Monday, 14 Sep 2026 | 01:32 PM

Trending :

ZIM Vs IRE T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Sikandar Raza Harry Tector

स्पोर्ट्स डेस्क4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है।

एक दिन पहले कंगारू श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार गए थे। उन्हें 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है। इसे जीतकर भी मिचेल मार्श की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकेगी।

ऑस्ट्रेलियन टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हो गई थी। मैच का स्कोरबोर्ड

पल्लेकेले में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है।

इस वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ मौजूदा वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ है। वहीं, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 8 मैच रद्द हुए हैं। 2016 के एडीशन में 2 मैच रद्द हुए थे। 2007, 2010, 2012, 2022 और 2024 में भी एक-एक मैच रद्द हुए।

ऑस्ट्रेलिया बाहर कैसे हुआ? ग्रुप बी में श्रीलंका 6 पॉइंट्स और जिम्बाब्वे 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया अब आखिरी मैच जीतकर भी 4 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकेगा। एक ग्रुप से 2 ही टीमें अगले राउंड में जा सकती है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया।

जिम्बाब्वे अगले टी-20 वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई सुपर-8 में पहुंचने के साथ ही जिम्बाब्वे ने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। उसे अब क्वालिफायर नहीं खेलना होगा। नियमों के मुताबिक टॉप-8 टीमें और मेजबान देश (जिस देश में वर्ल्ड कप हो रहा है) वर्ल्ड कप में सीधे खेलते हैं। जबकि, बाकी टीमों को टूर्नामेंट में एंट्री के लिए क्वालिफायर खेलना होता है।

अपडेट्स

12:22 PM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश से मैच रद्द, जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंची

12:20 PM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मैच बारिश के कारण रद्द हुआ

11:32 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ऑन-फील्ड अंपायर्स ग्राउंड स्टाफ से बात कर रहे

दोनों ऑन-फील्ड अंपायर ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य के साथ चर्चा में जुटे हुए हैं। चौथे अंपायर उनके पास छाता पकड़े खड़े हैं। अंपायर मैदान के कुछ हिस्सों की ओर इशारा कर रहे हैं, जहां उन्हें अतिरिक्त काम की जरूरत महसूस हो रही है। ऐसा लग रहा है कि बारिश रुकने और मैदान सुखाने की प्रक्रिया शुरू होने के लिए समय तेजी से निकलता जा रहा है।

11:30 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बूंदाबांदी अभी भी जारी

हल्की बूंदाबांदी अभी भी जारी है। ग्राउंड स्टाफ ने कवर पर जमा पानी हटा दिया था, लेकिन अब फिर से पानी इकट्ठा होने लगा है। फिलहाल मुकाबले के दोबारा शुरू होने को लेकर स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।

10:40 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

थोड़ी देर के लिए बारिश रुकी, कवर्स हटने लगे थे

पल्लेकेले में थोड़ी देर में लिए बारिश रुकी। कवर्स भी हटने लगे थे। लेकिन, बारिश वापस आ गई।

09:45 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश आने के बाद मैदान को कवर कर दिया गया

बारिश आने के बाद पल्लेकेले स्टेडियम की पिच को कवर कर दिया गया है।

09:18 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मैच रद्द होने पर भी जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचेगा

बारिश के कारण यदि मैच रद्द हो जाता है, तब भी जिम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। जिम्बाब्वे ने अपने खेले गए दो मुकाबले जीतकर ग्रुप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जगह बनाई है और उसके 4 अंक हैं।

अगर यह मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। ऐसे में जिम्बाब्वे के कुल 5 अंक हो जाएंगे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के तीन मैचों के बाद सिर्फ 2 अंक ही हैं, जिससे वह जिम्बाब्वे को पीछे नहीं छोड़ पाएगा।

वहीं, श्रीलंका अपने तीनों मुकाबले जीतकर 6 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहते हुए पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुका है।

09:09 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश की वजह से टॉस में देरी

पल्लेकेले में बारिश हो रही है और पूरा मैदान कवर से ढका हुआ है। हालांकि, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन बढ़ने के साथ मौसम के सुधरने की उम्मीद हैI

08:55 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रायन बेनेट और गेंदबाजों का शानदार फॉर्म

जिम्बाब्वे की इस कामयाबी में उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ब्रायन बेनेट और तेज गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही है। बेनेट ने ओमान के खिलाफ नाबाद 48 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 64 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला है। वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में 121.73 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी, और ब्रैडली इवांस अब तक घातक साबित हुए हैं। मुजरबानी ने दो मैचों में 7 और इवांस ने 6 विकेट चटकाए हैं। ओमान को उन्होंने महज 103 रनों पर ढेर कर दिया था।

08:55 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

आयरलैंड की चुनौती: कप्तान स्टर्लिंग बाहर, लेकिन टकर फॉर्म में

दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम अपने शुरुआती दो मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर होने की कगार पर है, लेकिन उसने ओमान के खिलाफ 96 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई है।

आयरलैंड के लिए बुरी खबर यह है कि उनके नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कप्तानी कर रहे लोर्कन टकर ने ओमान के खिलाफ 51 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी। आयरलैंड ने उस मैच में 235 रन बनाए थे,जो इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है। आयरलैंड की ओर से लोर्कन टकर टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 144.79 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं।

08:54 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पल्लेकेले की पिच और मौसम का मिजाज

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है। हालांकि, मैच के दिन बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह से ही हल्की बारिश की 30-40% संभावना है। तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है क्योंकि यहां पिछले 5 में से 3 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।

08:53 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

08:53 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ईरान होर्मुज में जहाजों से टोल वसूलेगा, संसद की मंजूरी:रियाल और पसंद की करेंसी में पेमेंट लेगा; बदले में सुरक्षा और इंश्योरेंस देगा

August 24, 2026/
9:54 am

ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल यानी फीस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे...

A vehicle sits charred after being set on fire, on a road in Guadalajara, Jalisco state, Mexico, Sunday, Feb. 22, 2026, after the death of the leader of the Jalisco New Generation Cartel, Nemesio Rubén Oseguera Cervantes, known as"El Mencho." (AP)

February 16, 2026/
4:03 pm

आखरी अपडेट:16 फरवरी, 2026, 16:03 IST अबू आजमी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का...

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर ट्रक में लगी आग:एक-एक कर फटे टायर, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

February 21, 2026/
8:32 am

सेमरी हरचंद में नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर अनाज मंडी के पास खड़ा एक ट्रक शुक्रवार रात करीब 9 बजे अचानक...

वृंदावन में VIP ट्रीटमेंट के आरोपों पर भड़कीं दीपिका सिंह:इन्फ्लुएंसर से बोलीं- व्यूज के लिए भक्तों की भावनाओं से खिलवाड़ न करें

July 26, 2026/
12:52 pm

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने वृंदावन मंदिर में VIP ट्रीटमेंट मिलने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। हाल ही में पति...

'एक मुलाकात' में जिंदा हुई साहिर-अमृता की अधूरी प्रेम कहानी:एक्टर शेखर सुमन की प्रस्तुति ने जीता दिल; इंडीमूंस फेस्टिवल का भव्य समापन

March 29, 2026/
11:00 pm

भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित इंडीमूंस आर्ट्स फेस्टिवल का चौथा और अंतिम दिन मशहूर कलाकार, गायक, टीवी होस्ट और...

CJI बोले- बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे:ये मीडिया, सोशल मीडिया और RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं

May 15, 2026/
4:06 pm

सीजेआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा। उन्होंने कहा- कुछ बेरोजगार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ZIM Vs IRE T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Sikandar Raza Harry Tector

ZIM Vs IRE T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Sikandar Raza Harry Tector

स्पोर्ट्स डेस्क4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है।

एक दिन पहले कंगारू श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार गए थे। उन्हें 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है। इसे जीतकर भी मिचेल मार्श की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकेगी।

ऑस्ट्रेलियन टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हो गई थी। मैच का स्कोरबोर्ड

पल्लेकेले में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है।

पल्लेकेले में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है।

इस वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ मौजूदा वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ है। वहीं, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 8 मैच रद्द हुए हैं। 2016 के एडीशन में 2 मैच रद्द हुए थे। 2007, 2010, 2012, 2022 और 2024 में भी एक-एक मैच रद्द हुए।

ऑस्ट्रेलिया बाहर कैसे हुआ? ग्रुप बी में श्रीलंका 6 पॉइंट्स और जिम्बाब्वे 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया अब आखिरी मैच जीतकर भी 4 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकेगा। एक ग्रुप से 2 ही टीमें अगले राउंड में जा सकती है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया।

जिम्बाब्वे अगले टी-20 वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई सुपर-8 में पहुंचने के साथ ही जिम्बाब्वे ने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। उसे अब क्वालिफायर नहीं खेलना होगा। नियमों के मुताबिक टॉप-8 टीमें और मेजबान देश (जिस देश में वर्ल्ड कप हो रहा है) वर्ल्ड कप में सीधे खेलते हैं। जबकि, बाकी टीमों को टूर्नामेंट में एंट्री के लिए क्वालिफायर खेलना होता है।

अपडेट्स

12:22 PM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश से मैच रद्द, जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंची

12:20 PM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मैच बारिश के कारण रद्द हुआ

11:32 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ऑन-फील्ड अंपायर्स ग्राउंड स्टाफ से बात कर रहे

दोनों ऑन-फील्ड अंपायर ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य के साथ चर्चा में जुटे हुए हैं। चौथे अंपायर उनके पास छाता पकड़े खड़े हैं। अंपायर मैदान के कुछ हिस्सों की ओर इशारा कर रहे हैं, जहां उन्हें अतिरिक्त काम की जरूरत महसूस हो रही है। ऐसा लग रहा है कि बारिश रुकने और मैदान सुखाने की प्रक्रिया शुरू होने के लिए समय तेजी से निकलता जा रहा है।

11:30 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बूंदाबांदी अभी भी जारी

हल्की बूंदाबांदी अभी भी जारी है। ग्राउंड स्टाफ ने कवर पर जमा पानी हटा दिया था, लेकिन अब फिर से पानी इकट्ठा होने लगा है। फिलहाल मुकाबले के दोबारा शुरू होने को लेकर स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।

10:40 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

थोड़ी देर के लिए बारिश रुकी, कवर्स हटने लगे थे

पल्लेकेले में थोड़ी देर में लिए बारिश रुकी। कवर्स भी हटने लगे थे। लेकिन, बारिश वापस आ गई।

पल्लेकेले में थोड़ी देर में लिए बारिश रुकी। कवर्स भी हटने लगे थे। लेकिन, बारिश वापस आ गई।

09:45 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश आने के बाद मैदान को कवर कर दिया गया

बारिश आने के बाद पल्लेकेले स्टेडियम की पिच को कवर कर दिया गया है।

बारिश आने के बाद पल्लेकेले स्टेडियम की पिच को कवर कर दिया गया है।

09:18 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मैच रद्द होने पर भी जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचेगा

बारिश के कारण यदि मैच रद्द हो जाता है, तब भी जिम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। जिम्बाब्वे ने अपने खेले गए दो मुकाबले जीतकर ग्रुप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जगह बनाई है और उसके 4 अंक हैं।

अगर यह मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। ऐसे में जिम्बाब्वे के कुल 5 अंक हो जाएंगे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के तीन मैचों के बाद सिर्फ 2 अंक ही हैं, जिससे वह जिम्बाब्वे को पीछे नहीं छोड़ पाएगा।

वहीं, श्रीलंका अपने तीनों मुकाबले जीतकर 6 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहते हुए पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुका है।

09:09 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश की वजह से टॉस में देरी

पल्लेकेले में बारिश हो रही है और पूरा मैदान कवर से ढका हुआ है। हालांकि, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन बढ़ने के साथ मौसम के सुधरने की उम्मीद हैI

08:55 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रायन बेनेट और गेंदबाजों का शानदार फॉर्म

जिम्बाब्वे की इस कामयाबी में उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ब्रायन बेनेट और तेज गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही है। बेनेट ने ओमान के खिलाफ नाबाद 48 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 64 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला है। वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में 121.73 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी, और ब्रैडली इवांस अब तक घातक साबित हुए हैं। मुजरबानी ने दो मैचों में 7 और इवांस ने 6 विकेट चटकाए हैं। ओमान को उन्होंने महज 103 रनों पर ढेर कर दिया था।

08:55 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

आयरलैंड की चुनौती: कप्तान स्टर्लिंग बाहर, लेकिन टकर फॉर्म में

दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम अपने शुरुआती दो मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर होने की कगार पर है, लेकिन उसने ओमान के खिलाफ 96 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई है।

आयरलैंड के लिए बुरी खबर यह है कि उनके नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कप्तानी कर रहे लोर्कन टकर ने ओमान के खिलाफ 51 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी। आयरलैंड ने उस मैच में 235 रन बनाए थे,जो इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है। आयरलैंड की ओर से लोर्कन टकर टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 144.79 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं।

08:54 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पल्लेकेले की पिच और मौसम का मिजाज

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है। हालांकि, मैच के दिन बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह से ही हल्की बारिश की 30-40% संभावना है। तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है क्योंकि यहां पिछले 5 में से 3 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।

08:53 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

08:53 AM17 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket