Ronaldos 6th World Cup | Portugal Squad Announced for FIFA 2026

27 मिनट पहले कॉपी लिंक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए पुर्तगाल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी में टीम का ऐलान किया है। 41 साल के अल नासर फॉरवर्ड रोनाल्डो टूर्नामेंट में उतरते ही रिकॉर्ड छठा फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले फुटबॉलर बन जाएंगे। पुर्तगाल को ग्रुप-के में डीआर कांगो, कोलंबिया और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है। टीम में ब्रूनो फर्नांडिस और बर्नार्डो सिल्वा जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। मेसी और ओचोआ भी रचेंगे इतिहास, रोनाल्डो के क्लब में शामिल होंगे इस साल फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और मैक्सिको के गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ भी इतिहास रच सकते हैं। दोनों खिलाड़ी रोनाल्डो के साथ 6 वर्ल्ड कप खेलने वाले एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे। वर्ल्ड कप से पहले चिली और नाइजीरिया से खेलेंगे वॉर्म-अप मैच पुर्तगाल की टीम अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी है। ग्रुप स्टेज से पहले टीम चिली और नाइजीरिया के खिलाफ दो इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी। इन मैचों में टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन और बेंच स्ट्रेंथ को परखेगा। पुर्तगाल फुटबॉल एसोसिएशन की घोषित टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। टीम इस प्रकार है: गोलकीपर: डिएगो कोस्टा, जोस सा, रुई सिल्वा, रिकार्डो वेल्हो। डिफेंडर्स: डिएगो डालोट, मैथियस नुनेस, नेल्सन सेमेडो, जोआओ केंसैलो, नूनो मेंडेस, गोंसालो इनासियो, रेनाटो वेइगा, रूबेन डियास, टॉमस अराउजो। मिडफील्डर: रूबेन नेवेस, जोआओ नेवेस, विटिन्हा, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ, फ्रांसिस्को कॉन्सिसिओ, सामू कोस्टा। फॉरवर्ड: पेड्रो नेटो, राफेल लियो, गोंसालो गुएडेस, गोंसालो रामोस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
World News Updates; US Iran Israel Japan Earthquake

14 मिनट पहले कॉपी लिंक जापान के कागोशिमा क्षेत्र में मंगलवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। तेज झटकों के बाद लोगों में घबराहट फैल गई, हालांकि फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन ने हालात पर नजर रखना शुरू कर दिया है। अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना सामने नहीं आई है। जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है और यहां अक्सर टेक्टोनिक गतिविधियों के कारण तेज झटके महसूस किए जाते हैं। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
World News Updates; US Iran Israel Japan Earthquake

9 मिनट पहले कॉपी लिंक जापान के कागोशिमा क्षेत्र में बुधवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। तेज झटकों से कई इलाकों में दहशत फैल गई, हालांकि फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जापानी मीडिया के मुताबिक, भूकंप ओकिनावा मेन आइलैंड के पास आया। जापान मौसम एजेंसी ने साफ किया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप के बाद कई इलाकों में इमारतें हिल गईं और लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी बड़े नुकसान या मौत की सूचना नहीं मिली है। जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है, क्योंकि यह प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है। यह भूकंप चार दिन पहले होंशू द्वीप के पूर्वी तट के पास आए एक और तेज भूकंप के बाद आया है। उस भूकंप से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई थीं और कई इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया था।हालांकि उस समय भी सुनामी का खतरा नहीं था और किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई थी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Neymar Returns, Modric Captains for World Cup 2026

Hindi News Sports Brazil & Croatia Squads: Neymar Returns, Modric Captains For World Cup 2026 स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले कॉपी लिंक फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील और क्रोएशिया की टीमों का ऐलान हो गया है। 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील में 3 साल बाद जूनियर नेमार की वापसी हुई है। जबकि, क्रोएशिया ने 40 साल के लुका मोड्रिच को कप्तान बनाया है। वे अपना 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वहीं, स्पेन के युवा मिडफील्डर फर्मिन लोपेज दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। 48 टीमें के इस टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून से होगी। जोकि अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में 16 शहरों में खेला जाएगा। हाल ही में फ्रांस और बेल्जियम ने भी अपनी-अपनी टीमों का ऐलान किया था। चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे नेमार ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को रियो डी जेनेरियो में टीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा- ‘हमने पूरे साल नेमार का बारीकी से विश्लेषण किया। पिछले कुछ समय में उन्होंने लगातार फुटबॉल खेला है। उनकी फिटनेस इस बड़े मंच के लिए बिल्कुल दुरुस्त है।’ 34 साल के नेमार चोट के कारण 2023 के बाद से ब्राजील के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए। वे करियर का चौथा वर्ल्ड कप (2014, 2018, 2022, 2026) खेलेंगे। ब्राजील को ग्रुप-C में रखा गया है। उसका पहला मैच 13 जून को मोरक्को से होगा। फिर हैती और स्कॉटलैंड से मुकाबले होंगे। गोलकीपर एलिसन बेकर चोट से ठीक होकर लौटे हैं। रियल मैड्रिड के विनीसियस जूनियर, बार्सिलोना के राफिन्हा और 19 साल के एंड्रिक फॉरवर्ड लाइन में होंगे। इस सीजन प्रीमियर लीग में चेल्सी के लिए 15 गोल और 5 असिस्ट करने वाले टॉप स्कोरर जोआओ पेड्रो को टीम में जगह नहीं मिली है। ब्राजील का पूरा वर्ल्ड कप स्क्वाॅड: गोलकीपर्स: एलिसन बेकर (लिवरपूल), एडरसन (फेनरबाश), वेवरटन (ग्रेमियो)। डिफेंडर्स: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा (फ्लेमेंगो), ब्रेमर (जुवेंटस), इबानेज़ (अल-अहली), वेस्ले (रोमा), मार्किन्होस (पेरिस सेंट-जर्मेन), गेब्रियल (आर्सेनल), डगलस सैंटोस (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग)। मिडफील्डर्स: ब्रूनो गुइमारेस (न्यूकैसल), कैसिमिरो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डैनिलो सैंटोस (बोटाफोगो), फैबिन्हो (अल-इत्तिहाद), लुकास पाकेटा (फ्लेमेंगो)। फॉरवर्ड्स: एंड्रिक (लायन), गेब्रियल मार्टिनेली (आर्सेनल), इगोर थियागो (ब्रेंटफोर्ड), मैथ्यूज कुन्हा (मैनचेस्टर यूनाइटेड), राफिन्या (बार्सिलोना), विनिसियस जूनियर (रियल मैड्रिड), लुइज़ हेनरिक (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग), नेमार (सांतोस), रेयान (बॉर्नमाउथ)। मोड्रिच 200 इंटरनेशनल मैच पूरे कर सकते हैं क्रोएशिया के मुख्य कोच ज्लाटको डालिच ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें 40 साल के दिग्गज लुका मोड्रिच को चुना गया। वे करियर का 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वे पिछले महीने गाल की हड्डी टूटने की चोट का शिकार हो गए थे। डालिच ने उम्मीद जताई है कि वे 17 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वर्ल्ड कप मैच तक फिट हो जाएंगे। मोड्रिच 200 इंटरनेशनल मैच पूरे कर सकते हैं। टीम में स्टार फॉरवर्ड इवान पेरिसिच भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले तीनों वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के लिए गोल दागे हैं। क्रोएशिया की टीम 2018 वर्ल्ड कप की उपविजेता रही थी, जबकि 2022 वर्ल्ड कप में उसने तीसरा स्थान हासिल किया था। क्रोएशिया को ग्रुप-एल में रखा गया है। टीम 17 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। इसके बाद पनामा और घना से मुकाबले होंगे। क्रोएशिया का पूरा वर्ल्ड कप स्क्वाॅड: गोलकीपर्स: डोमिनिक लिवाकोविच, डोमिनिक कोटार्स्की, इवोर पांडुर। डिफेंडर्स: जोस्को ग्वारदियोल, दुये सालेटा-सार, जोसिप सुतालो, जोसिप स्टैनिसिच, मारिन पोंग्रासिच, मार्टिन एर्लिक, लुका वुस्कोविच। मिडफील्डर्स: लुका मोड्रिच, मातेयो कोवाचिच, मारियो पासालिच, निकोला व्लासिच, लुका सुसिच, मार्टिन बटुरिना, क्रिस्टियन जाकिच, पेटार सुसिच, निकोला मोरो, टोनी फ्रुक। फॉरवर्ड्स: इवान पेरिसिच, आंद्रेज क्रामारिच, एंटे बुदिमिर, मार्को पासालिच, पेटार मूसा, इगोर माटानोविच। स्टैंड-बाय खिलाड़ी (Stand-by Players): लोवरो मायेर, फ्रैंजो इवानोविच, डियोन ड्रेना बेलजो, इवान स्मोलसिच, कार्लो लेटिका, एड्रियन सेगेसिच, लुका स्टोज्कोविच। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट लोपेज बाहर स्पेन के 23 साल के मिडफील्डर फर्मिन लोपेज का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया है। बार्सिलोना क्लब के अनुसार, रविवार को रियल बेटिस के खिलाफ स्पैनिश लीग मैच में लोपेज के दाएं पैर की 5वीं मेटाटार्सल हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। क्लब ने बताया कि उन्हें सर्जरी से गुजरना होगा और वे अगले महीने शुरू हो रहे वर्ल्ड कप तक फिट नहीं हो पाएंगे। बार्सिलोना के मिडफील्डर 17 मई को रियल बेटिस के खिलाफ चोटिल हो गए। लोपेज स्पेन की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2024 यूरो कप जीता था। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक 2024 में स्पेन को गोल्ड जिताने में 6 गोल दागे थे, जिसमें फ्रांस के खिलाफ फाइनल में किए गए 2 गोल भी शामिल थे। स्पेन वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 15 जून को अटलांटा में केप वर्डे के खिलाफ करेगा। ——————————— फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… फीफा वर्ल्ड कप के लिए बेल्जियम टीम का ऐलान, डि ब्रुइन और कोर्टुआ संभालेंगे कमान, ओपेंडा बाहर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए बेल्जियम ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। रियाल मैड्रिड के गोलकीपर थिबो कोर्टुआ और मिडफील्डर केविन डि ब्रुइन टीम की कमान संभालेंगे। वर्ल्ड कप 12 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Neymar Returns, Modric Captains for World Cup 2026

Hindi News Sports Brazil & Croatia Squads: Neymar Returns, Modric Captains For World Cup 2026 स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले कॉपी लिंक फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील और क्रोएशिया की टीमों का ऐलान हो गया है। 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील में 3 साल बाद जूनियर नेमार की वापसी हुई है। जबकि, क्रोएशिया ने 40 साल के लुका मोड्रिच को कप्तान बनाया है। वे अपना 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वहीं, स्पेन के युवा मिडफील्डर फर्मिन लोपेज दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। 48 टीमें के इस टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून से होगी। जोकि अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में 16 शहरों में खेला जाएगा। हाल ही में फ्रांस और बेल्जियम ने भी अपनी-अपनी टीमों का ऐलान किया था। चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे नेमार ब्राजील के मुख्य कोच कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को रियो डी जेनेरियो में टीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा- ‘हमने पूरे साल नेमार का बारीकी से विश्लेषण किया। पिछले कुछ समय में उन्होंने लगातार फुटबॉल खेला है। उनकी फिटनेस इस बड़े मंच के लिए बिल्कुल दुरुस्त है।’ 34 साल के नेमार चोट के कारण 2023 के बाद से ब्राजील के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए। वे करियर का चौथा वर्ल्ड कप (2014, 2018, 2022, 2026) खेलेंगे। ब्राजील को ग्रुप-C में रखा गया है। उसका पहला मैच 13 जून को मोरक्को से होगा। फिर हैती और स्कॉटलैंड से मुकाबले होंगे। गोलकीपर एलिसन बेकर चोट से ठीक होकर लौटे हैं। रियल मैड्रिड के विनीसियस जूनियर, बार्सिलोना के राफिन्हा और 19 साल के एंड्रिक फॉरवर्ड लाइन में होंगे। इस सीजन प्रीमियर लीग में चेल्सी के लिए 15 गोल और 5 असिस्ट करने वाले टॉप स्कोरर जोआओ पेड्रो को टीम में जगह नहीं मिली है। ब्राजील का पूरा वर्ल्ड कप स्क्वाॅड: गोलकीपर्स: एलिसन बेकर (लिवरपूल), एडरसन (फेनरबाश), वेवरटन (ग्रेमियो)। डिफेंडर्स: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा (फ्लेमेंगो), ब्रेमर (जुवेंटस), इबानेज़ (अल-अहली), वेस्ले (रोमा), मार्किन्होस (पेरिस सेंट-जर्मेन), गेब्रियल (आर्सेनल), डगलस सैंटोस (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग)। मिडफील्डर्स: ब्रूनो गुइमारेस (न्यूकैसल), कैसिमिरो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डैनिलो सैंटोस (बोटाफोगो), फैबिन्हो (अल-इत्तिहाद), लुकास पाकेटा (फ्लेमेंगो)। फॉरवर्ड्स: एंड्रिक (लायन), गेब्रियल मार्टिनेली (आर्सेनल), इगोर थियागो (ब्रेंटफोर्ड), मैथ्यूज कुन्हा (मैनचेस्टर यूनाइटेड), राफिन्या (बार्सिलोना), विनिसियस जूनियर (रियल मैड्रिड), लुइज़ हेनरिक (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग), नेमार (सांतोस), रेयान (बॉर्नमाउथ)। मोड्रिच 200 इंटरनेशनल मैच पूरे कर सकते हैं क्रोएशिया के मुख्य कोच ज्लाटको डालिच ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें 40 साल के दिग्गज लुका मोड्रिच को चुना गया। वे करियर का 5वां वर्ल्ड कप खेलेंगे। वे पिछले महीने गाल की हड्डी टूटने की चोट का शिकार हो गए थे। डालिच ने उम्मीद जताई है कि वे 17 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वर्ल्ड कप मैच तक फिट हो जाएंगे। मोड्रिच 200 इंटरनेशनल मैच पूरे कर सकते हैं। टीम में स्टार फॉरवर्ड इवान पेरिसिच भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले तीनों वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के लिए गोल दागे हैं। क्रोएशिया की टीम 2018 वर्ल्ड कप की उपविजेता रही थी, जबकि 2022 वर्ल्ड कप में उसने तीसरा स्थान हासिल किया था। क्रोएशिया को ग्रुप-एल में रखा गया है। टीम 17 जून को इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। इसके बाद पनामा और घना से मुकाबले होंगे। क्रोएशिया का पूरा वर्ल्ड कप स्क्वाॅड: गोलकीपर्स: डोमिनिक लिवाकोविच, डोमिनिक कोटार्स्की, इवोर पांडुर। डिफेंडर्स: जोस्को ग्वारदियोल, दुये सालेटा-सार, जोसिप सुतालो, जोसिप स्टैनिसिच, मारिन पोंग्रासिच, मार्टिन एर्लिक, लुका वुस्कोविच। मिडफील्डर्स: लुका मोड्रिच, मातेयो कोवाचिच, मारियो पासालिच, निकोला व्लासिच, लुका सुसिच, मार्टिन बटुरिना, क्रिस्टियन जाकिच, पेटार सुसिच, निकोला मोरो, टोनी फ्रुक। फॉरवर्ड्स: इवान पेरिसिच, आंद्रेज क्रामारिच, एंटे बुदिमिर, मार्को पासालिच, पेटार मूसा, इगोर माटानोविच। स्टैंड-बाय खिलाड़ी (Stand-by Players): लोवरो मायेर, फ्रैंजो इवानोविच, डियोन ड्रेना बेलजो, इवान स्मोलसिच, कार्लो लेटिका, एड्रियन सेगेसिच, लुका स्टोज्कोविच। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट लोपेज बाहर स्पेन के 23 साल के मिडफील्डर फर्मिन लोपेज का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया है। बार्सिलोना क्लब के अनुसार, रविवार को रियल बेटिस के खिलाफ स्पैनिश लीग मैच में लोपेज के दाएं पैर की 5वीं मेटाटार्सल हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। क्लब ने बताया कि उन्हें सर्जरी से गुजरना होगा और वे अगले महीने शुरू हो रहे वर्ल्ड कप तक फिट नहीं हो पाएंगे। बार्सिलोना के मिडफील्डर 17 मई को रियल बेटिस के खिलाफ चोटिल हो गए। लोपेज स्पेन की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2024 यूरो कप जीता था। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक 2024 में स्पेन को गोल्ड जिताने में 6 गोल दागे थे, जिसमें फ्रांस के खिलाफ फाइनल में किए गए 2 गोल भी शामिल थे। स्पेन वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 15 जून को अटलांटा में केप वर्डे के खिलाफ करेगा। ——————————— फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… फीफा वर्ल्ड कप के लिए बेल्जियम टीम का ऐलान, डि ब्रुइन और कोर्टुआ संभालेंगे कमान, ओपेंडा बाहर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए बेल्जियम ने 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। रियाल मैड्रिड के गोलकीपर थिबो कोर्टुआ और मिडफील्डर केविन डि ब्रुइन टीम की कमान संभालेंगे। वर्ल्ड कप 12 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
10 Dead, FIFA World Cup Host

8 मिनट पहले कॉपी लिंक मैक्सिको लंबे समय से संगठित अपराध से जुड़ी हत्याओं और लोगों के लापता होने की घटनाओं से जूझ रहा है। (फाइल फोटो) मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो में रविवार को 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, हत्या घर में घुसकर की गई। मरन वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर कई लोग गोली लगने से घायल मिले। एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। तेहुइत्जिंगो करीब 11,300 आबादी वाला शहर है, जो मेक्सिको सिटी से लगभग 208km पर है। मेक्सिको 11 जून से FIFA वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी करने जा रहा है। मेक्सिको सिटी, मॉन्टेरी और ग्वाडलहारा में 13 मैच खेले जाएंगे। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम 1 लाख सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का ऐलान कर चुकी हैं। हमलावरों का अब तक कोई सुराग नहीं प्यूब्ला सरकार ने कहा कि पीड़ितों पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। अब तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। हमले की वजह भी साफ नहीं है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्यूब्ला के गवर्नर अलेजांद्रो अर्मेंटा ने भी अब तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। मामले की जांच में नेशनल गार्ड, राज्य का अटॉर्नी जनरल ऑफिस, राज्य और स्थानीय पुलिस के साथ इंटेलिजेंस टीमें भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमले के पीछे कौन है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मध्य मेक्सिको में हाल के महीनों में ड्रग कार्टेल से जुड़ी हिंसा बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके चलते 800 से 1,000 परिवार घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। फरवरी में मेक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग माफिया मारा गया था मेक्सिको में ड्रग कार्टेल के लीडर के मौत से नाराज समर्थकों ने ग्वाडलाहारा और प्यूर्टो वालार्टा इलाकों में आगजनी की। मेक्सिको में सेना ने 22 फरवरी को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया था। इसके बाद देशभर में आगजनी और हिंसा शुरू हो गई थी। मेंचो के समर्थकों ने बदला लेने के लिए हाईवे को जाम कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरु कर दी थी। तलपला शहर में सेना के ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गया था। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में मेंचो के अलावा कम से कम और 9 अपराधी भी मारे गए। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एल मेंचो, जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था। जलिस्को कार्टेल मेक्सिको में ड्रग्स बनाने और बेचने, स्थानीय कारोबारियों से वसूली करने और कई इलाकों में लोगों को डराकर रखने के लिए कुख्यात रहा है। इस कार्टेल की मौजूदगी अमेरिका के 50 राज्यों में है। अमेरिकी सरकार ने अल मेंचो के ऊपर 136 करोड़ रुपए का इनाम रखा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प काफी समय से मेक्सिको पर एल मेंचो पर एक्शन लेने का दबाव बना रहे थे। मेक्सिको में पिछली 4 बड़ी हिंसक घटनाएं… 20 अप्रैल 2026: मेक्सिको सिटी के पास UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट टेओतिहुआकान में फायरिंग हुई। इसमें कनाडा के एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि 13 लोग घायल हुए। 23 फरवरी 2026: प्यूब्ला में एक वाहन पर हमला हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 15 फरवरी 2026: प्यूब्ला राज्य के हुएहुएतलान एल ग्रांडे 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 25 जनवरी 2026: गुआनाहुआतो के सलामांका में फुटबॉल मैदान के पास फायरिंग में 11 लोगों की हत्या कर दी गई। 16 दिसंबर 2025: गुआनाहुआतो के अपासेओ एल ग्रांडे में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई। ————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
10 Dead, FIFA World Cup Host

2 घंटे पहले कॉपी लिंक मैक्सिको लंबे समय से संगठित अपराध से जुड़ी हत्याओं और लोगों के लापता होने की घटनाओं से जूझ रहा है। (फाइल फोटो) मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो में रविवार को 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, हत्या घर में घुसकर की गई। मरन वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर कई लोग गोली लगने से घायल मिले। एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। तेहुइत्जिंगो करीब 11,300 आबादी वाला शहर है, जो मेक्सिको सिटी से लगभग 208km पर है। मेक्सिको 11 जून से FIFA वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी करने जा रहा है। मेक्सिको सिटी, मॉन्टेरी और ग्वाडलहारा में 13 मैच खेले जाएंगे। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम 1 लाख सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का ऐलान कर चुकी हैं। हमलावरों का अब तक कोई सुराग नहीं प्यूब्ला सरकार ने कहा कि पीड़ितों पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। अब तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। हमले की वजह भी साफ नहीं है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्यूब्ला के गवर्नर अलेजांद्रो अर्मेंटा ने भी अब तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। मामले की जांच में नेशनल गार्ड, राज्य का अटॉर्नी जनरल ऑफिस, राज्य और स्थानीय पुलिस के साथ इंटेलिजेंस टीमें भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमले के पीछे कौन है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। मध्य मेक्सिको में हाल के महीनों में ड्रग कार्टेल से जुड़ी हिंसा बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके चलते 800 से 1,000 परिवार घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। फरवरी में मेक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग माफिया मारा गया था मेक्सिको में ड्रग कार्टेल के लीडर के मौत से नाराज समर्थकों ने ग्वाडलाहारा और प्यूर्टो वालार्टा इलाकों में आगजनी की। मेक्सिको में सेना ने 22 फरवरी को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया था। इसके बाद देशभर में आगजनी और हिंसा शुरू हो गई थी। मेंचो के समर्थकों ने बदला लेने के लिए हाईवे को जाम कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरु कर दी थी। तलपला शहर में सेना के ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गया था। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में मेंचो के अलावा कम से कम और 9 अपराधी भी मारे गए। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एल मेंचो, जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था। जलिस्को कार्टेल मेक्सिको में ड्रग्स बनाने और बेचने, स्थानीय कारोबारियों से वसूली करने और कई इलाकों में लोगों को डराकर रखने के लिए कुख्यात रहा है। इस कार्टेल की मौजूदगी अमेरिका के 50 राज्यों में है। अमेरिकी सरकार ने अल मेंचो के ऊपर 136 करोड़ रुपए का इनाम रखा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प काफी समय से मेक्सिको पर एल मेंचो पर एक्शन लेने का दबाव बना रहे थे। मेक्सिको में पिछली 4 बड़ी हिंसक घटनाएं… 20 अप्रैल 2026: मेक्सिको सिटी के पास UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट टेओतिहुआकान में फायरिंग हुई। इसमें कनाडा के एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि 13 लोग घायल हुए। 23 फरवरी 2026: प्यूब्ला में एक वाहन पर हमला हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 15 फरवरी 2026: प्यूब्ला राज्य के हुएहुएतलान एल ग्रांडे 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 25 जनवरी 2026: गुआनाहुआतो के सलामांका में फुटबॉल मैदान के पास फायरिंग में 11 लोगों की हत्या कर दी गई। 16 दिसंबर 2025: गुआनाहुआतो के अपासेओ एल ग्रांडे में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई। ————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
World Hypertension Day: कितना होना चाहिए नॉर्मल ब्लड प्रेशर? क्या 140/90 बीपी होने से आ सकता है हार्ट अटैक

World hypertension day 2026: आज विश्व उच्च रक्तचाप दिवस यानी वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. इसकी शुरुआत साल 2006 में World Hypertension League द्वारा की गई थी. हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, जो देश-दुनिया भर के लाखों लोगों में बेहद कॉमन समस्या बनती जा रही है. हाई बीपी होना हार्ट की सेहत के लिए खतरनाक है, क्योंकि अत्यधिक उच्च रक्तचाप स्ट्रोक, हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, ब्रेन स्ट्रोक आदि का कारण बन सकता है. वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे हर साल 17 मई को मनाया जाता है एक खास थीम और विषय के तहत. इस बार की थीम रखी गई है ‘उच्च रक्तचाप को मिलकर नियंत्रित करें'(Controlling Hypertension Together). वर्ल्ड हाइपरटेंशन लोगों को रेगुलर ब्लड प्रेशर की जांच करने, हेल्दी हार्ट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है. एक बात हमेशा ध्यान रखें कि जब तक आपका दिल धड़क रहा है, तब तक आपकी सांसें चल रही हैं, आप जीवित हैं. ऐसे में आप अपने ब्लड प्रेशर को सही रखकर ही अपने दिल की भी हिफाजत कर सकते हैं. ऐसे में ये भी जानना जरूरी है कि एक नॉर्मल व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए? कितना रक्तचाप सेहत के लिए खराब हो सकता है? ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए, कैसे करें रक्तचाप की जांच? उच्च रक्तचाप से बचाव के उपाय क्या हैं? हाई ब्लड प्रेशर गंभीर स्वास्थ्य संकट कैसे है? रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में प्रत्येक वर्ष लगभग 11 लाख लोगों की मौत हाई ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याओं के कारण हो जाती है. ऐसे में उच्च रक्तचाप सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी है. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. क्यों कहते हैं हाई बीपी को‘साइलेंट किलर’? एक्सपर्ट्स हाई ब्लड प्रेशर को ‘साइलेंट किलर’ कहते हैं, क्योंकि शुरुआती चरण में इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार,यदि किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर लगातार 140/90 mmHg या उससे अधिक रहता है, तो यह उच्च रक्तचाप कहलाता है. डब्ल्यूएचओ की 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में लगभग 1.4 बिलियन लोग हाई बीपी से प्रभावित हैं. इनमें से लगभग 44 प्रतिशत लोगों को यह तक पता नहीं होता कि वे इस बीमारी से जूझ रहे हैं. कई मामलों में बीमारी का पता तब चलता है, जब हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी फेलियर जैसी गंभीर स्थिति सामने आ जाती है. ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को दो संख्याओं में मापा जाता है- सिस्टोलिक (ऊपरी संख्या) : इसमें हार्ट ब्लड पंप करता है.डायस्टोलिक (निचली संख्या) : इसमें दिल आराम की स्थिति में होता है. सामान्य ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए?120/80 mmHg को नॉर्मल ब्लड प्रेशर कहा जाता है.कब माना जाता है हाई ब्लड प्रेशर? थोड़ा बढ़ा हुआ BPजब 130/80 से 139/89 mmHg हो तो इसे थोड़ा बढ़ा हुआ बीपी माना जाता है. ऐसे में जीवनशैली सुधारने की जरूरत होती है. उच्च रक्तचाप (Hypertension) 140/90 mmHg या इससे अधिक को उच्च रक्तचाप कहते हैं. इसे समय रहते कंट्रोल ना किया जाए तो आपको हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी रोग का खतरा बढ़ सकता है. बहुत ज्यादा खतरनाक बीपी180/120 mmHg या इससे भी अधिक होना एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. लो ब्लड प्रेशर कितना होता है?कम रक्तचाप (Low BP) 90/60 mmHg या इससे भी कम. इसमें आपको कमजोरी, चक्कर, धुंधला दिखना या बेहोशी जैसी समस्या हो सकती है. खराब जीवनशैली बढ़ा रहा हाई बीपी का खतरा विशेषज्ञों के अनुसार, आजकल लोगों के खानपान में नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है. कभी भी प्रतिदिन 5 ग्राम यानी लगभग एक चम्मच से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए,लेकिन लोग फास्ट फूड, पैकेटबंद स्नैक्स पर इतने अधिक निर्भर होते जा रहे हैं कि ये शरीर में सोडियम बढ़ाकर बीपी को तेजी से बढ़ा देते हैं. साथ ही लगातार घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करते रहना. एक्सरसाइज न करना, स्ट्रेस, एंजायटी, डिप्रेशन, फिजिकल एक्टिविटी कम आदि बातें हाई बीपी के बड़े कारण बन रहे हैं. तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ते हैं, जो ब्लड प्रेशर को तेजी से प्रभावित करते हैं. प्रदूषण के कारण भी बढ़ रहा ब्लड प्रेशर हालिया शोधों में यह बात सामने आई है कि हवा में मौजूद पीएम2.5 जैसे सूक्ष्म प्रदूषक कण रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देते हैं. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हार्ट डिजीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के उपाय विशेषज्ञों के अनुसार, सही खानपान, रेगुलर एक्सरसाइज, समय पर दवा लेने से हाई बीपी को काफी हद तक कंट्रोल में रख सकते हैं. इस बार हाई ब्लड प्रेशर डे की थीम ‘एक साथ मिलकर उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करें’ रखी गई है. इसका मतलब ये है कि आज परिवार और समाज को मिलकर इस बीमारी से लड़ने की जरूरत है. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना है तो आप नमक कम खाएं, हर दिन व्यायाम करें, स्ट्रेस दूर करें, धूम्रपान और शराब के सेवन से परहेज करें, नियमित BP जांच कराएं, डॉक्टर की सलाह अनुसार दवा लें.
World News Updates; Trump Pakistan China

13 मिनट पहले कॉपी लिंक मालदीव में इटली के 5 गोताखोरों की मौत के बाद चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान एक सैन्य गोताखोर की भी मौत हो गई। मालदीव सरकार के मुताबिक, सेना के स्टाफ सार्जेंट मोहम्मद महूदी डीकंप्रेशन सिकनेस का शिकार हो गए थे। सरकार के मुताबिक, मोहम्मद महूदी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डीकंप्रेशन सिकनेस तब होती है, जब कोई गोताखोर गहरे पानी के दबाव से अचानक ऊपर आता है और उसके शरीर में नाइट्रोजन गैस का असर बढ़ जाता है। हादसा वावू एटोल इलाके में हुआ, जहां 5 इतालवी नागरिक करीब 50 मीटर गहराई में अंडरवॉटर गुफाओं की खोज करने गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदीव में सामान्य स्कूबा डाइविंग की सीमा 30 मीटर मानी जाती है। अब तक सिर्फ एक इतालवी गोताखोर का शव बरामद किया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि बाकी चार लोग पानी के अंदर गुफा में फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
World News Updates; Trump Xi Iran Israel Hormuz Modi UAE BRICS Breaking News

12 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS का दूसरा सबसे बड़ा नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी मारा गया है। ट्रम्प ने कहा कि वह अफ्रीका में छिपा हुआ था। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके निर्देश पर अमेरिकी और नाइजीरियाई बलों ने बेहद जटिल और योजनाबद्ध मिशन को अंजाम दिया। ट्रम्प के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों को लगातार उसकी गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। उन्होंने कहा कि अल-मिनुकी अब अफ्रीका में आतंक फैलाने या अमेरिकियों को निशाना बनाने की साजिश नहीं कर पाएगा। ट्रम्प ने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार का धन्यवाद भी किया। हालांकि ISIS की तरफ से ट्रम्प के दावे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नाइजीरिया पहले भी ट्रम्प के बयानों को लेकर चर्चा में रहा है। ट्रम्प ने आरोप लगाया था कि वहां ईसाइयों पर अत्याचार हो रहे हैं, जिसे नाइजीरिया सरकार ने खारिज किया था। पिछले साल क्रिसमस के दिन अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में कथित इस्लामिक ठिकानों पर हमले भी किए थे। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…






