Kharge Alleges Govt Trapped in US Deal; Rahul Says Modi Betrayed India

नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक कांग्रेस ने भारत-अमेरिटा ट्रेड डील पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। अमेरिकी टैरिफ डील पर विपक्ष फिर मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पीएम मोदी पर समझौता करने का आरोप लगाया। कहा कि उनका विश्वासघात अब उजागर हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि पीएम इस व्यापार समझौते में फिर से आत्मसमर्पण कर देंगे। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना मोदी सरकार ने इतनी जल्दबाजी में एक ट्रैप डील में शामिल क्यों हुए, जिसने भारत से भारी रियायतें छीन लीं। बता दें अमेरिका ने 2 फरवरी को भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18% किया था। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 20 फरवरी को बताया कि अमेरिका के साथ ‘अंतरिम व्यापार समझौता’ फरवरी के अंत तक फाइनल हो जाएगा। ट्रम्प के टैरिफ को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, सिर्फ संसद को है। खड़गे ने कहा- मोदीजी को सच्चाई बतानी चाहिए 1. मल्लिकार्जुन खड़गे: मोदी जी को देशवासियों के सामने खड़े होकर सच्चाई बतानी चाहिए। किसने या किन कारणों ने आपको भारत के राष्ट्रीय हित और रणनीतिक स्वायत्तता से समझौता करने के लिए दबाव डाला? क्या यह एप्सटीन फाइल्स थीं। क्या भारत सरकार अपनी गहरी निष्क्रियता से जागेगी? क्या 140 करोड़ भारतीयों के आत्मसम्मान, साथ ही किसानों, मजदूरों, छोटे व्यवसायों और व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाला एक निष्पक्ष व्यापार समझौता पेश करेगी। 2 . जयराम रमेश: यदि सरकार अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लिए 18 दिन और इंतजार करती, तो भारतीय किसानों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा की जा सकती थी। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वास्तव में एक परीक्षा है, जिसे प्रधानमंत्री की हताशा और आत्मसमर्पण के कारण भारत पर थोपा जा रहा है। 3. मनीष तिवारी: यह फैसला दुनिया की अदालतों के लिए संदेश है कि उन्हें कार्यपालिका की ज्यादती रोकनी चाहिए। अगर न्यायपालिका अपना काम नहीं करेगी तो लोकतंत्र तानाशाही में बदल सकता है। इस फैसले से ट्रम्प प्रशासन, न्यायपालिका और विधायिका के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। 4. प्रियंका चतुर्वेदी: भारत ने इस समझौते में जल्दबाजी क्यों की? भारत को अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए था। अभी भारतीय निर्यात पर 10% टैरिफ है, जबकि अमेरिकी आयात पर लगभग जीरो टैरिफ, इससे डील असंतुलित दिखती है। 20 फरवरी: ट्रम्प ने सभी देशों पर 10% नया टैरिफ लगाया 20 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले के 3 घंटे के अंदर डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनियाभर पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाया। उन्होंने एक आदेश पर हस्ताक्षर कर इसे लागू किया। यह टैरिफ 24 फरवरी को आधी रात से लागू होगा। इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, सिर्फ संसद को है। ट्रम्प ने इसकी आलोचना करते हुए कहा- यह बहुत निराशाजनक है। मुझे कोर्ट के कुछ जजों पर शर्म आ रही है। वे देश के लिए कलंक हैं, उनमें हमारे देश के लिए सही काम करने की हिम्मत नहीं है। भारत के साथ ट्रेड डील पर ट्रम्प ने कहा कि, इस डील में कोई बदलाव नहीं होगा। पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया ब्रिटेन, भारत और यूरोपीय यूनियन समेत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते करने वाले देशों को अब 10% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। यानी कि भारत पर अब टैरिफ 18% की जगह घटकर 10% रह जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… ………………….. यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले-भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं: पहले से तय समझौते पर बात आगे बढ़ेगी; वो टैरिफ देंगे, हम नहीं अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले और ट्रम्प के दोबारा नए टैरिफ के ऐलान के बाद भारत-यूएस ट्रेड डील पहले की तरह रहेगी। ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि, भारत के साथ होने जा रहे समझौते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह पहले की तरह आगे बढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
gangster harry boxer : lookout circular issued | lawrence bishnoi | anmol bishnoi | bollywood mumbai police | कौन है हैरी बॉक्सर, जिसके खिलाफ हुआ बड़ा एक्शन, कैसे बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नंबर-3 गुर्गा?

हैरी बॉक्सर: ‘तेरी ट्रैक्टर एजेंसी, बंसल कैपिटल ग्रुप, स्टेशन रोड वाला घर, फॉर्च्यूनर, थार और रॉयल ग्रीन कॉलोनी वाला घर के साथ-साथ तेरी लुगाई और मां-बाप कब कहां आते-जाते हैं, सब मुझको पता है. तु्म्हारे घर के अंदर का फोटो भी मेरे पास है.’ ‘धुरंधर’ फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने से पहले हैरी बॉक्सर ने एमपी के एक बड़े बिजनेसमैन को इस तरह से धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. फिल्म एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये मांगे थे. इस घटना से पहले हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दी थी. इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह नंबर-3 गुर्गा हैरी बॉक्सर बॉलीवुड हस्तियों के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ है. अब हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. हैरी बॉक्सर कैसे लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के बाद इस गैंग का नंबर-3 गुर्गा बन गया? लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर हैरी बॉक्सर का बॉलीवुड से लेकर बिजनेसमैन तक में कितना खौफ है? इंडिया में हैरी बॉक्सर के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं? गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जो फिलहाल अहमदाबाद जेल में बंद है, लेकिन उसका गैंग अब विदेशों से नई और खतरनाक शक्ल अख्तियार कर रहा है. भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बाद अब एक नया नाम हैरी बॉक्सर तेजी से उभरकर सामने आया है. हैरी बॉक्सर कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि बिश्नोई गैंग का बड़ा डिजिटल चेहरा बन चुका है, जो कनाडा और अमेरिका में बैठकर भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों को सीधी चुनौती दे रहा है. हैरी बॉक्सर के नाम से बॉलीवुड में कितना खौफ? कौन है हैरी बॉक्सर और लॉरेंस गैंग में क्या है हैसियत? हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है और वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला बताया जाता है. एक समय वह भारतीय सेना और पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था. जयपुर में रहने के दौरान वह बॉक्सिंग सीखता था, जिसके कारण अपराध की दुनिया में उसका नाम ‘हैरी बॉक्सर’ पड़ गया. उसके खिलाफ जयपुर, सीकर, अलवर और धौलपुर में हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट के दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हैरी बॉक्सर ने साल 2024 में ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका में प्रवेश किया था. लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच बढ़ती दूरियों के बाद, लॉरेंस ने हैरी बॉक्सर को गैंग की कमान सौंपी है. वह लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई का बेहद करीबी दोस्त माना जाता है. हाल ही अनमोल को गिरफ्तार कर भारत लाया गया है. कैसे बना हरिचंद से हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई गैंग में उसकी एंट्री कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन वह बहुत कम समय में लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई का बेहद करीबी और भरोसेमंद गुर्गा बन गया. हैरी बॉक्सर का मुख्य काम गैंग के लिए रंगदारी मांगना, शूटर्स को निर्देश देना और विदेशी धरती से गैंग का प्रचार करना है. वह तकनीक का जानकार है और अक्सर सोशल मीडिया, वाइस कॉल का इस्तेमाल कर धमकियां देता है ताकि एजेंसियां उसकी लोकेशन न पकड़ सकें. भारत में हैरी बॉक्सर के खिलाफ संगीन अपराधों की लंबी सूची है. ये फिल्मी सितारे जी रहे हैं खौफ में हैरी बॉक्सर का नाम हाल ही में तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया जब उसने बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा. हैरी ने रणवीर के मैनेजर को फोन कर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और कहा कि अगर बात नहीं मानी तो अगली सात पीढ़ियां याद रखेंगी. फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के पीछे भी हैरी बॉक्सर का हाथ माना जा रहा है. उसने वॉइस नोट में स्पष्ट रूप से रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को लाइन पर आने की चेतावनी दी थी. हैरी बॉक्सर ने कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. इसके साथ ही सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी इस गैंग के रडार पर बताया गया है. हैरी बॉक्सर की क्राइम कुंडली और भारत में केस भारत में हैरी बॉक्सर के खिलाफ संगीन अपराधों की लंबी सूची है. वह हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामलों में वांछित है. हैरी पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कई मुकदमे दर्ज हैं. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने उसके ‘घोस्ट हिटमैन’ नेटवर्क के 5 शूटरों को पकड़ा था, जो हाई-प्रोफाइल हत्याओं में शामिल थे. हैरी बॉक्सर केवल पुलिस के लिए ही नहीं, बल्कि प्रतिद्वंद्वी गैंग्स के लिए भी टारगेट है. हाल ही में अमेरिका में रोहित गोदारा गैंग के साथ उसकी मुठभेड़ की खबरें भी आई थीं. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हैरी बॉक्सर कनाडा में शरण लिए हुए है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हैरी बॉक्सर कनाडा में शरण लिए हुए है और वहीं से अपना सिंडिकेट चला रहा है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है. लुक आउट नोटिस का मतलब है कि अब भारत के किसी भी एयरपोर्ट या बंदरगाह से वह देश के अंदर नहीं घुस पाएगा. साथ ही, इंटरपोल के जरिए उसे प्रत्यर्पित करने की कोशिशें तेज हो जाएंगी. हालांकि, जब तक वह विदेशी धरती पर है, उसे पकड़ना एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी चुनौती है. लेकिन लुक आउट नोटिस जारी होने से उसकी इंटरनेशनल मूवमेंट पर लगाम लगेगी और गैंग के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी.
‘धुरंधर’ की शूटिंग के दौरान रोए थे अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल:आर. माधवन ने बताया- 26/11 हमले के रीक्रिएशन सीन के बाद इमोशनल हुए थे

फिल्म ‘धुरंधर’ में 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के रीक्रिएशन वाले सीन की शूटिंग के बाद एक्टर अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल बुरी तरह रो पड़े थे। यह बात फिल्म में उनके को-स्टार आर. माधवन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताई। दरअसल, आर. माधवन ने हाल ही में सोनिया शेनॉय के साथ पॉडकास्ट में कहा कि जब वह सीन फिल्माया जा रहा था, जिसमें बॉम्बे पर हमला दिखाया गया था, तो आसपास मौजूद लोगों के चेहरे देखने लायक थे। उन्होंने एक दिलचस्प घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब कलाकार वह सीन निभा रहे थे, जिसमें वे बॉम्बे पर हुए हमले का जश्न मनाते हुए दिख रहे थे, तब सभी भारतीय कलाकार पाकिस्तानी किरदार निभा रहे थे। सीन खत्म होने के बाद वे सब बुरी तरह टूटकर रो पड़े, क्योंकि वे उस दौर से गुजर चुके थे। अक्षय खन्ना बने थे पाकिस्तानी गैंगस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत नामक पाकिस्तानी गैंगस्टर और राजनेता का किरदार निभाया, जबकि अर्जुन रामपाल ने आईएसआई अधिकारी मेजर इकबाल की भूमिका निभाई। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। फिल्म में अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल के अलावा रणवीर सिंह और संजय दत्त भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कराची के अपराध जगत में घुसकर देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है। वहीं, फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होगा।
21 किमी दौड़ जीतने वाले को 21 हजार मिले:विदिशा- बेतवा मैराथन में उदयगिरी तक रनिंग; कलेक्टर-एसपी, जिप सीईओ और जनप्रतिनिधि पहुंचे

विदिशा में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित बेतवा मैराथन-2026 का उत्साहपूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ फिटनेस का संदेश देना था। मध्य प्रदेश टूरिज्म के सहयोग से हुई इस मैराथन में शहर के अलावा अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भी दौड़ लगाई। मैराथन को तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा गया था: 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी ओपन रन और 5 किमी रन फॉर फन। इन तीनों श्रेणियों में पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग नकद पुरस्कार रखे गए थे। 21 किमी दौड़ के विजेता को ₹21 हजार, द्वितीय को ₹10 हजार और तृतीय को ₹5 हजार दिए गए। 10 किमी के लिए प्रथम को ₹10 हजार, द्वितीय को ₹5 हजार और तृतीय को ₹3 हजार का इनाम मिला। वहीं, 5 किमी दौड़ में प्रथम को ₹5 हजार, द्वितीय को ₹3 हजार और तृतीय को ₹2 हजार दिए गए। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 5 किमी की एक विशेष दौड़ भी आयोजित की गई थी। दौड़ की शुरुआत रवीन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम से हुई। 5 किमी के धावक स्वामी विवेकानंद चौराहा तक, 10 किमी के धावक चरणतीर्थ तक और 21 किमी के धावक उदयगिरि तक पहुंचे, और फिर वापसी कर समापन स्थल पर लौटे। रास्ते भर नागरिकों ने तालियों से धावकों का उत्साह बढ़ाया। इस मैराथन में विधायक मुकेश टंडन, कलेक्टर अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रोहित कसवानी और जिला पंचायत सीईओ सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। विजेताओं में 21 किमी पुरुष वर्ग में सतीश वर्मा प्रथम और सतीश कुमार द्वितीय रहे, जबकि महिला वर्ग में मुस्कान कुशवाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 किमी पुरुष वर्ग में जीतू गुर्जर और महिला वर्ग में यशी विजेता रहीं। 5 किमी महिला वर्ग में प्रीति यादव ने पहला स्थान हासिल किया। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन खेल, स्वास्थ्य और पर्यटन को एक मंच पर लाने का एक सफल प्रयास है। उन्होंने बताया कि इसमें व्यवसायी, डॉक्टर, इंजीनियर, जनप्रतिनिधि, युवा और वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलेक्टर ने यह भी उल्लेख किया कि अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों की उपस्थिति से जिले के पर्यटन को एक नई पहचान मिलेगी।
Bangladesh T20 WC 2026 Controversy; Mohammad Salahuddin Vs Asif Nazrul

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले कॉपी लिंक मोहम्मद सलाहुद्दीन नवंबर, 2024 से बांग्लादेश मेंस टीम के सीनियर असिस्टेंट कोच हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने देश के पूर्व खेल सलाहकार असिफ नजरुल को कड़ी चेतावनी दी है और उन्हें झूठा बताया है। यह विवाद उस बयान को लेकर है जिसमें नजरुल ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप से भारत में खेलने का बायकॉट करने के फैसले को लेकर अपनी बात बदल दी। शुरू में नजरुल ने कहा था कि बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों से टीम को भारत में मैच खेलने से मना किया। लेकिन बाद में यू-टर्न लेते हुए उन्होंने दावा किया कि यह निर्णय खुद खिलाड़ियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने लिया था। शिक्षक कम ही झूठ बोलते हैं सलाहुद्दीन ने कहा, इतनी साफ तौर पर झूठ बोला। मैं खुद एक शिक्षक हूं और आम तौर पर शिक्षक कम झूठ बोलते हैं। लेकिन जिस तरह उन्होंने खुलेआम ऐसी बातें कही, मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। अब मैं खिलाड़ियों के सामने अपना चेहरा कैसे दिखाऊं? उन्होंने आगे कहा, नजरुल ने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया। वह ढाका विश्वविद्यालय जैसे देश के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान में शिक्षक हैं। मेरे देश के इतने बड़े संस्थान से जुड़े व्यक्ति का इस तरह झूठ बोलना हम स्वीकार नहीं कर सकते। पहले उन्होंने एक बात कही और बाद में पूरी तरह पलट गए।। भारत में खिलाड़ियों के सुरक्षा की चिंता- नजरुल बांग्लादेश सरकार के पूर्व खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने नेशनल टीम को भारत भेजने से मना किया था। उन्होंने कहा था, ‘हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में हमारे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता है। नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर रिश्ते सुधारना चाहते हैं बांग्लादेश के नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर अमीनुल हक BCCI और भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वे इस मुद्दे को जल्दी सुलझाना चाहते हैं। उन्होंने बांग्लादेश के मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने का जिक्र किया। हक ने कहा था- शपथ लेने के बाद मैं पार्लियामेंट बिल्डिंग में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला। मैंने उनसे टी-20 वर्ल्ड कप पर बात की। यह एक अच्छी बातचीत थी। मैंने उनसे कहा कि हम इस मुद्दे को बातचीत से जल्दी सुलझाना चाहते हैं क्योंकि हम अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं। बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार क्यों किया, जानिए 2 वजह 1. बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करवा दिया। BCB ने इसका विरोध किया। 2. मुस्तफिजुर को बाहर किए जाने को बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने मुद्दा बना दिया। फिर यूनुस सरकार ने अपने देश में IPL प्रसारण पर बैन लगा दिया। इसके बाद क्रिकेट बोर्ड ने भारत में वर्ल्ड कप न खेलने की मांग की, जिसे ICC ने ठुकरा दिया। मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर विवाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था। इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की। KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9.2 करोड़ में खरीदा था 16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 7 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
इस हफ्ते सोने-चांदी में बढ़त रही:सोना ₹2,300 बढ़कर ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹8,000 महंगी हुई

इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही। सोना 2,300 रुपए बढ़कर 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 13 फरवरी, शुक्रवार को 1,53 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.42 लाख किलो से बढ़कर 2.50 लाख रुपए पर पहुंच गई है। यानी इसकी कीमत 8,000 रुपए बढ़ी है। इस साल सोना 22,000 रुपए और चांदी 20,000 रुपए महंगी हुई इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 22,000 रुपए और चांदी 20,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
Mumbai Lawrence Gang Member Lookout Notice

मुंबई27 मिनट पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ₹1,300 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को कथित तौर पर उगाही की धमकी देने के मामले में लॉरेंस गैंग के संदिग्ध सदस्य हैरी बॉक्सर के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि रणवीर सिंह को उनके मैनेजर के फोन नंबर पर व्हाट्सऐप वॉयस नोट के जरिए धमकी मिली थी। मैसेज भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने पुष्टि की कि वॉयस नोट भेजने में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल किया गया, ताकि भेजने वाले की नेटवर्क पहचान और लोकेशन छिपाई जा सके। धमकी भरे ऑडियो क्लिप को वेरिफिकेशन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा गया है। रणवीर सिंह को धमकी मिली थी द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह को रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद 2 फरवरी को धमकी मिली थी। हालांकि, इस खबर की जानकारी 10 फरवरी को मीडिया में आई। धमकी के बाद रणवीर के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई। मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। रणवीर और दीपिका ने प्राइवेट सिक्योरिटी भी बढ़ाई। छह हथियार से लैस सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए। वहीं NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक धमकी भरे मैसेज पर अब तक रणवीर की ओर से कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। रणवीर जल्द फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट में नजर आएगे, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसके बाद 13 फरवरी को रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को एक और धमकी ऑडियो क्लिप के जरिए मिली। क्लिप में बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए कहा था, ‘अब तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है, सब पता है। संभल जाओ, वरना एक-एक मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे।’ धमकी वाली यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर और रोहित शेट्टी के मैनेजरों का बयान दर्ज किया था। कौन है हैरी बॉक्सर? हैरी बॉक्सर का असली नाम हरि चंद जाट है, जो लॉरेंस गैंग का एक्टिव मेंबर माना जाता है। हैरी राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है और पहले जयपुर में बॉक्सिंग कोच था, जिससे उसे बॉक्सर नाम मिला। उसके खिलाफ राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हैरी बॉक्सर अमेरिका से गतिविधियां चला रहा है। ————————– रणवीर सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… धमकी मामले में रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज:रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग केस में क्राइम सीन भी किया गया रीक्रिएट मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मैनेजरों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, इसके अलावा अलग से क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट किया है। इसमें पुणे से मुंबई एक स्कूटर लाना भी शामिल है। पूरी खबर यहां पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
टी-20 वर्ल्डकप में एसोसिएट देशों का बेहतर प्रदर्शन:भारत-पाकिस्तान और इंग्लैंड को टक्कर दी; एसोसिएट देशों की मांग- हमें ज्यादा मैच चाहिए

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एसोसिएट देशों ने अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। नीदरलैंड, नेपाल, अमेरिका, इटली और स्कॉटलैंड जैसी टीमों ने क्रिकेट के दिग्गजों को हार की कगार पर खड़ा कर दिया। आंकड़े गवाह हैं कि अब एसोसिएट और फुल मेंबर देशों (टेस्ट खेलने वाले देश) के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। हालांकि, इन टीमों के कोच और खिलाड़ियों का दर्द एक ही है उन्हें बड़े देशों के खिलाफ खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिलते। भारत और पाकिस्तान के खिलाफ दिखी टक्कर इस वर्ल्ड कप में कई ऐसे मौके आए जब बड़ी टीमें उलटफेर का शिकार होते-होते बचीं। नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 148 रन का पीछा करते हुए 114 रन पर उसके 7 विकेट गिर गए थे। मैक्स ओ’डॉड से एक कैच छूटा और फहीम अशरफ ने अंत में छक्का जड़कर मैच पाकिस्तान की झोली में डाल दिया। भारत के खिलाफ अमेरिका ने भी शानदार शुरुआत की थी और 10वें ओवर तक भारत का स्कोर 63/4 कर दिया था। शुभम रांजणे ने अगर सूर्यकुमार यादव का कैच न छोड़ा होता, तो नतीजा कुछ और हो सकता था। सूर्या ने 84 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई। नेपाल और इटली ने इंग्लैंड को डराया नेपाल की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 185 रनों का पीछा करते हुए जीत के बेहद करीब थी। लोकेश बम की 15 गेंदों पर 35 रनों की पारी ने इंग्लैंड की सांसें अटका दी थीं, लेकिन सैम करन ने मैच बचा लिया। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिए। वहीं, पहली बार खेल रही इटली की टीम ने भी इंग्लैंड के खिलाफ 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जमकर लड़ाई लड़ी और मैच को आखिरी 2 ओवरों तक ले गए। नेट प्रैक्टिस से नहीं, मैच खेलने से आएगा कॉन्फिडेंस UAE के कोच लालचंद राजपूत ने एसोसिएट देशों की समस्या पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा,’आप कितनी भी नेट प्रैक्टिस कर लें, लेकिन जब तक आप मैदान पर मुश्किल स्थितियों (जैसे 80/5 का स्कोर) का सामना नहीं करेंगे, तब तक दबाव झेलना नहीं सीखेंगे। जब आप अच्छी टीमों के खिलाफ खेलेंगे, तभी आप में यह भरोसा आएगा कि अगली बार ऐसी स्थिति में हम जीत सकते हैं।’ शाद बिन जफर और बास डी लीडे की मांग: हमें एक्सपोजर चाहिए कनाडा के कप्तान साद बिन जफर ने कहा कि बड़े देशों के खिलाफ खेलना ही असल लर्निंग ग्राउंड है। वहीं नीदरलैंड के बास डी लीडे ने याद दिलाया कि इस वर्ल्ड कप के बाद जून तक उनकी टीम का कोई शेड्यूल नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि बड़े देशों के साथ ट्राई-सीरीज या यूरोपियन टी-20 सीरीज से विकल्प तलाशे जाने चाहिए। मौके न मिलने से टूटती है लय रिकॉर्ड्स बताते हैं कि आईसीसी और बड़े बोर्ड्स अक्सर छोटी टीमों को नजरअंदाज करते हैं। 2024 वर्ल्ड कप में सुपर-8 तक पहुंचने वाली अमेरिका की टीम ने इस वर्ल्ड कप तक किसी बड़े देश के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेला। इसी तरह, 2022 में साउथ अफ्रीका को हराने वाली नीदरलैंड की टीम ने अगला टी-20 मैच सीधे 479 दिनों के बाद खेला। टी-20 लीग्स और अनुभवी कोच बदल रहे हैं तस्वीर मौके कम मिलने के बावजूद इन टीमों के बेहतर प्रदर्शन की बड़ी वजह दुनियाभर में चल रही टी-20 लीग्स हैं। एंड्रीज गौस (यूएसए) और मोहम्मद वसीम (यूएई) जैसे खिलाड़ी राशिद खान, निकोलस पूरन और क्रिस वोक्स जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर रहे हैं। साथ ही, स्टुअर्ट लॉ (नेपाल), गैरी कर्स्टन (नामीबिया) और लालचंद राजपूत (यूएई) जैसे अनुभवी कोचों की मौजूदगी ने इन टीमों की सोच को प्रोफेशनल बनाया है। फुल मेंबर्स का सिस्टम छोड़कर दूसरे देशों से खेलने का फायदा एसोसिएट टीमों की मजबूती का एक और स्तंभ वे खिलाड़ी हैं जो अपने मूल देश (फुल मेंबर) में मौके न मिलने पर दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं। रोलोफ वैन डर मर्वे (साउथ अफ्रीका से नीदरलैंड) और ग्रांट स्टीवर्ट (इंग्लैंड से इटली) इसके बड़े उदाहरण हैं। वैन डर मर्वे ने अब सुनील नरेन से ज्यादा वर्ल्ड कप विकेट चटकाए हैं। यह ‘म्युचुअल अरेंजमेंट’ छोटी टीमों को अनुभव प्रदान कर रहा है। ======================= स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़े़… T20 वर्ल्डकप टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की कमजोरी ऑफ-स्पिन:13 टीमों में भारत का स्कोरिंग रेट सबसे खराब; सूर्या नंबर-3 पर कर सकते हैं बल्लेबाजी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन एक बड़ी कमजोरी भी सामने आई है। भारतीय टॉप ऑर्डर के पहले आठ बल्लेबाजों में से छह बाएं हाथ के हैं। टीमें इसी का फायदा उठाते हुए भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार ऑफ स्पिन का इस्तेमाल कर रही हैं। पूरी खबर
‘दो दीवाने शहर में’ और ‘अस्सी’ की धीमी शुरुआत:‘ओ रोमियो’ के आठवें दिन से भी कम कमाई; जानें फिल्मों का कलेक्शन

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ और तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुईं, लेकिन पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर सकीं। जहां ‘दो दीवाने शहर में’ 1.25 करोड़ रुपए कमा सकी, वहीं ‘अस्सी’ ने सिर्फ 1 करोड़ रुपए की ओपनिंग की। दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई 13 फरवरी को रिलीज हुई ‘ओ रोमियो’ के आठवें दिन के कलेक्शन 2.2 करोड़ रुपए से भी कम रही। ‘दो दीवाने शहर में’ की ऑक्यूपेंसी सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दो दीवाने शहर में’ के पहले दिन सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 55.77% रही, जो दोपहर में घटकर 8.48% और रात में 14.96% तक पहुंच गई। फिल्म को एक इम्परफेक्ट लव स्टोरी के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन ओपनिंग डे पर इसका असर सीमित रहा। ‘अस्सी’ की ऑक्यूपेंसी अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें रेप केस की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी सुबह 3.88%, दोपहर 7.24% और शाम 6.92% रही। दिलचस्प बात यह है कि चेन्नई में फिल्म का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां ऑक्यूपेंसी लगभग 20% तक पहुंची। ‘ओ रोमियो’ की कमाई में गिरावट आई वहीं, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ की कमाई में भी गिरावट हुई। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन 2.2 करोड़ रुपए कमाए, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। देशभर में इसका नेट कलेक्शन 49.35 करोड़ रुपए और ग्रॉस 58.15 करोड़ रुपए हो चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 75.15 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जिसमें 17 करोड़ रुपए विदेशी बाजार से शामिल हैं। ‘तू या मैं’ ने 20 लाख रुपए कमाए शनाया कपूर, आदर्श गौरव और पारुल गुलाटी की फिल्म ‘तू या मैं’ की हालत भी कमजोर रही। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60 लाख रुपए कमाए थे। आठवें दिन इसकी कमाई 20 लाख रुपए रही। इसके साथ ही देशभर में इसका कुल कलेक्शन 4.65 करोड़ रुपए तक पहुंच पाया है।
सफेद बाल: उम्र से पहले क्यों हो रहे हैं बाल सफेद? ये 4 गर्लफ्रेंड वाली वजहें जान रह जायेंगे दंग

सफेद बाल: आज के दौर में सफेद बाल केवल बुढापे वालों के लिए निशानी नहीं बनी है। 20-25 साल के युवाओं के बाल भी सफेद हो गए हैं। जब भी हम अपने पहले सफेद बाल देखते हैं, तो आत्मविश्वास बढ़ जाता है। अक्सर हम इसे प्रदूषण या खोये हुए तेल का परिणाम मान लेते हैं, लेकिन सफ़ाई कहीं अधिक गहराई में है।अगर आप भी असमय सफेद होते हैं बाल से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे ही सिद्धांतों के बारे में बताते हैं। जिससे आपको ध्यान देने की जरूरत है और अपनी लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने की जरूरत है। हम अक्सर बाहरी सुंदरता पर ध्यान देते हैं, लेकिन बालों का असली पोषण शरीर के अंदर होता है। विटामिन बी-12 की कमी सफेद बालों के पीछे का सबसे बड़ा और अनदेखा कारण है। यह विटामिन रेड बाल्ड सेल्स के निर्माण में मदद करता है, जो बाल के रोम तक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो बालों को मिलने वाला पोषण रुक जाता है और बालों का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे बालों का रंग फीका पड़ जाता है। जेनेटिक से भी देखें बालों पर असर आपके माता-पिता या दादा-दादी के बाल भी जल्दी सफेद क्यों हो गए थे? तो इससे भी आपका ऊपर असर होता है। आपका सिद्धांत यह तय करता है कि आपके बालों में बैलेटिन कब तक सक्रिय रहेगा। जेनेटिक्स एक ऐसी वजह है जिसे बदला नहीं जा सकता। यदि आपके डीएनए में ‘अर्ली ग्रेइंग’ लिखा है, तो दुनिया का सबसे महंगा तेल भी उन्हें सफेद से प्रतिबंधित नहीं करता। स्ट्रेस के कारण बालों का सफेद होना तनाव केवल मानसिक नहीं, शारीरिक भी होता है। जब शरीर में एंटीऑक्सिडेंट और फ्री रेडिकल्स के बीच का संतुलन बिगड़ जाता है, तो ‘ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस’ पैदा हो जाता है। यह तनाव शरीर की नाव को नुकसान पहुंचाता है। धूम्रपान, प्रदूषण और भारी जंक फूड बॉडी में टॉक्सिन्स बेचे जाते हैं, जो बालों के पिगमेंट सेल्स को समय से पहले मार देते हैं। यह कहावत ही ऐसी है जैसे आयरन पर जंग लगना, आपके बालों के अंदर से ‘जंग’ खा रहे होते हैं। शरीर का सीरम सिस्टम बालों को सफेद बनाता है कई बार हमारा अपना शरीर ही हमारे बालों का दुश्मन बन जाता है। शरीर का सीरम सिस्टम बालों पर हमला कर देता है। इससे न केवल बाल और उगते हैं, बल्कि जो नए बाल उगते हैं, उनमें रंग की कमी होती है और वे सफेद दिखाई देते हैं। इंदौर की समस्या यह भी है कि किसी भी व्यक्ति का जन्म कर बाल समय से पहले सफेद हो सकता है। (टैग्सटूट्रांसलेट) सफेद बालों का मुख्य कारण क्या है (टी) क्या 25 साल की उम्र में सफेद बाल सामान्य हैं (टी) जेन जेड जल्दी सफेद क्यों हो रहे हैं (टी) सफेद बालों को डाई करना (टी) कम उम्र में सफेद बाल (टी) सफेद बालों का उपचार (टी) सफेद बालों की समस्या (टी) सफेद बालों की शैली (टी) सफेद बालों का अर्थ (टी) सफेद बालों का कारण







