World News Updates; Trump Pakistan China

2 घंटे पहले कॉपी लिंक ब्रिटेन की फास्ट-फैशन कंपनी ASOS के सह-संस्थापक क्वेंटिन ग्रिफिथ्स की थाईलैंड के पटाया में 17वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस को मौके से किसी साजिश या हत्या के सबूत नहीं मिले हैं और शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है। थाई पुलिस के मुताबिक, 9 फरवरी को पटाया के एक 18 मंजिला अपार्टमेंट की बालकनी से ग्रिफिथ्स गिर गए। उनका शव बालकनी के ठीक नीचे जमीन पर मिला। जांच में सामने आया कि अपार्टमेंट अंदर से बंद था और जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज में भी किसी अन्य व्यक्ति के कमरे में आने-जाने का रिकॉर्ड नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किसी तरह की साजिश या हमले के संकेत नहीं पाए गए। पुलिस ने कहा कि सभी सबूत आत्महत्या की ओर इशारा करते हैं। जांच अधिकारियों को अपार्टमेंट से चल रहे मुकदमों से जुड़े दस्तावेज मिले। पुलिस के मुताबिक, ग्रिफिथ्स अपनी पूर्व पत्नी के साथ कानूनी विवाद को लेकर चिंतित थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी दूसरी पत्नी, जो थाई नागरिक हैं, ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दोनों के साझा व्यवसाय से 6.73 लाख डॉलर से ज्यादा की रकम हड़पी। पिछले साल उन्हें दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन के शेयर बेचने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था, लेकिन जांच जारी थी। क्वेंटिन ग्रिफिथ्स ने लंदन में निक रॉबर्टसन, एंड्रयू रीगन और डेबोरा थॉर्प के साथ मिलकर ASOS की स्थापना की थी। यह आगे चलकर एक ग्लोबल ऑनलाइन फैशन मार्केटप्लेस बनी, जहां सैकड़ों ब्रांड्स और अपने लेबल के उत्पाद बेचे जाते थे। एक समय कंपनी का मूल्यांकन 6 अरब यूरो से अधिक और बाद में 8 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया था। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
कल नवकार नगर सहित कई क्षेत्रों में बिजली बंद:मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी कटौती

बुरहानपुर में रविवार, 22 फरवरी को नवकार नगर, कौस्तुभ धाम, गायत्री नगर और अर्वाचीन स्कूल सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 11 केवी सूर्यम फीडर के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, विद्युत प्रदाय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि यह कार्य लाइन के बेहतर रखरखाव के लिए आवश्यक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
Delhi Congress Protest | Mumbai Rahul Gandhi Black Flags; AI Summit

नई दिल्ली24 मिनट पहले कॉपी लिंक भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के AI समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा आज दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘कांग्रेस-राहुल गांधी = गद्दार’, ‘देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे’ के पोस्ट लेकर विरोध कर रहे हैं। इधर, कांग्रेस नेता आज महाराष्ट्र के भिवंडी पहुंचे हैं। उनकी यहां 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ अपनी विवादास्पद टिप्पणी मामले में पेशी है। राहुल गांधी का काफीला जब कोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। दरअसल, 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें 15-20 की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं। टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उसपर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड। AI समिट में प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में टी-र्शट लेकर स्टेज पर चढ़ गए। इस दौरान कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे। दिल्ली पुलिस प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को अपने साथ ले गई। 4 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने 4 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इंडियन यूथ कांग्रेस के सेक्रेटरी कृष्णा हरि, बिहार स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश स्टेट वाइस प्रसिडेंट अजय कुमार और नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है। वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने साजिश के तहत इंटरनेशनल समिट में भारत की छवि धूमिल की है। BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा- यह संयोग नहीं, बल्कि एक प्रयोग था। इसकी प्लानिंग राहुल गांधी के आवास पर बनाई गई थी, जहां सोनिया और प्रियंका मौजूद थीं। पुलिस बोली- प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था दिल्ली पुलिस में एडिशन कांस्टेबल देवेश कुमार महला ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे घटी। प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और क्यूआर कोड स्कैन करके समिट हॉल में एंट्री की। उन्होंने ऊपर स्वेटर और जैकेट पहनी हुई थी और अंदर टी-शर्ट। हॉल नंबर 5 के पास उन्होंने अपने स्वेटर और जैकेट उतार दिए और टी-शर्ट लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं पर पुलिस के साथ झड़प करने का भी आरोप है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले काले रंग के छाते पर स्टिकर चिपकाकर भारत मंडपम में घुसने की योजना बनाई थी। फिर उन्हें एहसास हुआ कि गेट पर जांच के दौरान काले छाते पकड़े जाएंगे। इसलिए उन्होंने टी-शर्ट पर स्टिकर चिपका दिए। स्टिकर कहां छपवाए गए थे, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है। दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है, जिनमें आपराधिक साजिश, पब्लिक सर्वेंट को चोट पहुंचाना, उनपर हमला करना और काम में बाधा डालना सहित कई गंभीर आरोप शामिल हैं। भाजपा बोली- कांग्रेस के लिए AI का मतलब एंटी-इंडिया भाजपा ने AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने X पर पोस्ट में लिखा- यह कांग्रेस के अहंकार और हताशा का प्रदर्शन है! राहुल गांधी के लिए भारत को अपमानित करना ही सरकार को निशाना बनाने का तरीका है। AI समिट में प्रदर्शन पर नेताओं की प्रतिक्रिया तरुण चुघ, भाजपा नेता – ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंटरनेशनल समिट में भारत की छवि धूमिल की है। ये साजिश के तहत की गई है। जो माफ नहीं की जा सकती है। देश की जनता इस तरह के हरकतों के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।’ मनोज झा, RJD सांसद – ‘मेरा मानना है कि देश में आक्रोश है और यह आक्रोश कई मोर्चों पर है लेकिन मुझे लगता है कि इस तरह के समिट में विरोध प्रदर्शन करना ठीक नहीं था।’ उदय भानु चिब, इंडिया यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष- हमारे युवा कांग्रेस के साथी राहुल गांधी के सिपाही हैं। वे डरेंगे नहीं। जब राहुल गांधी के खिलाफ FIR नहीं थी, तब भी ED का मामला इतने सालों तक चलता रहा। भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन हम संविधान के सिपाही हैं, राहुल गांधी के सिपाही हैं। हम देश के युवाओं के लिए आवाज उठाएंगे।’ 20 फरवरी: राहुल के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ और ‘राहुल गांधी हाय-हाय’ के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल के पोस्टर भी जलाए। काफी हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को बस में भरकर अपने साथ ले गई। PM ने 16 फरवरी को AI समिट का उद्घाटन किया था 2026 इंडिया AI इंपैक्ट समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 फरवरी 2026 से शुरू हुआ। यह 20 फरवरी तक होना था लेकिन भीड़ और आयोजनों के चलते इसे 21 फरवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को समिट का उद्घाटन किया था। यहां दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया है। यहां आम लोग देख सकते हैं कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल इस समिट की थीम राष्ट्रीय विजन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’, यानी सभी का कल्याण, सभी का सुख पर आधारित है। इसका उद्देश्य मानवता के लिए AI के वैश्विक सिद्धांत को बढ़ावा देना है। इस समिट में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इसके अलावा लगभग 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष, 60 से ज्यादा मंत्री, और 45 से ऊपर तकनीकी कंपनियों के प्रमुख
AI समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन, आज BJP सड़कों पर:भिवंडी में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए, दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नारेबाजी

कांग्रेस के AI समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘कांग्रेस-राहुल गांधी=गद्दार’, ‘देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे’ के पोस्ट लेकर विरोध कर रहे हैं। उधर, मुंबई के मुलुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए। वे यहां से भिवंडी जा रहे थे। 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान RSS पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में भिवंडी कोर्ट में शनिवार को उनकी पेशी थी। गुजरात के सूरत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का पुतला जलाया। जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। दरअसल, 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें 15-20 कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं। टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उस पर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड। देशभर से बीजेपी के प्रदर्शन की तस्वीरें… AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… भाजपा के देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
घर के गमले में उगता है ‘शुगर कंट्रोल प्लांट’! फायदे जानकर अभी से करने लगेंगे इस्तेमाल – Madhya Pradesh News

Last Updated:February 21, 2026, 10:23 IST Sadabahar ke Fayde: सदाबहार पौधा डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और संक्रमण जैसी समस्याओं में लाभकारी माना जाता है. इसकी पत्तियों में मौजूद अल्कलॉइड तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं. सदाबहार से प्राप्त विनक्रिस्टीन और विनब्लास्टीन जैसे रसायन कैंसर उपचार में उपयोग किए जाते हैं. यह पौधा घर के गमले में आसानी से उगाया जा सकता है और सालभर फूल देता है. जानिए सदाबहार के फायदे, उपयोग और सेवन से जुड़ी जरूरी सावधानियां. Diabetes Control Home Remedies: सेहतमंद रहने के लिए हम अक्सर महंगे फल, दवाइयां और सप्लीमेंट्स खरीदते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर के गमले में लगा एक छोटा सा पौधा भी कई बीमारियों में काम आ सकता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं सदाबहार की, जिसे वैज्ञानिक भाषा में Madagascar Periwinkle कहा जाता है. यह पौधा सालभर फूल देता है और औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. हर मौसम में उगने वाला आसान औषधीय पौधाआयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन सिंह के मुताबिक सदाबहार लगभग हर तरह के मौसम में आसानी से उग जाता है. इसे घर के बगीचे या गमले में लगाया जा सकता है. इसकी पत्तियां, फूल और जड़ तीनों औषधीय उपयोग में लाई जाती हैं. यही वजह है कि इसे घर का ‘नेचुरल हेल्थ प्लांट’ भी कहा जाता है. डायबिटीज में कैसे करता है मदद?डॉ. विपिन सिंह बताते हैं कि सदाबहार की पत्तियों में पाए जाने वाले अल्कलॉइड तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक माने जाते हैं. कुछ शोधों में यह भी सामने आया है कि यह इंसुलिन स्राव को प्रभावित कर सकता है. हालांकि डायबिटीज के मरीजों को इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए, क्योंकि गलत मात्रा नुकसान भी कर सकती है. ब्लड प्रेशर और संक्रमण में भी फायदेमंदसदाबहार की पत्तियों और जड़ों का सीमित उपयोग हाई ब्लड प्रेशर में लाभकारी माना जाता है. इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकते हैं. गले की खराश में इसके फूलों का रस पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है, जबकि इसकी जड़ पाचन तंत्र के लिए टॉनिक की तरह मानी जाती है. कैंसर रिसर्च में भी उपयोगसदाबहार से मिलने वाले Vincristine और Vinblastine जैसे रसायन आधुनिक चिकित्सा में कैंसर की दवाओं में उपयोग किए जाते हैं. हालांकि यह उपयोग पूरी तरह चिकित्सा निगरानी में होता है. घर पर इसका प्रयोग बिना सलाह के नहीं करना चाहिए. सेवन से पहले बरतें सावधानीपरंपरागत रूप से 3-4 पत्तियों या फूलों को उबालकर काढ़ा बनाया जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा हानिकारक हो सकती है. बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. सदाबहार फायदेमंद जरूर है, लेकिन समझदारी और डॉक्टर की सलाह के साथ ही इसका उपयोग करें. About the Author shweta singh Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें Location : Sidhi,Madhya Pradesh First Published : February 21, 2026, 10:23 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
बिग-बी ने एमपी के नागदा को गांव कहा, केस दर्ज:कोर्ट ने थाने से रिपोर्ट मांगी; अमिताभ ने केबीसी में पानी की कमी से जूझता गांव बताया था

कौन बनेगा करोड़पति के 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में मध्यप्रदेश के नागदा को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा नागदा को पानी की समस्या से जूझता छोटा सा गांव बताए जाने पर स्थानीय स्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। इस मामले में नागदा के ज्यूडिशयल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) न्यायालय में परिवाद दायर किया गया। न्यायालय ने परिवाद स्वीकार करते हुए प्रकरण को सीआईएस (Case Information System) में दर्ज करने और संबंधित थाने से प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, किसी भी सिविल या आपराधिक प्रकरण को अदालत में प्रस्तुत किए जाने पर उसे CIS में रजिस्टर किया जाता है। इसके बाद पिटीशन को कोर्ट द्वारा स्वीकार (एक्सेप्ट) किया हुआ माना जाता है। मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को निर्धारित की गई है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के सीईओ भी पक्षकार स्थानीय निवासी एवं अधिवक्ता लक्ष्मण सुंदरा ने अमिताभ बच्चन के साथ-साथ सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के सीईओ गौरव बैनर्जी के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध करने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया है। अब अगली सुनवाई के बाद न्यायालय आगे की कार्रवाई तय करेगा। शहर की छवि धूमिल करने का आरोप प्रकरण की पैरवी कर रहे अधिवक्ता राजेश मंडवारिया (आलोट) और दीपमाला अवाना (नागदा) का कहना है कि इतने बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम में नागदा शहर के बारे में भ्रामक जानकारी दी गई, जिससे शहर की छवि प्रभावित हुई है। अधिवक्ता जैना श्रीमाल के अनुसार, कार्यक्रम में नागदा को छोटा गांव और पानी संकटग्रस्त बताया गया, जबकि यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। नागदा की पहचान और दावे परिवाद में उल्लेख किया गया है कि नागदा मालवा क्षेत्र का प्रमुख रेलवे जंक्शन है और इसकी आबादी डेढ़ लाख से अधिक बताई गई है। यह एक विकसित औद्योगिक नगर के रूप में पहचाना जाता है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन बार नागदा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं।
Cash Payments End April 1, 2026

नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) देश के टोल प्लाजा को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी कर रही है। 1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजेक्शन को पूरी तरह बंद किया जा सकता है। इसके बाद टोल का भुगतान केवल फास्टैग (FASTag) या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही हो सकेगा। NHAI का उद्देश्य टोल ऑपरेशन को ज्यादा पारदर्शी और सही बनाना है। अभी देश के 1,150 से ज्यादा टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम लागू है। टोल प्लाजा पर भीड़ कम करने के लिए लिया गया फैसला NHAI के अनुसार टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट की वजह से अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। खास तौर पर पीक ऑवर्स (भीड़ वाले समय) में नकद लेनदेन के कारण गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती हैं और छुट्टे पैसों को लेकर विवाद भी होते हैं। डिजिटल पेमेंट पूरी तरह अनिवार्य होने से ये समस्या नहीं रहेगी। 98% गाड़ियों पर पहले से ही लगा है FASTag देश में फास्टैग का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल 98% से ज्यादा वाहनों में फास्टैग लगा हुआ है। नेशनल हाईवे शुल्क नियमों के मुताबिक, अगर कोई वाहन बिना एक्टिव फास्टैग के टोल प्लाजा की फास्टैग लेन में जाता है और नकद भुगतान करता है, तो उससे दोगुना टोल वसूला जाता है। वहीं, अगर कोई यूजर UPI के जरिए भुगतान करता है, तो उसे लागू टोल दर का 1.25 गुना चार्ज देना होता है। 1,150 से ज्यादा टोल प्लाजा पर बदल जाएगा सिस्टम NHAI का यह कदम देश के 1,150 से अधिक टोल प्लाजा और एक्सप्रेसवे पर लागू होगा। अथॉरिटी का मानना है कि पूरी तरह डिजिटल ट्रांजेक्शन होने से डेटा मैनेजमेंट में आसानी होगी और राजस्व की लीकेज भी रुकेगी। यह पहल सरकार के उस बड़े उद्देश्य का हिस्सा है जिसमें नेशनल हाईवे नेटवर्क को टेक्नोलॉजी से जोड़कर हाई-एफिशिएंसी वाला बनाना है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Salman Khan Father Salim Khan Health Update

46 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान के शो बिग बॉस 7 में दिख चुके एजाज खान शुक्रवार को सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे। सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी। हालांकि, उसके बाद कथित तौर पर परिवार की ओर से कोई मेडिकल अपडेट पब्लिक न करने का निर्देश दिया गया, जिसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया। वहीं, जी न्यूज की रिपोर्ट में शुक्रवार को दावा किया गया कि एक्टर एजाज खान ने सलीम खान से मुलाकात के बाद बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सलीम खान फिलहाल ICU में हैं और सब ठीक रहा तो सोमवार तक वह डिस्चार्ज हो जाएंगे। बता दें कि सलीम खान की तबीयत का हाल लेने लीलावती अस्पताल में परिवार के अलावा सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को रणवीर सिंह, फराह खान, और यूलिया वंतूर समेत कई सेलेब्स अस्पताल पहुंचे। रणवीर सिंह, जिन्हें हाल ही में लॉरेंस गैंग से धमकी मिली थी, बढ़ी हुई सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा काफिला भी मौजूद रहा। परिवार के सदस्य और सेलेब्स अस्पताल पहुंचे, देखें तस्वीरें शुक्रवार को लगातार चौथे दिन सलमान खान अपने पिता को देखने के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार दोपहर रणवीर सिंह की कार लीलावती अस्पताल में एंट्री करती दिखी। सलीम खान को मंगलवार सुबह ब्रेन से जुड़ी दिक्कत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने उनकी स्थिति का आकलन किया। बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी दी थी कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, यह ब्रेन सर्जरी नहीं होती। DSA एक एडवांस्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट है, जिससे दिमाग की नसों की स्थिति और संभावित ब्लॉकेज को साफ तरीके से देखा जाता है। डॉक्टरों ने बताया था कि प्रक्रिया के बाद सलीम खान की हालत स्थिर रही। उन्हें कुछ समय तक निगरानी में रखने का फैसला लिया गया। मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर नजर बनाए हुए है। वहीं, शुक्रवार को जानकारी सामने आई कि सलीम खान का परिवार चाहता है कि उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्राइवेट रखी जाए। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को अस्पताल के सार्वजनिक बयान से सलमान खान और परिवार नाराज थे। परिवार के करीबी सूत्र ने कहा कि सेहत निजी मामला है और मीडिया से बात परिवार पर छोड़नी चाहिए। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
उमरिया में मौसम बदला, फसलों पर संकट:चना, सरसों और आम की बौर प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी

उमरिया जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार बादल छाए रहने से रबी फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शनिवार सुबह से आसमान बादलों से ढका रहा और सुबह 9 बजे तक धूप नहीं निकली। इससे दिन के तापमान में वृद्धि और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 15 फरवरी से मौसम का मिजाज बदला है। 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम 11.4°C था। इसके बाद 16 फरवरी को अधिकतम तापमान बढ़कर 30.01°C हो गया। 17 फरवरी को 29.02°C, 18 फरवरी को 29.5°C, 19 फरवरी को 29.5°C और 20 फरवरी को 30°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 21 फरवरी को न्यूनतम तापमान 17.5°C रिकॉर्ड हुआ। लगातार बादल छाए रहने से फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि ऐसे मौसम में चना और सरसों की फसल में कीट-रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, आम की बौर भी प्रभावित होती है और काली पड़ने लगती है। उन्होंने किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने और आवश्यक दवाइयों का छिड़काव करने की सलाह दी है। किसान रामभजन ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बादल छाने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने स्वीकार किया कि मौसम पर किसी का नियंत्रण नहीं है, इसलिए बचाव ही एकमात्र उपाय है। मौसम विभाग के अधिकारी रजनीश यादव के अनुसार, जिले में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
Delhi Car Accident Kills Delivery Boy

बेंगलुरु23 मिनट पहले कॉपी लिंक पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा रात 3.26 बजे सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास राजौरी गार्डन की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। पुलिस के मुताबिक घटना में हेम शंकर (25) की मौत हुई है। वो रघुबीर नगर का रहने वाला था। हेम शंकर जेप्टो में काम करता था। टक्कर के उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हेम शंकर को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार ड्राइवर मोहित कुमार (27) को गिरफ्तार किया गया है। कार भी जब्त है। 20 फरवरी को भी कार ड्राइवर ने शकरपुर इलाके में सड़क किनारे मौजूद 5 रेहड़ियों को टक्कर मारी थी। इस घटना में भी 3 लोग घायल हुए थे। दोनों घटनाओं की 4 तस्वीरें… काले रंग की क्षतिग्रस्त कार। जिसकी टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हुई। दावा है कि घटना के दौरान कार ड्राइवर नशे में था। कार के बोनट का हिस्सा जो टक्कर के बाद कार से अलग हो गया। शकरपुर की तस्वीर, यहां कार ने 5 रेहडियों की टक्कर मारी। 17 फरवरी: कार की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत जनकपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार सेंट्रो की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत हुई थी। उसकी नानी गई। घटना 17 फरवरी की सुबह करीब 7.40 बजे की है। इसमें बच्ची की नानी मर्सी जेवियर भी गंभीर घायल हुई। उन्होंने बताया था कि मैं नातिन को ई-रिक्शा से स्कूल छोड़ने जा रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने हमारे रिक्शे को टक्कर मारी। मुझे कुछ समझ आता उससे पहले मैं सड़क पर गिर गई। जब होश आया तो मेरी नातिन मेरे पास पड़ी थी। मेरा हाथ खून से भीगा था। जेवियर ने बताया कि मैंने वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी, कार वाले से मदद का कहा, लेकिन वह भाग गया। मेरी किसी ने मदद नहीं की। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 3 फरवरी: कार की टक्कर से बाइकर की मौत दिल्ली में 3 फरवरी को एक स्कॉर्पियो की टक्कर से 23 साल के साहिल धनेशरा की मौत हो गई थी। यह हादसा द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ था। कार चलाने वाला 17 साल का नाबालिग है। पीड़ित मां ने आरोप लगाया था कि स्कॉर्पियो ड्राइवर पर पहले से 13 ओवर-स्पीडिंग चालान हैं। पूरी खबर पढ़ें… ………………………………… यह खबर भी पढ़ें…. दिल्ली में जलबोर्ड के खोदे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…







