Sunday, 25 Oct 2026 | 08:12 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Ajit Doval China Foreign Minister Talks

Ajit Doval China Foreign Minister Talks
  • Hindi News
  • Career
  • Ajit Doval China Foreign Minister Talks | India Border Punjab Drone News

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. NSA अजीत डोभाल आज चीन में वार्ता करेंगे

  • 24 अगस्त को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल सीमा वार्ता के लिए बीजिंग, चीन पहुंचे हैं।
  • डोभाल आज चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ सीमा विवाद पर भारत-चीन के विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत के 25वें दौर के लिए बैठक में हिस्सा लेंगे।
  • NSA अजीत डोभाल और वांग यी के पास ‘विशेष प्रतिनिधि’ का पद है। ये व्यवस्था 2003 में शुरू हुई थी और इसका मकसद दोनों देशों के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा के विवाद को सुलझाना है।
  • ये सीमा लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश राज्यों से होकर गुजरती है।
  • सीमा पर तनाव कम होने से दोनों बड़े देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और कूटनीतिक संबंधों को नया आयाम मिल सकता है।
  • 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प और उसके बाद पूर्वी लद्दाख में बने तनाव के कारण लगभग पांच साल से ये वार्ता रुकी हुई है।
  • इससे पहले दिसंबर 2024 में बीजिंग में 23वें दौर की वार्ता हुई थी। और पिछले साल अगस्त में नई दिल्ली में 24वें दौर की वार्ता हुई थी।
  • इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों से सेनाओं को पीछे हटाने और गश्त के नियमों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

अगस्त 2025 में नई दिल्ली में 24वें दौर की वार्ता हुई थी।

नेशनल (NATIONAL)

2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलकाता में 5 नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया

  • 23 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलकाता में लगभग ₹3,500 करोड़ की 5 विस्तार परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
  • ये परियोजनाएं गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) और यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) से जुड़ी हैं।
  • शिलान्यास किए गए 5 ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स में GRSE के 3 और यंत्र इंडिया के 2 प्रोजेक्ट शामिल हैं।
  • इस प्रोजेक्ट के तहत GRSE ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट कोलकाता के साथ 2 छोटे शिप्यार्ड और रायचक में 32 एकड़ की नदी किनारे की जमीन की लीज का समझौता किया।
  • इस परियोजना में हुगली नदी के किनारे रायचक में 32 एकड़ जमीन पर बड़े शिपयार्ड परिसर बनाए जाएंगे, जिससे बड़े व्यावसायिक पोतों और युद्धपोतों के निर्माण क्षमता का विस्तार होगा।
  • यंत्र इंडिया लिमिटेड के तहत फोर्जिंग प्रेस और रेडियल फोर्जिंग प्लांट स्थापित किये जाएंगे, जो तोपों की बैरल, आयुध और एयरोस्पेस में काम आएगा।
  • GRSE की ये परियोजनाएं किडरपोर (कोलकाता), शालीमार (हावड़ा) और रायचक (दक्षिण 24 परगना) में हैं।
रक्षा मंत्री सिंह (दाएं) के साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (बाएं) भी मौजूद रहे।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में फ्रांस की जोड़ी ने गोल्ड जीता

  • 24 अगस्त को फ्रांस के थॉम गिकेल और डेलफिन डेलरू ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड जीता।
  • गिकेल-डेलफिन की जोड़ी इस चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली फ्रांस की पहली जोड़ी है।
  • गिकेल-डेलफिन की जोड़ी ने फाइनल में टॉप सीड फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग की जोड़ी को 22-20, 19-21, 21-15 से हराया।
  • इसके साथ ही फ्रांस नेमेंस सिंगल्स में भी इतिहास रचा है। एलेक्स लानियर मेंस सिंगल्स का वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी बने।
  • एलेक्स ने फाइनल में जापान के कोडाई नाराओका को 21-11, 21-11 से 50 मिनट में हराया।

थॉम गिकेल

  • गिकेल ने 2015 में यूरोपीय जूनियर चैंपियनशिप में फ्रांस के लिए टीम ब्रॉन्ज जीता।
  • 2017 में गिकेल ने यूरोपियन जूनियर चैंपियनशिप में फ्रांस के साथ टीम गोल्ड जीता था।
  • गिकेल 2024 में जर्मनी में यूरोपियन चैंपियनशिप मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड जीत चुके हैं।
  • 2025 में पेरिस में आयोजित BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में मिक्स्ड डबल्स का ब्रॉन्ज मेडल जीता।

डेलफिन डेलरू

  • डेलफिन 2010 के दशक के आखिर में इंटरनेशनल बैडमिंटन कॉम्पिटिशन में फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया।
  • डेलफिन 2025-2026 में थॉम गिकेल के साथ BWF वर्ल्ड टूर में लगातार प्रतिस्पर्धा करते हुए फ्रांस की प्रमुख मिक्स्ड डबल्स खिलाड़ियों में शामिल रहीं।
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में ये फ्रांस का पहला गोल्ड मेडल है।

4.एथलीट योमिफ केजेलचा ने थोड़ा हाफ मैराथन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • 23 अगस्त को इथियोपिया के एथलीट योमिफ केजेलचा ने हाफ मैराथन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
  • केजेलचा ने पहले पुरुषों का वर्ल्ड हाफ मैराथन 56 मिनट 51 सेकेंड में पहली बार भी जीता था।
  • केजेलचा ने अर्जेंटीना की राजधानी में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा और 57:20 के उस समय (जिसे अभी मंजूरी नहीं मिली थी) में 29 सेकंड का जबरदस्त सुधार किया है।
  • केजेलचा ने इससे पहले अक्टूबर 2024 में वालेंसिया में बनाया था, जब उन्होंने 57:30 का समय लेते हुए रेस समाप्त की थी और विजयी रहे थे
  • युगांडा के जैकब किप्लिमो ने पिछले साल बार्सिलोना में 56:42 का और भी तेज समय दर्ज किया था।
  • हालांकि, उस समय को वर्ल्ड रिकॉर्ड के तौर पर मंजूरी नहीं मिल सकी क्योंकि रेस की स्थितियां वर्ल्ड एथलेटिक्स के नियमों के पूरी तरह अनुरूप नहीं थीं।
  • अप्रैल में, 29 वर्षीय इथियोपियाई एथलीट इतिहास के केवल दूसरे ऐसे पुरुष बने जिन्होंने आधिकारिक तौर पर मैराथन में दो घंटे की बाधा को पार किया था।
  • केजेलचा ने लंदन में 1:59:41 का समय लिया और केन्या के सबास्टियन सावे के बाद दूसरे नंबर पर रहे।
साल 2013 में योमिफ केजेलचा ने 3000 मीटर में पहली बार गोल्ड मेडल जीता था।

निधन (DEATH)

5. पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा का निधन

  • 22 अगस्त को दिग्गज अभिनेत्री और भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का 70 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • आशा हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी की आवाज की नकल करने के लिए पहचानी जाती थीं।
  • आशा बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी कृपी के किरदार में नजर आई थीं।
  • आशा सिंह जायसवाल एक एंटरप्रेन्योर भी थीं। उन्होंने ‘आशा इवेंट्स एंड फिल्म्स’ नाम की कंपनी बनाई थी।

मिसलीनियस

6. जालंधर में देश की पहली बाज ड्रोन बटालियन तैनात हुई

  • 23 अगस्त को जालंधर केंटोनमेंट में आर्मी की 11वीं वज्र कोर ने देश की पहली बाज ड्रोन बटालियन की तैनाती की है।
  • 11वीं वज्र कोर भारतीय सेना की एक महत्वपूर्ण स्ट्राइक कोर है। ये भविष्य के तकनीक-आधारित युद्ध की दिशा में अहम माना जा रहा है।
  • पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य में तैनात ये पहली ड्रोन यूनिट है। पंजाब के पाकिस्तान के साथ लगते 500 किलोमीटर से ज्यादा बॉर्डर पर ड्रोन यूनिट दूर के निगरानी रख पाएगा।
  • ये ड्रोन सामान की सप्लाई और जरूरत पड़ने पर दुश्मन की एयर स्ट्राइक को रोकने की कैपेसिटी भी रखते हैं।
  • नई बटालियन की तैनाती को लेकर आर्मी ने एक्स पोस्ट कर जानकारी दी और इसकी तस्वीरें भी साझा की।
  • इस तैनाती में स्वदेशी भारत में ही बने घातक ड्रोन के साथ-साथ अमेरिकी और इजरायली तकनीक वाले हेरॉन और हर्मीस जैसे अत्याधुनिक ड्रोन्स को इसमें शामिल किया गया है।
  • यूनिट में टेक्नीकल सैन्य विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है, जो रियल-टाइम में हाई-डेंसिटी डेटा प्रोसेसिंग, सॉफ्टवेयर अपडेट्स और आधुनिक ड्रोन वारफेयर को संभालने में सक्षम है।
  • यहां से फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जैसे सीमावर्ती इलाकों की दूरी बेहद संतुलित है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स दिया जा सकेगा।
  • इसके अलावा, पास में आदमपुर वायुसेना स्टेशन और अन्य सैन्य हवाई अड्डे मौजूद होने के कारण MQ-9बी प्रेडेटर और हेरॉन जैसे बड़े ड्रोन्स के संचालन, रनवे, हैंगर और तकनीकी रखरखाव की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
  • जालंधर से फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जैसे भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों की दूरी संतुलित है।
  • किसी भी सेक्टर में आपात स्थिति होने पर जालंधर से रिस्पॉन्स दिया जा सकता है। जालंधर के पास आदमपुर वायुसेना स्टेशन और पंजाब के अन्य सैन्य हवाई अड्डे मौजूद हैं।
  • इन जगहों पर MQ-9बी प्रेडेटर और हेरॉन जैसे बड़े व लंबी दूरी के ड्रोन चलाने के लिए रनवे, हैं। तकनीकी रखरखाव के लिए जालंधर सबसे आसान लोकेशन है।

आज का इतिहास

  • 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चार साल के नाजी कब्जे के बाद पेरिस शहर को आजाद कराया गया था।
  • 2011 में श्रीलंका की सरकार ने देश में 30 साल बाद आपातकाल की घोषणा को समाप्त किया।
  • 2012 में चंद्रमा पर सबसे पहले कदम रखने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का निधन हुआ।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें..

विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस की यात्रा पर पहुंचे:भारत को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में 15 साल बाद ब्रॉन्ज मिला, 24 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

April 13, 2026/
1:23 pm

होमताजा खबरDelhi ब्रेन डेड महिला का दान बना रक्षा कवच, दिल्ली से लखनऊ तक बचीं तीन जिंदगियां Last Updated:April 13,...

MP Ayushman Hospitals Lose NABH Cert; Treatment Halted

April 5, 2026/
12:03 am

मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 अस्पतालों की मान्यता खत्म कर दी है। भोपाल,...

गांवों में 45 दिन बाद मिलेगा दूसरा घरेलू LPG सिलेंडर:जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने 20 दिन समय बढ़ाया; MP में ऑनलाइन बुकिंग ठप

March 13, 2026/
6:12 am

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket