Wednesday, 09 Sep 2026 | 11:31 AM

Trending :

पिथौरागढ़ में भारत के बनाए पुल पर नेपाल की आपत्ति:कहा- बोर्ड पर नाम बदलें, यह हमारा इलाका; पुल चालू होने से बचेगा 200km का सफर मिर्जापुर मेकर्स को लीगल नोटिस:बिना इजाजत शूरवीर गाना इस्तेमाल करने के आरोप; ऑरिजिनल सिंगर ने सार्वजनिक माफी, गाना हटाने की मांग की, जानिए पूरा विवाद मिर्जापुर मेकर्स को लीगल नोटिस:बिना इजाजत शूरवीर गाना इस्तेमाल करने के आरोप; ऑरिजिनल सिंगर ने सार्वजनिक माफी, गाना हटाने की मांग की, जानिए पूरा विवाद रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव:कीमत ₹1 लाख करोड़ तक; भारत ऐसी टेक्नोलॉजी चाहता है, जो आगे भी काम आए रूस से 75 सुखोई-57 फाइटर जेट का सौदा संभव:कीमत ₹1 लाख करोड़ तक; भारत ऐसी टेक्नोलॉजी चाहता है, जो आगे भी काम आए Putin Launches Vostok Oil Project in Arctic
EXCLUSIVE

Bangladesh PM Tarique Rahman Launches AI Platform

Bangladesh PM Tarique Rahman Launches AI Platform

Hindi News Career Bangladesh PM Tarique Rahman Launches AI Platform | Feb 17 Current Affairs 3 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. किसानों के लिए ‘भारत विस्तार’ AI प्लेटफॉर्म लॉन्‍च 17 फरवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जयपुर में देशभर के किसानों के लिए भारत-विस्तार AI प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। भारत-विस्तार AI प्लेटफॉर्म मौसम संबंधी अपडेट, मंडी के भाव, कीड़ों की रोकथाम, फसलों से संबंधित सलाह और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सभी जानकारी देगा। किसान, फोन कॉल, चैटबॉट और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भारत विस्तार पर जानकारी ले सकेंगे। ये महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात सहित कई राज्यों के लाखों किसानों तक पहुंचेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री, देश भर के किसानों के साथ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विश्वविद्यालय और अन्य कृषि संस्थान ऑनलाइन जुड़े। शिवराज सिंह चौहान ने खेती के लिए AI हैकाथॉन का भी शुभारंभ किया। AI हैकाथॉन एक ऐसा प्रोटोटाइप है जहां डेवलपर्स, डेटा साइंटिस्ट, डिजाइनर और स्टार्टअप टीमें मिलकर 24–72 घंटे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रोग्राम तैयार करते हैं। भारत-विस्तार AI प्लेटफॉर्म हिंदी और अंग्रेजी में लॉन्च किया गया है। 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रीव्यू 2026 में शामिल 17 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौर पर विशाखापट्टनम पहुंचीं। यहां वो अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रीव्यू 2026 में शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर होने के नाते इस कार्यक्रम का निरीक्षण किया। अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रीव्यू 2026 इंटरनेशनल नेवल डेलिगेशन, जहाजों, सबमरीन और एयरक्राफ्ट की एक सेरिमोनियल बैठक है। फ्लीट रीव्यू 2026 की शुरुआत राष्ट्रपति बैंक्वेट से हुई। 18 फरवरी को राष्ट्रपति भारत और मित्र देशों के 70 जहाजों के फ्लीट का रीव्यू करेंगी। इससे पहले 2001 में मुंबई और 2016 में विशाखापत्तनम में फ्लीट रीव्यू का आयोजन हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाने वाला भारतीय विमानवाहक पोत INS विक्रांत इस बार का मुख्य आकर्षण रहेगा। दूसरे देशों की नौसेनाएं भारत में निर्मित इस विमानवाहक पोत को करीब से देख सकेंगी। विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के प्रमुख बहुपक्षीय अभ्यास ‘मिलन 26’ का 13वां संस्करण भी आयोजित हो रहा है। यह अभ्यास बंगाल की खाड़ी में पूर्वी नौसैनिक कमान के नेतृत्व में हो रहा है। इसमें 135 से अधिक देशों को आमंत्रित किया गया है। यह पहली बार है, जब भारत एक साथ तीन बड़े समुद्री आयोजनों की मेजबानी कर रहा है। 17 फरवरी को राष्‍ट्रपति विशाखापत्तनम पहुंचीं। वो कल फ्लीट रिव्‍यू में हिस्‍सा लेंगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. बांग्‍लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान 17 फरवरी को तारिक रहमान ने बांग्‍लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी यानी BNP ने देश के 13वें आम चुनावों में जीत दर्ज की थी। BNP ने 299 सीटों में से 209 हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार किया। देश में करीब 20 साल बाद BNP की सरकार बनेगी। 2008 से 2024 तक शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी। तारिक रहमान BNP अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बना है। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे। बांग्लादेश चुनाव में कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी हार गई। उसके गठबंधन को सिर्फ 70 सीटें मिलीं। जुलाई 2024 में शेख हसीना सरकार विद्रोह के बाद गिर गई थी। पीएम शेख हसीना की सरकार गिराने वाले स्टूडेंट्स की पार्टी नेशनल सिटीजन पार्टी यानी NCP को भी बांग्लादेशियों ने नकार दिया था। बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बना है। 4. रक्षामंत्री ने छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता की 17 फरवरी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में फ्रांस की मंत्री कैथरीन वाउटरिन के साथ छठे भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता की। फ्रांस की रक्षा मंत्री बनने के बाद कैथरीन वाउटरिन की यह पहली भारत यात्रा है। भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता सुरक्षा सहयोग की समीक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली एक द्विपक्षीय बैठक है। मीटिंग के दौरान हैमर मिसाइल की जॉइंट मैन्‍यूफैक्‍चरिंग के लिए MoU साइन किया जा सकता है। दोनों मिनिस्‍टर्स ने टाटा एयरबस द्वारा तैयार H125 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्‍टर का वर्चुअल इनॉगुरेशन भी किया। इस बैठक का 5वां संस्करण 11-13 अक्टूबर, 2023 को फ्रांस में आयोजित किया गया था। 5. ग्वाटेमाला में लागू इमरजेंसी खत्म 17 फरवरी को मध्‍य अमेरिकी देश ग्‍वाटेमाला ने 30 दिन पहले देश में लगी इमरजेंसी खत्‍म कर दी। राष्ट्रपति बर्नार्डो लियोन ने 10 पुलिस अधिकारियों की हत्या के बाद 18 जनवरी को देश में इमरजेंसी लागू कर दी थी। इमरजेंसी के दौरान कुछ संवैधानिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगा जिससे पुलिस अधिकारियों को बिना वारंट अपराधियों को गिरफ्तार करने की अनुमति मिली थी। इमरजेंसी के दौरान 83 गैंगस्‍टर्स को गिरफ्तार किया गया। जनवरी में ग्‍वाटेमाला की जेल में दंगे रोके जाने के बाद 10 पुलिस वालों की हत्‍या कर दी गई थी। राष्ट्रपति बर्नार्डो लियोन ने 18 जनवरी को देश में इमरजेंसी लागू की थी। आज का इतिहास 18 फरवरी : 1930 में सौरमंडल के 9वें ग्रह प्‍लूटो की खोज हुई‍ जिसका ग्रह का दर्जा बाद में वापिस ले लिया गया। 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद खान का निधन हुआ था। ये खबरें भी पढ़ें : रोड एक्‍सीडेंट के घायलों को 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज:नदी के नीचे एक साथ दौड़ेगी सड़क-ट्रेन, 16 फरवरी के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

T20 World Cup Super 8: Pakistan vs Namibia Decider

T20 World Cup Super 8: Pakistan vs Namibia Decider

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा। टीम इंडिया ग्रुप-1 में रहेगी। जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा। ग्रुप-1 में पहले ऑस्ट्रेलिया के आने की उम्मीद थी, लेकिन टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है। उसकी जगह ग्रुप-बी में से जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में क्वालिफाई किया है। देखिए ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल… पाकिस्तान बाहर होगा या नहीं? फैसला आज सुपर-8 की आखिरी टीम आज के मैच से तय होगी। ग्रुप-ए में टीम इंडिया 6 पॉइंट्स के साथ क्वालिफाई कर चुकी है। दोपहर 3 बजे से पाकिस्तान और नामीबिया का मैच होगा। अगर पाकिस्तान जीत गया तो टीम अगले राउंड में एंट्री कर लेगी, लेकिन नामीबिया जीत गया तो 4 पॉइंट्स वाली अमेरिका क्वालिफाई कर जाएगी। 21 फरवरी से शुरू होगा सेकेंड राउंड 7 फरवरी से शुरू हुए टूर्नामेंट में 20 फरवरी तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे। 21 फरवरी से सुपर-8 स्टेज शुरू होगा। पहले दिन न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान या अमेरिका का मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका ने भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका से सुपर-8 स्टेज में 22 और 26 फरवरी के साथ 1 मार्च को 2-2 मैच खेले जाएंगे। 20 से 28 फरवरी तक बाकी दिन 1-1 मैच ही होगा। टीम इंडिया 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से पहला मैच खेलेगी। टीम फिर 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। भारत का आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से होगा। सुपर-8 में 12 मैच होंगे सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनेंगे। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेगी। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें अगले राउंड में एंट्री करेंगी। 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी। अगर पाकिस्तान ने नॉकआउट राउंड में एंट्री की तो उसके सभी मैच कोलंबो में होंगे। ग्रुप स्टेज में 10 टीमें बाहर टूर्नामेंट में 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप-ए से टीम इंडिया ने क्वालिफाई कर लिया, वहीं नामीबिया 3 मैच हारकर बाहर हो गई। पाकिस्तान, अमेरिका और नीदरलैंड में आखिरी टीम का फैसला होगा। ग्रुप-बी में श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने क्वालिफाई किया। ग्रुप-सी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले राउंड में पहुंचीं। वहीं ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में एंट्री की। ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, UAE और कनाडा ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गईं। ऑस्ट्रेलिया 2009 के बाद पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया। भारत ने लगातार 3 मैच जीते टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में लगातार 3 मैच जीते। टीम ने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी लगाई। भारत ने दूसरे मैच में नामीबिया को 93 रन से हराया, यहां हार्दिक पंड्या ने फिफ्टी लगाने के साथ 2 विकेट लिए। टीम ने तीसरे मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यहां प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेली। ———————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, जिम्बाब्वे सुपर–8 में पल्लेकेले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। जिसके चलते जिम्बाब्वे 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में पहुंच गया। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

भारत ने लगातार चौथा मैच जीता:नीदरलैंड को 17 रन से हराया; दुबे की वर्ल्डकप में पहली फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट

भारत ने लगातार चौथा मैच जीता:नीदरलैंड को 17 रन से हराया; दुबे की वर्ल्डकप में पहली फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चौथा मैच जीत लिया है। टीम ने बुधवार के तीसरे मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। शिवम दुबे ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मैच का स्कोरबोर्ड चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके नीदरलैंड की ओर से बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके। शिवम दुबे को 2 विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के हिस्से एक-एक विकेट आया। दुबे ने वर्ल्डकप में पहला अर्धशतक लगाया टीम इंडिया की ओर से शिवम दुबे ने 66 रन बनाए। यह वर्ल्डकप में उनकी पहली फिफ्टी है। हार्दिक पंड्या ने 30 रन बनाए। लोगन वान बीक ने 3 विकेट झटके। आर्यन दत्त को 2 विकेट मिले। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह । नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), जाक लियोन-कैशे, नुआ क्रॉस, रूलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त और काइल क्लीन। ———————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करे

UP Board Exams Sample papers Download and Share on Dainik Bhaskar App

UP Board Exams Sample papers Download and Share on Dainik Bhaskar App

Hindi News Career UP Board Exams Sample Papers Download And Share On Dainik Bhaskar App 3 दिन पहले कॉपी लिंक UP बोर्ड 12वीं और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। एग्‍जाम की सबसे सटीक तैयारी के लिए सभी मेजर सब्‍जेक्‍ट्स के मॉडल पेपर्स नीचे दिए गए हैं। सभी मॉडल पेपर्स Kanha Publications के एक्‍सपर्ट्स ने तैयार किए हैं। इन्‍हें बोर्ड एग्‍जाम के पैटर्न पर ही तैयार किया गया है। आप इन्‍हें डाउनलोड कर सकते हैं, शेयर कर सकते हैं और अटेम्‍प्‍ट कर सकते हैं। UP बोर्ड 10वीं के सैंपल पेपर्स > मैथमेटिक्‍स > साइंस > हिंदी > इंग्लिश > सोशल स्‍टडीज UP बोर्ड 12वीं के सैंपल पेपर्स > मैथमेटिक्‍स > फिजिक्‍स > केमिस्‍ट्री > बायोलॉजी इन सैंपल पेपर्स की प्रैक्टिस से अपनी तैयारी को पुख्‍ता करें और दैनिक भास्‍कर का एग्‍जाम एंथम देखना और शेयर करना न भूलें। एग्‍जाम एंथम का वीडियो देखने के लिए ऊपर दिख रही तस्‍वीर पर क्लिक करें। —————- ये खबरें भी पढ़ें… JEE मेन सेशन 1 रिजल्ट घोषित: 12 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल, 3 राजस्‍थान से; यहां देखें स्‍कोरकार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE मेन्स 2026 सेशन – 1 का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

AI Summit Chaos; PM Modi Aims India AI Superpower 2047

AI Summit Chaos; PM Modi Aims India AI Superpower 2047

नई दिल्ली3 दिन पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर AI से जुड़ी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत AI का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि AI नौकरियां छीनेगा नहीं, बल्कि नई नौकरी पैदा करेगा। पीएम ने कहा की उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को टॉप-3 AI सुपरपावर बनाना है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. PM बोले-2047 तक भारत को AI सुपरपावर बनाने का लक्ष्य:इससे रोजगार खत्म नहीं पैदा होगा; तकनीक का मकसद सबका हित, सबकी खुशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत AI का सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनेगा। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि AI नौकरियां छीनेगा नहीं, बल्कि नई नौकरी पैदा करेगा। पीएम ने कहा की उनका लक्ष्य 2047 तक भारत को टॉप-3 AI सुपरपावर बनाना है। दरअसल, नई दिल्ली में 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद आज उन्होंने AI को लेकर न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में यह बातें कहीं हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. AI समिट में भीड़ और अव्यवस्था से डेलीगेट्स परेशान:सामान चोरी हुआ, घंटों कतार में खड़े रहे; आईटी मिनिस्टर वैष्णव ने माफी मांगी दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में से एक ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ चल रहा है। इसके पहले दिन 16 फरवरी को हुई अव्यवस्थाओं पर केंद्र सरकार ने माफी मांगी है। पहले दिन हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे थे। भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के कारण एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गईं। ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ के सामान भी चोरी हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी आज ₹8 हजार गिरी, ₹2.33 लाख पर आई:सोना ₹2 हजार घटकर ₹1.51 लाख हुआ; 4 दिन में चांदी ₹33 हजार, सोना ₹6 हजार सस्ता चांदी में आज 17 फरवरी को लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 7,992 रुपए गिरकर ₹2.33 लाख पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,242 रुपए सस्ता होकर ₹1.51 लाख पर आ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. इंडिया AI समिट में शामिल होंगे बिल गेट्स:फाउंडेशन बोला- निमंत्रण रद्द होने की खबरें गलत, तय शेड्यूल के हिसाब से ही कार्यक्रम होगा माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में शामिल होने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। गेट्स फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार, बिल गेट्स तय कार्यक्रम के मुताबिक समिट में हिस्सा लेंगे और अपना कीनोट एड्रेस देंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. AI समिट से होटलों का किराया ₹6 लाख तक पहुंचा:इवेंट में सुंदर पिचई, सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे; 20 फरवरी तक चलेगा दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का असर अब पूरे NCR के होटल किरायों पर दिख रहा है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद के लग्जरी और बिजनेस होटलों का किराया 3 गुना तक बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔

South Africa vs UAE T20 World Cup 2026 Preview – Delhi Match, Top Players & Playing XI

South Africa vs UAE T20 World Cup 2026 Preview – Delhi Match, Top Players & Playing XI

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश (बीच में) ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के 34वें मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 6 विकेट से हरा दिया। टीम की इस वर्ल्डकप में लगातार चौथी जीत है। वहीं, UAE की तीसरी हार है। साउथ अफ्रीका सुपर-8 में पहले ही पहुंच चुकी है और UAE बाहर हो चुकी है। दोनों टीमों का यह आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला था। साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। UAE ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। 123 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 36, रयान रिकेल्टन ने 30, ऐडन मार्करम ने 28 और क्विंटन डी कॉक ने 14 रन बनाए। जेसन स्मिथ (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (6) नाबाद रहें। UAE के लिए मुहम्मद फारूक, हैदर अली, मुहम्मद अरफान और मुहम्मद जवादुल्लाह को 1-1 विकेट मिला। UAE के लिए अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मुहम्मद वसीम 22, ओपनर अर्यांश शर्मा ने 13 और मुहम्मद अरफान ने 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने 3 और एनरिक नॉर्त्या ने 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे को 1 विकेट मिला। कॉर्बिन बॉश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्त्या। UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान,सैयद हैदर, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह। ———————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें अपडेट्स 09:23 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक कॉर्बिन बॉश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया 09:20 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका 6 विकेट से जीता 09:02 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक ब्रेविस को अरफान ने आउट किया 12वें ओवर में मुहम्मद अरफान ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर दिया। साउथ अफ्रीका का यह चौथा विकेट रहा। अरफान ने इस बार सीम-अप, शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के आसपास डाली। ब्रेविस बैकफुट पर जाकर पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद की तेजी से थोड़ा चकमा खा गए। शॉट बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगा और मिड-ऑफ की ओर आसान सा कैच चला गया। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी हर्षित कौशिक ने कोई गलती नहीं की और कैच लपक लिया। ब्रेविस 25 गेंदों में 36 रन (1 चौका, 3 छक्के) बनाकर आउट हुए। 08:56 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक रिकेल्टन 30 रन बनाकर आउट 11वें ओवर में साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। मुहम्मद फारूक ने रयान रिकेल्टन को आउट कर दिया। फारूक ने हल्की सी छोटी लेंथ की गेंद डाली। रिकेल्टन बैकफुट पर गए और फ्लैट पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद सही जगह पर नहीं रख पाए। डीप स्क्वायर-लेग पर ध्रुव पराशर ने अपनी दाईं ओर तेजी से मूव करते हुए शानदार स्लाइडिंग कैच लपका। रिकेल्टन 16 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। 08:41 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक पावरप्ले में साउथ अफ्रीका 56/2 पावरप्ले में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट गंवाए। इस दौरान दोनों ओपनर ऐडन मार्करम (28) और क्विंटन डी कॉक (14) आउट हुए। टीम ने पहले 6 ओवर में 56 रन बनाए। 08:31 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक डी कॉक 14 रन बनाकर आउट छठे ओवर की चौथी में UAE को बड़ी सफलता मिली। मुहम्मद जवादुल्लाह ने क्विंटन डी कॉक को आउट कर दिया। गेंद अच्छी लेंथ पर और ऑफ स्टंप के काफी बाहर थी। डी कॉक ने कवर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट ऊंचा उठा और बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से डीप की ओर चला गया। वहां सैयद हैदर ने कोई गलती नहीं की और कैच लपक लिया। डी कॉक 16 गेंदों में 14 रन (3 चौके) बनाकर आउट हुए। 08:22 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक हैदर अली ने मार्करम को बोल्ड किया UAE के लिए तीसरा ओवर बाएं हाथ के स्पिनर हैदर अली ने फेंका। इस ओवर में ऐडन मार्करम ने 18 रन बनाए। हालांकि आखिरी बॉल पर हैदर अली ने उन्हें बोल्ड कर दिया। मार्करम 11 गेंदों में 28 रन (5 चौके, 1 छक्का) बनाकर आउट हुए। यह टूर्नामेंट में किसी UAE स्पिनर का पहला विकेट भी रहा। 08:06 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका की पारी शुरू साउथ अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। टीम ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान 1 रन बनाए। 07:50 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बारिश के कारण मैच में देरी 07:35 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक दिल्ली में बारिश दिल्ली में बारिश के कारण साउथ अफ्रीका की पारी शुरू नहीं हो रही। बारिश ज्यादा देर तक नहीं रही और अब मौसम साफ होता नजर आ रहा है। मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं। सुपर सॉपर मशीन मैदान को सुखाने में जुटी है और जल्द ही मुकाबला दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। 07:24 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक UAE ने 122 रन बनाए UAE ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। UAE के लिए अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मुहम्मद वसीम 22, ओपनर अर्यांश शर्मा ने 13 और मुहम्मद अरफान ने 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने 3 और एनरिक नॉर्त्या ने 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे को 1 विकेट मिला। 07:24 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक बॉश को तीसरा विकेट 19.2 ओवर में कॉर्बिन बॉश ने अपनी तीसरी

Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather Update

Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather Update

Hindi News Sports Cricket Pakistan Vs Namibia T20 World Cup 2026 Match 35: Preview, Pitch Report, Playing XI & Weather Update कोलंबो3 दिन पहले कॉपी लिंक साहबजादा फरहान ने 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। टीम ने बुधवार के दूसरे मैच में नामीबिया को 102 रन से हराया। पाकिस्तान टॉप-8 में पहुंचने वाली 8वीं टीम बनी है। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान ने ग्रुप-ए के इस मैच का टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाबी पारी में नामीबिया 17.3 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान तारिक ने 4 विकेट झटके। जबकि शादाब खान को 2 विकेट मिले। ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने 23 और एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक ने 20 रन बनाए। टीम के 9 बैटर्स दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने 58 बॉल पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 57 बॉल पर शतक बनाया। शादाब खान ने नाबाद 36 रन बनाए। कप्तान सलमान अली आगा 38 रन बनाकर आउट हुए। नामीबिया के लिए जैक ब्रेसल ने 2 विकेट झटके। जबकि जेरार्ड इरास्मस को एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक। नामीबिया: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और जैक ब्रेसल। —————————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें – टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला नीदरलैंड से हो रहा है। दैनिक भास्कर एप पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी इस मुकाबले की Live स्ट्रीमिंग जारी है। बॉल टु बॉल कमेंट्री, रिकॉर्ड्स और रियल टाइम एनालिसिस के लिए देखिए ‘टी-20 वर्ल्ड कप विद दैनिक भास्कर’ लिंक: https://www.youtube.com/live/Jg5sbLGkTYQ अपडेट्स 12:53 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचने वाली 8वीं टीम 12:49 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक उस्मान को ओवर में 2 विकेट, नामीबिया 97 रन पर ऑलआउट 18वें ओवर में उस्मान तारिक ने बर्नार्ड शोल्ट्ज (एक रन) और विलेम मायबर्ग (8 रन) को आउट किया। इसी के साथ नामीबिया 97 रन पर ऑलआउट हो गई। तारिक को चौथा विकेट मिला है। 12:38 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक जेन ग्रीन आउट, शादाब खान को तीसरा विकेट 17वें ओवर में नामीबिया ने 8वां विकेट गंवाया। यहां पर जेन ग्रीन (7 रन) को शादाब खान ने सईम अयूब के हाथों कैच कराया। शादाब को तीसरा विकेट मिला है। यहां पर एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक (20 रन) को और कप्तान जेरार्ड इरास्मस (7 रन) को आउट किया। 12:36 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नवाज ने 2 रन का ओवर डाला 15वें ओवर में मोहम्मद नवाज ने महज दो रन दिए। दोनों ही रन सिंगल के जरिए आए। ओवर की चार बॉल डॉट रहीं। 12:22 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक उस्मान तारिक को ओवर में दो विकेट 14वें ओवर में नामीबिया ने दो विकेट गंवाए। उस्मान तारिक ने पहली बॉल पर जेजे स्मिट (9 रन) को और तीसरी बॉल पर रूबेन ट्रम्पेलमैन (जीरो) को आउट किया। तारिक ने इस ओवर में कोई रन नहीं दिया है। 12:19 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शादाब को दूसरा विकेट, वॉल्सचेंक आउट 13वें ओवर की तीसरी बॉल पर नामीबिया ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शादाब खान ने विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों स्टंपिंग कराया। 12:06 PM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक शादाब खान ने 4 रन का ओवर डाला नामीबियाई पारी के 10वें ओवर में शादाब खान ने महज 4 रन दिए। उनके इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई और सभी रन सिंगल और एक्स्ट्रा के जरिए आए। 11:57 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक 50 के अंदर नामीबिया का चौथा विकेट गिरा 8वें ओवर में नामीबिया ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान जेरार्ड इरास्मस (7 रन) को शादाब खान ने उस्मान खान के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 11:54 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नामीबिया ने तीसरा विकेट गंवाया, स्टीनकैंप आउट 7वें ओवर में नामीबिया ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर लॉरेन स्टीनकैंप 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद नवाज ने विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच कराया। 11:49 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक नामीबिया ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए 200 रन का टारगेट चेज कर रही नमीबियाई टीम ने पावरप्ले के अंदर 2 विकेट गंवा दिए। शुरुआती 6 ओवर्स में टीम 40 रन ही बना सकी। इस ओवर से 2 रन आए। छठे ओवर की दूसरी बॉल पर निकोल लोफ्टी-ईटन 5 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्हें सलमान आगा के थ्रो पर सईम अयूब ने आउट किया। 11:38 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक सलमान मिर्जा ने फ्राइलिनक को बोल्ड किया 5वें ओवर की पहली बॉल पर नामीबिया ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर सलमान मिर्जा ने जॉन फ्राइलिनक को बोल्ड कर दिया। फ्राइलिनक 9 रन बनाकर आउट हुए। 11:36 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक सईम अयूब के ओवर में 2 चौके लगे नामीबियाई ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने सईम अयूब के ओवर में दो चौके लगाए। उन्होंने चौथी और छठी बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचाया। इस ओवर से 9 रन आए। 11:21 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक स्टीनकैंप के छक्के से नामीबिया का खाता खुला 200 रन का टारगेट चेज कर रही नामीबिया ने पहले ओवर में 9 रन बना लिए हैं। ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने फहीम अशरफ की तीसरी बॉल पर छक्का लगाकर टीम का खाता खोला। 11:06 AM18 फ़रवरी 2026 कॉपी लिंक 20वें ओवर में

वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के सिख पर नस्लीय हमला, कहा- इंडियन डॉग वापस जाओ

वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के सिख पर नस्लीय हमला, कहा- इंडियन डॉग वापस जाओ

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में मेलबर्न के जिलोन्ग इलाके में 22 साल के सिख नर्स हरमनप्रीत सिंह पर नस्लीय हमला किया गया। इस हमले में उनकी नाक टूट गई। यह घटना मंगलवार रात को कोरियो इलाके के एक जिम में हुई। हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। उसी दौरान तीन लोगों ने उनसे बहस शुरू कर दी और उन्हें गालियां दीं। जब वह जिम से बाहर निकले तो वे तीनों बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने हरमनप्रीत को इंडियन डॉग कहा और ‘जहां से आए हो, वहीं लौट जाओ’ जैसी बातें कहीं। इसके बाद एक युवक ने अचानक अपना सिर उनकी नाक पर मार दिया, जिससे उनकी नाक से काफी खून बहने लगा। हमला करने के बाद तीनों लोग वहां से भाग गए। आसपास के लोगों ने हरमनप्रीत को अस्पताल पहुंचाया। उन्हें सर्जरी करानी पड़ सकती है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बात करते हुए हरमनप्रीत ने कहा कि वह इस घटना से अभी भी सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी बातें नहीं सुनना चाहता, खासकर तब जब वह अपने काम से मतलब रख रहा हो। उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें जिम वापस जाने में डर लग रहा है और वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए एंटी-इमिग्रेशन प्रदर्शनों के बाद से भारतीय समुदाय के खिलाफ नस्लीय हमलों की खबरें बढ़ी हैं। इसी महीने भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई लोगों के कई कारोबार भी चोरों के निशाने पर रहे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पाकिस्तानी पंजाब में पुलिस ने 8 महीनों में 900 लोगों को मारा, मानवाधिकार संगठन ने सवाल उठाए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले आठ महीनों में पुलिस ‘मुठभेड़ों’ में 900 से ज्यादा लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पाकिस्तान के ह्यूमन राइट्स कमीशन (HRCP) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 के बीच कम से कम 670 पुलिस मुठभेड़ों में 924 संदिग्ध लोग मारे गए। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पंजाब का क्राइम कंट्रोल डिपार्टमेंट (CCD) कानून और संविधान के खिलाफ ‘न्यायेतर हत्याओं’ की एक सुनियोजित नीति पर काम कर रहा है। CCD का गठन अप्रैल 2025 में गंभीर और संगठित अपराध से निपटने के लिए किया गया था, लेकिन HRCP का कहना है कि यह विभाग एक ‘समानांतर पुलिस बल’ की तरह काम कर रहा है और उस पर जवाबदेही की कमी है। HRCP की निदेशक फराह जिया ने कहा कि पंजाब में मुठभेड़ों की परंपरा 1960 के दशक से चली आ रही है और बाद में यह अन्य प्रांतों, खासकर सिंध, तक फैल गई। उनका कहना है कि अपराध से निपटने के लिए बेहतर जांच और कानूनी प्रक्रिया अपनाने के बजाय ऐसे तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कानून के शासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चीन में आतिशबाजी की दुकान में धमाका, 12 लोगों की मौत चीन के हुबेई प्रांत में आतिशबाजी की एक दुकान में जोरदार विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार दोपहर शिंजियांन शहर में हुआ। धमाके के बाद दुकान में भीषण आग लग गई। चीनी समाचार एजेंसी के मुताबिक, धमाके की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल विस्फोट की असली वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। चीन में लूनर न्यू ईयर और स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान बड़े पैमाने पर आतिशबाजी की जाती है। इसी वजह से इस समय हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे पहले रविवार को जियांगसु प्रांत में एक आतिशबाजी दुकान के पास हुए हादसे में 8 लोगों की जान चली गई थी। मेयर ममदानी बोले- अमीरों पर टैक्स लगाना जरूरी, न्यूयॉर्क की आर्थिक हालत ठीक नहीं न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने चेतावनी दी है कि अगर राज्य के नेता अमीर लोगों और कॉर्पोरेशन्स पर ज्यादा टैक्स लगाने की मंजूरी नहीं देते हैं, तो न्यूयॉर्क में प्रॉपर्टी टैक्स में इजाफा करना पड़ सकता है। न्यूयॉर्क शहर में प्रॉपर्टी टैक्स कमाई का बड़ा जरिया है। टैक्स बढ़ने से सरकार को ज्यादा पैसा मिलेगा, जिससे वह अपने बजट घाटे को कम कर सकती है। हालांकि इससे महंगाई बढ़ जाएगी। ममदानी ने कहा कि शहर के सामने मुश्किल विकल्प हैं। घाटा भरने के लिए उन्होंने दो रास्ते बताए। पहला रास्ता यह है कि अमीर लोगों और बड़ी कंपनियों पर टैक्स बढ़ाया जाए। दूसरा रास्ता यह है कि प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाया जाए और रिजर्व फंड से पैसा निकाला जाए। उन्होंने कहा कि यह विकल्प ज्यादा कठिन और नुकसानदेह है। ममदानी का कहना है कि न्यूयॉर्क शहर राज्य को ज्यादा सेवाएं देता है, लेकिन बदले में उसे उतना पैसा नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि अगर राज्य के कानून बनाने वाले कदम नहीं उठाते, तो शहर के पास दूसरा रास्ता अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रॉपर्टी टैक्स में करीब 9.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले 20 साल से ज्यादा समय में पहली बड़ी बढ़ोतरी होगी। अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में 3 जहाजों पर हमला किया, 11 लोगों की मौत अमेरिकी सेना ने सोमवार देर रात कैरेबियन सागर और प्रशांत महासागर में 3 नावों पर हमला किया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी साउदर्न कमांड ने कहा कि इन नावों से ड्रग तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था, इसलिए इन पर हमला किया गया। इसमें कोई अमेरिकी सैनिक घायल नहीं हुआ है। ट्रम्प प्रशासन पिछले साल सितंबर से ही कैरेबियन सी में कई जहाजों को निशाना बना चुका है। अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट के मुताबिक अब तक अमेरिकी सेना ने 40 से ज्यादा इस तरह के हमले किए हैं, जिनमें अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। अफगानिस्तान सरकार ने तीन पाकिस्तानी सैनिकों को छोड़ा; कहा- पिछले साल पकड़े थे, सऊदी अरब के कहने पर रिहाई अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने 12 अक्टूबर को अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर लड़ाई

’58 विधायकों का समर्थन, सोनिया गांधी ने मुझसे शपथ की तारीख तय करने को कहा’: सीएम हिमंत ने कांग्रेस के दिनों को याद किया | चुनाव समाचार

बीजेपी ने असम में बड़े बदलाव की योजना बनाई, विधानसभा चुनाव से पहले 30 विधायकों को बदला जा सकता है | चुनाव समाचार

आखरी अपडेट:फ़रवरी 18, 2026, 00:51 IST अपने “संकट के दिनों” को साझा करते हुए, असम के सीएम हिमंत सरमा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पार्टी नेताओं को फोन करने के बाद परिदृश्य बदल गया। हिमंत बिस्वा सरमा 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और असम विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी की पहली जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (छवि: पीटीआई/फ़ाइल) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनसे सीएम पद की शपथ लेने की तारीख तय करने के लिए कहा था, जब 2014 में पार्टी के 58 विधायकों ने उनका समर्थन किया था। सरमा ने कांग्रेस में अपने “संकट के दिनों” को साझा करते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा – उस समय संयुक्त राज्य अमेरिका में – पार्टी नेताओं को फोन करने के बाद परिदृश्य बदल गया। “जब मल्लिकार्जुन खड़गे राज्य में आए थे, तब 58 विधायकों ने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए मेरा समर्थन किया था। कई वरिष्ठ नेता तटस्थ रहे, और केवल 12 विधायकों ने मेरे खिलाफ तरुण गोगोई का समर्थन किया। उस समय, राहुल गांधी अमेरिका में थे। सोनिया गांधी ने मुझे अपने आवास पर बुलाया और शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करने के लिए कहा। मैंने उनसे कहा कि मैं अगले दिन शपथ लूंगा।” अम्बुबाची (कामाख्या मंदिर में एक प्रमुख वार्षिक अनुष्ठान)। लेकिन फिर राहुल गांधी ने अमेरिका से फोन किया और सब कुछ बदल गया,” सरमा ने राज्य विधान सभा में एक कैबिनेट बैठक के बाद कहा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने मुझे बाहर निकाला और गंगा में फेंक दिया। आप नहीं जानते कि मैंने पार्टी क्यों छोड़ी। तरुण गोगोई ने सभी को गौरव की बैठक में शामिल होने के लिए कहा था। सभी कैबिनेट मंत्रियों को शामिल होने का निर्देश दिया गया था। मैंने कहा कि मैं पार्टी के लिए काम करूंगा, लेकिन मैं उस बैठक में शामिल नहीं होऊंगा।” 2011 के चुनावों के बाद असम कांग्रेस में असंतोष देखा गया था, विधायकों के एक वर्ग ने निवर्तमान तरुण गोगोई की जगह सरमा को सीएम बनाने का समर्थन किया था। उन्होंने 2015 में भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी और विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी की पहली जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 2014 में तत्कालीन सीएम तरुण गोगोई की कैबिनेट से और 2015 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा द्वारा सोमवार (16 फरवरी) को पार्टी से अपना इस्तीफा सौंपने के बाद चुनावी राज्य में कांग्रेस को हुए बड़े नुकसान के बीच उनकी टिप्पणी आई है। सरमा ने असम कांग्रेस की वर्तमान स्थिति की आलोचना करते हुए दावा किया कि इसने अपनी मूल पहचान खो दी है। उन्होंने कहा कि यह अब मुख्य रूप से “बांग्लादेशियों” और “मियां” समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। बोरा के इस्तीफे पर, उन्होंने कहा कि नेता ने कांग्रेस को एआईयूडीएफ के प्रभाव से मुक्त करने की कोशिश की थी, लेकिन सांसद रकीबुल हुसैन का नाम लिए बिना उनका जिक्र करते हुए उन्होंने जिसे “राइनो” कहा था, उस पर काबू नहीं पा सके। चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना जगह : गुवाहाटी (गौहाटी), भारत, भारत पहले प्रकाशित: फ़रवरी 18, 2026, 00:51 IST समाचार चुनाव ’58 विधायकों का समर्थन, सोनिया गांधी ने मुझसे शपथ की तारीख तय करने को कहा’: सीएम हिमंत ने कांग्रेस के दिनों को याद किया अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)असम की राजनीति(टी)हिमंत बिस्वा सरमा(टी)कांग्रेस पार्टी असम(टी)सोनिया गांधी(टी)राहुल गांधी(टी)तरुण गोगोई(टी)असम के मुख्यमंत्री(टी)असम विधानसभा चुनाव