Anil Ambanis Mumbai Property Seized

मुंबई3 मिनट पहले कॉपी लिंक यह कार्रवाई RCOM और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। (फाइल फोटो) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को कुर्क कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। मामला उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा किए गए कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा है। अनित अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में जांच चल रही है। पाली हिल में स्थित है 17 मंजिला यह घर अनिल अंबानी का यह बंगला मुंबई के सबसे पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है। 66 मीटर ऊंचे इस बंगले में कुल 17 फ्लोर हैं। यह देश के सबसे महंगे रिहायशी घरों में गिना जाता है। ED ने इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए एक प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया है। बैंक धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से चल रही जांच के बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह बड़ा कदम उठाया है। RCOM से जुड़ा है पूरा मामला यह पूरी कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। आरोप है कि बैंक से लिए गए लोन की राशि का गलत इस्तेमाल किया गया और उसे अन्य कार्यों में डायवर्ट किया गया। ED पिछले काफी समय से अनिल अंबानी और उनके ग्रुप की वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही थी। इससे पहले भी अंबानी से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है। कंपनी पर कर्ज और दिवालिया होने की प्रक्रिया RCOM पिछले कई सालों से वित्तीय संकट से जूझ रही है। भारी कर्ज के बोझ तले दबी यह कंपनी फिलहाल इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत दिवालिया होने की प्रक्रिया से गुजर रही है। क्या होता है प्रोविजनल अटैचमेंट का मतलब? ED द्वारा प्रॉपर्टी अटैच किए जाने का मतलब है कि अब इस संपत्ति को बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। अगर अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप साबित हो जाते हैं, तो भविष्य में बैंकों के बकाया पैसे की वसूली के लिए इस बंगले की नीलामी भी की जा सकती है। हालांकि, अनिल अंबानी इस आदेश के खिलाफ ट्रिब्यूनल या हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं। अब तक कई प्रॉपर्टीज अटैच इससे पहले भी अनिल अंबानी बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी की कई प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी हैं। अटैच की गई प्रॉपर्टीज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई, कांचीपुरम और ईस्ट गोदावरी जैसे शहरों में हैं। इनमें रेसिडेंशियल यूनिट्स, ऑफिस स्पेस और लैंड पार्सल शामिल हैं। खासकर अनिल अंबानी का पाली हिल रेसिडेंस सबसे हाई-प्रोफाइल है। अब तक करीब 15 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Anil Ambanis Mumbai Property Seized

मुंबई3 मिनट पहले कॉपी लिंक ED के खिलाफ यह कार्रवाई RCOM और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। PTI के अनुसार इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (PMLA) के तहत की गई है। मामला उनकी ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) द्वारा किए गए कथित बैंक फ्रॉड से जुड़ा है। अनिल अंबानी पर 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में जांच चल रही है। अनिल अंबानी का यह बंगला मुंबई के सबसे पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है। 66 मीटर ऊंचे इस बंगले में कुल 17 फ्लोर हैं। यह देश के सबसे महंगे रिहायशी घरों में गिना जाता है। ED ने इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए एक प्रोविजनल ऑर्डर जारी किया है। बैंक धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से चल रही जांच के बाद केंद्रीय एजेंसी ने यह बड़ा कदम उठाया है। RCOM से जुड़ा है पूरा मामला यह पूरी कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है। आरोप है कि बैंक से लिए गए लोन की राशि का गलत इस्तेमाल किया गया और उसे अन्य कार्यों में डायवर्ट किया गया। ED पिछले काफी समय से अनिल अंबानी और उनके ग्रुप की वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही थी। इससे पहले भी अंबानी से इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है। RCOM पिछले कई सालों से वित्तीय संकट से जूझ रही है। भारी कर्ज के बोझ तले दबी यह कंपनी फिलहाल इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत दिवालिया होने की प्रक्रिया से गुजर रही है। क्या होता है प्रोविजनल अटैचमेंट का मतलब? ED द्वारा प्रॉपर्टी अटैच किए जाने का मतलब है कि अब इस संपत्ति को बेचा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। अगर अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप साबित हो जाते हैं, तो भविष्य में बैंकों के बकाया पैसे की वसूली के लिए इस बंगले की नीलामी भी की जा सकती है। हालांकि, अनिल अंबानी इस आदेश के खिलाफ ट्रिब्यूनल या हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं। अब तक कई प्रॉपर्टीज अटैच इससे पहले भी अनिल अंबानी बैंक फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी की कई प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी हैं। अटैच की गई प्रॉपर्टीज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई, कांचीपुरम और ईस्ट गोदावरी जैसे शहरों में हैं। इनमें रेसिडेंशियल यूनिट्स, ऑफिस स्पेस और लैंड पार्सल शामिल हैं। खासकर अनिल अंबानी का पाली हिल रेसिडेंस सबसे हाई-प्रोफाइल है। अब तक करीब 15 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच हो चुकी है। ———————– अनिल अंबानी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित कर सकेंगे बैंक:बॉम्बे हाईकोर्ट ने राहत वापस ली, ₹40 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को बैंक अब फ्रॉड घोषित कर सकेंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 23 फरवरी को उन्हें मिली राहत का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने दिसंबर 2025 में 40 हजार करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में बैंकों को फ्रॉड घोषित करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
संभागायुक्त ने किसानों से उन्नत तकनीक की खेती, मुनाफा जाना:देवास में आधुनिक खेती से लाखों कमा रहे किसान; बैलेंस शीट भी बनाते हैं

देवास में संभागायुक्त आशीष सिंह ने देवास जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर आधुनिक कृषि पद्धतियों का उपयोग करने वाले प्रगतिशील किसानों के खेतों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत तकनीकों और उनसे मिल रहे मुनाफे को समझा। ग्राम मेंढकी धाकड़ में संभागायुक्त ने किसान जगदीश नागर के खेत का दौरा किया। नागर ने बताया कि वे 5 हजार वर्ग फीट जमीन से 55 हजार रुपये की लौकी का उत्पादन कर रहे हैं। पहले वे पारंपरिक फसलें उगाते थे, लेकिन अब उद्यानिकी फसलों जैसे टमाटर, ड्रैगन फ्रूट, गोभी, धनिया और खरबूजा की खेती से उन्हें अच्छा मुनाफा मिल रहा है। वे सिंचाई के लिए ड्रिप और मल्चिंग जैसी आधुनिक पद्धतियों का उपयोग करते हुए साल में तीन फसलें लेते हैं। इसके बाद संभागायुक्त ने ग्राम जामगोद में किसान कैलाश पटेल द्वारा किए जा रहे केंचुआ खाद उत्पादन कार्य का अवलोकन किया। पटेल ने बताया कि उन्होंने 30 हजार रुपये की पूंजी से यह काम शुरू किया था, जिसे अब मेहनत और सही तकनीक से 3 लाख रुपये के टर्नओवर वाले सफल व्यवसाय में बदल दिया है। वे जैविक और केंचुआ खाद 6 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेच रहे हैं। उनके इस नवाचारी प्रयास से कई अन्य किसान भी जुड़कर जैविक खेती कर रहे हैं। ग्राम अरनिया जागीर में किसान नारायण सिंह सेंधव के खेत पर पहुंचकर संभागायुक्त सिंह और कलेक्टर ऋतुराज आश्चर्यचकित रह गए। सेंधव ने बताया कि वे खेती को एक उद्योग के रूप में करते हैं और हर काम की बैलेंस शीट तैयार रखते हैं। इसमें पौधे लगाने, खर्च, पानी और खाद देने का पूरा विवरण दर्ज होता है। वे एक एकड़ में साल भर में 8 लाख रुपये तक का करेला बेच देते हैं। हाल ही में उनके करेले की फसल 80 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मंडी में बिकी है। वे जल्द ही सफेद करेले की फसल भी तैयार कर रहे हैं, जिसे अनुमानित 105 से 110 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचने की उम्मीद है।
इस दातून ने बूढ़े को बना दिया जवान! 70 की उम्र में 35 साल वाले दांत, रोज करें… 1 महीने में असर का दावा

Last Updated:February 25, 2026, 18:32 IST Healthy Teeth Remedy: मध्य प्रदेश में रहने वाले एक शख्स की उम्र 60 साल थी, जब उनके दांत हिलने लगे थे. वो परेशान हो गए और उन्होंने एक पौधे की जड़ से दातून करना शुरू कर दिया. अब दस साल बीत गए. उनकी उम्र 70 साल है और उनके दांत 35 साल के व्यक्ति जैसे मजबूत हैं. जानें उनका दावा और औषधि का नाम… Healthy Teeth Tips. एमपी के छतरपुर में रहने वाले रामसहाय सेन के दांत 10 साल पहले हिलने लगे थे. इसके बाद इन्होंने अलग-अलग टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया, लेकिन दांत मजबूत नहीं हुए . रामसहाय आयुर्वेदिक वैद्य के पास पहुंचे. वहां उनको एक झाड़ीनुमा औषधि के बारे में बताया गया. इसके बाद उन्होंने टूथपेस्ट छोड़, उसकी की दातून शुरू कर दी. आज उनके सारे दांत वापस मजबूत हो चुके हैं. रामसहाय ने कहा, जहां भी जाते हैं इस दातून को साथ लेकर जाते हैं. 12 महीने यही करते हैं. बूढ़े को बनाया जवान… लवकुश नगर के रामसहाय सेन ने लोकल 18 को बताया, जब मैं 60 वर्ष का था तब मेरे दांत हिलने लगे थे. मुझे लग रहा था कि अब मेरे दांत नहीं रहेंगे तो मैं फिर भोजन नहीं ठीक से कर पाऊंगा. इससे और जल्दी बूढ़ा हो जाउंगा. मैंने इसके बाद बहुत से टूथपेस्ट और टूथब्रश यूज किए, लेकिन रिजल्ट नहीं मिल रहा था. एक औषधि इतने नामरामसहाय बताते हैं उनकी टेंशन बढ़ती जा रही थी. क्योंकि, अब एक नहीं कई दांत हिलने लगे थे. उन्होंने अपनी ये चिंता भागवत कथावाचक जो वैद्य भी हैं, को बताई. उन्होंने वज्रदंती मंजन करने को कहा. उन्होंने बताया ये दांतों के लिए रामबाण औषधि है. इसका उपयोग युगों से होता आया है. ये सड़क या खेत किनारे देखने को मिल जाती है. इसे आयुर्वेद में अपामार्ग कहा जाता है. वहीं, क्षेत्रीय भाषा में इसे चिरचिटा या अझ्झाझार औषधि के नाम से भी जाना जाता है. रामसहाय बताते हैं कि जैसे ही गुरुजी ने यह उपाय बताया, मैंने इसे ढूंढना शुरू कर दिया. हर दिन ही इसकी जड़ों की दातून करने लगा. अगर कहीं बाहर भी जाना है तो इकट्ठी दातून बना लेता हूं और साथ लेकर चला जाता हूं. नीम, बबूल से भी तगड़ीरामसहाय बताते हैं कि इस दातून को वज्रदंती मंजन भी कहते हैं. 10 साल से हर दिन ये दातून कर रहा हूं. आज 70 साल का हो गया हूं, लेकिन दांत मजबूत हैं. नीम, बबूल की दातून तो सभी करते हैं, लेकिन चिरचिटा की जड़ों को दातून का रूप देकर पहले चबाना होता है, फिर दांतों में घिसना होता है. इससे दांत तो साफ होते ही हैं, मसूड़े भी मजबूत बनते हैं. हिलते दांत भी मजबूत हो जाते हैं. 1 महीने में परिणाम रामसहाय बताते हैं कि अगर दांत हिलने लगे हैं या मसूड़ों में दर्द रहता है या पायरिया हो गया है, दांतों से खून निकलता है तो चिरचिटा पौधे की जड़ों की दातून एक महीने तक बंधकर करें. इससे आपके हिलते दांत भी मजबूत हो जाएंगे. मैं इसे 10 साल से कर रहा हूं. 12 महीने दातून कर सकते हैं रामसहाय बताते हैं कि चिरचिटा या अझ्झाझार वैसे तो बरसात और ठंड सीजन में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है, लेकिन बढ़ती गर्मी में ये कम दिखाई देता है. लेकिन आप इसकी जड़ों को पानी में डालकर रखते हैं तो आप गर्मी के मौसम में भी इसकी दातून कर सकते हैं. About the Author Rishi mishra एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें Location : Chhatarpur,Madhya Pradesh First Published : February 25, 2026, 18:32 IST Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
गुझिया बनाने की युक्तियाँ: बिना किसी मिनट में एक साथ प्रभाव 7 गुझिया, होली पर ये रहस्य तरीका आने वाला काम

25 फरवरी 2026 को 18:25 IST पर अद्यतन किया गया गुझिया बनाने के टिप्स: होली पर गुझिया बनाना सबसे बड़ा काम होता है। लेकिन कोई ऐसी ट्रिक पता चले, जिससे एक साथ कई सारी गुझिया बनाई जा सके, तो मजा ही आ जाएगा। (टैग्सटूट्रांसलेट)होली गुझिया रेसिपी(टी)घर पर गुजिया बनाने के टिप्स(टी)आसान गुजिया ट्रिक(टी)होली मिठाई रेसिपी 2026(टी)बिना फफूंदी वाली गुजिया कैसे बनाएं(टी)पारंपरिक होली मिठाई(टी)गुजिया डिजाइन विचार
Indigo Flight Delay Chennai-Singapore | Passengers Complain AC Issue

नई दिल्ली32 मिनट पहले कॉपी लिंक यात्रियों ने दावा किया कि ड्यूटी खत्म होने के कारण पायलट भी विमान से उतरकर चला गया। चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 1025 24 फरवरी को तकनीकी कारणों से करीब 5 घंटे लेट हो गई। इससे विमान में बैठे 200 से ज्यादा यात्री रनवे पर फंसे रहे। उन्होंने जानकारी के अभाव और एयर कंडीशनिंग की समस्या को लेकर भी नाराजगी जताई। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में यात्री क्रू से टेक-ऑफ में देरी का कारण पूछते दिख रहे हैं। एक यात्री ने आरोप लगाया कि विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग बार-बार बंद हो रही है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। एक अन्य यात्री ने कहा कि वे सुबह 7 बजे से इंतजार कर रहे हैं और उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया गया कि यात्री 4 घंटे से अधिक समय तक विमान में बिना वेंटिलेशन और खाना के बैठे रहे। यात्रियों ने यह भी दावा किया कि फ्लाइट पहले तकनीकी खराबी के कारण लेट हुई। इसके बाद ड्यूटी टाइम खत्म होने का हवाला देते हुए पायलट भी विमान से उतर गया। दूसरा पायलट लगभग 11 बजे पहुंचा। इसके बाद दोपहर में विमान ने उड़ान भरी। एयरपोर्ट के पार्किंग में कई यात्री फ्लाइट के गेट पर क्रू से बहस करते दिखे। एयरलाइन बोली- यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और अपडेट दिए गए थे इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि फ्लाइट एक छोटी तकनीकी खराबी के कारण बे (पार्किंग) पर लौट आई थी। जांच और रखरखाव के दौरान कॉकपिट क्रू का ड्यूटी टाइम लिमिट पार हो गया, जिससे क्रू बदलना पड़ा और उड़ान में और देरी हुई। एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और समय-समय पर अपडेट दिए गए थे। इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार सुबह 7.20 बजे चेन्नई से सिंगापुर के लिए रवाना होना था। फ्लाइट आखिरकार सुबह 11.39 बजे रवाना हुई। मुंबई में रनवे पर 45 मिनट से ज्यादा समय तक खड़ी रही फ्लाइट इधर, मुंबई से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI 1851 बुधवार को 45 मिनट से ज्यादा समय तक रनवे पर खड़ी रही। सूत्रों के मुताबिक, प्लेन में सभी पैसेंजर्स बैठ गए थे। हालांकि, फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर खड़ी रही और अपने निर्धारित समय दोपहर 3:25 बजे से लेट हो गई। फ्लाइट को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है। —————————– फ्लाइट में खराबी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया के 191,इंडिगो के 148 विमानों में बार-बार खराबी: सरकार ने संसद में माना- 754 प्लेन की जांच में यह बात सामने आई लोकसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि जनवरी 2025 से देश की छह प्रमुख एयरलाइंस के कुल 754 विमानों की तकनीकी जांच की गई। इनमें से 377 विमानों में बार-बार आने वाली खराबियों की पहचान हुई। यानी एक ही खराबी बार-बार सामने आई, भले ही उसे पहले ठीक कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
‘भूत बंगला’ के पहले गाने का टीजर रिलीज:‘रामजी आके भला करेंगे’ में अक्षय कुमार कॉमिक अंदाज में दिखे; प्रीतम ने गाना कंपोज किया

फिल्म ‘भूत बंगला’ के पहले गाने ‘रामजी आके भला करेंगे’ का टीजर मेकर्स ने बुधवार को रिलीज किया। गाने में अक्षय कुमार कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में हाई-एनर्जी विजुअल्स और तेज बीट्स देखने को मिलती हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘भूत बंगला’ को 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है। कई सालों बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ लौट रही है। दोनों ने पहले ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’ और ‘गरम मसाला’ जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिससे दर्शकों में खास उत्साह है। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। देखें गाने ‘रामजी आके भला करेंगे’ की झलक गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है गाने ‘रामजी आके भला करेंगे’ को प्रीतम ने कंपोज किया है। इसे देव अरिजीत ने गाया है, जबकि मेलो डी ने रैप सेगमेंट लिखा और परफॉर्म किया है। गाने की झलक को दर्शकों से पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर प्रेजेंट कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव नजर आएंगे। फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर. कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
‘भूत बंगला’ के पहले गाने का टीजर रिलीज:‘रामजी आके भला करेंगे’ में अक्षय कुमार दिखे कॉमिक अंदाज में; प्रीतम ने गाना कंपोज किया

फिल्म ‘भूत बंगला’ के गाने ‘रामजी आके भला करेंगे’ का टीजर मेकर्स ने बुधवार को रिलीज किया है। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म ‘भूत बंगला’ को 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है। कई सालों बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ लौट रही है। दोनों ने पहले ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’ और ‘गरम मसाला’ जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिससे दर्शकों में खास उत्साह है। मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने ‘रामजी आके भला करेंगे’ का जो टीजर जारी किया, उसमें अक्षय कुमार कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में हाई-एनर्जी विजुअल्स और तेज बीट्स देखने को मिलती हैं। गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। इसे देव अरिजीत ने गाया है, जबकि मेलो डी ने रैप सेगमेंट लिखा और परफॉर्म किया है। गाने की झलक को दर्शकों से पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर प्रेजेंट कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव नजर आएंगे। फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर. कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी।
J&K 527/6 vs Karnataka, Paras Dogra-Anish Clash; Three Fifties on Day 2

Hindi News Sports Ranji Trophy Final 2025 26: J&K 527 6 Vs Karnataka, Paras Dogra Anish Clash; Three Fifties On Day 2 स्पोर्ट्स डेस्क47 मिनट पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर दो दिन के खेल के बाद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। बुधवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए हैं। साहिल लोत्रा 57 रन और आबिद मुश्ताक 20 रन पर नाबाद हैं। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। सुबह 284/2 के स्कोर से आगे खेलने उतरी जम्मू-कश्मीर ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए। पहले दिन के शतकवीर शुभम पुंदीर को विद्याधर पाटिल ने पवेलियन की राह दिखाई। शुभम 121 के स्कोर पर केवी अनीश को मिड विकेट पर कैच थमा बैठे। अगले ओवर में ही अब्दुल समद भी प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। विकेटकीपर कृतिक कृष्णा ने कैच पकड़ा। समद 61 रन बनाकर आउट हुए और टीम का स्कोर 303/2 से 307/4 हो गया। कप्तान पारस-वधावन में शतकीय साझेदारी पारस और कन्हैया के बीच शतकीय साझेदारी हुई। कप्तान पारस डोगरा और वधावन ने पारी संभाली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए 110 रन जोड़े। इस दौरान कन्हैया वधावन ने अपनी फिफ्टी पूरी की। कन्हैया वधावन ने 70 रनों की पारी खेली। आखिरकार 417 रन के टीम स्कोर पर शिखर शेट्टी ने वधावन को राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वधावन ने 70 रन की पारी में 9 चौके लगाए। पारस डोगरा और अनीश आपस में भिड़े 101वें ओवर में पारस डोगरा और केवी अनीश में कहासुनी हुई। जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में बैटिंग कर रहे डोगरा और शॉर्ट लेग पर खड़े केवी अनीश आपस में भिड़ गए। दरअसल अनीश बैट्समैन पर दबाव बनाने के लिए लगातार कुछ बयानबाजी कर रहे थे। इसी बीच डोगरा ने अनीश के सिर पर सिर से टक्कर मारी। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। इसके अंपायर ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। हालांकि अगले ओवर में डोगरा ने अनीश से माफी मांगने की भी कोशिश की, लेकिन अनीश से माफी लेने से मना कर दिया। कप्तान डोगरा और साहिल लोत्रा की फिफ्टी कप्तान डोगरा और साहिल लोत्रा के बीच 6वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। इस बीच कप्तान डोगरा ने फिफ्टी की। वह 70 रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। साहिल-मुश्ताक ने टीम को 500 के पार पहुंचाया साहिल और आबिद मुश्ताक ने 7वें विकेट के लिए 56 रन जोड़ते हुए टीम का स्कोर 500 रन के पार पहुंचाय। दिन का खेल खत्म होने तक दोनों नाबाद लौटे। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध ने 3 विकेट लिए हैं, जबकि श्रेयस गोपाल, विद्याधर पाटिल और शिखर शेट्टी को 1-1 विकेट मिले हैं। पहले दिन शुभम पुंदीर ने शतक लगाया था पहले दिन जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम पुंदीर ने शतक लगाया था। उन्होंने 121 रन की पारी खेली। उनके अलावा ओपनर यावर हसन ने 88 रन बनाए थे। पहले दिन टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे। दोनों विकेट प्रसिद्ध ने झटके थे। यह खबर भी पढ़ें… रणजी ट्रॉफी फाइनल- पहले दिन जम्मू-कश्मीर का स्कोर 284/2:शुभम पुंदीर ने शतक लगाया, समद और यावर की फिफ्टी; प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले दिन जम्मू-कश्मीर ने मजबूत शुरुआत करते हुए 2 विकेट खोकर 284 रन बना लिए। शुभम पुंदीर 117 और अब्दुल समद 52 रन नॉटआउट लौटे। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों विकेट लिए। पूरी खबर पढें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
ईशान किशन टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में नंबर-5 पर आए:बॉलर्स में बुमराह ने 7 स्थान की छलांग लगाई, सिकंदर रजा टॉप ऑलराउंडर

ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारतीय ओपनर ईशान किशन 3 स्थान की छलांग लगाकर 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने 7 स्थान का उछाल लेते हुए 8वां स्थान हासिल किया है। ICC ने बुधवार को टी-20 इंटरनेशनल खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की। भारतीय ओपनर ईशान किशन को शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वे 742 रेटिंग अंक के साथ 8वें से 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अभिषेक शर्मा टॉप पर कायम अभिषेक शर्मा खराब प्रदर्शन के बावजूद टी-20 बैटर्स की रैंकिंग की टॉप पोजिशन पर कायम हैं। वर्ल्ड कप में साधारण शुरुआत के बावजूद वे इंग्लैंड के फिल सॉल्ट से 62 अंक आगे हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 2 पायदान के फायदे के साथ नंबर-3 पर आ गए हैं। फरहान के 810 रेटिंग पॉइंट्स हैं। बुमराह ने 7 स्थान की छलांग लगाई गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने 7 स्थान की छलांग लगाई है। पिछले हफ्ते 15वें नंबर पर रहे बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट लेने के बाद 669 अंक के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कॉर्बिन बॉश 21 स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। सिकंदर रजा नंबर-1 ऑलराउंडर बने ऑलराउंडरों में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा फिर से नंबर-1 बन गए हैं। शिवम दुबे दो स्थान ऊपर चढ़कर 7वें नंबर पर पहुंचे हैं। वहीं, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 8वें स्थान पर पहुंचकर टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। ———————————————– क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें —————————————————– टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, आज श्रीलंका-न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने मंगलवार को ग्रुप-2 में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया और नॉकआउट राउंड में एंट्री की। 2010 और 2022 की चैंपियन टीम ने लगातार पांचवें एडिशन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। पढ़ें पूरी खबर









