Monday, 14 Sep 2026 | 09:13 PM

Trending :

EXCLUSIVE

नशे की लत ने बनाया ‘बैड कैरेक्टर’, जानें ब्रांडेड शराब का शौकीन राजा कैसे बना दिल्ली का शातिर ऑटो-लिफ्टर? | delhi police north west district auto lifter raja bihari arrested six stolen vehicles recovered crime news

authorimg

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी की पहचान राजा उर्फ बिहारी के रूप में हुई है, जो वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का रहने वाला है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ ही वाहन चोरी के कुल 6 मामलों को सुलझाने का दावा किया है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को एएटीएस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक कुख्यात ऑटो-लिफ्टर चोरी की स्कूटी के साथ इलाके में आने वाला है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी और एसीपी रणजीत ढाका के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई रवि सैनी और कई अन्य हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल थे.

शातिर ऑटो लिफ्टर की कहानी

टीम ने अशोक विहार स्थित प्रेम बाड़ी फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की. कुछ ही समय बाद एक संदिग्ध स्कूटी सवार को आते देखा गया. पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया. जांच करने पर पता चला कि वह जो होंडा एविएटर स्कूटी चला रहा था, वह मॉडल टाउन थाने से चोरी की गई थी.

दिल्ली पुलिस की पुछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

26 वर्षीय राजा उर्फ बिहारी से जब कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि वह ड्रग्स और शराब का बुरी तरह आदी है. अपनी इन महंगी आदतों और नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसके पास पैसों की कमी रहती थी, जिसकी भरपाई के लिए उसने जुर्म का रास्ता चुना. वह अक्सर भीड़भाड़ वाले इलाकों या रिहायशी कॉलोनियों में खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाता था. वह इन वाहनों को न केवल बेचने के लिए चुराता था, बल्कि चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल स्नैचिंग जैसे अन्य अपराधों को अंजाम देने के लिए भी करता था.

ब्रांडेड शराब पीने का शौकीन

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि राजा उर्फ बिहारी कोई मामूली चोर नहीं है. वह दिल्ली के अशोक विहार थाने का घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ है. उसके खिलाफ पहले से ही हत्या, स्नैचिंग और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के 14 मामले दर्ज हैं. वह बार-बार जेल जाने के बावजूद बाहर आकर फिर से वारदातों में शामिल हो जाता था. पुलिस उसे एक ‘हैबिचुअल ऑफेंडर’ मानती है, जो समाज के लिए खतरा बना हुआ था.

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 6 चोरी के वाहन बरामद किए हैं. इनमें अलग-अलग थानों से चोरी की गई गाड़ियां शामिल हैं. मॉडल टाउन थाने में दर्ज दो होंडा एक्टिवा और एक होंडा एविएटर स्कूटी बरामद हुआ है. आदर्श नगर थाने में एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा की बरामदगी हुई है. इसके साथ ही सुभाष प्लेस और समयपुर बादली थाने में दर्ज एक-एक एक्टिवा स्कूटी की बरामदगी हुई है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:लूव्र के बाद अब लालिक म्यूजियम निशाने पर:नकाबपोश बदमाश 20 क्रिस्टल ज्वेलरी लेकर फरार

July 6, 2026/
10:22 am

फ्रांस के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित लालिक म्यूजियम से रविवार तड़के करीब 40 लाख यूरो (करीब €4 मिलियन) कीमत के...

गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच बने:दो साल का कॉन्ट्रैक्ट, पूर्व साउथ अफ्रीकी ने भारत को 2011 वर्ल्ड कप दिलाया था

March 9, 2026/
7:40 pm

पूर्व साउथ अफ्रीकी ओपनर गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच होंगे। सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने इसका...

फोर्ब्स लिस्ट- इलॉन मस्क सबसे अमीर लेकिन दान में पीछे:गेट्स और बफेट दान न करते तो दूसरे और तीसरे सबसे अमीर होते

April 22, 2026/
2:17 pm

बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की सूची एक नए नजरिये से जारी की है। अरबपतियों की संपत्ति की...

यूक्रेन के हमले से रूस में भी होर्मुज जैसा संकट:एजोव सागर में जहाजों की आवाजाही रुकी, 9 दिन में 116 जहाजों पर हमले किए

July 15, 2026/
8:15 pm

यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों के बाद रूस को बड़ा झटका लगा है। इस सप्ताह हमलों की वजह से रूस...

केरल चुनाव 2026: यूडीएफ की घोषणापत्र जारी, '5+1 विचारधारा' के साथ फ्री गेन की बिक्री

April 2, 2026/
12:12 pm

केरल चुनाव से पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें कई किशोर नारा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नशे की लत ने बनाया ‘बैड कैरेक्टर’, जानें ब्रांडेड शराब का शौकीन राजा कैसे बना दिल्ली का शातिर ऑटो-लिफ्टर? | delhi police north west district auto lifter raja bihari arrested six stolen vehicles recovered crime news

authorimg

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी की पहचान राजा उर्फ बिहारी के रूप में हुई है, जो वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का रहने वाला है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ ही वाहन चोरी के कुल 6 मामलों को सुलझाने का दावा किया है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को एएटीएस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक कुख्यात ऑटो-लिफ्टर चोरी की स्कूटी के साथ इलाके में आने वाला है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी और एसीपी रणजीत ढाका के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई रवि सैनी और कई अन्य हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल थे.

शातिर ऑटो लिफ्टर की कहानी

टीम ने अशोक विहार स्थित प्रेम बाड़ी फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की. कुछ ही समय बाद एक संदिग्ध स्कूटी सवार को आते देखा गया. पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया. जांच करने पर पता चला कि वह जो होंडा एविएटर स्कूटी चला रहा था, वह मॉडल टाउन थाने से चोरी की गई थी.

दिल्ली पुलिस की पुछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

26 वर्षीय राजा उर्फ बिहारी से जब कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि वह ड्रग्स और शराब का बुरी तरह आदी है. अपनी इन महंगी आदतों और नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसके पास पैसों की कमी रहती थी, जिसकी भरपाई के लिए उसने जुर्म का रास्ता चुना. वह अक्सर भीड़भाड़ वाले इलाकों या रिहायशी कॉलोनियों में खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाता था. वह इन वाहनों को न केवल बेचने के लिए चुराता था, बल्कि चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल स्नैचिंग जैसे अन्य अपराधों को अंजाम देने के लिए भी करता था.

ब्रांडेड शराब पीने का शौकीन

पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि राजा उर्फ बिहारी कोई मामूली चोर नहीं है. वह दिल्ली के अशोक विहार थाने का घोषित ‘बैड कैरेक्टर’ है. उसके खिलाफ पहले से ही हत्या, स्नैचिंग और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के 14 मामले दर्ज हैं. वह बार-बार जेल जाने के बावजूद बाहर आकर फिर से वारदातों में शामिल हो जाता था. पुलिस उसे एक ‘हैबिचुअल ऑफेंडर’ मानती है, जो समाज के लिए खतरा बना हुआ था.

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 6 चोरी के वाहन बरामद किए हैं. इनमें अलग-अलग थानों से चोरी की गई गाड़ियां शामिल हैं. मॉडल टाउन थाने में दर्ज दो होंडा एक्टिवा और एक होंडा एविएटर स्कूटी बरामद हुआ है. आदर्श नगर थाने में एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा की बरामदगी हुई है. इसके साथ ही सुभाष प्लेस और समयपुर बादली थाने में दर्ज एक-एक एक्टिवा स्कूटी की बरामदगी हुई है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket