Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 17 मिनट पहले कॉपी लिंक सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं का हवाला देते हुए PM गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल फोर्टिफिकेशन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने सप्लाई इसलिए रोकी है क्योंकि उसके स्टोरेज टाइम और गुणवत्ता को लेकर चिंताएं सामने आई हैं। अब इसकी समीक्षा की जा रही है। फोर्टिफाइड चावल वह चावल है जिसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। इसका उद्देश्य कुपोषण और एनीमिया कम करना था, खासकर गरीब और ग्रामीण आबादी में। फोर्टिफाइड चावल में मिलाए गए पोषक तत्व समय के साथ खराब हो सकते हैं। अगर यह लंबे समय तक गोदामों में रखा रहे तो इसकी पोषण गुणवत्ता घट सकती है। साथ ही स्वाद और रंग में बदलाव आ सकता है। आज की बाकी बड़ी खबरें… शिलॉन्ग के असम रेजिमेंट सेंटर में दो अग्निवीरों की मौत, दावा- संदिग्ध मेनिंगोकोकल संक्रमण था मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में असम रेजिमेंट सेंटर (एआरसी) में दो अग्निवीर ट्रेनी की संदिग्ध मेनिंगोकोकल बैक्टीरियल संक्रमण से मौत हो गई। जबकि 28 अन्य ट्रेनी युवाओं को मिलिट्री हॉस्पिटल में निगरानी में रखा गया है। पहली मौत पिछले सप्ताह हुई, जबकि दूसरी सोमवार (23 फरवरी) को। दोनों ट्रेनी शिलॉन्ग के हैप्पी वैली स्थित एआरसी में ट्रेनिंग ले रहे थे। तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन में अकड़न और त्वचा पर रैशेज दिखने के बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा कि इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई। आर्मी ने तुरंत कंटेनमेंट शुरू किया है। स्थिति गंभीर होती देख मेघालय सरकार ने शुक्रवार को एडवायजरी जारी कर पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा है। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔
T20 World Cup: PAK Vs SL Match; T20 world cup 2026 super 8 points table scenario; babar azam | shahid afridi

Hindi News Sports Cricket T20 World Cup: PAK Vs SL Match; T20 World Cup 2026 Super 8 Points Table Scenario; Babar Azam | Shahid Afridi | Salman Ali Agha स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर 4 विकेट की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम हैं। आज पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलना है। उसे अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के अंदर टारगेट हासिल करना होगा। दूसरी ओर ग्रुप-1 में भारत और वेस्टइंडीज मैच क्वार्टर फाइनल जैसा हो गया है। 1 मार्च को कोलकाता में होने वाले इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा भारत को एक जीत चाहिए साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ग्रुप-2: इंग्लैंड जीता, पाकिस्तान की उम्मीदें कायम ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। टीम लगातार तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। अब उसका मुकाबला ग्रुप-1 में नंबर-2 पर रहने वाली टीम से होगा। इस नतीजे से पाकिस्तान को बड़ा फायदा मिला है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका को 64 रन से हराता है या 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल कर लेता है तो उसका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाएगा और टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा होगा। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की हार के बाद उसके 3 पॉइंट्स ही हैं और नेट रनरेट +1.39 पर है। हालांकि, अगर पाकिस्तान जीत तो दर्ज कर ले, लेकिन नेट रनरेट न्यूजीलैंड से ऊपर नहीं जा पाया, तो कीवी टीम नॉकआउट में जगह बना लेगी। वहीं श्रीलंका की जीत की स्थिति में पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा, जबकि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ———————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ————————————————– टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड ने लगातार तीसरा सुपर-8 मैच जीता, कीवियों की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकीं इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
T20 World Cup: PAK Vs SL Match; T20 world cup 2026 super 8 points table scenario; babar azam | shahid afridi

Hindi News Sports Cricket T20 World Cup: PAK Vs SL Match; T20 World Cup 2026 Super 8 Points Table Scenario; Babar Azam | Shahid Afridi | Salman Ali Agha स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर 4 विकेट की जीत से पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम हैं। आज पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलना है। उसे अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा या फिर 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा। दूसरी ओर ग्रुप-1 में भारत और वेस्टइंडीज मैच क्वार्टर फाइनल जैसा हो गया है। 1 मार्च को कोलकाता में होने वाले इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा भारत को एक जीत चाहिए साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ग्रुप-2: इंग्लैंड जीता, पाकिस्तान की उम्मीदें कायम ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। टीम लगातार तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। अब उसका मुकाबला ग्रुप-1 की दूसरे नंबर की टीम से होगा। इस नतीजे से पाकिस्तान को बड़ा फायदा मिला है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका को 64 रन से हराता है या 13.1 ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल कर लेता है तो उसका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाएगा और टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। कल श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसा होगा। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की हार के बाद उसके 3 पॉइंट्स ही हैं और नेट रनरेट +1.39 पर है। हालांकि अगर पाकिस्तान जीत तो दर्ज कर ले, लेकिन नेट रनरेट न्यूजीलैंड से ऊपर नहीं जा पाया, तो कीवी टीम नॉकआउट में जगह बना लेगी। वहीं श्रीलंका की जीत की स्थिति में पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा, जबकि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ———————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ————————————————– टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड ने लगातार तीसरा सुपर-8 मैच जीता, कीवियों की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकीं इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…
बढ़ते वजन पर पाएं काबू, पिएं ये 5 तरह के देसी ड्रिंक्स, ये है पीने का सही तरीका

Last Updated:February 28, 2026, 00:10 IST 5 Desi Drinks for Weight Loss: वजन बढ़ता है तो हर कोई टेंशन में आ जाता है. इसे कंट्रोल में रखने के लिए फिर वेट लॉस डाइट को फॉलो करना शुरू कर देते हैं. कई बार इससे थोड़ा वेट लॉस होता है, लेकिन फिर दोबारा से वजन बढ़ने लगता है. आप परेशान न हों, हम आपको यहां 5 ऐसे हेल्दी वेट लॉस ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे पीते ही फर्क दिखना शुरू हो जाएगा. वेट लॉस के लिए 5 देसी ड्रिंक. आज के दौर में घंटों बैठकर काम करना, समय पर न खाना, नींद पूरी न होना और लगातार तनाव में रहना, ये सब मिलकर शरीर के मेटाबोलिज्म को धीमा कर देते हैं. ऐसे में लोग जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में फैट बर्न के नाम पर तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही मानते हैं कि शरीर को धीरे-धीरे और प्राकृतिक तरीके से संतुलन में लाया जाना चाहिए. ऐसे में कुछ देसी ड्रिंक्स हैं, जो लंबे समय तक वजन घटाने के साथ-साथ सेहत को बनाए रखते हैं. गुनगुना नींबू पानी- आयुर्वेद में सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने को लाभकारी माना गया है. जब इसमें नींबू मिलाया जाता है, तो यह पाचन तंत्र को एक्टिव करता है. नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड पेट में जमी गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं. विज्ञान के अनुसार, सुबह के समय लिया गया यह ड्रिंक मेटाबोलिज्म को हल्का सा बूस्ट देता है, जिससे शरीर दिनभर कैलोरी को बेहतर तरीके से बर्न कर पाता है. इसका असर धीरे-धीरे दिखता है, लेकिन नियमितता के साथ यह पेट साफ रखने और सूजन कम करने में मदद करता है. जीरा पानी- रात में जीरा भिगोने से उसके गुण पानी में आ जाते हैं. सुबह उबालकर पीने पर यह पेट की गैस, भारीपन और ब्लोटिंग को कम करता है. जब पाचन सही होता है, तो शरीर फैट को जमा करने के बजाय एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करने लगता है. विज्ञान भी मानता है कि अच्छा पाचन वजन कम करने की नींव होता है. जीरा पानी शरीर को अंदर से हल्का महसूस कराता है, जिससे पेट धीरे-धीरे फ्लैट होने लगता है. दालचीनी पानी- आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही दालचीनी पानी को ब्लड शुगर को संतुलित करने वाला मानते हैं. जब शुगर लेवल संतुलित रहता है, तो शरीर फैट को जमा करने के बजाय धीरे-धीरे इस्तेमाल करता है. गुनगुना दालचीनी पानी सुबह या रात को लेने से शरीर के अंदर जमा फैट एनर्जी में बदलने लगता है. ग्रीन टी- आज के समय में ग्रीन टी काफी लोकप्रिय है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल बहुत जरूरी है. इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फैट को कम करते हैं. यह शरीर को हल्की एनर्जी भी देता है, जिससे थकान कम महसूस होती है. आयुर्वेद के अनुसार, ग्रीन टी शरीर की गर्मी को संतुलित रखती है. सौंफ का पानी- पेट और दिमाग दोनों के लिए सौंफ का पानी राहत देने वाला माना जाता है. आयुर्वेद में सौंफ को पाचन सुधारने वाला बताया गया है. इसे पीने से भूख संतुलित रहती है और बार-बार कुछ मीठा खाने की इच्छा कम होती है. जब क्रेविंग कंट्रोल में रहती है, तो अनजाने में ज्यादा खाने से बचाव होता है. About the Author Anshumala अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें First Published : February 27, 2026, 23:59 IST
भोपाल के बड़ा तालाब से 50 मीटर में निर्माण अवैध:153 झुग्गियां-निर्माण लिस्टेट; खानूगांव में 15 सरकारी जमीनों पर कब्जे मिले

भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) से 50 मीटर के दायरे में जितने भी निर्माण 16 मार्च 2022 के बाद हुए, वे सभी अवैध माने जाएंगे। ये बड़ा तालाब का शहरी हिस्सा है, जबकि ग्रामीण हिस्से में एफटीएल से ढाई सौ मीटर की दूरी तय है। अब तक के सर्वे में कुल 153 झुग्गियां और पक्के निर्माण सामने आ चुके हैं। इनमें कई रसूखदारों के आलिशान मकान भी शामिल हैं। अफसरों की माने तो 16 मार्च 2022 को वेटलैंड एक्ट लागू हुआ था। इसके बाद यदि एफटीएल के निर्धारित दायरे में कोई भी निर्माण हुआ है तो वह अवैध ही कहलाएगा। दूसरी ओर, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल के आदेशों का पालन करते हुए पुराने अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट भी एनजीटी में पेश करना है। इसलिए फिर शुरू हुई है। सांसद अलोक शर्मा और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की फटकार के बाद यह कार्रवाई तेज कर दी गई है। कहां मिले कब्जे होली से पहले पूरा होगा सीमांकन कलेक्टर सिंह ने बड़ा तालाब के आसपास के हिस्से के अधिकार क्षेत्र वाले सभी एसडीएम को होली से पहले हर हाल में सीमांकन पूरा करने को कहा है। साथ ही एमपी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को वाटर बॉडी में मिलने वाले गंदे नालों का पता लगाने की बात कही गई है। पानी को दूषित करने वाले सभी सोर्स का पता लगाया जाएगा। ऐसे दो स्तर पर होगी कार्रवाई बता दें कि वेटलैंड एक्ट 16 मार्च 2022 को लागू हुआ था। ऐसे में इसके बाद एफटीएल के दायरे में होने वाले सभी निर्माण एक तरह से अवैध ही माने जाएंगे। चाहे इसे लेकर निगम या पंचायत स्तर से कोई भी अनुमति दी ही क्यों न गई हो। शहर में 50 मीटर और ग्रामीण में 250 मीटर का पैमाना निर्धारित है। यदि इससे पहले का कोई निर्माण है, लेकिन वह तालाब की जद में आ रहा है तो संबंधित से नगर निगम, पंचायत, टीएंडसीपी, पर्यावरण, वन आदि संबंधित विभागों की अनुमति के बारे में दस्तावेज मांगे जाएंगे। साथ ही परमिशन देने वालों की जानकारी भी ली जाएगी। अब तक 3 बार सर्वे, ठोस कार्रवाई नहीं बता दें कि बड़ा तालाब का बीते दस साल में 3 बार सर्वे हो चुका है। इनमें बड़ी संख्या में अतिक्रमण सामने आए, लेकिन सर्वे रिपोर्ट का आज तक पता नहीं है। इस वजह से बैरागढ़, खानूगांव, सूरज नगर, गौरागांव, बिसनखेड़ी समेत कई जगहों पर अतिक्रमण हुए। कई मैरिज गार्डन, फार्म हाउस, स्कूल-कॉलेज, घरों की सीमाएं बड़ा तालाब में हैं। 50 मीटर के दायरे में ढेरों अतिक्रमण एक्सपर्ट राशिद नूर की मानें तो शहरी सीमा में 50 मीटर और ग्रामीण सीमा में 250 मीटर के दायरे में कोई निर्माण नहीं होना चाहिए, लेकिन एफटीएल मुनार से सटकर ही पक्के निर्माण बन गए हैं। ऐसे 1 या 2 नहीं, बल्कि सैकड़ों निर्माण हैं। भदभदा, बिसनखेड़ी, गौरागांव, बील गांव और सूरजनगर में बड़ी बिल्डिंग, फार्म हाउस, रिसॉर्ट भी देखने को मिल सकते हैं। हैरत की बात ये है कि बड़ा तालाब रामसर साइट भी है। बावजूद सालों से सिर्फ फाइलों में ही कब्जे हटे हैं। सूरजनगर में तो जिस जगह पर रामसर साइट है और नगर निगम की मुनार लगी है। ठीक उससे जुड़ी बिल्डिंग की बाउंड्रीवॉल है। यही पर नगर निगम की सीवेज लाइन भी बिछाई गई है। मुनार के पास सड़क भी भरी गई है, जो नियम के विरुद्ध है। दूसरी ओर गौरागांव से बील गांव की तरफ सड़क भी तालाब के बीच से ही गुजरी है। मुनारों में भी फर्जीवाड़ा…दो तरह की मुनारे मिले बड़ा तालाब के किनारों पर भू-माफिया सक्रिय हैं, जो कम दाम पर प्लॉट देने का वादा कर रहे हैं। उन्होंने और लोगों ने इस दायरे को लेकर ही भ्रम की स्थिति भी खड़ी की है। जिन मुनारों से एफटीएल की सीमा तय होती है, उन्हीं में फर्जीवाड़ा किया गया है। मौके पर एफटीएल बताने वाली 5 तरह की मुनारे लगे हुए मिले हैं। इनमें से एक में बीएमसी यानी, भोपाल म्युनसिपल कॉर्पोरेशन लिखा है। बाकी पर सफेद रंग है। लिखा कुछ नहीं है। इन्हीं फर्जी मुनारों के आसपास अतिक्रमण और अवैध निर्माण है। सिलसिलेवार जानिए, अब तक क्या हुआ… पहला सर्वे: साल 2016 में डीजीपीएस सर्वे, पर रिपोर्ट सामने नहीं आई साल 2016 में नगर निगम ने डीजीपीएस (डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) सर्वे कराया था। यह जमीन का सटीक माप करने की तकनीक है, जो जीपीएस की तुलना में ज्यादा जानकारी सामने लाती है। जमीन की सीमा, आकार का सटीक डेटा इकट्ठा करती है। इस सर्वे में बड़ा तालाब का क्षेत्र 38.72 वर्ग किमी बताया गया था, जबकि पहले यह एरिया 32 वर्ग किमी माना जाता था। इसकी रिपोर्ट में तालाब के एफटीएल के को-ऑर्डिनेट्स दर्ज हैं। इन को-ऑर्डिनेट्स के आधार पर धरातल पर भी सीमाएं तय की जा सकती हैं। तालाब की सीमा में आ रही निजी जमीन के मालिकाना हक का भी निर्धारण हो सकता है, लेकिन यह रिपोर्ट निगम की फाइलों में दबकर रह गई। रिपोर्ट का आज तक खुलासा नहीं हो सका। दूसरा सर्वे: 141 मुनारे ही गायब हो गए इसी साल एनजीटी ने बड़े तालाब का सर्वे करने के निर्देश दिए थे। इसमें 943 में से 802 मुनारे ही मिले थे। इसमें भी 337 मुनारे पानी के भीतर डूबे हुए थे, यानी उन्हें एफटीएल से पहले ही लगाया गया था। 141 मुनारे मौके से गायब थे, लेकिन इसके बाद मुनारे दोबारा लगाने और अतिक्रमण रोकने की कोई ठोस पहल नहीं हुई। तीसरा सर्वे: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सर्वे हुआ, रिपोर्ट का पता नहीं इस साल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सर्वे किया गया। जिला प्रशासन ने मप्र झील संरक्षण प्राधिकरण के साथ मिलकर सर्वे किया, लेकिन इसकी रिपोर्ट का कोई पता नहीं है। ये रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। न ही सरकार के किसी दस्तावेज में यह जिक्र आया है कि इस सर्वे का क्या हुआ? एक मोबाइल ऐप पर इसकी रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही जाती है। जब तक यह दस्तावेज में नहीं आएगा तब तक धरातल पर सीमांकन नहीं हो सकता। पांच महीने पहले CM दे चुके निर्देश, सांसद ने कहा-मास्टर प्लान बने बड़ा तालाब को लेकर सरकार तो गंभीर है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सामने
पुतुल समारोह में एकलव्य की गाथा की प्रस्तुति:उज्जैन में विक्रम उत्सव में बच्चों ने सीखा कठपुतली का कौशल

महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ एवं संस्कृति संचालनालय द्वारा विक्रम उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित ‘पुतुल समारोह’ के दूसरे दिन दो प्रस्तुतियां हुईं। पुतुल समारोह के प्रथम चरण में डॉल्स थिएटर, कोलकाता द्वारा ‘द आर्चर स्टूड अलोन’ (निर्देशन: सुदीप गुप्ता) प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में एकलव्य की कथा को प्रभावी कठपुतली शैली में दिखाया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा। द्वितीय चरण में मेहर द रूप, अहमदाबाद के कलाकारों ने ‘आठवां’ का कठपुतली मंचन किया। इस प्रस्तुति का निर्देशन मानसिंह झाला ने किया। दोनों प्रस्तुतियों में कलाकारों की सजीव अभिव्यक्ति और तकनीकी कौशल ने दर्शकों को बांधे रखा। इस अवसर पर शहर के एक्टिव इंग्लिश हाई स्कूल एवं रविन्द्र नाथ टैगोर स्कूल के लगभग 350 विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों ने कठपुतलियों को हाथ में लेकर उन्हें चलाने का अनुभव भी प्राप्त किया। कठपुतली कला के प्रति बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शनिवार को केरल और कोलकाता के कलाकार देंगे प्रस्तुति पुतुल समारोह में 28 फरवरी को के.के. पुलवर मेमोरियल थोलपावाकुथु पपेट सेंटर, केरल द्वारा ‘दुर्योधन वधम्’ की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसका निर्देशन रामचंद्र पुलवर करेंगे। दूसरी प्रस्तुति डॉल्स थिएटर, कोलकाता द्वारा ‘पदमगाथा’ की होगी, जिसका निर्देशन सुदीप गुप्ता द्वारा किया गया है। कठपुतली कला की पारंपरिक एवं रचनात्मक शैलियों का अद्भुत संगम दर्शकों को देखने को मिलेगा।








