ZIM Vs IRE T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Sikandar Raza Harry Tector

स्पोर्ट्स डेस्क4 दिन पहले कॉपी लिंक 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है। एक दिन पहले कंगारू श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार गए थे। उन्हें 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है। इसे जीतकर भी मिचेल मार्श की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकेगी। ऑस्ट्रेलियन टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हो गई थी। मैच का स्कोरबोर्ड पल्लेकेले में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है। इस वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ मौजूदा वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ है। वहीं, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 8 मैच रद्द हुए हैं। 2016 के एडीशन में 2 मैच रद्द हुए थे। 2007, 2010, 2012, 2022 और 2024 में भी एक-एक मैच रद्द हुए। ऑस्ट्रेलिया बाहर कैसे हुआ? ग्रुप बी में श्रीलंका 6 पॉइंट्स और जिम्बाब्वे 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया अब आखिरी मैच जीतकर भी 4 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकेगा। एक ग्रुप से 2 ही टीमें अगले राउंड में जा सकती है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया। जिम्बाब्वे अगले टी-20 वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई सुपर-8 में पहुंचने के साथ ही जिम्बाब्वे ने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। उसे अब क्वालिफायर नहीं खेलना होगा। नियमों के मुताबिक टॉप-8 टीमें और मेजबान देश (जिस देश में वर्ल्ड कप हो रहा है) वर्ल्ड कप में सीधे खेलते हैं। जबकि, बाकी टीमों को टूर्नामेंट में एंट्री के लिए क्वालिफायर खेलना होता है। अपडेट्स 12:22 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बारिश से मैच रद्द, जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंची 12:20 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ 11:32 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक ऑन-फील्ड अंपायर्स ग्राउंड स्टाफ से बात कर रहे दोनों ऑन-फील्ड अंपायर ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य के साथ चर्चा में जुटे हुए हैं। चौथे अंपायर उनके पास छाता पकड़े खड़े हैं। अंपायर मैदान के कुछ हिस्सों की ओर इशारा कर रहे हैं, जहां उन्हें अतिरिक्त काम की जरूरत महसूस हो रही है। ऐसा लग रहा है कि बारिश रुकने और मैदान सुखाने की प्रक्रिया शुरू होने के लिए समय तेजी से निकलता जा रहा है। 11:30 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बूंदाबांदी अभी भी जारी हल्की बूंदाबांदी अभी भी जारी है। ग्राउंड स्टाफ ने कवर पर जमा पानी हटा दिया था, लेकिन अब फिर से पानी इकट्ठा होने लगा है। फिलहाल मुकाबले के दोबारा शुरू होने को लेकर स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। 10:40 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक थोड़ी देर के लिए बारिश रुकी, कवर्स हटने लगे थे पल्लेकेले में थोड़ी देर में लिए बारिश रुकी। कवर्स भी हटने लगे थे। लेकिन, बारिश वापस आ गई। 09:45 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बारिश आने के बाद मैदान को कवर कर दिया गया बारिश आने के बाद पल्लेकेले स्टेडियम की पिच को कवर कर दिया गया है। 09:18 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक मैच रद्द होने पर भी जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचेगा बारिश के कारण यदि मैच रद्द हो जाता है, तब भी जिम्बाब्वे सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। जिम्बाब्वे ने अपने खेले गए दो मुकाबले जीतकर ग्रुप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जगह बनाई है और उसके 4 अंक हैं। अगर यह मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। ऐसे में जिम्बाब्वे के कुल 5 अंक हो जाएंगे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के तीन मैचों के बाद सिर्फ 2 अंक ही हैं, जिससे वह जिम्बाब्वे को पीछे नहीं छोड़ पाएगा। वहीं, श्रीलंका अपने तीनों मुकाबले जीतकर 6 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहते हुए पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुका है। 09:09 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बारिश की वजह से टॉस में देरी पल्लेकेले में बारिश हो रही है और पूरा मैदान कवर से ढका हुआ है। हालांकि, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन बढ़ने के साथ मौसम के सुधरने की उम्मीद हैI 08:55 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक ब्रायन बेनेट और गेंदबाजों का शानदार फॉर्म जिम्बाब्वे की इस कामयाबी में उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ब्रायन बेनेट और तेज गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही है। बेनेट ने ओमान के खिलाफ नाबाद 48 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 64 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला है। वह टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में 121.73 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी, और ब्रैडली इवांस अब तक घातक साबित हुए हैं। मुजरबानी ने दो मैचों में 7 और इवांस ने 6 विकेट चटकाए हैं। ओमान को उन्होंने महज 103 रनों पर ढेर कर दिया था। 08:55 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक आयरलैंड की चुनौती: कप्तान स्टर्लिंग बाहर, लेकिन टकर फॉर्म में दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम अपने शुरुआती दो मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हारकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर होने की कगार पर है, लेकिन उसने ओमान के खिलाफ 96 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई है। आयरलैंड के लिए बुरी खबर यह है कि उनके नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कप्तानी कर रहे लोर्कन टकर ने ओमान के खिलाफ 51 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी। आयरलैंड ने उस मैच में 235 रन बनाए थे,जो इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर है। आयरलैंड की ओर से लोर्कन टकर टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 144.79 की स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं। 08:54 AM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक पल्लेकेले की पिच और मौसम का मिजाज पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है। हालांकि,
न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा:कनाडा को 8 विकेट से हराया, युवराज टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर बने

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने 15.1 ओवर में सिर्फ 2 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। फिलिप्स-रचिन के अर्धशतक 174 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र ने अर्धशतक लगाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 146 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स ने 36 बॉल पर नाबाद 76 रन बनाए। उन्होंने 3 कैच भी लिए। फिलिप्स को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, रचिन ने 39 बॉल पर नॉटआउट 59 रन की पारी खेली। कनाडा के लिए साद बिन जफर और दिलोन हेलिगर को 1-1 विकेट मिला। युवराज समरा का शतक कनाडा के लिए युवराज समरा ने शतक लगाया। उन्होंने 65 बॉल पर 110 रन बनाए। 19 साल के युवराज टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम थी, जिन्होंने 2014 में 22 साल 127 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में शतक लगाया था। टीम के लिए युवराज के अलावा कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 रन बनाए। युवराज और दिलप्रीत के बीच पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जैमीसन और जिमी नीशम को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड ग्रुप-डी में दूसरे नंबर पर बरकरार मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककोनी, जिमी नीशम, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, अंश पटेल। ————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
Nepal Vs Scotland T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Rohit Paudel

स्पोर्ट्स डेस्क4 दिन पहले कॉपी लिंक दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 50 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नेपाल ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल ने ग्रुप सी के इस मैच का टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम ने वर्ल्डकप में पहली बार टॉस जीता। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाबी पारी में नेपाल ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 23 बॉल पर 50 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच का स्कोरकार्ड ओपनर कुशल भुर्तेल ने 43 रन बनाए ओपनर कुशल भुर्तेल ने 43 रन बनाए। आसिफ शेख ने 33 और गुलशन झा ने 24 रन बनाए। माइकल लीस्क को 3 विकेट मिले। टीम के शेष गेंदबाजों को विकेट नहीं मिले। स्कॉटलैंड के माइकल जोन्स की फिफ्टी स्कॉटलैंड की ओर से ओपनर माइकल जोन्स (71 रन) ने फिफ्टी लगाई। जॉर्ज मुन्से ने 27 और ब्रैंडन मैकमुलेन ने 25 रन बनाए। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। सोमपाल कामी को 3 विकेट नेपाल की ओर से सोमपाल कामी ने 3 विकेट झटके। नंदन यादव को 2 विकेट मिले। कप्तान रोहित पौडेल और कुशल भुर्तेल ने एक-एक विकेट लिए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, सुंदीप जोरा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने। स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें अपडेट्स 05:17 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नेपाल ने इस एडीशन का पहला मैच जीता 04:57 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक गुलशन के चौके से जीता नेपाल, स्कॉटलैंड को हराया 20वें ओवर की दूसरी बॉल पर गुलशन झा ने चौका लगाकर नेपाल को 7 विकेट की जीत दिला दी। वे 17 बॉल पर 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। 04:55 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक एरी ने लगातार दो बाउंड्री लगाई, एक चौका, एक छक्का 18वें ओवर में नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने ब्रैड व्हील की बॉल पर लगातार दो बाउंड्री लगाई। इनमें एक छक्का और एक चौका शामिल रहा। इस ओवर से 13 रन आए। 04:31 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक दीपेंद्र ऐरी ने लगातार दो छक्के मारे 16वें ओवर में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने माइकल लीस्ट की बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए। इस ओवर से 20 रन आए। 04:23 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक माइकल लीस्क को तीसरा विकेट, रोहित आउट 14वें ओवर में नेपाल ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान रोहित पौडेल 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माइकल लीस्क ने माइकल जोन्स के हाथों कैच कराया। लीस्क को तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने आसिफ शेख (33 रन) और ओपनर कुशल भुर्तेल (43 रन) को भी आउट किया। इसी ओवर में नेपाल ने 100 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। 04:16 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नेपाली ओपनर्स पवेलियन लौटे, आसिफ 33 रन बनाकर आउट 12वें ओवर में नेपाल ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर आसिफ शेख 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माइकल लीस्क ने कैच आउट कराया। माइकल को दूसरा विकेट मिला है। 04:04 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक ओपनिंग साझेदारी टूटी, भुर्तेल 43 रन बनाकर आउट 10वें ओवर की पहली बॉल पर नेपाल ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर ओपनर कुशल भुर्तेल 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माइकल लीस्क ने टॉम ब्रूस के हाथों कैच कराया। इसी के साथ 74 रनों की ओपनिंग साझेदारी टूट गई। 03:50 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नेपाल ने पावरप्ले में 56 रन बनाए, ओपनर्स नाबाद 171 रन का टारगेट चेज कर रही नेपाल की टीम ने पावरप्ले में 56 रन बना लिए हैं। टीम के दोनों ओपनर क्रीज पर हैं और फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं। 03:44 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक मार्क वॉट के ओवर से 23 रन आए 5वें ओवर में मार्क वॉट ने 23 रन खर्च कर दिए हैं। कुशल भुर्तेल ने उनके ओवर की शुरुआती 3 बॉल पर लगातार 3 बाउंड्री लगाई। इनमें एक चौका, फिर लगातार दो छक्के शामिल रहे। आखिरी बॉल पर आसिफ शेख ने भी छक्का लगाया। 03:30 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक पहले ओवर से 5 रन आए, आसिफ रनआउट होने से बचे 171 रन का टारगेट चेज कर रही नेपाल की टीम ने पहले ओवर में 5 रन बनाए। ब्रैंडन मैकमुलेन की तीसरी बॉल पर आसिफ शेख रन आउट होने से बच गए। अगर रिची बेरिंगटन का डायरेक्ट थ्रो स्टंप पर लग जाता तो आसिफ आउट हो जाते। 03:22 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक इनिंग ब्रेक- नेपाल को 171 रन का टारगेट 03:20 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक माइकल लीस्क 4 रन बनाकर आउट 20वें ओवर में स्कॉटलैंड ने 7वां विकेट गंवाया। यहां पर माइकल लीस्क 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नंदन यादव ने आसिफ शेख के हाथों कैच कराया। इस ओवर से 12 रन आए। 03:18 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक स्कॉटलैंड का छठा विकेट गिरा, टॉम ब्रूस आउट 19वें ओवर में स्कॉटलैंड ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर टॉम ब्रूस 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सोमपाल कामी ने बोल्ड कर दिया। 02:54 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक स्कॉटलैंड 150 पार, नंदन ने क्रॉस को बोल्ड किया 18वें ओवर में स्कॉटलैंड ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। नंदन यादव की दूसरी बॉल पर मैथ्यू क्रॉस ने चौका लगाया और टीम को 150 पार पहुंचा दिया। वे नंदन की तीसरी बॉल पर बोल्ड हो गए। 02:48 PM17 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक गुलशन चोटिल, फील्डिंग में रोहित
X Platform Down 2 Hrs

Hindi News Business X Platform Down 2 Hrs | PM Modi Inaugurates AI Summit; Silver Prices Dip ₹1,486 नई दिल्ली5 दिन पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर X से जुड़ी रही। इलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) की सर्विस आज (16 फरवरी) को दुनियाभर में 2 घंटे ठप रहीं। हजारों यूजर्स फीड एक्सेस नहीं कर पाने और ब्लैंक स्क्रीन दिखने की शिकायत की। हालांकि यह बीच में कुछ समय के लिए फिर से चालू और बंद होता रहा। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी आज ₹1,486 सस्ती हुई, कीमत ₹2.41 लाख/किलो:18 दिन में ₹1.45 लाख की गिरावट; सोना ₹1,333 बढ़कर ₹1.54 पर पहुंचा चांदी के दाम में आज 16 फरवरी को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 1,486 रुपए गिरकर 2,40,947 रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,42,433 रुपए किलो थी। वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,333 रुपए बढ़कर 1,54,098 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को ये 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। हालांकि, पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी ₹25,502 और सोना 3,224 रुपए सस्ता हुआ है पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. दुनियाभर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X 2 घंटे डाउन रहा:एप और वेब दोनों जगह नहीं चला; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई इलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) की सर्विस आज (16 फरवरी) को दुनियाभर में 2 घंटे ठप रहीं। हजारों यूजर्स फीड एक्सेस नहीं कर पाने और ब्लैंक स्क्रीन दिखने की शिकायत की। हालांकि यह बीच में कुछ समय के लिए फिर से चालू और बंद होता रहा। आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ पर शाम 6.30 से 8.30 बजे तक 45,000 से ज्यादा लोगों ने शिकायतें की। हालांकि फिर सर्विस बहाल हो गई। इस दौरान यूजर्स का कहना था कि वे न तो अपनी टाइमलाइन देख पा रहे हैं और न ही नई पोस्ट कर पा रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया:300 से ज्यादा कंपनियां दिखा रहीं एडवांस गैजेट्स; खेती, पढ़ाई और सेहत पर फोकस भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्टार्टअप्स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. थोक महंगाई 10 महीने में सबसे ज्यादा:जनवरी में बढ़कर 1.81% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें महंगी हुईं जनवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 1.81% पर पहुंच गई है। इससे पहले दिसंबर में थोक महंगाई 0.83% पर थी। ये 10 महीनों में सबसे ज्यादा है। मार्च 2025 को ये 2.05% पर थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 16 फरवरी को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. निसान की नई सब-4 मीटर MPV ‘ग्रेवाइट’ कल लॉन्च होगी:7-सीटर कार में 360° कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे, किआ कैरेंस को टक्कर देगी निसान मोटर इंडिया कल 17 फरवरी को सब-4 मीटर सेगमेंट में नई कार ग्रेवाइट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की नई 7-सीटर मल्टी पर्पस व्हीकल (MPV) भारत में रेनो ट्राइबर, मारुति अर्टिगा, मारुति XL6, किआ कैरेंस और किआ कैरेंस क्लाविस को टक्कर देगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
दिल्ली पुलिस पर कोर्ट की सख्ती; NRI की शिकायत पर की गई कार्रवाई पर स्टेटस रिपोर्ट तलब

Last Updated:February 17, 2026, 01:14 IST कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. (फाइल फोटो) दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) को 37 साल की एक NRI महिला की शिकायत पर डिटेल्ड एक्शन रिपोर्ट फाइल करने का निर्देश दिया है. महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व बीजेपी एमएलए विजय जॉली के बेटे पर मारपीट, यौन शोषण और क्रिमिनल धमकी के गंभीर आरोप लगाने के बाद भी पुलिस ने लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) अरिदमन सिंह चीमा ने 9 फरवरी को शिकायतकर्ता के वकील की दलीलें सुनने के बाद कि SHO और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) से संपर्क करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, SHO को यह साफ करने का निर्देश दिया कि क्या महिला से कोई शिकायत मिली थी और अगर मिली थी, तो क्या कदम उठाए गए. कोर्ट ने खास तौर पर यह जानकारी मांगी है कि क्या पूछताछ या जांच के दौरान कोई कॉग्निजेबल ऑफेंस बना था, क्या कोई FIR दर्ज की गई थी और मामले की अभी क्या स्थिति है. अगर कोई कॉग्निजेबल ऑफेंस नहीं पाया गया, तो SHO से यह बताने के लिए कहा गया है कि क्या शिकायत करने वाले को इसकी सही जानकारी दी गई थी. मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल, 2026 को होगी. विजय जॉली ने बेटे पर लगे आरोपों को किया खारिजइस बीच, दिल्ली से बीजेपी के पूर्व विधायक विजय जॉली ने ‘द ट्रिब्यून’ को बताया कि शिकायत करने वाली महिला और उनके बेटे के बीच रिश्ता आपसी सहमति से था. उन्होंने कहा, “दोनों बालिग हैं. मेरे बेटे को बहलाया गया था. जब शादी का प्रपोज़ल नहीं बना, तो वह गुस्सा हो गई और झूठे आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी.” जॉली ने आगे कहा कि वे केस लड़ेंगे और कोर्ट में एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा होने के बाद मानहानि का केस करने पर विचार करेंगे. कोर्ट की निगरानी में जांच की मांगमहिला ने मजिस्ट्रेट से FIR दर्ज करने और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है. महिला का कहना है कि कथित अपराधों की रिपोर्ट दर्ज किए एक महीने से ज़्यादा हो गया है, लेकिन कोई फॉर्मल केस दर्ज नहीं किया गया है. शिकायत के मुताबिक, लंदन की रहने वाली एक महिला ने 8 जनवरी को शाम करीब 4.20 बजे तुगलक रोड पुलिस स्टेशन जाकर कथित तौर पर मारपीट, यौन शोषण और धमकियों की बार-बार होने वाली घटनाओं की रिपोर्ट की. आरोप है कि आधी रात के बाद तक पुलिस स्टेशन में रहने और डिजिटल सबूत जमा करने के बावजूद, कोई FIR दर्ज नहीं की गई. पीड़िता का पुलिस पर आरोपमहिला ने दावा किया कि उसे न तो डायरी नंबर दिया गया और न ही उसकी शिकायत की कोई फॉर्मल रसीद दी गई, सिवाय एक स्टाम्प लगी रसीद के. इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर बिना कोई फॉर्मल प्रोसेस पूरा किए पुलिस स्टेशन से चले गए. अगले दिन FIR दर्ज करने का ज़ुबानी भरोसा देने के बावजूद, कोई कार्रवाई नहीं हुई. शिकायत करने वाली और उसके वकील ने बाद में इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें Location : New Delhi,Delhi First Published : February 13, 2026, 16:42 IST
वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में 13 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय नागरिक गिरफ्तार; डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

अमेरिका के न्यू जर्सी में एक भारतीय नागरिक को इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। उस पर 13 साल से कम उम्र की बच्ची से यौन उत्पीड़न और दुकान से चोरी से जुड़े आरोप लगे हैं। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर आरोपी की पहचान वोडेला यशस्वी कोट्टापल्ली के रूप में की है। एजेंसी के मुताबिक वह अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा था और उसके खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं। ICE ने कहा है कि आरोपी को अमेरिका के इमिग्रेशन कानून के तहत डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी होने तक हिरासत में रखा जाएगा। हालांकि एजेंसी ने अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका से भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन के मामलों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि 2025 में 3,800 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को अमेरिका से वापस भेजा गया। सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इनमें कितने मामलों में आपराधिक आरोप शामिल थे और कितने लोग सिर्फ इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन की वजह से डिपोर्ट किए गए। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जिन गैर-नागरिकों पर गंभीर अपराधों, खासकर नाबालिगों से जुड़े मामलों में आरोप या सजा होती है, उन्हें हिरासत और निर्वासन के लिए प्राथमिकता दी जाती है। अमेरिकी कानून के तहत, कुछ आपराधिक मामलों का सामना कर रहे गैर-नागरिकों को अदालत में केस चलने के दौरान इमिग्रेशन हिरासत में रखा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अमेरिका के चर्चित अश्वेत नागरिक अधिकार नेता जेसी जैक्सन का निधन अमेरिका के प्रमुख अश्वेत नेता और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का मंगलवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। हालांकि मौत की वजह नहीं बताई गई है। 1968 में डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या के बाद जैक्सन ने नागरिक अधिकार आंदोलन की मशाल संभाली। उन्होंने 1984 और 1988 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन वे चुनाव जीत नहीं सके। जैक्सन का जन्म 8 अक्टूबर 1941 को साउथ कैरोलाइना के ग्रीनविल में जेसी लुइस बर्न्स के नाम से हुआ था। उनकी मां हेलेन बर्न्स उस समय 16 वर्ष की थीं। उनके जैविक पिता नोआ लुइस रॉबिन्सन थे, जो उनके पालन-पोषण में शामिल नहीं रहे। बाद में उनकी मां ने चार्ल्स जैक्सन से शादी की और कई साल बाद जेसी ने उनका उपनाम अपना लिया। फ्रांस के प्रेसिडेंट मैक्रों तीन दिन के दौरे पर भारत पहुंचे फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों तीन दिन के दौरे पर भारत पहुंचे। उनका विमान सोमवार देर रात महाराष्ट्र के मुंबई में लैंड हुआ। मुंबई एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। PM नरेंद्र मोदी के इनविटेशन पर मैक्रों का देश का चौथा दौरा है। दोनों नेताओं ने 2026 को भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन घोषित किया, यह एक आगे की सोच वाली पहल है जिसका वे इस दौरे के दौरान मुंबई में मिलकर उद्घाटन करेंगे। मौजूदा यात्रा कार्यक्रम के हिस्से के तौर पर, PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों 17 फरवरी को मुंबई में होराइजन 2047 रोडमैप के तहत आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। डेलीगेशन इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए दिल्ली भी जाएगा। 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में होने वाला यह इवेंट ग्लोबल साउथ में होस्ट किया गया पहला ग्लोबल AI समिट है। सिंगापुर में खुद को अधिकारी बताने वाले भारतवंशी युवक को 9 महीने की जेल सिंगापुर में भारतीय मूल के 25 वर्षीय प्रकाश परमासिवम को अदालत ने खुद को जेल अधिकारी बताकर ईमेल भेजने के मामले में नौ महीने की सजा सुनाई। उसने राष्ट्रपति थरमन शानमुगरत्नम और संसद सचिवालय को मेल कर सजा में राहत मांगने की कोशिश की थी। वह पहले जेल जा चुका था।









