21-Month-Old Nephew Hadi in Mukherjee Nagar Park | Ramadan Tragedy Delhi | SFS Flats Murder Case | रमजान मनाने बेटे संग मायके पहुंची महिला, पार्क घूमने के बहाने ले गई मौसी, सूनसान जगह देख कर दिया कांड, फिर

होमताजा खबरक्राइम मायके आई थी महिला, घर में था खुशी का माहौल, तभी मौसी ने भांजे संग कर दिया कांड Last Updated:February 20, 2026, 17:26 IST दिल्ली के मुखर्जी नगर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. एक महिला ने अपनी ही बहन के 21 माह के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी. रमजान के पवित्र महीने में, जहां हर घर में इबादत और खुशियों का माहौल है, वहीं एक मौसी ने अपने ही मासूम भांजे की जिंदगी का चिराग बुझा दिया. आरोपी महिला का एलएनजेपी में इलाज चल रहा है. पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही. (प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: मुखर्जी नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. दिल्ली की ही सीलमपुर की रहने वाली एक महिला रमजान मनाने अपने मायके पहुंची थी. त्योहार के सीजन में खुशी मनाने आई थी महिला के जीवन में मातम पसर गया. दरअसल, उसकी सगी बहन ने उसके 21 महीने के भांजे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस को घटना की जानकारी महिला के भाई ने दी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे पीएस (PS) मुखर्जी नगर को डीडी नंबर 62 से एक पीसीआर कॉल मिली. कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि मेरे भांजे की मौत हो गई है. हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी बहन ही है. उसने पुलिस को बताया कि इस वदात को एसएफएस (SFS) फ्लैट्स मुखर्जी नगर के एक पार्क में दिया गया. कौन है आरोपी? पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान अजरा, उम्र 30 साल के रूप में हुई है. अजरा ने कथित तौर पर पार्क में टहलने के बहाने बच्चे को साथ लिया और वहां सन्नाटा पाकर उसका गला घोंट दिया. बचाने की कोशिश, पर मासूम ने तोड़ा दम पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब यह वारदात हो रही थी, तब वहां से गुजर रहे एक स्थानीय निवासी की नजर इस खौफनाक मंजर पर पड़ी. उसने तुरंत हस्तक्षेप किया और बच्चे को महिला के चंगुल से छुड़ाया. आनन-फानन में मासूम को पास के न्यूलाइफ हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि, उसकी जान बचाई नहीं जा सकी. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. मरने वाले बच्चे की पहचान हादी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र मात्र 21 महीने थी. रमजान की खुशियां मनाने आई थी मां पुलिस जांच में सामने आया कि मासूम हादी अपने पिता आदिल के साथ ओल्ड सीलमपुर में रहता था. रमजान का महीना होने के कारण उसकी माँ उज़मा अपने मायके (मुखर्जी नगर) आई हुई थी. परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि जिस घर में वे खुशियां बांटने आए हैं, वहीं से उनके कलेजे के टुकड़े की अर्थी उठेगी. आरोपी मौसी बेहोश हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अज़रा मौके पर ही बेहोश पाई गई. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मेडिकल जांच के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल हॉस्पिटल भेजा गया है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या अज़रा किसी मानसिक तनाव में थी या इस हत्या के पीछे कोई पुरानी पारिवारिक रंजिश थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. About the Author Deep Raj Deepak दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें First Published : February 20, 2026, 17:26 IST
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- मुनीर मेरे बॉस नहीं:सेना अब सरकार नहीं चलाती, इतिहास में दखल था, अब सिस्टम अलग है

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर उनके बॉस नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि उनके बॉस प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हैं। 18 फरवरी को फ्रांस 24 इंग्लिश को दिए इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि क्या आसिम मुनीर ही पाकिस्तान की सरकार चला रहे हैं। उन्होंने माना कि अतीत में सेना ने सीधे शासन संभाला था। आसिफ ने कहा, पाकिस्तान का एक सिस्टम है। हमारे इतिहास में ऐसे दौर रहे हैं, जब सेना का सरकार पर नियंत्रण रहा। एक समय ऐसा भी था जब सेना ने दखल देकर सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ले ली थी। उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान अफगानिस्तान से खतरे, आतंकवाद, भारत के साथ तनाव और कमजोर अर्थव्यवस्था जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे हालात में पाकिस्तानी सेना सरकार का समर्थन कर रही है। पहले कहा था- सरकार और सेना मिलकर देश चलाते हैं ख्वाजा आसिफ ने इससे पहले पिछले साल दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान में सरकार और सेना मिलकर देश चलाते हैं। आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल से चलाया जा रहा है। आसिफ पहले भी कई बार हाइब्रिड मॉडल की तारीफ कर चुके हैं। अरब न्यूज को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान का पॉलिटिकल सिस्टम आदर्श लोकतंत्र नहीं, लेकिन जरूरी है। उन्होंने कहा था कि यह मॉडल पाकिस्तान की आर्थिक और शासन की समस्याओं को हल करने में ‘कमाल’ कर रहा है। भारत-अफगानिस्तान पर प्रॉक्सी वॉर चलाने का आरोप लगाया ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हमलों को लेकर नई दिल्ली और काबुल की सोच एक जैसी है। आसिफ ने कहा जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान अफगानिस्तान में दोबारा कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर अफगानिस्तान की ओर से शांति की कोई ठोस गारंटी नहीं मिलती है, तो पाकिस्तान वहां नए हमले करने से पीछे नहीं हटेगा। आसिफ ने यह भी कहा कि भारत के साथ युद्ध की संभावना अभी भी खत्म नहीं हुई है। आतंकी हमलों के लिए काबुल को जिम्मेदार ठहराया इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में हाल ही में हुए बम धमाके का जिक्र करते हुए आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान में लगभग सभी बड़े आतंकी संगठनों की मौजूदगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आतंकवाद रोकने में काबुल सरकार गंभीर नहीं है। उनके मुताबिक इसे सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि मिलीभगत कहना ज्यादा सही होगा। 6 फरवरी को नमाज के दौरान हुए इस आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत हो गई और 169 लोग घायल हुए। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है। ‘इजराइल से रिश्ते सामान्य करने का सवाल ही नहीं’ आसिफ ने कहा है कि फिलिस्तीनियों को उनका हक मिले बिना इजराइल से रिश्ते सामान्य करने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने साफ किया कि पाकिस्तान अभी इस विकल्प पर विचार भी नहीं कर रहा है। गाजा में संभावित अंतरराष्ट्रीय शांति मिशन में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर उनसे सवाल किया गया। इस पर आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान की भागीदारी इस बात पर निर्भर करेगी कि उस शांति बल के लिए किस तरह की शर्तें तय की जाती हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में काम करने का लंबा अनुभव है। अगर हालात और शर्तें ठीक रहीं, तो गाजा में शामिल होना दो-राष्ट्र समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का एक अच्छा मौका हो सकता है। आसिम मुनीर पाकिस्तान में सबसे ताकतवर आसिम मुनीर पाकिस्तान में सबसे ताकतवर शख्स बन गए हैं। उन्हें सरकार ने 4 दिसंबर 2025 को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) नियुक्त किया था। दोनों पदों पर उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। मुनीर पाकिस्तान के पहले सैन्य अधिकारी हैं जो एकसाथ CDF और COAS दोनों पद संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नियुक्ति की सिफारिश करते हुए राष्ट्रपति को समरी भेजी थी। मुनीर को इसी साल फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था। पाकिस्तानी संसद ने 12 नवंबर को सेना की ताकत बढ़ाने वाला 27वां संवैधानिक संशोधन पास किया था। इसके तहत मुनीर को CDF बनाया गया। इस पद के मिलते ही उन्हें पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की कमान भी मिल गई यानी वे देश के सबसे ताकतवर शख्स बन गए हैं। दरअसल 29 नवंबर 2022 को जनरल आसिम मुनीर को सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनका मूल कार्यकाल तीन साल का था, यानी 28 नवंबर 2025 को खत्म हो गया। ————————– ख्वाजा आसिफ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- अमेरिका ने हमारा इस्तेमाल किया:मतलब निकलने पर टॉयलेट पेपर की तरह फेंका; साथ देने की कीमत आज भी चुका रहे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पिछले हफ्ते संसद में कहा कि अमेरिका ने अपने फायदे के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया और काम निकलने के बाद उसे टॉयलेट पेपर की तरह फेंक दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
SC Slams Wildlife Law Violation

8 घंटे पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव को सांप के जहर (Snake Venom) मामले में कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यदि कोई प्रसिद्ध व्यक्ति कानून की अनदेखी कर वन्यजीवों का दुरुपयोग करता है, तो यह समाज के लिए बेहद गलत संदेश देता है। साथ ही, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले में Wildlife (Protection) Act, 1972 के प्रावधानों के तहत शिकायत की जांच की जाएगी और यह देखा जाएगा कि कहीं कानून का उल्लंघन तो नहीं हुआ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक बेंच जिसमें जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह शामिल हैं, एल्विश की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उन्होंने चार्जशीट और इस आपराधिक कार्रवाई को चुनौती दी थी। अदालत ने कहा कि यदि प्रसिद्ध व्यक्ति जैसे आप वन्य जीवों जैसे बोलने में असमर्थ’ प्राणियों का उपयोग कर सकते हैं, तो यह समाज को गलत संदेश देगा। अदालत ने यह भी कहा कि कोई यह नहीं कह सकता कि वह मनमानी रूप से जो चाहे करे। एल्विश यादव के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता मुक्ता गुप्ता ने अदालत को बताया कि यादव न तो सांप का मालिक था और न ही उन्होंने खुद किसी अवैध गतिविधि में शामिल होने का कार्य किया। इसके अनुसार वह केवल एक म्यूजिक वीडियो शूट के लिए अतिथि के रूप में मौजूद थे, जिसमें सिंगर फाजिलपुरिया भी शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन स्नेक्स के पास वंशाणु (venom sacs) और दांत नहीं थे, और साथ ही यह दावा किया कि प्रोड्यूसर ने आवश्यक अनुमति ले रखी थी। वहीं, प्रशासन की ओर से कहा गया कि पुलिस ने इस मामले में कई सांपों सहित संभावित जहर बरामद किया है, और यह भी जांच की जा रही है कि क्या अवैध रूप से जहर निकाला गया या उनका दुरुपयोग किया गया। कोर्ट ने प्रोसिक्यूशन को निर्देश दिया कि वह स्पष्ट करे कि क्या काश्तकारों (productions) ने सभी आवश्यक अनुमति ली थी या नहीं। बता दें कि यह मामला नोएडा के रेव पार्टियों से जुड़ा हुआ है, जहां आरोप है कि सांपों और उनके जहर का उपयोग मनोरंजन और नशीली सामग्री रूप में किया गया। इस मामले में एफआईआर नवंबर 2023 में दर्ज की गई थी और एल्विश यादव को बेल भी मिला था। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं और यह मुद्दा आगे की सुनवाई में विस्तृत रूप से देखा जाएगा। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Assam ₹6900 Crore Scheme Launch

Hindi News National Assam ₹6900 Crore Scheme Launch | Amit Shah Promises Flood Free State In 5 Years 9 घंटे पहले कॉपी लिंक गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के लिए असम के दौरे पर पहुंचे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने देश की सीमाएं खुली छोड़ दी थीं, जिसकी वजह से असम में घुसपैठ बढ़ी। भाजपा सरकार ने इस समस्या से सख्ती से निपटा है। शाह ने असम के कछार जिले में जनसभा में कहा कि कांग्रेस के शासन में असम में कोई विकास कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ। आज राज्य में हर दिन 14 किलोमीटर सड़क बन रही है, जो देश में सबसे ज्यादा है। शाह दो दिन के लिए असम दौरे पर हैं। उन्होंने कछार के नाथनपुर गांव से ₹6,900 करोड़ रुपए की ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ के दूसरे चरण की शुरुआत की। इसके तहत देशभर के 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा। गृह मंत्री का शुक्रवार को एयरपोर्ट पर सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने स्वागत किया। अमित शाह के भाषण की 5 बड़ी बातें… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता सीमावर्ती गांवों का विकास है। वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम उसी दिशा में उठाया गया कदम है। योजना के दूसरे चरण में ₹6,900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 15 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों के 1,954 गांव इसमें शामिल हैं। वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटे 334 ब्लॉकों का समग्र विकास किया जाएगा। योजना का उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों से पलायन रोकना और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से होने वाली घुसपैठ पर अंकुश लगाना है। पिछले 10 साल में भाजपा ने असम के विकास को नई दिशा दी है। अगले पांच साल में हम असम को बाढ़मुक्त राज्य बनाएंगे। असम पिछले 10 साल में स्वास्थ्य सुविधाओं का हब बना है। CRPF के परेड में भी शामिल होंगे शाह नाथनपुर स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा चौकी का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। वे शनिवार को गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में CRPF के वार्षिक दिवस परेड में शामिल होंगे। यह आयोजन पहली बार पूर्वोत्तर में हो रहा है। इसके अलावा वे सोनापुर के कसुतोली में 10वीं असम पुलिस बटालियन के नए परिसर की आधारशिला रखेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दौरे से पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी राज्य का दौरा किया था। प्रिंयका गांधी भी असम दौरे पर हैं प्रियंका गांधी ने गुरुवार को असम के गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की थीं। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी दो दिन के असम दौरे पर है। प्रियंका शुक्रवार सुबह गुवाहाटी के पास सोनापुर पहुंचीं। यहां उन्होंने गायक जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। प्रियंका ने कहा कि असम के सीएम चुनाव से पहले डर गए हैं, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्हें निजी आरोपों की बजाय राज्य के विकास पर बात करनी चाहिए। गौरव जी और उनके परिवार को जिस तरह निशाना बनाया जा रहा है, उससे साफ है कि यह गलत राजनीति है। पूरी खबर पढ़ें… असम में अप्रैल के पहले हफ्ते में वोटिंग संभव असम विधानसभा के चुनाव अप्रैल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं। चुनाव आयोग इसका ऐलान अगले महीने 4 से 8 मार्च के बीच कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी 126 सीटों के लिए एक या अधिकतम दो फेज में वोटिंग होने की संभावना है। कांग्रेस सहित राज्य की छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग के साथ बैठक में इसकी मांग रखी है। पार्टियों ने चुनाव की तारीख बिहू त्योहार के आसपास रखने की अपील की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वोटिंग कर सके। पूरी खबर पढ़ें… ———– असम की राजनीति से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भाजपा जॉइन करेंगे:22 फरवरी को सदस्यता, CM हिमंता ने मुलाकात की; बोरा ने एक दिन पहले कांग्रेस छोड़ी थी असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के भाजपा जॉइन करने की अटकलों पर आखिरकार मुहर लग गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बोरा के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इसके बाद CM ने बोरा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि वे 22 फरवरी को पार्टी की सदस्यता लेंगे। पूरी खबर पढ़ें… कांग्रेस सांसद गोगोई बोले- CM हिमंता असम के जिन्ना:नेताओं को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ देना बंद करें, जो भी भाजपा में गया, वह गैरजरूरी हुआ असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन करने जा रहे भूपेन कुमार बोरा पर कमेंट किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हिमंता ने बोरा को कांग्रेस का आखिरी हिंदू नेता बताया है। हिमंता ‘असम के जिन्ना’ हैं, उन्हें नेताओं को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ देना बंद करना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
West Bengal SIR Voter List Case; Mamata Banerjee EC Vs Supreme Court

Hindi News National West Bengal SIR Voter List Case; Mamata Banerjee EC Vs Supreme Court | Calcutta HC नई दिल्ली5 घंटे पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर राज्य सरकार और चुनाव आयोग के बीच जारी विवाद पर ‘असाधारण’ निर्देश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजॉय पॉल को इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए मौजूदा और पूर्व जिला जज को तैनात करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि सरकार और आयोग के बीच विश्वास की कमी है। SIR ड्राफ्ट रोल से जुड़े दावे और आपत्तियों का निपटारा और निगरानी हाईकोर्ट की ओर से अपॉइंट अफसर और जज करेंगे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों के आदेश अदालत के आदेश माने जाएंगे। कलेक्टर और एसपी को इन आदेशों का पालन कराना होगा। साथ ही चुनाव आयोग को 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की परमिशन दी गई है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर बाद में सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी करने की भी छूट दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के 4 निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार द्वारा पर्याप्त ग्रेड-ए अधिकारियों को SIR प्रक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं कराने पर गंभीर टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों की मदद के लिए माइक्रो-ऑब्जर्वर और राज्य सरकार के अधिकारी तैनात रहेंगे। कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को मुख्य सचिव, डीजीपी और चुनाव आयोग के अधिकारियों समेत सभी संबंधित पक्षों की बैठक बुलाने का निर्देश। डीजीपी को SIR अधिकारियों को दी गई धमकियों पर क्या कदम उठाए गए, इस पर सप्लीमेंट्री एफिडेविट दाखिल करने का आदेश। कोर्ट ने जो मामले अभी लंबित हैं, हाईकोर्ट प्रशासन उन्हें संभालने के लिए फिलहाल कोई अस्थायी व्यवस्था (अंतरिम व्यवस्था) बनाए। कोर्ट रूम LIVE राज्य सरकार: बंगाल सरकार द्वारा पर्याप्त ग्रेड-ए अधिकारियों की तैनाती नहीं की जाने पर वकील कपिल सिब्बल और मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि ग्रुप-B अधिकारी उपलब्ध करा दिए गए हैं। कपिल सिब्बल ने कहा कि एसडीएम राज्य में ग्रुप-A अधिकारी होते हैं। माइक्रो-ऑब्जर्वर को हटाने के लिए एसडीएम स्तर का अधिकारी जरूरी नहीं है। चुनाव आयोग: वकील दामा शेषाद्रि नायडू ने कहा कि एसडीएम रैंक के अधिकारी उपलब्ध नहीं कराए गए। एसडीएम ऐसे अधिकारी होते हैं जो अर्ध-न्यायिक (कानूनी प्रभाव वाले) आदेश दे सकते हैं। ममता बनर्जी: वकील श्याम दीवान ने आरोप लगाया कि माइक्रो-ऑब्जर्वर पर रोक लगने के बाद आयोग ने स्पेशल रोल ऑब्जर्वर नाम की नई व्यवस्था शुरू कर दी है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इस आरोप को गलत बताया है। सुप्रीम कोर्ट: राज्य सरकार से यदि सहयोग नहीं मिला तो वह न्यायिक अधिकारियों को तैनात करेगी या चुनाव आयोग को अन्य राज्यों से अधिकारी तैनात करने की अनुमति देगी। राज्य सरकार: कपिल सिब्बल ने कहा कि यदि 28 फरवरी तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की अनुमति दी गई तो कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। चुनाव आयोग: सीनियर लीडर डीएस नायडू ने असहयोग और कानून-व्यवस्था के मुद्दे उठाते हुए आरोप लगाया कि शरारती तत्वों ने दस्तावेज फाड़ दिए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।राजनीतिक कार्यकर्ता चुनाव अफसरों के खिलाफ बयान दे रहे हैं, लेकिन किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई। TMC सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की TMC ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोगों की बड़ी जीत बताया। TMC का कहना है कि इससे साबित होता है कि रिवीजन प्रक्रिया में गड़बड़ियां थीं और असली वोटरों के नाम हटाए जा रहे थे। वहीं भाजपा ने कन्फ्यूजन के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य प्रशासन प्रक्रिया में रुकावट डाल रहा है, जबकि चुनाव आयोग निष्पक्ष संशोधन चाहता है। BJP का दावा है कि SIR नकली वोटरों को हटाने के लिए जरूरी है, जबकि TMC इसे असली वोटरों को टारगेट करने की कोशिश बता रही है। साउथ 24 परगना में CEC के खिलाफ 7 शिकायत दर्ज बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान लोगों को परेशान करने के आरोप में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के खिलाफ जिबनताला पुलिस स्टेशन में सात शिकायतें दर्ज हुईं। ये शिकायतें TMC विधायक सौकत मोल्ला के साथ कुछ लोगों ने कीं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतों की जांच की जाएगी। विधायक का कहना है कि उनके क्षेत्र में बड़ी संख्या में नाम वोटर लिस्ट से हटाने की सिफारिश की गई है। विधायक ने आरोप लगाया कि करीब 33 हजार नाम हटाने की कोशिश की गई, जिनमें ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के हैं, और इसे असली वोटरों को रोकने की साजिश बताया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए। वहीं स्थानीय BJP नेता ने PTI से कहा कि ऐसी कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं हुई है और भारत के चुनाव आयोग के प्रमुख के खिलाफ सीधे FIR दर्ज नहीं की जा सकती। मामले से जुड़ी पिछली सुनवाई… 9 फरवरी: SIR में कोई रुकावट नहीं आने देंगे सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि SIR प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात सभी राज्यों के लिए है। जरूरत पड़ने पर आदेश जारी किए जाएंगे। EC ने कोर्ट में एफिडेविट दाखिल कर आरोप लगाया था कि कुछ बदमाशों ने बंगाल में SIR से जुड़े नोटिस जला दिए और अब तक इस मामले में कोई FIR नहीं हुई। कोर्ट ने बंगाल के DGP से जवाब मांगा है। DGP से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें… 4 फरवरी: ममता बोलीं- EC बंगाल को निशाना बना रहा ममता ने कोर्ट में कहा था कि चुनाव से पहले 2 महीने में ऐसा कुछ करने की कोशिश की जा रही है, जो 2 साल में होना था। खेतीबाड़ी के मौसम में लोगों को परेशान किया जा रहा है। 24 साल बाद इसे 3 महीने में पूरा करने की जल्दबाजी क्यों है। 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। ECI की प्रताड़ना के चलते BLO की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल को निशाना बनाया जा रहा है। असम और नॉर्थ ईस्ट में ऐसा क्यों नहीं हो रहा। पूरी खबर पढ़ें… 28 जनवरी : ममता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई
धनुष के प्रीमियर में आने का कारण रोमांटिक नहीं:मृणाल ठाकुर बोलीं- मैं उनकी लंबे समय से फैन हूं, साथ काम करने की इच्छा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपनी नई फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के प्रमोशन के दौरान एक बार फिर साउथ सुपरस्टार धानुष के बीच चल रही डेटिंग अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। डेटिंग और शादी की अफवाहें तब शुरू हुईं जब धनुष मृणाल की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में पहुंचे थे। इस घटना के बाद से ही मीडिया और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें बनने लगीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और शादी करने वाले हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक मृणाल ने स्पष्ट किया कि धनुष के प्रीमियर में आने का कारण कोई रोमांटिक नहीं था, बल्कि वह उनके काम की प्रशंसक हैं। उन्होंने बताया कि वे धनुष की लंबे समय से फैन रही हैं और उनके द्वारा किए गए कई फिल्मों और रोल्स को उन्होंने बेहद सराहा है। उन्होंने विशेष रूप से रांझणा, असुरण, मारी, कैप्टन मिलर और रायान जैसी फिल्मों का उल्लेख किया, जिन्हें उन्होंने देखा और उनसे प्रेरित हुईं। मृणाल ने कहा कि धनुष सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक शानदार गीतकार, गायक, डांसर और निर्देशक भी हैं, और उनके काम की गुणवत्ता ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। मृणाल ने यह भी बताया कि जब धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग चल रही थी, तो उन्होंने अनायास ही धनुष को ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग में आने के लिए आमंत्रित किया था। उन्हें यह नहीं पता था कि धनुष आएंगे, लेकिन जब उन्होंने आकर समर्थन दिखाया, तो मृणाल खुद बेहद खुश हुईं और उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही प्यारा पल था। उन्होंने यह भी कहा कि वे धनुष के साथ आगे किसी प्रोजेक्ट में काम करने की इच्छा रखती हैं, न कि कुछ और। अफवाहें यहां तक थी कि दोनों वैलेंटाइन डे पर शादी करेंगे। मृणाल ने इसका मजाक उड़ाते हुए जवाब दिया कि 14 फरवरी को शादी की खबर पहला अप्रैल (अप्रैल फूल्स डे) लग रही है। उन्होंने कहा कि वह नहीं जानती कि यह किसने शुरू किया, लेकिन यह सब सुनकर उन्हें आश्चर्य और थोड़ा डर भी लगा। मृणाल ने साफ कर दिया कि न तो उन्होंने कभी ऐसा कहा और न ही किसी भी प्रकार की पुष्टि की है। इसके अलावा, मृणाल ने यह भी बताया कि अगर उनके जीवन में कभी ऐसा मौका आया तो वो खुद इसकी घोषणा करेंगी। उन्होंने बताया कि यह उनकी प्राथमिकता है कि वे अपने करियर को पहले लक्ष्य दें और फिर अपने जीवन के अन्य फैसलों पर ध्यान दें। अंत में, मृणाल ने प्रेम और रिश्तों के बारे में भी कहा कि वे प्यार पर भरोसा रखती हैं, लेकिन अफवाहें और अनौपचारिक खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर फैल जाती हैं, इसलिए लोगों को सावधान रहने और बिना पुष्टि के बातों को सच मानने से बचने की सलाह दी।
यूपी के इंजीनियर और उसकी पत्नी को फांसी होगी:बच्चों का यौन शोषण करके वीडियो बनाकर बेचता था; जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ

उत्तर प्रदेश के बांदा कोर्ट ने शुक्रवार को बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को फांसी की सजा सुनाई। ये दोनों बच्चों का यौन शोषण करते थे और अश्लील वीडियो-फोटो बनाकर डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचते थे। फैसला देते समय पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा- दोनों पति-पत्नी को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखा जाए। इससे पहले कोर्ट ने 18 फरवरी को दोनों को दोषी ठहराया था। पति रामभवन सिंचाई विभाग का इंजीनियर था, जबकि पत्नी दुर्गावती हाउस वाइफ थी। सीबीआई ने रामभवन को 18 नवंबर, 2020 को अरेस्ट किया था। वहीं, दुर्गावती को गवाहों पर दबाव डालकर समझौता कराने का दोषी पाया गया था। पति-पत्नी ने 50 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण किया बांदा का रहने वाला रामभवन (55) चित्रकूट में सिंचाई विभाग में जेई के पद पर तैनात था। वह चित्रकूट की SDM कॉलोनी में पत्नी दुर्गावती (50) के साथ रहता था। दोनों के कोई संतान नहीं थी। रामभवन अपनी पत्नी के साथ मिलकर गरीब घरों के बच्चों को लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। दोनों मिलकर नाबालिगों का कुकर्म करते थे। बच्चों की उम्र 5 से 16 साल के बीच होती थी। बच्चों के साथ पत्नी संबंध बनाती थी, जबकि रामभवन उनसे कुकर्म करता था। इतना ही नहीं, दोनों लैपटॉप के कैमरे के जरिए बच्चों के अश्लील वीडियो भी बना लेते थे। इस दौरान अगर कोई बच्चा विरोध करता था, तो पति-पत्नी उसे मारते-पीटते थे। चिल्लाने पर उनका मुंह दबा देते थे। फिर पैसे या खिलौने, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट देने का लालच देकर उसकी जुबान बंद करा देते थे। एक बच्चे ने बताया था कि रामभवन मोबाइल फोन में गेम खेलने और यूट्यूब पर वीडियो दिखाने का लालच देकर अपने घर बुलाता था। पति-पत्नी कभी बांदा में किराए का मकान लेकर, तो कभी चित्रकूट में गंदा काम करते थे। इस दौरान पति-पत्नी ने 50 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण किया। इसकी शिकायत मिलने पर 31 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रामभवन के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोप था कि वह बच्चों के अश्लील वीडियो/फोटो बनाकर डार्क वेब के जरिए अंतरराष्ट्रीय पेडोफाइल नेटवर्क तक पहुंचाता था। इसके बाद 17 नवंबर 2020 को सीबीआई ने रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के 88वें दिन दाखिल की थी चार्जशीट CBI ने गिरफ्तारी के 88वें दिन बाद बांदा कोर्ट में 700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में मेडिकल रिपोर्ट और बच्चों के बयानों को आधार बनाया गया था। इस दौरान CBI की टीम ने 4 से 42 साल तक की उम्र के लोगों के बयान दर्ज किए। सभी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ डिजिटल एविडेंस को कनेक्ट किया गया था। वकील बोले- इंटरपोल से मिला था इनपुट पॉक्सो कोर्ट के अधिवक्ता कमल सिंह ने बताया- यह मामला अक्टूबर- 2020 का है। सीबीआई को इंटरपोल की तरफ से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति 3 मोबाइल नंबरों से 7 से लेकर 18 साल के बच्चों के पोर्न वीडियो बनाकर इंटरनेट में अपलोड करता है। साथ ही एक पेन ड्राइव भी मिली थी। उसमें 34 बच्चों के वीडियो और 679 फोटो थीं। ये बच्चे बांदा, चित्रकूट समेत आसपास के जिलों के रहने वाले थे। उस नंबर को ट्रेस किया गया, तो पता चला कि रामभवन अपनी पत्नी के साथ यह गंदा काम कर रहा था। रामभवन सिंचाई विभाग में जेई के पद पर तैनात था। सीबीआई ने बांदा पुलिस के साथ मिलकर जेई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। बच्चों से जुड़ा मामला होने के चलते सीबीआई ने पॉक्सो कोर्ट में ट्रायल कराया। इस मामले में फरवरी 2021 में चार्जशीट लगाई। 74 गवाह CBI ने पॉक्सो कोर्ट में पेश किए। अधिवक्ता ने मांग करते हुए कहा- डीएम को एक पत्र लिखा जाए, जिसमें पीड़ित बच्चों को 10-10 लाख रुपए की राशि देने का काम किया जाए। चीन-अमेरिका समेत 47 देशों को बेचे थे वीडियो वकील ने बताया कि इन दोनों ने ये गंदे वीडियो चीन, अमेरिका, ब्राजील और अफगानिस्तान समेत 47 देशों को बेचे थे। जो बच्चे दरिंदगी का शिकार हुए थे, उनका इलाज दिल्ली AIIMS में किया गया था। ———————- ये खबर भी पढ़ेंः- शाह मानहानि केस-राहुल गांधी का आरोपों से इनकार, कहा- राजनीतिक साजिश में फंसाया गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को यूपी में सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में पेश हुए। उनके वकील के मुताबिक, राहुल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह केस राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज कराया गया है। इसमें कोई ठोस आधार नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
India Vs Pakistan; T20 World Cup 2026 Viewership Record

स्पोर्ट्स डेस्क12 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत ने पाकिस्तान को कोलंबों में खेले गए लीग मैच में 61 रनों से हराया था। भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले ने व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मैच को 16.3 करोड़ यूजर्स ने देखा। यह T20 फॉर्मेट में किसी भी ICC इवेंट के लिए एक मैच की सबसे ज्यादा रीच है। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को 20 बिलियन मिनट देखा गया है। इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। यह तस्वीर रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले की है, जब तिलक वर्मा ने शादाब खान को आउट कर पवेलियन भेजा था। 20 अरब मिनट का वॉच टाइम रिकॉर्ड मोबाइल पर यह मैच लीग स्टेज का सबसे ज्यादा देखा गया मुकाबला बना। सभी प्लेटफॉर्म मिलाकर कुल 20 अरब मिनट का वॉच टाइम रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले संस्करण की तुलना में 42% ज्यादा है। 2024 के भारत-पाकिस्तान मैच की तुलना में भी डिजिटल रीच में 56% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड किया था। जियोहॉटस्टार बोला- टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जुनून का सबूत जियोहॉटस्टार के स्पोर्ट्स सेल्स हेड अनूप गोविंदन ने कहा कि यह रिकॉर्ड दर्शकों के जबरदस्त जुड़ाव को दिखाता है। वहीं कंटेंट हेड सिद्धार्थ शर्मा ने इसे देश के टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जुनून का सबूत बताया। भारत ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है। वहीं, भारत अब सुपर-8 में पहुंच चुका है और 21 फरवरी से शुरू हो रहे अगले चरण में खिताब बचाने की चुनौती के साथ उतरेगा। सुपर-8 में 12 मैच होंगे, 3 दिन डबल हेडर सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनेंगे। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेगी। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें अगले राउंड में एंट्री करेंगी। सुपर-8 स्टेज में 22 और 26 फरवरी के साथ 1 मार्च को 2-2 मैच खेले जाएंगे। 20 से 28 फरवरी तक बाकी दिन 1-1 मैच ही होगा। 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी। अगर पाकिस्तान ने नॉकआउट राउंड में एंट्री की तो उसके सभी मैच कोलंबो में होंगे। सुपर-8 के मैचों का पूरा शेड्यूल ————————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ————————————————– टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए सुपर-8 के मैचों का पूरा शेड्यूल:21 फरवरी से शुरुआत, 3 डबल हेडर होंगे, भारत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलेगा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 टीमें तय हो चुकी है। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने अगले दौर में प्रवेश किया है। लेकिन, इन टीमों के मुकाबले कब और कहां होंगे? किस टीम को कौन से ग्रुप में रखा गया है और उसका मैच कब होगा। इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। 5-5 टीमों को 4 अलग ग्रुप में बांटा गया। 36 मैच खत्म होने के बाद ही अगले राउंड की 8 टीमें तय हो गईं। गुरुवार को 3 मैच खेले गए, लेकिन इनसे सुपर-8 पर कोई फर्क नहीं पड़ा। आज ऑस्ट्रेलिया-ओमान आखिरी ग्रुप मैच खेलेंगे, लेकिन सुपर-8 पर इसका भी कोई असर नहीं होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
19 साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी ग्लोबल स्टार शकीरा:अप्रैल में मुंबई और दिल्ली में ग्रैमी अवॉर्ड विनर के लाइव शो होंगे

ग्लोबल पॉप स्टार और कई ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं सिंगर शकीरा अप्रैल में 19 साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी। वह 10 अप्रैल को मुंबई और 15 अप्रैल को दिल्ली में लाइव शो करेंगी। यह जानकारी फीडिंग इंडिया और डिस्ट्रिक्ट बाय जौमैटो ने दी। फीडिंग इंडिया एक नॉन-प्रॉफिट संस्था है, जो भूख और कुपोषण के मुद्दों पर काम करती है। बता दें कि शकीरा ने आखिरी बार भारत में 2007 में मुंबई में ‘ओरल फिक्सेशन’ टूर के दौरान परफॉर्म किया था। आयोजकों के अनुसार, कॉन्सर्ट का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भूख और कुपोषण जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना भी है। शकीरा मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स और दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेंगी। एक प्रेस नोट में शकीरा ने कहा, “भारत में परफॉर्म करना मेरे लिए हमेशा खास रहा है। मैं मुंबई और दिल्ली के फैंस से मिलने के लिए उत्साहित हूं। फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट सिर्फ म्यूजिक नहीं, बल्कि बच्चों के पोषण के लिए साथ खड़े होने का संदेश है।” शकीरा उनके सुपरहिट गानों “हिप्स डोंट लाइ”, “व्हेनएवर, वेयरएवर” और “वाका वाका” के लिए जाना जाता है। वह अपनी एनर्जेटिक स्टेज परफॉर्मेंस और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। म्यूजिक के अलावा शकीरा उनके बेयरफुट फाउंडेशन के जरिए शिक्षा और बच्चों की भलाई के लिए भी काम करती हैं। यह पहल फीडिंग इंडिया के लक्ष्य से मेल खाती है, जो भूख और कुपोषण के खिलाफ काम करता है। प्रेस नोट के अनुसार, फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट एक कम्युनिटी इनिशिएटिव है। इसका मकसद यूनाइटेड नेशंस के जीरो हंगर 2030 लक्ष्य में योगदान देना है।
Vikram Bhatt Scam Case; Udaipur Krishna Mandir Darshan

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट 2 महीने 11 दिन बाद उदयपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए है। जेल से निकलते ही उन्होंने सबसे पहले कैंपस में स्थित भगवान शिव के दर्शन किए। इसके बाद मीडिया से बात करते बोले कि- . करीब ढाई महीने उदयपुर की जेल में काटे। मुझे उम्मीद नहीं यकीन था कि सच्चाई जरूर सामने आएगी। जेल में मेरे एक दोस्त बने। उन्होंने मुझे मेवाड़ की मिट्टी की तासिर के बारे में बताया। ये मेवाड़ है और यहां सत्य परेशान हो सकता, पराजित नहीं हो सकता है। मैं वहीं मेवाड़ का टीका लगाकर जा रहा हूं कि सत्य पराजित नहीं होगा। बता दें कि फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में विक्रम भट्ट को 7 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। मामले में 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट से उन्हें और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को नियमित जमानत मिली। श्वेतांबरी 13 फरवरी को अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आ गई थी। उदयपुर सेंट्रल जेल से रिहा विक्रम भट्ट की PHOTOS उदयपुर की सेंट्रल जेल के मुख्य गेट पर गेट रजिस्ट्रर में हस्ताक्षर करते बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट। जेल से बाहर आने के बाद विक्रम भट्ट ने सबसे पहले मंदिर में दर्शन किए। मंदिर की सीढ़ियों से उतरते हुए। उदयपुर सेंट्रल जेल से निकलकर कार में बैठकर रवाना होते हुए विक्रम भट्ट। मैं श्रीकृष्ण की तरह नया संघर्ष करने निकला विक्रम भट्ट ने कहा- मैं कृष्ण का भक्त हूं। मैं वहीं रहा जहां श्रीकृष्ण पैदा हुए थे। मैं उससे बेहतर और दो गुणा इंसान बाहर निकल रहा हूं। एक नया संघर्ष करने के लिए श्री कृष्ण की तरह, श्रीकृष्ण मेरे अंदर है। इस देश के कानून पर मुझे पूरा भरोसा है। उदयपुर पुलिस मुंबई से पकड़कर लेकर आई थी उदयपुर डीएसपी छगन राजपुरोहित की 6 सदस्यीय टीम ने 7 दिसंबर को मुंबई पहुंचकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को उनके जुहू स्थित गंगाभवन कॉम्प्लेक्स के फ्लैट से गिरफ्तार किया था। यहां भट्ट के सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को रोका भी था। सुरक्षा गार्डों ने पुलिस से कहा था कि साहब और उनकी पत्नी घर पर नहीं हैं। हालांकि पुलिस को हकीकत पता थी और दोनों गिरफ्तार कर लिए गए थे। विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी 13 फरवरी को अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आ गई थी। इसके बाद 19 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई। फिल्म के नाम पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट समेत 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR उदयपुर में दर्ज कराई थी। डॉ. अजय मुर्डिया का आरोप है कि एक इवेंट में उनकी मुलाकात दिनेश कटारिया से हुई थी। दिनेश कटारिया ने उन्हें पत्नी की बायोपिक बनाने का प्रस्ताव दिया। इस सिलसिले में दिनेश कटारिया ने 24 अप्रैल 2024 को मुंबई स्थित वृंदावन स्टूडियो बुलाया था। कटारिया ने उन्हें विक्रम भट्ट से मिलवाया, जहां भट्ट से बायोपिक बनाने पर चर्चा हुई थी। कुछ दिन बाद विक्रम और श्वेतांबरी भट्ट ने डॉक्टर अजय मुर्डिया को कहा- 7 करोड़ रुपए और फाइनेंस करके वे 4 फिल्में 47 करोड़ में बना सकते हैं। इन फिल्मों की रिलीज से 100 से 200 करोड़ रुपए तक मुनाफा हो जाएगा। इसके बाद उनके स्टाफ में अमनदीप मंजीत सिंह, मुदित, फरजाना आमिर अली, अबजानी, राहुल कुमार, सचिन गरगोटे, सबोबा भिमाना अडकरी के नाम के अकाउंट में 77 लाख 86 हजार 979 रुपए ट्रांसफर करवाए। इस तरह 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 400 रुपए ट्रांसफर किए। वहीं इंदिरा एंटरटेनमेंट से 42 करोड़ 70 लाख 82 हजार 232 रुपए का भुगतान किया गया, जबकि चार फिल्मों का निर्माण 47 करोड़ में किया जाना तय हुआ था। ये खबर भी पढ़िए… उदयपुर जेल में बंद बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट को जमानत:सुप्रीम कोर्ट का सुझाव- समझौते से सुलझाएं मामला; 30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दोनों को नियमित जमानत (रेगुलर बेल) दे दी। (पूरी खबर पढ़े…)







