Friday, 09 Oct 2026 | 08:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

FIFA World Cup 2026 becomes a major platform for overseas players

FIFA World Cup 2026 becomes a major platform for overseas players

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026 Becomes A Major Platform For Overseas Players चार्लोट हरपुर/ जोशुआ क्लोके. न्यूयॉर्क18 मिनट पहले कॉपी लिंक अपनी टीम में सबसे ज्यादा विदेशी मूल के खिलाड़ी शामिल करने में अल्जीरिया (13) शीर्ष पर है।- फाइल फोटो फीफा वर्ल्ड कप 2026 मैदान के साथ-साथ खिलाड़ियों की नागरिकता और माइग्रेशन के दिलचस्प आंकड़ों के लिए भी चर्चा में है। 48 टीमों के 1,248 खिलाड़ियों में से 292 खिलाड़ी उस देश के लिए नहीं खेल रहे हैं जहां उनका जन्म हुआ था। टूर्नामेंट में केवल 8 टीमें ऐसी हैं जिनमें कोई विदेशी मूल का खिलाड़ी शामिल नहीं है। माइग्रेशन, पुराने औपनिवेशिक संबंधों और फीफा के बदले नियमों ने वर्ल्ड कप की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। आंकड़ों के लिहाज से फ्रांस सबसे आगे है। इस वर्ल्ड कप में फ्रांस में जन्मे 98 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन इनमें से 76 खिलाड़ी फ्रांस की बजाय अन्य देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फुटबॉल में यह स्थिति नई नहीं है। 1930 के पहले वर्ल्ड कप में अमेरिकी टीम में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में जन्मे खिलाड़ी थे। समय के साथ फीफा ने दोहरी नागरिकता वाले नियमों में कई बदलाव किए। पहले यूथ लेवल पर एक देश के लिए खेलने के बाद टीम नहीं बदल सकते थे, लेकिन 2004 और 2009 में अल्जीरिया की मांग पर नियमों में ढील दी गई। नए नियम के अनुसार, यदि किसी खिलाड़ी ने 21 साल से पहले अधिकतम 3 प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं, तो आखिरी मैच के तीन साल बाद वह अपनी राष्ट्रीय टीम बदल सकता है। इसके अलावा जन्म, माता-पिता या दादा-दादी के जन्मस्थान या संबंधित देश में लगातार पांच साल रहने के आधार पर भी टीम चुनी जा सकती है। जमाल मुसियाला, फोलारिन बालोगन और डेक्लान राइस जैसे खिलाड़ी इसके बड़े उदाहरण हैं। डिएगो कोस्टा ने भी ब्राजील के लिए फ्रेंडली मैच खेलने के बाद स्पेन को चुना था। हालांकि, 2004 में ब्राजील के स्ट्राइकर एल्टन को बिना किसी पारिवारिक संबंध के भारी रकम देकर कतर की नागरिकता देने की बात भी सामने आई थी। इन नियमों के चलते अब फुटबॉल फेडरेशन सही खिलाड़ियों की तलाश के लिए बेहद आधुनिक और अप्रत्याशित तरीके अपना रहे हैं। वे एजेंटों के अलावा लिंक्डइन, वॉट्सऐप और ‘फुटबॉल मैनेजर’ जैसे वीडियो गेम्स के डेटाबेस का सहारा ले रहे हैं। कनाडा के ल्यूक डी फौगरोल्स का चयन पिता द्वारा कोच को भेजे गए लिंक्डइन मैसेज से और अल्फी जोन्स का चयन सौना बाथ में हुई बातचीत से संभव हुआ। ‘फुटबॉल मैनेजर’ गेम से चिली को बेन ब्रेरेटन डियाज मिले। फेडरेशन सीधे परिवारों से भी जुड़ रहे हैं; पोलैंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने तो न्यूयॉर्क जाकर युवा खिलाड़ी जूलियन हॉल की मां से मुलाकात की और उन्हें पोलैंड की जर्सी भेंट की। विदेशी मूल के खिलाड़ियों की यह होड़ वर्ल्ड कप का एक स्थायी हिस्सा बन चुकी है। अल्जीरिया की टीम में 50% विदेशी मूल के खिलाड़ी अपनी टीम में सबसे ज्यादा विदेशी मूल के खिलाड़ी शामिल करने में अल्जीरिया (13) शीर्ष पर है, जबकि हैती में 12 ऐसे खिलाड़ी हैं। पहली बार खेल रही कुराकाओ की टीम में एक को छोड़कर सभी खिलाड़ी डच मूल के हैं। कतर की टीम में 11 अलग-अलग देशों में जन्मे खिलाड़ी हैं। वहीं, मोरक्को ने तो ब्राजील के खिलाफ मैच के दूसरे हाफ में ऐसे सभी 11 खिलाड़ी उतारे जिनका जन्म मोरक्को के बाहर हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

Mithali Raj, T20 World Cup, Womens Cricket, India, Australia, England, West Indies, South Africa, Laura Wolvaardt

Mithali Raj, T20 World Cup, Womens Cricket, India, Australia, England, West Indies, South Africa, Laura Wolvaardt

Hindi News Sports Cricket Mithali Raj, T20 World Cup, Womens Cricket, India, Australia, England, West Indies, South Africa, Laura Wolvaardt स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में कप्तान लौरा वोल्वार्ट का विकेट भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। शुक्रवार को जियोस्टार मीडिया डे के दौरान ICC टी-20 वर्ल्ड कप की एक्सपर्ट मिताली राज ने कहा, लौरा का विकेट जल्दी मिलने से साउथ अफ्रीकी टीम पर दबाव बनाया जा सकता है। पूर्व भारतीय कप्तान मिताली ने दोनों टीमों के बल्लेबाजी पैटर्न की तुलना करते हुए कहा, लौरा साउथ अफ्रीका के लिए वही रोल निभाती हैं, जो स्मृति मंधाना भारत के लिए करती हैं। लौरा हर मैच में एक छोर संभालकर खेलती हैं और बाकी के बल्लेबाज उनके इर्द-गिर्द बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने आगे कहा, अफ्रीका के लिए पहले 6 ओवरों के पावरप्ले में दिशा तय करने की पूरी जिम्मेदारी लौरा की ओपनिंग पार्टनरशिप और उनके स्टैंड पर टिकी होती है। ऐसे में उनका विकेट भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा। फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को आउट करना हर टीम का मुख्य प्लान मिताली ने आगे कहा, किसी भी फॉर्मेट में फॉर्म में चल रहे या सेट बल्लेबाज को जल्दी आउट करना विपक्षी टीम की पहली रणनीति होती है। जैसे हर टीम भारत के खिलाफ स्मृति मंधाना को जल्दी आउट करने का प्लान बनाती है, वैसे ही भारत को लौरा के लिए योजना बनानी होगी। अगर आप इन-फॉर्म बल्लेबाज को पावरप्ले में ही पवेलियन भेज देते हैं, तो आने वाले नए बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता है। टीम इंडिया ग्रुप-1 में 2 मैचौं में 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। टीम का अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हो सकते हैं सेमीफाइनलिस्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल को लेकर मिताली ने कहा, भारत के ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और भारत नॉकआउट में जगह बनाएंगे, क्योंकि दोनों टीमों ने अपने शुरुआती 2 मैच जीते हैं। वहीं दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में है। दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड की संभावनाएं कम होने के बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच कड़ा मुकाबला है, जिसमें वेस्टइंडीज मजबूत दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी मिताली के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए उसकी ओपनर जॉर्जिया वॉल और एंकर रोल निभाने वाली बेथ मूनी के साथ-साथ फीबी लिचफील्ड का विकेट जल्दी लेना होगा, जो हाई स्ट्राइक रेट से खेलती हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास सीमर्स और स्पिनर्स का बेहतरीन ऑलराउंड अटैक है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला केवल स्किल का नहीं बल्कि मानसिक मजबूती का होगा। जो टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेलेगी और परिस्थितियों के अनुसार तुरंत प्लान बदलेगी, वही जीत दर्ज करेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा। इस मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Mexico Football World Cup Knockout: Luis Romo Scores, Advances

Mexico Football World Cup Knockout: Luis Romo Scores, Advances

स्पोर्ट्स डेस्क45 मिनट पहले कॉपी लिंक को-होस्ट मैक्सिको फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में पहुंच गई है। वह टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली इस एडिशन की पहली टीम बन गई। उसने शुक्रवार के आखिरी मुकाबले में साउथ कोरिया को 1-0 के अंतर से हराया। ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा। मैच का इकलौता गोल 50वें मिनट में लुइस रोमो ने दागा। अब मैक्सिको अपने आखिरी ग्रुप मैच में चेक गणराज्य से भिड़ेगा, जबकि साउथ कोरिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। मैक्सिको के खिलाड़ियों का सेलिब्रेशन देखिए। इस जीत से टीम 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। कोरिया 3 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। मैच में खास मैक्सिको ने पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच जीते हैं। उसे इस एडिशन में लगातार दूसरी जीत मिली है। मैक्सिको ने 8 साल बाद वर्ल्डकप के नॉकआउट में प्रवेश किया है। टीम पिछली बार 2018 में राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई थी। मैक्सिको 2022 के वर्ल्ड कप में लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। टीम अब तक 2 बार क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। पहला हाफ गोलरहित रहा मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। दोनों टीमों ने डिफेंसिव शुरुआत की और गोल के मौके कम बने। फैंस ने फीके खेल पर नाराजगी भी जताई। रोमो ने मैक्सिको को बढ़त दिलाई दूसरे हाफ की शुरुआत में मैक्सिको ने 1-0 की बढ़त बना ली। यहां लुइस रोमो ने साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंग-ग्यू और डिफेंडर ली गिह्युक की गलती का फायदा उठाकर आसान गोल दागा। रेंगल ने आखिरी क्षणों में 2 गोल रोके साउथ कोरिया ने अंतिम मिनटों में गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन मैक्सिकन गोलकीपर राउल रेंगल ने आखिरी समय पर दो शानदार बचाव कर टीम की जीत तय कर दी। ————————————————- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कनाडा की फुटबॉल वर्ल्डकप में पहली जीत, डेविड की हैट्रिक ‘हैट्रिक… आत्मघाती गोल और 2 रेड कार्ड।’ ये सब कनाडा और कतर मैच में देखने को मिला, जिसमें कनाडा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल की। टीम ने होम फैंस के सामने कतर को ग्रुप-बी मैच में 6-0 के बड़े अंतर से हराया। वैंकूवर के BC पैलेस में शुक्रवार सुबह मिली इस जीत के हीरो जोनाथन डेविड रहे। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Jonathan David Hattrick | Canada Wins World Cup Match vs Qatar; 2 Red Cards

Jonathan David Hattrick | Canada Wins World Cup Match vs Qatar; 2 Red Cards

Hindi News Sports Jonathan David Hattrick | Canada Wins World Cup Match Vs Qatar; 2 Red Cards स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘हैट्रिक… आत्मघाती गोल और रेड कार्ड।’ ये सब कनाडा और कतर के मैच में देखने को मिला। इसमें कनाडा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल की। टीम ने अपने होम फैंस के सामने कतर को 6-0 से हराया। वैंकूवर के BC पैलेस में शुक्रवार सुबह मिली इस जीत के हीरो जोनाथन डेविड रहे। 26 साल के युवा स्टार ने मैच के इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में नाथन सालिबा के पास को कंट्रोल किया, फिर सटीक किक से बॉल को गोल पोस्ट में धकेल दिया और वर्ल्ड कप में अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। जोनाथन डेविड सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जोनाथन डेविड की हैट्रिक में खास फुटबॉल वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले कनाडा के पहले खिलाड़ी बने हैं। मौजूदा वर्ल्ड कप में दूसरी हैट्रिक लगाई है। पहली लियोनेल मेसी ने लगाई थी। होम ग्राउंड पर वर्ल्ड कप हैट्रिक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के ज्योफ हर्स्ट ने 1966 फाइनल में हैट्रिक जमाई थी। कनाडा को साइल लारिन के गोल से बढ़त मिली कनाडा ने 16वें मिनट में साइल लारिन के गोल से बढ़त हासिल की। फिर जोनाथन डेविड ने 29वें मिनट में गोल दागा। उन्होंने पहले हाफ के इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। साइल लारिन के गोल ने कनाडा को मैच में बढ़त दिलाई। कतर को 2 रेड कार्ड 33वें मिनट में ताजोन बुकेनन पर फाउल के लिए कतर के होमन अहमद को रेड कार्ड मिला। 51वें मिनट में इस्माइल कोन पर खतरनाक टैकल के बाद अस्सिम मादीबो को रेड कार्ड दिखाया गया। मादीबो के खतरनाक टैकल के बाद इस्माइल कोन गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इस्माइल कोन को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। कतर को आखिरी 49 मिनट 9 प्लेयर्स से खेलना पड़ा मादीबो को रेड कार्ड मिलने के बाद कतर की मुश्किलें बढ़ गईं। टीम को आखिरी 49 मिनट 9 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा। इसी कारण वह कनाडा के हमलों का सामना नहीं कर सकी। सालिबा का फ्री-किक पर गोल, मनाई का आत्मघाती गोल नाथन सालिबा ने 64वें मिनट में फ्री-किक से गोल किया। 75वें मिनट में मोहम्मद मनाई के आत्मघाती गोल से कनाडा की बढ़त 5-0 हो गई। इंजरी टाइम में डेविड ने तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम की 6-0 की ऐतिहासिक जीत तय की। इस जीत के साथ कनाडा नॉकआउट दौर के बेहद करीब पहुंच गया है, जबकि कतर की आगे की राह मुश्किल हो गई है। सालिबा ने इस्माइल कोन की जर्सी दिखाकर अपना गोल उन्हें समर्पित किया। साइल लारिन बोले- कनाडा ने दुनिया को अपना दम दिखाया कनाडा के स्ट्राइकर साइल लारिन ने कहा- ‘हमने दुनिया को दिखा दिया कि कनाडा क्या है। हमारे कई खिलाड़ी लगभग गुमनामी से आए हैं, लेकिन हमने अपना जज्बा और लड़ने की क्षमता दिखाई। हमने साबित किया कि हम विश्व मंच पर प्रदर्शन कर सकते हैं।’ ‘यह तो सिर्फ शुरुआत है। इस्माइल कोए की चोट दुखद है और भावुक करने वाली भी, लेकिन हम मैदान पर लौटे और अपना काम पूरा किया। कोने हमारे दिमाग में रहेंगे और हम उनके लिए भी खेलेंगे।’ मैच 26: स्विट्जरलैंड Vs बोस्निया, स्कोरलाइन 4-1 मंजाम्बी के डबल गोल से जीता स्विट्जरलैंड स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराकर ग्रुप-बी में स्थिति मजबूत कर ली। इंगलवुड में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। दूसरे हाफ में जोहान मंजाम्बी के डबल गोल ने स्विस टीम को बढ़त दिलाई। बोस्निया को आखिरी में 10 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा, क्योंकि तारिक मुहरेमोविच को खतरनाक टैकल के लिए रेड कार्ड मिला। LA स्टेडियम में 19 जून के मुकाबले में मंजाम्बी 71वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए और 74वें मिनट में शानदार वॉली से स्विट्जरलैंड को बढ़त दिलाई। 84वें मिनट में रुबिन वर्गास के गोल से बढ़त दोगुनी हो गई। 90वें मिनट में मंजाम्बी ने दूसरा गोल किया, जबकि इंजरी टाइम में कप्तान ग्रेनिट झाका ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 4-0 कर दिया। बोस्निया के लिए एरमिन माहमिक ने अंतिम क्षणों में एक गोल कर हार का अंतर कम किया, लेकिन टीम को 4-1 से हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने कतर के खिलाफ पहले मैच की निराशा पीछे छोड़कर नॉकआउट चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Jonathan David Hattrick | Canada Wins World Cup Match vs Qatar; 2 Red Cards

Jonathan David Hattrick | Canada Wins World Cup Match vs Qatar; 2 Red Cards

Hindi News Sports Jonathan David Hattrick | Canada Wins World Cup Match Vs Qatar; 2 Red Cards स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले कॉपी लिंक ‘हैट्रिक… आत्मघाती गोल और रेड कार्ड।’ ये सब कनाडा और कतर मैच में देखने को मिला, जिसमें कनाडा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल की। टीम ने होम फैंस के सामने कतर को 6-0 के बड़े अंतर से हराया। वैंकूवर के BC पैलेस में शुक्रवार सुबह मिली इस जीत के हीरो जोनाथन डेविड रहे। 26 साल के युवा स्टार ने मैच के इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में नाथन सालिबा के पास को हल्के टच से कंट्रोल किया, फिर जोरदार किक लगाकर बॉल को गोल पोस्ट में धकेल दिया। इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप में अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। वे सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। हैट्रिक सेलिब्रेट करते जोनाथन डेविड। जोनाथन डेविड की हैट्रिक में खास वे फुटबॉल वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले कनाडा के पहले खिलाड़ी बने हैं। डेविड ने मौजूदा वर्ल्ड कप में दूसरी हैट्रिक लगाई है। पहली लियोनेल मेसी ने लगाई थी। होम ग्राउंड पर वर्ल्डकप हैट्रिक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के ज्योफ हर्स्ट (1966) पहले हैं। साइल लारिन के गोल से कनाडा को बढ़त कनाडा को 16वें मिनट में साइल लारिन के गोल से बढ़त मिली। फिर जोनाथन डेविड ने 29वें मिनट में गोल दागा। उन्होंने पहले हाफ के इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में गोलकर स्कोर 3-0 कर दिया। साइल लारिन के गोल ने कनाडा को मैच में बढ़त दिलाई। कतर के 2 प्लेयर्स को रेड कार्ड 33वें मिनट में ताजोन बुकेनन पर फाउल के लिए कतर के होमन अहमद को रेड कार्ड मिला। 51वें मिनट में इस्माइल कोन पर खतरनाक टैकल के बाद अस्सिम मादीबो को रेड कार्ड दिखाया गया। मादीबो के खतरनाक टैकल के बाद इस्माइल कोन गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इस्माइल कोन को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। कतर को आखिरी 49 मिनट 9 प्लेयर्स से खेलना पड़ा मादीबो को रेड कार्ड मिलने के बाद कतर की मुश्किलें बढ़ गईं। टीम को आखिरी 49 मिनट 9 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा। इसी कारण वह कनाडा के हमलों का सामना नहीं कर सकी। सालिबा का फ्री-किक पर गोल, मनाई का आत्मघाती गोल नाथन सालिबा ने 64वें मिनट में फ्री-किक से गोल किया। 75वें मिनट में मोहम्मद मनाई के आत्मघाती गोल से कनाडा की बढ़त 5-0 हो गई। इंजरी टाइम में डेविड ने तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की और टीम की 6-0 की ऐतिहासिक जीत तय की। सालिबा ने इस्माइल कोन की जर्सी दिखाकर अपना गोल उन्हें समर्पित किया। साइल लारिन बोले- कनाडा ने दुनिया को अपना दम दिखाया कनाडा के स्ट्राइकर साइल लारिन ने कहा- ‘हमने दुनिया को दिखा दिया कि कनाडा क्या है। हमारे कई खिलाड़ी लगभग गुमनामी से आए हैं, लेकिन हमने अपना जज्बा और लड़ने की क्षमता दिखाई। हमने साबित किया कि हम विश्व मंच पर प्रदर्शन कर सकते हैं।’ ‘यह तो सिर्फ शुरुआत है। इस्माइल कोए की चोट दुखद है और भावुक करने वाली भी, लेकिन हम मैदान पर लौटे और अपना काम पूरा किया। कोने हमारे दिमाग में रहेंगे और हम उनके लिए भी खेलेंगे।’ मैच 26: स्विट्जरलैंड Vs बोस्निया, स्कोरलाइन 4-1 मंजाम्बी के डबल गोल से जीता स्विट्जरलैंड स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराकर ग्रुप-बी में स्थिति मजबूत कर ली। इंगलवुड में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। दूसरे हाफ में जोहान मंजाम्बी के डबल गोल ने स्विस टीम को बढ़त दिलाई। बोस्निया को आखिरी में 10 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा, क्योंकि तारिक मुहरेमोविच को खतरनाक टैकल के लिए रेड कार्ड मिला। LA स्टेडियम में 19 जून के मुकाबले में मंजाम्बी 71वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए और 74वें मिनट में शानदार वॉली से स्विट्जरलैंड को बढ़त दिलाई। 84वें मिनट में रुबिन वर्गास के गोल से बढ़त दोगुनी हो गई। 90वें मिनट में मंजाम्बी ने दूसरा गोल किया, जबकि इंजरी टाइम में कप्तान ग्रेनिट झाका ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 4-0 कर दिया। बोस्निया के लिए एरमिन माहमिक ने अंतिम क्षणों में एक गोल कर हार का अंतर कम किया, लेकिन टीम को 4-1 से हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने कतर के खिलाफ पहले मैच की निराशा पीछे छोड़कर नॉकआउट चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026

Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup - Women WC 2026

Hindi News Sports Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup Women WC 2026 | Cricket Football Tennis News स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले कॉपी लिंक फुटबॉल वर्ल्ड कप में ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फुटबॉलर नेमार दाहिनी पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने गुरुवार को बताया कि नेमार हैती के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम के साथ फिलाडेल्फिया नहीं जाएंगे। 34 साल नेमार न्यू जर्सी में रहकर अपनी रिकवरी प्रक्रिया जारी रखेंगे। वह टीम होटल की सुविधाओं में उपचार और फिटनेस पर काम करेंगे। ताकि जल्द से जल्द मैदान पर वापसी कर सकें। नेमार अभी तक पूरी टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए हैं। ब्राजीलियाई स्टार नेमार को 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते समय दाहिनी पिंडली में चोट लगी थी। चोट की प्रगति का आकलन करने के लिए सोमवार को उनके मेडिकल परीक्षण भी किए गए थे। ब्राजील ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत मोरक्को के खिलाफ 1-1 ड्रॉ से की थी। उस मुकाबले में भी नेमार उपलब्ध नहीं थे। अब टीम ग्रुप-सी में अपना दूसरा मैच हैती के खिलाफ खेलेगी। स्पोर्ट्स की अन्य बड़ी खबरें भी पढ़िए… पिछला IPL सबसे ज्यादा देखा गया, फाइनल सबसे ज्यादा देखा गया IPL 19 के फाइनल में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया। टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। मुंबई | IPL का 19वां सीजन लीग के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन बन गया है। इसकी कुल रीच 120 करोड़ के आंकड़े को पार गई। इस सीजन का फाइनल मुकाबला स्क्रीन पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच साबित हुआ। इस अकेले खिताबी मुकाबले ने टीवी और डिजिटल को मिलाकर 40 करोड़ से अधिक की रिकॉर्ड रीच हासिल की। इस साल दर्शकों के मैच देखने के तरीकों में बड़ा बदलाव आया और डिजिटल स्क्रीन्स पर ग्रोथ दर्ज की गई। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल वीडियो व्यूज 8% की सालाना बढ़त के साथ 25 अरब के पार पहुंच गए। डिजिटल माध्यमों पर क्षेत्रीय भाषाओं के वॉच-टाइम शेयर में 33% का भारी उछाल देखा गया। जियोस्टार के स्पोर्ट्स कंटेंट हेड सिद्धार्थ शर्मा के अनुसार, कंपनी की रणनीति खेल के दिग्गजों को एक साथ लाकर दर्शकों को मैच का एक अनोखा और इनसाइड अनुभव देने की थी। इस रणनीति के तहत भोजपुरी और हरियाणवी भाषाओं के फीड में असाधारण वृद्धि देखी गई। आखिरी 4 मिनट में 2 गोल खाकर हारी भारतीय हॉकी टीम रॉटरडैम | FIH प्रो लीग मुकाबले में भारत पुरुष हॉकी टीम को वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम एक समय जीत के करीब थी, लेकिन अंतिम चार मिनट में दो गोल खाकर मुकाबला गंवा बैठी। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत बढ़त बनाए रखने में सफल दिख रहा था, लेकिन जर्मनी ने शानदार वापसी की। 56वें मिनट में जस्टस वाइगैंड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर किया। मैच समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले याकॉब ब्रिला ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। मैच में भारत को तीन और जर्मनी को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय टीम अपने मौके भुनाने और बढ़त बचाने में नाकाम रही। एक दिन पहले भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर यादगार जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में मनप्रीत सिंह ने अपना 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर भारत के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत का अगला मुकाबला 21 जून को ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से होगा। ——————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup – Women WC 2026

Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup - Women WC 2026

Hindi News Sports Sports News Headlines Updates; FIFA World Cup Women WC 2026 | Cricket Football Tennis News स्पोर्ट्स डेस्क41 मिनट पहले कॉपी लिंक फुटबॉल वर्ल्ड कप में ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फुटबॉलर नेमार दाहिनी पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने गुरुवार को बताया कि नेमार हैती के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम के साथ फिलाडेल्फिया नहीं जाएंगे। 34 साल नेमार न्यू जर्सी में रहकर अपनी रिकवरी प्रक्रिया जारी रखेंगे। वह टीम होटल की सुविधाओं में उपचार और फिटनेस पर काम करेंगे। ताकि जल्द से जल्द मैदान पर वापसी कर सकें। नेमार अभी तक पूरी टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए हैं। ब्राजीलियाई स्टार नेमार को 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते समय दाहिनी पिंडली में चोट लगी थी। चोट की प्रगति का आकलन करने के लिए सोमवार को उनके मेडिकल परीक्षण भी किए गए थे। ब्राजील ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत मोरक्को के खिलाफ 1-1 ड्रॉ से की थी। उस मुकाबले में भी नेमार उपलब्ध नहीं थे। अब टीम ग्रुप-सी में अपना दूसरा मैच हैती के खिलाफ खेलेगी। स्पोर्ट्स की अन्य बड़ी खबरें भी पढ़िए… पिछला IPL सबसे ज्यादा देखा गया, फाइनल सबसे ज्यादा देखा गया IPL 19 के फाइनल में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया। टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। मुंबई | IPL का 19वां सीजन लीग के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन बन गया है। इसकी कुल रीच 120 करोड़ के आंकड़े को पार गई। इस सीजन का फाइनल मुकाबला स्क्रीन पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच साबित हुआ। इस अकेले खिताबी मुकाबले ने टीवी और डिजिटल को मिलाकर 40 करोड़ से अधिक की रिकॉर्ड रीच हासिल की। इस साल दर्शकों के मैच देखने के तरीकों में बड़ा बदलाव आया और डिजिटल स्क्रीन्स पर ग्रोथ दर्ज की गई। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल वीडियो व्यूज 8% की सालाना बढ़त के साथ 25 अरब के पार पहुंच गए। डिजिटल माध्यमों पर क्षेत्रीय भाषाओं के वॉच-टाइम शेयर में 33% का भारी उछाल देखा गया। जियोस्टार के स्पोर्ट्स कंटेंट हेड सिद्धार्थ शर्मा के अनुसार, कंपनी की रणनीति खेल के दिग्गजों को एक साथ लाकर दर्शकों को मैच का एक अनोखा और इनसाइड अनुभव देने की थी। इस रणनीति के तहत भोजपुरी और हरियाणवी भाषाओं के फीड में असाधारण वृद्धि देखी गई। आखिरी 4 मिनट में 2 गोल खाकर हारी भारतीय हॉकी टीम रॉटरडैम | FIH प्रो लीग मुकाबले में भारत पुरुष हॉकी टीम को वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम एक समय जीत के करीब थी, लेकिन अंतिम चार मिनट में दो गोल खाकर मुकाबला गंवा बैठी। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत बढ़त बनाए रखने में सफल दिख रहा था, लेकिन जर्मनी ने शानदार वापसी की। 56वें मिनट में जस्टस वाइगैंड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर किया। मैच समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले याकॉब ब्रिला ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। मैच में भारत को तीन और जर्मनी को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय टीम अपने मौके भुनाने और बढ़त बचाने में नाकाम रही। एक दिन पहले भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर यादगार जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में मनप्रीत सिंह ने अपना 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर भारत के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत का अगला मुकाबला 21 जून को ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से होगा। ——————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

South Africa Draws Czech Republic 1-1 in World Cup 2026

South Africa Draws Czech Republic 1-1 in World Cup 2026

अटलांटा12 मिनट पहले कॉपी लिंक टेबोहो मोक्वेना ने पेनल्टी में गोल दागा। अटलांटा में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। मैच के 5वें मिनट में मिखाल सादिलेक ने गोल कर चेकिया को बढ़त दिलाई, लेकिन 83वें मिनट में मिले पेनल्टी मौके को टेबोहो मोक्वेना ने गोल में बदलकर साउथ अफ्रीका की हार टाल दी। मिखाल सादिलेक ने फीफा 2026 का सबसे तेज गोल दाग दिया। मैच के गोल 5वां मिनट: अलेक्जेंडर सोज्का के पास पर मिखाल सादिलेक ने गोल कर चेकिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट का अब तक का सबसे तेज गोल रहा। 83वां मिनट: पावेल सुल्क के हैंडबॉल के कारण साउथ अफ्रीका को पेनल्टी मिली। टेबोहो मोक्वेना ने गेंद को गोलपोस्ट के निचले बाएं कोने में भेजकर स्कोर 1-1 कर दिया। मैच में खास चेकिया ने शुरुआती बढ़त लेने के बावजूद दूसरा गोल नहीं किया और इसका खामियाजा उसे बराबरी के रूप में भुगतना पड़ा। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेबोहो मोक्वेना ने येलो कार्ड मिलने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया और टीम को अहम अंक दिलाया। चेकिया के लाडिस्लाव क्रेजी को 75वें मिनट में येलो कार्ड मिला। साउथ अफ्रीका की वापसी पहले हाफ में पिछड़ने के बाद साउथ अफ्रीका ने लगातार दबाव बनाया। थापेलो मासेको, मोफोकेंग और माकगोपा ने कई मौके बनाए, लेकिन चेक गोलकीपर मातेज कोवार ने शानदार बचाव किए। आखिरकार 81वें मिनट में हैंडबॉल से मिली पेनल्टी ने अफ्रीकी टीम को मैच में वापस ला दिया। चेक गोलकीपर मातेज कोवार ने साउथ अफ्रीका को गोल करने से रोका। अगले मुकाबले ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबलों में साउथ अफ्रीका का सामना 25 जून को साउथ कोरिया से होगा, जबकि चेकिया की टीम मेक्सिको से भिड़ेगी। नॉकआउट में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को जीत की जरूरत होगी। —————————— फीफा वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढिए इंग्लैंड टीम के फुटबॉल वर्ल्डकप बेस के पास फायरिंग फुटबॉल वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम के बेस से 15 मिनट की दूरी पर फायरिंग से एक की मौत और 4 लोग घायल हो गए हैं। अमेरिका के कैनसस सिटी में 22 साल के ऑस्कर सांचेज-मुनोज को घटना का दोषी पाया गया है। हालांकि आधे घंटे के अंदर चार फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

South Africa Draws Czech Republic 1-1 in World Cup 2026

South Africa Draws Czech Republic 1-1 in World Cup 2026

अटलांटा7 घंटे पहले कॉपी लिंक टेबोहो मोक्वेना ने पेनल्टी में गोल दागा। अटलांटा में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। मैच के 5वें मिनट में मिखाल सादिलेक ने गोल कर चेकिया को बढ़त दिलाई, लेकिन 83वें मिनट में मिले पेनल्टी मौके को टेबोहो मोक्वेना ने गोल में बदलकर साउथ अफ्रीका की हार टाल दी। मिखाल सादिलेक ने फीफा 2026 का सबसे तेज गोल दाग दिया। मैच के गोल 5वां मिनट: अलेक्जेंडर सोज्का के पास पर मिखाल सादिलेक ने गोल कर चेकिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट का अब तक का सबसे तेज गोल रहा। 83वां मिनट: पावेल सुल्क के हैंडबॉल के कारण साउथ अफ्रीका को पेनल्टी मिली। टेबोहो मोक्वेना ने गेंद को गोलपोस्ट के निचले बाएं कोने में भेजकर स्कोर 1-1 कर दिया। मैच में खास चेकिया ने शुरुआती बढ़त लेने के बावजूद दूसरा गोल नहीं किया और इसका खामियाजा उसे बराबरी के रूप में भुगतना पड़ा। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेबोहो मोक्वेना ने येलो कार्ड मिलने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया और टीम को अहम अंक दिलाया। चेकिया के लाडिस्लाव क्रेजी को 75वें मिनट में येलो कार्ड मिला। साउथ अफ्रीका की वापसी पहले हाफ में पिछड़ने के बाद साउथ अफ्रीका ने लगातार दबाव बनाया। थापेलो मासेको, मोफोकेंग और माकगोपा ने कई मौके बनाए, लेकिन चेक गोलकीपर मातेज कोवार ने शानदार बचाव किए। आखिरकार 81वें मिनट में हैंडबॉल से मिली पेनल्टी ने अफ्रीकी टीम को मैच में वापस ला दिया। चेक गोलकीपर मातेज कोवार ने साउथ अफ्रीका को गोल करने से रोका। अगले मुकाबले ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबलों में साउथ अफ्रीका का सामना 25 जून को साउथ कोरिया से होगा, जबकि चेकिया की टीम मेक्सिको से भिड़ेगी। नॉकआउट में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को जीत की जरूरत होगी। —————————— फीफा वर्ल्डकप से जुड़ी यह खबर भी पढिए इंग्लैंड टीम के फुटबॉल वर्ल्डकप बेस के पास फायरिंग फुटबॉल वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम के बेस से 15 मिनट की दूरी पर फायरिंग से एक की मौत और 4 लोग घायल हो गए हैं। अमेरिका के कैनसस सिटी में 22 साल के ऑस्कर सांचेज-मुनोज को घटना का दोषी पाया गया है। हालांकि आधे घंटे के अंदर चार फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Kansas City Shooting Near England Football World Cup Base: 1 Dead, 4 Injured

Kansas City Shooting Near England Football World Cup Base: 1 Dead, 4 Injured

Hindi News Sports Kansas City Shooting Near England Football World Cup Base: 1 Dead, 4 Injured कैनसस सिटी9 मिनट पहले कॉपी लिंक इंग्लैंड ने 18 जून को फीफा 2026 में अपना पहला मैच खेला। टीम ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया। फुटबॉल वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम के बेस से 15 मिनट की दूरी पर फायरिंग से एक की मौत और 4 लोग घायल हो गए हैं। अमेरिका के कैनसस सिटी में 22 साल के ऑस्कर सांचेज-मुनोज को घटना का दोषी पाया गया है। हालांकि आधे घंटे के अंडर चार फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी बड़े स्तर पर सर्च अभियान चला रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात आधे घंटे के भीतर हुई चार अलग-अलग शूटिंग की गई। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी ऑस्कर सांचेज-मुनोज को हथियारबंद और खतरनाक बताया है। अधिकारियों के अनुसार उसके खिलाफ वायंडॉट काउंटी से एक लाख डॉलर का बॉन्ड वारंट भी जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि आरोपी दिखने पर तुरंत 911 या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दें। आरोपी ऑस्कर सांचेज-मुनोज अब भी फरार है। इंग्लैंड टीम के बेस के पास हुई घटना गोलीबारी की एक घटना प्रॉस्पेक्ट एवेन्यू इलाके में हुई, जो इंग्लैंड टीम के ट्रेनिंग बेस स्वोप सॉकर विलेज से लगभग 15 मिनट की दूरी पर है। इंग्लैंड की टीम कोच थॉमस टुखेल की अगुआई में टीम यहीं अभ्यास कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम को उसके होटल से ट्रेनिंग ग्राउंड तक भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ले जाया जा रहा है। क्रोएशिया पर 4-2 की जीत के बाद इंग्लैंड टीम कैनसस सिटी लौट चुकी है। रिजर्व खिलाड़ियों का एक बंद दरवाजों के पीछे अभ्यास मैच भी निर्धारित है। इंग्लैंड के बेस कैंप की तस्वीर। घर में आग लगी, लेकिन आरोपी नहीं मिला पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑस्कर सांचेज-मुनोज इंडिपेंडेंस इलाके के एक घर में छिपा हुआ है। इसके बाद कई घंटों तक घर की घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान मकान में आग लग गई। आग बुझने के बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। हालांकि उसकी कार मौके से बरामद हुई है। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान और तेज कर दिया गया। पुलिस बोली- गिरफ्तारी के करीब हैं कैनसस सिटी पुलिस प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने कहा, अगर कोई इस व्यक्ति को देखे तो तुरंत 911 पर कॉल करे। हम आरोपी के बेहद करीब हैं और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहते हैं। अर्जेंटीना मैच जा रहे फैंस को ले जा रहा उबर ड्राइवर भी घायल रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी की घटनाओं में एक उबर ड्राइवर भी घायल हुआ, जो अर्जेंटीना के मैच के लिए जा रहे प्रशंसकों को लेकर जा रहा था। इससे वर्ल्ड कप के दौरान शहर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच गोलीबारी की घटनाओं के बाद शहर में एक कार दुर्घटना और एक मौत की घटना भी सामने आई। पुलिस पूरे मामले को जोड़कर जांच कर रही है। इंग्लैंड टीम का समान चोरी हुआ था यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इंग्लैंड टीम हाल ही में एक चोरी की वारदात का भी सामना कर चुकी है। 14 जून को फ्लोरिडा से ट्रेनिंग बेस भेजे जा रहे सामान को रास्ते में निशाना बनाया गया था। चोरी हुए सामान में जॉर्डन पिकफोर्ड के फुटबॉल बूट्स, साइन की हुई इंग्लैंड जर्सियां, ट्रेनिंग किट, वर्ल्ड कप फुटबॉल, स्पीकर और अन्य सामान शामिल थे। बाद में इनमें से अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर… खराब मौसम ने भी बढ़ाई मुश्किलें इंग्लैंड टीम के कैनसस सिटी के दौरान खराब मौसम भी चिंता का कारण बना हुआ है। हाल के दिनों में तेज तूफान और 80 मील प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। नेशनल वेदर सर्विस ने लोगों को घरों के अंदर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी थी। इलाके में टॉरनेडो सायरन भी बजाए गए थे। इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-L मुकाबले में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने दो गोल किए, जबकि जूड बेलिंगहम और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल दागा। स्ट्राइकर हैरी केन इंग्लिश प्लेयर्स के साथ जश्न मानते हुए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…