World News Updates; Trump Xi Iran Israel Hormuz Modi UAE BRICS Breaking News

28 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS का दूसरा सबसे बड़ा नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी मारा गया है। ट्रम्प ने कहा कि वह अफ्रीका में छिपा हुआ था। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके निर्देश पर अमेरिकी और नाइजीरियाई बलों ने बेहद जटिल और योजनाबद्ध मिशन को अंजाम दिया। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों को लगातार उसकी गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। उन्होंने कहा कि अल-मिनुकी अब अफ्रीका में आतंक फैलाने या अमेरिकियों को निशाना बनाने की साजिश नहीं कर पाएगा। ट्रम्प ने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार का धन्यवाद भी किया। हालांकि ISIS की तरफ से ट्रम्प के दावे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नाइजीरिया पहले भी ट्रम्प के बयानों को लेकर चर्चा में रहा है। ट्रम्प ने आरोप लगाया था कि वहां ईसाइयों पर अत्याचार हो रहे हैं, जिसे नाइजीरिया सरकार ने खारिज किया था। पिछले साल क्रिसमस के दिन अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में कथित इस्लामिक ठिकानों पर हमले भी किए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
France World Cup Squad Named

Hindi News Sports France World Cup Squad Named | Mbappe Captains, Dembele & Douae Feature पेरिसकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक साल 2022 की फाइनलिस्ट फ्रांस ने 11 जून से शुरू हो रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए 26 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। पिछले फाइनल में 3 गोल दागने वाले किलियन एम्बाप्पे को इस टीम की कप्तानी सौंपी गई है। कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने दमदार फॉरवर्ड लाइन तैयार किया है। इसमें एमबाप्पे के अलावा, बैलोन डी’ओर विजेता ओस्मान डेम्बेले और युवा स्टार डेसिरे डौए जैसे नाम है। 2018 की चैंपियन और 2022 की उपविजेता फ्रांस इस बार तीसरा वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। 2022 में फाइनल हराने के बाद एम्बाप्पे निराश होकर मैदान पर बैठ गए। फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों उन्हें समझाने पहुंचे थे। फारवर्ड लाइन में अनुभव और युवाओं का मिश्रण फ्रांस का फॉरवर्ड लाइनअप इस समय दुनिया में सबसे मजबूत नजर आ रहा है। टीम में सुपरस्टार किलियन एमबाप्पे के साथ बैलोन डी’ओर विजेता ओस्मान डेम्बेले, उभरते हुए सितारे डेसिरे डौए, माइकल ओलिसे, रेयान चेर्की, ब्रैडली बारकोला और मैग्नेस अक्लिओचे शामिल हैं। यह आक्रमण पंक्ति किसी भी विरोधी रक्षापंक्ति को ध्वस्त करने का माद्दा रखती है। रियल मैड्रिड के स्टार मिडफील्डर एडुआर्डो कामाविंगा का नाम सूची से गायब होना सबसे बड़ा सरप्राइज है। एम्बाप्पे ने फाइनल मुकाबले में 3 गोल दागे थे। रॉबिन रिसर को घरेलू प्रदर्शन का इनाम घरेलू लीग (लेंस) के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा गोलकीपर रॉबिन रिसर को पहली बार विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। रिसर ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जीता था। उन्हें मुख्य गोलकीपर माइक मैगनन और ब्राइस सांबा के बाद तीसरे गोलकीपर के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। टीम में चुने जाने पर रिसर ने भावुक होकर कहा, ‘यह मेरा एक सपना था, यह अविश्वसनीय है और मेरे पास शब्द नहीं हैं।’ कोलो मुआनी पर गिरी गाज: पिछले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में गोल दागने वाले और फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ ऐतिहासिक चांस चूकने वाले रैंडल कोलो मुआनी को टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह क्रिस्टल पैलेस के फॉर्म में चल रहे फारवर्ड जीन-फिलिप माटेटा को तरजीह दी गई है। लुकास शेवेलियर को झटका: PSG के गोलकीपर लुकास शेवेलियर जनवरी के बाद से क्लब के लिए बेंच पर बैठने के कारण वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करने में नाकाम रहे। कोच ने साफ कहा, “चयन का मुख्य आधार मैदान पर प्रदर्शन है। लुकास कई महीनों से खेले ही नहीं हैं। कोच डेसचैम्प्स के लिए आखिरी टूर्नामेंट यह टूर्नामेंट फ्रांस के सबसे सफल कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के लिए आखिरी साबित होगा। उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे इस मेगा टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले लेंगे। साल 2012 से फ्रांस के कोच रहे डेसचैम्प्स अपने विदाई टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाना चाहेंगे। फ्रांस को ग्रुप आई में रखा गया है। फुटबॉल वर्ल्ड कप की डीटेल देखिए वर्ल्ड कप 2026 के लिए फ्रांस की पूरी टीम गोलकीपर्स: माइक मैगनन, ब्राइस सांबा, रॉबिन रिसर। डिफेंडर्स: लुकास डिग्ने, मालो गुस्टो, लुकास हर्नांडेज, थियो हर्नांडेज, इब्राहिमा कोनाटे, जूल्स कौंडे, मैक्सेंस लैक्रोइक्स, विलियम सलीबा, डेयोट उपामेकानो। मिडफील्डर्स: एनगोलो कांटे, मनु कोने, एड्रियन रबियोट, ऑरेलियन टचौमेनी, वॉरेन जैरे-एमरी। फॉरवर्ड: मैग्नेस अक्लिओचे, ब्रैडली बारकोला, रेयान चेर्की, ओस्मान डेम्बेले, डेसिरे डौए, जीन-फिलिप माटेटा, किलियन एमबाप्पे, माइकल ओलिसे, मार्कस थुरम। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… बॉक्सर निखत जरीन कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स रेस से बाहर 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन और नीतू घंघास का 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में खेलने का सपना टूट गया है। दोनों पटियाला में चल रहे सिलेक्शन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गईं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
France World Cup Squad Named

Hindi News Sports France World Cup Squad Named | Mbappe Captains, Dembele & Douae Feature पेरिस16 मिनट पहले कॉपी लिंक साल 2022 की फाइनलिस्ट फ्रांस ने 11 जून से शुरू हो रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए 26 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। पिछले फाइनल में 3 गोल दागने वाले किलियन एम्बाप्पे को इस टीम की कप्तानी सौंपी गई है। कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने दमदार फॉरवर्ड लाइन तैयार किया है। इसमें एमबाप्पे के अलावा, बैलोन डी’ओर विजेता ओस्मान डेम्बेले और युवा स्टार डेसिरे डौए जैसे नाम है। 2018 की चैंपियन और 2022 की उपविजेता फ्रांस इस बार तीसरा वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। 2022 में फाइनल हराने के बाद एम्बाप्पे निराश होकर मैदान पर बैठ गए। फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों उन्हें समझाने पहुंचे थे। फारवर्ड लाइन में अनुभव और युवाओं का मिश्रण फ्रांस का फॉरवर्ड लाइनअप इस समय दुनिया में सबसे मजबूत नजर आ रहा है। टीम में सुपरस्टार किलियन एमबाप्पे के साथ बैलोन डी’ओर विजेता ओस्मान डेम्बेले, उभरते हुए सितारे डेसिरे डौए, माइकल ओलिसे, रेयान चेर्की, ब्रैडली बारकोला और मैग्नेस अक्लिओचे शामिल हैं। यह आक्रमण पंक्ति किसी भी विरोधी रक्षापंक्ति को ध्वस्त करने का माद्दा रखती है। रियल मैड्रिड के स्टार मिडफील्डर एडुआर्डो कामाविंगा का नाम सूची से गायब होना सबसे बड़ा सरप्राइज है। एम्बाप्पे ने फाइनल मुकाबले में 3 गोल दागे थे। रॉबिन रिसर को घरेलू प्रदर्शन का इनाम घरेलू लीग (लेंस) के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा गोलकीपर रॉबिन रिसर को पहली बार विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। रिसर ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार जीता था। उन्हें मुख्य गोलकीपर माइक मैगनन और ब्राइस सांबा के बाद तीसरे गोलकीपर के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। टीम में चुने जाने पर रिसर ने भावुक होकर कहा, ‘यह मेरा एक सपना था, यह अविश्वसनीय है और मेरे पास शब्द नहीं हैं।’ कोलो मुआनी पर गिरी गाज: पिछले वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में गोल दागने वाले और फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ ऐतिहासिक चांस चूकने वाले रैंडल कोलो मुआनी को टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह क्रिस्टल पैलेस के फॉर्म में चल रहे फारवर्ड जीन-फिलिप माटेटा को तरजीह दी गई है। लुकास शेवेलियर को झटका: PSG के गोलकीपर लुकास शेवेलियर जनवरी के बाद से क्लब के लिए बेंच पर बैठने के कारण वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करने में नाकाम रहे। कोच ने साफ कहा, “चयन का मुख्य आधार मैदान पर प्रदर्शन है। लुकास कई महीनों से खेले ही नहीं हैं। कोच डेसचैम्प्स के लिए आखिरी टूर्नामेंट यह टूर्नामेंट फ्रांस के सबसे सफल कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के लिए आखिरी साबित होगा। उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी है कि वे इस मेगा टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले लेंगे। साल 2012 से फ्रांस के कोच रहे डेसचैम्प्स अपने विदाई टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाना चाहेंगे। फ्रांस को ग्रुप आई में रखा गया है। फुटबॉल वर्ल्ड कप की डीटेल देखिए वर्ल्ड कप 2026 के लिए फ्रांस की पूरी टीम गोलकीपर्स: माइक मैगनन, ब्राइस सांबा, रॉबिन रिसर। डिफेंडर्स: लुकास डिग्ने, मालो गुस्टो, लुकास हर्नांडेज, थियो हर्नांडेज, इब्राहिमा कोनाटे, जूल्स कौंडे, मैक्सेंस लैक्रोइक्स, विलियम सलीबा, डेयोट उपामेकानो। मिडफील्डर्स: एनगोलो कांटे, मनु कोने, एड्रियन रबियोट, ऑरेलियन टचौमेनी, वॉरेन जैरे-एमरी। फॉरवर्ड: मैग्नेस अक्लिओचे, ब्रैडली बारकोला, रेयान चेर्की, ओस्मान डेम्बेले, डेसिरे डौए, जीन-फिलिप माटेटा, किलियन एमबाप्पे, माइकल ओलिसे, मार्कस थुरम। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… बॉक्सर निखत जरीन कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स रेस से बाहर 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन और नीतू घंघास का 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में खेलने का सपना टूट गया है। दोनों पटियाला में चल रहे सिलेक्शन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गईं। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sanjju Samson 2028 T20 World Cup Captaincy Option: Ravi Shastri Bats

नई दिल्ली5 मिनट पहले कॉपी लिंक टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने संजू सैमसन को भविष्य में भारत की टी-20 टीम का कप्तान बनाने की पैरवी की है। उनका मानना है कि सैमसन कप्तानी के मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। शास्त्री के अनुसार हाल के दिनों में सैमसन ने जिस तरह की मैच्योरिटी दिखाई है, वह उन्हें लीडरशिप रोल के लिए परफेक्ट बनाती है। शास्त्री ने ICC रिव्यू में कहा कि सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड कप जिताया था, लेकिन 2028 के टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए संजू बड़ा विकल्प हो सकते हैं। फिलहाल, सूर्यकुमार यादव भारतीय टी-20 टीम के कप्तान हैं। उन्होंने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया था। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। क्यों संजू हैं शास्त्री की पहली पसंद? कप्तानी का अनुभव: संजू पिछले पांच सीजन से IPL में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। वह 2022 में टीम को फाइनल तक ले जा चुके हैं। वर्ल्ड कप में प्रदर्शन: सैमसन को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में भारत को जीत के करीब पहुँचाया। कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस: शास्त्री ने कहा- ‘संजू की काबिलियत पर कभी शक नहीं था, लेकिन अब उन्होंने अपनी कंसिस्टेंसी से सभी सवालों पर विराम लगा दिया है। अब वे टॉप ऑर्डर में स्थायी जगह बना चुके हैं।’ दबाव में निखर रहे हैं संजू 31 साल के सैमसन ने इस वर्ल्ड कप अभियान में लगातार तीन अर्धशतक जड़े थे। Shastri ने कहा- ‘अगले दो-तीन सालों में आप संजू का एक अलग ही रूप देखेंगे। जिस तरह की मैच्योरिटी उन्होंने IPL और इंटरनेशनल लेवल पर दिखाई है, उससे वह कप्तानी के लिए मेरी नजर में स्पष्ट उम्मीदवार हैं।’ उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 5 मैचों में 321 रन बनाए थे। IPL में दो शतक लगा चुके हैं संजू सैमसन IPL के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दो शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 11 मैचों में 169.29 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं। सैमसन चेन्नई के टॉप स्कोरर हैं और ऑरेंज कैप की रेस में 11वें स्थान पर हैं। ————————————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज CSK vs LSG, चेन्नई ने पिछले तीनों मैच जीते IPL 2026 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। टीम पिछले तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sanjju Samson 2028 T20 World Cup Captaincy Option: Ravi Shastri Bats

नई दिल्ली20 मिनट पहले कॉपी लिंक टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने संजू सैमसन को भविष्य में भारत की टी-20 टीम का कप्तान बनाने की पैरवी की है। उनका मानना है कि सैमसन कप्तानी के मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। शास्त्री के अनुसार हाल के दिनों में सैमसन ने जिस तरह की मैच्योरिटी दिखाई है, वह उन्हें लीडरशिप रोल के लिए परफेक्ट बनाती है। शास्त्री ने ICC रिव्यू में कहा कि सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड कप जिताया था, लेकिन 2028 के टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए संजू बड़ा विकल्प हो सकते हैं। फिलहाल, सूर्यकुमार यादव भारतीय टी-20 टीम के कप्तान हैं। उन्होंने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया था। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। क्यों संजू हैं शास्त्री की पहली पसंद? कप्तानी का अनुभव: संजू पिछले पांच सीजन से IPL में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। वह 2022 में टीम को फाइनल तक ले जा चुके हैं। वर्ल्ड कप में प्रदर्शन: सैमसन को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में भारत को जीत के करीब पहुँचाया। कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस: शास्त्री ने कहा- ‘संजू की काबिलियत पर कभी शक नहीं था, लेकिन अब उन्होंने अपनी कंसिस्टेंसी से सभी सवालों पर विराम लगा दिया है। अब वे टॉप ऑर्डर में स्थायी जगह बना चुके हैं।’ दबाव में निखर रहे हैं संजू 31 साल के सैमसन ने इस वर्ल्ड कप अभियान में लगातार तीन अर्धशतक जड़े थे। Shastri ने कहा- ‘अगले दो-तीन सालों में आप संजू का एक अलग ही रूप देखेंगे। जिस तरह की मैच्योरिटी उन्होंने IPL और इंटरनेशनल लेवल पर दिखाई है, उससे वह कप्तानी के लिए मेरी नजर में स्पष्ट उम्मीदवार हैं।’ उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 5 मैचों में 321 रन बनाए थे। IPL में दो शतक लगा चुके हैं संजू सैमसन IPL के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दो शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 11 मैचों में 169.29 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं। सैमसन चेन्नई के टॉप स्कोरर हैं और ऑरेंज कैप की रेस में 11वें स्थान पर हैं। ————————————————– क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL में आज CSK vs LSG, चेन्नई ने पिछले तीनों मैच जीते IPL 2026 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। टीम पिछले तीनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
World News Updates; Trump Iran China Hormuz

13 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर जाएंगे। ANI के मुताबिक ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच उनका पहला पड़ाव UAE होगा, जहां ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होने की संभावना है। PM मोदी 15 मई को UAE पहुंचेंगे और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। बैठक में ऊर्जा सहयोग, क्षेत्रीय हालात और भारत-UAE व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी। UAE भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और वहां 45 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ा है। भारत की तेल सप्लाई और ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। PM मोदी 15 से 17 मई तक नीदरलैंड में रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री रॉब जेटन, किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे। बैठकों में रक्षा, सुरक्षा, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और जल साझेदारी पर चर्चा होगी। PM मोदी 17-18 मई को स्वीडन और 18-19 मई को नॉर्वे जाएंगे। नॉर्वे के ओस्लो में 19 मई को तीसरा इंडिया-नॉर्डिक समिट आयोजित होगा। इस समिट में ग्रीन ट्रांजिशन, ब्लू इकॉनमी, रक्षा, स्पेस और नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी। दौरे के आखिरी चरण में PM मोदी 19-20 मई को इटली जाएंगे। वहां वह प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से मुलाकात करेंगे। बैठकों में भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, रक्षा सहयोग और स्वच्छ ऊर्जा पर चर्चा होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Bangladesh Cricket World Cup Probe

Hindi News Sports Bangladesh Cricket World Cup Probe | Habibul Bashar Dastagir Named ढाका3 मिनट पहले कॉपी लिंक पूर्व कप्तान हबीबुल बशर को जांच कमेटी का मेंबर बनाया गया है। बांग्लादेश की नई सरकार ने अपनी टीम के टी-20 वर्ल्डकप से बाहर होने की जांच शुरू कर दी है। वहां के खेल मंत्रालय ने सोमवार को एक तीन मेंबर्स की कमेटी का गठन किया। जो इस बात की पड़ताल करेगी कि आखिर क्या परिस्थितियों और फैसलों के कारण बांग्लादेश को इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस कमेटी को एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. एकेएम वली उल्लाह करेंगे। इसमें पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर और फैसल दस्तगीर को भी शामिल किया गया है। कमेटी 15 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इन पॉइंट्स पर जांच होगी क्या वास्तव में टीम के लिए सुरक्षा का कोई खतरा था? मैच शिफ्ट करने की मांग के पीछे राजनीतिक दबाव कितना था? खिलाड़ियों की राय ली गई थी या नहीं? क्या था पूरा विवाद? बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देकर भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया था। काफी बातचीत के बाद जब बांग्लादेशी बोर्ड नहीं माना तो ICC ने 24 जनवरी को बांग्लदेशी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया गया था। इस विवाद की शुरुआत 3 जनवरी को हुई थी, जब BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया था। जवाब में बांग्लादेश के तत्कालीन खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने फेसबुक पर घोषणा की कि वे सुरक्षा कारणों से टीम को भारत नहीं भेजेंगे और ICC से मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग करेंगे। KKR ने इस पोस्ट के लिए मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर कर दिया। नई सरकार का रुख: ‘भारत से सुधरेंगे रिश्ते’ बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद खेल मंत्री अमीनुल हक ने स्पष्ट किया है कि वे भारत के साथ खेल संबंधों को फिर से सुधारना चाहते हैं। उन्होंने संसद में कहा कि पिछली सरकार और बोर्ड ने इस मुद्दे को जिस तरह से संभाला, उसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव से ठीक पहले पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरूल अपने बयान से पलट गए थे और इस पूरी विफलता का ठीकरा खिलाड़ियों पर फोड़ दिया था। —————————————————- दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
World News Updates | US Iran Hormuz Oil Prices Nepal Turkish Airlines Breaking News

14 मिनट पहले कॉपी लिंक नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। इस्तांबुल से आए टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी एसपी राजकुमार सिलवाल ने ANI को बताया कि टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में आग लग गई। सिलवाल के मुताबिक एयरपोर्ट पर मौजूद फायर इंजन की मदद से आग को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों में कुछ संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिकारी भी शामिल थे। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… श्रीलंका में नाबालिग से रेप के आरोप में 71 वर्षीय बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार; युवती की मां भी हिरासत में श्रीलंका के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु पल्लेगामा हेमारथाना थेरो को नाबालिग लड़की से कथित रेप और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 71 साल के भिक्षु को कोलंबो के एक निजी अस्पताल से हिरासत में लिया गया। हेमारथाना थेरो श्रीलंका के आठ पवित्र बौद्ध स्थलों के प्रमुख संरक्षक हैं। वे अनुराधापुरा के मुख्य पुजारी भी हैं। अनुराधापुरा UNESCO विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक वे उस पवित्र वृक्ष के भी संरक्षक हैं, जिसे बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति वाले बोधि वृक्ष की शाखा से उगा माना जाता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पीड़िता अब 15 साल की है। मार्च में नाबालिग के कथित अपहरण और अवैध हिरासत से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को लंबे समय तक यौन शोषण की जानकारी मिली। इसके बाद लड़की को सरकारी संरक्षण केंद्र में रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर शोषण में मदद करने और मामला छिपाने का आरोप है। भिक्षु पर आरोप है कि 2022 में अनुराधापुरा के एक मंदिर में लड़की के साथ कई बार रेप और यौन उत्पीड़न किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल उन्हें कोलंबो जेल अस्पताल में मेडिकल निगरानी में रखा गया है। बाल संरक्षण अधिकारियों ने पहले पुलिस की आलोचना की थी कि आरोपी का नाम सामने आने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। बाद में अनुराधापुरा के मुख्य मजिस्ट्रेट ने जांच पूरी होने तक भिक्षु को हिरासत में रखने का आदेश दिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
World News Updates | US Iran Hormuz Oil Prices Nepal Turkish Airlines Breaking News

1 घंटे पहले कॉपी लिंक नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। इस्तांबुल से आए टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी एसपी राजकुमार सिलवाल ने ANI को बताया कि टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में आग लग गई। सिलवाल के मुताबिक एयरपोर्ट पर मौजूद फायर इंजन की मदद से आग को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों में कुछ संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिकारी भी शामिल थे। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… श्रीलंका में नाबालिग से रेप के आरोप में 71 वर्षीय बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार; युवती की मां भी हिरासत में श्रीलंका के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु पल्लेगामा हेमारथाना थेरो को नाबालिग लड़की से कथित रेप और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 71 साल के भिक्षु को कोलंबो के एक निजी अस्पताल से हिरासत में लिया गया। हेमारथाना थेरो श्रीलंका के आठ पवित्र बौद्ध स्थलों के प्रमुख संरक्षक हैं। वे अनुराधापुरा के मुख्य पुजारी भी हैं। अनुराधापुरा UNESCO विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक वे उस पवित्र वृक्ष के भी संरक्षक हैं, जिसे बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति वाले बोधि वृक्ष की शाखा से उगा माना जाता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पीड़िता अब 15 साल की है। मार्च में नाबालिग के कथित अपहरण और अवैध हिरासत से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को लंबे समय तक यौन शोषण की जानकारी मिली। इसके बाद लड़की को सरकारी संरक्षण केंद्र में रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर शोषण में मदद करने और मामला छिपाने का आरोप है। भिक्षु पर आरोप है कि 2022 में अनुराधापुरा के एक मंदिर में लड़की के साथ कई बार रेप और यौन उत्पीड़न किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल उन्हें कोलंबो जेल अस्पताल में मेडिकल निगरानी में रखा गया है। बाल संरक्षण अधिकारियों ने पहले पुलिस की आलोचना की थी कि आरोपी का नाम सामने आने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। बाद में अनुराधापुरा के मुख्य मजिस्ट्रेट ने जांच पूरी होने तक भिक्षु को हिरासत में रखने का आदेश दिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
World Cup 2026 Opening Toronto BMO Field June 12

10 मिनट पहले कॉपी लिंक नोरा फतेही ने भारत, स्ट्रीट डांसर 3D और भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया जैसी फिल्मों में काम किया है। नोरा फतेही FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेंगी। यह सेरेमनी 12 जून को कनाडा के टोरंटो में BMO फील्ड में होगी। FIFA वर्ल्ड कप के ऑफिशियल हैंडल ने नोरा फतेही के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने की जानकारी दी है। इससे पहले नोरा ने FIFA वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी और ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था। अब वे पहली और एकमात्र बॉलीवुड कलाकार बनेंगी, जिन्होंने फुटबॉल और क्रिकेट के वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया है। नोरा फतेही ने 18 दिसंबर 2022 को फीफा वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान आधिकारिक एंथम ‘लाइट द स्काई’ पर परफॉर्म किया था। नोरा फतेही ने 7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था। तीन अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होंगी वर्ल्ड कप 2026 तीन देशों (अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा) में आयोजित हो रहा है, इसलिए फीफा ने प्रत्येक मेजबान देश के पहले मैच से पहले तीन अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी आयोजित करने की योजना बनाई है। कनाडा की सेरेमनी में बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी DJ संजॉय भी परफॉर्म करेंगे। संजॉय ने 2011 में बॉलीवुड फिल्म रा.वन के मशहूर गाने छम्मक छल्लो का एक आधिकारिक रीमिक्स तैयार किया था। नोरा और संजॉय के अलावा इस इवेंट में माइकल बुब्ले, एलानिस मोरिसेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, वेजीड्रीम और विलियम प्रिंस जैसे आर्टिस्ट शामिल होंगे। संजॉय देब को प्रोफेशनली DJ संजॉय के नाम से जाना जाता है। सिंगर कैटी पेरी भी वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी सिंगर कैटी पेरी अमेरिका में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। पेरी ने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की। उन्होंने बताया कि वह 12 जून को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी पहली बार FIFA मेन्स वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। यह इवेंट कैलिफोर्निया के सोफी स्टेडियम में होगा, जहां अमेरिका और पैराग्वे के बीच मैच खेला जाएगा। कैटी पेरी के अलावा लिसा, टायला, अनिता और रेमा भी ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। 11 जून को मेक्सिको सिटी में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी में टायला, अलेजांद्रो फर्नांडेज, डैनी ओशन, लीला डाउन्स, बेलिंडा, जे बल्विन और बैंड लॉस एंजेलिस अजूल्स और माना परफॉर्म करेंगे। शकीरा ने नया गाना किया अनाउंस फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शकीरा भी वापसी करेंगी। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए नया गाना ‘दाई दाई’ अनाउंस किया है। इस गाने में नाइजीरियाई सिंगर बर्ना बॉय भी शामिल हैं। शकीरा का 2010 वर्ल्ड कप एंथम वाका वाका काफी फेमस हुआ था। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक होगा। टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच मेक्सिको सिटी में जबकि फाइनल न्यू जर्सी में आयोजित होगा। ……………… नोरा फतेही से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… नोरा फतेही ने अश्लील गाने पर माफी मांगी: महिला आयोग से बोलीं- अब ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करूंगी; अश्लीलता फैलाने का इरादा नहीं था फिल्म ‘KD द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अश्लीलता फैलाने के मामले में गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। नोरा ने आयोग को लिखित माफीनामा सौंपा और स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…






