Wednesday, 09 Sep 2026 | 04:25 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Aloe Vera Juice Health Benefits Explained; Nutrition Facts

4 दिन पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

हम बचपन से एलोवेरा के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में सुनते आए हैं। स्किन में निखार लाने से लेकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने तक, इसके कई फायदे बताए जाते हैं। यही वजह है कि लोग इसका खूब इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों ही इसे एक बेहद उपयोगी औषधीय पौधा मानते हैं।

साल 2016 में इंटरनेशनल पीयर रिव्यू ओपन एक्सेस जर्नल ‘बायोसाइंस बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च कम्युनिकेशन’ में एक स्टडी पब्लिश हुई। इसके मुताबिक, एलोवेरा में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी देखे गए हैं। इसलिए एलोवेरा घाव भरने, सनबर्न और स्किन डैमेज ठीक करने में मददगार हो सकता है।

पिछले कुछ सालों में एलोवेरा जूस पीने का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग इसे पाचन सुधारने, शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन हेल्थ बेहतर बनाने वाले नेचुरल टॉनिक के रूप में अपना रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या रोज एलोवेरा जूस पीना वास्तव में सुरक्षित है। साथ ही इसका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

तो आइए, आज ‘जरूरत की खबर’ में एलोवेरा जूस से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से समझते हैं। साथ ही इसके फायदे, सही मात्रा, सेवन का तरीका और जरूरी सावधानियों पर भी चर्चा करेंगे।

एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’

सवाल- एलोवेरा में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

जवाब- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, एलोवेरा में भरपूर मात्रा में पानी होता है। साथ ही कैल्शियम, सोडियम और विटामिन C जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। एलोवेरा जूस आमतौर पर इसके पत्ते के अंदर मौजूद जेल को साफ करके तैयार किया जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से 100 ग्राम एलोवेरा जूस की न्यूट्रिशनल वैल्यू समझिए-

सवाल- एलोवेरा जूस हमारे शरीर में क्या काम करता है?

जवाब- एलोवेरा जूस मुख्य रूप से हमारे शरीर में ये काम करता है–

  • पाचन तंत्र को सपोर्ट करता है।
  • हाइड्रेशन बढ़ाता है।
  • इंफ्लेमेशन कम करता है।
  • गट हेल्थ को सपोर्ट करता है।
  • कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • इसमें मौजूद नेचुरल एंजाइम पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाते हैं।

सवाल- रोज एलोवेरा जूस पीने के क्या फायदे हैं?

जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए–

  • एलोवेरा जूस में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स इम्यूनिटी को सपोर्ट करने और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।
  • इसके एंजाइम्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं।
  • यह हल्की कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत देते हैं।
  • कम कैलोरी होने के कारण इसे पीने पर कैलोरी इंटेक का भी डर नहीं होता।

एलाेवेरा जूस के बाकी हेल्थ बेनिफिट्स नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका क्या है?

जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए–

  • एलोवेरा जूस को हमेशा सीमित मात्रा में पिएं।
  • इसे हमेशा पानी में मिलाकर ही पिएं।
  • पानी मिलाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसमें मौजूद लेटेक्स की अधिकता दस्त, पेट में ऐंठन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का कारण बन सकती है।
  • बेहतर है कि इसे सुबह खाली पेट या भोजन से आधे घंटे पहले पिएं। शुरुआत कम मात्रा से करें और शरीर की प्रतिक्रिया देखें।
  • अगर पेट में दर्द, दस्त या जलन हो तो तुरंत बंद कर दें।
  • लंबे समय तक नियमित सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना उचित है।

सवाल- क्या एलोवेरा जूस खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है?

जवाब- हां, खाली पेट लेने से इसका अवशोषण बेहतर होता है और पाचन तंत्र को एक्टिव करने में मदद मिलती है। हालांकि यह सभी के लिए सुरक्षित नहीं है। कुछ लोगों को इससे पेट दर्द, दस्त या ऐंठन हो सकती है। इसलिए पहले डॉक्टर की सलाह लें।

सवाल- एलोवेरा जूस स्किन और बालों के लिए कैसे फायदेमंद है?

जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए-

  • एलोवेरा जूस में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C और E स्किन को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाने में मदद कर सकते हैं।
  • इससे चेहरे पर निखार आता है।
  • इसके हाइड्रेटिंग गुण स्किन को अंदर से सपोर्ट करते हैं और इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं।
  • इससे पिंपल्स और हल्की स्किन इरिटेशन की समस्या में राहत मिल सकती है।
  • साल 2018, में ‘जर्नल ऑफ ड्रग डिलीवरी एंड थेरेप्यूटिक्स’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, एलोवेरा में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स स्किन को मुलायम और हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
  • इसके हीलिंग और पोषण गुणों के कारण कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में इसका खूब यूज किया जाता है।
  • एलोवेरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्कैल्प हेल्थ को बेहतर बनाने, डैंड्रफ कम करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
  • हालांकि, बेहतर परिणाम के लिए संतुलित आहार और उचित हेयर केयर भी जरूरी है।

सवाल- एक दिन में कितनी मात्रा में एलोवेरा जूस लेना सेफ है?

जवाब- सामान्य तौर पर वयस्कों के लिए दिन में 20–30 ml एलोवेरा जूस पर्याप्त और सुरक्षित माना जाता है। इसे एक गिलास पानी में मिलाकर लेना बेहतर रहता है।

सवाल- क्या एलोवेरा जूस पीने के कोई साइड इफेक्ट्स भी हैं?

जवाब- हां, अधिक मात्रा में या लंबे समय तक एलोवेरा जूस पीने से कुछ लोगों में दस्त, पेट दर्द, ऐंठन या इलेक्ट्रोलाइट्स असंतुलन हो सकता है। इसका लैक्सेटिव प्रभाव शरीर में पोटेशियम की कमी की वजह बन सकता है। कुछ लोगों में एलर्जी या स्किन संबंधी रिएक्शन भी हो सकते हैं।

सवाल- किन लोगों को एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए?

जवाब- कुछ लोगों को एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए। जैसेकि-

  • प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं।
  • छोटे बच्चे और बुजुर्ग।
  • जिन्हें एलोवेरा से एलर्जी है।
  • जिन्हें किडनी या लिवर डिजीज है।
  • जिन्हें आंतों से जुड़ी समस्या है।
  • जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है।
  • जिनका ब्लड प्रेशर लो रहता है।
  • जिनका ब्लड शुगर लो रहता है।

सवाल- बाजार से एलोवेरा जूस खरीदते समय किन बाताें का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- इस दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखें। जैसेकि-

  • FSSAI लाइसेंस नंबर और कंपनी की पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से दी गई हो।
  • इंग्रीडिएंट लिस्ट ध्यान से पढ़ें। उसमें एडेड शुगर, आर्टिफिशियल कलर या फ्लेवर न हों।
  • मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।
  • बोतल की सील सुरक्षित और पैकेजिंग सही हो।
  • बहुत सस्ता या अनजान ब्रांड लेने से बचें।
  • खोलने के बाद स्टोरेज से जुड़े निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

……………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- आपका मोटापा फैट है या वाटर वेट: जानें ये क्या होता है, शरीर पानी क्यों स्टोर करता है, डॉक्टर को दिखाना कब जरूरी

प्रकृति और हमारे शरीर, दोनों के काम करने का साइंस एक जैसा है। दोनों बैलेंस के लिए काम करते हैं। शरीर को जब लगता है कि बैलेंस बनाने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत है तो वह ज्यादा पानी जमा कर लेता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PBKS Vs LSG IPL 2026 LIVE Score Update; Shreyas Iyer

April 19, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL में आज भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स...

Indian captain Harmanpreet Kaur. (Picture Credit: PTI)

June 8, 2026/
5:00 pm

आखरी अपडेट:08 जून, 2026, 17:00 IST टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के इंडिया ब्लॉक की बैठक में भाग लेने के लिए...

पनीर लौकी चीला: नवरात्रि में असली पनीर-लौकी का टेस्टी और क्लासी चीला, व्रत के लिए है परफेक्ट रेसिपी

March 18, 2026/
2:19 pm

नवरात्रि स्पेशल फूड रेसिपी:नवरात्रि के दौरान अक्सर लोग देखते हैं कि व्रत में ऐसा क्या बनाया जाता है जो क्लासी...

RBI 60 Posts Recruitment | IAF 47 Openings

April 28, 2026/
8:00 pm

13 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी SSB कॉन्स्टेबल जीडी के 404 पदों पर भर्ती का...

भारत से पहली क्रॉस-बॉर्डर रोबोटिक सर्जरी:पश्चिम एशिया में जंग के बीच कोकिलाबेन अस्पताल ने मुंबई से मस्कट में महिला की किडनी का ऑपरेशन किया

April 9, 2026/
1:05 pm

मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ने वर्ल्ड हेल्थ डे 2026 पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के...

Mumbai Goregaon Building Fire | 72-Year-Old Woman Dies

March 23, 2026/
3:11 am

31 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में गोकुलधाम कॉलोनी स्थित एक 24 मंजिला रिहायशी इमारत में रविवार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Aloe Vera Juice Health Benefits Explained; Nutrition Facts

Aloe Vera Juice Health Benefits Explained; Nutrition Facts

4 दिन पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

हम बचपन से एलोवेरा के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में सुनते आए हैं। स्किन में निखार लाने से लेकर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने तक, इसके कई फायदे बताए जाते हैं। यही वजह है कि लोग इसका खूब इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों ही इसे एक बेहद उपयोगी औषधीय पौधा मानते हैं।

साल 2016 में इंटरनेशनल पीयर रिव्यू ओपन एक्सेस जर्नल ‘बायोसाइंस बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च कम्युनिकेशन’ में एक स्टडी पब्लिश हुई। इसके मुताबिक, एलोवेरा में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी देखे गए हैं। इसलिए एलोवेरा घाव भरने, सनबर्न और स्किन डैमेज ठीक करने में मददगार हो सकता है।

पिछले कुछ सालों में एलोवेरा जूस पीने का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग इसे पाचन सुधारने, शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन हेल्थ बेहतर बनाने वाले नेचुरल टॉनिक के रूप में अपना रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या रोज एलोवेरा जूस पीना वास्तव में सुरक्षित है। साथ ही इसका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?

तो आइए, आज ‘जरूरत की खबर’ में एलोवेरा जूस से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से समझते हैं। साथ ही इसके फायदे, सही मात्रा, सेवन का तरीका और जरूरी सावधानियों पर भी चर्चा करेंगे।

एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, सीनियर क्लीनिकल डाइटीशियन, फाउंडर- ‘वनडाइडटुडे’

सवाल- एलोवेरा में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

जवाब- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, एलोवेरा में भरपूर मात्रा में पानी होता है। साथ ही कैल्शियम, सोडियम और विटामिन C जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। एलोवेरा जूस आमतौर पर इसके पत्ते के अंदर मौजूद जेल को साफ करके तैयार किया जाता है। नीचे दिए ग्राफिक से 100 ग्राम एलोवेरा जूस की न्यूट्रिशनल वैल्यू समझिए-

सवाल- एलोवेरा जूस हमारे शरीर में क्या काम करता है?

जवाब- एलोवेरा जूस मुख्य रूप से हमारे शरीर में ये काम करता है–

  • पाचन तंत्र को सपोर्ट करता है।
  • हाइड्रेशन बढ़ाता है।
  • इंफ्लेमेशन कम करता है।
  • गट हेल्थ को सपोर्ट करता है।
  • कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • इसमें मौजूद नेचुरल एंजाइम पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाते हैं।

सवाल- रोज एलोवेरा जूस पीने के क्या फायदे हैं?

जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए–

  • एलोवेरा जूस में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स इम्यूनिटी को सपोर्ट करने और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।
  • इसके एंजाइम्स और बायोएक्टिव कंपाउंड्स पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं।
  • यह हल्की कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत देते हैं।
  • कम कैलोरी होने के कारण इसे पीने पर कैलोरी इंटेक का भी डर नहीं होता।

एलाेवेरा जूस के बाकी हेल्थ बेनिफिट्स नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका क्या है?

जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए–

  • एलोवेरा जूस को हमेशा सीमित मात्रा में पिएं।
  • इसे हमेशा पानी में मिलाकर ही पिएं।
  • पानी मिलाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसमें मौजूद लेटेक्स की अधिकता दस्त, पेट में ऐंठन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का कारण बन सकती है।
  • बेहतर है कि इसे सुबह खाली पेट या भोजन से आधे घंटे पहले पिएं। शुरुआत कम मात्रा से करें और शरीर की प्रतिक्रिया देखें।
  • अगर पेट में दर्द, दस्त या जलन हो तो तुरंत बंद कर दें।
  • लंबे समय तक नियमित सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना उचित है।

सवाल- क्या एलोवेरा जूस खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है?

जवाब- हां, खाली पेट लेने से इसका अवशोषण बेहतर होता है और पाचन तंत्र को एक्टिव करने में मदद मिलती है। हालांकि यह सभी के लिए सुरक्षित नहीं है। कुछ लोगों को इससे पेट दर्द, दस्त या ऐंठन हो सकती है। इसलिए पहले डॉक्टर की सलाह लें।

सवाल- एलोवेरा जूस स्किन और बालों के लिए कैसे फायदेमंद है?

जवाब- नीचे दिए पॉइंटर्स से समझिए-

  • एलोवेरा जूस में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन C और E स्किन को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाने में मदद कर सकते हैं।
  • इससे चेहरे पर निखार आता है।
  • इसके हाइड्रेटिंग गुण स्किन को अंदर से सपोर्ट करते हैं और इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं।
  • इससे पिंपल्स और हल्की स्किन इरिटेशन की समस्या में राहत मिल सकती है।
  • साल 2018, में ‘जर्नल ऑफ ड्रग डिलीवरी एंड थेरेप्यूटिक्स’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, एलोवेरा में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स स्किन को मुलायम और हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
  • इसके हीलिंग और पोषण गुणों के कारण कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में इसका खूब यूज किया जाता है।
  • एलोवेरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्कैल्प हेल्थ को बेहतर बनाने, डैंड्रफ कम करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
  • हालांकि, बेहतर परिणाम के लिए संतुलित आहार और उचित हेयर केयर भी जरूरी है।

सवाल- एक दिन में कितनी मात्रा में एलोवेरा जूस लेना सेफ है?

जवाब- सामान्य तौर पर वयस्कों के लिए दिन में 20–30 ml एलोवेरा जूस पर्याप्त और सुरक्षित माना जाता है। इसे एक गिलास पानी में मिलाकर लेना बेहतर रहता है।

सवाल- क्या एलोवेरा जूस पीने के कोई साइड इफेक्ट्स भी हैं?

जवाब- हां, अधिक मात्रा में या लंबे समय तक एलोवेरा जूस पीने से कुछ लोगों में दस्त, पेट दर्द, ऐंठन या इलेक्ट्रोलाइट्स असंतुलन हो सकता है। इसका लैक्सेटिव प्रभाव शरीर में पोटेशियम की कमी की वजह बन सकता है। कुछ लोगों में एलर्जी या स्किन संबंधी रिएक्शन भी हो सकते हैं।

सवाल- किन लोगों को एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए?

जवाब- कुछ लोगों को एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए। जैसेकि-

  • प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाएं।
  • छोटे बच्चे और बुजुर्ग।
  • जिन्हें एलोवेरा से एलर्जी है।
  • जिन्हें किडनी या लिवर डिजीज है।
  • जिन्हें आंतों से जुड़ी समस्या है।
  • जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है।
  • जिनका ब्लड प्रेशर लो रहता है।
  • जिनका ब्लड शुगर लो रहता है।

सवाल- बाजार से एलोवेरा जूस खरीदते समय किन बाताें का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- इस दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखें। जैसेकि-

  • FSSAI लाइसेंस नंबर और कंपनी की पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से दी गई हो।
  • इंग्रीडिएंट लिस्ट ध्यान से पढ़ें। उसमें एडेड शुगर, आर्टिफिशियल कलर या फ्लेवर न हों।
  • मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें।
  • बोतल की सील सुरक्षित और पैकेजिंग सही हो।
  • बहुत सस्ता या अनजान ब्रांड लेने से बचें।
  • खोलने के बाद स्टोरेज से जुड़े निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

……………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- आपका मोटापा फैट है या वाटर वेट: जानें ये क्या होता है, शरीर पानी क्यों स्टोर करता है, डॉक्टर को दिखाना कब जरूरी

प्रकृति और हमारे शरीर, दोनों के काम करने का साइंस एक जैसा है। दोनों बैलेंस के लिए काम करते हैं। शरीर को जब लगता है कि बैलेंस बनाने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत है तो वह ज्यादा पानी जमा कर लेता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket