Thursday, 28 May 2026 | 04:04 AM

Trending :

EXCLUSIVE

स्‍कूल में अपना सरनेम छिपाती थीं अनन्‍या बिड़ला:बिजनेस-म्‍यूजिक स्विच करने को कपड़े बदलती हैं, स्‍टाफ के लिए मेंटल हेल्‍थ लीव; जानें प्रोफाइल

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच से ही अनन्या बिड़ला ट्रेंड कर रही हैं। क्रिकेट फैंस ऑनलाइन उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलॉर की ‘लकी चार्म’ कह रहे हैं तो कभी उन्हें ‘नेशनल क्रश’ बता रहे हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप के लगभग 16 हजार 6 सौ करोड़ रुपए की सबसे महंगी डील में RCB फ्रेंचाइजी खरीदने के बाद से ही वो चर्चा में थीं। इस दौरान वो अपनी टीम RCB को सपोर्ट करने भी आईं। इसके बाद से ही वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। इंस्टाग्राम पर मीम और फैन पेज बनने लगे। इसी बीच इंस्टा पर अनन्या के फॉलोअर्स में 485 हजार से सीधे 2.9 मिलियन (खबर लिखने तक) का बड़ा जंप आया। अनन्यश्री उर्फ अनन्या बिड़ला बिलियनेयर इंडस्ट्रलिस्ट कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। बिड़ला ग्रुप से जुड़ी विरासत मिलने के बावजूद अनन्या ने अपनी राह खुद बनाई है, चाहे वो बिजनेस हो या फिर म्यूजिक इंडस्ट्री। अनन्या आंत्रप्रेन्योर हैं, सिंगर-लिरिसिस्ट हैं और आदित्य बिड़ला ग्रुप की लीडर होने के साथ ही मेंटल हेल्थ एडवोकेट भी हैं।
स्‍कूल में अपना सरनेम नहीं लिखती थीं अनन्‍या बिड़ला परिवार में जन्‍मीं अनन्या की जिन्दगी घर में जितनी आसान थी, स्कूल में उतनी ही मुश्किल। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बिड़ला सरनेम के साथ उन्हें एक बड़ी लेकिन भारी पहचान मिली। ऐसे में वो स्कूल में अपना सरनेम छुपाने लगीं, ताकि किसी को पता न चले कि वो बिड़ला की बेटी हैं। लोग उन्हें अमीर परिवार की लड़की समझकर अलग तरह से ट्रीट न करें। उन्होंने बताया कि एग्जाम पेपर पर बिड़ला सरनेम नहीं लिखती थीं। अपने दोस्तों के सरनेम में से कभी शाह तो कभी मर्चेंट लिखती थीं। उन्हें हमेशा अपने आसपास वालों के जजमेंट का डर सताता था। लेकिन ये तरीका भी काम नहीं आया। आखिर में उन्हें स्कूल से ड्रॉपआउट लेना पड़ा।
10,000 से कंपनी शुरु की, अब 60 हजार करोड़ की अनन्या बताती हैं कि एक दिन स्कूल से घर लौटते वक्‍त उन्‍हें माइक्रो-फाइनेंस स्टार्टअप कंपनी का आइडिया आया। 2012 में 17 साल की उम्र में 10 हजार से ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ कंपनी की शुरुआत की, जो अब 60 हजार करोड़ की है। इस स्टार्टअप के लिए उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक से लोन लिया था। अब ये देश की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रो फाइनेंस कंपनी है, जिसे अनन्या ने गांवों और कस्बों की विमेन आंत्रप्रेन्योर्स को आत्मनिर्भर बनाने के आइडिया के साथ शुरू किया था।
ऑक्सफोर्ड से ड्रॉपआउट लिया, इंटरनेशनल पॉप आर्टिस्ट बनीं अनन्या 8 साल की थी जब उन्होंने पहली बार संतूर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाया था। 11 साल की उम्र में लेडी गागा के एक कॉन्सर्ट में म्यूजिक को लेकर प्यार जगा, तभी तय किया कि म्यूजिशियन बनना है।13 साल की उम्र से कविताएं लिखने और गाने लगी थीं। उन्हें शुरू से ही म्यूजिक से प्यार रहा। म्यूजिक के लिए उनका ये प्यार ऑक्सफॉर्ड जाकर परवान चढ़ा। 2014 में अनन्या लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पढ़ने गईं। वहां खाली समय में यूट्यूब से गिटार बजाना सीखा। वो यूनिवर्सिटी की गैदरिंग्स और ओपन माइक्स में गाने लगीं। खाली समय में पब्स और क्लब्स में जाकर परफॉर्म करने लगीं। वो एक इंटरव्यू में कहती हैं कि लोगों का रिस्पॉन्स देखकर लगा कि उन्‍हें बस यही करना है। ऐसे दो साल बीते गए। 2016 में उन्होंने अपने माता-पिता से बात की और ऑक्सफोर्ड से ड्रॉपआउट लिया। बतौर सिंगर और लिरिसिस्ट यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप जॉइन किया। इसी साल ‘Livin’ the Life’ म्यूजिक वीडियो के साथ 20 साल की उम्र में म्यूजिक इंटस्ट्री में डेब्यू किया।
बड़े इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के साथ परफॉर्म किया अनन्या ने यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ कई हिट गाने दिए। उनके गाने ‘मेंट टू बी’ और ‘सरकस गोइंग’ को प्लैटिनम तो ‘बैटल गोइंग’ को डबल प्लैटिनम अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही वो इंग्लिश गाने के लिए प्लैटिनम पाने वाली पहली इंडियन बन गईं। 2019 तक अनन्या ने यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ काम किया। इस दौरान कई इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के साथ काम किया। वो पहली इंडियन आर्टिस्ट बनीं जिसके गाने को पीएम:एएम रिकॉर्डिंग्स (PM:AM Recordings) ने वर्ल्डवाइड रिलीज किया। अनन्या ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल, अक्टूबरफेस्ट और सनबर्न एरिना जैसे बड़े म्यूजिक इवेंट्स में परफॉर्म कर चुकी हैं। 2018 और 2019 में अक्टूबरफेस्ट में बतौर स्पेशल गेस्ट शॉन किंग्स्टन के साथ परफॉर्म किया। इसके साथ ही सितंबर 2019 में विज खलीफा के इंडिया टूर इवेंट सनबर्न एरिना में ओपन किया। नवंबर 2022 में DJ Snake के सनबर्न एरिना इंडिया टूर में उनके साथ परफॉर्म किया। 2021 में टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए अनन्या और ए.आर. रहमान ने टीम इंडिया के लिए ऑफिशियल चियर सॉन्ग ‘हिंदुस्तानी वे’ रिलीज किया। ‘मेरा दिल-दिमाग बिजनेस में है लेकिन आत्मा म्यूजिक में’ अनन्या कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि वो पूरे बिड़ला खानदान में पहली और इकलौती लड़की है जिसने बिजनेस वर्ल्ड में कदम रखा। ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ स्टार्टअप से अपने बिजनेस करियर की शुरुआत की और फिर ‘इकाई एसाई’ स्टार्टअप और ‘अनन्या बिड़ला फाउंडेशन’ शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने बिड़ला के कई वेन्चर्स संभाले। हालांकि, म्यूजिक हमेशा अपनी ओर खींचता रहा। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने बिजनेस किया, लेकिन म्यूजिक मेरे लिए ऐसा स्पेस है जहां मैं फिट होती हूं। यही वो है जिसने मेरे अकेलेपन को दूर किया और मुझे कुछ ऐसा दिया जिसे मैं अपना कह सकूं।’ अनन्या अक्सर अपने खास लोगों और अपने एक्सपीरिएंसेस के बारे में गाने लिखती हैं। वो मानती हैं कि वो चाहकर भी हैप्पी सॉन्ग्स नहीं लिख सकतीं।
स्‍टूडियो आकर सबसे पहले कपड़े बदलती हैं अनन्या ने बिजनेसवुमन होने के साथ-साथ 8 साल तक अपना म्यूजिक करियर भी संभाला है। वो हर सुबह उठकर रियाज करतीं और दिन में ऑफिस संभालती हैं। ऑफिस के बाद रात लगभग दो बजे तक स्टूडियो में गाने कंपोज करते बितातीं। अनन्या आमतौर पर गाने गिटार पर कंपोज करती हैं। वो बताती हैं कि जब वो ऑफिस में होती हैं तो सूट में बिजनेसवुमन के रोल में होती हैं और दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल कर रही होती हैं। वहीं, जब गाना लिखना या कंपोज करना होता है तो स्टूडियो जाते हूडी और पजामा पहन लेती हैं। ऐसे वो अपने मूड और दिमाग को ट्रांजिशन के लिए तैयार करती हैं। हालांकि, म्यूजिक के प्रति इतना लगाव होने के बावजूद अनन्या ने साल 2025 में म्यूजिक से ब्रेक लिया है। ‘24’ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वो म्यूजिक से अपने प्यार की बजाय नंबर्स और लोगों की एप्रीसिएशन के लिए गाने बनाने लगीं। उसी टाइम लवएटसेट्रा, कॉन्ट्राबैंड, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, ग्लोबल ट्रेडिंग और फैशन के लॉन्च में भी व्यस्त थीं। आखिरकार उन्होंने म्यूजिक से ब्रेक का फैसला किया। वो 2025 में ब्रेक लेने तक 25+ गाने दे चुकी हैं।
अपने स्टाफ को मेंटल हेल्थ लीव देती हैं अनन्या अनन्या मेंटल हेल्थ को लेकर काफी वोकल हैं। 2020 में मेंटल हेल्थ एडवोकेसी के लिए उन्होंने अनन्या बिड़ला फाउंडेशन बनाया। अनन्या मेंटल स्ट्रेस को लेकर काफी परेशान हुईं। एंजायटी अटैक्स आते थे। लेकिन धीरे-धीरे अपने मेंटल स्ट्रेस को सुपरपावर में बदला। जब मेंटली परेशान होती हैं तो हनुमान चालीसा पढ़ती हैं और चलती हैं। उनका मानना है कि लो फील करने पर मूवमेंट जरूरी है। इससे पूरा सोचने का तरीका बदल जाता है। अनन्या अपने स्टाफ को बाकी लीव्स के साथ मेंटल हेल्थ लीव भी देती हैं। जरूरत हो तो खुद भी लिखती हैं- ‘guys, having a bad mental health day, gonna take off.’ स्टोरी – सोनाली राय —————– ये खबरें भी पढ़ें… कवियित्री से कहानीकार बनीं ममता कालिया को साहित्‍य अकादमी मिला:लेखक का गुरूर तोड़ने को गद्य लिखा, 11 महीने बाद उसी से शादी की; जानें प्रोफाइल 31 मार्च को ममता कालिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। ये सम्मान 2021 में प्रकाशित उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए मिला है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सत्तू की कुल्फी रेसिपी

May 14, 2026/
4:58 pm

14 मई 2026 को 16:58 IST पर अद्यतन किया गया सत्तू की कुल्फी रेसिपी: गर्मियों में कुल्फी खाना किसे पसंद...

अधूरे रेलवे ओवरब्रिज और सर्विस रोड की मांग पर चक्काजाम:टिमरनी में सीएम दौरे से पहले वार्डवासियों का विरोध, परेशान लोग सड़क पर उतरे

March 17, 2026/
7:49 pm

हरदा जिले की टिमरनी तहसील मुख्यालय में मंगलवार शाम को वार्ड नंबर 3 के निवासियों ने कुशवाहा कॉलोनी के पास...

जेल से रिहा होकर राजपाल यादव बोले:मामला करोड़ों रुपए का नहीं, ईगो और जलन का था, मुश्किल दौर में भी अपनी लड़ाई जारी रखी

March 6, 2026/
5:30 am

पैसों के विवाद में जेल जाने के बाद अभिनेता राजपाल यादव पहली बार खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि...

राहुल तीन टीमों से 1000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज:IPL में 500 चौके पूरे; ग्रीन के छक्के से बॉल गुमी; टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

May 9, 2026/
4:58 am

IPL में शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया। केएल राहुल ने तीन अलग-अलग टीमों...

ग्रीष्मकालीन सब्जी भंडारण युक्तियाँ

April 29, 2026/
12:11 pm

29 अप्रैल 2026 को 12:11 IST पर अपडेट किया गया ग्रीष्मकालीन सब्जी भंडारण युक्तियाँ: चिलचिलाती गर्मी में भी आपकी अवधारणा...

मन को शांत रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, बस कुछ मिनटों का ये फॉर्मूला बदल देगा आपकी जिंदगी

April 5, 2026/
11:10 am

तनाव राहत युक्तियाँ: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस और मेंटल पार्ट एक कॉमन चैलेंज बन गया है। ऑफिस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

स्‍कूल में अपना सरनेम छिपाती थीं अनन्‍या बिड़ला:बिजनेस-म्‍यूजिक स्विच करने को कपड़े बदलती हैं, स्‍टाफ के लिए मेंटल हेल्‍थ लीव; जानें प्रोफाइल

स्‍कूल में अपना सरनेम छिपाती थीं अनन्‍या बिड़ला:बिजनेस-म्‍यूजिक स्विच करने को कपड़े बदलती हैं, स्‍टाफ के लिए मेंटल हेल्‍थ लीव; जानें प्रोफाइल

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच से ही अनन्या बिड़ला ट्रेंड कर रही हैं। क्रिकेट फैंस ऑनलाइन उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलॉर की ‘लकी चार्म’ कह रहे हैं तो कभी उन्हें ‘नेशनल क्रश’ बता रहे हैं। आदित्य बिड़ला ग्रुप के लगभग 16 हजार 6 सौ करोड़ रुपए की सबसे महंगी डील में RCB फ्रेंचाइजी खरीदने के बाद से ही वो चर्चा में थीं। इस दौरान वो अपनी टीम RCB को सपोर्ट करने भी आईं। इसके बाद से ही वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। इंस्टाग्राम पर मीम और फैन पेज बनने लगे। इसी बीच इंस्टा पर अनन्या के फॉलोअर्स में 485 हजार से सीधे 2.9 मिलियन (खबर लिखने तक) का बड़ा जंप आया। अनन्यश्री उर्फ अनन्या बिड़ला बिलियनेयर इंडस्ट्रलिस्ट कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। बिड़ला ग्रुप से जुड़ी विरासत मिलने के बावजूद अनन्या ने अपनी राह खुद बनाई है, चाहे वो बिजनेस हो या फिर म्यूजिक इंडस्ट्री। अनन्या आंत्रप्रेन्योर हैं, सिंगर-लिरिसिस्ट हैं और आदित्य बिड़ला ग्रुप की लीडर होने के साथ ही मेंटल हेल्थ एडवोकेट भी हैं।
स्‍कूल में अपना सरनेम नहीं लिखती थीं अनन्‍या बिड़ला परिवार में जन्‍मीं अनन्या की जिन्दगी घर में जितनी आसान थी, स्कूल में उतनी ही मुश्किल। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बिड़ला सरनेम के साथ उन्हें एक बड़ी लेकिन भारी पहचान मिली। ऐसे में वो स्कूल में अपना सरनेम छुपाने लगीं, ताकि किसी को पता न चले कि वो बिड़ला की बेटी हैं। लोग उन्हें अमीर परिवार की लड़की समझकर अलग तरह से ट्रीट न करें। उन्होंने बताया कि एग्जाम पेपर पर बिड़ला सरनेम नहीं लिखती थीं। अपने दोस्तों के सरनेम में से कभी शाह तो कभी मर्चेंट लिखती थीं। उन्हें हमेशा अपने आसपास वालों के जजमेंट का डर सताता था। लेकिन ये तरीका भी काम नहीं आया। आखिर में उन्हें स्कूल से ड्रॉपआउट लेना पड़ा।
10,000 से कंपनी शुरु की, अब 60 हजार करोड़ की अनन्या बताती हैं कि एक दिन स्कूल से घर लौटते वक्‍त उन्‍हें माइक्रो-फाइनेंस स्टार्टअप कंपनी का आइडिया आया। 2012 में 17 साल की उम्र में 10 हजार से ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ कंपनी की शुरुआत की, जो अब 60 हजार करोड़ की है। इस स्टार्टअप के लिए उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक से लोन लिया था। अब ये देश की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रो फाइनेंस कंपनी है, जिसे अनन्या ने गांवों और कस्बों की विमेन आंत्रप्रेन्योर्स को आत्मनिर्भर बनाने के आइडिया के साथ शुरू किया था।
ऑक्सफोर्ड से ड्रॉपआउट लिया, इंटरनेशनल पॉप आर्टिस्ट बनीं अनन्या 8 साल की थी जब उन्होंने पहली बार संतूर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाया था। 11 साल की उम्र में लेडी गागा के एक कॉन्सर्ट में म्यूजिक को लेकर प्यार जगा, तभी तय किया कि म्यूजिशियन बनना है।13 साल की उम्र से कविताएं लिखने और गाने लगी थीं। उन्हें शुरू से ही म्यूजिक से प्यार रहा। म्यूजिक के लिए उनका ये प्यार ऑक्सफॉर्ड जाकर परवान चढ़ा। 2014 में अनन्या लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पढ़ने गईं। वहां खाली समय में यूट्यूब से गिटार बजाना सीखा। वो यूनिवर्सिटी की गैदरिंग्स और ओपन माइक्स में गाने लगीं। खाली समय में पब्स और क्लब्स में जाकर परफॉर्म करने लगीं। वो एक इंटरव्यू में कहती हैं कि लोगों का रिस्पॉन्स देखकर लगा कि उन्‍हें बस यही करना है। ऐसे दो साल बीते गए। 2016 में उन्होंने अपने माता-पिता से बात की और ऑक्सफोर्ड से ड्रॉपआउट लिया। बतौर सिंगर और लिरिसिस्ट यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप जॉइन किया। इसी साल ‘Livin’ the Life’ म्यूजिक वीडियो के साथ 20 साल की उम्र में म्यूजिक इंटस्ट्री में डेब्यू किया।
बड़े इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के साथ परफॉर्म किया अनन्या ने यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ कई हिट गाने दिए। उनके गाने ‘मेंट टू बी’ और ‘सरकस गोइंग’ को प्लैटिनम तो ‘बैटल गोइंग’ को डबल प्लैटिनम अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही वो इंग्लिश गाने के लिए प्लैटिनम पाने वाली पहली इंडियन बन गईं। 2019 तक अनन्या ने यूनिवर्सल म्यूजिक के साथ काम किया। इस दौरान कई इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के साथ काम किया। वो पहली इंडियन आर्टिस्ट बनीं जिसके गाने को पीएम:एएम रिकॉर्डिंग्स (PM:AM Recordings) ने वर्ल्डवाइड रिलीज किया। अनन्या ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल, अक्टूबरफेस्ट और सनबर्न एरिना जैसे बड़े म्यूजिक इवेंट्स में परफॉर्म कर चुकी हैं। 2018 और 2019 में अक्टूबरफेस्ट में बतौर स्पेशल गेस्ट शॉन किंग्स्टन के साथ परफॉर्म किया। इसके साथ ही सितंबर 2019 में विज खलीफा के इंडिया टूर इवेंट सनबर्न एरिना में ओपन किया। नवंबर 2022 में DJ Snake के सनबर्न एरिना इंडिया टूर में उनके साथ परफॉर्म किया। 2021 में टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए अनन्या और ए.आर. रहमान ने टीम इंडिया के लिए ऑफिशियल चियर सॉन्ग ‘हिंदुस्तानी वे’ रिलीज किया। ‘मेरा दिल-दिमाग बिजनेस में है लेकिन आत्मा म्यूजिक में’ अनन्या कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि वो पूरे बिड़ला खानदान में पहली और इकलौती लड़की है जिसने बिजनेस वर्ल्ड में कदम रखा। ‘स्वतंत्र माइक्रोफिन’ स्टार्टअप से अपने बिजनेस करियर की शुरुआत की और फिर ‘इकाई एसाई’ स्टार्टअप और ‘अनन्या बिड़ला फाउंडेशन’ शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने बिड़ला के कई वेन्चर्स संभाले। हालांकि, म्यूजिक हमेशा अपनी ओर खींचता रहा। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने बिजनेस किया, लेकिन म्यूजिक मेरे लिए ऐसा स्पेस है जहां मैं फिट होती हूं। यही वो है जिसने मेरे अकेलेपन को दूर किया और मुझे कुछ ऐसा दिया जिसे मैं अपना कह सकूं।’ अनन्या अक्सर अपने खास लोगों और अपने एक्सपीरिएंसेस के बारे में गाने लिखती हैं। वो मानती हैं कि वो चाहकर भी हैप्पी सॉन्ग्स नहीं लिख सकतीं।
स्‍टूडियो आकर सबसे पहले कपड़े बदलती हैं अनन्या ने बिजनेसवुमन होने के साथ-साथ 8 साल तक अपना म्यूजिक करियर भी संभाला है। वो हर सुबह उठकर रियाज करतीं और दिन में ऑफिस संभालती हैं। ऑफिस के बाद रात लगभग दो बजे तक स्टूडियो में गाने कंपोज करते बितातीं। अनन्या आमतौर पर गाने गिटार पर कंपोज करती हैं। वो बताती हैं कि जब वो ऑफिस में होती हैं तो सूट में बिजनेसवुमन के रोल में होती हैं और दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल कर रही होती हैं। वहीं, जब गाना लिखना या कंपोज करना होता है तो स्टूडियो जाते हूडी और पजामा पहन लेती हैं। ऐसे वो अपने मूड और दिमाग को ट्रांजिशन के लिए तैयार करती हैं। हालांकि, म्यूजिक के प्रति इतना लगाव होने के बावजूद अनन्या ने साल 2025 में म्यूजिक से ब्रेक लिया है। ‘24’ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वो म्यूजिक से अपने प्यार की बजाय नंबर्स और लोगों की एप्रीसिएशन के लिए गाने बनाने लगीं। उसी टाइम लवएटसेट्रा, कॉन्ट्राबैंड, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, ग्लोबल ट्रेडिंग और फैशन के लॉन्च में भी व्यस्त थीं। आखिरकार उन्होंने म्यूजिक से ब्रेक का फैसला किया। वो 2025 में ब्रेक लेने तक 25+ गाने दे चुकी हैं।
अपने स्टाफ को मेंटल हेल्थ लीव देती हैं अनन्या अनन्या मेंटल हेल्थ को लेकर काफी वोकल हैं। 2020 में मेंटल हेल्थ एडवोकेसी के लिए उन्होंने अनन्या बिड़ला फाउंडेशन बनाया। अनन्या मेंटल स्ट्रेस को लेकर काफी परेशान हुईं। एंजायटी अटैक्स आते थे। लेकिन धीरे-धीरे अपने मेंटल स्ट्रेस को सुपरपावर में बदला। जब मेंटली परेशान होती हैं तो हनुमान चालीसा पढ़ती हैं और चलती हैं। उनका मानना है कि लो फील करने पर मूवमेंट जरूरी है। इससे पूरा सोचने का तरीका बदल जाता है। अनन्या अपने स्टाफ को बाकी लीव्स के साथ मेंटल हेल्थ लीव भी देती हैं। जरूरत हो तो खुद भी लिखती हैं- ‘guys, having a bad mental health day, gonna take off.’ स्टोरी – सोनाली राय —————– ये खबरें भी पढ़ें… कवियित्री से कहानीकार बनीं ममता कालिया को साहित्‍य अकादमी मिला:लेखक का गुरूर तोड़ने को गद्य लिखा, 11 महीने बाद उसी से शादी की; जानें प्रोफाइल 31 मार्च को ममता कालिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। ये सम्मान 2021 में प्रकाशित उनके संस्मरण ‘जीते जी इलाहाबाद’ के लिए मिला है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket