शराब नीति घोटाला केस,CBI मामले में अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया बरी:दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा- पूरे मामले में पर्याप्त सबूत नहीं

शराब घोटाला केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को AAP नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को CBI केस में सभी आरोपों से बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा- बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता है। अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला केस में जमानत पर थे। वे 13 जुलाई, 2024 को जेल से बाहर आए थे। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इसी मामले से जुड़े CBI केस में जमानत दी थी। शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के खिलाफ ED और CBI दोनों जांच एजेंसियों ने केस दर्ज किया था। ED ने उन्हें 21 मार्च, 2024 को अरेस्ट किया था। इसके बाद 26 जून को CBI ने जेल से ही उन्हें हिरासत में ले लिया था। ED मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को जमानत मिली थी। CAG की रिपोर्ट में दावा- शराब नीति में गड़बड़ियां थीं पिछले साल दिल्ली शराब नीति को लेकर CAG (कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया) की रिपोर्ट लीक हुई थी। इसमें सरकार को 2026 करोड़ रुपए का रेवेन्यू लॉस होने की बात कही गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि शराब नीति में काफी गड़बड़ियां थीं, जिनमें लाइसेंस देने में खामी भी शामिल है। इसके साथ ही AAP लीडर्स को कथित तौर पर घूस के जरिए फायदा पहुंचाया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि डिप्टी चीफ मिनिस्टर जिस ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की अगुआई कर रहे थे, उसने एक्सपर्ट पैनल के सुझावों को खारिज कर दिया था। कैबिनेट ने नीति को मंजूरी दे दी थी और कई अहम फैसलों पर तब के उपराज्यपाल की मंजूरी भी नहीं ली गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतों के बावजूद सभी को नीलामी की बोली लगाने की मंजूरी दे दी गई थी। जिन्हें घाटा हुआ था, उन्हें भी लाइसेंस दे दिए गए या रीन्यू कर दिए गए थे।
स्वाद के साथ सेहत का खजाना है अमरूद, कई बीमारियों में लाभकारी, पाचन से लेकर ब्लड शुगर तक में लाभकारी

X स्वाद के साथ सेहत का खजाना है अमरूद, पाचन से लेकर ब्लड शुगर तक में लाभकारी Benefits of Guava: प्राकृतिक फलों में अमरूद को आयुर्वेद में बेहद गुणकारी माना गया है. यह सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर प्राकृतिक दवा भी है. आयुर्वेद के अनुसार इसके फल और पत्तों का नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज, गैस, डायरिया जैसी समस्याओं में लाभ देता है. यह ब्लड शुगर नियंत्रित करने, वजन संतुलित रखने, एनीमिया और त्वचा संबंधी परेशानियों में भी सहायक माना जाता है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा के अनुसार शुगर मरीज सुबह-शाम इसकी चार पत्तियां चबा सकते है. हालांकि किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूरी है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं.
Cloudy Skies, Strong Winds; Temp to Rise

रायसेन में आठ दिन बाद शुक्रवार सुबह अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इससे पहले गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज क . दिन में तेज धूप का असर, रात में चलने लगे पंखे मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। वर्तमान में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है और तेज धूप का प्रभाव भी स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। मौसम में इस परिवर्तन के साथ ही गर्मी की शुरुआत हो गई है, जिसके चलते रात के समय भी लोग अब पंखों का उपयोग करने लगे हैं। गेहूं को पानी की दरकार, चने-मसूर की कटाई में जुटे किसान मौसम के इस बदलाव का सीधा असर खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। कृषि क्षेत्र में, गेहूं की फसल को अभी भी पानी की आवश्यकता है। वहीं दूसरी ओर, चने और मसूर की फसलें पूरी तरह से पककर तैयार हो गई हैं। मौसम को देखते हुए किसान इन दिनों खेतों में चने और मसूर की कटाई के काम में तेजी से लगे हुए हैं।
विजय-रश्मिका को सेलेब्स ने दी शादी की बधाई:करण जौहर बोले- आने वाले साल खुशियों से भरे हों; कृति सेनन-अनुपम खेर ने भी दी शुभकामनाएं

उदयपुर में गुरुवार को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कई बॉलीवुड और साउथ सितारों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की फोटो शेयर कर शुभकामनाएं दीं। कृति सेनन ने भी तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि फोटो में प्यार और खुशी साफ नजर आ रही है। उन्होंने दोनों के लिए खूबसूरत यादों और साथ भरी जिंदगी की कामना की। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “करण जौहर ने लिखा, “आप दोनों को बधाई। आने वाले साल खुशियों और प्यार से भरे हों।” साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश नेलिखा, “आप दोनों को शादी की बधाई। जिंदगी भर प्यार और खुशियां मिलें।” कृति ने रश्मिका के लिए लिखा कि उनकी मुस्कान और आंखों के आंसू ने उन्हें भावुक कर दिया। कृति और रश्मिका जल्द फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में साथ नजर आएंगी। अनुपम खेर ने रश्मिका की पोस्ट में कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो! प्यार और प्रार्थना हमेशा।” कल्याणी ने शादी को दोस्ती पर आधारित बताया एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पर खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की तस्वीर लगाते हुए लिखा कि आज उन्होंने एक दयालु लड़की को अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते देखा। उन्होंने बताया कि जब रश्मिका उनकी ओर बढ़ रही थीं और विजय पीछे मुड़कर इंतजार कर रहे थे, तब हर कदम में भावनाएं साफ नजर आ रही थीं। कल्याणी ने लिखा कि उनकी धीमी सांसें और आंखों में आए आंसू सब कुछ बयां कर रहे थे। उन्होंने इस रिश्ते को प्यार, सम्मान और गहरी दोस्ती पर बना बताया। आखिर में उन्होंने दोनों को शादी की बधाई देते हुए लिखा कि यह उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत शुरुआत हो। श्रीलीला ने स्टोरी पर फोटो शेयर कर दोनों को शादी की बधाई दी। पुलकित सम्राट ने तस्वीर शेयर कर लिखा, “आप दोनों खूबसूरत लोगों को शादी की बधाई।” एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी शादी की तस्वीर शेयर कर बधाई दी। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लिखा, “दो खूबसूरत आत्माएं, हमेशा के लिए एक कहानी।” एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने दुआ दी कि दोनों के दिल हमेशा जुड़े रहें और उनका घर शांति और खुशी से भरा रहे। रश्मिका ने पति विजय के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा शादी के बाद रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। रश्मिका ने लिखा कि मेरे प्रिय लोगों, आपको अपने पति से मिलवाती हूं। रश्मिका ने फोटो के साथ विजय के लिए एक मैसेज लिखा, वो आदमी जिसने मुझे, सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है, वो आदमी जिसने मुझे, दिखाया कि शांति में रहना कैसा होता है,वो आदमी जिसने मुझे, हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैं सोच भी नहीं सकती।वो आदमी जिसने, मुझे कभी ऐसे नाचने से नहीं रोका जैसे कोई देख नहीं रहा हो..वो आदमी जिसने मुझे, दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज है और यकीन मानिए मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूं!मैं वो औरत बन गई हूं, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने उसे वो बनाया जो वो आज है।मैं सच में धन्य हूं।विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी भावनाओं को बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं। मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है।लेकिन तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशी, दुख, आनंद, जिंदगी – सब कुछ अब बहुत ज्यादा समझ में आने लगा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे पास तुम होमैं बहुत उत्साहित हूं, आपकी पत्नी कहलाने के लिए। अब पूरी पार्टी का समय हैचलो साथ में सबसे अच्छी जिंदगी बिताते हैं।आई लव यू वहीं विजय देवरकोंडा ने लिखा, उसे इस तरह मिस किया कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना ज्यादा हेल्दी लगता। अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज्यादा मजेदार और कम सजा वाला होता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी- बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं। देखिए शादी की 11 फोटोज… विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शादी की। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस वजह से सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें) शादी के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे, 26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच गए थे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हुए थे। (पढ़िए पूरी खबर)
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Wishes; Karan Johar Kriti Sanon

53 मिनट पहले कॉपी लिंक उदयपुर में गुरुवार को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कई बॉलीवुड और साउथ सितारों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की फोटो शेयर कर शुभकामनाएं दीं। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आप दोनों को बधाई। आने वाले साल खुशियों और प्यार से भरे हों।” साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने लिखा, “आप दोनों को शादी की बधाई। जिंदगी भर प्यार और खुशियां मिलें।” कृति सेनन ने भी तस्वीर पोस्ट कर लिखा कि फोटो में प्यार और खुशी साफ नजर आ रही है। उन्होंने दोनों के लिए खूबसूरत यादों और साथ भरी जिंदगी की कामना की। कृति ने रश्मिका के लिए लिखा कि उनकी मुस्कान और आंखों के आंसू ने उन्हें भावुक कर दिया। बता दें कि कृति और रश्मिका जल्द फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में साथ नजर आएंगी। अनुपम खेर ने रश्मिका की पोस्ट में कमेंट करते हुए लिखा, “बधाई हो! प्यार और प्रार्थना हमेशा।” कल्याणी ने शादी को दोस्ती पर आधारित बताया एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने रश्मिका और विजय की शादी पर खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की तस्वीर लगाते हुए लिखा कि आज उन्होंने एक दयालु लड़की को अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते देखा। उन्होंने बताया कि जब रश्मिका उनकी ओर बढ़ रही थीं और विजय पीछे मुड़कर इंतजार कर रहे थे, तब हर कदम में भावनाएं साफ नजर आ रही थीं। कल्याणी ने लिखा कि उनकी धीमी सांसें और आंखों में आए आंसू सब कुछ बयां कर रहे थे। उन्होंने इस रिश्ते को प्यार, सम्मान और गहरी दोस्ती पर बना बताया। आखिर में उन्होंने दोनों को शादी की बधाई देते हुए लिखा कि यह उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत शुरुआत हो। श्रीलीला ने स्टोरी पर फोटो शेयर कर दोनों को शादी की बधाई दी। पुलकित सम्राट ने तस्वीर शेयर कर लिखा, “आप दोनों खूबसूरत लोगों को शादी की बधाई।” एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने भी शादी की तस्वीर शेयर कर बधाई दी। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लिखा, “दो खूबसूरत आत्माएं, हमेशा के लिए एक कहानी।” एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने दुआ दी कि दोनों के दिल हमेशा जुड़े रहें और उनका घर शांति और खुशी से भरा रहे। रश्मिका ने पति विजय के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा शादी के बाद रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। रश्मिका ने विजय के लिए स्पेशल पोस्ट करते हुए लिखा, मेरे प्रिय लोगों, आपको अपने पति से मिलवाती हूं। वो आदमी जिसने मुझे, सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है, वो आदमी जिसने मुझे, दिखाया कि शांति में रहना कैसा होता है,वो आदमी जिसने मुझे, हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैं सोच भी नहीं सकती।वो आदमी जिसने, मुझे कभी ऐसे नाचने से नहीं रोका जैसे कोई देख नहीं रहा हो..वो आदमी जिसने मुझे, दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज है और यकीन मानिए मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूं!मैं वो औरत बन गई हूं, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने उसे वो बनाया जो वो आज है।मैं सच में धन्य हूं। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी भावनाओं को बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं। मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है। लेकिन तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशी, दुख, आनंद, जिंदगी – सब कुछ अब बहुत ज्यादा समझ में आने लगा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे पास तुम हो मैं बहुत उत्साहित हूं, आपकी पत्नी कहलाने के लिए। अब पूरी पार्टी का समय है,चलो साथ में सबसे अच्छी जिंदगी बिताते हैं। आई लव यू वहीं विजय देवरकोंडा ने लिखा, उसे इस तरह मिस किया कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना ज्यादा हेल्दी लगता। अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज्यादा मजेदार और कम सजा वाला होता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी- बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं। देखिए शादी की 11 फोटोज… पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में शादी की। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस वजह से सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं। रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा शादी के दौरान रस्में निभाते हुए। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तेलुगु फिल्मों ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में साथ काम किया है। कपल ने अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में एक निजी समारोह में सगाई की थी। कोडवा रीति-रिवाज से शादी के दौरान दुल्हन रश्मिका मंदाना पारंपरिक साड़ी में नजर आई। रश्मिका ने एनिमल, छावा, सिकंदर और थामा जैसे बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। विजय ने 2011 में तेलुगु फिल्म ‘नुव्विला’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। विजय ने बॉलीवुड की ‘लाइगर’ नाम की फिल्म में काम किया है। फैंस ने कपल का नाम ‘विजय’ और ‘रश्मिका’ को मिलाकर ‘विरोष’ रखा है। रश्मिका को सोशल मीडिया पर ‘नेशनल क्रश’ भी कहा जाता है। विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शादी की। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस वजह से सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर
गौहर खान ने छोटे बेटे फरवान की पहली झलक दिखाई:मक्का यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं, पति जैद दरबार और दोनों बच्चे साथ नजर आए

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने गुरुवार को अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की है। उन्होंने यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह फोटो उनके परिवार की मक्का यात्रा की हैं। वह अपने पति जैद दरबार और दोनों बच्चों के साथ वहां गई थीं। गौहर खान ने सितंबर 2025 में अपने दूसरे बेटे फरवान को जन्म दिया था। अब उन्होंने रमजान के महीने में मक्का से परिवार की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बड़े को काबा से पहला सलाम करवाया था, तो छोटे का सलाम भी बनता है। अस्सलामो अलैकुम खूबसूरत दुनिया, फरवान की तरफ से। हमारे बच्चों को अपनी दुआओं में रखना, जैसे हम पवित्र जगह से दुनिया के लिए दुआ कर रहे हैं।” जैद दरबार ने भी पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, “मेरी सबसे बड़ी नेमत, जेहान और फरवान। हमें अपनी दुआओं में याद रखना। आमीन।” फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने परिवार को बधाई दी। नकुल मेहता, भारती सिंह, दिव्या अग्रवाल और मुक्ति मोहन ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया। फरवान का जन्म 1 सितंबर को हुआ था सितंबर 2025 में कपल ने अपने छोटे बेटे के जन्म की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि बच्चे का जन्म 1 सितंबर को हुआ। नोट में लिखा था, “जेहान अपने छोटे भाई के साथ अपना किंगडम शेयर करने को खुश है। परिवार के लिए प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।” गौहर खान और जैद दरबार ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। दोनों ने कुछ समय डेट करने के बाद निकाह किया। मई 2023 में उनके पहले बेटे जेहान का जन्म हुआ था।
‘पार्टी मेरा परिवार है, अजित दादा का सपना पूरा करेगी’: सुनेत्रा पवार ने NCP प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला | राजनीति समाचार

आखरी अपडेट:27 फरवरी, 2026, 09:27 IST अपने पति और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार की मृत्यु के एक महीने बाद सुनेत्रा पवार को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। सुनेत्रा पवार ने शहरी क्षेत्रों में पार्टी का आधार बढ़ाने और संगठनात्मक प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। (एक्स/@सुनेत्राअजितपवार) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। अपने पति अजीत पवार की मृत्यु के लगभग एक महीने बाद पार्टी प्रमुख के रूप में चुनी गईं सुनेत्रा पवार ने कहा कि पार्टी उनका परिवार है और नई भूमिका संभालना उनके लिए एक दर्दनाक क्षण था लेकिन इसमें एक बड़ी जिम्मेदारी भी थी। अपने चुनाव के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों से जुड़ेगी. उन्होंने कहा, “सिर्फ पार्थ और जय ही नहीं, पूरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मेरा परिवार है।” इस पर पार्टी सदस्यों ने जोरदार तालियां बजाईं। आज राष्ट्रीय कांग्रेस पक्ष ‘राष्ट्रीय मानक 2026’ यशश्वीरिया पारले। या ताकतात मला पक्षाच्या राष्ट्रीय अध्यक्ष पदाची जबाबदारी सर्वानुमते सोपवून सर्वानि माझ्यावर विश्वास जो व्यक्ति केला, तबादल मी पक्षातिल सर्व ज्येष्ठ नेते, रूबाब, कार्यकर्ते भगिनी-बंधु और… pic.twitter.com/HbbJosXvxb– सुनेत्रा अजित पवार (@SunetraA_Pawar) 26 फ़रवरी 2026 शिव, शाहू, फुले और अंबेडकर की विचारधारा का आह्वान करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज के किसी भी वर्ग की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “मैं समाज के किसी भी वर्ग को पीछे नहीं छोड़ूंगी। हम सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।” उन्होंने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और पूरे राज्य और उसके बाहर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगी। इस अवसर को दर्दनाक और बड़ी जिम्मेदारी का क्षण बताते हुए, पवार ने कहा कि पार्टी अभी भी अपने प्रिय नेता अजीत पवार के असामयिक निधन से उबर नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से एक खालीपन पैदा हो गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा और वह पीछे छूट गई उम्मीदों और जिम्मेदारियों के प्रति गहराई से सचेत हैं। उन्होंने कहा, “वह सह्याद्रि जो दृढ़ता से खड़ी रही और हर संकट को अपने ऊपर ले लिया, अब हमारे साथ नहीं है। मैंने अजितदादा को महाराष्ट्र के विकास के लिए जीवन भर प्रयास करते देखा है। हम उनके सपने को अधूरा नहीं रहने देंगे… हम एक साथ मिलकर इसे पूरा करेंगे,” उनके योगदान को याद करते हुए उनकी आवाज भावनाओं से भर गई। उन्होंने दिग्गज नेता शरद पवार की मां शारदाबाई पवार की वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाने की भी बात की और कहा कि अब से उनका ध्यान महाराष्ट्र के कल्याण और उसके लोगों की भलाई पर होगा। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में पार्टी का आधार बढ़ाने और संगठनात्मक प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा फिर से हासिल करने और अपना आधार मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। सुनेत्रा पवार का शीर्ष पद पर निर्वाचन यह निर्णय हाथ उठाकर लिया गया, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। यह घोषणा राकांपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल द्वारा की गई, जिससे पूर्व अध्यक्ष अजीत पवार के आकस्मिक निधन के लगभग एक महीने बाद पार्टी के नेतृत्व में स्पष्टता आई, जो 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में मारे गए थे। उन्होंने कहा, “पार्टी को कैसे काम करना चाहिए, इस पर बाहर से दावे और सलाह हो सकती है। लेकिन राकांपा सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगी।” अजीत पवार ने 30 जून, 2023 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। अपने ढाई साल के कार्यकाल में, पार्टी ने कई चुनाव लड़े, जिनमें लोकसभा चुनाव, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, नागरिक निकाय चुनाव और अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर और बिहार जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव शामिल हैं। चुनौतियों के बावजूद, पार्टी उनके नेतृत्व में अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रही। पार्थ पवार राज्यसभा जाएंगे पटेल ने यह भी घोषणा की कि पार्थ पवार राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे, जो उनकी मां सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव में हार के बाद जून 2024 में सुनेत्रा पवार को एनसीपी से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया। पटेल ने कहा कि जीत के लिए 37 वोटों की जरूरत है और पार्टी के पास 40 विधायकों का समर्थन है, उन्होंने विश्वास जताया कि वे सभी सर्वसम्मति से पार्थ पवार को वोट देंगे। पहले प्रकाशित: 27 फरवरी, 2026, 09:27 IST समाचार राजनीति ‘पार्टी मेरा परिवार है, अजित दादा के सपने को पूरा करेगी’: सुनेत्रा पवार ने NCP प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला अस्वीकरण: टिप्पणियाँ उपयोगकर्ताओं के विचार दर्शाती हैं, News18 के नहीं। कृपया चर्चाएँ सम्मानजनक और रचनात्मक रखें। अपमानजनक, मानहानिकारक, या अवैध टिप्पणियाँ हटा दी जाएंगी। News18 अपने विवेक से किसी भी टिप्पणी को अक्षम कर सकता है. पोस्ट करके, आप हमारी उपयोग की शर्तों और गोपनीयता नीति से सहमत होते हैं। और पढ़ें (टैग्सटूट्रांसलेट)सुनेत्रा पवार एनसीपी अध्यक्ष(टी)सुनेत्रा पवार चुनाव(टी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेतृत्व(टी)अजित पवार की मृत्यु(टी)महाराष्ट्र की राजनीति(टी)एनसीपी राष्ट्रीय सम्मेलन(टी)पार्थ पवार राज्यसभा(टी)एनसीपी पार्टी विचारधारा
Nifty Falls 100 Points | Metal, Auto Stocks See Sell-off

मुंबई33 मिनट पहले कॉपी लिंक सेंसेक्स आज यानी, शुक्रवार 27 फरवरी को 450 अंकों की गिरावट के साथ 81,800 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट है। ये 25,350 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव है। आईटी शेयरों में खरीदारी है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और केवल 5 शेयरों में तेजी है। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार जापान का निक्केई इंडेक्स 0.19% गिरकर 58,641 पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.92% गिरकर 6,249 के स्तर पर आ गया है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.78% चढ़कर 26,586 पर पहुंच गया है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17% गिरकर 4,139 पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी बाजार 26 फरवरी को मिला-जुला रहा डाउ जोन्स 17 अंक (0.034%) चढ़कर 49,499 पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.18% गिरकर 22,878 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 37 अंक (0.54%) गिरकर 6,908 पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों ने 2,991 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे विदेशी निवेशकों (FII) ने 26 फरवरी को 3,466 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,031 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 895 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने 26,130 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे। कल सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार में कल यानी, 26 फरवरी को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 27 अंक गिरकर 82,249 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 14 अंकों की गिरावट रही। ये 25,497 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में फार्मा और सरकारी बैंक के शेयरों में तेजी रही है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
वर्ल्ड अपडेट्स:किम जोंग-उन की साउथ कोरिया को चेतावनी, बोले- खतरा हुआ तो ‘पूरी तरह तबाह’ कर देंगे

नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग-उन ने साउथ कोरिया को कड़ी चेतावनी दी है। किम ने कहा है कि उनके देश की सुरक्षा को खतरा हुआ तो वे साउथ कोरिया को ‘पूरी तरह नष्ट’ कर सकते हैं। प्योंगयांग में सात दिन चली वर्कर्स पार्टी कांग्रेस के समापन पर किम ने अगले पांच वर्षों के लिए परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को तेज करने का खाका पेश किया। उन्होंने पानी के भीतर से दागे जा सकने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, सामरिक परमाणु हथियारों के विस्तार, परमाणु-संचालित पनडुब्बी, एआई-युक्त ड्रोन और उन्नत उपग्रह विकसित करने की बात कही। किम ने साउथ कोरिया को ‘स्थायी दुश्मन’ बताते हुए कहा कि उससे बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। वहीं, उन्होंने कहा कि अमेरिका यदि प्रतिबंध और दबाव की नीति छोड़े तो संवाद संभव है। कांग्रेस के बाद राजधानी में भव्य सैन्य परेड आयोजित की गई, जिसमें किम अपनी बेटी के साथ नजर आए। हालांकि परेड में अमेरिका तक मार करने में सक्षम बड़े ICBM प्रदर्शित नहीं किए गए एक्सपर्ट्स का मानना है कि किम एक ओर अपने परमाणु कार्यक्रम को मजबूती दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के साथ भविष्य की संभावित बातचीत के लिए विकल्प भी खुले रख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला, दावा- 55 सैनिकों की मौत:19 चौकियों पर कब्जा; PAK ने भी काबुल-कंधार में एयरस्ट्राइक की, कहा- 133 लड़ाके मारे अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर गुरुवार देर रात हमला किया। कुनार प्रांत में तालिबान लड़ाकों के हमले में पाकिस्तानी सेना के 55 सैनिक मारे गए। यह जानकारी टोलो न्यूज ने तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद के हवाले से दी। अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उनके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है। अफगानिस्तान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फितरत ने कहा कि कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया गया, जबकि कई हथियार, एक टैंक और एक हार्वेस्टर जब्त किया गया है। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जवाबी कार्रवाई करते हुए PAK सरकार ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल, नंगरहार प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के हमले अभी भी जारी हैं। पाकिस्तान सरकार का दावा है कि अब तक 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हैं। 27 तालिबान चौकियां तबाह कर दी गई हैं और 9 पर कब्जा कर लिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… आरोप- बांग्लादेश सरकार ने डिफाल्टर को सेंट्रल बैंक गवर्नर बनाया:विपक्ष बोला- ये बर्दाश्त नहीं कर सकते, देश में भीड़तंत्र चल रहा बांग्लादेश में सेंट्रल बैंक के नए गवर्नर की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि तारिक रहमान की सरकार ने एक डिफाल्टर को कारोबारी को सेंट्रल बैंक गवर्नर बना दिया है, जो देश में भीड़तंत्र की शुरुआत जैसा है। बांग्लादेश बैंक के नए गवर्नर के रूप में मोस्ताकुर रहमान की नियुक्ति के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया। जमात ए इस्लामी के प्रमुख और विपक्ष के नेता शफीकुर रहमान ने कहा कि यह फैसला पीएम की शह पर लिया गया है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले सरकार ने अहसान हबीब मंसूर का कार्यकाल अचानक खत्म कर दिया था, जिन्हें मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने नियुक्त किया था। मंसूर ने कहा कि उन्होंने न इस्तीफा दिया और न ही उन्हें हटाए जाने की कोई आधिकारिक सूचना मिली। उन्हें यह खबर मीडिया के जरिए पता चली। पूरी खबर यहां पढ़ें… कनाडाई PM आज 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचेंगे: निवेश-ट्रेड डील पर फोकस; कनाडाई अफसर बोले- कनाडा में अपराधों से भारत का लेना-देना नहीं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज 4 दिन के दौरे पर भारत पर पहुंच रहे हैं। इस दौरे का मकसद भारत और कनाडा के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में नए साझेदारी को मजबूत करने पर फोकस करना है। प्रधानमंत्री के तौर पर मार्क कार्नी का यह पहला भारत दौरा है। कनाडा में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कार्नी मुंबई में बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे। इस दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लीन एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग में निवेश पर चर्चा होगी। कार्नी की भारत यात्रा से पहले कनाडा के अधिकारी अब भारत पर लगाए गए कुछ गंभीर आरोपों से पीछे हटते नजर आ रहे हैं। पहले कनाडा ने आरोप लगाया था कि भारत उसकी जमीन पर हस्तक्षेप कर रहा है और सीमापार दबाव जैसी गतिविधियों में शामिल है। सीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ कनाडाई अधिकारी ने कहा कि अगर कनाडा को लगता कि भारत उसकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल दे रहा है, तो प्रधानमंत्री भारत की यात्रा नहीं करते। पूरी खबर यहां पढ़ें…
स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता, कैसे नजर आते हैं लक्षण, क्या हैं इस जानलेवा बीमारी के रिस्क फैक्टर्स

Rinku Singh Father Death due to liver cancer: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह (khanchandra singh)का निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू सिंह के पिता को स्टेज-4 लिवर कैंसर था, जिसका इलाज कई सालों से चल रहा था. मंगलवार को ही अपने पिता की नाजुक हालत की खबर सुनकर क्रिकेटर रिंकू सिंह आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को बीच में छोड़कर ग्रेटर नोएडा आ गए थे. यहां यथार्थ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. आखिर क्या है लिवर कैंसर, कैसे होता है, कैसे नजर आते हैं लक्षण, क्या है कारण, इलाज का तरीका, जिसने ले ली क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की जान. क्या है लिवर कैंसर?मेयो क्लिनिक में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, लिवर कैंसर तब होता है, जब लिवर की कोशिकाओं के डीएन में म्यूटेशन होता है. इस वजह से ये कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं, जिससे ट्यूमर बनता है. कई बार अधिक और लंबे समय तक शराब का सेवन, लिवर सिरोसिस, क्रोनिक हेपेटाइटिस बी, सी इंफेक्शन, फैटी लिवर आदि लिवर कैंसर का कारण हो सकते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. लिवर कैंसर के कारण और जोखिमआमतौर पर लिवर कैंसर होने का मुख्य कारण लिवर क्रोनिक वायरल हेपेटाइटिस बी, सी के कारण होता है. इसमें लिवर में लगातार सूजन रहता है. लिवर सिरोसिस तब होता है, जब आप अधिक शराब का सेवन करते हैं, हेपेटाइटिस से ग्रस्त हो, जिससे लिवर में घाव, सूजन लंबे समय तक बना रहे, जो बाद में कैंसर का रूप ले लेता है. जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक शराब का सेवन करता है, तो लिवर को नुकसान पहुंचता है. इससे लिवर सिरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है, जो लिवर कैंसर का कारण बनता है. इसके अलावा, फैटी लिवर, टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा भी लिवर कैंसर होने के रिस्क को बढ़ाते हैं. लिवर कैंसर के लक्षणबिना किसी कारण के वजन कम होना.भूख न लगना, दिन भर में बहुत कम खाना.पेट में दाहिने भाग में ऊपर की तरफ दर्द बने रहना.पेट में सूजन होना या पानी भर जाना.स्किन और आंखों का पीला नजर आना.उल्टी और मतली जैसा बार-बार महसूस होना.पेट में दाहिनी तरफ गांठ महसूस होना.बहुत अधिक पीले रंग का पेशाब आना.अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण लगातार नजर आए तो आप डॉक्टर से जरूर दिखा लें, क्या पता ये कोई लिवर डिजीज होने के कारण ऐसा हो रहा हो. लिवर कैंसर स्टेज-4 या लास्ट स्टेजलिवर कैंसर के स्टेज-4 में पहुंचने को लिवर फेलियर भी कहा जाता है. यह एक एडवास्ड कैंसर है, जिसका अर्थ होता है कि कैंसर लिवर से फैलकर शरीर के दूसरे अंगों तक पहुंच चुका है. इसमें लिम्फ नोड्स, फेफड़े, हड्डियों तक कैंसर की कोशिकाएं पहुंच जाती हैं. इस स्टेज को मेटास्टेसिस कहा जाता है. इस स्टेज में आकर लिवर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाता है. इससे लिवर अपना कार्य भी नहीं कर पाता है. लिवर कैंसर का इलाज कैसे होता है?मुख्य रूप से कैंसर को फैलने से रोकने के लिए और लक्षणों को कम करने के लिए टारगेटेड थेरेपी, कीमोथेरेपी, सर्जरी, दवाएं, इम्यूनोथेरेपी, पैलिएटिव केयर, गंभीर मामलों में लिवर ट्रांसप्लांट तक करने की जरूरत पड़ती है. हालांकि, लक्षणों को जितनी जल्दी पहचान कर इलाज शुरू कर दिया जाए, पेशेंट का जान बचाना आसान हो सकता है. कोई भी कैंसर जब स्टेज-4 में पहुंच जाता है तो कई बार ट्रीटमेंट भी असर नहीं करता है और व्यक्ति की जान चली जाती है. लिवर कैंसर हो या कोई अन्य कैंसर, इलाज शुरू होने से लेकर ट्रीटमेंट के बाद भी मरीज को लगातार अपने डॉक्टर से संपर्क में बने रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि कई बार कैंसर दोबारा लौट आता है. लिवर कैंसर से बचाव का उपायशराब का सेवन सीमित मात्रा में और कभी-कभार करें.हेपेटाइटिस का टीका लगवाएं.डायबिटीज और मोटापा को कंट्रोल में रखें.बाहर का अनहेल्दी, फैटी चीजों के सेवन से बचें और घर का स्वच्छ, हेल्दी भोजन करें.हेपेटाइटिस सी से बचाव के लिए इस्तेमाल की गई इंजेक्शन, असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचें.









