Wednesday, 09 Sep 2026 | 08:22 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Bhind Highway Accident Tragedy; Bus Van Collision Photos

Bhind Highway Accident Tragedy; Bus Van Collision Photos

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। भिंड में शुक्रवार देर रात बस और वैन आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। . हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुआ। गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के अनुसार, ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रहा था, जबकि बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। वहीं, घायलों को एम्बुलेंस से ग्वालियर रेफर किया गया। जयारोग्य हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। हादसे में मरने वाले सभी लोगों की पहचान हुई टीआई मनीष धाकड़ ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें प्रदीप प्रजापति पुत्र रामप्रकाश, उसका भांजा अतुल शिवहरे निवासी फूप और जगदीश भदौरिया निवासी स्योड़ा गांव अकोड़ा और आनंद भदौरिया पुत्र मुकेश भदौरिया निवासी परसोना गांव हैं। वैन चालक की पहचान गोहद के इटाली गांव के रहने वाले भरत तिवारी के रूप में हुई। देखिए हादसे के बाद की 3 तस्वीरें… हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। बस का भी अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। हादसे में ये लोग घायल हुए केतु पुत्र संतोष (10) निवासी गांव- मोरोली संतोष पुत्र कल्याण (37) निवासीगांव-मोरोली मेवाराम पुत्र बाबुराम (61) निवासी धार का पुरा गोहद रमलाक्खन पुत्र भागीरथ (59) निवासी मेहगांव मीरा पत्नी सुरेंद्र (61) निवासी भिंड सुखवीर पुत्र/श्री (50) निवासी कल्याणपुरा भिंड जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ पुलिस परिजन का पता लगाने के लिए दस्तावेजों और वाहन नंबर के आधार पर जांच कर रही है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ है। हो सकता है दोनों वाहन तेज रफ्तार में हों। हादसे की जांच जारी है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। हादसे के बाद टूटकर आसपास बिखरा बस का सामान। आखिर निर्दोष लोग कब तक मरते रहेंगे- कालिदास महाराज भिंड हादसे पर संत समिति के जिला अध्यक्ष कालिदास महाराज ने कहा कि लगातार सड़क हादस हो रहे हैं, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। आखिर निर्दोष लोग कब तक यूं ही जान गंवाते रहेंगे। केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। चौड़ीकरण और सुरक्षा को लेकर आंदोलन की घोषणा उन्होंने कहा कि जब सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम शुरू ही नहीं हुआ तो हाईवे पर टोल वसूली किस आधार पर की जा रही है। कालिदास महाराज ने घोषणा की कि हाईवे चौड़ीकरण और सुरक्षा को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि 27 तारीख को जिलेभर के समाजसेवी और आंदोलनकारी मेहगांव के हनुमान मंदिर पर एकत्रित होकर आंदोलन की औपचारिक शुरुआत करेंगे। यह सिर्फ एक दिन का प्रदर्शन नहीं होगा, बल्कि जब तक हाईवे विस्तार और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक चरणबद्ध और तेज आंदोलन जारी रहेगा। 2 साल से संत समाज के नेतृत्व में आंदोलन नेशनल हाईवे-719 चार विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरता है। इस पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर 2 साल से संत समाज के नेतृत्व में आंदोलन हो रहा है। आंदोलनकारी जुलाई 2025 में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस हाईवे के अपग्रेडेशन के लिए कई बार कह चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ये खबर भी पढ़ें… पति से बोली- पहुंचने ही वाली हूं…20 मिनट बाद मौत तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। ग्वालियर में हाईवे पर 100 मीटर से भी कम विजिबिलिटी थी। इसी बीच एक वैगन आर कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। बड़ी बात ये है कि चारों एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे। वे लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…

आज शनिवार-रविवार को भी खुले रहेंगे निगम के काउंटर:31 मार्च तक जमा करें संपत्ति कर और जलकर, फिर नहीं मिलेगी छूट

आज शनिवार-रविवार को भी खुले रहेंगे निगम के काउंटर:31 मार्च तक जमा करें संपत्ति कर और जलकर, फिर नहीं मिलेगी छूट

छिंदवाड़ा: वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति के नजदीक है। ऐसे में नगर निगम ने करदाताओं को राहत देते हुए विशेष वसूली अभियान शुरू किया है। निगमायुक्त चंद्रप्रकाश राय के निर्देश पर शनिवार 21 फरवरी और रविवार 22 फरवरी को भी नगर निगम एवं सभी जोन कार्यालयों के काउंटर खुले रहेंगे। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन करदाताओं का संपत्ति कर एवं जल उपभोक्ता प्रभार बकाया है, वे 31 मार्च से पहले अपने कर का भुगतान कर दें। निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान करने पर आवासीय संपत्ति कर में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। करदाता निम्न स्थानों पर जाकर बकाया राशि जमा कर सकते हैं 31 मार्च के बाद खत्म होगी छूट निगमायुक्त ने बताया कि वर्तमान में जारी आवासीय संपत्ति कर के बिल में वर्ष 2025-26 की राशि 50% छूट के साथ अंकित है। करदाताओं को बिल में दर्शाई गई राशि ही जमा करनी है। यदि 31 मार्च तक भुगतान नहीं किया गया तो यह छूट समाप्त हो जाएगी और आगामी वित्तीय वर्ष में कर की राशि 100 प्रतिशत देय होगी।

PhonePe Fingerprint & Face ID UPI Payments Launched

PhonePe Fingerprint & Face ID UPI Payments Launched

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक डिजिटल पेमेंट दिग्गज फोन-पे (PhonePe) ने अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है। अब यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन करने के लिए बार-बार 4 या 6 अंकों का पिन (PIN) डालने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स अपने स्मार्टफोन के बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का इस्तेमाल करके सीधे भुगतान कर सकेंगे। फोन-पे ने बताया कि इस फीचर का मकसद पेमेंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाना है। फिलहाल यह सुविधा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू की गई है, जिसे जल्द ही आईफोन (iOS) यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा। ‘शोल्डर सर्फिंग’ से मिलेगा छुटकारा, भीड़ में भी सुरक्षित रहेगा पिन फोन-पे के अनुसार अक्सर भीड़भाड़ वाली जगहों पर पेमेंट करते समय ‘शोल्डर सर्फिंग’ (पीछे से किसी का पिन देख लेना) का खतरा रहता था। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से यह रिस्क पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके अलावा, कई बार यूजर्स अपना यूपीआई पिन भूल जाते हैं या गलत टाइप कर देते हैं, जिससे ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है। ₹5,000 तक की लिमिट, उससे ज्यादा पर चाहिए होगा पिन कंपनी ने इस ‘वन-टच’ पेमेंट मेथड के लिए एक लिमिट तय की है। यूजर्स बायोमेट्रिक के जरिए ₹5,000 तक के ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर, अगर भुगतान की राशि ₹5,000 से ज्यादा होती है, तो सिस्टम पहले की तरह ही यूपीआई पिन मांगेगा। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस: ऐसे इनेबल करें बायोमेट्रिक पेमेंट अगर आप फोन-पे यूजर हैं, तो इन 5 आसान स्टेप्स में इस फीचर को शुरू कर सकते हैं: स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में PhonePe ऐप ओपन करें। स्टेप 2: ऊपर बाईं ओर अपनी ‘प्रोफाइल’ (Profile) फोटो पर क्लिक करें। स्टेप 3: नीचे की तरफ ‘पेमेंट सेटिंग’ में जाकर ‘Manage Payments’ पर टैप करें। स्टेप 4: यहाँ आपको ‘Biometric Pay’ का आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। स्टेप 5: जिस बैंक अकाउंट के लिए यह सुविधा चाहिए, उसे सिलेक्ट करें और बायोमेट्रिक इनेबल करें। स्टेप 6: सेटअप पूरा करने के लिए एक बार अपना यूपीआई पिन डालें और बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करके कन्फर्म करें। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान:बाबर को 4 नंबर से हटाकर नीचे किया, शाहीन बाहर; कोच बोले- ये स्ट्रैटेजी

भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान:बाबर का बैटिंग ऑर्डर बदला और शाहीन हुए ड्रॉप; कोच बोले- यह रणनीतिक फैसला है

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों 61 रनों की हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने नामीबिया के खिलाफ तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया, वहीं पूर्व कप्तान बाबर आजम को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेज दिया गया। भारत के खिलाफ मैच में ईशान किशन की शानदार पारी के दौरान शाहीन ने अपने आखिरी ओवर में 15 रन खर्च किए थे, जबकि बाबर सिर्फ 5 रन ही बना सके थे। इन बदलावों को भारत से मिली हार का ‘साइड इफेक्ट’ माना जा रहा था, लेकिन टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि ये फैसले किसी हार की प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि पूरी तरह टीम की रणनीति का हिस्सा थे। शाहीन की जगह सलमान मिर्जा को मौका देने की वजह शाहीन शाह अफरीदी को ड्रॉप किए जाने के सवाल पर कोच माइक हेसन ने कहा, ‘यह कहना गलत होगा कि उन्हें खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर किया गया। हमारा मानना था कि सलमान मिर्जा को मौका मिलना चाहिए, वे इसके हकदार थे। यह टीम की जरूरत के हिसाब से लिया गया फैसला था, कोई बड़ा बदलाव नहीं।’ पावरप्ले में बाबर का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय बाबर आजम को ओपनिंग से हटाकर नीचे भेजने पर हेसन ने कहा, ‘बाबर खुद इस बात को जानते हैं कि वर्ल्ड कप के पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम है। टी-20 क्रिकेट में हमें पावरप्ले के दौरान इस तरह की धीमी बल्लेबाजी की जरूरत नहीं है। हमें वहां तेजी से रन चाहिए।’ हेसन ने आगे बताया कि बाबर मिडिल ओवर्स के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अगर टीम मुश्किल में फंसती है, जैसा USA के खिलाफ हुआ था, तो बाबर पारी को संभाल सकते हैं और सेट होने के बाद रन रेट बढ़ा सकते हैं। एशिया कप के बाद उन्हें इसी खास रोल के लिए टीम में वापस लाया गया था। नामीबिया के खिलाफ क्यों नहीं आए बाबर? नामीबिया के खिलाफ मैच में जब साहिबजादा फरहान ने नाबाद शतक जड़ा, तब शादाब खान को बाबर से पहले बैटिंग के लिए भेजा गया था। बाबर को उस मैच में बैटिंग का मौका ही नहीं मिला। इस पर हेसन ने कहा, ’12वें ओवर के आसपास जब हमें रन गति बढ़ानी थी, तब बाबर आजम उस रोल के लिए सबसे सही खिलाड़ी नहीं थे। हमारे पास दूसरे ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो आखिरी ओवर्स में ज्यादा बेहतर तरीके से हिटिंग कर सकते हैं। बाबर जानते हैं कि टीम को उनकी स्किल की कब जरूरत है। भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान 114 रन ही बना सकी थी भारत के खिलाफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम 17.6 ओवर में 10 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। सुपर-8 में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान ग्रुप स्टेज की चुनौतियों के बाद अब पाकिस्तान का सामना शनिवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड से है। यह सुपर-8 राउंड का उनका पहला मैच है। कोच हेसन ने स्पष्ट किया है कि टीम का मुख्य फोकस अब पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर है। कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी, जिसे देखते हुए पाकिस्तान अपनी रणनीति में और बदलाव कर सकता है। ————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की कमजोरी ऑफ-स्पिन:13 टीमों में भारत का स्कोरिंग रेट सबसे खराब; सूर्या नंबर-3 पर कर सकते हैं बल्लेबाजी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन एक बड़ी कमजोरी भी सामने आई है। भारतीय टॉप ऑर्डर के पहले आठ बल्लेबाजों में से छह बाएं हाथ के हैं। टीमें इसी का फायदा उठाते हुए भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार ऑफ स्पिन का इस्तेमाल कर रही हैं। पूरी खबर

भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान:बाबर का बैटिंग ऑर्डर बदला और शाहीन हुए ड्रॉप; कोच बोले- यह रणनीतिक फैसला है

भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान:बाबर का बैटिंग ऑर्डर बदला और शाहीन हुए ड्रॉप; कोच बोले- यह रणनीतिक फैसला है

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों 61 रनों की हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने नामीबिया के खिलाफ तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया, वहीं पूर्व कप्तान बाबर आजम को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेज दिया गया। भारत के खिलाफ मैच में ईशान किशन की शानदार पारी के दौरान शाहीन ने अपने आखिरी ओवर में 15 रन खर्च किए थे, जबकि बाबर आजम बल्ले से सिर्फ 5 रन ही बना सके थे। इन बदलावों को भारत से मिली हार का ‘साइड इफेक्ट’ माना जा रहा था, लेकिन टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि ये फैसले किसी हार की प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि पूरी तरह टीम की रणनीति का हिस्सा थे। शाहीन की जगह सलमान मिर्जा को मौका देने की वजह शाहीन शाह अफरीदी को ड्रॉप किए जाने के सवाल पर कोच माइक हेसन ने कहा,’यह कहना गलत होगा कि उन्हें खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर किया गया। हमारा मानना था कि सलमान मिर्जा को मौका मिलना चाहिए, वे इसके हकदार थे। यह टीम की जरूरत के हिसाब से लिया गया फैसला था, कोई बड़ा बदलाव नहीं।’ पावरप्ले में बाबर का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय बाबर आजम को ओपनिंग से हटाकर नीचे भेजने पर हेसन ने कहा,’बाबर खुद इस बात को जानते हैं कि वर्ल्ड कप के पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम है। टी-20 क्रिकेट में हमें पावरप्ले के दौरान इस तरह की धीमी बल्लेबाजी की जरूरत नहीं है। हमें वहां तेजी से रन चाहिए।’ हेसन ने आगे बताया कि बाबर मिडिल ओवर्स के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अगर टीम मुश्किल में फंसती है, जैसा USA के खिलाफ हुआ था, तो बाबर पारी को संभाल सकते हैं और सेट होने के बाद रन गति बढ़ा सकते हैं। एशिया कप के बाद उन्हें इसी खास रोल के लिए टीम में वापस लाया गया था। नामीबिया के खिलाफ क्यों नहीं आए बाबर? नामीबिया के खिलाफ मैच में जब साहिबजादा फरहान ने नाबाद शतक जड़ा, तब शादाब खान को बाबर से पहले बैटिंग के लिए भेजा गया था। बाबर को उस मैच में बैटिंग का मौका ही नहीं मिला। इस पर हेसन ने कहा,’12वें ओवर के आसपास जब हमें रन गति बढ़ानी थी, तब बाबर आजम उस रोल के लिए सबसे सही खिलाड़ी नहीं थे। हमारे पास दूसरे ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो आखिरी ओवर्स में ज्यादा बेहतर तरीके से हिटिंग कर सकते हैं। बाबर जानते हैं कि टीम को उनकी स्किल की कब जरूरत है। भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान 114 रन ही बना सकी थी भारत के खिलाफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम 17.6 ओवर में 10 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। सुपर-8 में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान ग्रुप स्टेज की चुनौतियों के बाद अब पाकिस्तान का सामना शनिवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड से है। यह सुपर-8 राउंड का उनका पहला मैच है। कोच हेसन ने स्पष्ट किया है कि टीम का मुख्य फोकस अब पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर है। कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी, जिसे देखते हुए पाकिस्तान अपनी रणनीति में और बदलाव कर सकता है। ————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की कमजोरी ऑफ-स्पिन:13 टीमों में भारत का स्कोरिंग रेट सबसे खराब; सूर्या नंबर-3 पर कर सकते हैं बल्लेबाजी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन एक बड़ी कमजोरी भी सामने आई है। भारतीय टॉप ऑर्डर के पहले आठ बल्लेबाजों में से छह बाएं हाथ के हैं। टीमें इसी का फायदा उठाते हुए भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार ऑफ स्पिन का इस्तेमाल कर रही हैं। पूरी खबर

ब्राजीली राष्ट्रपति ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की:भारत-ब्राजील में क्रिटिकल मिनरल्स समझौता; प्रेसिडेंट मुर्मू ने स्टेट डिनर दिया

ब्राजीली राष्ट्रपति ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की:भारत-ब्राजील में क्रिटिकल मिनरल्स समझौता; प्रेसिडेंट मुर्मू ने स्टेट डिनर दिया

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा 18-22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान लूला डी सिल्वा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने यह भी कहा, ‘आतंकवाद किसी धर्म या राष्ट्रीयता से जुड़ा नहीं है।’ दूसरी ओर भारत और ब्राजील के बीच क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स को लेकर समझौता हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता मजबूत सप्लाई चेन बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्राजील ने अगले पांच सालों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद उन्होंने शनिवार शाम इंडिया-ब्राजील बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया। देर रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में लूला का औपचारिक स्वागत किया और उनके सम्मान में स्टेट डिनर दिया। लूला डी सिल्वा के भारत दौरे की 5 तस्वीरें… चीन की निर्भरता कम करने की तैयारी में भारत-ब्राजील क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स से जुड़ा समझौता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख हिस्सा है, जो ग्लोबल सप्लाई चेन में चीन की निर्भरता कम करने, ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन को सपोर्ट करने और विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने पर केंद्रित है। यह समझौता दोनों देशों को कच्चे माल के निर्यातक से आगे बढ़ाकर प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और रिसाइक्लिंग में भागीदार बनाने पर जोर देता है। ब्राजील के राष्ट्रपति के भारत दौरे से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

पीएम मोदी से आज मिलेंगे ब्राजीलियन प्रेसिडेंट डी सिल्वा:भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर मुहर संभव, लूला बोले थे- हमारी एयरोस्पेस कंपनी यहां प्लांट खोलेगी

पीएम मोदी से आज मिलेंगे ब्राजीलियन प्रेसिडेंट डी सिल्वा:भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर मुहर संभव, लूला बोले थे- हमारी एयरोस्पेस कंपनी यहां प्लांट खोलेगी

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील पर मुहर लग सकती है। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते (ट्रेड डील) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है, जिसमें क्रिटिकल मिनरल्स, रेयर अर्थ्स, डिफेंस, एनर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे क्षेत्रों पर खास फोकस है। इसमें ट्रेड डील समेत कई समझौतों को फाइनल करने की संभावना जताई जा रही है। लूला प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर भारत आए हैं। वे 18-22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं। लूला अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। मोदी से मुलाकात के बाद 22 फरवरी को वे सियोल (दक्षिण कोरिया) रवाना होंगे। भारत-ब्राजील संबंधों पर लुला ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार सिर्फ 15 अरब डॉलर है, जिसे 30-40 अरब तक बढ़ाना चाहिए। वे 260 ब्राजीलियाई व्यवसायियों के साथ आए हैं ताकि अंतरिक्ष, रक्षा, फार्मा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी हो। एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर भारत में प्लांट खोलेगी। दोनों देश ग्लोबल साउथ के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और उदाहरण पेश कर सकते हैं। लुला ने यह बात शुक्रवार को इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कही। सिल्वा ने इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की। यह इंटरव्यू भारत में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुआ, जहां लुला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मित्रता की सराहना की और कहा कि दोनों देश मिलकर भारत और ब्राजील के इतिहास को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ब्रिक्स (BRICS) पर बात करते हुए लुला ने इसे पिछले तीन दशकों की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। ब्रिक्स ग्लोबल साउथ का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें भारत और चीन अकेले दुनिया की आधी आबादी रखते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स से नई व्यापार नीति, सांस्कृतिक संबंध और राज्य स्तर के रिश्ते विकसित हो सकते हैं। लुला ने बहुपक्षवाद की वकालत की और कहा कि ब्राजील किसी नए शीत युद्ध नहीं चाहता, न अमेरिका-चीन के बीच। ब्राजील सभी देशों के साथ व्यापार करना चाहता है। उन्होंने ब्रिक्स के न्यू डेवलपमेंट बैंक की तारीफ की, जो आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक से अलग तरीके से काम करता है। लुला ने ब्रिक्स के जरिए संयुक्त बयान जारी करने के उदाहरण दिए, जैसे ट्रंप के टैरिफ पर और गाजा, यूक्रेन जैसे मुद्दों पर। डॉलर से मुक्ति पर लुला ने कहा कि ब्रिक्स में कोई नई साझा मुद्रा बनाने का प्रस्ताव नहीं है। बल्कि वे अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार की संभावना तलाश रहे हैं, जैसे ब्राजील और भारत डॉलर के बजाय अपनी मुद्राओं का इस्तेमाल करें। यह रातोंरात नहीं हो सकता, लेकिन इसे आजमाना चाहिए ताकि लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो। क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ पर डील संभव आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के बीच होने वाली द्विपक्षीय मुलाकात में क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ्स पर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। यह समझौता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख हिस्सा है, जो ग्लोबल सप्लाई चेन में चीन की निर्भरता कम करने, ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन को सपोर्ट करने और विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने पर केंद्रित है। यह समझौता दोनों देशों को कच्चे माल के निर्यातक से आगे बढ़ाकर प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और रिसाइक्लिंग में भागीदार बनाने पर जोर देता है। ब्राजील के पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेयर अर्थ रिजर्व ब्राजील दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रेयर अर्थ रिजर्व वाला देश है। जिसके पास लगभग 21 मिलियन मीट्रिक टन का विशाल भंडार है। इसके अलावा लिथियम, निकल, नियोबियम, ग्रेफाइट जैसे क्रिटिकल मिनरल्स प्रचुर मात्रा में हैं। ब्राजील का लक्ष्य सिर्फ रॉ मटेरियल एक्सपोर्टर न रहकर वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स (प्रोसेस्ड मिनरल्स) बनाना। भारत का लक्ष्य EV, बैटरी, सोलर और हाई-टेक इंडस्ट्री के लिए डाइवर्सिफाइड सप्लाई चेन बनाना। भारत पहले से ही KABIL के जरिए अर्जेंटीना, चिली आदि में सक्रिय है, और अब ब्राजील को प्राथमिकता दे रहा है। यह समझौता BRICS और ग्लोबल साउथ की रणनीति का हिस्सा है, जहां दोनों देश अमेरिका-चीन प्रतिस्पर्धा के बीच मिडिल पावर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं। लूला ने एक इंटरव्यू में कहा “ब्राजील में क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ्स की बहुतायत है, लेकिन हम इसे सिर्फ रॉ मटेरियल सैंक्चुअरी नहीं बनाना चाहते।” वे भारत के साथ प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन पर जोर दे रहे हैं। दोनों देश AI में भी सहयोग बढ़ा रहे हैं, जहां क्रिटिकल मिनरल्स AI हार्डवेयर (चिप्स, सर्वर्स) के लिए जरूरी हैं। द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य भारत और ब्राजील ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 15.21 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। इसमें 25% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। भारत का निर्यात 8.35 अरब डॉलर और ब्राजील से आयात 6.85 अरब डॉलर रहा। ब्राजील में भारतीय निवेश 15 अरब डॉलर से ज्यादा रहा। ब्राजील का बिजनेस डेलीगेशन ऊर्जा, कृषि, फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों से जुड़ा है। उम्मीद है कि इस दौरे के दौरान कई निवेश प्रस्तावों और साझेदारी समझौतों पर चर्चा होगी। राष्ट्रपति लूला का छठा भारत दौरा यह राष्ट्रपति लूला का छठा भारत दौरा है। वे पहली बार 2004 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। आखिरी बार वे सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे। प्रधानमंत्री मोदी जुलाई 2025 में ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया के राजकीय दौरे पर गए थे, जो 57 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली राजकीय यात्रा थी। नवंबर 2025 में दोनों नेता जोहान्सबर्ग में जी20 बैठक के दौरान भी मिले थे। मोदी को 2025 में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया था। भारत-ब्राजील UN और BRICS जैसे मंचों पर मिलकर काम करते हैं भारत और ब्राजील के रिश्ते बहुत अच्छे रहे हैं। साल 2006 में दोनों देशों ने अपने संबंधों को रणनीतिक

सतना जिला अस्पताल का अंतिम मूल्यांकन:टीम ने बिस्तरों पर साफ चादरें पाईं, अतिक्रमण पर जताई नाराजगी

सतना जिला अस्पताल का अंतिम मूल्यांकन:टीम ने बिस्तरों पर साफ चादरें पाईं, अतिक्रमण पर जताई नाराजगी

सतना में कायाकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय जिला चिकित्सालय का अंतिम मूल्यांकन किया गया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त नजर आईं।मूल्यांकन टीम में एनएचएम भोपाल के क्वॉलिटी एनालिस्ट डॉ. पंकज बुधौलिया, शिवपुरी जिला अस्पताल के डॉ. रामकुमार चौधरी और अकीला अंसारी शामिल थे। टीम ने निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार अस्पताल के सभी विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिस्तरों पर साफ-सुथरी चादरें बिछी मिलीं। वार्डों में बेहतर साफ-सफाई दिखी और नर्सिंग ऑफिसर सहित पूरा स्टाफ प्रोटोकॉल का पालन करता पाया गया। सफाईकर्मी लगातार अपना कार्य कर रहे थे। हालांकि, टीम ने अस्पताल के मेन गेट के आसपास अतिक्रमण और गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की। करीब 70 वर्ष पुराने अस्पताल भवन की दीवारों पर जमी धूल और जर्जर स्थिति को लेकर भी सुधार की आवश्यकता बताई गई। टीम के सदस्यों ने वार्डों के निरीक्षण के दौरान किसी अधिकारी या कर्मचारी से सीधे बातचीत नहीं की, बल्कि केवल व्यवस्थाओं का अवलोकन कर मूल्यांकन किया। वार्डों में पदस्थ पैरामेडिकल स्टाफ से विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं के संचालन का प्रदर्शन (डेमो) कराया गया। कुछ स्थानों पर स्टाफ अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सका। निरीक्षण के अंतिम चरण में 8 प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। अधिकारियों के अनुसार, पहले के मूल्यांकन में चिन्हित किए गए गैप इस बार पूरे कर लिए गए थे। इस मूल्यांकन का अंतिम स्कोर लगभग 15 दिन बाद जारी किया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह, डीपीएम राकेश कर्ष, आरएमओ डॉ. शरद दुबे, क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ. विजेता राजपूत, सहायक प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा, स्टूवर्ड जीएस तिवारी, मेट्रन किरण सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, शांति प्रजापति और विनोद दहायत मौजूद रहे।

कैसे जानें आपको है फैटी लिवर, Liver के बड़े डॉक्टर ने बताए ये संकेत, यकृत को हेल्दी रखने के दिए टिप्स

arw img

  how to keep liver healthy: शरीर में कई महत्वपूर्ण अंग हैं, जिसमें लिवर भी एक है. लिवर शरीर में 500 से भी अधिक फंक्शन करता है, लेकिन इस पर अधिक भार पड़ने से ये सही तरीके से काम करना बंद भी कर सकता है. आजकल काफी लोगों को फैटी लिवर की समस्या देखने को मिल रही है. बाहर का खाना, अधिक तेल-मसाले, हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन करने से लिवर में फैट बनने लगता है. लिवर में फैट होने का मतलब है कि आपको कई अन्य बीमारियां होनी शुरू हो जाएंगी. डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कई तरह के कैंसर, किडनी डिजीज, स्ट्रोक, हार्ट डिजीज से आप ग्रस्त हो सकते हैं. ऐसे में लिवर को हेल्दी रखने के लिए आपकी फूड हैबिट्स कैसी हो, फैटी लिवर से कैसे बचा जा सकता है, हेल्दी लिवर के लिए कितनी मात्रा में शराब पीना सेफ है, लिवर के साथ ही शरीर को लंबे समय तक हेल्दी और निरोगी कैसे बनाए रखें, इन तमाम सवालों पर देश के प्रसिद्ध हेपेटोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. एस.के. सरिन ने Kadak के इस पॉडकास्ट में बातचीत की.

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर ट्रक में लगी आग:एक-एक कर फटे टायर, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर ट्रक में लगी आग:एक-एक कर फटे टायर, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

सेमरी हरचंद में नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर अनाज मंडी के पास खड़ा एक ट्रक शुक्रवार रात करीब 9 बजे अचानक आग की चपेट में आ गया। ट्रक में सीमेंट भरी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 8 से 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। ड्राइवर ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। आग बढ़ने के साथ एक-एक कर टायर फटने लगे, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने रोकी आवाजाही सूचना मिलते ही सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी आकाशदीप पचाया बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। दो जगहों से बुलाई गई दमकल आग बुझाने के लिए माखननगर और सोहागपुर से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि 12 चक्कों वाले ट्रक की केबिन में अचानक आग लगने की सूचना मिली है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। ड्राइवर की तलाश कर पूछताछ की जाएगी। आग के चलते स्टेट हाईवे-22 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर भीड़ जमा हो गई। एसडीओपी संजू चौहान ने बताया 12 चक्कों वाले ट्रक में सीमेंट भरी थी। मंडी के पास ट्रक खड़ा था। कैबिन में अचानक से आग लगने की सूचना है। आग किस वजह से लगी। इसका पता नहीं चल पाया है। ट्रक ड्राइवर की तलाश कर पूछताछ करेंगे। आग की वजह से स्टेट हाइवे 22 पर यातायात प्रभावित हुआ। स्टेट हाईवे-22 पर भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। देखें हादसे की तीन तस्वीरें