Tuesday, 27 Oct 2026 | 07:24 AM

Trending :

EXCLUSIVE

सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान रविवार से गुपचुप तरीके से केदारनाथ में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने सिंपल कपड़े और टोपी पहनी है, जिससे लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। जो लोग सारा को पहचान रहे हैं, वे उनके साथ फोटो भी खिंचवा रहे हैं। सारा सुबह और शाम के समय आरती में शामिल हो रही हैं। इसके बाद दोस्तों के साथ घूमने निकल जाती हैं। जैसे ही रात होने लगती है, वे वापस केदारनाथ आ जाती हैं और लोगों से मिलकर उनकी जिंदगी के बारे में पूछती हैं। इस दौरान सारा ने केदारघाटी के 6 से 7 नए दोस्त बनाए हैं। उनसे सारा ने आसपास ट्रैकिंग के बारे में जानकारी ली है। एक्ट्रेस रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई। ठंड के कारण सारा लोगों के बीच ठिठुरती हुई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मंदिर के कर्मचारियों और अधिकारियों से दूरी बनाए रखी। तस्वीरें देखिए-
सारा बोलीं- केदारनाथ मेरा घर, 2017 से लगाव केदारनाथ में कई महीनों से रुके अंकित बाजपेई को सारा ने बताया कि केदारनाथ मेरा घर जैसा है। 2017 से मैं हर साल कोशिश करती हूं कि धाम में आकर बाबा के दर्शन कर सकूं। उन्होंने अंकित बाजपेई के साथ कई रील भी बनाईं। सारा ने अपने फोन से केदारनाथ धाम की फोटो भी खींची हैं, जिन्हें वे बाद में शेयर करेंगी। रात के समय में सारा ने लोगों के साथ मिलकर चाय भी पी। एक्ट्रेस तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर भी जा सकती हैं। पिछले साल भी 22 अक्टूबर को सारा ने केदारनाथ और तुंगनाथ धाम के दर्शन किए थे और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। सारा बाबा के दर्शन के लिए आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं रविवार को सारा करीब आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। सारा को ठिठुरते हुए देखकर वहां खड़ी महिलाओं ने उन्हें शॉल देने की पेशकश की, लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं सकीं। सारा अपने दोस्तों के साथ धाम पहुंची थीं। उन्होंने केदारनाथ के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव के दर्शन भी किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने इस साल गैर-सनातनियों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही थी। समिति ने तब कहा था कि केदारनाथ में प्रवेश के लिए सारा अली खान को पहले एफिडेविट देकर यह बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है। विवाद बढ़ने पर BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों का स्वागत है। 22 अक्टूबर 2025 की तस्वीरें- दिवाली से पहले आती हैं केदारनाथ सारा का केदारनाथ से पहला आध्यात्मिक और पेशेवर जुड़ाव 2017 में उनकी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। इसके बाद वह लगातार यहां आती रही हैं। अक्टूबर 2024 में दिवाली से ठीक पहले उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फोटो शेयर की थीं। वहीं, 2023 में उन्होंने दो बार धाम की यात्रा की। 6 मई 2023 को केदारनाथ और तुंगनाथ के दर्शन किए, जबकि करीब छह महीने बाद अक्टूबर 2023 में वह फिर केदारनाथ पहुंचीं। इसके अलावा नवंबर 2021 में सारा अली खान अपनी दोस्त और अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ भी केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची थीं। 6 साल पहले सारा अली खान ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे सारा अली खान ने 2020 में काशी में श्री विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। वह उन दिनों मां अमृता सिंह के साथ वाराणसी में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। सारा इससे दो दिन पहले गंगा आरती में शामिल हुईं और काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा-अर्चना की और शिवलिंग को स्पर्श किया। इस पर संतों व विद्वानों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। 3 साल पहले की थी महाकाल की पूजा सारा अली खान 2022 में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई थीं। भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर शिवलिंग के दर्शन किए थे। नंदी हॉल में बैठकर करीब आधे घंटे तक मंत्रों का जाप किया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

March 4, 2026/
11:59 pm

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करना बहुत जरूरी है. दाल उन्हीं में...

ईरान डील पर अमेरिका में सवाल:ट्रम्प जंग से क्यों पीछे हटे; रिपब्लिकन नेताओं ने समझौते को सरेंडर बताया

June 19, 2026/
6:45 am

अमेरिकी उपराष्ट्रति जेडी वेंस ने इजराइल की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ हुई डील की आलोचना...

मैहर अस्पताल पहुंची 5 सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम:लेबर रूम के स्ट्रक्चर में मिली खामी; 6 बेड का MNCU शुरू करने के निर्देश

April 30, 2026/
10:46 pm

सतना जिले में कुपोषण से हुई मौतों की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम ने गुरुवार को मैहर...

लोग मोदी के बिना बीजेपी के बारे में सोच भी नहीं सकते, पीएम ने स्थिरता लाई: आनंद रंगनाथन | न्यूज18

June 11, 2026/
9:13 pm

लेखक आनंद रंगनाथन कह रहे हैं कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना भाजपा के बारे में सोच भी नहीं...

सलमान खान ने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी:सलीम खान भी रहे मौजूद, इस खास मौके आमिर खान से मिलने राज ठाकरे पहुंचे

March 21, 2026/
8:47 pm

मुंबई में ईद का जश्न इस बार भी बेहद खास रहा। सलमान खान ने अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए...

मार्सिया का सक्सेस मंत्र; ब्लिस से खड़े किए 5 ब्रांड:1000 करोड़ की मालकिन की सलाह, पहले सर्वाइवल जरूरी, बिजनेस की प्लानिंग बाद में

July 31, 2026/
3:41 pm

मार्सिया किलगोर (57) का ऑनलाइन-सब्सक्रिप्शन ब्यूटी ब्रांड ‘ब्यूटी पाई’ इंडस्ट्री में गेम-चेंजर माना जाता है। 2016 में ब्यूटी पाई शुरू...

US ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय को राहत:फैमिली कैटेगरी की तारीखें बढ़ीं; 1 अक्टूबर से नए वीजा नंबर मिलेंगे

September 4, 2026/
1:45 am

अमेरिका में स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय परिवारों के लिए सितंबर का वीजा बुलेटिन राहत...

राजनीति

सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

सारा अली खान-2 दिन से केदारनाथ में कर रहीं आरती:दोस्तों के साथ बनाई रील; लोगों के साथ पी चाय, बोलीं- बाबा का धाम मेरा घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान रविवार से गुपचुप तरीके से केदारनाथ में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने सिंपल कपड़े और टोपी पहनी है, जिससे लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। जो लोग सारा को पहचान रहे हैं, वे उनके साथ फोटो भी खिंचवा रहे हैं। सारा सुबह और शाम के समय आरती में शामिल हो रही हैं। इसके बाद दोस्तों के साथ घूमने निकल जाती हैं। जैसे ही रात होने लगती है, वे वापस केदारनाथ आ जाती हैं और लोगों से मिलकर उनकी जिंदगी के बारे में पूछती हैं। इस दौरान सारा ने केदारघाटी के 6 से 7 नए दोस्त बनाए हैं। उनसे सारा ने आसपास ट्रैकिंग के बारे में जानकारी ली है। एक्ट्रेस रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई। ठंड के कारण सारा लोगों के बीच ठिठुरती हुई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मंदिर के कर्मचारियों और अधिकारियों से दूरी बनाए रखी। तस्वीरें देखिए-
सारा बोलीं- केदारनाथ मेरा घर, 2017 से लगाव केदारनाथ में कई महीनों से रुके अंकित बाजपेई को सारा ने बताया कि केदारनाथ मेरा घर जैसा है। 2017 से मैं हर साल कोशिश करती हूं कि धाम में आकर बाबा के दर्शन कर सकूं। उन्होंने अंकित बाजपेई के साथ कई रील भी बनाईं। सारा ने अपने फोन से केदारनाथ धाम की फोटो भी खींची हैं, जिन्हें वे बाद में शेयर करेंगी। रात के समय में सारा ने लोगों के साथ मिलकर चाय भी पी। एक्ट्रेस तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर भी जा सकती हैं। पिछले साल भी 22 अक्टूबर को सारा ने केदारनाथ और तुंगनाथ धाम के दर्शन किए थे और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। सारा बाबा के दर्शन के लिए आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं रविवार को सारा करीब आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। सारा को ठिठुरते हुए देखकर वहां खड़ी महिलाओं ने उन्हें शॉल देने की पेशकश की, लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं सकीं। सारा अपने दोस्तों के साथ धाम पहुंची थीं। उन्होंने केदारनाथ के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव के दर्शन भी किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने इस साल गैर-सनातनियों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही थी। समिति ने तब कहा था कि केदारनाथ में प्रवेश के लिए सारा अली खान को पहले एफिडेविट देकर यह बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है। विवाद बढ़ने पर BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों का स्वागत है। 22 अक्टूबर 2025 की तस्वीरें- दिवाली से पहले आती हैं केदारनाथ सारा का केदारनाथ से पहला आध्यात्मिक और पेशेवर जुड़ाव 2017 में उनकी डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। इसके बाद वह लगातार यहां आती रही हैं। अक्टूबर 2024 में दिवाली से ठीक पहले उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और फोटो शेयर की थीं। वहीं, 2023 में उन्होंने दो बार धाम की यात्रा की। 6 मई 2023 को केदारनाथ और तुंगनाथ के दर्शन किए, जबकि करीब छह महीने बाद अक्टूबर 2023 में वह फिर केदारनाथ पहुंचीं। इसके अलावा नवंबर 2021 में सारा अली खान अपनी दोस्त और अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ भी केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची थीं। 6 साल पहले सारा अली खान ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे सारा अली खान ने 2020 में काशी में श्री विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। वह उन दिनों मां अमृता सिंह के साथ वाराणसी में फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। सारा इससे दो दिन पहले गंगा आरती में शामिल हुईं और काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा-अर्चना की और शिवलिंग को स्पर्श किया। इस पर संतों व विद्वानों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। 3 साल पहले की थी महाकाल की पूजा सारा अली खान 2022 में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई थीं। भस्म आरती के बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर शिवलिंग के दर्शन किए थे। नंदी हॉल में बैठकर करीब आधे घंटे तक मंत्रों का जाप किया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket