Rashmika Vijay Udaipur Airport Photos; Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

उदयपुर एयरपोर्ट पर रश्मिका और विजय देवरकोंडा। शादी के बाद साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शुक्रवार दोपहर उदयपुर से हैदराबाद रवाना हो गए। रश्मिका रेड सूट में पति विजय का हाथ थामकर एयरपोर्ट पहुंचीं। . विजय लाइट पिस्ता कलर का कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। दोनों ने एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस दिया और सिर झुकाकर फैंस को शुक्रिया कहा। दोनों ने 26 फरवरी को होटल मेंमेटोस एकाया में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में आए गेस्ट तेलुगु फिल्म डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा समेत अन्य दोपहर में हैदराबाद लौट गए। आज सुबह सबसे पहले फिल्म ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हैदराबाद की फ्लाइट ली थी। रश्मिका-विजय की शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। इसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टार और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। पहले देखिए PHOTOS… हैदराबाद रवाना होने से पहले उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस देता न्यूली वेड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में फैंस को थैंक्स कहा। एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए रश्मिका-विजय। रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे का हाथ थामकर उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे। रश्मिका ने रेड सूट और विजय ने लाइट पिस्ता कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था। उदयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर स्पॉट हुए तेलुगु फिल्म डायरेक्टर तरुण भास्कर और एक्ट्रेस ईशा रेब्बा। एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन और फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा एक साथ आज सुबह रवाना हुए थे। विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा। स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा उदयपुर एयरपोर्ट पर दोस्त के गले लगकर रवाना हुईं। न्यूली वेड कपल को देखने के लिए फैंस भी एयरपोर्ट पर पहुंचे। चितौड़गढ़ निवासी हेमंत गांचा न्यू मेरिड कपल रश्मिका-विजय की तस्वीर लेकर आए। बॉलीवुड सितारों ने रश्मिका-विजय को दी बधाई इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी रश्मिका-विजय को शादी की बधाई दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, उनकी पत्नी कियारा आडवाणी, विकी कौशल, करण जौहर, रकुल प्रीत सिंह ने दोनों को बधाई देते हुए उनकी शादी की फोटो भी शेयर की। शादी में पारंपरिक क्लासिक लुक में दिखे थे दूल्हा-दुल्हन शादी में रश्मिका ने सिंदूरी रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। उनका दक्षिण भारतीय दुल्हन का क्लासिक लुक था। माथे पर सोने की पट्टी और हार पहना। मंगलसूत्र पहनाने की रस्म के दौरान रश्मिका की आंखों में खुशी के आंसू थे। वहीं विजय देवरकोंडा ने धोती और कंधे पर सिंदूरी लाल रंग का दुपट्टा पहना। दोनों अपने पारंपरिक परिधान में खूबसूरत लग रहे थे। परिवार ने नजर से बचाने के लिए दोनों के चेहरे पर काला टीका लगाया था। विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपने भाई-भाभी के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जिंदगीभर ऐसे ही मुस्कुराते रहें। जीवन भर साथ रहें। डीजे नाइट में किया डांस होटल मेंमेटोस एकाया में शादी के बाद डीजे नाइट हुई। इसके लिए खासतौर पर फेमस डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को बुलाया गया था। डीजे पर साउथ की फिल्मों और रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’, ‘छावा’ के गाने भी बजे। रश्मिका की साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का गाना ‘श्रीवल्ली’ भी डीजे पर बजाया गया। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 23 फरवरी को उदयपुर आ गए थे। 4 दिन होटल मेंमेटोस एकाया में प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन हुए। प्री-वेडिंग में दोनों के परिवार और दोस्तों के बीच ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ मैच हुआ। पूल पार्टी और डिनर हुआ। 25 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हुए थे। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तेलुगु और कोडवा दोनों रीति-रिवाज से शादी की। देखिए, शादी से जुड़ी PHOTOS… रश्मिका मंदाना ने शादी में पारंपरिक साड़ी पहनी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर परिवार की महिलाओं ने नजर से बचाने के लिए काला टीका भी लगाया। यह फोटो रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। शादी की खुशी में रश्मिका मंदाना की आंखें भर आईं। विजय देवरकोंडा ने शादी की रस्मों को निभाते हुए हाथ और गले में सोने की ज्वेलरी पहनी। शादी के बाद एक-दूसरे के लिए लिखा था मैसेज शादी के बाद रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की और मैसेज लिखा। रश्मिका ने लिखा- “Hi my loves, introducing to you now ‘My Husband’, यानी मेरे प्रिय लोगों, आपको अपने पति से मिलवाती हूं।” विजय देवरकोंडा ने लिखा- ‘उसे इस तरह मिस किया कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी- बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं।’ … रश्मिका-विजय की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शादी की। (पढ़िए पूरी खबर) एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई:म्यूजिक पार्टी में साथ में किया डांस, शादी में शामिल होने आए ‘एनिमल’ के डायरेक्टर उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी हुई थी। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें)
हादसे रोकने के लिए वाहनों की स्पीड लिमिट 60 KM:गिट्टी-अतिक्रमण से मुक्त होंगे हाईवे, शहर में ट्रैफिक सिग्नल भी लगेंगे

भिण्ड जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शहरी एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रतिघंटा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हाईवे और शहर की सड़कों को गिट्टी, रेत व अतिक्रमण से मुक्त रखने के आदेश जारी किए गए हैं। यह निर्देश भिण्ड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सड़क किनारे डाली गई गिट्टी, निर्माण सामग्री और अवैध पार्किंग को तत्काल हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शहरी सीमा में प्रवेश करने वाले मार्गों पर स्पीड लिमिट के बोर्ड प्रमुखता से लगाए जाएं। ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए प्रमुख मार्गों और ब्लैक स्पॉट चिन्हित स्थानों पर डिटेक्शन कैमरे स्थापित किए जाएंगे। दुर्घटना संभावित स्थानों की सूची तैयार कर वहां रंबल स्ट्रिप, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे। बैठक में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहनने और नाबालिगों के वाहन चलाने पर चिंता व्यक्त की गई। पुलिस विभाग को सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अधिकतम चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष निगरानी रखने को भी कहा गया है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए नगर पालिका भिण्ड को प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल शीघ्र स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है। इंदिरा गांधी चौराहा, लहार चुंगी चौराहा, सुभाष तिराहा और भारौली तिराहा पर सिग्नल लगाने की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। कलेक्टर ने समयसीमा तय करते हुए जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़कों के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने, पैदल मार्गों को साफ रखने और अव्यवस्थित पार्किंग पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई निरंतर जारी रखने को कहा गया। हाईवे किनारे ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने अनियमित पार्किंग पर भी सख्ती बरती जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि आम नागरिकों की भी भागीदारी आवश्यक है। सभी विभाग जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। प्रशासन का दावा है कि इन ठोस कदमों से जिले में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगी।
Karan Aujla Delhi Show Controversy

करन औजला के दिल्ली शो से पहले विवाद बढ़ा। नोटिस जारी हुआ। (फाइल फोटो) पंजाबी सिंगर करन औजला दिल्ली में ‘पी पॉप कल्चर इंडिया टूर’ से पहले मुश्किल में फंस गए हैं। औजला इस शो में अपने कई हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे। वो यहां अपने कई हिट गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ पर परफॉर्म करने वाले . दरअसल, साउथ ईस्ट दिल्ली की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने औजला के गानों को लेकर शो के आयोजकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा गया कि लाइव शो में शराब और ड्रग को ग्लोरिफाई करने वाले गाने नहीं गाने चाहिए। इस संबंध में चंडीगढ़ के प्रोफेसर धरनेरव राव ने एक आवेदन दायर किया था। उन्होंने मांग की थी कि ऐसे गानों से शराब की खपत, ड्रग्स के इस्तेमाल, गन कल्चर और महिलाओं के प्रति असम्मान को बढ़ावा मिलता है, इसलिए इन पर रोक लगाई जानी चाहिए। सिंगर करन औजला के शो को लेकर नोटिस जारी। अब जानिए क्या है पूरा मामला… गानों में ड्रग-गन कल्चर को बढ़ावा देने की बातः दरअसल, शिकायतकर्ता चंडीगढ़ के प्रोफेसर धरनेरव राव ने आरोप लगाया है कि करण औजला के गाने शराब की खपत, ड्रग्स एब्यूज, गन कल्चर को ग्लोरिफाई करते हैं और महिलाओं के प्रति अपमान को दिखाते है। इसके बाद यह नोटिस जारी हुआ है। हाईकोर्ट के फैसले का हवाला दियाः नोटिस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के फैसले (CWP No. 6213 of 2016) का हवाला दिया गया है। जिसमें स्पष्ट निर्देश हैं कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोई भी लाइव शो या इवेंट में शराब, ड्रग्स, हिंसा को ग्लोरिफाई करने वाले गाने नहीं बजाए/गाए जाएं। कोर्ट ने डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को इसकी सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे। नोटिस में ये कहा गयाः नोटिस में कहा गया है कि चूंकि इवेंट में बच्चे भी मौजूद रहेंगे, इसलिए ऐसे गानों की परफॉर्मेंस से बचना चाहिए। गैर-पालना पर हाईकोर्ट की अवमानना की कार्रवाई हो सकती है। आयोजकों को ईमेल के जरिए यह निर्देश भेजा गया है। हाईकोर्ट के निर्देश में यह कहा गया था प्रोफेसर राव की तरफ से यूनिट को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश की कॉपी दी गई थी। जिसमें पंजाब, हरियाणा और संघ शासित प्रदेश, चंडीगढ़ में पुलिस के डीजीपी को निर्देश दिया गया था कि वे यह सुनिश्चित करें कि किसी भी गीत में, यहां तक कि लाइव शो में भी, शराब, मादक पदार्थों और हिंसा का महिमामंडन करने वाले गाने न बजाए जाएं। उस आर्डर में यह भी कहा गया है कि 12 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे को सिनेमा हॉल/मल्टीप्लेस में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जहां “ए” प्रमाणपत्र वाली फिल्में प्रदर्शित की जाती हैं। जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था कि पंजाब, हरियाणा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के किसी भी जिले में शैक्षणिक संस्थान के पास नग्न पोस्टर, अर्ध-निर्मित पोस्टर और अश्लील पोस्टर प्रदर्शित न किए जाएं।
Lahore HC Appoints IHRC Co-Chairman for 2026

एडवोकेट अली चंगेजी संधू के साथ पाकिस्तानी पूर्व MP महेंद्र पाल सिंह और और सरबजीत कौर। पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सरबजीत कौर मामले में खिलाफ पक्ष रखने वाले वकील एडवोकेट अली चंगेजी संधू को वर्ष 2026 के लिए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमेटी (IHRC) का को-चेयरमैन नियुक्त किया। यह नियुक्ति 24 सितंबर 2025 से प्र . एडवोकेट संधू ने पाकिस्तान में कानून के शासन को मजबूत करने, सिख समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने और दोनों पंजाबों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों ने न केवल मानवाधिकारों की रक्षा की बल्कि सामाजिक समरसता को भी नई दिशा दी। लाहौर हाई कोर्ट के सचिव फरुख इलियास चीमा और एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट उसामा राठौर चंगेजी संधू को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए। प्रो बोनो सेवाओं से बनाई अलग पहचान संधू लॉ फर्म इंटरनेशनल के सीईओ के रूप में उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मामलों में प्रो बोनो सेवाएं प्रदान कीं, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती हैं। मानव तस्करी, रेप, महिला अधिकार, पशु अधिकार और अन्य उच्च-प्रोफाइल मामलों में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है। नियुक्ति पत्र का औपचारिक सम्मान लाहौर हाई कोर्ट के सचिव फरुख इलियास चीमा और एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट उसामा राठौर ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह सम्मान उनके मानवीय और पेशेवर योगदान की आधिकारिक स्वीकृति है।
आरोप- बांग्लादेश सरकार ने डिफाल्टर को सेंट्रल बैंक गवर्नर बनाया:विपक्ष बोला- ये बर्दाश्त नहीं कर सकते, देश में भीड़तंत्र चल रहा

बांग्लादेश में सेंट्रल बैंक के नए गवर्नर की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि तारिक रहमान की सरकार ने एक डिफाल्टर को कारोबारी को सेंट्रल बैंक गवर्नर बना दिया है, जो देश में भीड़तंत्र की शुरुआत जैसा है। बांग्लादेश बैंक के नए गवर्नर के रूप में मोस्ताकुर रहमान की नियुक्ति के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया। जमात ए इस्लामी के प्रमुख और विपक्ष के नेता शफीकुर रहमान ने कहा कि यह फैसला पीएम की शह पर लिया गया है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले सरकार ने अहसान हबीब मंसूर का कार्यकाल अचानक खत्म कर दिया था, जिन्हें मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने नियुक्त किया था। मंसूर ने कहा कि उन्होंने न इस्तीफा दिया और न ही उन्हें हटाए जाने की कोई आधिकारिक सूचना मिली। उन्हें यह खबर मीडिया के जरिए पता चली। गारमेंट कारोबारी रहे हैं मोस्ताकुर रहमान मोस्ताकुर रहमान की नियुक्ति इसलिए अलग मानी जा रही है क्योंकि अब तक बांग्लादेश में केंद्रीय बैंक का गवर्नर आमतौर पर अनुभवी बैंकर, अर्थशास्त्री या वरिष्ठ सिविल सेवक होते रहे हैं। मोस्ताकुर एक कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट और गारमेंट कारोबारी हैं। वे हेरा स्वेटर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और हालिया चुनाव में तारिक रहमान की BNP पार्टी की केंद्रीय चुनाव संचालन समिति से भी जुड़े रहे थे। उनकी नियुक्ति को लेकर कर्ज चुकाने से जुड़े पुराने मामलों पर भी सवाल उठ रहे हैं। बीडी न्यूज24 की रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी कंपनी 86 करोड़ टका का कर्ज समय पर नहीं चुका पाई थी। एक बैंक अधिकारी ने कहा कि जो इंसान अपनी ही कंपनी के लिए स्पेशल कंडीशन पर कर्ज का पुनर्गठन कराता है, वह देश के बैंकिंग सिस्टम के हितों की रक्षा कैसे करेगा। यूनिवर्सिटी ऑफ ढाका के पूर्व प्रोफेसर दीन इस्लाम ने भी कहा कि किसी एक्टिव कारोबारी को केंद्रीय बैंक का गवर्नर बनाना गलत संदेश देता है और इससे हितों के टकराव की आशंका बढ़ती है। विपक्ष ने मोस्तकुर को गवर्नर बनाने पर विरोध जताया मोस्ताकुर की नियुक्ति के बाद विपक्षी नेता शफीकुर रहमान ने फेसबुक पर लिखा कि बांग्लादेश बैंक में जो हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि किसी को भी गवर्नर और उनके सलाहकारों जैसे सम्मानित लोगों को इस तरह अपमानित करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब देश की अर्थव्यवस्था पहले से कई समस्याओं से जूझ रही है, तब बांग्लादेश बैंक जैसी महत्वपूर्ण संस्था में इस तरह की कार्रवाई बची हुई अर्थव्यवस्था को भी बर्बाद कर देगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और समाज के सभी वर्गों से विरोध करने की अपील की और कहा कि अगर सरकार सच में लोकतांत्रिक और भेदभाव-रहित बांग्लादेश बनाना चाहती है तो ऐसी गतिविधियां तुरंत बंद होनी चाहिए। जरूरी पदों पर नियुक्तियां योग्यता के आधार पर होनी चाहिए, न कि राजनीतिक निष्ठा के आधार पर। अहसान हबीब को गवर्नर पद से हटाने का विरोध विवाद की दूसरी बड़ी वजह उनकी नियुक्ति की परिस्थितियां हैं। अहसान हबीब मंसूर 2024 में चार साल के लिए गवर्नर बनाया गया था और उनका कार्यकाल अगस्त 2028 तक था, लेकिन 18 महीने से भी कम समय में ही उनका कार्यकाल खत्म कर दिया गया। मंसूर को हटाए जाने से पहले कुछ अधिकारियों ने उनके खिलाफ तानाशाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि, मंसूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों को साजिश बताया था। अहसान हबीब मंसूर की बर्खास्तगी से देश में कई लोग हैरान हैं। उन्हें 27 साल का अनुभव है। वे IMF जैसी संस्थाओं में काम कर चुके हैं। 2024 में शेख हसीना और उनकी अवामी लीग सरकार के हटने के बाद जब देश में आर्थिक अस्थिरता थी, तब उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी। जब उन्होंने पद संभाला था तब फॉरेंन करेंसी रिजर्व 26 अरब डॉलर था। उनके पद छोड़ने तक यह बढ़कर 35 अरब डॉलर हो गया। उन्होंने टका को 122.20 प्रति डॉलर पर स्थिर किया और महंगाई दर को 2024 के 10.49% से घटाकर जनवरी 2026 में 8.58% तक लाने के लिए पॉलिसी अपनाईं। ढाका स्थित HSBC के डायरेक्टर शाहीर चौधरी ने लिखा कि मंसूर ने बहुत कठिन समय में जिम्मेदारी संभाली, जब बैंकिंग सिस्टम पर भरोसा कमजोर था और 18 महीनों में हालात में सुधार आया। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभव और रिकॉर्ड वाले इंसान को कार्यकाल पूरा करने का मौका न देना निराशाजनक है। वहीं NCP नेता नाहिद इस्लाम ने भी फेसबुक पर लिखा कि मंसूर को हटाकर सरकार ने फाइनेंशियल सेक्टर में लूट का रास्ता खोल दिया है। उन्होंने कहा कि मंसूर ने पद संभालने के बाद फाइनेंशियल सेक्टर में अनुशासन बहाल करने में काफी सफलता हासिल की थी और मोस्ताकुर जैसे कारोबारी के हाथों में देश की सर्वोच्च बैंकिंग संस्था सुरक्षित नहीं रह सकती।
भगवानपुरा जनपद लेखा अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार:तीसरी किश्त के 10 हजार लेते पकड़ाए, सीईओ के नाम 5% व खुद के 2% मांगे

खरगोन जिले के भगवानपुरा जनपद के लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान को इंदौर लोकायुक्त पुलिस टीम ने गुरुवार रात 10 बजे एक ठेकेदार से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखा अधिकारी चौहान ने बिष्टान निवासी ठेकेदार राजेश पंवार से ग्राम पंचायत हीरापुर में सीसी रोड और चेक डैम निर्माण कार्यों के ठहराव प्रस्ताव और फाइल स्वीकृति के नाम पर पहले ही 20 हजार रुपये रिश्वत ले ली थी। आरोपी चौहान पर आरोप है कि वह जनपद पंचायत की सीईओ कंचन डोंगरे के नाम पर 10 लाख रुपए के काम का 5 प्रतिशत (50 हजार रुपए) और अपने लिए 2 प्रतिशत रिश्वत की मांग कर रहा था। यह 10 हजार रुपए की राशि तीसरी किश्त के तौर पर ली जा रही थी। फरियादी ठेकेदार राजेश पंवार ने इंदौर लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद गुरुवार रात 8 बजे बिस्टान रोड क्षेत्र में आरोपी लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान को बुलाया गया। इंदौर लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उसे 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी को सर्किट हाउस ले गई, जहां देर रात तक कार्रवाई जारी रही। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि आरोपी लेखा अधिकारी महेंद्रसिंह चौहान ठेकेदार से लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। वह निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए सीईओ के नाम पर 5 प्रतिशत और अपने लिए 2 प्रतिशत रिश्वत मांग रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले ही 20 हजार रुपए ले चुका था और आज 10 हजार रुपए लेते हुए उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले में जनपद सीईओ कंचन डोंगरे से भी पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार, चौहान सरकारी कामों को ठेके पर लेनदेन कर संचालित कर रहा था।
Aligarh cricketer Rinku Singh’s father passes away in Noida

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया . पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौट आए थे। उस वक्त रिंकू टीम के साथ चेन्नई में थे। उन्हें टी-20 विश्वकप के दौरान टीम का अभ्यास सत्र छोड़ना पड़ा था। इसके बाद रिंकू 25 फरवरी को वापस चेन्नई लौट आए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। सब्सिट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिनाई भरा रहा है। KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते थे। रिंकू को खेलने के लिए हमेशा मना करते थे रिंकू ने बताया था कि उन्होंने टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करते थे। रिंकू ने बताया था- मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। वर्ल्ड कप के 5 मैच में 24 रन ही बना सके रिंकू रिंकू सिंह भारतीय टीम में छठे या सातवें नंबर पर बैटिंग करते हैं। उन्हें टीम फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल करती है। हालांकि, मौजूदा वर्ल्ड कप रिंकू के लिए अच्छा नहीं रहा है। वे इस टूर्नामेंट में 5 मैच में 24 रन ही बना सके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में वे खाता भी नहीं खोल सके थे। टूर्नामेंट में उनका स्कोर 6, 1, 11, 6 और 0 रहा है। रिंकू पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वे नाबाद रहे थे। खबर अपडेट की जा रही है…
‘दादी मां के बटुए’ से सीखी विद्या, घर पर शुरू की आयुर्वेदिक क्लीनिक, अब हाउसवाइफ से वैद्य बनीं मालती

X ‘दादी मां के बटुए’ से सीखी विद्या, घर पर शुरू की आयुर्वेदिक क्लीनिक उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की मालती वर्मा जड़ी-बूटियों से आयुर्वेदिक दवाएं बनाकर आत्मनिर्भर बन गई है. ग्रेजुएशन के बाद हाउसवाइफ रही मालती ने दीनदयाल शोध संस्थान के दादी मां के बटुए कार्यक्रम से प्रशिक्षण लिया और घर पर छोटी क्लीनिक शुरू की. वह तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, आंवला, ब्राह्मी और नीम जैसी औषधीय पौधों को जैविक तरीके से उगाकर चूर्ण, काढ़ा और अन्य दवाएं तैयार करती है. बिना रसायन बनी इन दवाओं से मरीजों को लाभ मिल रहा है. बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा से लोग इलाज के लिए पहुंचते है. एक साल में उनकी पहचान बढ़ी है और अच्छी आमदनी भी हो रही है.
Rachin Ravindra; ENG Vs NZ T20 World Cup LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होना है। न्यूजीलैंड के लिए आज करो या मरो की स्थिति है। इंग्लैंड को हराकर टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और पाकिस्तान को बाहर कर देगी। अगर इंग्लैंड जीता तो पाकिस्तान के चांस बने रहेंगे। टीम श्रीलंका को आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से हराकर नॉकआउट में पहुंच सकती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत आगे है इंग्लैंड इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 16 में इंग्लैंड और महज 10 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 3 मुकाबले बेनतीजा रहे, वहीं एक टाई भी हो गया। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए। 4 में इंग्लैंड और 3 में न्यूजीलैंड को भी जीत मिली। यानी ICC टूर्नामेंट में बराबरी की टक्कर दिखी। दोनों टीमें 2022 में ब्रिसबेन के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब इंग्लैंड ने 20 रन से मुकाबला जीत लिया था। आर्चर इग्लैंड के टॅाप विकेट टेकर इंग्लैड के लिए हैरी ब्रूक ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 172.64 स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन रहा। वहीं, जोफ्रा आर्चर इंग्लैड के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में महज 8.73 की इकोनॅामी से 10 विकेट लिए। साइफर्ट न्यूजीलैंड के टॅाप बैटर टिम साइफर्ट ने टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों 161.6 की स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट नाबाद 89 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में मैट हेनरी टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.38 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 6 विकेट हासिल किए। पिच एंड वेदर रिपोर्ट कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम का सरफेस स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत अच्छा मानी जाता है। नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है। गेंद अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है। इस पिच पर पहली पारी में 160 रन बनाना विनिंग टोटल होता है। 27 फरवरी को कोलंबो में आसमान में हल्के बादल रहेंगे और बारिश की संभावना बहुत कम है। यहां अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री रहने का अनुमान है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
3 दोस्तों की सोच से Ashwin AI बना डॉक्टरों का फ्रेंड! बातचीत सुनकर बनाता है मेडिकल रिकॉर्ड, दिल्ली AIIMS में होगी जल्द एंट्री

होमताजा खबरDelhi Ashwin AI बनेगा डॉक्टरों का बेस्ट फ्रेंड, बातचीत सुनकर बनाता है मेडिकल रिकॉर्ड Last Updated:February 27, 2026, 07:15 IST Delhi AIIMS Ashwin AI Medical : अश्विन एआई को तीन दोस्तोने बनाया है. इसे प्रभु राजगोपाल, अनिरुद्ध वर्ना और विजयराजा द्वारा विकसित किया गयाहै. जो AIIMS Delhi में हेल्थकेयर डॉक्यूमेंटेशन को आसान बनाकर मरीजों और डॉक्टरों के लिए मददगार साबित हो रहा है. आइये जानते हैं इसके बारे में ख़बरें फटाफट दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अब भारत में भी लगभग हर क्षेत्र में शुरू हो चुका है, लेकिन भारत में खासकर कुछ ऐसे क्षेत्र हैं. जहां AI की सबसे अधिक आवश्यकता है. इनमें से एक प्रमुख क्षेत्र भारत का हेल्थकेयर सेक्टर है, जो काफी बड़ा है. जो अभी भी कई मामलों में अभी भी व्यवस्थित नहीं है. इसलिए यहां AI की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है. इस कड़ी में एक नया नाम Ashwin AI तेजी से उभरकर सामने आया है. यह एक AI-आधारित हेल्थकेयर टूल है, जिसे मरीजों और डॉक्टरों दोनों के काम को आसान बनाने के लिए विकसित किया गया है. ऐसे काम करता है Ashwin AI Ashwin AI के पीछे तीन दोस्तों की सोच और मेहनत है. प्रभु राजगोपाल जो आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर हैं और इस प्लेटफॉर्म में संस्थापक और अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. अनिरुद्ध वर्ना सह-संस्थापक और सीटीओ हैं, जिन्होंने इसकी तकनीक को मजबूत बनाया है. जबकि विजयराजा सह-संस्थापक और सीओओ हैं. जो इसके ऑपरेशन और ग्रोथ को संभालते हैं. इन तीनों ने मिलकर एक ऐसा AI-आधारित हेल्थकेयर समाधान तैयार किया है, जिसका उद्देश्य डॉक्टरों का समय बचाना और मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाना है. Ashwin AI एक AI-powered क्लीनिकल डॉक्यूमेंटेशन प्लेटफॉर्म है, जो डॉक्टर और मरीज के बीच होने वाली बातचीत को सुनकर उसे अपने-आप डिजिटल मेडिकल रिकॉर्ड में बदल देता है. आसान शब्दों में कहें तो जो काम पहले डॉक्टरों को हाथ से लिखना या कंप्यूटर पर टाइप करना पड़ता था. वह अब AI खुद करता है और चाहे कितना भी पुराना रिकॉर्ड क्यों ना हो. वह सिस्टम में ही रहेगा और आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री कभी भी आप देख सकते हैं. कभी किसी डॉक्टर के पास जा रहे हैं तो उसे भी आप इस सिस्टम के माध्यम से अपनी पूरी मेडिकल हिस्ट्री दिखा सकते हैं. यह सिस्टम रियल-टाइम में बातचीत को समझता है. साथ ही उसे व्यवस्थित क्लीनिकल डॉक्यूमेंटेशन में बदलता है और हेल्थकेयर वर्कफ्लो को आसान बनाता है. इससे डॉक्टर कागजी या डिजिटल फॉर्म भरने की बजाय मरीज पर ज़्यादा ध्यान दे पाते हैं. इसकी एक और खास बात यह भी है कि Ashwin AI कई भारतीय भाषाओं को ट्रांसक्राइब करने में सक्षम है और बातचीत को आसान भाषा में लिखित रूप में उपलब्ध करवा देगा. AIIMS Delhi में हुई एंट्री हाल ही में आयोजित AI समिट 2026 में Ashwin AI की जमकर सराहना हुई. जहां इसकी AI-based हेल्थकेयर तकनीक को खास तौर पर सराहा गया. इसके बाद यह प्लेटफॉर्म और अधिक चर्चा में आ गया. Ashwin AI अब सरकारी स्तर पर भी अपनी जगह बना रहा है. टीम इस समय NIC के साथ काम कर रही है और देश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थानों में से एक AIIMS, दिल्ली भी जल्द ही अपने सिस्टम में Ashwin AI को इस्तेमाल करने जा रहा है. यह कदम भारत के हेल्थकेयर सिस्टम में AI पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें First Published : February 27, 2026, 07:13 IST









