Thursday, 08 Oct 2026 | 08:11 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Hokey Players Sumit & Sonikas Rishikesh Wedding

ऋषिकेश में शादी के फंक्शन के दौरान डांस करते सुमित और सोनिका।

हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य व ओलिंपिक मेडलिस्ट सुमित कुमार और राजस्थान की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सोनिका ऋषिकेश में शादी कर चुके हैं। दोनों 14 साल से एक दूसरे को जानते हैं।

.

दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में सोनिका ने बताया कि हम दोनों की लव स्टोरी साल 2012 में उस वक्त शुरू हुई, जब पहली बार उत्तराखंड के रुद्रपुर में सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट साथ खेला। खेल के मैदान में शुरू हुई पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यही रिश्ता एकदूसरे के जीवन साथी बनने तक पहुंच गया।

2016 में सुमित ने सोनिका को फोन कर प्रपोज किया। इसके बाद दोनों अपने करियर पर ध्यान देते रहे। बातचीत, खेल, साझा संघर्षों और पारिवारिक सहमति के बाद दोनों ने इस रिश्ते को 5 फरवरी को सात फेरों के बंधन में बांध दिया।

5 फरवरी को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित द ऑर्चिड ऋषिवन रिसोर्ट में सुमित और सोनिका की शादी हुई।

अब सिलसिलेवार सुमित-सोनिका की लव स्टोरी के बारे में जानिए….

2012 में दोनों की पहली मुलाकात सोनिका ने बताया कि सुमित मुझे 2012 से जानते हैं। हम दोनों पहली बार उत्तराखंड के रुद्रपुर में सब-जूनियर टूर्नामेंट के दौरान मिले थे। उस समय मैं लेफ्ट आउट खेलती थीं। सुमित मेरे खेल से काफी प्रभावित थे। वे अक्सर कहते थे कि सोनिका के खेल में पूर्व भारतीय कप्तान ममता खरब की झलक दिखाई देती है। सुमित मुझसे दो बैच सीनियर थे और शुरुआत में उनके खेल से ही आकर्षित हुए थे।

2014 में भोपाल कैंप से बढ़ी बातचीत सोनिका ने बताया कि साल 2014 में सुमित सीनियर प्लेयर कैंप के लिए भोपाल गए थे, वहीं मेरा चयन जूनियर इंडिया कैंप में हुआ। हरियाणा से होने के कारण दोनों का फ्रेंड सर्कल कॉमन था और खिलाड़ी आपस में अनुभव साझा करते थे। मेरा यह पहला कैंप था, जबकि सुमित पहले से कैंप का अनुभव रखते थे। सीनियर खिलाड़ी के रूप में सुमित ने मुझे फिटनेस टेस्ट, प्रैक्टिस पैटर्न और मानसिक तैयारी से जुड़ी कई जरूरी बातें समझाईं। यहीं से बातचीत और दोस्ती मजबूत होती गई।

वरमाला के बाद सुमित ने सोनिका को झुककर नमन किया तो सोनिका ने भी हाथ जोड़े।

2014 में सुमित के गेम से प्रभावित हुईं सोनिका ने बताया कि 2014 में जब सुमित जूनियर इंडिया टीम के साथ मलेशिया खेलने गए, तो मैंने उनके मैच देखे और उनके खेल से प्रभावित हुईं। उसी दौरान मैं भी जूनियर टीम के साथ न्यूजीलैंड गईं, जो मेरे करियर का पहला इंटरनेशनल मैच था। मैंने इंडिया टीम में सुमित से पहले डेब्यू किया था, लेकिन करियर में सुमित ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया।

सुमित ने कभी हार नहीं मानी सोनिका ने बताया कि हम दोनों का फ्रेंड सर्कल कॉमन था। मेरी बचपन की दोस्त हरमन भी उसी सर्कल का हिस्सा थी। बातचीत, खेल और साझा संघर्षों ने दोनों के बीच खास बॉन्डिंग बना दी। सुमित का पॉजिटिव एटीट्यूड, संघर्ष और परिवार के प्रति जिम्मेदारी मुझे बेहद पसंद आई। सुमित ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा आगे बढ़ने की सोच रखी। यही बात उन्हें खास बनाती है।

सोनिका की मांग में सिंदूर भरते सुमित।

सोनिका की मांग में सिंदूर भरते सुमित।

2016-17 में वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रपोज किया उन्होंने बताया कि साल 2016-17 में जूनियर वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुमित को लगा कि अब वे जीवन में कुछ बनने की राह पर हैं। इसी दौरान उन्होंने पहली बार मुझे फोन कर अपने दिल की बात कही और शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों पहले से एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन यह पहला औपचारिक इजहार था।

2021 में पिता को सुमित के बारे में बताया सोनिका ने बताया कि 2021 में जब सुमित ने ओलिंपिक खेला, तब मैंने पहली बार अपने पिता को उनके बारे में बताया। पिता ने पहले करियर पर फोकस करने की सलाह दी, लेकिन शादी के लिए सहमति भी दे दी। परिवार सुमित को उनके खेल के कारण पहले से जानता था। जब औपचारिक चर्चा हुई तो परिवार खुश था।

सोनिका वरमाला डालते हुए सुमित।

सोनिका वरमाला डालते हुए सुमित।

व्यस्त शेड्यूल के बीच टली शादी सोनिका बताती हैं कि 2021 से 2023 तक दोनों अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप और प्रो लीग में व्यस्त रहे, इसी कारण शादी की योजना टलती रही। 2021 में सुमित की मां के निधन के बाद मैंने उनके नाम का टैटू बनवाया। दोनों को पहाड़ और प्रकृति बेहद पसंद हैं, इसलिए शादी के लिए ऋषिकेश चुना गया। प्रो लीग खत्म होने के बाद समय कम था, इसलिए सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया।

दोस्त से शादी करने का वादा निभाया उन्होंने बताया कि मेरी बचपन की दोस्त सिरसा की रहने वाली हरमन की शादी भी इसी महीने है। वह कनाडा में रहती है। हरमन और मैंने प्लान बनाया था कि एक साथ ही शादी करेंगे। पहले सुमित और मैंने नवंबर 2025 में शादी की योजना बनाई थी, लेकिन दोस्त की खुशी को ध्यान में रखते हुए तारीख फरवरी में तय की गई। अगर हरियाणा में शादी होती तो मेहमानों की सूची हजारों तक पहुंच जाती। आगे चलकर दोनों ग्रैंड रिसेप्शन की योजना बना रहे हैं।

सुमित और सोनिका के अचीवमेंट़्स के बारे में जानिए….

———————

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणवी ओलिंपियन सुमित ने राजस्थानी सोनिका संग रचाई गुपचुप शादी:ऋषिकेश में ₹1 में सगाई, बिना दहेज 7 फेरे लिए

हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले भारतीय हॉकी ओलिंपिक मेडलिस्ट सुमित कुमार और राजस्थान की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सोनिका टांडी ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। परिवारों की आपसी सहमति से दोनों ने उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित द ऑर्चिड ऋषिवन रिसोर्ट में सात फेरे लिए। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PM मोदी सेशेल्स रवाना, 11 साल में दूसरा दौरा:राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे; यहां हर 8वां व्यक्ति भारतीय मूल का

June 27, 2026/
9:12 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक तीन दिन सेशेल्स दौरे के लिए शनिवार सुबह 8.50 बजे रवाना हुए।...

RCB vs LSG Live Score, IPL 2026, Playing 11 Today Match Updates. (Picture Credit: Creimas)

April 15, 2026/
7:13 pm

आखरी अपडेट:15 अप्रैल, 2026, 19:13 IST आप ने आरोप लगाया कि चड्ढा ने हाल ही में शीर्ष भाजपा नेताओं के...

प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढककर आईं; लंगर हॉल में जूठे बर्तन मांजने की सेवा की, गुरबाणी सुनी

March 31, 2026/
5:04 pm

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंची। इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इसके...

नीतीश से मिले तेजस्वी के बागी विधायक:इस्तीफे के बाद भी CM को मिलेगी Z+ सिक्योरिटी; 14 अप्रैल के बाद बन सकती है नई सरकार

April 2, 2026/
9:14 am

बिहार की सियासत में जल्द ही बड़ा उलटफेर होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश 10 अप्रैल को राज्यसभा...

एमपी में 1 मई से यूजी-पीजी एडमिशन शुरू:दो महीने चलेगी काउंसलिंग, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

April 28, 2026/
12:02 am

मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा...

Fifa World Cup 2026 Opening Ceremony Live Updates: Mexico, USA, Canada FW26 Opening Ceremony Performances And Highlights. (Picture Credit: AP)

June 11, 2026/
10:51 pm

आखरी अपडेट:11 जून, 2026, 22:51 IST पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने विधानसभा के एक प्रमुख प्रस्ताव पर हस्ताक्षरों में कथित विसंगतियों...

500 रु. में नौकरी की, ताने सहे,आज हैं फैशन आइकन:मेट गाला से माइकल जैक्सन तक; मनीष मल्होत्रा के संघर्ष की कहानी

May 11, 2026/
3:50 pm

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा किसी परिचय के मोहताज नहीं। लेकिन इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें कई चुनौतियां पार...

बागी सांसद संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने विधायकों और विधान पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की | अंदर का विवरण

June 22, 2026/
5:04 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

दावा- गाजा के 90% इलाके पर हमास का कब्जा:विरोध करने वालों की सजा दे रहा; ट्रम्प बोले- पीस बोर्ड को ₹90 हजार करोड़ देंगे

February 19, 2026/
9:33 am

गाजा में अक्टूबर में लागू हुए सीजफायर के बाद हालात फिर बदलते दिख रहे हैं। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Hokey Players Sumit & Sonikas Rishikesh Wedding

Hokey Players Sumit & Sonikas Rishikesh Wedding

ऋषिकेश में शादी के फंक्शन के दौरान डांस करते सुमित और सोनिका।

हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य व ओलिंपिक मेडलिस्ट सुमित कुमार और राजस्थान की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सोनिका ऋषिकेश में शादी कर चुके हैं। दोनों 14 साल से एक दूसरे को जानते हैं।

.

दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में सोनिका ने बताया कि हम दोनों की लव स्टोरी साल 2012 में उस वक्त शुरू हुई, जब पहली बार उत्तराखंड के रुद्रपुर में सब-जूनियर हॉकी टूर्नामेंट साथ खेला। खेल के मैदान में शुरू हुई पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यही रिश्ता एकदूसरे के जीवन साथी बनने तक पहुंच गया।

2016 में सुमित ने सोनिका को फोन कर प्रपोज किया। इसके बाद दोनों अपने करियर पर ध्यान देते रहे। बातचीत, खेल, साझा संघर्षों और पारिवारिक सहमति के बाद दोनों ने इस रिश्ते को 5 फरवरी को सात फेरों के बंधन में बांध दिया।

5 फरवरी को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित द ऑर्चिड ऋषिवन रिसोर्ट में सुमित और सोनिका की शादी हुई।

अब सिलसिलेवार सुमित-सोनिका की लव स्टोरी के बारे में जानिए….

2012 में दोनों की पहली मुलाकात सोनिका ने बताया कि सुमित मुझे 2012 से जानते हैं। हम दोनों पहली बार उत्तराखंड के रुद्रपुर में सब-जूनियर टूर्नामेंट के दौरान मिले थे। उस समय मैं लेफ्ट आउट खेलती थीं। सुमित मेरे खेल से काफी प्रभावित थे। वे अक्सर कहते थे कि सोनिका के खेल में पूर्व भारतीय कप्तान ममता खरब की झलक दिखाई देती है। सुमित मुझसे दो बैच सीनियर थे और शुरुआत में उनके खेल से ही आकर्षित हुए थे।

2014 में भोपाल कैंप से बढ़ी बातचीत सोनिका ने बताया कि साल 2014 में सुमित सीनियर प्लेयर कैंप के लिए भोपाल गए थे, वहीं मेरा चयन जूनियर इंडिया कैंप में हुआ। हरियाणा से होने के कारण दोनों का फ्रेंड सर्कल कॉमन था और खिलाड़ी आपस में अनुभव साझा करते थे। मेरा यह पहला कैंप था, जबकि सुमित पहले से कैंप का अनुभव रखते थे। सीनियर खिलाड़ी के रूप में सुमित ने मुझे फिटनेस टेस्ट, प्रैक्टिस पैटर्न और मानसिक तैयारी से जुड़ी कई जरूरी बातें समझाईं। यहीं से बातचीत और दोस्ती मजबूत होती गई।

वरमाला के बाद सुमित ने सोनिका को झुककर नमन किया तो सोनिका ने भी हाथ जोड़े।

वरमाला के बाद सुमित ने सोनिका को झुककर नमन किया तो सोनिका ने भी हाथ जोड़े।

2014 में सुमित के गेम से प्रभावित हुईं सोनिका ने बताया कि 2014 में जब सुमित जूनियर इंडिया टीम के साथ मलेशिया खेलने गए, तो मैंने उनके मैच देखे और उनके खेल से प्रभावित हुईं। उसी दौरान मैं भी जूनियर टीम के साथ न्यूजीलैंड गईं, जो मेरे करियर का पहला इंटरनेशनल मैच था। मैंने इंडिया टीम में सुमित से पहले डेब्यू किया था, लेकिन करियर में सुमित ने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया।

सुमित ने कभी हार नहीं मानी सोनिका ने बताया कि हम दोनों का फ्रेंड सर्कल कॉमन था। मेरी बचपन की दोस्त हरमन भी उसी सर्कल का हिस्सा थी। बातचीत, खेल और साझा संघर्षों ने दोनों के बीच खास बॉन्डिंग बना दी। सुमित का पॉजिटिव एटीट्यूड, संघर्ष और परिवार के प्रति जिम्मेदारी मुझे बेहद पसंद आई। सुमित ने कभी हार नहीं मानी और हमेशा आगे बढ़ने की सोच रखी। यही बात उन्हें खास बनाती है।

सोनिका की मांग में सिंदूर भरते सुमित।

सोनिका की मांग में सिंदूर भरते सुमित।

2016-17 में वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रपोज किया उन्होंने बताया कि साल 2016-17 में जूनियर वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुमित को लगा कि अब वे जीवन में कुछ बनने की राह पर हैं। इसी दौरान उन्होंने पहली बार मुझे फोन कर अपने दिल की बात कही और शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों पहले से एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन यह पहला औपचारिक इजहार था।

2021 में पिता को सुमित के बारे में बताया सोनिका ने बताया कि 2021 में जब सुमित ने ओलिंपिक खेला, तब मैंने पहली बार अपने पिता को उनके बारे में बताया। पिता ने पहले करियर पर फोकस करने की सलाह दी, लेकिन शादी के लिए सहमति भी दे दी। परिवार सुमित को उनके खेल के कारण पहले से जानता था। जब औपचारिक चर्चा हुई तो परिवार खुश था।

सोनिका वरमाला डालते हुए सुमित।

सोनिका वरमाला डालते हुए सुमित।

व्यस्त शेड्यूल के बीच टली शादी सोनिका बताती हैं कि 2021 से 2023 तक दोनों अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप और प्रो लीग में व्यस्त रहे, इसी कारण शादी की योजना टलती रही। 2021 में सुमित की मां के निधन के बाद मैंने उनके नाम का टैटू बनवाया। दोनों को पहाड़ और प्रकृति बेहद पसंद हैं, इसलिए शादी के लिए ऋषिकेश चुना गया। प्रो लीग खत्म होने के बाद समय कम था, इसलिए सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया।

दोस्त से शादी करने का वादा निभाया उन्होंने बताया कि मेरी बचपन की दोस्त सिरसा की रहने वाली हरमन की शादी भी इसी महीने है। वह कनाडा में रहती है। हरमन और मैंने प्लान बनाया था कि एक साथ ही शादी करेंगे। पहले सुमित और मैंने नवंबर 2025 में शादी की योजना बनाई थी, लेकिन दोस्त की खुशी को ध्यान में रखते हुए तारीख फरवरी में तय की गई। अगर हरियाणा में शादी होती तो मेहमानों की सूची हजारों तक पहुंच जाती। आगे चलकर दोनों ग्रैंड रिसेप्शन की योजना बना रहे हैं।

सुमित और सोनिका के अचीवमेंट़्स के बारे में जानिए….

———————

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणवी ओलिंपियन सुमित ने राजस्थानी सोनिका संग रचाई गुपचुप शादी:ऋषिकेश में ₹1 में सगाई, बिना दहेज 7 फेरे लिए

हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले भारतीय हॉकी ओलिंपिक मेडलिस्ट सुमित कुमार और राजस्थान की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सोनिका टांडी ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। परिवारों की आपसी सहमति से दोनों ने उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित द ऑर्चिड ऋषिवन रिसोर्ट में सात फेरे लिए। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket