचना आपको पहले से ही दे दी जाएगी। इस बीच, नोएडा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में राजद की दो महिला प्रवक्ताओं कंचना यादव और प्रियंका भारती पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने की कोशिश की। कानून-व्यवस्था और पुलिस कर छवि खराब करने का प्रयास किया। डीएम मेधा रुपम ने कहा- अगर कोई आउटसोर्सिंग एजेंसी या उसका कर्मचारी गड़बड़ी या उपद्रव करता है तो उसकी जिम्मेदारी एजेंसी की भी होगी। ऐसी स्थिति में एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। उसका लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। दरअसल, सैलरी बढ़ाने को लेकर सोमवार-मंगलवार को फैक्ट्री कर्मचारियों ने बवाल किया। 80 से अधिक जगहों पर पथराव किया। 350 कंपनियों में तोड़फोड़ की गई। मंत्री अनिल राजभर ने कहा- इस पूरी घटना में बड़ी साजिश की बू आ रही है। कुछ देश विरोधी ताकतें इसमें शामिल हो सकती हैं। वहीं, कंपनी मालिकों कहना है कि बाहरी लोगों ने माहौल को भड़काया। मजदूर कभी हिंसक प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। फिलहाल, 7 थानों में 1800 लोगों और 4 हैंडलर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 4 महिलाओं समेत 396 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्वीरें देखिए- नोएडा में बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Noida Factory Workers Protest Violence LIVE Video Update; Stone Pelting Photos

गौतम बुद्ध नगरकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक नोएडा में मंगलवार को फिर बवाल हो गया। दूसरे दिन भी फैक्ट्री कर्मचारी कुछ जगहों पर सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। भीड़ ने 2–3 जगहों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया। पुलिस ने थोड़ी देर में ही हालात पर काबू पा लिया। प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया। फिलहाल, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान इंडस्ट्रियल इलाकों में सुबह 5 बजे से फ्लैग मार्च कर रहे हैं। CCTV और ड्रोन से मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी बीच, डीजीपी ने राजीव कृष्ण ने कहा- हिंसा और आगजनी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई भी उपद्रवियों से कराई जाएगी। वहीं, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा- अब तक 300 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं। अफवाह फैलानने वाले कुछ ग्रुप आइडेंटिफाई किए गए हैं। कुछ ऐसे लोग हैं, जो अलग-अलग जगहों पर भी पाए गए हैं। 50 X हैंडल के जरिए हिंसा के लिए उकसाया गया। इधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात फैक्ट्री कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी। न्यूनतम मजदूरी दरों में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से लागू होगी। दरअसल, सोमवार को बवाल के बाद हाईलेवल कमेटी ने रात में कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके बाद रात डेढ़ बजे सरकार ने आदेश जारी कर कमेटी की सिफारिशों पर मुहर लगा दी। हंगामे की तस्वीरें देखिए- सेक्टर-121 फैक्ट्री कर्मचारी ने आज फिर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। सेक्टर-121 में हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़कर थाने ले गई। इंडस्ट्रियल इलाकों में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। PAC और RAF की 16 टुकड़ियां तैनात हैं। कल 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की थी इससे पहले, नोएडा में सोमवार को अलग-अलग इलाकों में फैक्ट्री कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। 9 अप्रैल से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे 42 हजार कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की। 50 से ज्यादा गाड़ियां फूंक दीं। 150 वाहन तोड़ दिए। पुलिस पर पथराव किया था। नोएडा में बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… लाइव अपडेट्स 2 मिनट पहले कॉपी लिंक सेक्टर-80 में भी पुलिस पर पत्थर फेंके, लाठी फटकाकर खदेड़ा नोएडा के सेक्टर-70 और 121 के बाद सेक्टर-80 में भी भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। 7 मिनट पहले कॉपी लिंक जिस सेक्टर 121 में पथराव हुआ, वहां से अपडेट दे रहे रिपोर्टर दीपांकर 12 मिनट पहले कॉपी लिंक सेक्टर-121 के लोग बोले- पुलिस ने भीड़ को लाठीचार्ज करके खदेड़ा नोएडा के सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह के समय रोजाना 100 से 150 मेड सोसाइटी में आती हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंच गए। उन्होंने मेड को अंदर जाने से रोक दिया। सोसाइटी के लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान दो टावरों के गेट पर तोड़फोड़ की गई और पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया गया। 26 मिनट पहले कॉपी लिंक सेक्टर 121 में भी पथराव, देखिए VIDEO 31 मिनट पहले कॉपी लिंक नोएडा के सेक्टर-2 में पथराव 45 मिनट पहले कॉपी लिंक DGP बोले- असामाजिक तत्वों को बख्शेंगे नहीं DGP राजीव कृष्ण ने कहा कि श्रमिक संयम और धैर्य बनाए रखें। सरकार श्रमिकों के हितों के प्रति संवेदनशील है और बातचीत के जरिए समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। हिंसा और आगजनी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई भी उपद्रवियों से कराई जाएगी। असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, घबराने की जरूरत नहीं है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। पुलिस शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी भ्रामक वीडियो या संदेश पर भरोसा न करें। 48 मिनट पहले कॉपी लिंक कंपनियों के बाहर पोस्टर लगे, लिखा- आज कंपनी बंद है नोएडा के सेक्टर-58 में कंपनियों के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में लिखा है-आज कंपनी बंद है। 04:57 AM14 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक PAC-RAF की 16 टुकड़ियां तैनात, दुकानें बंद; अपडेट दे रहे रिपोर्टर दीपांकर 04:54 AM14 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक कमिश्नर बोलीं- रातों-रात बने हजारों वॉट्सऐप ग्रुप कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया- इस आंदोलन को हिंसक बनाने के लिए रातों-रात कई वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए और क्यूआर कोड के माध्यम से कर्मचारियों को ऐसे ग्रुप से जोड़ा गया। कर्मचारियों को प्रदर्शन को हिंसक और उग्र बनाने के लिए उकसाया गया। लक्ष्मी सिंह बताती हैं- हरियाणा में हुए प्रदर्शन के बाद से ही हम लोग सजग थे और इसे देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात भी कर दी गई थी। लेकिन बाहरी तत्वों के शामिल होने का अंदेशा नहीं था, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ गई, लेकिन जल्द ही उसे काबू में कर लिया गया। 04:41 AM14 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक नोएडा की सड़कों पर सन्नाटा, पुलिसकर्मी फ्लैग मार्च कर रहे, देखिए VIDEO 04:28 AM14 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक कमिश्नर लक्ष्मी सिंह बोलीं- कल 83 जगहों पर 42 हजार मजदूर सड़क पर उतरे थे पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि कल 83 जगहों पर 42,000 से अधिक मजदूर सड़कों पर उतरे थे। सिर्फ 2 जगहों पर हिंसक प्रदर्शन में पुलिस ने बल प्रयोग किया। 03:59 AM14 अप्रैल 2026 कॉपी लिंक पुलिस कमिश्नर बोलीं- सुबह 5 बजे से फ्लैग मार्च, अब तक 300 लोगों को गिरफ्तारी पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सोमवार को हुए बवाल के बाद आज सुबह हर सेक्टर में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। तीन जगहों पर कर्मचारी इकट्ठा हुए थे, उन्हें समझा दिया गया। जनपद की सीमाओं पर फोर्स तैनात की गई है। सरकार लेबर की स्थिति को देखते हुए उनसे बातचीत कर रही है। उनकी हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। कर्मचारियों से अपील है कि वे अपने काम पर लौटें। पुलिस कमिश्नर ने कहा- अफवाह फैलानने वाले कुछ ग्रुप आइडेंटिफाई किए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर
लुधियाना- पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल डाली:बेडरूम में मोबाइल छिपाकर VIDEO बनाए, पुलिस को भी दिखाए, पति गिरफ्तार

लुधियाना में पति वर्षों तक पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स करता रहा। पत्नी मना करती रही, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पत्नी जब भी घर के खर्च और बच्चों की फीस के लिए पैसे मांगती तो पति उसे अननेचुरल सेक्स करने के लिए मजबूर करता था। पति ने दरिंदगी की सभी हदें तब पार कर दीं, जब पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बीयर की खाली बोतल डाल दी। पति ने करीब एक मिनट तक पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाले रखी। पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन पति ने उसकी चीखों को अनसुना कर दिया। इससे परेशान पत्नी ने जब उसका विरोध शुरू किया तो पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में पत्नी अपने छोटे बेटे को लेकर मायके गई और उसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पत्नी ने थाना दुगरी में पति के खिलाफ शिकायत दी और पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट व रेप की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी का कहना है कि उसके पास कुछ वीडियो हैं, जिनमें पति अननेचुरल सेक्स के लिए मजबूर कर रहा है। जरूरत पड़ी तो वह उन वीडियो को भी पेश करेगी। पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में क्या कहा… महिला ने वीडियो क्यों और कैसे बनाई पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी उम्र 42 साल है। उसने अपने पति की हरकतों की जानकारी अपनी मां को दी थी। महिला ने पुलिस को बताया- अननेचुरल सेक्स से मुझे इंटरनल प्रॉब्लम होने लगी थी। इस संबंध में मैंने अपनी मां से बात की और पति के खिलाफ कार्रवाई करवाने को कहा। महिला ने कहा- जब मैंने मां को पति की हरकतों के बाद में बताया तो उन्होंने कहा कि तेरी बातों पर कौन विश्वास करेगा? या तो सबूत देने होंगे या तेरी बात झूठी साबित हो जाएगी। इसके बाद मैंने ठान लिया था कि पति के खिलाफ सबूत जुटाने हैं। मैंने 6 अप्रैल को अपने बेडरूम में मोबाइल कैमरा छुपाकर लगा दिया। उसी में 6 अप्रैल की रात को पति की हरकतें रिकॉर्ड हुईं। पति को FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया पीड़िता ने पुलिस को वे वीडियो दिखा दिए हैं, जिसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दुगरी थाने के SHO सुखविंदर सिंह देयोल ने बताया कि महिला की शिकायत मिली और उसके बाद पति के खिलाफ मारपीट व रेप की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर दी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल से 7 अप्रैल को रुक्का आया था। इसके बाद 10 अप्रैल को महिला के बयान दर्ज किए और उसने शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत पर 12 अप्रैल को ही FIR दर्ज की गई थी और आज (13 अप्रैल) आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।






