Friday, 09 Oct 2026 | 07:27 PM

Trending :

EXCLUSIVE

FIFA World Cup fever even in space

FIFA World Cup fever even in space

न्यूयॉर्क15 मिनट पहले कॉपी लिंक स्पेस में फुटबॉल खेलते हुए अंतरिक्ष यात्री।- फाइल फोटो फीफा विश्व कप 2026 के बीच अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों ने फुटबॉल खेला है जिसका वीडियो सामने आया है। नासा के अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर, क्रिस विलियम्स, जैक हैथवे और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फुटबॉल खेलकर फीफा वर्ल्ड कप सेलिब्रेट किया। वीडियो में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में तीन अलग-अलग फुटबॉल घूमते हुए दिखे। अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा, ‘आप चाहे किसी भी टीम का समर्थन करें, पूरे दिल से चीयर करें। हम यहां ऊपर तक आपका उत्साह सुनना चाहते हैं।’ स्पेस पहुंची ट्रिओंडा बॉल ट्रिओंडा को खेल सामान बनाने वाली कंपनी एडिडास ने तैयार किया है। फीफा के अनुसार, इसका नाम स्पेनिश भाषा के शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ ‘तीन लहरें’ होता है. यह नाम इसलिए चुना गया क्योंकि 2026 का वर्ल्ड कप पहली बार तीन देशों कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। गेंद में लाल, हरा और नीला रंग इस्तेमाल किया गया है, जो इन तीनों देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसकी बनावट भी खास है, जिसमें चार पैनल मिलकर एक त्रिकोणीय आकार बनाते हैं, गेंद में गहरे सीम और उभरी हुई सतह दी गई है, जिससे बारिश या गीले मौसम में भी खिलाड़ियों को बेहतर पकड़ मिलती है और गेंद की उड़ान अधिक स्थिर रहती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

FIFA World Cup fever even in space

FIFA World Cup fever even in space

न्यूयॉर्क50 मिनट पहले कॉपी लिंक स्पेस में फुटबॉल खेलते हुए अंतरिक्ष यात्री।- फाइल फोटो फीफा विश्व कप 2026 के बीच अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों ने फुटबॉल खेला है जिसका वीडियो सामने आया है। नासा के अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर, क्रिस विलियम्स, जैक हैथवे और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) की अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फुटबॉल खेलकर फीफा वर्ल्ड कप सेलिब्रेट किया। वीडियो में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में तीन अलग-अलग फुटबॉल घूमते हुए दिखे। अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा, ‘आप चाहे किसी भी टीम का समर्थन करें, पूरे दिल से चीयर करें। हम यहां ऊपर तक आपका उत्साह सुनना चाहते हैं।’ स्पेस पहुंची ट्रिओंडा बॉल ट्रिओंडा को खेल सामान बनाने वाली कंपनी एडिडास ने तैयार किया है। फीफा के अनुसार, इसका नाम स्पेनिश भाषा के शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ ‘तीन लहरें’ होता है. यह नाम इसलिए चुना गया क्योंकि 2026 का वर्ल्ड कप पहली बार तीन देशों कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। गेंद में लाल, हरा और नीला रंग इस्तेमाल किया गया है, जो इन तीनों देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसकी बनावट भी खास है, जिसमें चार पैनल मिलकर एक त्रिकोणीय आकार बनाते हैं, गेंद में गहरे सीम और उभरी हुई सतह दी गई है, जिससे बारिश या गीले मौसम में भी खिलाड़ियों को बेहतर पकड़ मिलती है और गेंद की उड़ान अधिक स्थिर रहती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

FIFA World Cup 2026: Argentina vs Austria, France vs Iraq

FIFA World Cup 2026: Argentina vs Austria, France vs Iraq

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Argentina Vs Austria, France Vs Iraq | Messi & Mbappe Play Tonight स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बापे खेलते दिखेंगे। अर्जेंटीना का मुकाबला ऑस्ट्रिया से रात 10:30 बजे से डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच में हैट्रिक गोल करने वाले मेसी से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरा मैच फ्रांस और इराक के बीच रात 2:30 बजे से फिलाडेल्फिया स्टेडियम में होगा। नॉर्वे और सेनेगल का मैच सुबह 5:30 बजे से, जबकि जॉर्डन और अल्जीरिया का मुकाबला सुबह 8:30 बजे से खेला जाएगा। मैच-43: लगातार दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी चैंपियन अर्जेंटीना ग्रुप-J में शामिल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला ऑस्ट्रिया से होगा। इनके बीच दो फेंडली मैच खेले गए हैं। 1980 के मैच में अर्जेंटीना ने 5-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं 1990 में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। अर्जेंटीना ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच में लियोनेल मेसी के हैट्रिक गोल की बदौलत अल्जीरिया को 3-0 से हराया था। वहीं ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी। अर्जेंटीना को कप्तान लियोनेल मेसी से फिर गोल की उम्मीद होगी। वहीं रोड्रिगो डी पॉल और अल्वारेज भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। वहीं स्टार डेविड अलाबा और मार्सेल सबित्जर के कंधों पर ऑस्ट्रिया की जिम्मेदारी होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसैंड्रो मार्टिनेज, फैकुंडो मदीना, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एन्जो फर्नांडीज, थियागो अल्माडा, लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज। ऑस्ट्रिया: श्लेगर, म्वेने, डैनसो, लियनहार्ट, पोश, सीवाल्ड, लैमर, सबित्ज़र, बाउमगार्टनर, श्मिड, अरनाउतोविच। मैच-42: इराक के सामने एम्बापे की चुनौती ग्रुप-I में शामिल फ्रांस और इराक की टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने होंगी। फ्रांस ने अपने पहले मैच में सेनेगल को 3-1 से हराकर दमदार शुरुआत की थी। दूसरी तरफ इराक को नार्वे से 1-4 की हार झेलनी पड़ी थी। फ्रांस को कप्तान और स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे से गोल की उम्मीद होगी। एम्बापे और गोलकीपर माइक मैग्नन का अच्छा प्रदर्शन टीम की जीत तय कर सकते हैं। वहीं इराक को अपने स्टार फॉरवर्ड अयमान हुसैन से काउंटर-अटैक में गोल दागने की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: फ्रांस: मैग्नन, कुंडे, उपामेकानो, सालिबा, हर्नांडीज, चुआमेनी, कैमाविंगा, ग्रीजमैन, डेम्बेले, बारकोला, किलियन एम्बाप्पे। इराक: हाशिम, अली, सुलाका, अदन, अल-हज्जाज, रशीद, अमारी, इकबाल, जसीम, रेसान, अयमान हुसैन। मैच-41: इनफॉर्म अर्लिंग हालैंड को रोकने उतरेगी सेनेगल ग्रुप-I में शामिल नार्वे का सामना सेनेगल से होगा। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार टकराएंगी। दोनों टीमें सिर्फ एक बार इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में आमने-सामने थीं, जहां सेनेगल ने जीत दर्ज की थी। नार्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड जबरदस्त फॉर्म में हैं, जिन्होंने इराक के खिलाफ हैट्रिक जमाई थी। यह मैच नॉर्वे ने 4-1 से जीता था। वहीं सेनेगल पहला मैच फ्रांस से 1-3 से हारी थी। अर्लिंग हालैंड और कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड की जोड़ी नार्वे की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं सेनेगल सादियो माने और निकोलस जैक्सन पर निर्भर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: नार्वे: नाइलैंड, रायरसन, अयेर, हेगम, वोल्फ, एउर्सनेस, बर्गे, थॉर्स्टवेड, ओडेगार्ड, ऑस्कर बॉब, अर्लिंग हालैंड। सेनेगल: मेंडी, डियट्टा, कौलीबाली, नियाखाते, डियोफ, कैमारा, इद्रिसा गेये, पापे गेये, इसमाइला सार, निकोलस जैक्सन, सादियो माने। मैच-44: जॉर्डन और अल्जीरिया के लिए जीत जरुरी ग्रुप-J में शामिल दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। जॉर्डन को ऑस्ट्रिया ने 3-1 से और अल्जीरिया को अर्जेंटीना ने 3-0 से हराया था। जॉर्डन और अल्जीरिया के बीच 3 मैच खेले गए हैं। अल्जीरिया ने 1974 में 6-0 से, जॉर्डन ने 1988 में 2-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं 2004 का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों अरब देशों की यह पहली भिड़ंत है। जॉर्डन को अली ओलवान और मूसा तामरी पर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं अल्जीरिया का दारोमदार अनुभवी विंगर रियाद महरेज और अमीन गौरी पर होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: जॉर्डन: अबुलैला, अबुआलनादी, यजान अल-अरब, नसीब, एहसान हदाद, अल-रश्दान, अल-रवाबदेह, अबू ताहा, अली ओलवान, फखौरी, मूसा तामरी। अल्जीरिया: लुका जिदान, बेलघाली, बेंसेबैनी, ईसा मांडी, ऐत-नूरी, बेंटालेब, बौदाउई, जेरौकी, रियाद महरेज, अमीन गौरी, फारेस चैबी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

FIFA World Cup 2026: Argentina vs Austria, France vs Iraq

FIFA World Cup 2026: Argentina vs Austria, France vs Iraq

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026: Argentina Vs Austria, France Vs Iraq | Messi & Mbappe Play Tonight स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बापे खेलते दिखेंगे। अर्जेंटीना का मुकाबला ऑस्ट्रिया से रात 10:30 बजे से डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले मैच में हैट्रिक गोल करने वाले मेसी से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरा मैच फ्रांस और इराक के बीच रात 2:30 बजे से फिलाडेल्फिया स्टेडियम में होगा। नॉर्वे और सेनेगल का मैच सुबह 5:30 बजे से, जबकि जॉर्डन और अल्जीरिया का मुकाबला सुबह 8:30 बजे से खेला जाएगा। मैच-43: लगातार दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी चैंपियन अर्जेंटीना ग्रुप-J में शामिल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला ऑस्ट्रिया से होगा। इनके बीच दो फेंडली मैच खेले गए हैं। 1980 के मैच में अर्जेंटीना ने 5-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं 1990 में मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। अर्जेंटीना ने इस टूर्नामेंट के पहले मैच में लियोनेल मेसी के हैट्रिक गोल की बदौलत अल्जीरिया को 3-0 से हराया था। वहीं ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी। अर्जेंटीना को कप्तान लियोनेल मेसी से फिर गोल की उम्मीद होगी। वहीं रोड्रिगो डी पॉल और अल्वारेज भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। वहीं स्टार डेविड अलाबा और मार्सेल सबित्जर के कंधों पर ऑस्ट्रिया की जिम्मेदारी होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसैंड्रो मार्टिनेज, फैकुंडो मदीना, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एन्जो फर्नांडीज, थियागो अल्माडा, लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज। ऑस्ट्रिया: श्लेगर, म्वेने, डैनसो, लियनहार्ट, पोश, सीवाल्ड, लैमर, सबित्ज़र, बाउमगार्टनर, श्मिड, अरनाउतोविच। मैच-42: इराक के सामने एम्बापे की चुनौती ग्रुप-I में शामिल फ्रांस और इराक की टीमें पहली बार किसी इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने होंगी। फ्रांस ने अपने पहले मैच में सेनेगल को 3-1 से हराकर दमदार शुरुआत की थी। दूसरी तरफ इराक को नार्वे से 1-4 की हार झेलनी पड़ी थी। फ्रांस को कप्तान और स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे से गोल की उम्मीद होगी। एम्बापे और गोलकीपर माइक मैग्नन का अच्छा प्रदर्शन टीम की जीत तय कर सकते हैं। वहीं इराक को अपने स्टार फॉरवर्ड अयमान हुसैन से काउंटर-अटैक में गोल दागने की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: फ्रांस: मैग्नन, कुंडे, उपामेकानो, सालिबा, हर्नांडीज, चुआमेनी, कैमाविंगा, ग्रीजमैन, डेम्बेले, बारकोला, किलियन एम्बाप्पे। इराक: हाशिम, अली, सुलाका, अदन, अल-हज्जाज, रशीद, अमारी, इकबाल, जसीम, रेसान, अयमान हुसैन। मैच-41: इनफॉर्म अर्लिंग हालैंड को रोकने उतरेगी सेनेगल ग्रुप-I में शामिल नार्वे का सामना सेनेगल से होगा। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार टकराएंगी। दोनों टीमें सिर्फ एक बार इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में आमने-सामने थीं, जहां सेनेगल ने जीत दर्ज की थी। नार्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड जबरदस्त फॉर्म में हैं, जिन्होंने इराक के खिलाफ हैट्रिक जमाई थी। यह मैच नॉर्वे ने 4-1 से जीता था। वहीं सेनेगल पहला मैच फ्रांस से 1-3 से हारी थी। अर्लिंग हालैंड और कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड की जोड़ी नार्वे की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं सेनेगल सादियो माने और निकोलस जैक्सन पर निर्भर है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: नार्वे: नाइलैंड, रायरसन, अयेर, हेगम, वोल्फ, एउर्सनेस, बर्गे, थॉर्स्टवेड, ओडेगार्ड, ऑस्कर बॉब, अर्लिंग हालैंड। सेनेगल: मेंडी, डियट्टा, कौलीबाली, नियाखाते, डियोफ, कैमारा, इद्रिसा गेये, पापे गेये, इसमाइला सार, निकोलस जैक्सन, सादियो माने। मैच-44: जॉर्डन और अल्जीरिया के लिए जीत जरुरी ग्रुप-J में शामिल दोनों टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। जॉर्डन को ऑस्ट्रिया ने 3-1 से और अल्जीरिया को अर्जेंटीना ने 3-0 से हराया था। जॉर्डन और अल्जीरिया के बीच 3 मैच खेले गए हैं। अल्जीरिया ने 1974 में 6-0 से, जॉर्डन ने 1988 में 2-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं 2004 का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों अरब देशों की यह पहली भिड़ंत है। जॉर्डन को अली ओलवान और मूसा तामरी पर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं अल्जीरिया का दारोमदार अनुभवी विंगर रियाद महरेज और अमीन गौरी पर होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: जॉर्डन: अबुलैला, अबुआलनादी, यजान अल-अरब, नसीब, एहसान हदाद, अल-रश्दान, अल-रवाबदेह, अबू ताहा, अली ओलवान, फखौरी, मूसा तामरी। अल्जीरिया: लुका जिदान, बेलघाली, बेंसेबैनी, ईसा मांडी, ऐत-नूरी, बेंटालेब, बौदाउई, जेरौकी, रियाद महरेज, अमीन गौरी, फारेस चैबी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

women’s t20 world cup Bangladesh left Pakistan England scotland australia netherlands win t20 worldcup 2026

women's t20 world cup Bangladesh left Pakistan England scotland australia netherlands win t20 worldcup 2026

Hindi News Sports Cricket Women’s T20 World Cup Bangladesh Left Pakistan England Scotland Australia Netherlands Win T20 Worldcup 2026 15 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश विमेंस टीम ने पाकिस्तान विमेंस टीम को 23 रन से हराया। महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। दिन के सबसे बड़े उलटफेर में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया। लगातार तीसरी हार के साथ पाकिस्तान की टीम अपने दो ग्रुप मैच बाकी रहते ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई। साउथैम्प्टन के रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 123 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत रही, जबकि पाकिस्तान को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। दिन के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में स्कॉटलैंड को 38 रन से हराया। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें सोफिया डंकली ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। दिन के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टूर्नामेंट में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। खराब शुरुआत के बाद बांग्लादेश ने संभाली पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती पांच ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए और पावरप्ले के बाद स्कोर 3 विकेट पर 24 रन था। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना और सोभना मोस्तारी ने चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़कर पारी को संभाला। मोस्तारी 22 रन बनाकर आउट हुईं। अंतिम ओवरों में शोर्ना अख्तर ने 22 गेंदों पर 39 रन की तेज पारी खेली, जिससे बांग्लादेश 6 विकेट पर 123 रन तक पहुंच गया। टीम ने आखिरी चार ओवर में 43 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि नशरा संधू ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन खर्च किए। अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पाकिस्तान की बल्लेबाजी 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 गेंदों में 49 रन जोड़े। हालांकि साझेदारी टूटते ही पाकिस्तान की पारी बिखर गई और लगातार विकेट गिरते रहे। गुल फिरोजा 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मुनीबा अली ने 25 रन बनाए। इनके अलावा आयशा जफर (11) और कप्तान फातिमा सना (10) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं। नतीजतन पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। स्पिनर्स ने दिलाई बांग्लादेश को जीत बांग्लादेश की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। संजीदा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने 3-3 विकेट झटके। संजीदा ने 21 रन और नाहिदा ने 18 रन देकर यह सफलता हासिल की। इसके अलावा राबिया खान और रितु मोनी को 1-1 विकेट मिला। ———————————————— इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, स्कॉटलैंड को 38 रन से हराया महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रन से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। यह इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को, जबकि दूसरे मैच में आयरलैंड को हराया था। डंकली का अर्धशतक काफ इंजरी के कारण कप्तान नेट साइवर-ब्रंट इस मैच में नहीं खेल सकीं। उनकी जगह नंबर-3 पर उतरी सोफिया डंकली ने 37 गेंदों में 57 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। एलिस कैपसी ने भी 40 रन का योगदान दिया। केम्प-गिब्सन ने आखिरी 21 गेंदों में 61 रन बनाए एक समय इंग्लैंड की टीम 17वें ओवर में 139 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद मैदान पर फ्रेया केम्प और डैनी गिब्सन की जोड़ी ने कमान संभाली। दोनों ने महज 21 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी कर डाली। कैथरीन ब्रायस के 18वें ओवर में केम्प ने दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन बटोरे। इसके बाद अगले ओवर में गिब्सन ने कीर्ति गॉर्डन पर लगातार दो चौके और फिर एक 86 मीटर लंबा छक्का जड़कर स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया। महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सिर्फ पांचवां मौका है जब किसी टीम ने 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। एक्लेस्टोन ने तोड़ी स्कॉटलैंड की उम्मीदें 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन सोफी एक्लेस्टोन ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने कप्तान कैथरीन ब्रायस को आउट कर अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल किया और इसके बाद डार्सी कार्टर को भी पवेलियन भेजा। स्कॉटलैंड की ओर से सारा ब्रायस ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

women’s t20 world cup Bangladesh left Pakistan England scotland australia netherlands win t20 worldcup 2026

women's t20 world cup Bangladesh left Pakistan England scotland australia netherlands win t20 worldcup 2026

Hindi News Sports Cricket Women’s T20 World Cup Bangladesh Left Pakistan England Scotland Australia Netherlands Win T20 Worldcup 2026 5 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश विमेंस टीम ने पाकिस्तान विमेंस टीम को 23 रन से हराया। महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। दिन के सबसे बड़े उलटफेर में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया। लगातार तीसरी हार के साथ पाकिस्तान की टीम अपने दो ग्रुप मैच बाकी रहते ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई। साउथैम्प्टन के रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 123 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत रही, जबकि पाकिस्तान को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। दिन के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में स्कॉटलैंड को 38 रन से हराया। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 200 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें सोफिया डंकली ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। दिन के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टूर्नामेंट में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। खराब शुरुआत के बाद बांग्लादेश ने संभाली पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती पांच ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए और पावरप्ले के बाद स्कोर 3 विकेट पर 24 रन था। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना और सोभना मोस्तारी ने चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़कर पारी को संभाला। मोस्तारी 22 रन बनाकर आउट हुईं। अंतिम ओवरों में शोर्ना अख्तर ने 22 गेंदों पर 39 रन की तेज पारी खेली, जिससे बांग्लादेश 6 विकेट पर 123 रन तक पहुंच गया। टीम ने आखिरी चार ओवर में 43 रन जोड़े। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि नशरा संधू ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन खर्च किए। अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पाकिस्तान की बल्लेबाजी 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 गेंदों में 49 रन जोड़े। हालांकि साझेदारी टूटते ही पाकिस्तान की पारी बिखर गई और लगातार विकेट गिरते रहे। गुल फिरोजा 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मुनीबा अली ने 25 रन बनाए। इनके अलावा आयशा जफर (11) और कप्तान फातिमा सना (10) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं। नतीजतन पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। स्पिनर्स ने दिलाई बांग्लादेश को जीत बांग्लादेश की जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। संजीदा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने 3-3 विकेट झटके। संजीदा ने 21 रन और नाहिदा ने 18 रन देकर यह सफलता हासिल की। इसके अलावा राबिया खान और रितु मोनी को 1-1 विकेट मिला। ———————————————— इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, स्कॉटलैंड को 38 रन से हराया महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रन से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। यह इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को, जबकि दूसरे मैच में आयरलैंड को हराया था। डंकली का अर्धशतक काफ इंजरी के कारण कप्तान नेट साइवर-ब्रंट इस मैच में नहीं खेल सकीं। उनकी जगह नंबर-3 पर उतरी सोफिया डंकली ने 37 गेंदों में 57 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। एलिस कैपसी ने भी 40 रन का योगदान दिया। केम्प-गिब्सन ने आखिरी 21 गेंदों में 61 रन बनाए एक समय इंग्लैंड की टीम 17वें ओवर में 139 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद मैदान पर फ्रेया केम्प और डैनी गिब्सन की जोड़ी ने कमान संभाली। दोनों ने महज 21 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी कर डाली। कैथरीन ब्रायस के 18वें ओवर में केम्प ने दो छक्के और एक चौका लगाकर 20 रन बटोरे। इसके बाद अगले ओवर में गिब्सन ने कीर्ति गॉर्डन पर लगातार दो चौके और फिर एक 86 मीटर लंबा छक्का जड़कर स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया। महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सिर्फ पांचवां मौका है जब किसी टीम ने 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। एक्लेस्टोन ने तोड़ी स्कॉटलैंड की उम्मीदें 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन सोफी एक्लेस्टोन ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने कप्तान कैथरीन ब्रायस को आउट कर अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल विकेट हासिल किया और इसके बाद डार्सी कार्टर को भी पवेलियन भेजा। स्कॉटलैंड की ओर से सारा ब्रायस ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। ————————————————— ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंची महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हरा दिया। साउथैम्प्टन में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। यह टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की लगातार तीसरी जीत है। मूनी-गार्डनर के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 219 रन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 51 रन तक जॉर्जिया वॉल (17) तथा एलिस पेरी (1) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद बेथ मूनी (74) और एशले गार्डनर (58) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर पारी संभाली। अंत में जॉर्जिया वेयरहैम ने 41 रन की तेज पारी खेली, जिससे टीम 219 रन तक पहुंच गई। नीदरलैंड की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रही 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने 17 रन तक दोनों ओपनर गंवा दिए। इसके बाद बैबेट डी लीडे ने नाबाद 56 रन और स्टेरे कैलिस ने 43 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 96 रन जोड़े, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सकीं। मूनी और गार्डनर ने बनाए रिकॉर्ड बेथ मूनी ने टी-20 इंटरनेशनल करियर का

fifa world cup 2026 germany beats ivory coast 2 1 world cup knockout Ecuador Vs Curaçao

fifa world cup 2026 germany beats ivory coast 2 1 world cup knockout Ecuador Vs Curaçao

Hindi News Sports Fifa World Cup 2026 Germany Beats Ivory Coast 2 1 World Cup Knockout Ecuador Vs Curaçao 5 मिनट पहले कॉपी लिंक चार बार की चैंपियन जर्मनी ने टोरंटो में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप मैच में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। जर्मनी एक समय 0-1 से पीछे था, लेकिन सब्स्टीट्यूट डेनिज उंदाव ने दूसरे हाफ में दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 68वें मिनट में बराबरी का गोल किया और फिर 94वें मिनट में विजयी गोल दागा। सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में आए डेनिज उंदाव ने जर्मनी के लिए दो गोल किए। केसी ने दिलाई थी शुरुआती बढ़त आइवरी कोस्ट ने 30वें मिनट में कप्तान फ्रैंक केसी के गोल से बढ़त बनाई थी और पहले हाफ तक 1-0 से आगे रही। इससे पहले 22वें मिनट में जर्मनी का अलेक्सांद्र पावलोविच का गोल फाउल के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद काय हावर्त्ज का एक और गोल भी मान्य नहीं हुआ। नागल्समैन के बदलाव ने बदला मैच दूसरे हाफ में जर्मनी के कोच जूलियन नागल्समैन ने 60वें मिनट में तीन बदलाव किए। इनमें शामिल डेनिज उंदाव और नादीम अमीरी ने तुरंत असर दिखाया। अमीरी के क्रॉस पर उंदाव ने 68वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 94वें मिनट में आया जीत का गोल जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, तब इंजरी टाइम में फेलिक्स नमेचा के पास पर उंदाव ने शानदार फिनिश करते हुए जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। जर्मनी के लिए 11 मैचों में यह उनका नौवां अंतरराष्ट्रीय गोल है। आइवरी कोस्ट के पास अब भी मौका हार के बावजूद आइवरी कोस्ट की नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार हैं। टीम को अपने आखिरी ग्रुप मैच में कुराकाओ का सामना करना है। जीत मिलने पर वह अगले दौर में पहुंच सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

fifa world cup 2026 germany beats ivory coast 2 1 world cup knockout Ecuador Vs Curaçao

fifa world cup 2026 germany beats ivory coast 2 1 world cup knockout Ecuador Vs Curaçao

Hindi News Sports Fifa World Cup 2026 Germany Beats Ivory Coast 2 1 World Cup Knockout Ecuador Vs Curaçao 2 घंटे पहले कॉपी लिंक चार बार की चैंपियन जर्मनी ने टोरंटो में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप मैच में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। जर्मनी एक समय 0-1 से पीछे था, लेकिन सब्स्टीट्यूट डेनिज उंदाव ने दूसरे हाफ में दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 68वें मिनट में बराबरी का गोल किया और फिर 94वें मिनट में विजयी गोल दागा। सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में आए डेनिज उंदाव ने जर्मनी के लिए दो गोल किए। केसी ने दिलाई थी शुरुआती बढ़त आइवरी कोस्ट ने 30वें मिनट में कप्तान फ्रैंक केसी के गोल से बढ़त बनाई थी और पहले हाफ तक 1-0 से आगे रही। इससे पहले 22वें मिनट में जर्मनी का अलेक्सांद्र पावलोविच का गोल फाउल के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद काय हावर्त्ज का एक और गोल भी मान्य नहीं हुआ। नागल्समैन के बदलाव ने बदला मैच दूसरे हाफ में जर्मनी के कोच जूलियन नागल्समैन ने 60वें मिनट में तीन बदलाव किए। इनमें शामिल डेनिज उंदाव और नादीम अमीरी ने तुरंत असर दिखाया। अमीरी के क्रॉस पर उंदाव ने 68वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 94वें मिनट में आया जीत का गोल जब मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था, तब इंजरी टाइम में फेलिक्स नमेचा के पास पर उंदाव ने शानदार फिनिश करते हुए जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। जर्मनी के लिए 11 मैचों में यह उनका नौवां अंतरराष्ट्रीय गोल है। आइवरी कोस्ट के पास अब भी मौका हार के बावजूद आइवरी कोस्ट की नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार हैं। टीम को अपने आखिरी ग्रुप मैच में कुराकाओ का सामना करना है। जीत मिलने पर वह अगले दौर में पहुंच सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Uttarakhand Cricketers Journey to Indian T20 Team & World Cup

Uttarakhand Cricketers Journey to Indian T20 Team & World Cup

घास काटने से लेकर विश्व कप तक का सफर तय करने वाली उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत। कपकोट के दूरस्थ सुमटी गांव की पहाड़ियों पर दौड़ती एक छोटी-सी बच्ची भारतीय महिला टी-20 टीम में शामिल हो गई हैं। कभी भाइयों के साथ खेतों, आंगन और गली-मोहल्लों में क्रिकेट खेलने वाली प्रेमा रावत अब विश्व कप में भारत की जर्सी पहनकर उतरेंगी। . 24 वर्षीय प्रेमा का भारतीय टीम में चयन सिर्फ एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं, बल्कि पहाड़ के उस सपने की कहानी है, जो सीमित संसाधनों के बीच भी बड़ा होने का साहस रखता है। प्रेमा रावत बचपन में घास काटने और खेतों के काम में परिवार का हाथ बंटाती थीं। भाइयों के साथ खेलते-खेलते सीखा क्रिकेट प्रेमा ने कक्षा दो तक की पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय में की। बाद में परिवार बरेली चला गया। बचपन में वह अपने भाइयों के साथ क्रिकेट खेलती थीं। घर के आंगन, खेतों और खाली मैदानों में शुरू हुआ खेल धीरे-धीरे उनका जुनून बन गया। परिवार ने कभी यह नहीं कहा कि क्रिकेट लड़कियों का खेल नहीं है। पिता केदार सिंह रावत, जो एयरफोर्स में कार्यरत हैं, और मां बसंती देवी ने हर कदम पर उनका साथ दिया। क्रिकेटर प्रेमा अपने भाई हिमांशु और विमल के साथ। डांट भी सुनी, लेकिन नहीं छोड़ा बल्ला गांव में जब अधिकांश लड़कियां पारंपरिक कामों तक सीमित रहती थीं, तब प्रेमा के हाथों में बल्ला और गेंद हुआ करती थी। कई बार गेंद खेतों में चली जाती, पड़ोसियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती, लेकिन उनका जुनून कभी कम नहीं हुआ। मई-जून की तेज गर्मी में भी बरेली के मैदानों में घंटों अभ्यास करना उनकी दिनचर्या बन गया। छुट्टियों में गांव आने पर भी वह मालूखेत मिनी स्टेडियम में युवाओं के साथ अभ्यास करना नहीं भूलती थीं। क्रिकेटर भी, घस्यारी भी मां बसंती देवी बताती हैं कि क्रिकेट में नाम कमाने के बाद भी प्रेमा गांव की बेटी ही बनी हुई हैं। उन्हें घास काटना, खेतों की निराई-गुड़ाई करना और मवेशियों की देखभाल करना भी आता है। गांव लौटने पर वह पूरी तरह पहाड़ी जीवन में ढल जाती हैं। यही सादगी और जमीन से जुड़ाव उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रेमा ने अपनी अलग पहचान बनाई और एक-एक सीढ़ी चढ़ते हुए राष्ट्रीय टीम तक पहुंचीं। उत्तराखंड टीम से खुला राष्ट्रीय टीम का रास्ता उत्तराखंड की अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर टीम से खेलते हुए प्रेमा ने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी लेग स्पिन गेंदबाजी लगातार प्रभावी रही। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें इंडिया-ए टीम में मौका मिला। हाल ही में महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में उन्होंने 8 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। फाइनल में उनकी मैच जिताऊ गेंदबाजी ने भारतीय टीम के दरवाजे खोल दिए। महिला एशिया कप इमर्जिंग टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी से प्रेमा रावत चयनकर्ताओं की नजर में आईं। WPL ने दिया बड़ा मंच प्रेमा महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। देश और दुनिया की दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना उनके करियर का अहम पड़ाव साबित हुआ। यहीं से उनके खेल में आत्मविश्वास बढ़ा और राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने का रास्ता मजबूत हुआ। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी। गांव में जश्न, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा प्रेमा के चयन की खबर पहुंचते ही सुमटी गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर मां, दादी और परिवार के अन्य सदस्यों को मिठाई खिलाई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश सिंह कहते हैं कि प्रेमा की सफलता के बाद गांव की बेटियां भी खेलों में आगे बढ़ने का सपना देखने लगी हैं। हालांकि गांव में खेल सुविधाओं की कमी अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। भारतीय महिला टी-20 टीम में प्रेमा रावत के चयन की खबर मिलते ही सुमटी गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। इंग्लैंड-वेल्स में खेला जा रहा टी-20 विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में महिला टी-20 विश्व कप 2026 खेला जा रहा है। 12 जून से शुरू हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा। इस बार 12 टीमें कुल 33 मैचों में खिताब के लिए मुकाबला कर रही हैं। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। टीम ने पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत की है। ग्रुप-ए में भारत का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों से होना है। स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल के चोटिल होने के बाद उत्तराखंड की प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हाल ही में इंडिया-ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रेमा पहली बार विश्व कप जैसे बड़े मंच पर भारतीय टीम का हिस्सा बनी हैं। ऐसे में उत्तराखंड समेत पूरे देश की निगाहें अब इस युवा लेग स्पिनर पर भी रहेंगी। —————- ये खबर भी पढ़ें : कुनाल बोले- मस्ट विन मैच था, इसलिए लंबा खेला: रणजी में 7 घंटे तक क्रीज पर डटे रहे उत्तराखंड के कप्तान, दोहरा शतक जड़ा रणजी ट्रॉफी के निर्णायक मुकाबले में उत्तराखंड के कप्तान कुनाल चंदेला ने 207 रन की मैराथन पारी खेली। देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी मैदान पर असम के खिलाफ खेली गई यह पारी न सिर्फ टीम को संकट से बाहर निकालने वाली रही, बल्कि यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक भी बना। उन्होंने कहा- मस्ट विन मैच था, इसलिए एक-एक सत्र खेलता गया। पढ़ें पूरी खबर…

FIFA World Cup 2026 becomes a major platform for overseas players

FIFA World Cup 2026 becomes a major platform for overseas players

Hindi News Sports FIFA World Cup 2026 Becomes A Major Platform For Overseas Players चार्लोट हरपुर/ जोशुआ क्लोके. न्यूयॉर्क2 मिनट पहले कॉपी लिंक अपनी टीम में सबसे ज्यादा विदेशी मूल के खिलाड़ी शामिल करने में अल्जीरिया (13) शीर्ष पर है।- फाइल फोटो फीफा वर्ल्ड कप 2026 मैदान के साथ-साथ खिलाड़ियों की नागरिकता और माइग्रेशन के दिलचस्प आंकड़ों के लिए भी चर्चा में है। 48 टीमों के 1,248 खिलाड़ियों में से 292 खिलाड़ी उस देश के लिए नहीं खेल रहे हैं जहां उनका जन्म हुआ था। टूर्नामेंट में केवल 8 टीमें ऐसी हैं जिनमें कोई विदेशी मूल का खिलाड़ी शामिल नहीं है। माइग्रेशन, पुराने औपनिवेशिक संबंधों और फीफा के बदले नियमों ने वर्ल्ड कप की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। आंकड़ों के लिहाज से फ्रांस सबसे आगे है। इस वर्ल्ड कप में फ्रांस में जन्मे 98 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन इनमें से 76 खिलाड़ी फ्रांस की बजाय अन्य देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फुटबॉल में यह स्थिति नई नहीं है। 1930 के पहले वर्ल्ड कप में अमेरिकी टीम में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में जन्मे खिलाड़ी थे। समय के साथ फीफा ने दोहरी नागरिकता वाले नियमों में कई बदलाव किए। पहले यूथ लेवल पर एक देश के लिए खेलने के बाद टीम नहीं बदल सकते थे, लेकिन 2004 और 2009 में अल्जीरिया की मांग पर नियमों में ढील दी गई। नए नियम के अनुसार, यदि किसी खिलाड़ी ने 21 साल से पहले अधिकतम 3 प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं, तो आखिरी मैच के तीन साल बाद वह अपनी राष्ट्रीय टीम बदल सकता है। इसके अलावा जन्म, माता-पिता या दादा-दादी के जन्मस्थान या संबंधित देश में लगातार पांच साल रहने के आधार पर भी टीम चुनी जा सकती है। जमाल मुसियाला, फोलारिन बालोगन और डेक्लान राइस जैसे खिलाड़ी इसके बड़े उदाहरण हैं। डिएगो कोस्टा ने भी ब्राजील के लिए फ्रेंडली मैच खेलने के बाद स्पेन को चुना था। हालांकि, 2004 में ब्राजील के स्ट्राइकर एल्टन को बिना किसी पारिवारिक संबंध के भारी रकम देकर कतर की नागरिकता देने की बात भी सामने आई थी। इन नियमों के चलते अब फुटबॉल फेडरेशन सही खिलाड़ियों की तलाश के लिए बेहद आधुनिक और अप्रत्याशित तरीके अपना रहे हैं। वे एजेंटों के अलावा लिंक्डइन, वॉट्सऐप और ‘फुटबॉल मैनेजर’ जैसे वीडियो गेम्स के डेटाबेस का सहारा ले रहे हैं। कनाडा के ल्यूक डी फौगरोल्स का चयन पिता द्वारा कोच को भेजे गए लिंक्डइन मैसेज से और अल्फी जोन्स का चयन सौना बाथ में हुई बातचीत से संभव हुआ। ‘फुटबॉल मैनेजर’ गेम से चिली को बेन ब्रेरेटन डियाज मिले। फेडरेशन सीधे परिवारों से भी जुड़ रहे हैं; पोलैंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने तो न्यूयॉर्क जाकर युवा खिलाड़ी जूलियन हॉल की मां से मुलाकात की और उन्हें पोलैंड की जर्सी भेंट की। विदेशी मूल के खिलाड़ियों की यह होड़ वर्ल्ड कप का एक स्थायी हिस्सा बन चुकी है। अल्जीरिया की टीम में 50% विदेशी मूल के खिलाड़ी अपनी टीम में सबसे ज्यादा विदेशी मूल के खिलाड़ी शामिल करने में अल्जीरिया (13) शीर्ष पर है, जबकि हैती में 12 ऐसे खिलाड़ी हैं। पहली बार खेल रही कुराकाओ की टीम में एक को छोड़कर सभी खिलाड़ी डच मूल के हैं। कतर की टीम में 11 अलग-अलग देशों में जन्मे खिलाड़ी हैं। वहीं, मोरक्को ने तो ब्राजील के खिलाफ मैच के दूसरे हाफ में ऐसे सभी 11 खिलाड़ी उतारे जिनका जन्म मोरक्को के बाहर हुआ था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔