Monday, 06 Apr 2026 | 08:06 PM

Trending :

EXCLUSIVE

रीमेक की बेड़ियों से आजाद हुई 'दृश्यम 3':अजय और जयदीप के बीच होगी साइकोलॉजिकल वॉर, गोवा में फिल्माया जाएगा हाई-वोल्टेज फेस-ऑफ

रीमेक की बेड़ियों से आजाद हुई 'दृश्यम 3':अजय और जयदीप के बीच होगी साइकोलॉजिकल वॉर, गोवा में फिल्माया जाएगा हाई-वोल्टेज फेस-ऑफ

इंडियन सिनेमा में सस्पेंस और थ्रिलर की परिभाषा बदलने वाली फ्रेंचाइज दृश्यम अपने तीसरे और सबसे घातक चैप्टर की ओर बढ़ चुकी है। विजय सलगांवकर की शातिर चालाकी और कानून के फौलादी शिकंजे के बीच अब ऐसी बिसात बिछने वाली है , जहां से किसी एक का बचना नामुमकिन है। इस फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पूरी यूनिट अपने सबसे निर्णायक पड़ाव गोवा के लिए उड़ान भरने को तैयार है। आगामी 25 फरवरी को अजय देवगन अपनी टीम के साथ गोवा पहुंचेंगे, जहां कहानी कि किस्मत तय करने वाले सीन्स फिल्माए जाएंगे। गोवा शेड्यूल में 1 मार्च से होगा ‘माइंड गेम्स’ का आगाज मेकर्स ने इस शेड्यूल के लिए बेहद गोपनीय और फुल रणनीति तैयार की है। 25 फरवरी को गोवा पहुंचने के बाद टीम 26 से 28 फरवरी तक शुरूआती शूट और टेक्निकल सेटअप पूरा करेगी। लेकिन असली शूट 1 मार्च से शुरू होगा, जब अजय और जयदीप अहलावत के बीच हाई-वोल्टेज फेस-ऑफ फिल्माया जाएगा। यह शेड्यूल संक्षिप्त लेकिन बेहद इंटेंस है, जिसे 2 मार्च तक समेटकर टीम मुंबई लौट आएगी। इस जल्दबाजी के पीछे का मकसद होली से पहले फिल्म के सबसे जटिल इमोशनल और थ्रिलर हिस्सों को लॉक करना है। इसके बाद मई में मात्र 2-3 दिनों के पेंचवर्क के साथ फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी पूरी हो जाएगी। जयदीप अहलावत का किरदार पुलिस की वर्दी में नहीं दिखेगा इस बार सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक कास्टिंग में दिखता है। अक्षय खन्ना के बाहर होने के बाद पाताल लोक फेम जयदीप क्राइम एसपी की भूमिका में नजर आएंगे। वह वर्दी या पारंपरिक पुलिसिया रौब में नहीं बल्कि सिविल ड्रेस में सलगांवकर के घर पहुंचेगे। जयदीप और अजय के बीच संवादों का तीखा दंगल दिखेगा। जयदीप उन दफन राजों का जिक्र करेंगे, जिन्हें विजय सलगांवकर ने छिपाया था। तीसरा पार्ट पूरी तरह मौलिक और नॉर्थ के लिहाज से है निर्देशक अभिषेक पाठक ने इस बार साहस दिखाते हुए फिल्म को रीमेक की बेड़ियों से आजाद कर दिया है। दृश्मय 3 अब मोहनलाल के मलयालम वर्जन को फॉलो नहीं करेगी। इसे पूरी तरह नॉर्थ इंडियन कल्चर और अपनी मौलिक स्क्रिप्ट के आधार पर ढाला गया है। मेकर्स का मानना है कि दृश्यम अब एक ग्लोबल ब्रांड है और सलगांवकर का अंत अब उसकी अपनी शर्तों पर होगा। फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को शॉक्ड करेगा।

नशे की लत ने बनाया ‘बैड कैरेक्टर’, जानें ब्रांडेड शराब का शौकीन राजा कैसे बना दिल्ली का शातिर ऑटो-लिफ्टर? | delhi police north west district auto lifter raja bihari arrested six stolen vehicles recovered crime news

authorimg

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी की पहचान राजा उर्फ बिहारी के रूप में हुई है, जो वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का रहने वाला है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ ही वाहन चोरी के कुल 6 मामलों को सुलझाने का दावा किया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को एएटीएस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक कुख्यात ऑटो-लिफ्टर चोरी की स्कूटी के साथ इलाके में आने वाला है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी और एसीपी रणजीत ढाका के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई रवि सैनी और कई अन्य हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल थे. शातिर ऑटो लिफ्टर की कहानी टीम ने अशोक विहार स्थित प्रेम बाड़ी फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की. कुछ ही समय बाद एक संदिग्ध स्कूटी सवार को आते देखा गया. पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया. जांच करने पर पता चला कि वह जो होंडा एविएटर स्कूटी चला रहा था, वह मॉडल टाउन थाने से चोरी की गई थी. दिल्ली पुलिस की पुछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे 26 वर्षीय राजा उर्फ बिहारी से जब कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि वह ड्रग्स और शराब का बुरी तरह आदी है. अपनी इन महंगी आदतों और नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसके पास पैसों की कमी रहती थी, जिसकी भरपाई के लिए उसने जुर्म का रास्ता चुना. वह अक्सर भीड़भाड़ वाले इलाकों या रिहायशी कॉलोनियों में खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाता था. वह इन वाहनों को न केवल बेचने के लिए चुराता था, बल्कि चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल स्नैचिंग जैसे अन्य अपराधों को अंजाम देने के लिए भी करता था. ब्रांडेड शराब पीने का शौकीन पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि राजा उर्फ बिहारी कोई मामूली चोर नहीं है. वह दिल्ली के अशोक विहार थाने का घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ है. उसके खिलाफ पहले से ही हत्या, स्नैचिंग और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के 14 मामले दर्ज हैं. वह बार-बार जेल जाने के बावजूद बाहर आकर फिर से वारदातों में शामिल हो जाता था. पुलिस उसे एक ‘हैबिचुअल ऑफेंडर’ मानती है, जो समाज के लिए खतरा बना हुआ था. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 6 चोरी के वाहन बरामद किए हैं. इनमें अलग-अलग थानों से चोरी की गई गाड़ियां शामिल हैं. मॉडल टाउन थाने में दर्ज दो होंडा एक्टिवा और एक होंडा एविएटर स्कूटी बरामद हुआ है. आदर्श नगर थाने में एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा की बरामदगी हुई है. इसके साथ ही सुभाष प्लेस और समयपुर बादली थाने में दर्ज एक-एक एक्टिवा स्कूटी की बरामदगी हुई है.

Anil Ambani Bank Fraud Case Affidavit; ED CBI

Anil Ambani Bank Fraud Case Affidavit; ED CBI

नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक अनिल अंबानी ने आज यानी 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है। इसमें उन्होंने वचन दिया है कि वे अदालत की अनुमति के बिना भारत छोड़कर नहीं जाएंगे। यह हलफनामा उनके रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) की कंपनियों से जुड़ी 40,000 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी की जांच के बीच आया है। अंबानी ने अदालत को यह भी भरोसा दिलाया है कि वे ED और CBI द्वारा की जा रही जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगे। ये दोनों एजेंसियां अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) की कंपनियों के खिलाफ जांच कर रही हैं। वकील मुकुल रोहतगी की तरफ से किए मौखिक वादे की पुष्टि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल अंबानी ने अपने हलफनामे में आधिकारिक तौर पर उस अंडरटेकिंग (वचन) को अपना लिया है, जो उनकी ओर से सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने 4 फरवरी को कोर्ट में पेश की थी। तब रोहतगी ने अदालत को मौखिक रूप से आश्वस्त किया था कि अंबानी देश छोड़कर नहीं जाएंगे। अब लिखित हलफनामा दाखिल होने के बाद यह कानूनी रूप से जरूरी हो गया है। क्या है ₹40,000 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला? यह पूरी कानूनी कार्यवाही पूर्व ब्यूरोक्रेट ईएएस सरमा की तरफ से दायर एक याचिका के जवाब में हो रही है। याचिका में आरोप है कि ADAG ग्रुप की कंपनियों ने अलग-अलग बैंकों के साथ मिलकर 40,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का लोन फ्रॉड किया है। याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए हैं। बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी होगी जांच सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि एजेंसियां इस बात की भी तुरंत जांच करें कि क्या बैंक अधिकारियों की इस धोखाधड़ी में कोई मिलीभगत थी। जांच में फंड्स के गलत इस्तेमाल का खुलासा ED ने अब तक की अपनी जांच में पाया है कि रिलायंस होम फाइनेंस (RHFL) और रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस (RCFL) में बड़े पैमाने पर फंड्स का गलत इस्तेमाल हुआ। 2017 से 2019 के बीच यस बैंक ने RHFL में 2,965 करोड़ और RCFL में 2,045 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया था। दिसंबर 2019 तक ये अमाउंट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) बन गए। RHFL का 1,353 करोड़ और RCFL का 1,984 करोड़ अभी तक बकाया है। कुल मिलाकर यस बैंक को 2,700 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। ED के मुताबिक ये फंड्स रिलायंस ग्रुप की दूसरी कंपनियों में डायवर्ट किए गए। लोन अप्रूवल प्रोसेस में भी कई गड़बड़ियां मिलीं। जैसे, कुछ लोन उसी दिन अप्लाई, अप्रूव और डिस्बर्स हो गए। फील्ड चेक और मीटिंग्स स्किप हो गईं। डॉक्यूमेंट्स ब्लैंक या डेटलेस मिले। ED ने इसे ‘इंटेंशनल कंट्रोल फेल्योर’ बताया है। जांच PMLA की धारा 5(1) के तहत चल रही है और 31 अक्टूबर 2025 को अटैचमेंट ऑर्डर जारी हुए। —————— अनिल अंबानी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अनिल अंबानी के बाद बेटे अनमोल पर FIR: यूनियन बैंक से ₹228 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप; पहली बार क्रिमिनल केस में सीधे आरोपी बने CBI ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस से जुड़ी कंपनियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ 228.06 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Vijay Deverakonda & Rashmika Mandanna Wedding in Udaipur

Vijay Deverakonda & Rashmika Mandanna Wedding in Udaipur

बॉलीवुड फिल्म एनीमल की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। दोनों के उदयपुर की एकलिंगजी की वादियों में स्थित एक होटल में सात फेरे लेने की चर्चा है। . शादी का कार्ड और विजय देवरकोंडा के घर का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि दोनों का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। दोनों इसे बेहद प्राइवेट रखना चाहते हैं। सोर्स के अनुसार- शादी की लोकेशन ITC ममेंटोस उदयपुर है। ये होटल उदयपुर से करीब 25 किमी दूर एकलिंगजी के पास है। होटल पहाड़ियों के बीच है और मुख्य रोड से भी अंदर है। शादी के बाद 3 या 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड और साउथ से जुड़े कई बड़े स्टार शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर आया कार्ड जिसमें विजय देवरकोंडा का नाम लिखा है। शादी का कार्ड हुआ था लीक हाल में सोशल मीडिया पर एक कार्ड भी सामने आया,जिसमें विजय देवरकोंडा का नाम लिखा है। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि ये दोनों की शादी का कार्ड है। कार्ड में लिखा है- परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। इस शादी में उदयपुर सिर्फ करीबी परिवारजन और कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे। दूल्हे का घर फूलों से सजाया गया एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विजय देवरकोंडा का घर फूलों और लाइट्स से सजा नजर आ रहा है। हालांकि दोनों स्टार्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा का घर, जिस पर लाइटिंग की गई है। उदयपुर शाही शादियों का केंद्र बन चुका उदयपुर शाही शादियों का केंद्र बन चुका है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर को कई नामी हस्तियों ने चुना है। यहां पर परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, हार्दिक पांड्या, आमिर खान की बेटी की शादी, रवीना टंडन की शादी, अंबानी परिवार से लेकर कई बिजनेसमैन यहां आकर शादी कर चुके है। तीन महीने पहले उदयपुर में अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी वामसी गडिराजू से हुई। रिसेप्शन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ट्रंप जूनियर भी शामिल हुए थे। — ये खबर भी पढ़िए- रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे:बॉलीवुड स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, जेनिफर लोपेज भी पहुंचीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शुक्रवार रात उदयपुर पहुंचे। (पढ़िए पूरी खबर)

चीनी रोबोट विवाद के बाद प्रोफेसर को नौकरी की तलाश:लिंक्डइन पर लिखा ओपन टू वर्क; गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर

चीनी रोबोट विवाद के बाद प्रोफेसर को नौकरी की तलाश:लिंक्डइन पर लिखा ओपन टू वर्क; गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर

चाइनीज रोबोट को गलगोटिया यूनिवर्सिटी का इन्वेंशन बताने वाली प्रोफेसर नेहा सिंह अब नई नौकरी की तलाश में हैं। उन्होंने लिंक्डइन प्रोफाइल पर ‘ओपन टू वर्क’ का स्टेटस अपडेट कर दिया है। इस मामले के आने के बाद सरकार ने यूनिवर्सिटी को AI समिट से बाहर कर दिया था। वहीं यूनिवर्सिटी ने इस पूरे मामले के लिए प्रोफेसर को जिम्मेदार ठहराते हुए माफी मांगी है। यूनिवर्सिटी ने कहा, “हमारी एक प्रतिनिधि को सही जानकारी नहीं थी। वे कैमरे पर आने के उत्साह में गलत तथ्य दे गईं। उन्हें प्रेस से बात करने के लिए अधिकृत भी नहीं किया गया था।” आईटी सचिव बोले- गलत जानकारी बर्दाश्त नहीं विवाद पर बात करते हुए आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा, “हम चाहते हैं कि लोग एक्सपो में जो भी प्रदर्शित करें, उसमें उनका वास्तविक काम दिखे। हम नहीं चाहते कि ऐसे आयोजनों का इस्तेमाल किसी और तरीके से किया जाए। गलत जानकारी को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता।” जब उनसे पूछा गया कि क्या मंत्रालय ने पहले मॉडल्स की जांच नहीं की थी, तो उन्होंने कहा, “ये चीजें बिक्री के लिए नहीं थीं, जहां हमें सर्टिफिकेशन की जरूरत हो। जब कोई प्रोडक्ट का डेमो देता है, तो हम मानकर चलते हैं कि उन्हें पता है वे क्या कह रहे हैं। अगर हम प्रदर्शनी की हर चीज को सर्टिफाई करने लगेंगे, तो लोग कहेंगे कि हम इनोवेशन को रोक रहे हैं।” वीडियो वायरल होने से शुरू हुआ विवाद वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह कह रही हैं कि इस रोबोटिक डॉग का नाम ‘ओरियन’ है। इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने तैयार किया है। उन्होंने ये भी कहा कि यूनिवर्सिटी AI के क्षेत्र में 350 करोड़ रुपए का निवेश कर रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई टेक एक्सपर्ट्स और यूजर्स ने दावा किया कि यह असल में चीनी कंपनी ‘यूनिट्री’ का ‘Go2’ मॉडल है, जो बाजार में 2-3 लाख रुपए में उपलब्ध है। वहीं एक अन्य वीडियो में यूनिवर्सिटी जिस ड्रोन को कैंपस में ‘शुरुआत से’ तैयार करने का दावा कर रही हैं, उसे यूजर्स ने ₹40 हजार वाला रेडीमेड ‘स्ट्राइककर V3 ARF’ मॉडल बताया है। यूनिवर्सिटी ने माना था, हमने नहीं बनाया ये डॉग वीडियो वायरल होने के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने कहा था- हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि गलगोटिया ने यह रोबोटिक डॉग नहीं बनाया है और न ही हमने कभी ऐसा दावा किया है। लेकिन हम ऐसे दिमाग तैयार कर रहे हैं जो जल्द ही भारत में ऐसी ही टेक्नोलॉजी को डिजाइन करेंगे, उनकी इंजीनियरिंग करेंगे और उन्हें यहीं बनाएंगे। नॉलेज बॉक्स: क्या है यूनिट्री Go2 रोबोटिक डॉग यूनिट्री Go2 चीन की यूनिट्री रोबोटिक्स कंपनी द्वारा बनाया गया एक एआई-पावर्ड रोबोटिक डॉग है, जो अपनी फुर्ती और एडवांस सेंसर्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसमें 4D LiDAR तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, जिसकी मदद से यह सीढ़ियां चढ़ने, ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने और अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं को पहचानता है। लगभग 2 से 3 लाख रुपए की कीमत वाला यह रोबोट वॉयस कमांड पर भी काम करता है और मुख्य रूप से तकनीकी रिसर्च और शिक्षा के क्षेत्र में इस्तेमाल किया जाता है। कैसे काम करती है यह तकनीक रोबोटिक डॉग बनाने में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर का गहरा तालमेल होता है: आर्टिफिशियल मांसपेशियां: इनके पैरों में सर्वो मोटर्स या एक्चुएटर्स लगे होते हैं, जो मांसपेशियों की तरह काम करते हैं। इससे रोबोट सीढ़ियां चढ़ने और कूदने में सक्षम होता है। लिडार (LiDAR) तकनीक: लेजर पल्स के जरिए ये रोबोट अपने आसपास का 3D मैप बना लेते हैं। इससे इन्हें पता चलता है कि सामने दीवार है या कोई और रुकावट। खुद का दिमाग: मशीन लर्निंग एल्गोरिदम की मदद से ये बिना किसी इंसान के बताए खुद फैसला ले सकते हैं कि किस रास्ते से जाना सुरक्षित होगा। 2011 में शुरू हुई थी गलगोटिया यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी 2011 में शुरू हुई थी। ये यूनिवर्सिटी 20 अलग-अलग स्कूलों के जरिए डिप्लोमा से लेकर पीएचडी तक के 200 से ज्यादा कोर्स कराती हैं। सुनील गलगोटिया यूनिवर्सिटी के चांसलर और ध्रुव गलगोटिया CEO हैं। अब दिल्ली में चल रही AI समिट के बारे में जानें…

तमिलनाडु चुनाव से पहले डीएमडीके ने डीएमके के साथ बनाया गठबंधन, एआईएडीएमके ने जताई आपत्ति | राजनीति समाचार

तमिलनाडु चुनाव से पहले डीएमडीके ने डीएमके के साथ बनाया गठबंधन, एआईएडीएमके ने जताई आपत्ति | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:19 फरवरी, 2026, 13:39 IST डीएमके नेता प्रेमलता विजयकांत ने गुरुवार सुबह डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से उनके चेन्नई आवास पर मुलाकात के बाद गठबंधन की पुष्टि की। प्रेमलता विजयकांत ने विधानसभा चुनाव के लिए DMK-DMDK गठबंधन की पुष्टि की एनडीए को बड़ा झटका देते हुए, तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने अप्रैल या मई में संभावित विधानसभा चुनाव के लिए देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के साथ गठबंधन किया है। डीएमके नेता प्रेमलता विजयकांत ने गुरुवार सुबह डीएमके अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से उनके चेन्नई आवास पर मुलाकात के बाद गठबंधन की पुष्टि की। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने कहा, “आइए हम शासन के द्रविड़ मॉडल को जारी रखने और तमिलनाडु को हर तरह से प्रगति करने के लिए एक साथ यात्रा करें।” उन्होंने कहा कि सीट-बंटवारे के विवरण की घोषणा बाद में की जाएगी, लेकिन घोषणा की कि गठबंधन 200 से अधिक सीटें जीतेगा। ‘कैप्टन’ विजयकांत को श्रद्धांजलि स्टालिन ने डीएमडीके का स्वागत किया और इसके संस्थापक विजयकांत को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्हें ‘कैप्टन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने प्रेमलता से कहा कि काले और लाल झंडे के साथ उनके आगमन से तमिलनाडु की प्रगति और समृद्धि मजबूत होगी। प्रेमलता ने कहा कि गठबंधन पहले ही बन जाना चाहिए था जब उनके पति जीवित थे, जैसा कि पार्टी कार्यकर्ता चाहते थे। முத்தமிழறிஞர் தலைவர் கலைஞர் மேல் மாறாத அன்பு கொண்டவர் நமது தலைவர் ‘கேப்டன்’ एक और विकल्प.#द्रविड़ियनमॉडल ஆட்சி தொடரவும், தமிழ்நாடு அனைத்து मेरे लिए यह एक अच्छा विकल्प है!#வெல்வோம்_ஒன்றாக!#dmdk #डीएमके pic.twitter.com/GyLN47Pwpp– प्रेमललता विजयकांत (@PremallathaDmdk) 19 फ़रवरी 2026 एआईएडीएमके की प्रतिक्रिया इस कदम को DMK के लिए एक महत्वपूर्ण लाभ के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि DMDK 2011 से अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के साथ गठबंधन में थी। DMDK को तिरुचिरापल्ली और पुदुक्कोट्टई जैसे केंद्रीय जिलों में मजबूत समर्थन प्राप्त है। 2011 में इसने 29 सीटें और 7.9 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया, लेकिन 2016 और 2021 में कोई भी सीट जीतने में असफल रही। कुड्डालोर जिले के विरुधाचलम और विल्लुपुरम में ऋषिवंडियम को कल्लाकुरिची और उलुंदुरपेट के साथ डीएमडीके का गढ़ माना जाता है। डीएमके ने 2016 से ऋषिवंदियम पर कब्जा कर रखा है, लेकिन तीन दशकों में विरुधाचलम नहीं जीत पाई है। गठबंधन से द्रमुक के नेतृत्व वाले मोर्चे को मजबूत करने की उम्मीद है, जिसमें वर्तमान में कांग्रेस शामिल है, और प्रतिद्वंद्वी खेमे के वोट शेयर में कटौती होगी। इस फैसले की अन्नाद्रमुक ने आलोचना की थी. पूर्व लोकसभा सांसद और चार बार के विधायक एस सेम्मलाई ने कहा, “विजयकांत की आत्मा इस फैसले को माफ नहीं करेगी।” चुनी हुई कहानियाँ, आपके इनबॉक्स में हमारी सर्वोत्तम पत्रकारिता वाला एक न्यूज़लेटर जमा करना पहले प्रकाशित: 19 फरवरी, 2026, 13:39 IST समाचार राजनीति तमिलनाडु चुनाव से पहले डीएमडीके ने द्रमुक के साथ गठबंधन किया, अन्नाद्रमुक ने आपत्ति जताई अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें

एक्स हसबेंड ने X वाइफ से लिया ऐसा बदला, सन्न रह गया पूरा शहर, चारों तरफ मची चीख-पुकार | hyderabad sunitha murdered case ex husband arrested revenge inside story domestic violence canada visa passport suspension

authorimg

Last Updated:February 19, 2026, 13:28 IST हैदराबाद के वनस्थलीपुरम में एक पूर्व पति ने अपनी एक्स वाइफ के साथ जो सलूक किया, उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है. एक्स हसबेंड ने अपनी ही एक्स वाइफ को चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पूर्व पत्नी ने पूर्व पति पर घरेलू हिंसा का केस क रखा था. इस कारण आरोपी का पासपोर्ट जब्त हो गया था और वह कनाडा नहीं जा पा रहा था. इसी रंजिश में उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. हैदराबाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है. हैदराबाद में एक्स पति ने एक्स वाइफ से लिया खौफनाक बदला. हैदरबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के वनस्थलीपुरम इलाके में बुधवार को दिन-दहाड़े एक ऐसी घटना घटी है, जिससे हर कोई हैरान और परेशान हो गया. एक पति-पत्नी की तलाक के बाद जो कहानी सामने आई, वह हर किसी को होश उड़ा रहा है. एक आईटी इंजीनियर ने पारिवारिक कलह और कोर्ट कचहरी के चक्कर से तंग आकर अपराधी बन गया. सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी एक्स वाइफ के घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद बाथरूम में बंद हो गया. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान सुनीता के रूप में हुई है और आरोपी शख्स का नाम महेश है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह शख्स क्यों इस घटना को अंजाम दिया? क्या मां की मौत ने शख्स को अंदर से तोड़ दिया था? क्या यह हत्या केवल निजी दुश्मनी का नतीजा था या फिर इसके पीछे करियर की बर्बादी, कानूनी पचड़े और परिवार की मौत का बदला लेने की एक लंबी और सनकी दास्तां छिपी थी? कहानी शुरू होती है साल 2022 में जब आरोपी और 29 वर्षीय पीड़िता की शादी हुई थी. दोनों ही आईटी क्षेत्र में काम करते थे और एक खुशहाल भविष्य का सपना देख रहे थे. शादी के बाद पति कनाडा चला गया और कुछ समय बाद पत्नी भी उसके पास पहुंच गई. लेकिन सात समंदर पार जाने के बाद दोनों के बीच दूरियां कम होने के बजाय बढ़ने लगीं. आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि महिला वापस भारत लौट आई और उसने महाराष्ट्र में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया. सनक की वजह- पासपोर्ट जब्त और मां की मौत साल 2024 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया. महिला ने अपनी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाते हुए अप्रैल 2025 में दूसरी शादी कर ली. वहीं दूसरी ओर आरोपी पति की मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं. मार्च 2025 में उसकी मां का निधन हो गया, जिसके बाद वह भारत आया. लेकिन घरेलू हिंसा के केस के कारण उसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी हो चुका था. इस वजह से उसका पासपोर्ट निलंबित कर दिया गया और वह वापस कनाडा नहीं जा सका. 30-year-old woman allegedly stabbed multiple times by her ex-husband

बेंगलुरु नेलमंगला में शोभा की हत्या, लूट के आरोपी शिवकुमार गिरफ्तार

authorimg

Last Updated:February 19, 2026, 13:23 IST Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में 70 साल महिला की घर के अंदर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के दौरान उसका लकवाग्रस्त पति पास में ही असहाय पड़ा रहा. आरोपी ने 65 लाख रुपए के सोने के गहनों के लिए वारदात को अंजाम दिया. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. ख़बरें फटाफट आरोपी ने लकवाग्रस्त पति के सामने ही महिला की हत्या कर 65 लाख रुपए के गहने लूट लिए. (फोटो News18 कन्नड़) Bengaluru Crime News: देश के IT हब कहे जाने वाले बेंगलुरु से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. एक बुजुर्ग महिला अपने ही घर में तड़पती रही. उसका गला उसके पति के सामने ही रेत दिया गया. महिला के गले खून बहता रहा लेकिन उसके ठीक बगल में लेटा उसका लकवाग्रस्त पति कुछ भी नहीं कर सका. रात की खामोशी में घर के अंदर जो हुआ उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. सुबह जब डॉक्टर इलाज के लिए पहुंचे तो सामने का मंजर देख उनके भी होश उड़ गए. NDTV की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि लूट की नीयत से घर में घुसे आरोपी ने 70 वर्षीय महिला को बेरहमी से मार डाला. आरोपी ने पहले हत्या की और फिर आराम से घर में नकदी और सोना तलाशता रहा. जब पैसे नहीं मिले तो महिला के शरीर से ही लाखों रुपए के गहने उतार लिए. यह सब उस पति के सामने हुआ जो पिछले 15 साल से बिस्तर पर है और खुद हिल भी नहीं सकता. लालच ने कैसे इंसान को दरिंदा बना दिया, यह घटना उसी की भयावह मिसाल बन गई है. बेंगलुरु के नेलमंगला इलाके के हीरापुर स्थित कोटे बीड़ी में रहने वाली शोभा अपने पति रंगनाथ के साथ अकेली रहती थीं. दोनों की कोई संतान नहीं थी. रंगनाथ पिछले 15 सालों से लकवाग्रस्त हैं और पूरी तरह बिस्तर पर निर्भर हैं. घटना वाले दिन दोनों रोज की तरह वॉक से लौटे थे. देर रात आरोपी शिवकुमार घर में घुसा और करीब 1:03 बजे महिला पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार उसने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने पूरे घर में पैसे तलाशे. जब नकदी नहीं मिली तो उसने महिला के शरीर से सोने की चेन, कंगन और अन्य गहने उतार लिए. पुलिस के मुताबिक करीब 450 ग्राम सोना चोरी हुआ, जिसकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये है. वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया. आसपास लगे CCTV कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद हो गईं. CCTV फुटेज से जांच को अहम सुराग मिला. CCTV और चालाकी से खुला पूरा खेल जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी शिवकुमार एक थोक दुकान चलाता है. हत्या के बाद वह दोबारा घटनास्थल पर लौट आया और भीड़ में आम लोगों की तरह खड़ा होकर पुलिस जांच देखता रहा ताकि शक न हो. बाद में वह अपनी एक्टिवा से घर चला गया. लेकिन पुलिस ने कैमरों के जरिए वाहन नंबर ट्रेस कर लिया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या में इस्तेमाल चाकू, बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए. हत्या का मकसद क्या था? पुलिस जांच के अनुसार यह पूरी तरह लूट के इरादे से की गई हत्या थी. आरोपी को पता था कि महिला सोने के गहने पहनती है. उसने घर में नकदी मिलने की उम्मीद की थी, लेकिन जब पैसा नहीं मिला तो उसने गहने लूटने के लिए महिला की हत्या कर दी. यह सुनियोजित अपराध माना जा रहा है. पति घटना के दौरान कुछ क्यों नहीं कर सके? मृतका के पति रंगनाथ पिछले 15 साल से लकवाग्रस्त हैं और बिस्तर पर ही रहते हैं. पुलिस का मानना है कि वह शारीरिक रूप से पूरी तरह असहाय थे और हमले के दौरान न तो विरोध कर सके और न ही मदद के लिए आवाज उठा सके. यही इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू है. आरोपी तक पुलिस कैसे पहुंची? CCTV फुटेज जांच में सबसे बड़ा सबूत बना. कैमरों में आरोपी बाइक से भागते हुए दिखा. बाद में उसने भीड़ में शामिल होकर शक से बचने की कोशिश की, लेकिन वाहन नंबर ट्रेस होने के बाद पुलिस सीधे उसके घर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. About the Author Sumit Kumar सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…और पढ़ें First Published : February 19, 2026, 13:21 IST

सालाना 90 लाख होगा कार प्रोडक्शन:कार कंपनियां 1 लाख करोड़ लगा 65% बढ़ाएंगी उत्पादन, कम दाम पर बेहतर कारों की उम्मीद

सालाना 90 लाख होगा कार प्रोडक्शन:कार कंपनियां 1 लाख करोड़ लगा 65% बढ़ाएंगी उत्पादन, कम दाम पर बेहतर कारों की उम्मीद

देश की पांच बड़ी कार कंपनियां अगले 5-6 साल में करीब 1 लाख करोड़ रुपए निवेश करके उत्पादन क्षमता 65% तक बढ़ाने जा रही हैं। इससे कारों का सालाना उत्पादन 55 लाख से बढ़कर 90 लाख तक पहुंच सकता है। बढ़ती मांग के बीच इससे सप्लाई बढ़ेगी, नए मॉडल आएंगे और लोकप्रिय मॉडलों के लिए इंतजार की अवधि घट सकती है। देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों मारुति सुजुकी इंडिया, टोयोटा फिलोस्कर मोटर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने आक्रामक विस्तार की योजना बनाई है। इसके तहत भारी-भरकम निवेश से नए कारखाने खोले जाएंगे। एसयूवी, ईपी और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर जोर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि आगामी वर्षों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। नतीजतन अभी के मुकाबले कम कीमतों पर बेहतर फीचर वाली कारें बाजार में आ सकती हैं। क्षमता विस्तार की होड़: नई फैक्ट्रियां, मॉडल, टेक्नोलॉजी पर फोकस मारुति सुजुकीः 35,000 करोड़ रुपए का नया निवेश कंपनी अभी सालाना 26 लाख कारें बना सकती है। 2027 से 2030 के बीच अतिरिक्त 15 लाख कारों की उत्पादन क्षमता जोड़ेगी। गुजरात के गांधीनगर में सालाना 10 लाख कारों का नया बड़ा प्लांट लगेगा। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनी बाजार हिस्सेदारी बचाना चाहती है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटरः क्षमता दोगुनी करेगी टोयोटा किलोस्कर मोटर उत्पादन क्षमता दोगुनी सालाना 10 लाख कारों तक पहुंचाने जा रही है। बिदादी (कर्नाटक) प्लांट का विस्तार करेगी। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में नया बड़ा कारखाना लगाएगी। इससे फॉच्यूनर, इनोवा जैसे मॉडलों की लंबी वेटिंग कम हो जाएगी। महिंद्रा एंड महिंद्राः सालाना उत्पादन 7.4 लाख बढ़ाएगी कंगनी नागपुर में 5 लाख और चाकण में 2.4 लाख यूनिट की नई फैसिलिटी जोड़ेगी। अभी उत्पादन क्षमता सालाना 7.74 लाख कारों की है। 2030 तक इसे 15 लाख से ऊपर ले जाने का लक्ष्य है। 2027 में आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रेंज के लिए यह जरूरी है। टाटा मोटर्स नई ईवी, एसयूवी उतारेगी कंपनी तमिलनाडु में नया प्लॉट लगाएगी। जिसमें 9,000 करोड़ रुपए लगेंगे और सालाना 2.5 लाख कारें बनेगी। मौजूदा फैक्ट्रियां सालाना 8.5 लाख तक कारें बना रही हैं। कंपनी इलेक्ट्रिक कारों और एसयूवी के नए मॉडलों पर फोकस करेगी। नए मॉडल उतारेगी। एमजी मोटर क्षमता तीन गुना करेगी जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया 4,000 करोड़ रुपए के निवेश से क्षमता लगभग तीन गुना करके सालाना 3 लाख कारों तक पहुंचाएगी। कंपनी प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों के नए मॉडल बाजार में उतारने पर फोकस कर रही है। आक्रामक विस्तार की जरूरत इसलिए पड़ी – जीएसटी के ढांचे में बदलाव और कटौती से टैक्स व्यवस्था अब बिलकुल स्पष्ट हो गई है। पहले टैक्स के मामले में अनिश्चितता बनी हुई थी, लेकिन अब कंपनियां लंबे समय की प्लानिंग कर सकती है। – मांग लगातार बढ़ रही है। आगामी वर्षों में भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। वाहन डीलरों के संगठन फाडा के प्रेसिडेंट सीएस विग्नेश्वर ने कहा कि जीएसटी में कटौती कई साल तक मांग मजबूत रखेगी। घरेलु, विदेशी बाजारों में मजबूत डिमांड सबसे बड़ा आकर्षण। – 2025 में रिकॉर्ड 45.30 लाख कारों की बिक्री हुई। – घरेलू बाजार में बिकी सालाना 7.3% बढ़ी, इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन 17% बढ़ा – गाड़ियों के निर्यात में 19.2% की तगड़ी बढ़ोतरी हुई।

Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (19 February 2026)

Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (19 February 2026)

Hindi News Business Gold Price Today; Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka (19 February 2026) | Gold Silver Rate Today नई दिल्ली1 दिन पहले कॉपी लिंक सोना-चांदी के दाम में आज 19 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,986 रुपए बढ़कर होकर ₹1.55 लाख पहुंच गया है। वहीं, एक किलो चांदी 7,974 रुपए बढ़कर ₹2.45 लाख पर पहुंच गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 21,375 और चांदी 14,352 महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें: ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में ईंधन और भारी सुरक्षा का खर्च आता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है, जिससे स्थानीय दाम बढ़ जाते हैं। खरीदारी की मात्रा : दक्षिण भारत जैसे इलाकों में खपत ज्यादा (करीब 40%) होने के कारण ज्वेलर्स भारी मात्रा में सोना खरीदते हैं। बल्क खरीदारी पर मिलने वाली छूट का फायदा ग्राहकों को कम दाम के रूप में मिलता है। लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन (जैसे तमिलनाडु में मद्रास ज्वेलर्स एसोसिएशन) होते हैं। ये संगठन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर अपने इलाके के लिए सोने का रेट तय करते हैं। पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स ने अपना स्टॉक किस रेट पर खरीदा है, यह भी मायने रखता है। जिन ज्वेलर्स के पास पुराने और सस्ते रेट पर खरीदा हुआ स्टॉक होता है, वे ग्राहकों से कम कीमत वसूल सकते हैं। सोने-चांदी के दाम बढ़ने के 4 मुख्य कारण MCX-NSE की राहत: आज से गोल्ड-सिल्वर फ्यूचर्स पर एक्स्ट्रा मार्जिन हटा दिया गया है। ट्रेडिंग सस्ती होने से निवेशकों की खरीदारी बढ़ गई है। दुनिया में टेंशन: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान झगड़ा और रूस-यूक्रेन वार्ता फेल होने से असुरक्षा का माहौल है। लोग गोल्ड में पैसा लगा रहे हैं। फेड रेट कट की उम्मीद: अमेरिकी फेड से इस साल ब्याज दरें घटाने के संकेत दिए हैं। दरें कम होने पर गोल्ड जैसी चीजों की डिमांड बढ़ जाती है। सस्ते में खरीदारी: पिछले दिनों दोनों मेटल्स में बड़ी गिरावट के बाद दाम आकर्षक हो गए। निवेशक और ज्वेलर्स ने सस्ते में खरीदना शुरू कर दिया। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें… भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…