Saturday, 10 Oct 2026 | 05:41 PM

Trending :

EXCLUSIVE

World News Updates; Trump Pakistan China

World News Updates; Trump Pakistan China

5 दिन पहले कॉपी लिंक स्वीडन में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी का शोषण कर उससे कम से कम 120 पुरुषों के साथ पैसों के बदले अवैध संबंध बनवाने का आरोप है। मामले की जांच कर रही अभियोजक ने सोमवार को एसोसिएटेड प्रेस (AP) को यह जानकारी दी। आरोपी अक्टूबर से हिरासत में है। उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। मामले की अभियोजक ईडा एनेरस्टेड ने कहा कि पति के खिलाफ गंभीर स्तर पर देह व्यापार कराने का मामला दर्ज करने की तैयारी है। उनके मुताबिक, जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बड़े पैमाने पर अपनी पत्नी का बेरहमी से शोषण किया। सोमवार को पहली बार अभियोजन पक्ष ने सार्वजनिक रूप से बताया कि इस मामले में कम से कम 120 पुरुष शामिल होने की आशंका है। हालांकि दंपती की पहचान उजागर नहीं की गई है। आरोपी की उम्र 60 साल के आसपास बताई गई है और उसने सभी आरोपों से इनकार किया है। अभियोजक ने यह बताने से इनकार किया कि क्या पत्नी पर किसी तरह का दबाव डाला गया था या उसे संबंधों के दौरान नशा दिया गया था। स्वीडन के कानून के मुताबिक, पैसों के बदले यौन सेवाएं खरीदना और किसी से ऐसा कराना अपराध है। हालांकि जो व्यक्ति ऐसी सेवाएं देता है, उसे कानून शोषण का शिकार मानता है, अपराधी नहीं। अगर पति ‘एग्रेवेटेड प्रोक्योरमेंट’ में दोषी पाया जाता है, तो उसे 2 से 10 साल तक की जेल हो सकती है। अभियोजक के मुताबिक, दो ऐसे पुरुषों पर भी आरोप तय किए गए हैं, जिन्होंने महिला के साथ पैसों के बदले संबंध बनाए थे। दोषी पाए जाने पर उन्हें एक साल तक की सजा हो सकती है। स्वीडन में इंटरनेट के जरिए, बिना शारीरिक संपर्क के, यौन सेवाएं खरीदना भी अपराध है। अभियोजक ने बताया कि पति के खिलाफ 13 मार्च को आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा और उसके बाद जल्द ही ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बांग्लादेश- चीफ एडवाइजर यूनुस ने इस्तीफे का ऐलान किया; कल तारिक रहमान PM पद की शपथ लेंगे बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने यह घोषणा तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ से एक दिन पहले की। तारिक रहमान मंगलवार को PM पद की शपथ लेंगे। यह समारोह राष्ट्रपति भवन की बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। यूनुस शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बनी अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। अपने विदाई संदेश में यूनुस ने कहा, “आज अंतरिम सरकार पद छोड़ रही है। लेकिन लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की जो शुरुआत हुई है, वह रुकनी नहीं चाहिए।” यूनुस अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के गिरने के कुछ दिनों बाद बांग्लादेश लौटे थे। उन्होंने उस दिन को ‘मुक्ति का दिन’ बताया। यूनुस ने कहा, वह खुशी का दिन था। दुनियाभर के बांग्लादेशियों की आंखों में खुशी के आंसू थे। हमारे देश के युवाओं ने उसे एक दानव की पकड़ से मुक्त कराया। यूनुस ने पिछले हफ्ते हुए आम चुनाव में BNP को जीत की बधाई भी दी। तारिक रहमान की पार्टी BNP ने 297 में से 209 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर हमला, 2 की मौत, 14 घायल पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में पुलिस स्टेशन के पास एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस के बयान के मुताबिक, मोटरसाइकिल में विस्फोटक पदार्थ लगा हुआ था जिसे धमाके से उड़ा दिया गया। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने मृतकों के शव और घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। पीएम मोदी अगले हफ्ते इजराइल जा सकते हैं, डिफेंस और AI पर चर्चा संभव पीएम मोदी अगले हफ्ते इजराइल की यात्रा पर जा सकते हैं। यह दौरा 24 और 25 फरवरी को होने की संभावना है। हालांकि भारत सरकार की ओर से अभी तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस संभावित यात्रा की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार इजराइल जाएंगे। इससे पहले वह साल 2017 में इजराइल गए थे। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करना है। हाल ही में एक कार्यक्रम में नेतन्याहू ने कहा था कि नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते इजराइल आ रहे हैं। उन्होंने भारत को एक बड़ा और ताकतवर देश बताया और कहा कि इजराइल और भारत के बीच मजबूत साझेदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता कई तरह के सहयोग पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि मोदी और नेतन्याहू के बीच रक्षा सहयोग और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने पर खास बातचीत होगी। दोनों नेता पहले भी आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख की बात कर चुके हैं। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, क्वांटम रिसर्च और आधुनिक खेती जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। पाकिस्तान के पंजाब में अब पुलिस जनता को सर या मैडम बुलाएगी, ओए कहकर बुलाने पर पाबंदी पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पुलिसकर्मियों को जनता से सम्मानजनक और विनम्र भाषा में बात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों को ‘ओए’ कहकर संबोधित करने जैसी अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाहौर में पुलिस सुधारों को लेकर हुई बैठक में मरियम नवाज ने कहा कि पुलिस को जनता की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हानिकारक सोच और व्यवहार को बदलने की जरूरत है और इसके लिए जवाबदेही तय होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी पुलिस थानों, दफ्तरों और चेकपोस्ट पर नागरिकों को ‘सर या मैडम’ अथवा ‘साहिब या साहिबा’ कहकर संबोधित किया जाए। यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसा करने से इनकार करता है तो

Delhi-NCR becoming a hub of Adhoris and Tantriks?: delhi ncr secret world of aghoris and tantriks | occult crimes cases burari peeragarhi flyover | kamruddin baba cases delhi police | क्या अघोरियों और तांत्रिकों की गुप्त दुनिया बन गई दिल्ली-NCR? यहां हैं कई कमरुद्दीन की कहानियां, हिल जाएंगे आप

authorimg

नई दिल्ली. पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में ढोंगी तांत्रिक कमरुद्दीन से जुड़ी एक के बाद एक सच्चाइयां सामने आ रही हैं. ढोंगी तांत्रिक कमरुद्दीन दो लाख रुपये को पांच करोड़ में बदलने का दावा कर रहा था, वह भी राजधानी में बैठकर. क्या दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस को कमरुद्दीन बाबा की सच्चाई नहीं पता थी? क्या कमरुद्दीन बाबा को पुलिस प्रशासन का समर्थन प्राप्त था? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो हर कोई जानना चाहता है. क्या दिल्ली-एनसीआर हाल के वर्षों में अघोरियों और तांत्रिकों का गुप्त ठिकाना बनता जा रहा है? हाल के वर्षों में राजधानी में ऐसे-ऐसे कारनामे हुए हैं, जो कहीं न कहीं इसी ओर संकेत कर रहे हैं. बुराड़ी में एक ही घर में 11 लाशें मिलना, छोटी-छोटी बच्चे-बच्चियों की बलि और अब पीरागढ़ी में 2 लाख रुपये को 5 करोड़ में बदलने का खेल, क्या संकेत दे रहा है? कुछ साल पहले दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार का 11 सदस्य अपने ही घर में रहस्यमयी हालात में मृत पाये गए थे. 10 लोग एक ही कमरे में लटक रहे थे, उनके हाथ-पैर बंधे, आंखों पर पट्टी और मुंह पर टेप लगा हुआ था, जबकि एक 77-साल की बुजुर्ग महिला उसी घर के अलग कमरे में चारपाई पर पाई गई. दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में इसे सामूहिक आत्महत्या माना, लेकिन घर से मिले दर्जनों डाइरी पन्नों में कुछ ऐसे निर्देश मिले, जिनमें ‘मुक्ति’ और ‘रूहानी अभ्यास’ जैसे शब्द लिखे थे. डायरी में लिखे नोट्स का स्वरूप इतना अजीब था कि शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि ये आध्यात्मिक या रहस्यवादी प्रथाओं से जुड़े हो सकते हैं. लोग खुद सोचने लगे कि परिवार किसी तांत्रिक या रहस्यवादी विश्वास में फंसा हुआ था. हालांकि बाद में पुलिस ने इसे विशेष प्रकार के मानसिक असर से जुड़ा मामला बताया. आज भी इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा है. AI Photo: तांत्रिकों का जाल क्यों बढ़ता ही जा रहा है? क्या अघोरियों और तांत्रिकों की गुप्त दुनिया बन गई दिल्ली-NCR? अभी कुछ दिन पहले दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन शव मिले. एक महिला और दो पुरुष. शुरुआती जांच में पुलिस को शक हुआ कि ये आत्महत्या का मामला है. लेकिन जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी तंत्र-मंत्र से जुड़ा मामला सामने आया. पुलिस ने एक तांत्रिक बाबा कमरुद्दीन को खोजना शुरू किया, जो गाजियाबाद के लोनी में मिला. उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि अंधविश्वास पर आधारित ‘धनवर्षा’ का झांसा देकर लोगों को मौत का घाट उतार दिया. ‘बरगद पूजा’ से ‘वशीकरण मंत्र’ तक इस तांत्रिक पर आरोप है कि उसने धनवर्षा के नाम पर लोगों को जहरीले लड्डू और पेय दिया और तीन की हत्या कर दी. आरोप के मुताबिक उसने पहले भी दो लोगों की हत्या में नाम रहा है. यह मामला बताता है कि तंत्र-मंत्र-आधारित झूठे वादों के चक्कर में लोग कितने आसानी से दिल्ली-एनसीआर में फंस रहे हैं. ai photo: वशीकरण, धन कमाने का झांसा या मानसिक त्रासदी के चलते कई मौतें हुई हैं. ‘संतान प्राप्ति के लिए बलि’ दिल्ली में पिछले कुछ सालों से वशीकरण, धन कमाने का झांसा या मानसिक त्रासदी के चलते कई मौतें हुई हैं. यहां ऐसे कई केस सामने आ रहे हैं जहां लोग अंधविश्वास या भ्रम में फंस रहे हैं और इससे जानें भी जा रही हैं. आधुनिकता की चमक के पीछे छिपा अंधकार कहने को दिल्ली देश का दिल है और तकनीक व शिक्षा का केंद्र है, लेकिन इसी चकाचौंध के पीछे अंधविश्वास का एक ऐसा काला बाजार फल-फूल रहा है, जो लोगों की जान का दुश्मन बन चुका है. दिल्ली-एनसीआर में दौलत और मोक्ष के लिए भागते लोग हाल के वर्षों में दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कई वारदातें हुई हैं जिन्होंने साबित कर दिया है कि यहां तांत्रिकों और स्वयंभू बाबाओं का जाल बहुत गहरा है. अमीर से लेकर गरीब तक, हर कोई अपनी समस्याओं के ‘चमत्कारी’ समाधान के चक्कर में इन खूनी तांत्रिकों के हत्थे चढ़ रहा है. मासूमों की बलि और सुसाइड पैक्ट सिर्फ बुराड़ी ही नहीं, सितंबर 2024 में वसंत कुंज के रंगपुरी इलाके में एक पिता और उसकी चार दिव्यांग बेटियों की लाशें मिलीं. शुरुआत में इसे भी तंत्र-मंत्र से जोड़ा गया था क्योंकि लाशों के हाथ-पैर में लाल धागे कलावा बंधे थे और कमरे का माहौल अजीब था. बाद में इसे आर्थिक तंगी से जोड़कर देखा गया. वहीं, रोहिणी और नॉर्थ दिल्ली के इलाकों में कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जहां संतान प्राप्ति के लिए तांत्रिकों के कहने पर पड़ोस के बच्चों की हत्या या ‘बलि’ दे दी गई. ai photo: दिल्ली-एनसीआर में तांत्रिकों के पैर पसारने के पीछे कई मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारण हैं. NCR क्यों बनता जा रहा है तांत्रिकों का गढ़? दिल्ली-एनसीआर में तांत्रिकों के पैर पसारने के पीछे कई मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारण हैं. भीड़भाड़ वाले शहरों में बढ़ता तनाव, वित्तीय असुरक्षा और रिश्तों में कड़वाहट लोगों को कमजोर बना देती है. इसी कमजोरी का फायदा उठाते हैं गाजियाबाद के लोनी, दिल्ली के जेजे क्लस्टर और सीमावर्ती इलाकों में छिपे ये ठग. ये बाबा खुद को ‘मसीहा’ बताते हैं और ‘वशीकरण’ या ‘दुश्मन का नाश’ जैसे विज्ञापनों से लोगों को फंसाते हैं. पीरागढ़ी केस का आरोपी कमरुद्दीन सालों से लोनी में अपना केंद्र चला रहा था और पुलिस की नजरों से बचकर लोगों की जान ले रहा था. दिल्ली के हालिया केस स्टडीज यह चीख-चीख कर कह रहे हैं कि कोई भी पूजा या तांत्रिक आपके पैसे दोगुना नहीं कर सकता और न ही मुर्दे आपसे बात कर सकते हैं. जब तक समाज में इन ‘शॉर्टकट’ समाधानों की मांग रहेगी, तब तक ये खूनी तांत्रिक दिल्ली की गलियों में अपनी दुकानें चलाते रहेंगे.