Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India

Hindi News Sports Cricket Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India स्पोर्ट्स डेस्क7 मिनट पहले कॉपी लिंक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जल्द मिल सकते हैं। विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि वह जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं और इसी दौरे पर विराट से पहली बार मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। मैसेज पर बातचीत, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं जोकोविच ने बताया कि वे और विराट अब तक एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से टेक्स्ट मैसेज के जरिए लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। जोकोविच ने कहा, मैं और विराट सोशल मीडिया और मैसेज पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे का सपोर्ट करने के साथ-साथ एक-दूसरे के करियर की काफी सराहना और सम्मान भी करते हैं। भारत दौरे पर जोकोविच और कोहली के मिलने की उम्मीद जोकोविच ने बताया कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं जल्द भारत जाने का प्लान कर रहा हूं। उम्मीद है कि वहीं विराट से पहली बार मुलाकात होगी। जोकोविच को सातवीं वरीयता मेंस सिंगल्स कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर एक जैनिक सिनर शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि विमेंस सिंगल्स में एरीना सबालेंका को शीर्ष वरीयता मिली है। ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सातवीं वरीयता दी गई है। दो बार के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण इस साल के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कल से शुरू होंगे मुकाबले विंबलडन 2026 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India

Hindi News Sports Cricket Novak Djokovic, Virat Kohli, India Visit, Wimbledon 2026, Tennis News, Cricket News, Sports Update, Djokovic India स्पोर्ट्स डेस्क23 मिनट पहले कॉपी लिंक टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जल्द मिल सकते हैं। विंबलडन 2026 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि वह जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं और इसी दौरे पर विराट से पहली बार मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। मैसेज पर बातचीत, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं जोकोविच ने बताया कि वे और विराट अब तक एक-दूसरे से नहीं मिले हैं। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ सालों से टेक्स्ट मैसेज के जरिए लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। जोकोविच ने कहा, मैं और विराट सोशल मीडिया और मैसेज पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे का सपोर्ट करने के साथ-साथ एक-दूसरे के करियर की काफी सराहना और सम्मान भी करते हैं। भारत दौरे पर जोकोविच और कोहली के मिलने की उम्मीद जोकोविच ने बताया कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं जल्द भारत जाने का प्लान कर रहा हूं। उम्मीद है कि वहीं विराट से पहली बार मुलाकात होगी। जोकोविच को सातवीं वरीयता मेंस सिंगल्स कैटेगरी में डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर एक जैनिक सिनर शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं, जबकि विमेंस सिंगल्स में एरीना सबालेंका को शीर्ष वरीयता मिली है। ऑल इंग्लैंड क्लब में सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को सातवीं वरीयता दी गई है। दो बार के चैंपियन और पिछले साल के उपविजेता कार्लोस अल्काराज कलाई की चोट के कारण इस साल के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। कल से शुरू होंगे मुकाबले विंबलडन 2026 29 जून से 12 जुलाई तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Virat Kohli Meets Ayush Mhatre at BCCI CoE Bengaluru

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले कॉपी लिंक अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने विराट कोहली से मुलाकात की। शनिवार को बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मुलाकात के बाद 17 साल के बल्लेबाज ने विराट के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, एक दिग्गज के साथ हुई यह बातचीत कभी नहीं भूलूंगा। विराट इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली घरेलू वनडे सीरीज नहीं खेल सके थे। IPL फाइनल में लगी थी चोट कोहली को IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। हालांकि उन्होंने चोट के बावजूद नाबाद 75 रन बनाए और RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया। अब उनकी इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी तय मानी जा रही है। हालांकि अंतिम फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन बनाए थे। आयुष भी IPL भी चोट से बाहर हुए थे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले आयुष म्हात्रे का IPL 2026 भी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बीच में ही खत्म हो गया था। बाहर होने तक वह टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 6 पारियों में 201 रन बनाए। उनका औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 177.87 रहा। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर 73 रन रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आयुष चोटिल हुए थे। घरेलू क्रिकेट में 65 की औसत मुंबई के आयुष ने अब तक 7 लिस्ट-ए मैचों में 458 रन बनाए हैं। उनका औसत 65.42 है, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। 19 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 47.87 की औसत और 176.09 की स्ट्राइक रेट से 766 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 4 अर्धशतक हैं। वहीं 13 फर्स्ट क्लास मैचों की 22 पारियों में उन्होंने 660 रन बनाए हैं। उनका औसत 30 का है, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। वर्ल्डकप जिताने में 214 रन बनाए म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। उन्होंने टूर्नामेंट के 7 मैचों में 214 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन से 7 विकेट भी लिए। वनडे में विराट के नाम 54 शतक 37 साल के विराट कोहली अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल से 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद और टेस्ट क्रिकेट से मई 2025 में संन्यास लिया था। विराट वनडे की 299 पारियों में 14,797 रन बना चुके हैं। उनका औसत 58.71 है। उनके नाम रिकॉर्ड 54 शतक और 77 अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट स्कोर 183 रन है। विराट कोहली वनडे में 77 फिफ्टी लगा चुके हैं। पिछले एक साल से बेहतरीन फॉर्म में पिछले एक साल में विराट ने 16 वनडे मैचों में 891 रन बनाए हैं। उनका औसत 68.53 और स्ट्राइक रेट 98.45 रहा। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। उनका बेस्ट स्कोर 135 रन रहा। उन्होंने पिछले साल भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में भी अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से उन्होंने 9 मैचों में 616 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 88 और स्ट्राइक रेट 106.39 रहा। उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पिछली वनडे सीरीज में भी वह भारत के लिए सबसे ज्यादा 240 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team

Hindi News Sports Cricket India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक BCCI ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया। शुभमन गिल कप्तान बनाए गए हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे। टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार। खबर लगातार अपडेट हो रही है… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team

Hindi News Sports Cricket India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले कॉपी लिंक BCCI ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया। शुभमन गिल कप्तान बनाए गए हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे। टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान हैं। टीम इंडिया इंग्लैंड में 5 टी-20 और 3 वनडे खेलेगी वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड टी-20 सीरीज से बाहर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। BCCI के अनुसार, उनकी वापसी पर अंतिम फैसला मेडिकल टीम की सलाह के बाद लिया जाएगा। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 बॉल में अर्धशतक:50 ओवर क्रिकेट में फास्टेस्ट फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अभी चल रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। सूर्यवंशी की इस पारी की बदौलत इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों पर 39 रन बनाए। कप्तान तिलक वर्मा ने 67, प्रियांश आर्या ने 39 और कुमार कुशाग्र ने 36 रन बनाए। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Anushka Sharma, Virat Kohli London Family Time With Baby Akay; Actress Relaxed

11 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इस समय लंदन में फैमिली टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में अनुष्का, विराट और उनके बेटे अकाय की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में विराट अपने बेटे अकाय को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। अनुष्का भी इस आउटिंग में अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी रिलेक्स्ड अंदाज में दिखीं। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रह रहीं अनुष्का और विराट इन दिनों अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अपने बेटे अकाय को गोद में लिए विराट कोहली। विराट अपने बेटे अकाय को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ बिताया खास वक्त तस्वीरों में अनुष्का और विराट यूके के किसी पार्क में धूप का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य फोटो में यह कपल अपने दोस्तों के साथ बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। यह पूरा परिवार फिलहाल क्रिकेट से दूर अपने पर्सनल समय का आनंद ले रहा है। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट ने अपना घर लंदन शिफ्ट कर लिया है, हालांकि कपल की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अनुष्का इस आउटिंग में अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी रिलेक्स्ड अंदाज में दिखीं। प्राइवेट लाइफ को लेकर सतर्क रहते हैं अनुष्का-विराट अनुष्का और विराट अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर काफी सख्त रहते हैं। इस आउटिंग की तस्वीरों में भी अकाय का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। कपल की पहले भी कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, लेकिन वे हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनके बच्चों की तस्वीरें बिना इजाजत सार्वजनिक न हों। ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी अनुष्का वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फुल-लेंथ फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी। इसके बाद उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तहत फिल्म ‘कला’ के एक गाने ‘घोड़े पे सवार’ में कैमियो किया था। अनुष्का की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’, जो भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, उसकी शूटिंग वह 2022 में ही पूरी कर चुकी हैं। हालांकि, यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है और इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। अनुष्का-विराट की लव स्टोरी अनुष्का और विराट की मुलाकात 2013 में एक कमर्शियल शूटिंग के दौरान हुई थी। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। कपल को जनवरी 2021 में बेटी वामिका हुई, वहीं 15 फरवरी 2024 को उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। ये खबर भी पढ़ें विराट-अनुष्का ने फैन के लिए लिखा स्पेशल नोट:अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद तस्वीरें भी खिचाईं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैन को हाथ से लिखा एक स्पेशल नोट गिफ्ट किया है। हाल ही में यह कपल अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद जहां उन्होंने अपनी एक फैन के साथ न सिर्फ तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि उसे नोट भी गिफ्ट किया। इस मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दोनों अपने फैन के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Anushka Sharma, Virat Kohli London Family Time With Baby Akay; Actress Relaxed

27 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली इस समय लंदन में फैमिली टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में अनुष्का, विराट और उनके बेटे अकाय की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में विराट अपने बेटे अकाय को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। अनुष्का भी इस आउटिंग में अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी रिलेक्स्ड अंदाज में दिखीं। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रह रहीं अनुष्का और विराट इन दिनों अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अपने बेटे अकाय को गोद में लिए विराट कोहली। विराट अपने बेटे अकाय को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ बिताया खास वक्त तस्वीरों में अनुष्का और विराट यूके के किसी पार्क में धूप का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य फोटो में यह कपल अपने दोस्तों के साथ बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। यह पूरा परिवार फिलहाल क्रिकेट से दूर अपने पर्सनल समय का आनंद ले रहा है। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि अकाय के जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट ने अपना घर लंदन शिफ्ट कर लिया है, हालांकि कपल की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अनुष्का इस आउटिंग में अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी रिलेक्स्ड अंदाज में दिखीं। प्राइवेट लाइफ को लेकर सतर्क रहते हैं अनुष्का-विराट अनुष्का और विराट अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर काफी सख्त रहते हैं। इस आउटिंग की तस्वीरों में भी अकाय का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। कपल की पहले भी कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल हुई हैं, लेकिन वे हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनके बच्चों की तस्वीरें बिना इजाजत सार्वजनिक न हों। ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी अनुष्का वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फुल-लेंथ फिल्म साल 2018 में आई ‘जीरो’ थी। इसके बाद उन्होंने अपने प्रोडक्शन के तहत फिल्म ‘कला’ के एक गाने ‘घोड़े पे सवार’ में कैमियो किया था। अनुष्का की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’, जो भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, उसकी शूटिंग वह 2022 में ही पूरी कर चुकी हैं। हालांकि, यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है और इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। अनुष्का-विराट की लव स्टोरी अनुष्का और विराट की मुलाकात 2013 में एक कमर्शियल शूटिंग के दौरान हुई थी। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। कपल को जनवरी 2021 में बेटी वामिका हुई, वहीं 15 फरवरी 2024 को उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। ये खबर भी पढ़ें विराट-अनुष्का ने फैन के लिए लिखा स्पेशल नोट:अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद तस्वीरें भी खिचाईं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैन को हाथ से लिखा एक स्पेशल नोट गिफ्ट किया है। हाल ही में यह कपल अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद जहां उन्होंने अपनी एक फैन के साथ न सिर्फ तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि उसे नोट भी गिफ्ट किया। इस मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दोनों अपने फैन के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Virat Kohli, Anushka Sharma Fan Visit & Special Note

36 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने फैन को हाथ से लिखा एक स्पेशल नोट गिफ्ट किया है। हाल ही में यह कपल अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के बाद जहां उन्होंने अपनी एक फैन के साथ न सिर्फ तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि उसे नोट भी गिफ्ट किया। इस मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दोनों अपने फैन के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। फैन के लिए लिखा थैंक्यू नोट आशी नाम की एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उसने कपल से मिले हाथ से लिखे नोट की फोटो भी पोस्ट की। इस नोट में लिखा है, ‘आशी, सभी तरह की मदद के लिए थैंक्यू। हमारी तरफ से आपको शुभकामनाएं।’ फैन के लिए अनुष्का शर्मा का स्पेशल नोट। आशी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि विराट और अनुष्का की सर्विस करना और उनसे मिलना हमेशा याद रहने वाला पल है। उन्होंने हॉस्पिटैलिटी (मेहमाननवाजी) के इस अनुभव के लिए स्टार कपल का आभार जताया। फैन के लिए विराट कोहली का स्पेशल नोट। अहमदाबाद मैच के बाद पहुंचे वृंदावन आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की अहमदाबाद में हुई जीत के बाद की है। मैच के कुछ घंटों बाद ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने दिल्ली का दौरा भी किया और फिर वे लंदन के लिए रवाना हो गए। 2024 में लंदन शिफ्ट हो चुका है कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को 9 साल हो चुके हैं। दोनों साल 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल के दो बच्चे हैं। साल 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ था और साल 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। साल 2024 में ही विराट और अनुष्का आधिकारिक तौर पर लंदन शिफ्ट हो गए थे और अब वे वहीं स्थायी रूप से रहते हैं। 8 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं अनुष्का अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद से वे किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हालांकि, वे पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ से फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म का पहला लुक कुछ समय पहले रिलीज किया गया था, लेकिन इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें विराट कोहली IPL जीतने के बाद प्रेमानंदजी से मिलने पहुंचे:पत्नी अनुष्का भी साथ थीं; वृंदावन आश्रम में दोनों नंगे पैर चलते नजर आए IPL जीतने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों मंगलवार सुबह 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
IPL Final LIVE | Virat Kohli; RCB Vs GT IPL 2026 Final LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar

Hindi News Sports Cricket IPL Final LIVE | Virat Kohli; RCB Vs GT IPL 2026 Final LIVE Score Update: Shubman Gill Rajat Patidar Modi Stadium अहमदाबाद9 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के पास दूसरी बार टाइटल जीतने का मौका है। बेंगलुरु ने पिछले साल पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात 2022 में अपने पहले सीजन में चैंपियन बनी थी। फाइनल मैच की प्रीव्यू रिपोर्ट टॉप ट्रेंड पिछले 8 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने जीतेपिछले 8 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने ही जीते हैं। वहीं, 2016 के बाद के सभी फाइनल मैच क्वालिफायर-1 खेलने वाली टीमों के बीच ही खेले गए हैं। 2016 में हैदराबाद एलिमिनेटर जीतकर चैंपियन बनी। 200+ का स्कोर यानी जीत की गारंटीपिछले 18 साल में IPL फाइनल में 200+ का स्कोर चेज नहीं हुआ है, यानी कि 200+ का स्कोर यानी जीत की गारंटी है। 2008 से 2025 तक फाइनल में 4 दफा 200+ का स्कोर बना है। जो कभी चेज नहीं हुआ। पिछली भिड़ंत क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु ने गुजरात को हराया बेंगलुरु और गुजरात में पिछला मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर खेला गया था। उस मुकाबले में बेंगलुरु की टीम गुजरात पर हावी रही और मुकाबले को 92 रनों से जीता था। लीग राउंड में 2 बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। 30 अप्रैल को गुजरात ने अपने घर में 4 विकेट की जीत हासिल की। 24 अप्रैल को बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड पर 5 विकेट की जीत दर्ज की। 26 मई को RCB-GT मैच के दौरान विराट कोहली विकेट सेलिब्रेट करते हुए। हेड-टु-हेड पिछले रिकॉर्ड में बेंगलुरु एक जीत से आगे प्रीवियस रिकॉर्ड में बेंगलुरु की टीम एक जीत से आगे है। दोनों के बीच अब तक 9 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 5 जीते हैं, जबकि गुजरात ने 4 में जीत अपने नाम की है। प्लेयर्स टु वॉच गुजरात के टॉप-3 प्लेयर्स शुभमन गिल: क्वालिफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी खेली। इस सीजन 6 हाफ सेंचुरी भी लगाई है। 15 मैचों में 722 रन बना चुके हैं। साई सुदर्शन: राजस्थान के खिलाफ 58 रन बनाए और गिल के साथ 77 गेंद पर 167 रन की शतकीय साझेदारी की। 16 मैच में 710 रन बना चुके हैं। कगिसो रबाडा: मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा 28 विकेट ले चुके हैं। राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट झटके। इनमें वैभव सूर्यवंशी (96 रन) का विकेट शामिल था। बेंगलुरु के टॉप-3 प्लेयर्स विराट कोहली: पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 43 रन बनाए थे। इस सीजन 600 रन बना चुके हैं। अब तक खेले 15 मैचों में एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। रजत पाटीदार: क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 250 पार पहुंचाया था। इस सीजन 14 मैचों में 196.76 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए थे। भुवनेश्वर कुमार: पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। 15 मैचों में 26 विकेट हासिल कर चुके हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे। इंजरी एंड फिटनेस राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 के दौरान मोहम्मद सिराज के कंधे में परेशानी दिखी थी। उन्होंने अपना स्पेल पूरा किया, लेकिन फाइनल से पहले उनकी फिटनेस गुजरात के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पिच एंड वेदर रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद हैं। यहां मौजूदा सीजन में 3 बार ही 200 का स्कोर पार हुआ है। ऐसे में गुजरात के गेंदबाज होम कंडीशंस पर बेंगलुरु की बैटर्स की परीक्षा लेंगे। इस मैदान पर दोनों टीमों का पिछला रिकॉर्ड बराबरी पर है। दोनों ने एक-एक मैच जीते हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-12 बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड। गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Tamil Nadu CM Vijay Receives Virat Kohli Signed Bat; Director Gifted GOAT Plate

8 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व अभिनेता थलापती विजय को शुक्रवार को क्रिकेटर विराट कोहली का साइन किया हुआ क्रिकेट बैट गिफ्ट किया गया है। एमआरएफ (MRF) कंपनी के टॉप मैनेजमेंट ने सचिवालय में मुलाकात के दौरान उन्हें ये गिफ्ट दिया। विजय ने इस बैट के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में विजय मोनोक्रोम सूट और कंधे पर अंगवस्त्रम पहने हुए बैट दिखाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले हाल ही में फिल्म डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने भी उन्हें ‘GOAT’ फिल्म में इस्तेमाल की गई एक खास नंबर प्लेट गिफ्ट की थी, जिसमें विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की गई थी। डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने गिफ्ट की थी नंबर प्लेट मुख्यमंत्री विजय को हाल ही में फिल्म डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने भी एक खास तोहफा दिया था। उन्होंने साल 2024 में आई फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) में इस्तेमाल की गई गाड़ी की नंबर प्लेट को फ्रेम करवाकर विजय को गिफ्ट किया था। इस नंबर प्लेट पर ‘TN 07 CM 2026’ लिखा हुआ था, जिसे फिल्म में विजय के मुख्यमंत्री बनने के संकेत के तौर पर देखा गया था। विजय के सच में मुख्यमंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर भी यह क्लिप काफी चर्चा में रही थी। बाल कलाकार से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर फिल्म डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर के बेटे विजय ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘वेट्री’ से की थी। इसके बाद 1992 में आई फिल्म ‘नालैया तीरपू’ से उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया। साल 1996 में आई ‘कोयंबटूर माप्पिल्लई’ और ‘पूवे उनक्कागा’ उनके करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्में बनीं। साल 2024 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ नाम की पार्टी बनाई। इसके बाद साल 2026 के चुनावों में जीतकर वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। आखिरी फिल्म ‘जन नायक’ पर चल रहा है विवाद राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले विजय ने एच विनोद के डायरेक्शन में अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायक’ साइन की थी। इस फिल्म में ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ हुए विवाद और कमिटी में शिकायत के कारण इसकी रिलीज टल गई। अ प्रैल में यह फिल्म एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन लीक भी हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔









