Sunday, 12 Apr 2026 | 09:23 PM

Trending :

EXCLUSIVE

मोदी बोले- भारत एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा:फ्रांस स्पेशल पार्टनर; मैक्रों बोले- दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय

मोदी बोले- भारत एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा:फ्रांस स्पेशल पार्टनर; मैक्रों बोले- दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय

पीएम मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मुंबई में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में ऐसे हेलिकॉप्टर का निर्माण करेंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भरेगा। मोदी ने फ्रांस को भारत का स्पेशल पार्टनर बताया और कहा कि दोनों देशों ने अपने रिश्तों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ लेवल तक अपग्रेड करने का फैसला किया है। ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का मतलब है कि दोनों देश सिर्फ व्यापार या हथियारों की खरीद-फरोख्त तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सुरक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, समुद्री इलाकों की सुरक्षा और बड़े वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करेंगे। इससे पहले दोनों देशों के बीच संबंध ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ लेवल के थे। यह पार्टनरशिप साल 1998 में शुरू हुई थी। इसके बाद मैक्रों ने इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम को संबोधित करते हुए कहा दुनिया के कई बड़ी कपनियों के CEO भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, IBM, एडोबी और पालो आल्टो नेटवर्क्स के CEO भारतीय हैं। अब भारत लीडरशिप करने वाला देश बन गया है। पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें… फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भाषण की 5 बड़ी बातें… फ्रांसीसी राष्ट्रपति के भारत दौरे से जुड़ी 6 तस्वीरें… राष्ट्रपति बनने के बाद चौथी बार भारत पहुंचे मैक्रों राष्ट्रपति बनने के बाद मैक्रों का यह चौथा भारत दौरा है। इससे पहले वे मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे। इसके बाद वे सितंबर 2023 में G20 समिट के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर आए थे। भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है और दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं। यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे से जुड़े बड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

Punjabi Woman in Pakistan Claims 20 Acres in India

Punjabi Woman in Pakistan Claims 20 Acres in India

वकील के चैंबर में पति के साथ बैठी सरबजीत कौर। पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। उसका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद उसने को जमींदार परिवार की बेटी बताते हुए दावा किया कि भारत में उसके परिवार के पास 15 से 20 किले ज . उसने कहा कि अतेह वी असीं लाहौरिए आं (यहां भी हम लाहौरिए हैं)। पाकिस्तान की तहसील चुनियां के गांव कानिया से उसका संबंध है। उसके परिवार के लोग वहां के लंबरदार रहे हैं। वहीं, इससे पहले उसने कहा था कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। उसने बताया था कि उनका प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। सरबजीत कौर को 11 फरवरी को शेल्टर होम से रिहा कर दिया गया था। इसके बाद वह अपने पति के घर वापस चली गई। पिछले महीने सरबजीत कौर को गिरफ्तार किया था। रिहाई के बाद सरबजीत की वकील के साथ ये फोटो सामने आई थी। – फाइल फोटो वीडियो पर लोग क्या कमेंट कर रहे… सरबजीत का जमीन को लेकर दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं। मनी सिमरन नाम के यूजर ने लिखा- इसे वहम है कि इंडिया में अभी भी जमीन और पैसे इसके हैं। वहीं विदुषी नाम की यूजर ने लिखा- ये लोग कितने खुश हो रहे बूढ़ी को फंसाकर। रिहाई के बाद सरबजीत ने कहीं अहम बातें… वकील ने मेरा केस जीता, बाहर लेकर आए: सरबजीत कौर ने कहा था कि मैं नूर हुसैन (सरबजीत कौर) अपने पति नासिर हुसैन के साथ हूं। मैं पाकिस्तान में बहुत बढ़िया हूं। मेरे वकील हसन, जो शेखूपुरा के हैं, ने मेरा केस जीता और मुझे बाहर लेकर आए। मैं उनका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। कलमा पढ़ा, उसी की बदौलत आजाद हुई: सरबजीत ने कहा कि उसे किसी इंसान पर भरोसा नहीं था, बल्कि सिर्फ अपने अल्लाह पर यकीन था। कलमा पढ़ा, उसी की बदौलत वह आजाद होकर बाहर आई। बाकी की जिंदगी पाकिस्तान में ही बिताएगी: सरबजीत ने कहा कि अब वह मेहनत करके अपनी जिंदगी गुजारेगी। बाकी की जिंदगी पाकिस्तान में ही बिताएगी। ग्राफिक्स में पढ़िए सरबजीत कौन है और उसके मामले में कब क्या हुआ… ——— ये खबर भी पढ़ें… सरबजीत का वकील बोला- इस्लाम खूबसूरत, सिख महिलाएं अपनाएं:जो भी अपनाएगी वह मेरी बहन; PAK में पंजाबी महिला का निकाह करवा चुका पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर शादी करने वाली सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा के वकील अहमद हसन पाशा का एक बड़ा बयान सामने आया है। उसने कहा है कि जो भी सिख महिला अपना धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर रही है, वह उसकी बहन के समान है। (पढ़ें पूरी खबर)

Hokey Players Sumit & Sonikas Rishikesh Wedding

Hokey Players Sumit & Sonikas Rishikesh Wedding

ऋषिकेश में शादी के फंक्शन के दौरान डांस करते सुमित और सोनिका। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य व ओलिंपिक मेडलिस्ट सुमित कुमार और राजस्थान की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सोनिका ऋषिकेश में शादी कर चुके हैं। दोनों 14 साल से एक दूसरे को जानते हैं। . दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में सोनिका ने बताया कि हम दोनों की लव स्टोरी साल 2012 में उस वक्त शुरू हुई, जब पहली बार उत्तराखंड के रुद्रपुर में सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट साथ खेला। खेल के मैदान में शुरू हुई पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यही रिश्ता एकदूसरे के जीवन साथी बनने तक पहुंच गया। 2016 में सुमित ने सोनिका को फोन कर प्रपोज किया। इसके बाद दोनों अपने करियर पर ध्यान देते रहे। बातचीत, खेल, साझा संघर्षों और पारिवारिक सहमति के बाद दोनों ने इस रिश्ते को 5 फरवरी को सात फेरों के बंधन में बांध दिया। 5 फरवरी को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित द ऑर्चिड ऋषिवन रिसोर्ट में सुमित और सोनिका की शादी हुई। अब सिलसिलेवार सुमित-सोनिका की लव स्टोरी के बारे में जानिए…. 2012 में दोनों की पहली मुलाकात सोनिका ने बताया कि सुमित मुझे 2012 से जानते हैं। हम दोनों पहली बार उत्तराखंड के रुद्रपुर में सब-जूनियर टूर्नामेंट के दौरान मिले थे। उस समय मैं लेफ्ट आउट खेलती थीं। सुमित मेरे खेल से काफी प्रभावित थे। वे अक्सर कहते थे कि सोनिका के खेल में पूर्व भारतीय कप्तान ममता खरब की झलक दिखाई देती है। सुमित मुझसे दो बैच सीनियर थे और शुरुआत में उनके खेल से ही आकर्षित हुए थे। 2014 में भोपाल कैंप से बढ़ी बातचीत सोनिका ने बताया कि साल 2014 में सुमित सीनियर प्लेयर कैंप के लिए भोपाल गए थे, वहीं मेरा चयन जूनियर इंडिया कैंप में हुआ। हरियाणा से होने के कारण दोनों का फ्रेंड सर्कल कॉमन था और खिलाड़ी आपस में अनुभव साझा करते थे। मेरा यह पहला कैंप था, जबकि सुमित पहले से कैंप का अनुभव रखते थे। सीनियर खिलाड़ी के रूप में सुमित ने मुझे फिटनेस टेस्ट, प्रैक्टिस पैटर्न और मानसिक तैयारी से जुड़ी कई जरूरी बातें समझाईं। यहीं से बातचीत और दोस्ती मजबूत होती गई। वरमाला के बाद सुमित ने सोनिका को झुककर नमन किया तो सोनिका ने भी हाथ जोड़े। 2014 में सुमित के गेम से प्रभावित हुईं सोनिका ने बताया कि 2014 में जब सुमित जूनियर इंडिया टीम के साथ मलेशिया खेलने गए, तो मैंने उनके मैच देखे और उनके खेल से प्रभावित हुईं। उसी दौरान मैं भी जूनियर टीम के साथ न्यूजीलैंड गईं, जो मेरे करियर का पहला इंटरनेशनल मैच था। मैंने इंडिया टीम में सुमित से पहले डेब्यू किया था, लेकिन करियर में सुमित ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया। सुमित ने कभी हार नहीं मानी सोनिका ने बताया कि हम दोनों का फ्रेंड सर्कल कॉमन था। मेरी बचपन की दोस्त हरमन भी उसी सर्कल का हिस्सा थी। बातचीत, खेल और साझा संघर्षों ने दोनों के बीच खास बॉन्डिंग बना दी। सुमित का पॉजिटिव एटीट्यूड, संघर्ष और परिवार के प्रति जिम्मेदारी मुझे बेहद पसंद आई। सुमित ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा आगे बढ़ने की सोच रखी। यही बात उन्हें खास बनाती है। सोनिका की मांग में सिंदूर भरते सुमित। 2016-17 में वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रपोज किया उन्होंने बताया कि साल 2016-17 में जूनियर वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुमित को लगा कि अब वे जीवन में कुछ बनने की राह पर हैं। इसी दौरान उन्होंने पहली बार मुझे फोन कर अपने दिल की बात कही और शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों पहले से एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन यह पहला औपचारिक इजहार था। 2021 में पिता को सुमित के बारे में बताया सोनिका ने बताया कि 2021 में जब सुमित ने ओलिंपिक खेला, तब मैंने पहली बार अपने पिता को उनके बारे में बताया। पिता ने पहले करियर पर फोकस करने की सलाह दी, लेकिन शादी के लिए सहमति भी दे दी। परिवार सुमित को उनके खेल के कारण पहले से जानता था। जब औपचारिक चर्चा हुई तो परिवार खुश था। सोनिका वरमाला डालते हुए सुमित। व्यस्त शेड्यूल के बीच टली शादी सोनिका बताती हैं कि 2021 से 2023 तक दोनों अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप और प्रो लीग में व्यस्त रहे, इसी कारण शादी की योजना टलती रही। 2021 में सुमित की मां के निधन के बाद मैंने उनके नाम का टैटू बनवाया। दोनों को पहाड़ और प्रकृति बेहद पसंद हैं, इसलिए शादी के लिए ऋषिकेश चुना गया। प्रो लीग खत्म होने के बाद समय कम था, इसलिए सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया। दोस्त से शादी करने का वादा निभाया उन्होंने बताया कि मेरी बचपन की दोस्त सिरसा की रहने वाली हरमन की शादी भी इसी महीने है। वह कनाडा में रहती है। हरमन और मैंने प्लान बनाया था कि एक साथ ही शादी करेंगे। पहले सुमित और मैंने नवंबर 2025 में शादी की योजना बनाई थी, लेकिन दोस्त की खुशी को ध्यान में रखते हुए तारीख फरवरी में तय की गई। अगर हरियाणा में शादी होती तो मेहमानों की सूची हजारों तक पहुंच जाती। आगे चलकर दोनों ग्रैंड रिसेप्शन की योजना बना रहे हैं। सुमित और सोनिका के अचीवमेंट़्स के बारे में जानिए…. ——————— ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणवी ओलिंपियन सुमित ने राजस्थानी सोनिका संग रचाई गुपचुप शादी:ऋषिकेश में ₹1 में सगाई, बिना दहेज 7 फेरे लिए हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले भारतीय हॉकी ओलिंपिक मेडलिस्ट सुमित कुमार और राजस्थान की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सोनिका टांडी ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। परिवारों की आपसी सहमति से दोनों ने उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित द ऑर्चिड ऋषिवन रिसोर्ट में सात फेरे लिए। पढ़ें पूरी खबर…

T20 World Cup Super 8; WC 2026 Points Table

T20 World Cup Super 8; WC 2026 Points Table

स्पोर्ट्स डेस्क5 दिन पहले कॉपी लिंक श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। आज आयरलैंड के खिलाफ अगर जिम्बाब्वे जीत गई तो टीम सुपर-8 में एंट्री के साथ ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से ही बाहर भी कर देगी। न्यूजीलैंड भी आज कनाडा को हराकर अगले राउंड में एंट्री कर सकती है। स्टोरी में वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-ए: पाकिस्तान को आखिरी मैच जीतना ही होगा ग्रुप-ए में रविवार को 2 मैच खेले गए। अमेरिका ने नामीबिया को 31 रन से हराया। वहीं भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। 6 पॉइंट्स के साथ टीम इंडिया टॉप पर है और सुपर-8 में भी एंट्री कर ली। वहीं अमेरिका 4 पॉइंट्स लेकर नंबर-2 पर पहुंच गई, टीम के सभी मैच खत्म हो गए। पाकिस्तान के भी 4 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन खराब रन रेट के कारण टीम तीसरे नंबर पर है। उनका आखिरी मैच नामीबिया से है, टीम तीनों मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। हालांकि, नामीबिया ने अगर पाकिस्तान को हरा दिया तो टीम 2009 की चैंपियन को ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर देगी। ग्रुप-बी: जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर सोमवार को होम टीम श्रीलंका ने 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका ने सुपर-8 में जगह बना ली। वहीं दूसरी हार से ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर पहुंच गया। टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार मिली। ऑस्ट्रेलिया को अब ओमान के खिलाफ आखिरी मैच में जीत के साथ जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने का इंतजार भी करना होगा। जिम्बाब्वे अगर श्रीलंका और आयरलैंड से हार जाए और ऑस्ट्रेलिया का रन रेट ग्रुप-बी में बेस्ट रहे, तभी कंगारू टीम क्वालिफाई कर पाएगी। वहीं जिम्बाब्वे ने आखिरी दोनों में से एक भी मैच जीत लिया तो टीम श्रीलंका के साथ सुपर-8 में जगह बना लेगी। ग्रुप-सी: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले राउंड में सोमवार को इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हराकर अगले राउंड में एंट्री कर ली। वेस्टइंडीज तीनों मैच जीतकर पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है। इस ग्रुप की बाकी टीमें इटली, नेपाल और स्कॉटलैंड 2 से ज्यादा हार के कारण ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुकी हैं। ग्रुप-डी: न्यूजीलैंड के पास सुपर-8 का मौका आज सुबह 11 बजे से न्यूजीलैंड कनाडा से भिड़ेगा। इसे जीतकर कीवी टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी साउथ अफ्रीका तीनों मैच जीतकर पहले ही अगले राउंड में एंट्री कर चुकी है। टीम ने अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को हरा दिया है। अफगानिस्तान और UAE 1-1 जीत से तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। टीमों को क्वालिफाई करने के लिए आखिरी मैच में जीत के साथ न्यूजीलैंड के हारने का इंतजार भी करना होगा। कनाडा आज हारा तो बाहर हो जाएगा। कुसल मेंडिस टॉप स्कोरर बने श्रीलंका के बैटर कुसल मेंडिस ने सोमवार को 51 रन बनाए, यह टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी रही। वे 168 रन बनाकर वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। टिम साइफर्ट 167 और ईशान किशन 158 रन के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। आज साइफर्ट के पास मेंडिस से आगे निकलने का मौका है। वहीं ईशान 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अगला मैच खेलेंगे। शाल्कविक टॉप विकेट टेकर अमेरिका के मीडियम पेस गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 13 विकेट हैं। साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई 8-8 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। आज जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी 2 विकेट लेकर नंबर-2 पर पहुंच सकते हैं। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ____________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में पहला शतक:निसांका की 52 बॉल में सेंचुरी, इंग्लैंड का सेकेंड हाईएस्ट टोटल; रिकॉर्ड्स टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को रिकॉर्ड्स का दिन रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका के पथुम निसांका ने टूर्नामेंट इतिहास का यादगार शतक जड़ते हुए सिर्फ 52 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक भी रहा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

3 Dead in Family Feud Gunfire

3 Dead in Family Feud Gunfire

वॉशिंगटन डीसी5 दिन पहले कॉपी लिंक रोड आइलैंड में आइस हॉकी रिंग में गेम के दौरान शूटिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आया। गोलीबारी के दौरान लोग झुकते और भागते नजर आ रहे हैं। अमेरिका के रोड आइलैंड में सोमवार दोपहर हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें हमलावर भी शामिल है। तीन अन्य लोग गंभीर हालत में हैं। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने इसे ‘टारगेटेड इवेंट’ बताया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि मकसद अब तक साफ नहीं है। पुलिस प्रमुख टीना गोंकाल्वेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों टीमें सीनियर नाइट मना रही थीं, तभी गोलीबारी शुरू हुई। मैदान में दो टीमें आमने-सामने थीं। इन टीमों में आसपास के कई स्कूलों के खिलाड़ी शामिल थे। मौके पर अफरातफरी मच गई। मेयर डोनाल्ड आर. ग्रेबिएन ने इसे बेहद डरावना अनुभव बताया। उन्होंने कहा, ‘ये हाई स्कूल के बच्चे थे, परिवार उनके साथ मैच देख रहे थे। एक खुशी का माहौल अचानक डर और दहशत में बदल गया।’ घटना की 6 तस्वीरें… सीसीटीवी वीडियो में दिखता है कि दाईं तरफ से गोलीबारी होती है, लोग घबरा जाते हैं। गोलीबारी के बाद लोग और प्लेयर्स भागते नजर आते हैं। फुटेज में दिखता है कि लोग बाउंड्री फांदकर भाग रहे हैं। थोड़ी ही देर में पूरा स्टेडियम खाली हो जाता है। घटना के बाद हॉकी रिंग के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस देखी गई। गोलीबारी के बाद हॉकी रिंग के बाहर कड़ी सुरक्षा देखी गई। गोलीबारी होते ही मैच छोड़ भागी टीमें मैच की लाइव स्ट्रीम में दिखा कि जैसे ही एक टीम डिफेंस से निकालने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। खिलाड़ी बेंच के पीछे छिपने लगे। रेफरी ने तुरंत सीटी बजाकर मैच रोका और बर्फ से बाहर चले गए। कुछ ही सेकंड में दोनों टीमें रिंग छोड़कर बोर्ड के ऊपर से कूदते हुए दूसरी तरफ के एग्जिट की ओर भागीं। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार शाम तक एरिना के आसपास सड़कों पर पुलिस की गश्त जारी थी। स्कूलों ने कहा- सभी छात्र सुरक्षित कोवेंट्री पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट के सुपरिंटेंडेंट डॉन कोवार्ट ने बयान जारी कर कहा कि उनकी हॉकी टीम के सभी छात्र सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कोवेंट्री पुलिस का एक अधिकारी छात्रों के साथ मौके पर मौजूद है। नॉर्थ स्मिथफील्ड हाई स्कूल के प्रिंसिपल डैन गेराग्टी ने भी बयान में कहा कि उनके सभी छात्र, खिलाड़ी और दर्शक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “यह खबर दिल तोड़ने वाली है। हमारा समुदाय इससे हिल गया है।” पुलिस प्रमुख ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां स्कूलों के साथ मिलकर छात्रों को काउंसलिंग सेवा उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि इस घटना का असर बच्चों पर देर से भी सामने आ सकता है। दो महीने पहले भी हुआ था हमला यह घटना ऐसे समय हुई है, जब करीब दो महीने पहले ही रोड आइलैंड ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुए हमले से दहला था। उस हमले में दो छात्रों की मौत हुई थी और नौ लोग घायल हुए थे। जांच अधिकारियों के मुताबिक उस मामले में हमलावर ने न्यू हैम्पशायर के सालेम में एक स्टोरेज सुविधा के अंदर खुद को गोली मार ली थी। इससे पहले उसने एमआईटी के एक प्रोफेसर की भी हत्या की थी। अमेरिका में गोलीबारी की पिछली बड़ी घटनाएं… 8 जनवरी 2026: अमेरिकी अधिकारी ने कार सवार महिला को गोली मारी, मौत फुटेज में एक ICE एजेंट कार ड्राइवर महिला पर फायरिंग करता दिखा। अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में इसी साल 8 जनवरी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक एजेंट ने कार सवार महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान रेनी गुड (37) के तौर पर हुई है। वह तीन बच्चों की मां थीं। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक महिला ने अधिकारियों को कार से टक्कर मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद एजेंट ने कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें… 27 नवंबर 2025: व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 2 नेशनल गार्ड्स घायल फायरिंग के बाद अफगान हमलावर को पकड़ते नेशनल गार्ड्स के जवान। अमेरिका में पिछले साल 27 नवंबर को व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स के 2 जवानों को गोली मार दी गई। इस मामले में एक अफगान शरणार्थी को हिरासत में लिया गया है। FBI अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल संदिग्ध की पहचान 29 साल के रहमानुल्लाह लाकनवाल के तौर पर हुई है। वह अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। उसने 2024 में शरणार्थी के दर्जे के लिए अप्लाई किया था और उसे अप्रैल 2025 में मंजूरी मिली थी। पूरी खबर पढ़ें… 29 सितंबर 2025: अमेरिका के मिशिगन में चर्च में गोलीबारी, 4 की मौत, फायरिंग के बाद चर्च में आग लगी अमेरिकी राज्य मिशिगन के ग्रैंड ब्लैंक शहर में 29 सितंबर को एक चर्च में गोलीबारी हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर मुठभेड़ में मारा गया। घटना के बाद चर्च में आग लग गई थी, जिससे चर्च पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चर्च का नाम चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (LDS) है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

World Cup 2026 First Century

World Cup 2026 First Century

स्पोर्ट्स डेस्क5 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को रिकॉर्ड्स का दिन रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका के पथुम निसांका ने टूर्नामेंट इतिहास का यादगार शतक जड़ते हुए सिर्फ 52 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक भी रहा। दूसरे मैच में इंग्लैंड ने इटली के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना दूसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। टीम ने 24 रन से मैच भी अपने नाम किया। दिन के बाकी मुकाबलों में अफगानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हराकर इस वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। पढ़िए तीनों मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… UAE Vs AFG पहला मैच 1. गुरबाज अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा बाद शून्य पर आउट रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे 10वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मोहम्मद नबी (9) दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राशिद खान और गुलबदीन नईब 8-8 बार शून्य पर आउट हुए हैं। 2. जादरान अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वाले बैटर इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 बार पचास या उससे ज्यादा रन की पारियां खेली हैं। गुरबाज (14) और मोहम्मद शहजाद (13) इस सूची में उनके पीछे हैं। 3. राशिद 700 टी-20 विकेट लेने वाले पहले बॉलर राशिद खान टी-20 क्रिकेट (लीग+डोमेस्टिक+इंटरनेशनल) में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। दूसरे नंबर पर 631 विकेट के साथ वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो हैं। ENG Vs ITA दूसरा मैच 4. इंग्लैंड का टी-20 वर्ल्ड कप में सेकेंड हाईएस्ट टोटल इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा सबसे बड़ा टोटल बना दिया। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन था। इंग्लैंड ने 12 छक्के लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप मैच में अपने सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड भी बना दिया। 5. जैक्स की इंग्लैंड के लिए फास्टेस्ट टी-20 वर्ल्ड कप फिफ्टी विल जैक्स ने इटली के खिलाफ 21 गेंद में फिफ्टी लगाकर इंग्लैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इयोन मॉर्गन और जोस बटलर के 25-25 गेंद वाले पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 6. इस वर्ल्ड कप में छठी बार 200+ टोटल बना 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड छठी बार 200+ स्कोर बना, जो इस टूर्नामेंट के एक एडिशन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2007 में 5 बार और 2016 व 2024 में 4-4 बार 200+ टोटल बने थे। 7. इटली ने 13 सिक्स लगाए इटली ने इंग्लैंड के खिलाफ 13 छक्के लगाकर टी-20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम द्वारा संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि टॉप पर अब भी नीदरलैंड्स (19 छक्के) के नाम है। SL Vs AUS तीसरा मैच 8. कुसल मेंडिस सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस श्रीलंका के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 97 छक्के जड़ते हुए दसुन शनाका को पीछे छोड़ा। 9. निसांका की श्रीलंका के लिए तीसरी सबसे तेज सेंचुरी पथुम निसांका ने श्रीलंका के लिए टी-20 में तीसरी सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 52 गेंद में यह शतक पूरा किया। इस फॉर्मेट में श्रीलंका के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अब भी कुसल परेरा के नाम है, जिन्होंने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नेल्सन में 44 गेंद में सेंचुरी ठोकी थी। निसांका टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए हाईएस्ट इंडविजुअल स्कोरर भी बन गए हैं। उन्होंने नाबाद 100 रन की पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड महेला जयवर्धने के नाम था, जिन्होंने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन बनाए थे। 10. वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरी बार हराया श्रीलंका ने वर्ल्ड कप (टी-20+वनडे) में केवल तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को हराया। 1996 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 7 विकेट की ऐतिहासिक जीत से लेकर 2009 में नॉटिंघम और अब 2026 में पल्लेकेले में 8 विकेट से जीत तक, श्रीलंका ने बड़े मौकों पर ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया है। 11. श्रीलंका के 182 के रनचेज से जुड़े 4 रिकॉर्डस 182 रन का लक्ष्य हासिल कर श्रीलंका ने 4 रिकॉर्ड्स बना दिए… टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का सबसे बड़ा रनचेज टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज टी-20I में पहली बार श्रीलंका ने बांग्लादेश/जिम्बाब्वे के अलावा किसी टीम के खिलाफ 180+ चेज किया श्रीलंका में खेले गए टी-20I में किसी भी टीम द्वारा दूसरा सबसे बड़ा रन चेज 12. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में पहला शतक पथुम निसांका का शतक टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया गया पहला शतक है। इससे पहले इस टीम के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर उमर अकमल के 94 रन थे, जो 2014 मीरपुर में आए थे। ————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ____________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप आज जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर:श्रीलंका समेत 5 टीमें सुपर-8 में पहुंचीं; न्यूजीलैंड को अगले राउंड के लिए जीत चाहिए श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। आज आयरलैंड के खिलाफ अगर जिम्बाब्वे जीत गई तो टीम सुपर-8 में एंट्री के साथ ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से ही बाहर भी कर देगी। न्यूजीलैंड भी आज कनाडा को हराकर अगले राउंड में एंट्री कर सकती है। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Aloe Vera Juice Health Benefits Explained; Nutrition Facts

Aloe Vera Juice Health Benefits Explained; Nutrition Facts

4 दिन पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक हम बचपन से एलोवेरा के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में सुनते आए हैं। स्किन में निखार लाने से लेकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने तक, इसके कई फायदे बताए जाते हैं। यही वजह है कि लोग इसका खूब इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों ही इसे एक बेहद उपयोगी औषधीय पौधा मानते हैं। साल 2016 में इंटरनेशनल पीयर रिव्यू ओपन एक्सेस जर्नल ‘बायोसाइंस बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च कम्युनिकेशन’ में एक स्टडी पब्लिश हुई। इसके मुताबिक, एलोवेरा में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी देखे गए हैं। इसलिए एलोवेरा घाव भरने, सनबर्न और स्किन डैमेज ठीक करने में मददगार हो सकता है। पिछले कुछ सालों में एलोवेरा जूस पीने का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग इसे पाचन सुधारने, शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन हेल्थ बेहतर बनाने वाले नेचुरल टॉनिक के रूप में अपना रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या रोज एलोवेरा जूस पीना वास्तव में सुरक्षित है। साथ ही इसका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? तो आइए, आज ‘जरूरत की खबर’ में एलोवेरा जूस से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से समझते हैं। साथ ही इसके फायदे, सही मात्रा, सेवन का तरीका और जरूरी सावधानियों पर भी चर्चा करेंगे। एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’ सवाल- एलोवेरा में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं? जवाब- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, एलोवेरा में भरपूर मात्रा में पानी होता है। साथ ही कैल्शियम, सोडियम और विटामिन C जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। एलोवेरा जूस आमतौर पर इसके पत्ते के अंदर मौजूद जेल को साफ करके तैयार किया जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से 100 ग्राम एलोवेरा जूस की न्यूट्रिशनल वैल्यू समझिए- सवाल- एलोवेरा जूस हमारे शरीर में क्या काम करता है? जवाब- एलोवेरा जूस मुख्य रूप से हमारे शरीर में ये काम करता है– पाचन तंत्र को सपोर्ट करता है। हाइड्रेशन बढ़ाता है। इंफ्लेमेशन कम करता है। गट हेल्थ को सपोर्ट करता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसमें मौजूद नेचुरल एंजाइम पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाते हैं। सवाल- रोज एलोवेरा जूस पीने के क्या फायदे हैं? जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए– एलोवेरा जूस में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स इम्यूनिटी को सपोर्ट करने और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। इसके एंजाइम्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं। यह हल्की कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत देते हैं। कम कैलोरी होने के कारण इसे पीने पर कैलोरी इंटेक का भी डर नहीं होता। एलाेवेरा जूस के बाकी हेल्थ बेनिफिट्स नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका क्या है? जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए– एलोवेरा जूस को हमेशा सीमित मात्रा में पिएं। इसे हमेशा पानी में मिलाकर ही पिएं। पानी मिलाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसमें मौजूद लेटेक्स की अधिकता दस्त, पेट में ऐंठन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का कारण बन सकती है। बेहतर है कि इसे सुबह खाली पेट या भोजन से आधे घंटे पहले पिएं। शुरुआत कम मात्रा से करें और शरीर की प्रतिक्रिया देखें। अगर पेट में दर्द, दस्त या जलन हो तो तुरंत बंद कर दें। लंबे समय तक नियमित सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना उचित है। सवाल- क्या एलोवेरा जूस खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है? जवाब- हां, खाली पेट लेने से इसका अवशोषण बेहतर होता है और पाचन तंत्र को एक्टिव करने में मदद मिलती है। हालांकि यह सभी के लिए सुरक्षित नहीं है। कुछ लोगों को इससे पेट दर्द, दस्त या ऐंठन हो सकती है। इसलिए पहले डॉक्टर की सलाह लें। सवाल- एलोवेरा जूस स्किन और बालों के लिए कैसे फायदेमंद है? जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए- एलोवेरा जूस में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C और E स्किन को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाने में मदद कर सकते हैं। इससे चेहरे पर निखार आता है। इसके हाइड्रेटिंग गुण स्किन को अंदर से सपोर्ट करते हैं और इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं। इससे पिंपल्स और हल्की स्किन इरिटेशन की समस्या में राहत मिल सकती है। साल 2018, में ‘जर्नल ऑफ ड्रग डिलीवरी एंड थेरेप्यूटिक्स’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, एलोवेरा में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स स्किन को मुलायम और हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके हीलिंग और पोषण गुणों के कारण कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में इसका खूब यूज किया जाता है। एलोवेरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्कैल्प हेल्थ को बेहतर बनाने, डैंड्रफ कम करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम के लिए संतुलित आहार और उचित हेयर केयर भी जरूरी है। सवाल- एक दिन में कितनी मात्रा में एलोवेरा जूस लेना सेफ है? जवाब- सामान्य तौर पर वयस्कों के लिए दिन में 20–30 ml एलोवेरा जूस पर्याप्त और सुरक्षित माना जाता है। इसे एक गिलास पानी में मिलाकर लेना बेहतर रहता है। सवाल- क्या एलोवेरा जूस पीने के कोई साइड इफेक्ट्स भी हैं? जवाब- हां, अधिक मात्रा में या लंबे समय तक एलोवेरा जूस पीने से कुछ लोगों में दस्त, पेट दर्द, ऐंठन या इलेक्ट्रोलाइट्स असंतुलन हो सकता है। इसका लैक्सेटिव प्रभाव शरीर में पोटेशियम की कमी की वजह बन सकता है। कुछ लोगों में एलर्जी या स्किन संबंधी रिएक्शन भी हो सकते हैं। सवाल- किन लोगों को एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए? जवाब- कुछ लोगों को एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए। जैसेकि- प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग। जिन्हें एलोवेरा से एलर्जी है। जिन्हें किडनी या लिवर डिजीज है। जिन्हें आंतों से जुड़ी समस्या है। जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है। जिनका ब्लड प्रेशर लो रहता है। जिनका ब्लड शुगर लो रहता है। सवाल- बाजार से एलोवेरा जूस खरीदते समय किन बाताें का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- इस दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखें। जैसेकि- FSSAI लाइसेंस नंबर और कंपनी की पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से दी गई हो। इंग्रीडिएंट लिस्ट ध्यान से पढ़ें। उसमें एडेड शुगर, आर्टिफिशियल कलर या फ्लेवर न हों। मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें। बोतल की सील

Mumbai Actress TV Set Suicide Story; Tunisha Sharma Boyfriend

Mumbai Actress TV Set Suicide Story; Tunisha Sharma Boyfriend

3 दिन पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय कॉपी लिंक बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-5 में जानिए एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा डेथ केस की। तुनिषा ने 2022 में अपने टीवी शो के सेट पर फांसी लगा ली। मौत से ठीक पहले उन्होंने एक्टर शीजान से 15 मिनट बात की, जिनसे उनका 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। जांच में सामने आया कि शीजान ने उन्हें थप्पड़ मारा था और चीटिंग करते पकड़े गए थे। 24 दिसंबर 2022 मुंबई के नयागांव के एक स्टूडियो में टीवी शो अलीबाबाः दास्तान ए काबुल, पार्ट- 1 की शूटिंग चल रही थी। शो की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा कॉल टाइम के मुताबिक करीब 8 बजे सेट पर पहुंची थीं। कई घंटों तक शूटिंग के बाद दोपहर करीब 3 बजे लंच ब्रेक हुआ। पूरी स्टारकास्ट वहीं मौजूद थी। सबने लंच किया और फिर ब्रेक लेकर अपनी-अपनी वैनिटी वैन में चले गए। 24 दिसंबर 2022 का वीडियो, जहां तुनिषा मेकअप करवा रही हैं। तुनिषा शो के गेटअप में थीं। कुछ लोगों से बात करने के बाद वो भी मेकअप रूम में गई। कुछ देर तक वो निकली ही नहीं। जब टीम ने गेट खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। तुनिषा कुछ दिनों से काफी परेशान थीं। 15 दिन पहले ही उनका शो के लीड एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप हुआ था। दोनों कई महीनों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर अचानक दोनों अलग हो गए। हालांकि इसके बावजूद दोनों प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के चलते सेट पर बातचीत करते थे। सेट पर मौजूद लोग भी देख रहे थे कि तुनिषा ब्रेकअप के बाद से काफी परेशान थीं। वो बार-बार शीजान से बात करने की कोशिश करती थीं, लेकिन वो उनसे कटे-कटे रहते थे। एक हफ्ते पहले ही उन्हें सेट पर पैनिक अटैक आ चुका था। ऐसे में उस रोज जब 10 मिनट तक तुनिषा ने दरवाजा नहीं खोला, तो उनके साथ काम करने वाले लोगों ने तुरंत मां को कॉल कर इसकी खबर दी, वो कॉल पर घबरा गई। तुनिषा के पिता नहीं थे, वो मां के साथ अकेले मुंबई में रहती थीं। परिवार के नाम पर मां के मुंह बोले भाई पवन कुमार ही थे, जो उनके घर के नजदीक ही रहते थे। तुनिषा की मां ने तुरंत उन्हें कॉल किया और दोनों ही अपने-अपने रास्ते सेट के लिए रवाना हुए। उनके घर से सेट डेढ़ घंटा दूर था। सेट पर हलचल मची थी, काफी देर के बाद भी तुनिषा ने दरवाजा नहीं खोला। पवन को बार-बार सेट से कॉल आ रहे थे। सबने तय किया कि दरवाजा तोड़ा जाए। उस समय तुनिषा के एक्स एक्टर शीजान भी वहीं मौजूद थे। उन्होंने दूसरे साथियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो मंजर देख हर कोई सहम गया। तुनिषा की लाश एक दुपट्टे की मदद से हैंडल पर लटकी थी। उन्होंने फांसी लगा ली थी और इस बात को 10-15 मिनट हो चुके थे। हैरानी की बात ये रही कि एक चहल-पहल भरा सेट, जहां सैकड़ों लोग मौजूद थे, ऐसी जगह तुनिषा ने ये कदम उठाया। शीजान तुनिषा को गोद में लिए कार की तरफ दौड़ पड़े। सभी कार से हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल में भी शीजान तुनिषा को उठाए हुए थे। तुनिषा की मां और पवन को ड्राइवर ने कॉल कर बताया कि उन्हें हॉस्पिटल लाया गया है और वो आंखें नहीं खोल रहीं। हॉस्पिटल का सीसीटीवी फुटेज। हॉस्पिटल पहुंचते ही तुनिषा को डेड ऑन अराइवल घोषित कर दिया। जब उनकी मां पहुंचीं, तो वो बेसुध हो गईं। कुछ देर बाद पवन भी पहुंच गए। पवन उस मंजर को याद कर कहते हैं, तुनिषा जा चुकी थी। मैंने उसे उठाने की बहुत कोशिश की, उसकी मम्मी ने उठाने की कोशिश की, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। तभी पुलिस भी आ गई। अगर उस मूमेंट पर वो लड़का (शीजान) मेरे सामने होता, तो मैं कुछ भी कर देता। तुनिषा के गले में निशान थे। वो इतनी प्यारी थी, सुंदर थी। जिस कंडीशन में हमने उस दिन उसे देखा, मैं वो कभी भूल नहीं सकता। तब तक पुलिस भी आ चुकी थी। मैं आपे से बाहर हो गया था। मुझे समझ नहीं आया कि ये कैसे हो सकता है। मेरा पुलिस वालों से भी झगड़ा हो गया। तुनिषा की मौत के तुरंत बाद ही पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई। हॉस्पिटल में ही तुनिषा की मां का बयान लिया गया। उन्होंने शीजान खान को बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद शीजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज हुई। अगले दिन यानी 25 दिसंबर को पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार किया। शीजान खान की गिरफ्तारी के दौरान लिया गया वीडियो। तुनिषा के अंतिम संस्कार में रोईं शीजान की बहन फलक शीजान की बहन फलक नाज तुनिषा के बेहद करीब थीं। वो अक्सर फलक के लिए पोस्ट करती थीं, जिसमें वो उन्हें आपी (बड़ी बहन) कहती थीं। फलक तुनिषा के अंतिम संस्कार में पहुंचीं और बुरी तरह रोती दिखीं। तुनिषा की मां भी उनके अंतिम संस्कार के समय बेहोश हो गई थीं। तुनिषा को लाल जोड़े में अंतिम विदाई दी गई थी। तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाए संगीन आरोप तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने पुलिस बयान में कहा कि शीजान से ब्रेकअप का तुनिषा पर बुरा असर पड़ा था। ब्रेकअप के बाद 16 दिसंबर यानी मौत से ठीक 8 दिन पहले तुनिषा को पैनिक अटैक आया था। उन्हें कांदीवली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस की मां से कहा कि उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है। तब एक दिन के ट्रीटमेंट के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। इस घटना को याद कर तुनिषा के मामा पवन कुमार कहते हैं, ‘मौत से करीब एक हफ्ता पहले उसे पैनिक अटैक आया था। अचानक उसे अस्पताल ले जाना पड़ा था। वह बार-बार कह रही थी, ‘शीजान ने मुझे चीट किया है, धोखा दिया है।’ उसे एक दिन अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा था। उसके बाद उसकी मम्मी ने शीजान से बात की थी कि अगर दोनों के बीच कुछ है तो प्यार से सुलझाओ। लेकिन उसने साफ कह दिया कि ‘मेरी लाइफ में इसकी कोई अहमियत नहीं है।’’ तुनिषा की मां ने भी पुलिस बयान में

Uterine Fibroids Symptoms; Reasons & Risk Factors

Uterine Fibroids Symptoms; Reasons & Risk Factors

4 दिन पहलेलेखक: अदिति ओझा कॉपी लिंक जैसे ही पीरियड्स की डेट नजदीक आती है, दिल में एक अनकहा डर बैठने लगता है। कहीं फिर से हैवी ब्लीडिंग न हो, कहीं वही असहनीय दर्द दोबारा न झेलना पड़े। कई महिलाओं के लिए ये सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हर महीने लौटने वाली चिंता बन जाती है। अक्सर इन तकलीफों को ‘नॉर्मल’ मान लिया जाता है। लेकिन हर बार ऐसा होना सामान्य नहीं है। कई मामलों में इसकी वजह यूटेरिन फाइब्रॉइड्स होते हैं। दरअसल, यूटेरिन की वॉल्स पर जब छोटी गांठें बन जाती हैं तो उन्हें ही यूटेरिन फाइब्रॉइड्स कहते हैं। बदलती लाइफस्टाइल, मोटापा और हॉर्मोनल इंबैलेंस की वजह से महिलाओं में यूटेरिन फाइब्रॉइड्स के मामले बढ़ रहे हैं। जर्नल ऑफ कंटेम्पररी क्लिनिकल प्रैक्टिस (JCCP) की रिसर्च के मुताबिक, दुनिया भर में 50 साल की उम्र तक हर 10 में से लगभग 7-8 महिलाओं को फाइब्रॉइड हो सकते हैं। यानी इस उम्र तक ज्यादातर महिलाओं में कभी-न-कभी फाइब्रॉइड बन सकते हैं। ऐसे में आज हम फिजिकल हेल्थ में जानेंगे कि– यूटेरिन फाइब्रॉइड्स क्या होते हैं? इनके लक्षण और कारण क्या हैं? कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है? एक्सपर्ट: डॉ. गीता जैन, HOD, ऑब्स्टेट्रिक्स, गायनेकोलॉजी एंड आईवीएफ, मैक्योर हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- फाइब्रॉइड क्या होते हैं? जवाब- फाइब्रॉइड गर्भाशय यानी यूटेरस में या उसके आसपास बनने वाली नॉन-कैंसरस गांठें होती हैं। ये मांसपेशियों और फाइब्रस टिशू से बनी होती हैं। इन्हें यूटेरिन मायोमा या लियोमायोमा कहा जाता है। फाइब्रॉइड का आकार अलग-अलग हो सकता है। कुछ फाइब्रॉइड मटर के दाने जितने छोटे होते हैं। लेकिन कुछ इतने बड़े हो जाते हैं कि पेट में सूजन या उभार साफ नजर आने लगता है। सवाल- फाइब्रॉइड कैसे बनते हैं? जवाब- फाइब्रॉइड बनने का सटीक कारण अब तक पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन डॉक्टर कुछ अहम वजहें मानते हैं। ग्राफिक से समझिए- एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन फाइब्रॉइड्स की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। यही वजह है कि मेनोपॉज (मेनोपॉज वह समय होता है, जब पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं और शरीर में प्रेग्नेंसी की प्रोसेस रुक जाती है।) के बाद जब हॉर्मोन का लेवल गिरता है, तो कई बार फाइब्रॉइड खुद ही छोटे हो जाते हैं। फाइब्रॉइड हर महिला में अलग गति से बढ़ते हैं। कुछ फाइब्रॉइड धीरे-धीरे बढ़ते हैं, कुछ तेजी से और कुछ लंबे समय तक एक ही आकार में बने रहते हैं। सवाल- फाइब्रॉइड कितनी तरह के होते हैं? जवाब- फाइब्रॉइड्स को उनकी जगह के आधार पर चार मुख्य प्रकारों में बांटा जाता है। इंट्राम्यूरल फाइब्रॉइड: ये गर्भाशय की मसल वॉल के अंदर होते हैं और सबसे कॉमन टाइप के होते हैं। सबम्यूकोसल फाइब्रॉइड: ये गर्भाशय की सबसे अंदर वाली परत के ठीक नीचे बढ़ते हैं। यही वह परत है, जो पीरियड के लिए जिम्मेदार होती है। सबसीरोसल फाइब्रॉइड: ये गर्भाशय की बाहरी सतह पर बनते हैं और बाहर की तरफ बढ़ते हैं। अगर ये बड़े हो जाएं, तो पेट के निचले हिस्से में इंफ्लेमेशन या उभार दिख सकता है और पेशाब की थैली या आंतों पर दबाव पड़ सकता है। पेडन्क्युलेटेड फाइब्रॉइड: ये कम पाए जाते हैं। ये गर्भाशय की दीवार से एक पतले जोड़ (जिसे पेडिकल कहते हैं) के जरिए जुड़े होते हैं। सवाल- फाइब्रॉइड के लक्षण क्या हैं? जवाब- फाइब्रॉइड के लक्षण हर महिला में एक जैसे नहीं होते। कई बार ये धीरे-धीरे बढ़ते हैं और शुरुआत में कोई खास परेशानी महसूस नहीं होती। लेकिन जैसे-जैसे फाइब्रॉइड का आकार बढ़ता है, शरीर इसके संकेत देने लगता है। नीचे ग्राफिक से फाइब्रॉइड के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में समझिए- सवाल- डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए? जवाब- अगर पेल्विक पेन (पेट के निचले हिस्से में दर्द) लगातार बना रहे, पीरियड्स बहुत ज्यादा या पेनफुल हों, फ्रिक्वेंट पीरियड आए या फिर लगातार कमजोरी महसूस हो, तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है। अचानक ज्यादा ब्लीडिंग या तेज पेल्विक पेन हो तो तुरंत मेडिकल हेल्प लें। सवाल- फाइब्रॉइड के रिस्क फैक्टर्स क्या हैं? जवाब- कुछ कंडीशंस में फाइब्रॉइड होने का रिस्क बढ़ जाता है। ये कंडीशन्स हॉर्मोनल बैलेंस और लाइफस्टाइल से जुड़ी होती हैं। अगर किसी महिला में ग्राफिक में दिए गए ये रिस्क फैक्टर्स मौजूद हों, तो यूटेरिन फाइब्रॉइड होने का रिस्क हो सकता है। सवाल- यूटेरिन फाइब्रॉइड का इलाज कैसे होता है? जवाब- इलाज फाइब्रॉइड के आकार, संख्या, जगह और लक्षणों पर निर्भर करता है। बिना लक्षण वाले छोटे फाइब्रॉइड्स में अक्सर सिर्फ नियमित जांच की सलाह दी जाती है। जरूरत पड़ने पर दवाएं, हॉर्मोनल थेरेपी या सर्जरी का विकल्प अपनाया जाता है। सवाल- क्या फाइब्रॉइड अल्ट्रासाउंड में हमेशा साफ दिखाई देते हैं? जवाब- ज्यादातर मामलों में फाइब्रॉइड साधारण अल्ट्रासाउंड में दिख जाते हैं। लेकिन कभी-कभी उनका आकार बहुत छोटा होता है या उनकी जगह ऐसी होती है कि वे साफ नजर नहीं आते। ऐसे केस में डॉक्टर ट्रांसवेजाइनल अल्ट्रासाउंड या MRI जैसी जांच की सलाह दे सकते हैं। सवाल- फाइब्रॉइड के रिस्क को कैसे कम किया जा सकता है? जवाब- फाइब्रॉइड के रिस्क को कम करने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। नीचे ग्राफिक में दिए पॉइंट्स को ध्यान से पढ़ें और इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें। हरी सब्जियों और साबुत अनाज में फाइबर होता है, जो हॉर्मोनल संतुलन में मदद करता है। बेरीज और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अलसी और हेल्दी फैट्स शरीर की ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। फाइब्रॉइड से जुड़े कुछ कॉमन सवाल और जवाब सवाल- क्या फाइब्रॉइड से एनीमिया हो सकता है? जवाब- हां, बार-बार या बहुत ज्यादा पीरियड्स होने पर एनीमिया हो सकता है। अगर फाइब्रॉइड के साथ एनीमिया के लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत बात करें। सवाल- क्या फाइब्रॉइड कैंसरस होते हैं? जवाब- नहीं, ज्यादातर मामलों में ये नॉन-कैंसरस होते हैं। सवाल- क्या फाइब्रॉइड दवाओं से खत्म हो जाते हैं? जवाब- दवाएं फाइब्रॉइड को पूरी तरह खत्म नहीं करतीं, लेकिन इनके लक्षणों को कंट्रोल करने और ग्रोथ को धीमा करने में मदद कर सकती हैं। सवाल- क्या फाइब्रॉइड दोबारा हो सकते हैं? जवाब- हां, कुछ मामलों में इलाज के बाद भी नए फाइब्रॉइड बन सकते हैं। इसलिए नियमित फॉलो-अप जरूरी है। यूटेरिन फाइब्रॉइड को सही समय पर जांच, बैलेंस लाइफस्टाइल और डॉक्टर की सलाह से बेहतर तरीके से मैनेज किया जा

Nirmala Sitharaman Germany Visit | Mathura Cow Culture Museum Feb 17 Current Affairs

Nirmala Sitharaman Germany Visit | Mathura Cow Culture Museum Feb 17 Current Affairs

Hindi News Career Nirmala Sitharaman Germany Visit | Mathura Cow Culture Museum Feb 17 Current Affairs 4 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जर्मनी दौरे पर पहुंचीं 16 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मनी पहुंचीं। म्यूनिख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वित्तमंत्री सीतारमण का स्वागत म्यूनिख में भारत के काउंसिल जनरल शत्रुघ्न सिन्हा ने किया। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन दोनों पक्षों ने हाल ही में संपन्न हुए भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के फायदों पर चर्चा की। वित्तमंत्री सीतारमण फाइनेंस से संबंधित जरूरी मुद्दों पर फोकस्‍ड पैनल चर्चाओं में भी भाग लेंगी। सम्मेलन में वित्तमंत्री कई देशों के मंत्रियों और उनके समकक्षों के साथ-साथ प्रमुख बहुपक्षीय संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठकें करेंगी। भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 27 जनवरी 2026 को साइन किया गया है। सीतारमण ने जर्मनी के APM टर्मिनल्‍स के CEO कीथ स्‍वेंडसन से मुकालात की। 2. द इकॉनमिक टाइम्स नेक्सटेक ह्यूमन कैपिटल इंडिया समिट 2026 शुरू द इकॉनमिक टाइम्स 6th नेक्सटेक ह्यूमन कैपिटल इंडिया समिट 2026 का आयोजन 18 और 19 फरवरी को किया जा रहा है। ये समिट गुरुग्राम में द लीला एम्बियंस गुरुग्राम होटल एंड रेसिडेंसेस में आयोजित किया जा रहा है। समिट का मुख्य उद्देश्य AI, डिजिटल इंटेलिजेंस और ह्यूमन स्किल्स को एक साथ जोड़कर भविष्य के लिए एक मजबूत और मॉडर्न कंपनी तैयार करना है। इस वर्ष समिट की थीम ‘माइंड्स एंड मशीन्स: शेपिंग टुमारो’ है, जिसका मतलब है कि मानव सोच और मशीन तकनीक मिलकर भविष्य का निर्माण करें। कार्यक्रम में RBL ग्रुप के को-फाउंडर और प्रोफेसर डेव उलरिच और ITI काउंसिल के प्रेसिडेंट एंड CEO जेसन ऑक्‍समैन चीफ गेस्ट होंगे। ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल और गायिका उषा उत्थुप भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने अनुभव साझा करेंगी। भारत की प्रमुख कंपनियों जैसे एक्सिस बैंक, गूगल इंडिया, एनटीपीसी, ओएनजीसी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और टेक महिंद्रा के HR प्रमुख भी इस समिट में भाग लेंगे। समिट में AI और GEN AI का प्रभाव, आने वाले समय में नई स्किल्स की जरूरत और वर्क कल्चर बेहतर करने में लीडर्शिप की भूमिका पर चर्चा होगी। 3. बिल गेट्स ने आंध्र सीएम चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की 16 फरवरी को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। बिल गेट्स के साथ फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल भी आंध्र प्रदेश पहुंचा। बिल गेट्स ने आंध्र की रियल टाइम गवर्नेंस सोसायटी (RTGS) सेंटर का भी दौरा किया। गेट्स ने चित्तूर में संजीवनी हेल्थ प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इसमें डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स और कम लागत वाली डायग्नोस्टिक सर्विसेस शामिल हैं। लंबे समय तक दुनिया के 10 सबसे बड़े अरबपतियों में शामिल रहे गेट्स फिलहाल अरबपतियों की लिस्ट में 17वें पायदान पर हैं। बिल गेट्स की नेटवर्थ फिलहाल 106 अरब डॉलर है। बिल गेट्स का नाम हाल ही में एपस्‍टीन फाइल्‍स केस में सामने आया था। इसके चलते आंध्र प्रदेश में उनके दौरे का विरोध भी हो रहा है। गेट्स ने चंद्र बाबू नायडू से गवर्नेंस और पब्लिक हेल्थ में टेक्नोलॉजी के उपयोग पर चर्चा की। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. तीसरा अंतरराष्ट्रीय आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 2026 शुरू 15 फरवरी को तीसरा अंतरराष्ट्रीय आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 2026 दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में शुरू हुआ। 2026 आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 15 से 17 फरवरी 2026 तक चलेगा। आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन का उद्देश्य प्राचीन चिकित्सा परंपरा और उसका आज के दौर में इस्तेमाल के रास्ते तलाशना है। इस कॉन्फ्रेंस की थीम “Evidence-Based AYUSH Interventions in Mind-Body Health है। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने किया। पहला अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन 4 से 7 दिसंबर 2017 तक दुबई में ही किया गया था। दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन 13 से 15 जनवरी 2024 तक किया गया था। सम्मेलन में फिल्म महोत्सव, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। 5. यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री गलुश्‍चेंको हिरासत में लिए गए 15 फरवरी को यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री जर्मन गलुश्‍चेंको को देश छोड़कर भागने की कोशिश करते समय सीमा पर हिरासत में ले लिया गया। गलुश्‍चेंको को ट्रेन से यूक्रेन की सीमा पार करने की कोशिश करते समय हिरासत में लिया गया। यूक्रेन की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी NABU ने ‘Midas’ नाम के बड़े भ्रष्टाचार मामले में गलुश्‍चेंको को हिरासत में लिया है। गलुश्‍चेंको पर लगभग 100 मिलियन डॉलर की मनी लॉन्ड्रिंग और क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन में शामिल होने के आरोप हैं। जर्मन गलुश्‍चेंको प्रधानमंत्री डेनिस श्मिहा के कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2021 से 2025 तक था। जुलाई 2025 से गलुश्‍चेंको न्याय मंत्री का पद संभाल रहे थे। नवंबर 2025 में भ्रष्टाचार जांच के कारण गलुश्‍चेंको को इस्तीफा देना पड़ा था। 6. फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 3 दिन के भारत दौरे पर 17 फरवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ भारत आए हैं। इमैनुएल 17 से 19 फरवरी तक मुंबई और नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। 17 फरवरी को मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी से मुंबई के लोक भवन में मुलाकात करेंगे। मैक्रों 17 फरवरी को ताज महल पैलेस होटल में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम का आयोजन करेंगे। मैक्रों 17 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन एंड कल्चरल कोमेमोरेशन 2026’ का संयुक्त उद्घाटन करेंगे। 18 फरवरी को मैक्रों नई दिल्ली पहुंचेंगे और भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। इस समिट में राफेल डील से संबंधित चर्चा भी हो सकती है। इस डील की लागत 3.25 लाख करोड़ है। इसके अंतर्गत 114 में से 90 राफेल भारत में ही निर्मित होंगे। इमैनुएल मैक्रों का ये चौथा भारत दौरा है। मिसलीनियस (MISCELLANEOUS) 7. मथुरा में बनेगा नेशनल काउ कल्चर म्यूजियम 16 फरवरी को उत्‍तर प्रदेश सरकार ने जानकारी दी कि मथुरा में देश का पहला ‘काउ कल्‍चर म्‍यूजियम’ बनेगा। ये म्यूजियम पंडित दीनदयाल उपाध्याय