AI, Cost-Cutting Force 4000 Jobs Cut by Jack Dorseys Company

Hindi News Business Block Layoffs: AI, Cost Cutting Force 4000 Jobs Cut By Jack Dorseys Company नई दिल्ली4 मिनट पहले कॉपी लिंक जैक डॉर्सी की डिजिटल पेमेंट कंपनी ‘ब्लॉक’ ने कंपनी में बड़े स्तर पर छंटनी का ऐलान किया। कंपनी अपनी टोटल वर्कफोर्स में से करीब 40% यानी 4,000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर निकाल रही है। कंपनी के को-फाउंडर जैक डॉर्सी ने इस छंटनी का मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता यूज और कंपनी के ऑपरेटिंग खर्चों को कम करना बताया। डॉर्सी ने X पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। जैक डॉर्सी ने X पर कंपनी के नाम पोस्ट शेयर किया जैक डॉर्सी ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हम आज @blocks को छोटा कर रहे हैं। मेरा यह नोट कंपनी के नाम है। आज हम अपनी कंपनी के इतिहास का सबसे कठिन फैसला ले रहे हैं। हम अपनी ऑर्गेनाइजेशन के साइज को करीब आधा कर रहे हैं। कर्मचारियों की संख्या 10,000 से घटाकर 6,000 से भी कम की जा रही है। इसका मतलब है कि आप में से 4,000 से ज्यादा लोगों को जाने के लिए कहा जा रहा है या वे कंसल्टेशन प्रोसेस का हिस्सा बन रहे हैं। क्या हो रहा है, क्यों हो रहा है और इसका सबके लिए क्या मतलब है, इस बारे में मैं आपसे सीधी बात करूंगा। सबसे पहले- अगर आप छंटनी में प्रभावित होने वाले लोगों में शामिल हैं, तो आपको 20 हफ्ते की सैलरी + कंपनी में बिताए हर साल के लिए 1 हफ्ते की एक्स्ट्रा सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही मई के आखिर तक के इक्विटी शेयर्स, 6 महीने का हेल्थ केयर, आपके कॉर्पोरेट डिवाइसेज और इस बदलाव में मदद के लिए 5,000 डॉलर (करीब 4.55 लाख रुपए) दिए जाएंगे। अगर आप अमेरिका से बाहर हैं, तो आपको भी इसी तरह का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि स्थानीय नियमों के हिसाब से इसकी बारीकियां थोड़ी अलग हो सकती हैं। मैं चाहता हूं कि बाकी बातों से पहले आप यह जान लें। कंपनी छोड़ने वाले, कंसल्टेशन में जाने वाले या रुकने वाले, सभी को आज ही जानकारी दे दी जाएगी।’ डॉर्सी ने आगे लिखा, ‘हम यह फैसला इसलिए नहीं ले रहे कि हमारी कंपनी किसी मुसीबत में है। हमारा बिजनेस मजबूत है। ग्रॉस प्रॉफिट बढ़ रहा है, हम ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को सर्विस दे रहे हैं और मुनाफा भी सुधर रहा है, लेकिन कुछ बदल गया है। हम देख रहे हैं कि जो ‘इंटेलिजेंस टूल्स’ (AI) हम बना रहे हैं और इस्तेमाल कर रहे हैं, वे छोटी टीमों के साथ मिलकर काम करने का एक नया तरीका बन गया है। यह तरीका बताता है कि एक कंपनी कैसे बनाई और चलाई जाती है। और यह बदलाव बहुत तेजी से हो रहा है। मेरे पास दो ऑप्शन थे- या तो मैं अगले कुछ महीनों या सालों में धीरे-धीरे छंटनी करता, या फिर ईमानदारी से मौजूदा स्थिति को स्वीकार कर अभी एक्शन लेता। मैंने दूसरा ऑप्शन चुना। बार-बार छंटनी करने से कर्मचारियों का मनोबल और फोकस टूटता है। साथ ही लीडरशिप पर ग्राहकों और शेयरहोल्डर्स का भरोसा भी कम होता है। मैं धीरे-धीरे छंटनी करने के बजाय अभी एक कड़ा और स्पष्ट फैसला लेकर मजबूती के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं। एक छोटी कंपनी हमें बाजार के दबावों के हिसाब से रिएक्ट करने के बजाय अपनी शर्तों पर सही तरीके से बिजनेस बढ़ाने की जगह देती है।’ हमने हर रोल और इंसान का पूरा रिव्यू किया है डॉर्सी ने कहा, ‘इतने बड़े फैसले में रिस्क होता है, लेकिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने में भी रिस्क है। हमने हर रोल और इंसान का पूरा रिव्यू किया है ताकि यह तय कर सकें कि बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए हमें किसकी जरूरत है। हमने इन फैसलों को हर एंगल से परखा है। मैं मानता हूं कि शायद हमसे कुछ गलतियां हुई हों, इसलिए हमने इसमें फ्लेक्सिबिलिटी रखी है, ताकि ग्राहकों के लिए सही फैसला कर सकें। हम स्लैक और ईमेल से लोगों को अचानक निकाल कर ऐसा नाटक नहीं करेंगे कि वे यहां कभी थे ही नहीं। कम्युनिकेशन चैनल गुरुवार शाम (पैसिफिक टाइम) तक खुले रहेंगे ताकि हर कोई ठीक से अलविदा कह सके और अपनी बात शेयर कर सके। मैं आज दोपहर 3:35 बजे (पैसिफिक टाइम) एक लाइव वीडियो सेशन भी करूंगा ताकि सभी का शुक्रिया अदा कर सकूं। मुझे पता है कि इस तरह से विदाई देना थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन मैं इसे खराब बनाने के बजाय अजीब और मानवीय रखना पसंद करूंगा।’ जो लोग छोड़कर जा रहे हैं, मैं आपका शुक्रगुजार हूं जैक ने कहा, ‘जो लोग हमें छोड़कर जा रहे हैं, मैं आपका शुक्रगुजार हूं और आपको इस स्थिति में डालने के लिए माफी चाहता हूं। आज यह कंपनी जो कुछ भी है, उसे आपने बनाया है। यह एक सच्चाई है जिसे मैं हमेशा सम्मान दूंगा। यह फैसला आपके काम या योगदान पर कोई सवाल नहीं है। आप आगे चलकर किसी भी ऑर्गेनाइजेशन के लिए एक बेहतरीन एसेट साबित होंगे। वहीं जो लोग रुक रहे हैं, यह फैसला मैंने लिया है और इसकी जिम्मेदारी भी मेरी है। मैं आपसे बस इतना चाहता हूं कि आप मेरे साथ मिलकर कंपनी बनाएं। हम इस कंपनी को इस तरह बनाएंगे कि हमारे हर काम के कोर में ‘इंटेलिजेंस’ हो। हम कैसे काम करते हैं, कैसे चीजें बनाते हैं और ग्राहकों को कैसे सर्विस देते हैं, सब कुछ बदल जाएगा। हमारे ग्राहक भी इस बदलाव को महसूस करेंगे और हम उन्हें इसमें गाइड करेंगे। एक ऐसा भविष्य, जहां ग्राहक हमारी क्षमताओं का इस्तेमाल करके सीधे अपने फीचर्स खुद बना सकेंगे। अभी मेरा पूरा फोकस इसी पर है। कल मेरी तरफ से एक और नोट का इंतजार करें।’ रिस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस में 4,552 करोड़ रुपए खर्च होंगे जैक डॉर्सी ने 2009 में ‘स्क्वायर’ के नाम से इस कंपनी की शुरुआत की थी। साल 2021 में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर फोकस करने के लिए इसका नाम बदलकर ‘ब्लॉक’ कर दिया गया। कंपनी ने कहा कि इस छंटनी और बदलाव (रिस्ट्रक्चरिंग) की प्रोसेस में लगभग 500 मिलियन डॉलर यानी 4,552 करोड़ रुपए का खर्च आने की उम्मीद है। ये खबर भी पढ़ें… 90 के दशक जैसी आईटी क्रांति दोहराएगा भारत: NSE चीफ
AI, Cost-Cutting Force 4000 Jobs Cut by Jack Dorseys Company

Hindi News Business Block Layoffs: AI, Cost Cutting Force 4000 Jobs Cut By Jack Dorseys Company नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक जैक डॉर्सी की डिजिटल पेमेंट कंपनी ‘ब्लॉक’ ने कंपनी में बड़े स्तर पर छंटनी का ऐलान किया। कंपनी अपनी टोटल वर्कफोर्स में से करीब 40% यानी 4,000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर निकाल रही है। कंपनी के को-फाउंडर जैक डॉर्सी ने इस छंटनी का मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता यूज और कंपनी के ऑपरेटिंग खर्चों को कम करना बताया। डॉर्सी ने X पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। जैक डॉर्सी ने X पर कंपनी के नाम पोस्ट शेयर किया जैक डॉर्सी ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हम आज @blocks को छोटा कर रहे हैं। मेरा यह नोट कंपनी के नाम है। आज हम अपनी कंपनी के इतिहास का सबसे कठिन फैसला ले रहे हैं। हम अपनी ऑर्गेनाइजेशन के साइज को करीब आधा कर रहे हैं। कर्मचारियों की संख्या 10,000 से घटाकर 6,000 से भी कम की जा रही है। इसका मतलब है कि आप में से 4,000 से ज्यादा लोगों को जाने के लिए कहा जा रहा है या वे कंसल्टेशन प्रोसेस का हिस्सा बन रहे हैं। क्या हो रहा है, क्यों हो रहा है और इसका सबके लिए क्या मतलब है, इस बारे में मैं आपसे सीधी बात करूंगा। सबसे पहले- अगर आप छंटनी में प्रभावित होने वाले लोगों में शामिल हैं, तो आपको 20 हफ्ते की सैलरी + कंपनी में बिताए हर साल के लिए 1 हफ्ते की एक्स्ट्रा सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही मई के आखिर तक के इक्विटी शेयर्स, 6 महीने का हेल्थ केयर, आपके कॉर्पोरेट डिवाइसेज और इस बदलाव में मदद के लिए 5,000 डॉलर (करीब 4.55 लाख रुपए) दिए जाएंगे। अगर आप अमेरिका से बाहर हैं, तो आपको भी इसी तरह का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि स्थानीय नियमों के हिसाब से इसकी बारीकियां थोड़ी अलग हो सकती हैं। मैं चाहता हूं कि बाकी बातों से पहले आप यह जान लें। कंपनी छोड़ने वाले, कंसल्टेशन में जाने वाले या रुकने वाले, सभी को आज ही जानकारी दे दी जाएगी।’ डॉर्सी ने आगे लिखा, ‘हम यह फैसला इसलिए नहीं ले रहे कि हमारी कंपनी किसी मुसीबत में है। हमारा बिजनेस मजबूत है। ग्रॉस प्रॉफिट बढ़ रहा है, हम ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को सर्विस दे रहे हैं और मुनाफा भी सुधर रहा है, लेकिन कुछ बदल गया है। हम देख रहे हैं कि जो ‘इंटेलिजेंस टूल्स’ (AI) हम बना रहे हैं और इस्तेमाल कर रहे हैं, वे छोटी टीमों के साथ मिलकर काम करने का एक नया तरीका बन गया है। यह तरीका बताता है कि एक कंपनी कैसे बनाई और चलाई जाती है। और यह बदलाव बहुत तेजी से हो रहा है। मेरे पास दो ऑप्शन थे- या तो मैं अगले कुछ महीनों या सालों में धीरे-धीरे छंटनी करता, या फिर ईमानदारी से मौजूदा स्थिति को स्वीकार कर अभी एक्शन लेता। मैंने दूसरा ऑप्शन चुना। बार-बार छंटनी करने से कर्मचारियों का मनोबल और फोकस टूटता है। साथ ही लीडरशिप पर ग्राहकों और शेयरहोल्डर्स का भरोसा भी कम होता है। मैं धीरे-धीरे छंटनी करने के बजाय अभी एक कड़ा और स्पष्ट फैसला लेकर मजबूती के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं। एक छोटी कंपनी हमें बाजार के दबावों के हिसाब से रिएक्ट करने के बजाय अपनी शर्तों पर सही तरीके से बिजनेस बढ़ाने की जगह देती है।’ हमने हर रोल और इंसान का पूरा रिव्यू किया है डॉर्सी ने कहा, ‘इतने बड़े फैसले में रिस्क होता है, लेकिन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने में भी रिस्क है। हमने हर रोल और इंसान का पूरा रिव्यू किया है ताकि यह तय कर सकें कि बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए हमें किसकी जरूरत है। हमने इन फैसलों को हर एंगल से परखा है। मैं मानता हूं कि शायद हमसे कुछ गलतियां हुई हों, इसलिए हमने इसमें फ्लेक्सिबिलिटी रखी है, ताकि ग्राहकों के लिए सही फैसला कर सकें। हम स्लैक और ईमेल से लोगों को अचानक निकाल कर ऐसा नाटक नहीं करेंगे कि वे यहां कभी थे ही नहीं। कम्युनिकेशन चैनल गुरुवार शाम (पैसिफिक टाइम) तक खुले रहेंगे ताकि हर कोई ठीक से अलविदा कह सके और अपनी बात शेयर कर सके। मैं आज दोपहर 3:35 बजे (पैसिफिक टाइम) एक लाइव वीडियो सेशन भी करूंगा ताकि सभी का शुक्रिया अदा कर सकूं। मुझे पता है कि इस तरह से विदाई देना थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन मैं इसे खराब बनाने के बजाय अजीब और मानवीय रखना पसंद करूंगा।’ जो लोग छोड़कर जा रहे हैं, मैं आपका शुक्रगुजार हूं जैक ने कहा, ‘जो लोग हमें छोड़कर जा रहे हैं, मैं आपका शुक्रगुजार हूं और आपको इस स्थिति में डालने के लिए माफी चाहता हूं। आज यह कंपनी जो कुछ भी है, उसे आपने बनाया है। यह एक सच्चाई है जिसे मैं हमेशा सम्मान दूंगा। यह फैसला आपके काम या योगदान पर कोई सवाल नहीं है। आप आगे चलकर किसी भी ऑर्गेनाइजेशन के लिए एक बेहतरीन एसेट साबित होंगे। वहीं जो लोग रुक रहे हैं, यह फैसला मैंने लिया है और इसकी जिम्मेदारी भी मेरी है। मैं आपसे बस इतना चाहता हूं कि आप मेरे साथ मिलकर कंपनी बनाएं। हम इस कंपनी को इस तरह बनाएंगे कि हमारे हर काम के कोर में ‘इंटेलिजेंस’ हो। हम कैसे काम करते हैं, कैसे चीजें बनाते हैं और ग्राहकों को कैसे सर्विस देते हैं, सब कुछ बदल जाएगा। हमारे ग्राहक भी इस बदलाव को महसूस करेंगे और हम उन्हें इसमें गाइड करेंगे। एक ऐसा भविष्य, जहां ग्राहक हमारी क्षमताओं का इस्तेमाल करके सीधे अपने फीचर्स खुद बना सकेंगे। अभी मेरा पूरा फोकस इसी पर है। कल मेरी तरफ से एक और नोट का इंतजार करें।’ रिस्ट्रक्चरिंग प्रोसेस में 4,552 करोड़ रुपए खर्च होंगे जैक डॉर्सी ने 2009 में ‘स्क्वायर’ के नाम से इस कंपनी की शुरुआत की थी। साल 2021 में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर फोकस करने के लिए इसका नाम बदलकर ‘ब्लॉक’ कर दिया गया। कंपनी ने कहा कि इस छंटनी और बदलाव (रिस्ट्रक्चरिंग) की प्रोसेस में लगभग 500 मिलियन डॉलर यानी 4,552 करोड़ रुपए का खर्च आने की उम्मीद है। ये खबर भी पढ़ें… 90 के दशक जैसी आईटी क्रांति दोहराएगा भारत: NSE चीफ
बच्ची से रेप करने वाले को 20 साल की सजा:दो साल पहले बालाघाट से पुणे ले गया, वहां कई बार गलत काम किया था

बालाघाट की एक अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है। जज गौतम सिंह मरकाम ने 22 साल के आरोपी लक्ष्मीकांत उर्फ निकेश उमरे को दोषी करार देते हुए उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोंका है। यह मामला लांजी इलाके का है। मार्च 2024 में जब एक परिवार पड़ोस में पूजा में गया था और 13 साल की बच्ची घर पर अकेली थी, तब आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। साल भर बाद मिली लड़की करीब एक साल तक पुलिस बच्ची को तलाशती रही और आखिरकार फरवरी 2025 में उसे खोज निकाला। लड़की ने पुलिस को बताया कि निकेश उसे जबरन पुणे ले गया था और वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अदालत का सख्त फैसला सरकारी वकील आरती कपले ने कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए। गवाहों और सबूतों को देखते हुए कोर्ट ने माना कि आरोपी ने जुर्म किया है। अदालत ने आरोपी को अलग-अलग धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई।
IPL 2026 Schedule Shift? Elections in 5 States May Delay Start

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2025 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। विधानसभा चुनावों की वजह से IPL 2026 का शेड्यूल बदल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का आगाज अब 26 मार्च की जगह 28 मार्च को हो सकता है। हालांकि, BCCI ने अभी तक नई तारीख पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनाव कार्यक्रम के चलते कुछ शहरों में सुरक्षा और बाकी इंतजामों की चुनौती खड़ी हो सकती है। इसी संभावित टकराव को देखते हुए बोर्ड शुरुआती मैचों की तारीख आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। चेपॉक, ईडन गार्डन्स में होते हैं मैच विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में तीन ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं जो IPL वेन्यू के रूप में इस्तेमाल होते रहे हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है। चुनाव के कारण दो चरणों में आ सकता है शेड्यूल 2008 में IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी BCCI ऐसा ही करेगा। ओपनिंग मैच का वेन्यू भी चर्चा में, RCB के होम ग्राउंड पर संशय IPL गवर्निंग काउंसिल इस बात पर भी मंथन कर सकती है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कहां कराया जाए, क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इसमें शामिल होगी। पिछले जून में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 फैंस की मौत हो गई थी। इसके बाद RCB और कर्नाटक क्रिकेट के बीच इस बात पर चर्चा चल रही है कि टीम अपने सातों होम मैच वहीं खेलेगी या किसी दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट करेगी। फ्रेंचाइजी ने नवी मुंबई, रायपुर और पुणे जैसे शहरों को वैकल्पिक विकल्प के तौर पर शॉर्टलिस्ट किया है। RCB के IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन में 11 फैंस की मौत हो गई थी। ऑक्शन में 26 मार्च बताया गया था BCCI ने पिछले साल दिसंबर में अबू धाबी में हुई IPL नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजियों को बताया था कि सीजन 26 मार्च से 31 मई तक चलेगा। उस समय 26 मार्च से शुरुआत तय मानी जा रही थी। अब अगर ओपनिंग डेट आगे बढ़ती है तो फाइनल की तारीख में बदलाव होगा या नहीं, इस पर अभी कोई संकेत नहीं है। IPL 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में हुआ था। मार्च के पहले हफ्ते में शेड्यूल जारी किया जा सकता है BCCI मार्च के पहले हफ्ते में शेड्यूल जारी किया जा सकता है। पहले योजना थी कि चुनाव आयोग के तारीखों की घोषणा के बाद पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। लेकिन समय कम होने और फ्रेंचाइजियों के दबाव के बीच संभावना है कि BCCI पहले आधा शेड्यूल जारी करे और बाद में पूरा कार्यक्रम घोषित करे। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसा किया गया था। ——————————– IPL 2026 से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान होंगे IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने ऑलराउंडर रियान पराग को टीम का अगला कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले जाने के बाद लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Georgia Voll’s 101 Powers 5-Wicket Win in 2nd ODI

Hindi News Sports India Women Lose ODI Series To Australia: Georgia Voll’s 101 Powers 5 Wicket Win In 2nd ODI स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले कॉपी लिंक जॉर्जिया वॉल ने 82 गेंद पर 101 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने भारतीय महिला टीम को दूसरे वनडे में 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। होबार्ट में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 251 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 252 रन का टारगेट 36.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वॉल ने शानदार शतक लगाते हुए 101 रन बनाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहला वनडे 24 फरवरी को ब्रिसबेन में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया था। स्मृति और प्रतिका ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय विमेंस टीम को स्मृति मंदना और प्रतिका रावल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े, लेकिन भारत ने अगले 25 रनों के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। 17वें ओवर में एश्ले गार्डनर ने स्मृति को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। स्मृति ने 31 और प्रतिका 52 रन बनाकर आउट हुई। कप्तान हरमन की फिफ्टी भारत ने 36वें ओवर में 162 रन के स्कोर पर अपना 6वां विकेट खो दिया था। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और काशवी गौतम के बीच 7वें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। उनकी इस साझेदारी की बदौलत टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 251 बनाए। कप्तान हरमन ने 70 गेंद पर 54 रन बनाए, जबकि काशवी गौतम ने 25 रनों का योगदान दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर, अलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट लिए। वॉल और लिचफील्ड के बीच शतकीय साझेदारी 252 रन के टारगेट का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया वीमेंस ने 25 रन पर पहला विकेट गंवा दिया था। एलिसा हीली 6 रन बनाकर काशवी गौतम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुई। लेकिन इसके बाद जॉर्जिया वॉल और फिबी लिचफील्ड ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच लिचफील्ड और वॉल ने अपनी फिफ्टी पूरी की। क्रांति गौड़ ने लिचफील्ड को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। लिचफिल्ड ने 11 चौकों और 1 छक्के के बीच 62 गेंद पर 80 रन बनाए। वॉल का शानदार शतक लिचफील्ड के आउट होने के बाद वॉल ने काउंटर अटैक जारी रखा। वॉल ने बेथ मूनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। इस बीच वॉल ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 82 गेंद पर 101 रन की अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्के लगाए। भारत के लिए काशवी गौतम और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रांति को एक विकट मिला। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रणजी ट्रॉफी- जम्मू-कश्मीर को 477 रन की बढ़त मिली:कामरान इकबाल ने नाबाद 94 रन बनाए, कर्नाटक 293 रन पर ऑलआउट रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर 477 रन की बढ़त बना ली है। शुक्रवार को चौथे दिन जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में स्टंप्स तक 4 विकेट खोकर 186 रन बनाए। कामरान इकबाल 94 और साहिल लोटरा 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
इंपैक्ट फीचर:अंडरस्टैंडिंग स्पेशियलाइज्ड इनवेस्टमेंट फंड्स, ए न्यू वे टु इन्वेस्ट स्मार्टली

स्पेशियलाइज्ड इनवेस्टमेंट फंड्स (SIFs) इन्वेस्टर्स को इक्विटी, डेट और हाइब्रिड थीम्स में फोकस्ड स्ट्रेटजीस तक एक्सेस देते हैं। पारंपरिक म्यूचुअल फंड्स की तुलना में ये अधिक फ्लक्सिबिलिटी और कस्टमाइजेशन देते हैं। जिससे ये उन इन्वेस्टर्स के लिए सूटेबल हैं जो डिफरेंशिएटेड निवेश अवसरों की तलाश में हैं। SIFs को लेकर शायोना इन्वेस्टमेंट्स के अमोल शाह ने क्या कहा, जानने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…
Vivek Oberois Intense Look Sparks 1000 Crore Club Buzz

23 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ से बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का पहला लुक आज जारी किया गया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस दमदार पोस्टर को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का हुजूम देखने को मिला, जिसमें कई लोग फिल्म को 1000 करोड़ क्लब तक पहुंचते देखने की बात कह रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर विवेक के किरदार का पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह एक कटर सिंगर और स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रहे हैं। लॉन्ग कोट, धूम्रपान करते हुए सिगार और हाथ में तलवार लिए विवेक का यह अवतार काफी ग्रिट्टी और इंटेंस लगता है, जो कि दर्शकों में एक अलग ही उत्साह भर रहा है। इस पोस्टर में साथ में नई अभिनेत्री ऐश्वर्या देसाई का भी एंट्री-लेवल रुप दिखाया गया है। वह एक सस्पेंस फ्लेवर वाली सीन में नजर आ रही हैं, जिसे देखकर कई लोग फिल्म की कहानी में उनके किरदार की भूमिका के बारे में अनुमान लगाने लगे हैं। ‘स्पिरिट’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा हैं, जिनके पिछले प्रोजेक्ट ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। यही वजह है कि इस फिल्म से जुड़ी हर अपडेट को बड़ी बेसब्री से फैंस और क्रिटिक्स दोनों ही देख रहे हैं। इंडस्ट्री में यह मानना है कि इस फिल्म में प्रभास के साथ विवेक ओबेरॉय का विलेन जैसा किरदार दर्शकों के लिए एक नया एक्साइटमेंट लेकर आएगा। फिल्म से प्रभास और तृप्ति डिमरी का लुक पहले ही रिवील किया जा चुका है। फिल्म में प्रभास के अलावा तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म 5 मार्च 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि फिल्म को आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिससे इसका ग्लोबल मार्केट पर असर और भी ज्यादा होगा। सोशल मीडिया पर जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ने इसे विवेक का जबरदस्त कमबैक बताया है और सुर्खियों में यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
Owaisi Slams Modis Israel Love

विजयवाड़ा1 घंटे पहले कॉपी लिंक AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवेसी ने हैदराबाद में मस्जिद-ए-चौक पर एक सभा को संबोधित किया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी का इजराइल के लिए प्यार उनकी विचारधारा से जुड़ा है। हैदराबाद में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि मोदी को अपने भाषण में इजराइली आतंकवाद के बारे में भी बोलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि AIMIM ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हमेशा बोला है। दरअसल, मोदी 25 फरवरी को अपने 2 दिन के दौर पर इजराइल पहुंचे थे। पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को भी संबोधित किया। उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ दिया गया। मोदी नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। ओवैसी की ये टिप्पणी इसी दौरे को लेकर आई। ओवैसी ने और क्या कहा… गाजा में 73,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 36,000 छोटे बच्चे और करीब 15,000 महिलाएं थीं। क्या गाजा में मारे गए सभी लोग हमास के सदस्य थे? हजारों इमारतें गिरा दी गईं और इतना मलबा है कि उसे साफ करने में 10 साल लग सकते हैं। गाजा में जो हो रहा है, क्या उसे आतंकवाद नहीं कहा जाना चाहिए? शेख हसीना को वापस भेजने से बांग्लादेश के साथ मुद्दे सुलझाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी का इजरायल के प्रति झुकाव विचारधारा से जुड़ा है। 1975 में मुंबई में इजरायली कॉन्सुलेट जनसंघ नेताओं से मिला था। नाथूराम गोडसे के भाई गोपाल गोडसे ने 1973 में इजरायली कॉन्सुलेट से मुलाकात कर मुसलमानों के खिलाफ सामग्री प्रकाशित करने के लिए समर्थन मांगा था। ग्लोबल साउथ के देश मोदी के इजरायल के साथ रिश्तों को लेकर चिंतित हैं। अगर मोदी युद्ध का विरोध करते हैं, तो उन्हें अमेरिका द्वारा ईरान पर संभावित हमले की अटकलों के खिलाफ भी बोलना चाहिए था। जायोनिज्म और RSS की विचारधारा एक जैसी है और दोनों नफरत पर आधारित हैं। 1962 के चीन-भारत युद्ध के दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इजरायल से हथियार लिए थे। हिमंता बिस्व सरमा पर कहा- सरमा बिजली के फायदे के लिए देश को कमजोर करेंगे असम के चीफ मिनिस्टर हिमंता बिस्व सरमा पर मुस्लिम ऑटो ड्राइवरों के लिए कम किराए का सुझाव देने वाली टिप्पणी पर भी ओवेसी ने निशाना साधा। ओवैसी ने पूछा कि क्या सरमा बिजली के फायदे के लिए देश को कमजोर करेंगे। उन्होंने कहा कि देश को कमजोर करने के लिए पाकिस्तान, चीन को आने की जरूरत नहीं है। आप सोशल ताने-बाने को तोड़ रहे हैं। AIMIM प्रेसिडेंट ने तेलंगाना के वेमुलावाड़ा में एक दरगाह को गिराए जाने, उत्तराखंड के रुद्रपुर और UP के मेरठ में कथित हेट क्राइम, मध्य प्रदेश के जबलपुर में कुछ घरों पर हमलों की खबरों और गुजरात में शादी के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी करने वाले एक प्रस्तावित कानून की भी निंदा की। ओवैसी के पिछले 3 बड़े बयान… 15 फरवरी: वंदे मातरम वफादारी का टेस्ट ना बने, RSS-बीजेपी भारत को धार्मिक देश बनाना चाहते हैं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वंदे मातरम गाना और इसको सम्मान देना देश से वफादारी का टेस्ट ना माना जाए। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारत को एक धार्मिक देश बनाना चाहते हैं। न्यूज एजेंसी ANI को 15 फरवरी को दिए इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा कि संविधान ‘हम लोग’ से शुरू होता है, ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों से नहीं। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 25 धर्म की आजादी के बुनियादी अधिकार की गारंटी देता है। पूरी खबर पढ़ें… 7 फरवरी: हिमंता तुम 2 रुपए के भिखारी, कहो तो अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के मियां मुस्लिम वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- मुझे पता है कि तुम 2 रुपए के भिखारी हो। क्या मैं ये पैसे तुम्हारे अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं। दरअसल कुछ दिन पहले हिमंता ने मियां मुस्लिम पर एक बयान दिया था कि अगर वो (मियां मुस्लिम) रिक्शा के लिए 5 रुपए मांगे, तो 4 रुपए ही दो। इस तरह के छोटे-छोटे काम से परेशानी होने पर ही वो राज्य छोड़ेंगे। निजामाबाद रैली में AIMIM चीफ ने कहा कि संविधान सबको बराबर का हक देता है। पीएम हो या सीएम, किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। लेकिन हिमंता कहते हैं कि मियां मुस्लिमों के साथ ऐसा करेंगे। वोट देने बांग्लादेश चले जाएं। आप क्या करना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 10 जनवरी: भारत में हिजाब पहनने वाली बेटी प्रधानमंत्री बनेगी AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। जो पार्टियां आज देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रही हैं, उनकी दुकान अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। ओवैसी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में आयोजित जनसभा में ये बयान दिया। AIMIM प्रमुख ने कहा पाकिस्तान के संविधान में लिखा है कि सिर्फ एक ही धर्म का व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन बाबा साहब का संविधान कहता है कि कोई भी भारतीय नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मेयर बन सकता है। पूरी खबर पढ़ें… —————– ये खबर भी पढ़ें… इजराइल में भारतीय UPI चलेगा, मोदी-नेतन्याहू की बैठक में समझौता:मोदी बोले- जल्द फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करेंगे, इजराइल आना मेरे लिए गर्व की बात प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल दौरे के आखिरी दिन यरूशलम के होलोकॉस्ट मेमोरियल ‘याद वाशेम’ पहुंचे। यहां उन्होंने हिटलर के नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद इजराइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की। इस दौरान इसाक ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है, जो पूरी दुनिया का ध्यान खींच रही है। फिर पीएम मोदी और इजराइली पीएम नेतन्याहू ने द्विपक्षीय मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बताया गया है कि इजराइल में भी अब भारत का UPI पेमेंट सिस्टम चलेगा। PM मोदी ने कहा कि भारत जल्द इजराइल के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) करेगा। पूरी खबर पढ़ें… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
Gujarat Physiotherapist Jobs: 212 Vacancies Announced

1 घंटे पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी रेलवे में 190 पदों पर निकली भर्ती की। गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट के 212 पदों पर भर्ती। साथ ही झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख 9 मार्च 2026 तक बढ़ने की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए.… 1. रेलवे में 190 पदों पर निकली भर्ती कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले mhrdnats.gov.in पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या सिविल इंजीनियरिंग 30 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 20 इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 10 मैकेनिकल इंजीनियरिंग 20 डिप्लोमा (सिविल) 30 डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) 20 डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स) 10 डिप्लोमा (मैकेनिकल) 20 जनरल स्ट्रीम ग्रेजुएट 30 कुल पदों की संख्या 190 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री/ इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 25 साल उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2001 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। फीस : एससी, एसटी, फीमेल, माइनोरिटीज, ईडब्ल्यूएस : नि:शुल्क अन्य सभी : 100 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : शॉर्टलिस्टिंग डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्टाइपेंड : ग्रेजुएट अप्रेंटिस (टेक्निकल) : 9,000 रुपए प्रति माह डिप्लोमा अप्रेंटिस : 8,000 रुपए प्रति माह ग्रेजुएट अप्रेंटिस (सामान्य) : 9,000 रुपए प्रति माह जरूरी डॉक्यूमेंट्स : 10वीं और 12वीं की मार्कशीट डिग्री/डिप्लोमा के सभी सेमेस्टर के सर्टिफिकेट आधार कार्ड और पैन कार्ड। जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)। पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल सिग्नेचर NATS/NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com पर जाएं। Recruitment’ सेक्शन में Konkan Railway Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। होम पेज पर करियर ऑप्शन पर क्लिक करें। अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन करें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें। फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट के 212 पदों पर भर्ती गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने फिजियोथेरेपिस्ट के 212 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 तय की गई है। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या फिजियोथेरेपिस्ट (क्लास – 3) कमिश्नर ऑफ हेल्थ (रूरल) पब्लिक हेल्थ विंग 138 फिजियोथेरेपिस्ट (क्लास – 3) कमिश्नर ऑफ हेल्थ (अर्बन) मेडिकल सर्विस विंग 56 फिजियोथेरेपिस्ट/ ट्यूटर कम फिजियोथैरेपिस्ट (क्लास – 3) मेडिकल एजुकेशनल एंड रिसर्च विंग 18 कुल पदों की संख्या 212 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : भारत में केंद्रीय या राज्य अधिनियम द्वारा स्थापित/निगमित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएशन की डिग्री। कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए। गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं का नॉलेज होना चाहिए। यदि आवेदन के समय उम्मीदवार पहले से रजिस्टर्ड नहीं है, तो उसे भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट संघ के साथ रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 35 साल सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर फीस : सामान्य : 500 रुपए महिला उम्मीदवार, एसईबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक : 400 रुपए सैलरी : शुरुआती 5 साल तक : 49,600 रुपए प्रतिमाह 5 साल के बाद: 29,900 – 1,26,600 रुपए प्रतिमाह गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा। एग्जाम पैटर्न : ड्यूरेशन : 180 मिनट निगेटिव मार्किंग : 0.25 पार्ट्स सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मार्क्स पार्ट – ए 1. रीजनिंग एंड डाटा इंटरप्रिटेशन2. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 60 60 पार्ट -बी 1.कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया, करेंट अफेयर्स एंड लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन (इंग्लिश, गुजराती) 2. क्वेशन्स एंड इट्स एप्लिकेशन्स रिलेटेड टू एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 150 150 टोटल 210 210 ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं। “ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। यदि फीस लागू हो तो जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 3. झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 9 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 103 पद भरे जाएंगे। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी तय की गई थी। पहले प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 8 मार्च थी, बाद में 15 मार्च और अब इसे 12 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। प्रीलिम्स एग्जाम 12 अप्रैल को होगी। 13 अप्रैल को मॉडल आंसर की जारी हो सकती है। आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल से 22 अप्रैल तक होगी। वैकेंसी डिटेल्स : पद का नाम पदों की संख्या डिप्टी कलेक्टर 28 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस 42 डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 2 मैनेजमेंट ऑफिसर 4 असिस्टेंट डायरेक्टर 3 सुपरिटेंडेंट 2 असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2 असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, अर्बन डेवलपमेंट ऑफिसर 10 डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर/पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर 10 कुल पदों की संख्या 103 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : ग्रेजुएशन की डिग्री। उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए। शारीरिक योग्यता : पुरुष : न्यूनतम लंबाई : 162 -165 सेमी सीना : 79 से 81 सेमी कुछ पदों के लिए महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई : 152 – 155 सेमी एज लिमिट : जनरल : 40 वर्ष इस भर्ती के लिए अधिकतम एज लिमिट में 5 साल की छूट दी जाएगी। अधिकतम उम्र की गणना 1 अगस्त 2022 और न्यूनतम उम्र सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 से होगी। सिलेक्शन प्रोसेस : प्रीलिम्स एग्जाम मेन्स एग्जाम इंटरव्यू फीस : यूआर, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी : 100 रुपए झारखंड के एससी, एसटी : 50 रुपए सैलरी : 53,100 – 1,67,800 रुपए प्रतिमाह एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम : पेपर प्रश्नों की संख्या अंक ड्यूरेशन जनरल स्टडीज – 1 100 200 2 घंटे जनरल स्टडीज – 2 100 200 2 घंटे कुल 200 400 4 घंटे मेन्स एग्जाम
क्या पकाया जा रहा है? डिनर डिप्लोमेसी से कर्नाटक कांग्रेस में दरार गहरी, शिवकुमार के वफादार एक साथ आए | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:27 फरवरी, 2026, 19:58 IST राजनीतिक तापमान तब और बढ़ गया जब केपीसीसी के पूर्व मीडिया सचिव केपी भाग्यराज ने आलाकमान को पत्र लिखकर शिवकुमार के ‘बलिदान और योगदान’ पर विचार करने का आग्रह किया। मगदी विधायक एचसी बालकृष्ण के जन्मदिन के शुरुआती जश्न की आड़ में, प्रभावशाली मंत्रियों और विधायकों का एक महत्वपूर्ण समूह एक निजी होटल में इकट्ठा हुआ। (न्यूज़18) कर्नाटक कांग्रेस का आंतरिक परिदृश्य इस सप्ताह चरम पर पहुंच गया जब उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में वफादारों की एक हाई-प्रोफाइल सभा ने सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर गहरी दरार का संकेत दिया। मगदी विधायक एचसी बालकृष्ण के शुरुआती जन्मदिन समारोह की आड़ में, प्रभावशाली मंत्रियों और विधायकों का एक महत्वपूर्ण समूह एक निजी होटल में इकट्ठा हुआ, जिसे कई पर्यवेक्षक “रात्रिभोज राजनीति” का रणनीतिक प्रदर्शन कह रहे हैं। भोज में प्रमुख विधायकों शरत बाचेगौड़ा और सीपी योगेश्वर के साथ-साथ मंत्री डी सुधाकर और मनकला वैद्य जैसी प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, यह विशेष रूप से तब हुआ जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ गठबंधन करने वाला एक प्रतिद्वंद्वी गुट विदेश यात्रा पर गया, जो राज्य नेतृत्व की बढ़ती ध्रुवीकरण प्रकृति को उजागर करता है। केपीसीसी के पूर्व मीडिया सचिव और मैसूर के समर्पित पार्टी कार्यकर्ता केपी भाग्यराज द्वारा कांग्रेस आलाकमान को भेजे गए एक औपचारिक पत्र के खुलासे के बाद राजनीतिक तापमान और बढ़ गया। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से अपनी अपील में, भाग्यराज ने राष्ट्रीय नेतृत्व से पार्टी के लिए शिवकुमार के “बलिदान और योगदान” पर विचार करने और उन्हें कर्नाटक में शीर्ष पद पर पदोन्नत करने का आग्रह किया। पत्र में विशेष रूप से 2023 के चुनावों में 136 सीटों का निर्णायक जनादेश हासिल करने के लिए केपीसीसी अध्यक्ष के रूप में शिवकुमार के कार्यकाल को श्रेय दिया गया, भाग्यराज ने जोर देकर कहा, “आप इस सच्चाई को जानते हैं, आलाकमान इसे जानता है, और इस राज्य के लोग इसे जानते हैं।” पत्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में संभावित चुनावी असफलताओं की चेतावनी दी गई है और उम्मीद जताई गई है कि 2026 दशहरा समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री के रूप में शिवकुमार करेंगे। समन्वित पैरवी प्रयास की बढ़ती अटकलों और रिपोर्टों के जवाब में, शिवकुमार ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर अपनी स्थिति को बनाए रखते हुए स्थिति को कम करने का प्रयास किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए, शिवकुमार ने स्पष्ट रूप से अपने समर्थकों से उनकी ओर से पैरवी करने के लिए नई दिल्ली की यात्रा करने से परहेज करने की अपील की, उन्होंने कहा, “मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मेरे लिए पैरवी करने के लिए दिल्ली न जाएं। यदि आपके पास व्यक्तिगत अनुरोध हैं या कैबिनेट पदों के लिए इच्छुक हैं, तो आप दिल्ली जा सकते हैं। लेकिन मेरे लिए वकालत करने के लिए आपको दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है।” उन्होंने कहा कि हाल ही में 40 से अधिक विधायकों का जमावड़ा शक्ति का औपचारिक प्रदर्शन नहीं था, उन्होंने इस आयोजन को पार्टी के आधिकारिक कामकाज से असंबद्ध एक व्यक्तिगत सामाजिक जुड़ाव बताकर खारिज कर दिया और कहा कि “वे व्यक्तिगत कारणों से जो करते हैं उसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।” “डिनर पॉलिटिक्स” कथा के संबंध में शिवकुमार के खारिज करने वाले रुख के बावजूद, विधानसभा के समय ने राजनीतिक विश्लेषकों को आश्वस्त कर दिया है कि आंतरिक सत्ता संघर्ष अधिक मुखर चरण में प्रवेश कर रहा है। शिवकुमार ने पार्टी के विभिन्न सदस्यों की गतिविधियों, जिनमें विदेश यात्रा या रात्रिभोज के लिए बैठकें शामिल हैं, को निजी अवकाश बताया, जो पार्टी की एकता में दरार को प्रतिबिंबित नहीं करता है। हालाँकि, भाग्यराज जैसे वफादारों ने खुले तौर पर “भ्रम को समाप्त करने” के लिए आलाकमान से याचिका दायर की है और संगठित सभाएं अधिक होने लगी हैं, कर्नाटक में दोहरी-सत्ता संरचना को संबोधित करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व पर दबाव लगातार बढ़ रहा है क्योंकि सरकार अपने मध्यावधि निशान के करीब पहुंच रही है। पहले प्रकाशित: 27 फरवरी, 2026, 19:58 IST समाचार राजनीति क्या पकाया जा रहा है? शिवकुमार के वफादारों के एक साथ आने से कर्नाटक कांग्रेस में डिनर डिप्लोमेसी से दरार गहरा गई है अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)कर्नाटक कांग्रेस की आंतरिक दरार(टी)डीके शिवकुमार नेतृत्व(टी)कांग्रेस पार्टी सत्ता संघर्ष(टी)सिद्धारमैया गुट(टी)डिनर पॉलिटिक्स कर्नाटक(टी)केपी भाग्यराज पत्र(टी)कर्नाटक राजनीतिक संकट(टी)कांग्रेस आलाकमान कर्नाटक









