Wednesday, 14 Oct 2026 | 04:34 PM

Trending :

'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है फिल्म ‘रामायण’:दावा- राजनीतिक नेताओं के लिए स्क्रीनिंग की तैयारी; अनुमतियां लेने में जुटे मेकर्स Aneet Padda Birthday Party | Alia Bhatt, Aahan Pandey Attend Celebration अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट UK 07 राइडर- घर में घुसकर की मारपीट, FIR दर्ज:आईफोन-ब्लूटूथ हेडसेट छीना; बंदूक दिखाकर बीमार मां के सामने मारे थप्पड़ इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने
EXCLUSIVE

gangster harry boxer : lookout circular issued | lawrence bishnoi | anmol bishnoi | bollywood mumbai police | कौन है हैरी बॉक्सर, जिसके खिलाफ हुआ बड़ा एक्शन, कैसे बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नंबर-3 गुर्गा?

authorimg

हैरी बॉक्सर: ‘तेरी ट्रैक्टर एजेंसी, बंसल कैपिटल ग्रुप, स्टेशन रोड वाला घर, फॉर्च्यूनर, थार और रॉयल ग्रीन कॉलोनी वाला घर के साथ-साथ तेरी लुगाई और मां-बाप कब कहां आते-जाते हैं, सब मुझको पता है. तु्म्हारे घर के अंदर का फोटो भी मेरे पास है.’ ‘धुरंधर’ फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने से पहले हैरी बॉक्सर ने एमपी के एक बड़े बिजनेसमैन को इस तरह से धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. फिल्म एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये मांगे थे. इस घटना से पहले हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दी थी. इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह नंबर-3 गुर्गा हैरी बॉक्सर बॉलीवुड हस्तियों के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ है. अब हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. हैरी बॉक्सर कैसे लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के बाद इस गैंग का नंबर-3 गुर्गा बन गया? लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर हैरी बॉक्सर का बॉलीवुड से लेकर बिजनेसमैन तक में कितना खौफ है? इंडिया में हैरी बॉक्सर के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जो फिलहाल अहमदाबाद जेल में बंद है, लेकिन उसका गैंग अब विदेशों से नई और खतरनाक शक्ल अख्तियार कर रहा है. भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बाद अब एक नया नाम हैरी बॉक्सर तेजी से उभरकर सामने आया है. हैरी बॉक्सर कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि बिश्नोई गैंग का बड़ा डिजिटल चेहरा बन चुका है, जो कनाडा और अमेरिका में बैठकर भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों को सीधी चुनौती दे रहा है.

हैरी बॉक्सर के नाम से बॉलीवुड में कितना खौफ?

कौन है हैरी बॉक्सर और लॉरेंस गैंग में क्या है हैसियत?

हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है और वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला बताया जाता है. एक समय वह भारतीय सेना और पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था. जयपुर में रहने के दौरान वह बॉक्सिंग सीखता था, जिसके कारण अपराध की दुनिया में उसका नाम ‘हैरी बॉक्सर’ पड़ गया. उसके खिलाफ जयपुर, सीकर, अलवर और धौलपुर में हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट के दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हैरी बॉक्सर ने साल 2024 में ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका में प्रवेश किया था. लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच बढ़ती दूरियों के बाद, लॉरेंस ने हैरी बॉक्सर को गैंग की कमान सौंपी है. वह लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई का बेहद करीबी दोस्त माना जाता है. हाल ही अनमोल को गिरफ्तार कर भारत लाया गया है.

कैसे बना हरिचंद से हैरी बॉक्सर?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग में उसकी एंट्री कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन वह बहुत कम समय में लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई का बेहद करीबी और भरोसेमंद गुर्गा बन गया. हैरी बॉक्सर का मुख्य काम गैंग के लिए रंगदारी मांगना, शूटर्स को निर्देश देना और विदेशी धरती से गैंग का प्रचार करना है. वह तकनीक का जानकार है और अक्सर सोशल मीडिया, वाइस कॉल का इस्तेमाल कर धमकियां देता है ताकि एजेंसियां उसकी लोकेशन न पकड़ सकें.

भारत में हैरी बॉक्सर के खिलाफ संगीन अपराधों की लंबी सूची है.

ये फिल्मी सितारे जी रहे हैं खौफ में

हैरी बॉक्सर का नाम हाल ही में तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया जब उसने बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा. हैरी ने रणवीर के मैनेजर को फोन कर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और कहा कि अगर बात नहीं मानी तो अगली सात पीढ़ियां याद रखेंगी. फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के पीछे भी हैरी बॉक्सर का हाथ माना जा रहा है. उसने वॉइस नोट में स्पष्ट रूप से रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को लाइन पर आने की चेतावनी दी थी. हैरी बॉक्सर ने कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. इसके साथ ही सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी इस गैंग के रडार पर बताया गया है.

हैरी बॉक्सर की क्राइम कुंडली और भारत में केस

भारत में हैरी बॉक्सर के खिलाफ संगीन अपराधों की लंबी सूची है. वह हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामलों में वांछित है. हैरी पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कई मुकदमे दर्ज हैं. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने उसके ‘घोस्ट हिटमैन’ नेटवर्क के 5 शूटरों को पकड़ा था, जो हाई-प्रोफाइल हत्याओं में शामिल थे. हैरी बॉक्सर केवल पुलिस के लिए ही नहीं, बल्कि प्रतिद्वंद्वी गैंग्स के लिए भी टारगेट है. हाल ही में अमेरिका में रोहित गोदारा गैंग के साथ उसकी मुठभेड़ की खबरें भी आई थीं.

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हैरी बॉक्सर कनाडा में शरण लिए हुए है.

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हैरी बॉक्सर कनाडा में शरण लिए हुए है और वहीं से अपना सिंडिकेट चला रहा है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है. लुक आउट नोटिस का मतलब है कि अब भारत के किसी भी एयरपोर्ट या बंदरगाह से वह देश के अंदर नहीं घुस पाएगा. साथ ही, इंटरपोल के जरिए उसे प्रत्यर्पित करने की कोशिशें तेज हो जाएंगी. हालांकि, जब तक वह विदेशी धरती पर है, उसे पकड़ना एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी चुनौती है. लेकिन लुक आउट नोटिस जारी होने से उसकी इंटरनेशनल मूवमेंट पर लगाम लगेगी और गैंग के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 20, 2026/
3:31 pm

सब्जी से लेकर नूडल्स, मोमोज जैसे चायनीज डिशेज में पत्तागोभी का इस्तेमाल आंख बंद करके किया जाता है. यही आदत...

JEE Mains Result 2026 Live: NTA JEE Main Session 2 scorecard soon at jeemain.nta.nic.in.

April 17, 2026/
2:27 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 14:27 IST सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नसीर अहमद को बर्खास्त करने और जब्बार को निलंबित करने...

'चौहान' के टीजर पर विवाद:'पठानों से कह दो, चौहान आ गया' डायलॉग पर आपत्ति, क्षत्रिय परिषद बोला- इतिहास को सांप्रदायिक नजरिए से न दिखाएं

June 30, 2026/
9:31 am

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवाद में आ गया। क्षत्रिय परिषद नाम के संगठन ने कहा कि ऐतिहासिक...

Laxman Shivarama Krishnan Resigns From BCCI Commentary

March 20, 2026/
6:31 pm

नई दिल्ली25 मिनट पहले कॉपी लिंक पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कमेंटेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने रंगभेद का आरोप लगाते हुए...

स्पीड-ब्रेकर पर कार स्लो, पीछे से आ रहा टेंपो टकराया:नीमच शहर में दो युवक घायल, दोनों मनासा के रहने वाले

April 21, 2026/
10:21 pm

नीमच सिटी थाना इलाके के जवासा चौराहे पर मंगलवार देर शाम चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर पर जैसे ही एक...

राजनीति

gangster harry boxer : lookout circular issued | lawrence bishnoi | anmol bishnoi | bollywood mumbai police | कौन है हैरी बॉक्सर, जिसके खिलाफ हुआ बड़ा एक्शन, कैसे बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नंबर-3 गुर्गा?

authorimg

हैरी बॉक्सर: ‘तेरी ट्रैक्टर एजेंसी, बंसल कैपिटल ग्रुप, स्टेशन रोड वाला घर, फॉर्च्यूनर, थार और रॉयल ग्रीन कॉलोनी वाला घर के साथ-साथ तेरी लुगाई और मां-बाप कब कहां आते-जाते हैं, सब मुझको पता है. तु्म्हारे घर के अंदर का फोटो भी मेरे पास है.’ ‘धुरंधर’ फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह को धमकी देने से पहले हैरी बॉक्सर ने एमपी के एक बड़े बिजनेसमैन को इस तरह से धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. फिल्म एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये मांगे थे. इस घटना से पहले हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दी थी. इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह नंबर-3 गुर्गा हैरी बॉक्सर बॉलीवुड हस्तियों के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ है. अब हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. हैरी बॉक्सर कैसे लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के बाद इस गैंग का नंबर-3 गुर्गा बन गया? लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर हैरी बॉक्सर का बॉलीवुड से लेकर बिजनेसमैन तक में कितना खौफ है? इंडिया में हैरी बॉक्सर के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जो फिलहाल अहमदाबाद जेल में बंद है, लेकिन उसका गैंग अब विदेशों से नई और खतरनाक शक्ल अख्तियार कर रहा है. भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बाद अब एक नया नाम हैरी बॉक्सर तेजी से उभरकर सामने आया है. हैरी बॉक्सर कोई मामूली अपराधी नहीं, बल्कि बिश्नोई गैंग का बड़ा डिजिटल चेहरा बन चुका है, जो कनाडा और अमेरिका में बैठकर भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों को सीधी चुनौती दे रहा है.

हैरी बॉक्सर के नाम से बॉलीवुड में कितना खौफ?

कौन है हैरी बॉक्सर और लॉरेंस गैंग में क्या है हैसियत?

हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद है और वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला बताया जाता है. एक समय वह भारतीय सेना और पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था. जयपुर में रहने के दौरान वह बॉक्सिंग सीखता था, जिसके कारण अपराध की दुनिया में उसका नाम ‘हैरी बॉक्सर’ पड़ गया. उसके खिलाफ जयपुर, सीकर, अलवर और धौलपुर में हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट के दर्जनों मामले दर्ज हैं. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हैरी बॉक्सर ने साल 2024 में ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका में प्रवेश किया था. लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच बढ़ती दूरियों के बाद, लॉरेंस ने हैरी बॉक्सर को गैंग की कमान सौंपी है. वह लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई का बेहद करीबी दोस्त माना जाता है. हाल ही अनमोल को गिरफ्तार कर भारत लाया गया है.

कैसे बना हरिचंद से हैरी बॉक्सर?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग में उसकी एंट्री कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन वह बहुत कम समय में लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई का बेहद करीबी और भरोसेमंद गुर्गा बन गया. हैरी बॉक्सर का मुख्य काम गैंग के लिए रंगदारी मांगना, शूटर्स को निर्देश देना और विदेशी धरती से गैंग का प्रचार करना है. वह तकनीक का जानकार है और अक्सर सोशल मीडिया, वाइस कॉल का इस्तेमाल कर धमकियां देता है ताकि एजेंसियां उसकी लोकेशन न पकड़ सकें.

भारत में हैरी बॉक्सर के खिलाफ संगीन अपराधों की लंबी सूची है.

ये फिल्मी सितारे जी रहे हैं खौफ में

हैरी बॉक्सर का नाम हाल ही में तब सबसे ज्यादा चर्चा में आया जब उसने बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा वॉइस नोट भेजा. हैरी ने रणवीर के मैनेजर को फोन कर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और कहा कि अगर बात नहीं मानी तो अगली सात पीढ़ियां याद रखेंगी. फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग के पीछे भी हैरी बॉक्सर का हाथ माना जा रहा है. उसने वॉइस नोट में स्पष्ट रूप से रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को लाइन पर आने की चेतावनी दी थी. हैरी बॉक्सर ने कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. इसके साथ ही सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी इस गैंग के रडार पर बताया गया है.

हैरी बॉक्सर की क्राइम कुंडली और भारत में केस

भारत में हैरी बॉक्सर के खिलाफ संगीन अपराधों की लंबी सूची है. वह हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामलों में वांछित है. हैरी पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कई मुकदमे दर्ज हैं. हाल ही में दिल्ली पुलिस ने उसके ‘घोस्ट हिटमैन’ नेटवर्क के 5 शूटरों को पकड़ा था, जो हाई-प्रोफाइल हत्याओं में शामिल थे. हैरी बॉक्सर केवल पुलिस के लिए ही नहीं, बल्कि प्रतिद्वंद्वी गैंग्स के लिए भी टारगेट है. हाल ही में अमेरिका में रोहित गोदारा गैंग के साथ उसकी मुठभेड़ की खबरें भी आई थीं.

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हैरी बॉक्सर कनाडा में शरण लिए हुए है.

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हैरी बॉक्सर कनाडा में शरण लिए हुए है और वहीं से अपना सिंडिकेट चला रहा है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है. लुक आउट नोटिस का मतलब है कि अब भारत के किसी भी एयरपोर्ट या बंदरगाह से वह देश के अंदर नहीं घुस पाएगा. साथ ही, इंटरपोल के जरिए उसे प्रत्यर्पित करने की कोशिशें तेज हो जाएंगी. हालांकि, जब तक वह विदेशी धरती पर है, उसे पकड़ना एक बड़ी कूटनीतिक और कानूनी चुनौती है. लेकिन लुक आउट नोटिस जारी होने से उसकी इंटरनेशनल मूवमेंट पर लगाम लगेगी और गैंग के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket