वेस्टइंडीज की हार से भारत की राह आसान:अब विंडीज को ही आखिरी मैच हराना होगा; न्यूजीलैंड आज जीता तो पाकिस्तान बाहर

टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार का दिन भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया, वहीं टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। इन नतीजों से वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह हो गया। 1 मार्च को कोलकाता में यह मैच होगा, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ग्रुप-2 का मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड जीता तो टीम इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा भारत को एक जीत चाहिए साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है। वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका ने हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ग्रुप-2: न्यूजीलैंड जीता तो पाकिस्तान बाहर ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेगी। न्यूजीलैंड अगर जीता तो ग्रुप में नंबर-1 पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। वहीं इंग्लैंड जीता तो टीम टॉप पर फिनिश करेगी और ग्रुप-1 में नंबर-2 पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को फायदा मिलेगा। क्योंकि हारने के बाद कीवी टीम 3 पॉइंट्स पर अटक जाएगी। 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होगा। पाकिस्तान जीता और उनका रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर रहा तो टीम नॉकआउट में पहुंच जाएगी। अगर जीतने के बाद भी पाकिस्तान का रन रेट न्यूजीलैंड से खराब रहा तो कीवी टीम नॉकआउट में एंट्री कर लेगी। श्रीलंका जीता तो भी पाकिस्तान बाहर होगा और आज हारने पर भी न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर जाएगा।
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 31 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के ऐतिहासिक दो दिन के स्टेट विज़िट के बाद शुक्रवार रात 1 बजे भारत लौट आए। यह नौ साल में उनका पहला विजिट था। इस दौरान दोनों देशों ने अपने आपसी रिश्तों को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया। इस विज़िट के आखिर में इनोवेशन, कल्चरल एक्सचेंज, मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिप्लोमेसी और सिक्योरिटी समेत अलग-अलग सेक्टर में 27 MoU और एग्रीमेंट पर साइन हुए। PM मोदी ने यह भी अनाउंस किया कि भारत और इजराइल जल्द ही एक-दूसरे के लिए फायदेमंद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को फाइनल करेंगे। आज की बाकी बड़ी खबरें… शर्टलेस प्रदर्शन- यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भेजा एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार 3 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की मांग पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया और आरोपियों को 1 मार्च को दोबारा पेश करने को कहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 6 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के ऐतिहासिक दो दिन के स्टेट विज़िट के बाद शुक्रवार रात 1 बजे भारत लौट आए। यह नौ साल में उनका पहला विजिट था। इस दौरान दोनों देशों ने अपने आपसी रिश्तों को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया। इस विज़िट के आखिर में इनोवेशन, कल्चरल एक्सचेंज, मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिप्लोमेसी और सिक्योरिटी समेत अलग-अलग सेक्टर में 27 MoU और एग्रीमेंट पर साइन हुए। PM मोदी ने यह भी अनाउंस किया कि भारत और इजराइल जल्द ही एक-दूसरे के लिए फायदेमंद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को फाइनल करेंगे। आज की बाकी बड़ी खबरें… शर्टलेस प्रदर्शन- यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भेजा एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार 3 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की मांग पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया और आरोपियों को 1 मार्च को दोबारा पेश करने को कहा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Sachin Tendulkar Son Arjun Pre Wedding Festivities Jamnagar Mukesh Nita Ambani

Hindi News National Sachin Tendulkar Son Arjun Pre Wedding Festivities Jamnagar Mukesh Nita Ambani जामनगर7 मिनट पहले कॉपी लिंक अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और सनी चंडोक की बेटी हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर हुई, जहां तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य देसी रंग में नजर आए। सचिन तेंदुलकर ने इस मौके पर बेटे को लेकर भावुक बात कही। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराने आता है, तब पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होने वाली है। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती और अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त हैं। फंक्शन की 2 तस्वीरें… स्पीच देते वक्त इमोशनल हुए सचिन कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब था जब सचिन तेंदुलकर ने माइक संभाला। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए सचिन ने कहा- “अर्जुन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। जब कोई बेटा बेटी को घर लाता है और उसका परिचय कराता है, तो पिता समझ जाता है कि बेटा अब बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया एक-दूसरे के प्यार में पागल और बेहद खुश दिख रहे हैं। अर्जुन, तुम्हें ऐसा साथी मिल गया है जो तुमसे उतना ही प्यार करता है जितना तुम उससे करते हो।” वहीं, तेंदुलकर और चंडोक फैमिली का स्वागत करते हुए नीता अंबानी ने कहा, “सचिन और अंजली, आप हमेशा से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं। आपकी खुशी में शामिल होकर हमारा दिल खुशी से भर गया है। मैंने अर्जुन को एक छोटे बच्चे से एक जिम्मेदार युवक बनते देखा है। आज, वह अपने जीवन की सबसे खूबसूरत साझेदारी की शुरुआत करने जा रहा है।” सचिन ने पीएम मोदी, राष्ट्रपति और राहुल गांधी को भी न्योता दिया सचिन ने अपने बेटे की शादी में पीए मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी न्योता दिया है। 10 दिन पहले वे दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें की शादी का निमंत्रण दिया। सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सचिन ने लिखा, “प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देना हमारे लिए सम्मान की बात है।” सचिन ने युवा जोड़े को प्रधानमंत्री से मिले आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया। पेट स्पा सेंटर की डायरेक्टर है सानिया चंडोक सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त हैं। मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह एक छोटा वेंचर है, जो पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी। सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है और परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है। अर्जुन IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया गया था। इस सीजन वह LSG की ओर से खेलेंगे। अर्जुन ने IPL के 5 मैचों में 3 विकेट लिए हैं, वे बैट से सिर्फ 13 रन ही बना सके। घरेलू क्रिकेट में अर्जुन अब गोवा की टीम से खेल रहे हैं, जबकि उन्होंने 2021 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। अर्जुन मुंबई अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। इसके बाद 2021 में उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला। अर्जुन ने बाद में गोवा की रणजी टीम से खेलते हुए पहले ही मैच में शतक लगाया था। ————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Sachin Tendulkar Son Arjun Pre Wedding Festivities Jamnagar Mukesh Nita Ambani

Hindi News National Sachin Tendulkar Son Arjun Pre Wedding Festivities Jamnagar Mukesh Nita Ambani जामनगर5 घंटे पहले कॉपी लिंक अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती और सनी चंडोक की बेटी हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर हुई, जहां तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य देसी रंग में नजर आए। सचिन तेंदुलकर ने इस मौके पर बेटे को लेकर भावुक बात कही। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराने आता है, तब पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होने वाली है। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती और अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त हैं। फंक्शन की 2 तस्वीरें… स्पीच देते वक्त इमोशनल हुए सचिन कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब था जब सचिन तेंदुलकर ने माइक संभाला। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए सचिन ने कहा- “अर्जुन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। जब कोई बेटा बेटी को घर लाता है और उसका परिचय कराता है, तो पिता समझ जाता है कि बेटा अब बड़ा हो गया है। अर्जुन और सानिया एक-दूसरे के प्यार में पागल और बेहद खुश दिख रहे हैं। अर्जुन, तुम्हें ऐसा साथी मिल गया है जो तुमसे उतना ही प्यार करता है जितना तुम उससे करते हो।” वहीं, तेंदुलकर और चंडोक फैमिली का स्वागत करते हुए नीता अंबानी ने कहा, “सचिन और अंजली, आप हमेशा से हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं। आपकी खुशी में शामिल होकर हमारा दिल खुशी से भर गया है। मैंने अर्जुन को एक छोटे बच्चे से एक जिम्मेदार युवक बनते देखा है। आज, वह अपने जीवन की सबसे खूबसूरत साझेदारी की शुरुआत करने जा रहा है।” सचिन ने पीएम मोदी, राष्ट्रपति और राहुल गांधी को भी न्योता दिया सचिन ने अपने बेटे की शादी में पीए मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी न्योता दिया है। 10 दिन पहले वे दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें की शादी का निमंत्रण दिया। सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सचिन ने लिखा, “प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण देना हमारे लिए सम्मान की बात है।” सचिन ने युवा जोड़े को प्रधानमंत्री से मिले आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया। पढ़ें पूरी खबर… पेट स्पा सेंटर की डायरेक्टर है सानिया चंडोक सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त हैं। मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह एक छोटा वेंचर है, जो पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी। सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है और परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है। अर्जुन IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर को IPL 2026 मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया गया था। इस सीजन वह LSG की ओर से खेलेंगे। अर्जुन ने IPL के 5 मैचों में 3 विकेट लिए हैं, वे बैट से सिर्फ 13 रन ही बना सके। घरेलू क्रिकेट में अर्जुन अब गोवा की टीम से खेल रहे हैं, जबकि उन्होंने 2021 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। अर्जुन मुंबई अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम से डेब्यू किया। इसके बाद 2021 में उन्हें IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, हालांकि डेब्यू का मौका 2023 में मिला। अर्जुन ने बाद में गोवा की रणजी टीम से खेलते हुए पहले ही मैच में शतक लगाया था। ————————————– दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Indore Mayor Stops 2017 Slaughterhouse Project

साल 2017 में इंदौर के ललेडीपुरा माचल में स्लॉटर हाउस बनाने को लेकर बार-बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की किसी भी योजना में ललेडीपुरा और आसपास के गांवों मे . महापौर ने कहा कि हमारे पास स्थानीय गोपालकों और गांव वासियों से इस विषय पर जानकारी आई है और उन्होंने ये स्पष्ट किया है कि ललेडीपुरा माचल में स्लॉटर हाउस बनाने की नगर निगम की कोई मंशा नहीं है। महापौर ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर पहले भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे और अब फिर से सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि इस क्षेत्र में स्लॉटर हाउस का निर्माण नहीं किया जाएगा। महापौर ने कहा साल 2017 में तत्कालीन समय में इस परियोजना को लेकर अनुमति और कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब वे इस निर्णय को निरस्त करने के निर्देश दे चुके हैं।
इंदौर–उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन सड़क का काम जल्द:626 करोड़ मुआवजा मंजूर; 20 गांवों के 662 परिवारों को मिलेगा लाभ

इंदौर–उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन सड़क का काम जल्द प्रारंभ होने जा रहा है। आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भूमि अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजा मिलने और निर्माण संबंधी समस्याओं के निराकरण के बाद प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। किसानों ने गुरुवार को रेसिृीडेंसी कोठी पहुंचकर कलेक्टर शिवम वर्मा को साफा पहनाया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता जताई। किसानों ने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मिला मुआवजा उनके लिए आर्थिक रूप से सहायक सिद्ध होगा और क्षेत्रीय विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। हाल ही में मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि इंदौर–उज्जैन ग्रीन फील्ड फोर लेन रोड अब एलिवेटेड की बजाय जमीनी स्तर पर बनाई जाएगी। भोपाल में किसानों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में इंदौर–उज्जैन एक महत्वपूर्ण मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा, इसलिए परियोजना किसानों के सुझावों के अनुरूप क्रियान्वित की जाएगी। प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध है। इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। कुल 20 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है। प्रभावित किसानों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए बिक्री छाँट प्रक्रिया अपनाई गई है। अब तक अधिग्रहित भूमि के बदले 626 करोड़ की मुआवजा राशि मंजूप की जा चुकी है। इससे 662 खातेदार और परिवार लाभान्वित होंगे। मुआवजा वितरण की प्रोसेस भी प्रारंभ हो गई है। इन गांवों की भूमि अधिग्रहित प्रोजेक्ट के तहत हातोद और सांवेर तहसील के बुढ़ानिया, हातोद, सगवाल, कांकरिया बोडिया, जंबूड़ी सरवर, जिन्दाखेड़ा, रतनखेड़ी, बीबी खेड़ी, पिपलिया कायस्थ, हरियाखेड़ी, खतेडिया, रंगकराडिया, कछालिया, बलघारा, पोटलोद, टुमनी, मगरखेड़ी, चित्तौड़ा, बालरिया और रालामंडल सहित कुल 20 गांव शामिल हैं। सिंहस्थ और औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा यह सड़क बेहतर और सुगम आवागमन सुनिश्चित करेगी तथा औद्योगिक, व्यापारिक और धार्मिक पर्यटन को गति देगी। सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान भी यह मार्ग महत्वपूर्ण साबित होगा। परियोजना में दोनों ओर सर्विस रोड, अंडरपास और आवश्यक डक्ट निर्माण का प्रावधान रखा गया है, जिससे यातायात सुरक्षित और व्यवस्थित रहेगा। इस अवसर पर अंजुम पटेल, भेरू सिंह राठौड़, संदीप चौधरी, देव चंदेल, ललित शर्मा सहित अन्य किसानों ने प्रोजेक् को क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
'कॉलेज लाइफ एंजॉय' के नाम पर बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव:DAVV गर्ल्स हॉस्टल में 5 छात्राओं की शिकायत; अनुचित गतिविधियों के आरोप में छात्रा निष्कासित

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा की गतिविधियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रथम वर्ष की एक छात्रा के खिलाफ अन्य छात्राओं को कथित रूप से अनुचित गतिविधियों के लिए उकसाने और दबाव बनाने की शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच कर उसे हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। हॉस्टल की पांच छात्राओं ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि संबंधित छात्रा उन्हें बॉयफ्रेंड बनाने के लिए प्रेरित करती थी और इसे ‘कॉलेज लाइफ एंजॉय करने’ का हिस्सा बताती थी। शिकायत के मुताबिक, वह एक मोबाइल ऐप के जरिए बॉयफ्रेंड बनवाने की बात करती थी और अन्य छात्राओं से अज्ञात युवकों से बातचीत और घूमने-फिरने के लिए दबाव बनाती थी। वीडियो कॉल और दबाव की बात आई सामने जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि संबंधित छात्रा अज्ञात युवकों से वीडियो कॉल पर बातचीत करती थी और अन्य छात्राओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करती थी। कुछ छात्राओं ने खुद को असहज और भयभीत महसूस करने की बात कही है। पांच शिकायतकर्ता छात्राओं के अलावा दस से अधिक छात्राओं ने भी जांच के दौरान इन आरोपों की पुष्टि की है। प्रशासन का कहना है कि प्राथमिक जांच में आरोपों के समर्थन में पर्याप्त तथ्य मिले हैं। वार्डन को आठ दिन पहले मिली थी जानकारी करीब आठ दिन पहले हॉस्टल वार्डन को इस संबंध में शिकायत दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद छात्रा के सामान की जांच की गई, जिसमें कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात सामने आई। उक्त सामग्री को जब्त कर लिया गया है। कुलपति को सौंपी गई रिपोर्ट पूरी जांच रिपोर्ट कुलपति प्रो. राकेश सिंघई और रजिस्ट्रार प्रज्ज्वल खरे को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित छात्रा को तत्काल प्रभाव से हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्राओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार के दबाव, उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार की स्थिति में तुरंत शिकायत करें। मामले में आगे की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की संभावना जताई जा रही है। यह खबर भी पढ़ें भोपाल की सगी बहनें धर्मांतरण के आरोप में अरेस्ट:गुजरात और मुंबई लड़कियां सप्लाई करतीं मध्य प्रदेश पुलिस ने भोपाल में काम देने के बहाने धर्मांतरण और सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वे लड़कियों का धर्मांतरण करवाकर अमीर युवकों को गुजरात और मुंबई तक सप्लाई करती थीं। दोनों ने इतना पैसा कमाया कि भोपाल की अब्बास नगर की एक झुग्गी से निकलकर आशिमा मॉल के पास सागर रॉयल विला में आलीशान विला खरीद लिया। अमरीन और आफरीन नाम की ये बहनें लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती थीं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब रविवार रात को भोपाल और छत्तीसगढ़ की रहने वाली दो युवतियां राजधानी के बाग सेवनिया थाने पहुंच गईं। दोनों ने थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। सोमवार को अमरीन, आफरीन और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपी बिलाल, चानू और यासिर की तलाश की जा रही है। शराब और ड्रग्स लेने के लिए दबाव डालती थीं









