Monday, 13 Apr 2026 | 05:26 PM

Trending :

भिंडी बनाते समय आती है चिपचिपाहट की समस्या? इन आसान ट्रिक्स से बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट सब्जी राजगढ़ के उपार्जन केंद्रों पर अव्यवस्थाएं उजागर:कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खुली पोल; चाठा केंद्र पर लापरवाही पर नोटिस लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर:5 विभागों को अल्टीमेटम; राजगढ़ की समय-सीमा बैठक में रिकॉर्ड डिजिटलीकरण के निर्देश खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना बन सकता है ‘जहर’! आखिर क्या कहता आयुर्वेद? बीच सड़क पर स्कूटी सवार दो बहनों से मारपीट:मां की दवाइयां लेकर लौट रही थी, मकरोनिया चौराहे पर रोका और मारपीट कर भागे युवक ‘आपने भाजपा, आरएसएस से जुड़े अधिवक्ता परिषद के कार्यक्रमों में भाग लिया’: केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कहा | राजनीति समाचार
EXCLUSIVE

South Africa vs UAE T20 World Cup 2026 Preview – Delhi Match, Top Players & Playing XI

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश (बीच में) ने 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के 34वें मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 6 विकेट से हरा दिया। टीम की इस वर्ल्डकप में लगातार चौथी जीत है। वहीं, UAE की तीसरी हार है। साउथ अफ्रीका सुपर-8 में पहले ही पहुंच चुकी है और UAE बाहर हो चुकी है। दोनों टीमों का यह आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला था।

साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। UAE ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। 123 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 36, रयान रिकेल्टन ने 30, ऐडन मार्करम ने 28 और क्विंटन डी कॉक ने 14 रन बनाए। जेसन स्मिथ (3) और ट्रिस्टन स्टब्स (6) नाबाद रहें। UAE के लिए मुहम्मद फारूक, हैदर अली, मुहम्मद अरफान और मुहम्मद जवादुल्लाह को 1-1 विकेट मिला।

UAE के लिए अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मुहम्मद वसीम 22, ओपनर अर्यांश शर्मा ने 13 और मुहम्मद अरफान ने 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने 3 और एनरिक नॉर्त्या ने 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे को 1 विकेट मिला। कॉर्बिन बॉश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच का स्कोरकार्ड…

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्त्या।

UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान,सैयद हैदर, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

———————————————-

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

अपडेट्स

09:23 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कॉर्बिन बॉश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

09:20 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका 6 विकेट से जीता

09:02 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

ब्रेविस को अरफान ने आउट किया

12वें ओवर में मुहम्मद अरफान ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर दिया। साउथ अफ्रीका का यह चौथा विकेट रहा। अरफान ने इस बार सीम-अप, शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद ऑफ स्टंप के आसपास डाली। ब्रेविस बैकफुट पर जाकर पुल शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद की तेजी से थोड़ा चकमा खा गए। शॉट बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगा और मिड-ऑफ की ओर आसान सा कैच चला गया। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी हर्षित कौशिक ने कोई गलती नहीं की और कैच लपक लिया। ब्रेविस 25 गेंदों में 36 रन (1 चौका, 3 छक्के) बनाकर आउट हुए।

08:56 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

रिकेल्टन 30 रन बनाकर आउट

11वें ओवर में साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। मुहम्मद फारूक ने रयान रिकेल्टन को आउट कर दिया। फारूक ने हल्की सी छोटी लेंथ की गेंद डाली। रिकेल्टन बैकफुट पर गए और फ्लैट पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद सही जगह पर नहीं रख पाए। डीप स्क्वायर-लेग पर ध्रुव पराशर ने अपनी दाईं ओर तेजी से मूव करते हुए शानदार स्लाइडिंग कैच लपका। रिकेल्टन 16 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

08:41 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में साउथ अफ्रीका 56/2

पावरप्ले में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट गंवाए। इस दौरान दोनों ओपनर ऐडन मार्करम (28) और क्विंटन डी कॉक (14) आउट हुए। टीम ने पहले 6 ओवर में 56 रन बनाए।

08:31 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

डी कॉक 14 रन बनाकर आउट

छठे ओवर की चौथी में UAE को बड़ी सफलता मिली। मुहम्मद जवादुल्लाह ने क्विंटन डी कॉक को आउट कर दिया। गेंद अच्छी लेंथ पर और ऑफ स्टंप के काफी बाहर थी। डी कॉक ने कवर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट ऊंचा उठा और बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से डीप की ओर चला गया। वहां सैयद हैदर ने कोई गलती नहीं की और कैच लपक लिया। डी कॉक 16 गेंदों में 14 रन (3 चौके) बनाकर आउट हुए।

08:22 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

हैदर अली ने मार्करम को बोल्ड किया

UAE के लिए तीसरा ओवर बाएं हाथ के स्पिनर हैदर अली ने फेंका। इस ओवर में ऐडन मार्करम ने 18 रन बनाए। हालांकि आखिरी बॉल पर हैदर अली ने उन्हें बोल्ड कर दिया। मार्करम 11 गेंदों में 28 रन (5 चौके, 1 छक्का) बनाकर आउट हुए। यह टूर्नामेंट में किसी UAE स्पिनर का पहला विकेट भी रहा।

08:06 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका की पारी शुरू

साउथ अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। टीम ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान 1 रन बनाए।

07:50 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश के कारण मैच में देरी

07:35 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में बारिश

दिल्ली में बारिश के कारण साउथ अफ्रीका की पारी शुरू नहीं हो रही। बारिश ज्यादा देर तक नहीं रही और अब मौसम साफ होता नजर आ रहा है। मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं। सुपर सॉपर मशीन मैदान को सुखाने में जुटी है और जल्द ही मुकाबला दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

07:24 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

UAE ने 122 रन बनाए

UAE ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। UAE के लिए अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान मुहम्मद वसीम 22, ओपनर अर्यांश शर्मा ने 13 और मुहम्मद अरफान ने 11 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने 3 और एनरिक नॉर्त्या ने 2 विकेट लिए। जॉर्ज लिंडे को 1 विकेट मिला।

07:24 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

बॉश को तीसरा विकेट

19.2 ओवर में कॉर्बिन बॉश ने अपनी तीसरी सफलता हासिल करते हुए UAE की पारी को और झटका दे दिया। बॉश ने हार्ड लेंथ पर गेंद डाली। मोहम्मद अरफान ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद पर सही तरीके से पकड़ नहीं बना सके। शॉट ऊंचा उठा और डीप मिड-विकेट की दिशा में चला गया, जहां खड़े जेसन स्मिथ ने आसान सा कैच लपक लिया। मोहम्मद अरफान 18 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए।

07:13 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

शराफू 45 रन बनाकर आउट

17.4 ओवर में एनरिक नॉर्त्या ने UAE को एक और बड़ा झटका दिया। अलीशान शराफू शानदार पारी खेल रहे थे, लेकिन पुल शॉट पर बड़ी गलती कर बैठे। नॉर्त्या ने बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जो पिच पर लगकर दाएं हाथ के बल्लेबाज की ओर अंदर आई। शराफू ने पुल खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग बिल्कुल बिगड़ गई और क्वेना मफाका ने कैच कर लिया। अलीशान शराफू 38 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

अलीशान शराफू UAE के टॉप स्कोरर रहे।

अलीशान शराफू UAE के टॉप स्कोरर रहे।

06:57 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

गलत शॉट खेल कर आउट हुए सैयद

14वें ओवर की चौथी बॉल पर एनरिक नॉर्त्या ने UAE को एक और झटका दे दिया। सैयद हैदर शॉर्ट गेंद पर गलत शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए। नॉर्त्या ने स्टंप्स की लाइन पर तेज बाउंसर फेंकी। हैदर पुल शॉट खेलने के लिए बैकफुट पर गए, लेकिन गेंद की रफ्तार से पूरी तरह चकमा खा गए। शॉट खेलते वक्त उन्होंने नजर भी हटा ली और नतीजा यह रहा कि गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर मिड-विकेट की ओर हवा में चली गई। वहां क्वेना मफाका ने आसान कैच लपक लिया। हैदर 15 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए।

06:46 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सोहैब खान 6 रन बनाकर आउट

ृ9.2 ओवर में कॉर्बिन बॉश ने एक और झटका दे दिया। सोहैब खान को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच कराया। सोहैब खान 11 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए।

06:19 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

UAE के दोनों ओपनर्स आउट

कॉर्बिन बॉश ने UAE को दूसरा बड़ा झटका दे दिया। 5.2 ओवर में आर्यंश शर्मा क्वेना मफाका के हाथों कैच आउट हो गए और साउथ अफ्रीका ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया। आर्यंश शर्मा 17 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा।

06:11 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

UAE का पहला विकेट गिरा

जॉर्ज लिंडे ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। 5वें ओवर की तीसरी बॉल पर मोहम्मद वसीम LBW आउट हो गए। मैदानी अंपायर ने उंगली उठाई, जिसके बाद UAE ने तुरंत रिव्यू लिया। अल्ट्राएज में बल्ले का कोई संपर्क नहीं मिला और बॉल ट्रैकिंग में तीनों रेड दिखाई दिए, गेंद सीधा स्टंप्स पर जा रही थी। अंपायर का फैसला बरकरार रहा और इसके साथ ही UAE ने अपना रिव्यू भी गंवा दिया। मोहम्मद वसीम 12 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें चार चौके शामिल रहे।

06:09 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

रबाडा की बॉल पर वसीम ने हैट्रिक चौके जड़े

तीसरे ओवर में कगिसो रबाडा की बॉल पर मोहम्मद वसीम ने लगातार तीन चौके जड़े। पहली बॉल पर फुल लेंथ गेंद को शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाते हुए चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर उन्होंने फ्रंट फुट हटाकर रबाडा के ऊपर से एक और दमदार चौका बटोरा। तीसरी गेंद थोड़ी सीधी पड़ी और वसीम ने उसे फाइन लेग की दिशा में फ्लिक कर हैट्रिक चौके पूरे कर दिए।

05:54 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका ने रिव्यू गंवाया

क्वेना मफाका की गेंद पर साउथ अफ्रीका ने LBW की जोरदार अपील की और तुरंत रिव्यू लेने का फैसला किया। फिल्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया था, क्योंकि पहली नजर में गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच करती दिख रही थी। थर्ड अंपायर ने सबसे पहले अल्ट्राएज में देखा कि कहीं बल्ले का किनारा तो नहीं लगा, लेकिन उसमें कुछ भी नजर नहीं आया। इसके बाद बॉल ट्रैकिंग में साफ हो गया कि गेंद लेग स्टंप के काफी बाहर पिच हुई थी। नतीजा यह रहा कि दक्षिण अफ्रीका को अपना रिव्यू गंवाना पड़ा। गेंद फुल लेंथ की थी और लेग स्टंप की लाइन पर थी। आर्यंश शर्मा फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश में चूक गए, लेकिन पिचिंग बाहर होने की वजह से उन्हें राहत मिल गई।

05:41 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

UAE की पारी शुरू, पहले ओवर में 6 रन बने

कगिसो रबाडा ने मुकाबले की पहली ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए UAE को ज्यादा रन नहीं बनाने दिया। पारी की शुरुआत करने आए आर्यंश शर्मा लगातार संघर्ष करते नजर आए। ओवर खत्म होने तक UAE का स्कोर 1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन रहा। आर्यंश शर्मा 6 रन पर और मोहम्मद वसीम बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।

05:25 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

साउथ अफ्रीका टॉस जीता

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया है। किसी टी-20 इंटरनेशनल मैच में पहली बार साउथ अफ्रीका और यूएई आमने-सामने है।

05:12 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 52 मैच खेले हैं। इसमें 35 मैचों में उसे जीत मिली है, जबकि 16 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है।

दूसरी ओर यूएई ने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि 7 मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है।

05:09 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

SA के लिए कप्तान ऐडन मार्करम टॉप स्कोरर रहे

साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान ऐडन मार्करम ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 178.57 स्ट्राइक रेट से 150 रन बनाए हैं। इस दौरान 86* रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है।

वहीं बॉलिंग में लुंगी एनगिडी टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7.58 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान 31 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट परफॉर्मेंस रहा है।

05:08 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सोहैब खान UAE के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

टूर्नामेंट में सोहैब खान ने अब तक UAE के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 157.5 की स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाए हैं। इस दौरान 68 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है।

वहीं गेंदबाजी में जुनैद सिद्दीकी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 9.26 की इकोनॉमी से 7 विकेट चटकए हैं। इस दौरान 35 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

05:07 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पिच कंडीशन

अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है, जिसकी बाउंड्री लगाना आसान होता है। यहां खेले गए 12 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 7 बार चेज करने वाली टीम जीती है, जबकि पहले बैटिंग करने वाली टीमों में 5 बार टोटल डिफेंड किए हैं। दिन में मैच होने की वजह से ओस का कोई रोल नहीं होगा, इसके बावजूद टीमें टॉस जीतकर चेज करने का फैसला ले सकती हैं।

05:06 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

वेदर कंडीशन

दिल्ली में बुधवार को मौसम ज्यादातर समय बादलों से ढका रहेगा कहीं‑कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें हो सकती हैं। तापमान लगभग 26–28°C के बीच रहने की संभावना है।

05:05 AM18 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए सही समय':एकता कपूर ने धुरंधर 2 और टॉक्सिक के तीन हफ्तों बाद ‘भूत बंगला’ रिलीज करने पर प्रतिक्रिया दी

February 26, 2026/
11:01 am

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बुधवार को अपनी फिल्म भूत बंगला की रिलीज टाइमिंग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि फिल्म...

सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 75,000 पर कारोबार कर रहा:क्रूड ऑयल सस्ता होकर 106 डॉलर पर आया; रुपया 93.24 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा

March 20, 2026/
9:20 am

शेयर बाजार में आज यानी 20 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 800 अंक (1.07%) चढ़कर 75,000 पर कारोबार कर रहा...

MP CM Meets Monalisa Family; Demands PFI Probe

March 19, 2026/
5:11 am

प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की फरमान खान के साथ हुई शादी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।...

authorimg

April 5, 2026/
7:25 pm

आजकल दांतों से जुड़ी समस्याएं जैसे सेंसिटिविटी, पीलापन और कमजोर एनामेल तेजी से बढ़ रही हैं. इसकी वजह सिर्फ मीठा...

राजनीति

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket